पंजाबः रिटायर्ड बैंक मैनेजर के कत्ल की सुलझी गुत्थी, हुआ चौकाने वाला खुलासा

पटियालाः थाना सिविल लाइन इलाके में सैर करने के लिए निकले बैंक ऑफ बड़ौदा से  रिटायर्ड बैंक मैनेजर की चाकू मारकर हत्या करने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस दौरान पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। मिली जानकारी के अनुसार रिटायर बैंक कर्मचारी का कातिल कोई ओर नहीं बल्कि उसकी पत्नी ही कातिल निकली। जिम में कसरत करने के दौरान युवक से हुई मुलाकात अवैध संबंध में बदल गई तो 67 साल के बूढ़े पति को अवैध संबंधों में रोड़ा समझ रिटायर्ड बैंक मैनेजर पति का कत्ल कर दिया। आरोपी दूसरी पत्नी हरप्रीत कौर ने अपने प्रेमी के साथ इस कत्ल को प्लान किया था।

वहीं पटियाला पुलिस ने कत्ल की वारदात को 48 घंटे के भीतर इस केस को हल करते हुए दूसरी पत्नी हरप्रीत कौर निवासी संग नगर, इसके प्रेमी गुरतेज सिंह गुरी निवासी गांव शादीपुर, गुरतेज के साथी अजय निवासी शादीपुर व अर्शप्रीत सिंह निवासी शादीपुर को 21 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी आईपीएस वरूण शर्मा ने बताया कि कत्ल में इस्तेमाल छुरा उसी दिन बरामद कर लिया था। इन आरोपियों को 21 अक्टूबर को देवीगढ़ रोड स्थित जौड़ियां सड़क पर काबू कर वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकल व कपड़े को बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 37 साल की हरप्रीत कौर की साल 2022 में जिम में गुरतेज सिंह के जान पहचान हुई थी।

24 साल का गुरतेज सिंह शादीशुदा व एक बच्चे का पिता था। गुरतेज सिंह की शादी 2018 में हुई थी लेकिन इसके बाद भी गुरतेज सिंह और हरप्रीत कौर के बीत दोस्ती के बाद अवैध संबंध बन गए। दोनों के संबंधों को 67 साल के रिटा. बैंक मैनेजर बलबीर सिंह को शक होने लगा था। पति का शक गहराता देख हरप्रीत कौर व गुरतेज सिंह ने कत्ल की प्लानिंग बना ली थी। प्लानिंग के बाद गुरतेज सिंह कई बार इलाके में रेकी करने गया और रेकी के बाद 19 अक्टूबर की सुबह को कत्ल को अंजाम दिया। कत्ल की वारदात के बाद एसएसपी की सुपरविजन में एसपी सिटी मोम्मद सरफराज आलम, एसपी डी. हरबीर अटवाल, डीएसपी सुखअमृत रंधावा, डीएसपी जसविंदर टिवाणा, डीएसपी संजीव सिंगला, सीआईए इंचार्ज शमिंदर सिंह व सिविल लाइन थाना इंचार्ज हरजिंदर सिंह ढिल्लों की विभिन्न टीमों ने इस केस को 48 घंटे के अंदर हल कर दिया।

एसएसपी ने बताया कि गुरतेज सिंह बारहवीं पास 24 साल का खेतीबाड़ी करने वाला था। इसके साथ ही पुलिस द्वारा 4 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि वीरवार को सुबह 5 बजे  रिटायर बैंक कर्मी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान बलबीर सिंह चहल निवासी संत नगर के तौर पर हुई। पुलिस जांच में पता चला है कि उक्त आरोपी वारदात करने के लिए बाइक पर सवार होकर आए थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *