पंजाब : पूरे देश में आज मनाया जा रहा है पुलिस स्मृति दिवस, देखें वीडियो

मोगा : आज 21 अक्टूबर को पूरे देश में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जा रहा है। जहां ड्यूटी के दौरान शाहिद हुए पुलिस कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी जा रही है और उनके परिवारों को सम्मानित भी किया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत आज पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें पंजाब पुलिस के शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं शहीदों के परिवारों को सम्मानित भी किया गया। मोगा के डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह, मोगा के एसएसपीजे एलंचलियन ओर पुलिस की आलाधिकारियों ने शहीदों के परिवारों से मिलकर श्रद्धांजलि दी और उनको नमन किया।

वही एसएसपी मोगा और डिप्टी कमिश्नर की ओर से पिछले समय में करीब 30 पुलिस कर्मचारी जो अपनी ड्यूटी के दौरान शाहिद हुए थे, उनके परिवारों को सम्मानित भी किया गया। उनको यह एहसास दिलाया गया कि पंजाब पुलिस हमेशा उनको याद करती है और उनके परिवारों के साथ खड़ी है। इस मौके पर एसएसपी ने शहीद हुए पुलिस कर्मचारियों की आ रही समस्याओं के बारे में सुना और उनका तुरंत हल निकाले जाने का भरोसा दिया। वही इन परिवारों को बताया गया कि पंजाब पुलिस हमेशा उनके परिवारों के साथ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *