Blog

  • पंजाबः इस इलाके में बाइक सवार लुटेरों ने चलाई गोली,  युवक की मौत

    पंजाबः इस इलाके में बाइक सवार लुटेरों ने चलाई गोली,  युवक की मौत

    लुधियानाः गांव रामगढ़ के नजदीक से काम करके वापस घर जा रहे दो युवकों पर बाइक सवार बदमाशों ने 14 अक्तूबर को देर रात गोली चला दी थी। बताया जा रहा है कि लूटरों ने लूट के दौरान युवक पर गोली चलाई थी। इस हादसे में सोनू नामक युवक घायल हो गया था। जिसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे पीजीआई में रैफर कर दिया गया। लेकिन वहां पर उपचार के दौरान सोनू की मौत हो गई है। सोनू को उसका साथी सोमनाथ थापा पहले सिविल अस्पताल में दाखिल करवाने लाया था, लेकिन उस समय प्राथमिक जांच में डॉक्टरों को लग रहा था कि शायद गोली पास से गुजर गई है और छर्रे उसकी गर्दन के पास लगे हैं। लेकिन मौत हो जाने के बाद खुलासा हुआ कि सोनू को एक गोली लगी थी।

    सोनू के शव को फिलहाल पोस्टमार्टम करवा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। परिजनों के आने के बाद शव उन्हें सुपुर्द कर दिया जाएगा। बदमाशों ने सोनू की जेब से करीब 3 हजार रुपए निकाले थे। इसके बाद बदमाश मोबाइल छीनने लगे तो सोनू उनसे भिड़ गया था। बाद में बदमाश वहां से फरार हो गए थे। सोनू के पड़ोसी सोमनाथ थापा ने कहा कि वह उसे अस्पताल में लेकर आया था। हमला करने वाले बदमाशों ने चेहरे छिपाने के लिए नकाब पहने थे। इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। थाना जमालपुर की पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

  • उत्तर भारत में नीचे गिरने वाला है पारा, कई राज्यों में आज भी बारिश का अलर्ट जारी

    उत्तर भारत में नीचे गिरने वाला है पारा, कई राज्यों में आज भी बारिश का अलर्ट जारी

    नई दिल्ली : मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है। देशभर में बारिश के बाद अलग-अलग राज्यों में ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी बुधवार राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, बिहार, उत्तर प्रदेश और गोवा में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में बुधवार (18 अक्टूबर) को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में बारिश की हल्की बौछारें पड़ सकती है। इसी के साथ अगर अधिकतम तापमान की बात करें तो ये 33 डिग्री रहने का अनुमान है तो वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में पारा और नीचे गिरने का अनुमान है।

    राजधानी में सोमवार को बारिश के बाद तापमान गिरकर 30.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले 2 दिनों तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश का मौसम देखने को मिल सकता है। हिमाचल प्रदेश के शिमला में नारकंडा और खड़ा पत्थर में इस महीने की पहली बर्फबारी देखने को मिली। इसके अलावा कुल्लू के ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। उत्तराखंड में तो लोगों ने ठंड के कपड़े भी निकाल लिए है। यहां चारधाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में अच्छी बर्फबारी के बाद बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। इसके साथ ही अन्य सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

  • पंजाबः भाजपा को झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी

    पंजाबः भाजपा को झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी

    चंडीगढ़ः पंजाब में चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी लगातार भाजपा को झटका दे रही है। हाल ही में 8 नेता भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। वहीं अब भाजपा को एक और झटका लगने जा रहा है। खबर मिली है कि पूर्व डिप्टी स्पीकर अजैब सिंह भट्टी ने भाजपा छोड़ दी है तथा जल्द ही कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। अजैब सिंह भट्टी के कांग्रेस में शामिल होने के संबंध में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राजा वडिंग ने सोशल मीडिया पर एक फोटो डाली है, जिसमें अजैब सिंह भट्टी के कांग्रेस में जल्द शामिल होने की बात कही गई है।

    बताया जा रहा है कि मोहाली से डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी व कांग्रेस के पूर्व डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी की बेटी जीवन जोत कौर और इनके साथ पूर्व आइपीएस राजिंदर सिंह भी कांग्रेस मे वापस आ गए। इन्हें भी अधिकारिक रूप से 20 अक्टूबर को पार्टी ज्वाइन करवाई जाएगी।
    भाजपा और अकाली दल छोड़ कर घर वापसी कर रहे नेताओं की ज्वाइनिंग का रास्ता साफ हो गया है।

    बता दें कि 20 अक्टूबर को पार्टी दफ्तर में इन नेताओं को पुन: कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई जाएगी। घर वापसी करने वाले नेताओं की ज्वाइनिंग पर पार्टी की मोहर लगवाने के लिए कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मंगलवार को वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई थी। बैठक में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और नवजोत सिंह सिद्धू शामिल नहीं हुए। बैठक पार्टी में वापसी करने वाले नेताओं का विरोध भी हुआ। सबसे ज्यादा विरोध जीत मोहिंदर सिद्धू का हुआ, क्योंकि वह कांग्रेस के विधायक होते हुए पार्टी छोड़ कर अकाली दल में चले गए थे। वरिष्ठ नेताओं ने स्क्रीनिंग कमेटी बनाने की भी मांग रखी।

    पार्टी दफ्तर में हुई बैठक में यह भी मुद्दा उठा कि जो नेता पार्टी छोड़ कर भाजपा या अकाली दल में चले गए थे, उनकी वापसी से भले ही आज के दिन कांग्रेस को फायदा हो लेकिन लंबे समय में इसका नुकसान ही है। अहम बात यह है कि पार्टी इस समस्या से जूझ रही है कि नेता जब चाहें कांग्रेस छोड़ कर चले जाते हैं और बाद में फिर पार्टी ज्वाइन कर लेते हैं।

    यही कारण है कि 13 अक्टूबर को पूर्व मंत्री बलबीर सिद्धू, राजकुमार वेरका, गुरप्रीत कांगड़, पूर्व विधायक डॅा. मोहिंदर रिणवा, हंस राज जोशन और जीत मोहिंदर सिद्धू आदि नेताओं को दिल्ली में पार्टी ज्वाइन नहीं करवाई गई थी। अब इनकी ज्वानिंग 20 अक्टूबर को पार्टी दफ्तर में होगी। प्रदेश प्रधान वड़िंग का कहना है कि जो लोग पार्टी में आ रहे हैं, उससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।

  • पंजाब :  21 वर्षीय छात्रा की हादसे में मौत

    पंजाब : 21 वर्षीय छात्रा की हादसे में मौत

    फतेहगढ़ साहिबः रेलवे स्टेशन फतेहगढ़ साहिब में चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रही 21 वर्षीय छात्रा की गिरने से मौत हो गई। मृतका की पहचान आस्था (21) निवासी थिरकेविल लेन विनेला (केरला) के रूप में हुई है, जो फतेहगढ़ साहिब के माता गुजरी कॉलेज की MSC फूड टैक्नॉलजी की छात्रा थी और वह केरल से यहां पढ़ाई करने के लिए आई थी। 

    छात्रा की दुखदाई मौत से कॉलेज की तरफ से दुख व्यक्त किया गया है। पुलिस द्वारा छात्रा का पोस्टमार्टम करने के बाद लाश परिजनों के हवाले कर दी गई है। मामले की जांच कर रहे जी.आर.पी थाना सरहिंद के जांच अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से नंगल ऊना जा रही हिमाचल एक्सप्रैस रेलगाड़ी जब फतेहगढ़ साहिब रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से रवाना हुई तो ट्रेन से उतरते समय पैर स्लिप होकर गिरने के कारण आस्था की मौत हो गई।

  • आज का राशिफल, 18 अक्टूबर 2023

    आज का राशिफल, 18 अक्टूबर 2023

     राहु मेष राशि में,शुक्र सिंह राशि में, बुध कन्या राशि में, सूर्य,मंगल और केतु तुला राशि में, चंद्रमा नीच का होकर के वृश्चिक राशि में और शनि कुंभ राशि के गोचर में चल रहा है। गुरु और शनि दोनों ही वक्री गति से चल रहे हैं। राशिफल देखते हैं-

    मेष: परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर हो चुकी है  और व्यापार भी पहले से बेहतर हो चुका है। सूर्य को जल देते रहें।

    वृषभ: शत्रु पराजित निश्चित है। फिर भी थोड़ा डिस्टर्बेंस बना रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम और प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। शुभ समय है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

    मिथुन: गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। रुका हुआ कार्य स्ट्रगल के साथ चल पड़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें

    कर्क: भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत कीजिए। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

    सिंह: गृह-कलह से बचें। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा और व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

    कन्या: पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

    तुला: तन और मन का तापमान बढ़ा रहेगा। थोड़ा-सा धैर्य के साथ चिड़चिड़ापन पर काबू रखिए। निवेश करने से बचिए। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

    वृश्चिक: परिस्थितियां थोड़ी अनुकूल दिख रही हैं जीवन में। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी जीवन में। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। बस खर्च की अधिकता पर ध्यान रखिए। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें। धनु: मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। खर्च की परेशानी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

    धनु: मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। खर्च की परेशानी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

    मकर: आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक लाभ, स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा दिख रहा है। काली जी को प्राणाम करते रहें।

    कुंभ: सरकारी तंत्र का लाभ मिलेगा। राजनीतिक लाभ होंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का पास रखें।

    मीन: भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम , प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का पास रखें।

  • Jalandhar: Leading Builder AGI Infra ltd के MD, Project Manager और Cashier पर लगे संगीन आरोप, देखे वीडियो

    Jalandhar: Leading Builder AGI Infra ltd के MD, Project Manager और Cashier पर लगे संगीन आरोप, देखे वीडियो

    Company में 9 वर्ष Job करने वाली महिला ने लगाए जबरी SEX करने के आरोप

    जालंधर, ENS: महानगर के एक प्रमुख रियल स्टेट कारोबारी कंपनी के मैनेजर डायरेक्टर और  उसके भतीजे प्रोजेक्ट मैनेजर तथा कंपनी के कैशियर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट और ब्लैकमेलिंग के रंगीन आरोप लगाए गए हैं । यह आरोप इसी कंपनी में 9 वर्ष तक कार्यरत और रिसेप्शनिस्ट  का काम करने वाली 37 वर्षीय महिला ने मंगलवार को स्थानीय प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता में लगाए गए हैं । 

    पीड़ित महिला वनिता विशाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि वह पिछले लगभग 10 वर्ष से AGI Infra Ltd  में बतौर रिसेप्शनिस्ट और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव कार्यरत थी । इसी दौरान करीब 9 वर्ष से इस कंपनी के MD सुखदेव सिंह उसके भतीजे वरिंदर सिंह जो कंपनी में Project Manager है दोनों ने अन गिनत बार ब्लैकमेल करते हुए उससे जबरी यौन संबंध बनाए हैं। इस बात का पता चलने पर कंपनी के cashier jatinder vij ने भी उसे कई बार बातों बातों में जलील किया और उसके निजी अंगों से छेड़खानी भी की । पीड़िता ने कहा कि उसने वीमेन कमीशन पंजाब और दिल्ली में भी इनके खिलाफ शिकायतें दी हैं, लेकिन कंपनी की ऊंची पहुंच के चलते  उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई । 

    वनिता ने यह भी कहा कि कंपनी की तरफ से उसके पति रोहित उसके भाई के खिलाफ कुछ जाली शिकायतें दी गई है ।ताकि उस पर दबाव बनाया जा सके कि वह अपनी दी गई कंप्लेंट वापस ले ।  पीड़ित महिला ने यह भी कहा कि कंपनी की तरफ से उसे दोबारा जॉब पर रखने की ऑफर भी दी जा रही है ,लेकिन वह अब वहां जाना सुरक्षित नहीं समझती । यह पूछे जाने कर जाने पर कि वह 9 वर्ष तक कंपनी के पदाधिकारीयो की ब्लैकमेलिंग का शिकार क्यों रहती रही, पहले शिकायत क्यों नहीं दी? इसके जवाब में महिला ने कहा कि वह गरीब है और उसके हालात उसे यह सब सहने पर मजबूर कर रहे थे । मीडिया के माध्यम से उसने न्याय दिलवाने की मांग की है ।

    AGI Infra ltd के MD सुखदेव सिंह से इस मामले में एनकाउंटर द्वारा उनका पक्ष पूछे जाने पर कहा कि सारी जानकारी उनके वकील से ले लें उनके पास सारे दस्तावेज और डिटेल उपलब्ध है । यह पूछे जाने पर कि आरोप आप पर लगे हैं वकील पर नहीं इसलिए आपका वर्जन जानना जरूरी है , तो इस सवाल के जवाब में md सुखदेव सिंह ने कहा कि उनकी कंपनी पर लगाए गए आरोप बिल्कुल निराधार और झूठे हैं।  उनकी कंपनी में 100 के करीब महिला कर्मचारी हैं।  ऐसी कभी कोई बात नहीं हुई है। इसके अलावा आरोप लगाने वालों के खिलाफ कंपनी की तरफ से धोखाधड़ी की शिकायते पेंडिंग है  जिससे बचने के लिए उन्होंने यह सारा ड्रामा रचा है ।

    उधर कंपनी के project manager वरिंदर सिंह ने भी लगभग md जैसे ही जवाब दिए और पक्ष के संबंध में जोर देकर पूछने पर उन्होंने कहा कि महिला और उसका पति कंपनी में किए गए फ्रॉड से बचने के लिए यह सारा खेल खेल रहे हैं उन्होंने आरोप लगाने वाले पुराने कर्मियों की तरफ से दोबारा जॉब पर रखने हेतु भेजे गए नोटिस भी दिखाएं ।उन्होंने कहा कि एक तरफ वह सारा मामला सुलझाकर दोबारा कंपनी में प्रवेश करना चाहते हैं और  ऐसा ना करने पर अब कानूनी शिकंजे से बचने हेतु उन पर मनघड़त आरोप लगा रहे हैं। महिला के पति  द्वारा  कंपनी में फ्रॉड किए गए एक मामले के संबंध में  रोहित द्वारा कंपनी के md से लिखित रूप में माफी मंगने के सबूत भी दिए है।

  • खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रावमा पाठशाला बददी के खिलाडियों को नवाजा

    खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रावमा पाठशाला बददी के खिलाडियों को नवाजा

    कुश्ती में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड जीतने वाली प्रेरणा मैहता भी सम्मानित
    बददी/सचिन बैंसल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बददी ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। इसमें कुश्ती नेशनल गोल्ड जीतने वाली बददी की दंगल गर्ल प्रेरणा मैहता समेत अन्य खिलाडी शामिल थे। शारीरिक शिक्षक ममता ठाकुर ने बताया कि इसके अलावा हमारे प्रधानाचार्य ने नेहा व खुशी जिनका चयन राज्य स्तरीय कुश्ती के लिए हुआ है को भी नवाजा। वहीं सिमरन व खुशबू जिले में द्वितीय रहने वाली, ताईकवाडों में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सरजीत, राजकुमार, नीरज वर्मा, विज्ञान जमा दो की श्रेया, प्रियंका कला जमा दो जो कि जिले में प्रथम रही, आकाश व सुमित हैंडबाल में राज्य के लिए चयनित हुए, गुडिया कबडडी में प्रांत के लिए चयनित हुई और कुश्ती में अंडर 14 में प्रांत स्तर पर चयनित होने पर सम्मानि चिन्ह देकर सम्मानित किया।
    मुख्य तौर पर हिंदुस्तान में कुश्ती में गोल्ड  मैडल जीतने पर विद्यालय की छात्रा प्रेरणा मैहता का विद्यालय के बच्चों व स्टाफ ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि हमें ऐसे मेधावी बच्चों से प्रेरणा लेनी चाहिए जिन्होने हिमाचल का नाम पूरे राष्ट्र में रोशन किया है। हमारी बिटिया ने पूरे भारत में डंका बजाया है जो कि सीमीत साधनों उसने लक्ष्य हासिल किया है।
  • ऊना में 12282 किसान 1491.93 हेक्टेयर पर कर रहे प्राकृतिक खेतीे

    ऊना में 12282 किसान 1491.93 हेक्टेयर पर कर रहे प्राकृतिक खेतीे

    आय में बढ़ौत्तरी करने के लिए प्राकृतिक खेती को अपनाएं किसान: रायजादा

    ऊना उपमण्डल के रामपुर में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

     

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल ऊना में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत  किसानों/बागवानों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 150 किसानों ने भाग लिया। कार्यशाला का शुभारंभ पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने किया। उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को अपनाकर किसान/बागवान अपनी आर्थिकी को सुदृढ़ कर सकते हैं। उन्होंने आतमा व कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक किसानों को प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती धीरे-धीरे समय की जरूरत बनती जा रही है। इस पद्धति से कम लागत के साथ किसान जैविक पैदावार बढ़ा सकते हैं और अपनी आय में भी बढ़ौत्तरी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती का मुख्य उद्देश्य रसायन मुक्त खेती को बढ़ावा देना है। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि प्राकृतिक खेती के बारे में जागरूक करने के लिए प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों के खेतों में भ्रमण भी करवाएं ताकि अन्य किसान भी इस खेती से प्रेरित होकर प्राकृतिक खेती की ओर अपना रूख करें।


    परियोजना निदेशक आतमा वरिन्दर बग्गा ने कहा कि प्राकृतिक खेती पदम्श्री सुभाष पालेकर द्वारा दी गई कृषि पद्धति है इसमें किसान को नकद पैसे की आवश्यकता नहीं पड़ती। उन्होंने प्राकृतिक खेती में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न घटकों जैसे कि जीवामृत, बीजामृत, नीमास्त्र, अग्निअस्त्र के बारे में जानकारी दी तथा आतमा द्वारा प्राकृतिक खेती के अंतर्गत देसी गाय की विभिन्न नस्लों, संसाधनों, भंडारों, ड्रमों तथा गौमूत्र इकट्ठा करने के लिए फर्श के निर्माण पर दी जाने वाली आर्थिक सहायता के बारे में भी किसानों को जानकारी दी। उन्होंने रसायनों से होने वाले मृदा के नुकसान तथा प्राकृतिक खेती द्वारा पैदा होने वाले उत्पादों के लाभों बारे भी बताया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को जहरमुक्त खेती के नाम से भी जाना जाता है, जिसके अंतर्गत देसी गाय की नस्लों जैसे साहीवाल, रेड सिंधी, थारपरकर, गीर, राठी, पहाड़ी इत्यादि पर 25 हजार रुपये गाय खरीद तथा 5 हजार रुपये यातायात के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके अतिरिक्त विभिन्न घटक बनाने तथा गौमूत्र इकट्ठा करने के लिए किसानों को दिये जाने वाले ड्रमों पर 75 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है। जबकि संसाधन भण्डार पर 10 हजार रुपये तथा गौमूत्र इकट्ठा करने पर फर्श निर्माण के लिए 8 हजार रुपये की आर्थिक मदद का प्रावधान है। 


    बग्गा ने बताया कि रसायनों के इस्तेमाल से धरती, मानव, जल, जीव जन्तु तथा पेड़ पौधों इत्यादि पर होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होने बताया कि जिला ऊना में 12282 किसान 1491.93 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। 
    कार्यशाला में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने संबन्धित विभाग के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। परियोजना निदेशक ने पानी के सदुपयोग के बारे में बताया तथा यह भी कहा प्राकृतिक खेती में कम पानी  की आवश्यकता होती है।
    इस मौके पर उन्होंने मुख्यातिथि को जिला ऊना के किसानों द्वारा प्राकृतिक खेती के माध्यम से पैदा की गई सब्जियों की टोकरी भेंट स्वरूप दी। 


    इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि कुलभूषण धीमान, उप-परियोजना निदेशक संतोष शर्मा व राजेश राणा, कृषि विज्ञान केन्द्र के डॉ. संजय शर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष यशपाल, पंचायत प्रधान बनगढ़ संजीव कंवर के अतिरिक्त चांद ठाकुर, सीमा शर्मा, जसवीर कौर, अरूण कल्याण, सोनिया शर्मा, ओंकार सिंह, अनुपम सिंह व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

  • आईटीआई ऊना में 20 अक्तूबर को रोज़गार मेला

    आईटीआई ऊना में 20 अक्तूबर को रोज़गार मेला

    ऊना/सुशील पंडित : सुजूकी मोटर्ज़ गुजरात, प्रेरणा ग्रुप फॉर हिम टैक्नो इंडस्ट्री बद्दी व औद्योगिक क्षेत्र हरोली के इकोलॉजीकल भवन गुरपलाह औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों द्वारा आईटीआई पासआउट फिटर, टर्नर, वैलडर व इलैक्टिेªशियन ट्रेडों की नियुक्ति हेतु कैम्पस साक्षात्कार लिये जाएंगे। यह जानकारी आई. टी.आई ऊना के प्रधानाचार्य ई.बी.एस. ढिल्लों ने दी। उन्होंने बताया कि आईटीआई ऊना में रोज़गार मेला आयोजित किया जा रहा है। रोज़गार मेले में विभिन्न ट्रेडों के लिए साक्षात्कार राजकीय आईटीआईं ऊना मे 20 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे से आरम्भ होंगे। इस रोजगार मेले में इस कैम्पस साक्षात्कार में सीधी नियुक्ति प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को सीटीसी 21 हजार 5 सौ रूपये और नेट एचटीएस 15 हजार 2 सौ रूपये, हिम टैक्नो इंडस्ट्री द्वारा 12 हजार से 14 हजार रूपये प्रतिमाह तथा इकोलॉजिकल भवन गुरपलाह द्वारा 12 हजार से 14 हजार रूपये प्रतिमाह वेतन देय होगा। जबकि प्रशिक्षुता प्रशिक्षण के लिए चयनित अभियार्थियों को प्रशिक्षुता एक्ट के अनुसार वृतिका देय होगी। यह जानकारी आई. टी.आई ऊना के प्रधानाचार्य ई.बी.एस. ढिल्लों ने देते हुये आईटीआई पासआउट व र्वतमान सत्र के प्रशिक्षुओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। 
  • भाजपा मंडल कुटलैहड़ की एस सी मोर्चा कार्यकारिणी का गठन

    भाजपा मंडल कुटलैहड़ की एस सी मोर्चा कार्यकारिणी का गठन

    सोमनाथ दड़ोच को मिली एस सी मोर्चा भाजपा कुटलैहड़ मंडल की कमान
    ऊना/सुशील पंडित :मंगलवार को भाजपा मंडल कुटलैहड़ की एस सी मोर्चा की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बसाल निवासी सोमनाथ दड़ोच को मोर्चा की कमान सौंपी गई।
    प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर की अनुशंसा से ऊना भाजपा जिलाध्यक्ष बलबीर चौधरी,कुटलैहड़ भाजपा मंडलाध्यक्ष चरणजीत शर्मा, कैप्टन सुभाष व अन्य मण्डल पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से एस सी मोर्चा कार्यकारिणी का गठन किया है। कार्यकारिणी में अध्यक्ष सहित, उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, संयुक्त सचिव, कार्यालय सचिव, मीडिया प्रभारी व सह मीडिया प्रभारी और कार्यकरिणी सदस्यों की नियुक्ति की गई है।
    एस सी मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष सोमनाथ दड़ोच ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कार्यकारिणी के गठन की जानकारी दी है व साथ ही कुटलैहड़ मण्डल में हुई नियुक्तियों के लिए वरिष्ठ भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर सहित भाजपा जिलाध्यक्ष, कुटलैहड़ मंडलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी तन्मयता से निर्वहन करेंगे।