Blog

  • कांग्रेस को बड़ा झटकाः विधायक का बेटा कई नेताओं के साथ भाजपा में शामिल

    नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के बीच बिहार कांग्रेस में एक बड़ी टूट देखने को मिली है। महाराजगंज के कांग्रेस विधायक विजय शंकर दुबे के बेटे कुमार सत्यम ने वीरवार (16 मई) को बीजेपी का दामन थाम लिया। उनके साथ कई और नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर मंगल पांडेय भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने भी पार्टी छोड़ी है। पूर्व जिला अध्यक्ष भी शामिल हैं। लोकसभा चुनाव के बीच बिहार में कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है।

    सत्यम दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली को देखते हुए प्रभावित हुआ। बीजेपी के कामकाज जो तरीका है उससे मैं प्रभावित हुआ हूं। देश को आगे बढ़ाने के लिए एक सशक्त सरकार की जरूरत है। इस सवाल पर कि क्या आपके पिता कांग्रेस से विधायक हैं तो आपने उनसे पूछा था शामिल होने से पहले इस पर कहा कि मैं भारत का स्वतंत्र नागरिक हूं। मेरे पास अपनी विचारधारा है, युवा हूं।

    पिता को प्रभावित करके क्या बीजेपी में लाएंगे इस पर सत्यम ने कहा कि मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता हूं। मैं अपनी बात करूंगा कि मैं किस पार्टी की विचारधारा को सपोर्ट करूंगा। किसके लिए वोट मांगेंगे। क्या पिता जी नाराज हैं? इस पर सत्यम ने कहा कि यह सवाल उन्हीं से पूछा जाए। बता दें कि कुमार सत्यम महाराजगंज से आते हैं। महाराजगंज लोकसभा सीट पर छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होनी है। चुनाव से पहले ही कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। ऐसी खबर है कि कांग्रेस विधायक विजय शंकर दुबे महराजगंज से टिकट चाह रहे थे। हालांकि टिकट बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के बेटे आकाश सिंह को मिला।

  • नाबालिग लड़कियों से करवाए जा रहे थे गलत काम, सरकारी अफसरों सहित 21 गिरफ्तार

    नाबालिग लड़कियों से करवाए जा रहे थे गलत काम, सरकारी अफसरों सहित 21 गिरफ्तार

    नई दिल्ली : पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सूबे में छोटी-छोटी बच्चियों से वेश्यावृत्ति कराने के केस में गिरफ्तार हुए 11 ग्राहको में सरकारी अधिकारी भी शामिल हैं। अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने अंतरराज्यीय वेश्यावृत्ति गिरोह में शामिल सरकारी अधिकारियों समेत 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक सीनियर अफसर ने बुधवार को कहा कि इस मामले में सूबे की पुलिस ने 10 से 15 साल उम्र की 5 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है।

    पुलिस अधिकारी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए सरकारी अधिकारियों में एक पुलिस उपाधीक्षक और स्वास्थ्य सेवाओं का उपनिदेशक शामिल है।ईटानगर के पुलिस अधीक्षक (SP) रोहित राजबीर सिंह ने कहा कि राजधानी में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली दो बहनें पड़ोसी राज्य असम के धेमाजी से नाबालिग लड़कियों को तस्करी कर राज्य में ला रही थीं। उन्होंने कहा कि यहां पास में चिंपू में नाबालिग लड़कियों से जुड़ा एक वेश्यावृत्ति गिरोह सक्रिय होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने 4 मई को 2 बहनों के घर पर छापा मारा और 2 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया।

    एसपी ने कहा कि नाबालिग लड़कियों ने खुलासा किया कि उन्हें दो बहनें धेमाजी से ईटानगर लेकर आई थीं। इसके बाद धेमाजी से तस्करी करके लाई गई 2 और नाबालिग लड़कियों के बारे में पता चला जो एक महिला के चंगुल में थीं और बाद में उन्हें मुक्त करा लिया गया। पुलिस टीम को यह भी पता चला कि आरोपी एक और नाबालिग लड़की को तस्करी कर लाए है। जिसके बाद एक होटल में छापेमारी की गई और लड़की को मुक्त करा लिया गया।  पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वेश्यावृत्ति रैकेट में शामिल कम से कम 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 5 सरकारी अधिकारियों सहित 11 ग्राहकों को भी गिरफ्त में लिया गया है।

  • Covaxin टीका लगवाने वाले न हों खुश, इसके साइड इफेक्ट भी हैं खतरनाक !

    Covaxin टीका लगवाने वाले न हों खुश, इसके साइड इफेक्ट भी हैं खतरनाक !

    नई दिल्लीः कोरोना महामारी के दोरान लोगों को कोरोना से बचाव के लिए देश में बड़े पैमाने पर लोगों ने कोविशील्ड और कोवैक्सीन टीके लगवाए थे, लेकिन धीरे-धीरे अब इन दोनों टीकों के साइड इफेक्ट की बात सामने आने लगी है। कोविशील्ड बनाने वाली ब्रिटिश कंपनी ने पिछले दिनों स्वीकार किया था कि उसके टीके से कुछ लोगों में गंभीर बीमारी हो सकती है। इसी तरह अपने देश में विकसित भारत बायोटेक कंपनी की वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ के साइड इफेक्ट को लेकर एक रिपोर्ट आई है। इसमें दावा किया गया है कि इस वैक्सीन को लगवाने के करीब एक साल के भीतर ठीक ठाक संख्या में लोगों में इसके साइड इफेक्ट देखे गए। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित किशोर लड़कियां थीं।

    रिपोर्ट के मुताबिक इस शोध के लिए 1024 लोगों का अध्ययन किया गया. इसमें 635 किशोर और 391 युवा लोग थे। इन सभी से टीका लगवाने के एक साल बाद तक फॉलोअफ चेकअप के लिए संपर्क किया गया। स्टडी में पाया गया कि 304 किशोरों यानी करीब 48 प्रतिशन में ‘वायरल अपर रेस्पेरेट्री ट्रैक इंफेक्शन्स’ देखा गया। 

    इसके अलावा 10.5 फीसदी किशोरों में ‘न्यू-ऑनसेट स्कीन एंड सबकुटैनियस डिसऑर्डर’, 10.2 जनरल डिसऑर्डर यानी आम परेशानी, 4.7 फीसदी में नर्वस सिस्टम डिसऑर्डर यानी नसों से जुड़ी परेशानी पाई गई। इसी तरह 8.9 फीसदी युवा लोगों में आम परेशानी, 5.8 फीसदी में मुस्कुलोस्केलेटल डिसऑर्डर यानी मांसपेशियों, नसों, जोड़ों से जुड़ी परेशानी और 5.5 में नर्वस सिस्टम से जुड़ी परेशानी देखी गई।

  • जालंधरः मेन चौंक पर फगवाड़ा गेट के व्यापारी से 5 लाख की नगदी बरामद, देखें वीडियो

    जालंधरः मेन चौंक पर फगवाड़ा गेट के व्यापारी से 5 लाख की नगदी बरामद, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना डिवीजन नंबर 4 के अंतर्गत आते स्काईलार्क चौक के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक व्यापारी से 5 लाख से अधिक की नगदी बरामद की हैl जिसे पुलिस ने कोड ऑफ़ कंडक्ट के तहत जब्त कर लिया है l हालांकि व्यापारी ने पुलिस पर हरासमेंट करने का आरोप लगाया है। थाना डिवीजन नंबर 4 के प्रभारी ने बताया कि चुनाव के तहत नाकाबंदी की हुई थी।

    इस दौरान फगवाड़ा गेट के एक व्यापारी से साढ़े 5 लाख के करीब नगदी बरामद की गई l जिसे चुनाव आयोग की हिदायते के तहत जब्त कर लिया गया है l पुलिस के अनुसार मौके पर व्यापारी पूरे दस्तावेज नहीं दिखा पाया। वहीं दूसरी तरफ फगवाड़ा गेट के सेंटरी व्यापारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि व्यापारी अपना कैश बैंक में जमा करवाने के लिए भी नहीं ले जा सकता तो फिर वह क्या करें। व्यापारी का आरोप है कि पुलिस प्रशासन द्वारा जानबूझकर उसे हरासमेंट किया जा रहा है।

  • जानिए कैसे बनाए आलू का स्वादिष्ट चीला, जान लें रेसिपी

    जानिए कैसे बनाए आलू का स्वादिष्ट चीला, जान लें रेसिपी

    Potato Chilla : सुबह अगर कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं तो नाश्ते में चीला खा सकते हैं। बेसन, दाल और सूजी का चीला तो आपने कई बार खाया होगा, लेकिन आज हम आपको आलू का हेल्दी और टेस्टी चीला बनाना बता रहे हैं। खास बात ये है कि आलू का चीला फटाफट तैयार हो जाता है। बच्चों के टिफिन में भी ये बनाकर रख सकते हैं। सभी को आलू बच्चों को खूब पसंद आएगा।

    आलू के चीला में थोड़ा सा बेसन मिक्स करके बनाते हैं। जिससे ये चीला बहुत ही सॉफ्ट और टेस्टी बनता है। जानिए आलू चीला बनाने की रेसिपी। आलू चीला बनाने के लिए आपको 1 बड़ा आलू लेना होगा। चीला के लिए 2 टेबल स्पून बेसन, 1 टेबल स्पून सूजी, 1 टेबल स्पून कॉर्नफ्लोर पाउडर, 1 टेबल स्पून बारीक कटा प्याज, 1 कटी हरी मिर्च, थोड़ा जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च, स्वाद से हिसाब से नमक और चीला बनाने के लिए ऑयल चाहिए।

    आलू चीला बनाने की रेसिपीआलू का चीला बनाने के लिए आलू को छील लें और कद्दूकस कर लें। आलू का रंग काला न पड़े इसके लिए थोड़ी देर  इसे पानी में रखें और फिर निचोड़कर लें। एक बाउल में कद्दूकस किया आलू, बेसन, सूजी, कॉर्नफ्लार पाउडर, प्याज, हरी मिर्च डालकर मिला लें। सारी चीजों को मिलाते हुए एक अच्छा घोल जैसा तैयार कर लें।एक पैन में तेल लगाएं और तैयार किया हुआ आलू का बैटर उस पर फैला दें। चीला की तरह फैलाते हुए इसे कवर करके थोड़ी देर तक पकाते रहें। 2 मिनट तक धीमी आंच पर पकाने के बाद चीला पर ऊपर भी थोड़ा ऑयल लगा दें और पटल दें। चीला को हल्का गोल्डन और क्रिस्पी होने तक दोनों साइड से सेंक लें। इसे सॉस या हरी चटनी के साथ खाएं। आलू का एकदम क्रंची चीला बनकर तैयार है।

  • पंजाबः जेल में बंद अमृतपाल सिंह पर जमकर बरसे सुखबीर बादल 

    पंजाबः जेल में बंद अमृतपाल सिंह पर जमकर बरसे सुखबीर बादल 

    तरनतारनः खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे वारिस पंजाब संगठन के मुखी अमृतपाल सिंह को लेकर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। अकाली नेता अब तक अमृतपाल सिंह के बारे में खुलकर बोलने से कतरा रहे थे, लेकिन अपने उम्मीदवार विरसा सिंह वल्टोहा के पक्ष में प्रचार करते हुए सुखबीर बादल ने तीखा हमला बोला है। दरअसल, बीते दिन चुनावी रैली के दौरान सुखबीर बादल ने पंजाबियों से उस साजिश को समझने की अपील की जिसके तहत भाई अमृतपाल सिंह को खडूर साहिब सीट से आजाद उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारा गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मूल्यांकन करें कि अमृतपाल कौन है।

    उन्होंने कहा कि अमृतपाल ने पहले यह रुख अपनाया था कि वह राजनीति में नहीं आना चाहते और केवल ‘अमृत प्रचार’ करना चाहते हैं और नशे के खिलाफ लड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अकाली नेताओं ने खुद गिरफ्तारियां दीं और कभी अपना सरूप नहीं बदला और ना ही वह छिपकर बैठे, जबकि अमृतपाल सिंह पकड़े जाने के डर से छिपता रहा। उन्होंने दावा किया कि अमृतपाल केवल खुद को छुड़ाने के लिए चुनाव लड़ रहा हैं, बंदी सिंहों की रिहाई के लिए नहीं। उन्होंने दावा किया कि बंदी सिंहों के सभी परिवार अकाली दल के साथ हैं।

  • मुंडन करवाने जा रहे परिवार के साथ हुआ हादसा, 4 की मौ’त, 7 घायल

    मुंडन करवाने जा रहे परिवार के साथ हुआ हादसा, 4 की मौ’त, 7 घायल

    नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। खिरखिरी गांव के रहने वाले किसान भूप सिंह माली के डेढ़ साल के बेटे सूरज का मुंडन करवाने जा रहे थे। बच्चे का मुंडन कराने जा रहे परिवार की ट्रैक्टर ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है।

    जिनकी पहचान जितेंद्र ,पूनी, रचना और कल्ली के तौर पर हुई है। इस हदासे में 7 लोग घायल है, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  बुधवार को परिवार के 60 सदस्य कुलदेवी के मंदिर भमपुरा जा रहे थे सभी लोग 2 ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर निकले थे, रास्ते में चंबल नदी पर अचानक एक ट्रैक्टर के ब्रेक चिपक गए। इसके बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित हुआ और सूखी नहर में जाकर गिर गया।

    इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।  मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। ढोढर थाना पुलिस का कहना है कि माली परिवार बच्चे का मुंडन कराने के लिए जा रहा था। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।  

  • पंजाबः कार्यक्रम दौरान किसानों की सूचना मिलते गाड़ी में बैठकर रवनीत बिट्टू हुए फरार, वीडियो वायरल

    पंजाबः कार्यक्रम दौरान किसानों की सूचना मिलते गाड़ी में बैठकर रवनीत बिट्टू हुए फरार, वीडियो वायरल

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर जहां सियासी पार्टियों के उम्मीदवार जोरों शोरों से प्रचार करने में लगे हुए है। वहीं भाजपा की मुश्किलें लगातार किसानों द्वारा विरोध किए जाने को लेकर बढ़ रही है। इसी दौरान भाजपा द्वारा गांव में एक कार्यक्रम रखा गया था। बताया जा रहा है कि इसकी सूचना किसानों को मिल गई, जिसके बाद वह बिट्टू का विरोध करने के लिए गांव की रवाना हो गए। वहीं भाजपा उम्मीदवार को जैसे ही पता चला कि किसान उनका विरोध करने के लिए पहुंच रहे है तो रवनीत बिट्टू कार्यक्रम बीच में छोड़कर वहां से भागकर गाड़ी में बैठ गए और मौके से निकल गए।

    इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा सकता हैकि प्रोग्राम में कुर्सियां खाली पड़ी हुई है और वीडियो बनाने वाला शख्स कह रहा है कि रवनीत बिट्टू मौके से भाग गया। बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि किसानों के विरोध के कारण गांवों में भाजपा को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले भी पंजाब के कई जिलों में भाजपा का किसानों द्वारा विरोध किया जा चुका है।

  • परीक्षा में फेल होने पर छात्र ने किया सुसाइड, लटका हुआ मिला शव 

    परीक्षा में फेल होने पर छात्र ने किया सुसाइड, लटका हुआ मिला शव 

    नई दिल्लीः विद्यथीयों में सुसाईड करने के मामले आए दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में सोमवार को सीबीएसई की 12वीं में दो विषयों में फेल होने के बाद एक छात्र ने कथित तौर पर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। मृतक छात्र यूपी के इटावा का रहने वाला बताया जा रहै है और दिल्ली में रहकर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

    जानकारी के मुताबिक छात्र अर्जुन सक्सेना का शव पीजी में उनके कमरे में लगे सीलिंग फेन में लटका हुआ पाया गया, जहां वह किराए पर रह रहा था, उन्होंने कहा कि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।  पुलिस ने कहा कि म्रतक के परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही ।

  • पंजाबः विदेश में माता-पिता के इकलौते बेटे की सदिंग्ध परिस्थितियों में मौ+त, देखें वीडियो

    पंजाबः विदेश में माता-पिता के इकलौते बेटे की सदिंग्ध परिस्थितियों में मौ+त, देखें वीडियो

    नवांशहरः विदेशों में पंजाबी नौजवानों की मौत का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। वहीं महेंदीपुर गांव के निवासी की अमेरिका के कैलिफोर्निया में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान 29 वर्षीय तीर्थ के रूप में हुई है। तीर्थ अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। तीर्थी की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम का माहौल छा गया। तीर्थ डेढ़ साल पहले अपना भविष्य बनाने के लिए विदेश चला गया था और वहां पर वह काम कर रहा था।

    परिवार ने बताया कि अंतिम सांस लेने से एक दिन पहले उसे कार का लाइसेंस भी मिल गया। तीर्थ के बुजुर्ग पिता को यह भी नहीं पता कि तीर्थ की मौत कैसे हुई। बुढ़ापे में मृतक के माता-पिता का सहारा खत्म हो गया। पिता संदीप की आंखों से भी आंसू सूख गए, जब तीर्थ की मां को अपने प्यारे बेटे के सदमे के बारे में पता चला तो पूरा परिवार सदमे में है। तीर्थयात्री अमेरिका के कैलिफोर्निया गया था। वहां की सरकार की कार्रवाई को लेकर मृतक का शव उनके पैतृक गांव पहुंचने में करीब 6 सप्ताह लगेंगे।