Blog

  • पूर्व RAW Chief सामंत गोयल और पूर्व NIA दिनकर गुप्ता को मिली Z सिक्योरिटी

    नई दिल्लीः खालिस्तानी समर्थक संस्थाओं से निपटने में काम करने वाले भारतीय अधिकारियों को खालिस्तानी आतंकवादी समूहों से बढ़ते खतरों को देखते हुए सरकार ने 2 पूर्व अधिकारियों के लिए सुरक्षा कवर बढ़ाया है। दरअसल, केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने पाया है कि कुछ अधिकारियों को खालिस्तानी समूहों से खतरे का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व रॉ प्रमुख सामंत गोयल और पूर्व एनआईए प्रमुख दिनकर गुप्ता को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। सीआरपीएफ अब इन दो पूर्व शीर्ष अधिकारियों को सुरक्षा प्रदान कर रही है जो कुछ सप्ताह पहले सेवानिवृत्त हुए थे।

    दोनों शीर्ष अधिकारियों को अलग-अलग खतरे की धारणा रिपोर्टों के बाद सुरक्षा कवर प्राप्त हुआ, जिसमें आतंकवादी समूहों, मुख्य रूप से खालिस्तान समर्थक संस्थाओं से सीधे खतरे का सुझाव दिया गया था। दोनों अधिकारियों ने पीकेई की सांठगांठ को तोड़ने पर काम किया है और अतिसंवेदनशील पदों पर काम किया है। जबकि एनआईए खालिस्तानी आतंकवादी समूहों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसी द्वारा दायर विभिन्न मामलों की जांच कर रही है, खालिस्तानी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या के कथित प्रयास के लिए पूर्व रॉ प्रमुख का नाम पहले ही अंतरराष्ट्रीय मीडिया द्वारा घसीटा जा चुका है।

    खालिस्तानी समर्थक संस्थाएं पहले से ही कनाडा, ब्रिटेन में विभिन्न भारतीय राजनयिकों को धमकी दे रही हैं और हिंसक विरोध प्रदर्शन और सोशल मीडिया के माध्यम से चेतावनी जारी कर रही हैं। ये संस्थाएं वांछित आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद और अधिक आक्रामक हो गई हैं, जिनकी पिछले साल जून में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद 3 लोगों पर निज्जर की हत्या का आरोप लगाया गया, जिससे कनाडा और भारत के बीच राजनयिक संकट पैदा हो गया। खालिस्तानी समर्थक संस्थाओं का चेहरा गुरपतवंत सिंह पन्नू, जो वांछित भी है, वह लगभग हर हफ्ते सोशल मीडिया के माध्यम से कनाडा और ब्रिटेन में भारतीय राजनयिकों को खुलेआम धमकी दे रहा है।

  • फैक्ट्री का बॉयलर फटा, 2 की मौ’त, 25 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    फैक्ट्री का बॉयलर फटा, 2 की मौ’त, 25 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    सोनीपत : देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कुंडली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पिआऊ मनियारी स्तिथ दहिया कॉलोनी में स्तिथ श्री गणेश नाम की कत्था फैक्टरी में अचानक बॉयलर फट गया। धमका इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री की बिल्डिंग नीचे गिर गई और आसपास के मकान भी गिरे। फैक्टरी में काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए और आसपास के लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। 

    आशंका जताई जा रही है कि अभी भी कई मजदूरों के शव बाहर निकाले जा सकते हैं बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 25 लोग घायल हुए है। जिनमें कई बच्चे और महिला भी शामिल है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया गया है और घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। वही दमकल विभाग के कर्मचारी अभी भी स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है, यह आशंका जताई जा रही है कि अभी कई शव और फैक्टरी से बरामद किए जा सकते है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए है।

    उनका कहना है कि हमने हादसा होते ही जिला प्रशासन को सूचना दे दी थी, लेकिन जिला प्रशासन करीब 2 घंटे की देरी से यहां पहुंचा और हमने खुद कई शवों को बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए भेजा। हादसे की सूचना मिलते ही सोनीपत दमकल विभाग के कर्मचारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। मौके पर पहुंचे एसीपी मुकेश कुमार ने बताया कि बॉयलर फटने से कुंडली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्टरी में धमाका हुआ है। कई लोग घायल हुए और अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और 2 लोगों के शवों को बाहर निकाला गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

  • पंजाबः अकाली दल को झटका, पूर्व डिप्टी स्पीकर का बेटा भाजपा में हुआ शामिल

    पंजाबः अकाली दल को झटका, पूर्व डिप्टी स्पीकर का बेटा भाजपा में हुआ शामिल

    गुरदासपुरः अकाली दल ने विधानसभा हल्का डेरा बाबा नानक से 2022 में पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा चुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवार सुखजिंदर सिंह रंधावा के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अकाली नेता और पूर्व डिप्टी स्पीकर स्व. निर्मल सिंह काहलों का बेटा रविकरण सिंह काहलों को पार्टी से निकाल दिया है। अकाली दल को उस समय बड़ा झटका लगा, जब पार्टी से निकाले जाने के बाद रविकरण सिंह काहलों भाजपा पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया। इस दौरान सुनील जाखड़ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहाकि तीनों कांग्रेस की छोटी सोच की उदाहरण है।

    जिन्होंने हिंदू सिख को लेकर लड़ाने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि जो नेता धर्म और जात-पात को बांटने की बात करे वह ना तो सिख और ना हिंदू कहाए जाने वाले लोग होते है। वहीं रविकरण सिंह काहलों ने कहाकि उन्हें इस कारण पार्टी से निकाला गया क्योंकि उन्होंने सच की बात कही थी। उन्होंने कहाकि अकाली दल में रहते हुए उन्होंने बलत्कारियों को पार्टी में शामिल ना करने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि शुक्र है चरखे से उनका नाता टूटा। उन्होंने कहा कि रात उन्होंने बहुत मुश्किल से निकाली, जब पार्टी ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देर रात सुनील जाखड़ ने उन्हें पार्टी में शामिल करने का आश्वासन दिया था। 

    इस मौके काहलों ने कहा कि SAD में सुखबीर सिंह बादल तो एक रबड़ की मोहर हैं। पार्टी को तो बिक्रम सिंह मजीठिया चलाते हैं। जो उन्हें अच्छा लगता है वह उसे पार्टी में रखते हैं, वरना उन्हें घर भेज देते हैं। उन्होंने डॉ. दलजीत सिंह चीमा के बारे में कहा कि 1997 के इलेक्शन में यह पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ आजाद मैदान में उतरे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी से निकालने का एक नियम होता है। पहले नोटिस जारी कर जवाब लिया जाता है। काहलों ने कहा कि मैंने पार्टी में मेहनत की है। मैं 1992 से पार्टी से जुड़ा था। मैंने पार्टी में दरिया तक बिछाई है। वहीं, पार्टी ने जहां पर डयूटी लगाई। वहां पर उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाई है। उन्होंने कहा कि मैंने एक ही बात कही थी कि पार्टी में साफ सुथरी छवि वाले लोगों को रखा जाए। इस चीज की वजह से यह स्थिति बनी।

    बता दें कि डॉक्टर चीमा ने सूचना दी थी कि पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल की ओर से पार्टी विरोधी गतिविधियों और पार्टी की पीठ में छूरा मारने के आरोपों के तहत रविकरण की प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी है। गौरतलब है कि रविकरण सिंह काहलों अकाली सरकार में कई उच्च पदों पर रहे स्वर्गीय निर्मल सिंह काहलों के बेटे हैं। वैसे तो पिछले कई दिनों से उनकी पार्टी छोड़ने की बातें चल रही थी, जिसे काहलों लगातार नाकार रहे थे। अब जबकि पार्टी द्वारा काहलों को पार्टी से निकाल दिया गया है तो कल कादियां में आप की रैली के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आप में शामिल होने की संभावना है।

  • विराट कोहली ने संन्यास को लेकर दिया बड़ा बयान

    विराट कोहली ने संन्यास को लेकर दिया बड़ा बयान

    नई दिल्ली : इस बार के आईपीएल सीजन में रॉयल चैंलेजर्स बेंगुलरु के स्टार बल्लेबाज और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली काफी कमाल के फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वहीं बात करें आरसीबी की तो अभी भी उनकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें नजर आ रही हैं। इन सब के बीच विराट कोहली को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है। आरसीबी द्वारा एक पोडकास्ट में कोहली ने अपने करियर से जुड़े कई सवालों के जबाव दिए, जिसमें उन्होंने अपने क्रिकेट संन्यास को लेकर भी बात की।

    इसके साथ ही कोहली के टी20 विश्व कप की टीम में चयन को लेकर भी कई सवाल खड़े हुए थे जिसका जवाब उन्होंने दिया। संन्यास को लेकर कोहली ने कहा, “हर खिलाड़ी के जीवन में एक समय आता है जब उन्हें संन्यास लेने का फैसला करना पड़ता है। लेकिन मैं अभी उस समय पर नहीं हूं। मैं ऐसा कुछ नहीं करना चाहता जिससे मुझे बाद में पछतावा हो।” इसके बारे में मुझे पूरा भरोसा है मैं ऐसा नही करुंगा। 

    कोहली ने आगे कहा की जब मेरा यहां पर काम पूरा हो जाएगा तो मैं चला जाउंगा और कुछ दिनों तक दिखाई नहीं दूंगा। कोहली ने कहा मैं जब तक खेलना जारी रखूंगा तब तक अपना बेस्ट देता रहूंगा। विराट कोहली ने इस सीजन में 13 मैचों में 661 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 155.16 है। इसके अलावा उन्होंने ऑरेंज कैप पर भी अपना कब्जा किया है। वे टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं अगर उन्होंने अपनी फॉर्म को बनाए रखा।

  • पंजाबः एक्टिव हुई कांग्रेस कैंपेन कमेटी, नवजोत सिद्धू समेत सभी नेता होंगे प्रचार में शामिल

    पंजाबः एक्टिव हुई कांग्रेस कैंपेन कमेटी, नवजोत सिद्धू समेत सभी नेता होंगे प्रचार में शामिल

    चंडीगढ़ः पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस हाईकमान द्वारा गठित कैंपेन कमेटी की आज एक बैठक चंडीगढ़ में हुई। इसके बाद कमेटी के चेयरमैन राणा केपी ने मीडिया के सवालों के जवाब दिया। जब उनसे नवजोत सिंह सिद्धू से जुड़ा सवाल किया तो उन्होंने कहा मैं लंबी बात तो नहीं करता है। उन्होंने कहाकि अभी जंग शुरू हुई है, इसमें नवजोत सिद्धू सहित सारे नेता शामिल होंगे। वहीं, राणा केपी ने कहा कि जो हमारे सामने वाले हैं। वह उन्हें भी संदेश देना चाहते हैं कि कौरव और पांडव एक साइड 100 थे दूसरी साइड 5 थे। जब सामने वाले से लड़ाई होती तो उनकी संख्या 105 हो जाती थी। उन्होंने कहा कि सारी कांग्रेस एकजुट है। एक मां के पुत्र हैं।

    आप देखेंगे कि सारी कांग्रेस इकट्‌ठी होकर इस जंग लड़ेगी। वहीं, उन्होंने कहा कि मोदी हमारे भी प्रधानमंत्री है। वह बहुत बड़े व्यक्ति है। वह उनके साथ ही सभी दलों से अपील करेंगे कि कोई ऐसा बयान न दे जिससे की पंजाब का माहौल खराब न हो। उन्होंने पंजाब के तीस हजार से अधिक लोगों ने अपनी जान तक गंवाई है। कमेटी के चेयरमैन ने कहा कि अब चुनाव में 15 दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में हम इन दिनों में हर उस आदमी से जुडेंगे, जो कांग्रेस की आइडियोलॉजी रखते हैं।

    उन्होंने कहा कि इस बार दो चेहरों का मुकाबला है। इसमें एनडीए का चेहरा नरेंद्र मोदी और I.N.D.I.A का चेहरा राहुल गांधी है। उन्होंने कहा कि यह दो विचारधाराओं की लड़ाई है। जिसमें एक विचारधारा वाले कश्मीर से कन्याकुमारी तक जोड़ने की बात कर रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ कुछ खास लोगों की बात करने वाली पार्टी है। राणा केपी ने कहा कि भाजपा और आप की पंजाब सरकार दोनों एक जैसे हैं। इन्होंने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है। उनकी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने की कोशिश की है।

    केपी ने कहा कि हमारी चुनावी घोषणा पत्र में किसानों से कई वायदे किए हैं। जिससे किसानों को फायदा होगा। स्वामीनाथन की रिपोर्ट के मुताबिक एमएसपी देंगे। वहीं, किसानों का नुकसान होने पर तीस दिनों के अंदर उनका भुगतान किया गया। खडूर साहिब के सांसद जसबीर सिंह डिंपा ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। माझा एरिया में रोजाना हत्या और गोली चल रही है। गैंगस्टरों की वजह से लोग परेशान है। इसके अलावा नशा भी काफी बढ़ गया है। उन्होंने माना की उनकी सरकार ने काम किया था।

  • पंजाबः वाटर वर्क्स डिग्गी में डूबने से 8 वर्षीय बच्चे की मौ+त

    पंजाबः वाटर वर्क्स डिग्गी में डूबने से 8 वर्षीय बच्चे की मौ+त

    अबोहरः गांव दुतारा वाली में वाटर वर्क्स की डिग्गी में डूबने से 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है वाटर वर्क्स से करीब 4 घंटे बाद बच्चे के शव को बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार दुतारा वाली में अंश नामक 8 वर्षीय बच्चा अपने दो साथियों के साथ वाटर वर्क्स की डिग्गी के निकट खेल रहा था कि अचानक वह डिग्गी में गिर गया। उसके साथ खेल रहे दोनों बच्चों ने इसकी जानकारी घर वालों को दी।

    काफी मशक्कत के बाद करीब 4 घंटे बाद बुधवार देर शाम को बच्चे को डिग्गी से बाहर निकाला जा सका। जिसके बाद बच्चे को अबोहर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव वासियों ने बताया कि डिग्गी के आसपास न ही कोई चौकीदार तैनात है और न ही डिग्गी के चारों तरफ कोई जाली लगी हुई है।

  • ED ने कांग्रेस नेता को किया गिरफ्तार, जाने मामला

    नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस नेता एवं झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को धन शोधन मामले में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आलमगीर आलम को आज यानी गुरुवार को रांची स्थित पीएमएलए की विशेष अदालत में ले जाया गया जहां कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं ईडी की 10 दिनों की रिमांड की मांग पर कोर्ट ने 6 दिनों की रिमांड मंजूर की।

     बुधवार को गिरफ्तारी के ठीक कुछ देर के बाद मेडिकल टीम कार्यालय पहुंची। मंत्री आलमगीर आलम की मेडिकल जांच कराई गई। डॉक्टर मयूख ने बताया कि मंत्री आलमगीर आलम का स्वास्थ्य जांच करने पहुंचे। टीम ने बताया मंत्री आलमगीर आलम का स्वास्थ्य बीपी बढ़ा हुआ है जिसे लेकर मेडिकल टीम ने दवा सजेस्ट किया है।

    गौरतलब है कि मंत्री आलमगीर आलम के पीए के नौकर के घर से करोड़ रुपए बरामद होने के बाद आलमगीर आलम को ईडी ने पूछताछ के लिए 1 दिन पहले बुलाया था। लगभग 10 घंटे पूछताछ चली, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। बीते बुधवार को ईडी ने आलमगीर आलम को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया था जिसके बाद देर शाम ईडी ने मंत्री आलमगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दूसरे दिन लगभग 6 घंटे तक उनसे सवाल-जवाब किए गए।

  • 12 दिनों के लिए लगी Emergency, 4 की मौ+त, 300 से ज्यादा घायल

    12 दिनों के लिए लगी Emergency, 4 की मौ+त, 300 से ज्यादा घायल

    न्यू कैलेडोनियाः फ्रांस की राजधानी पेरिस में सांसदों द्वारा नए विधेयक पर सहमति बनाने के बाद देश से हजारों किलोमीटर दूर न्यू कैलेडोनिया में दंगे भड़क गए। दरअसल, न्यू कैडेलोनिया, ऑस्ट्रेलिया के पास एक क्षेत्र है, जिस पर फ्रांस का शासन है। पेरिस में पास हुे नए विधेयक के अनुसार, 10 वर्षों से न्यू कैलेडोनिया में रहने वाले फ्रांसीसी निवासियों को प्रांतीय चुनावों में मतदान करने की अनुमति दी जाएगी। इस फैसले से कुछ स्थानीय नेताओं को डर है कि इससे वहां के मूल निवासियों (कनक) के वोट की अहमियत कम हो जाएगी।

    इस विधेयक को लेकर पिछले तीन दिनों से न्यू कैलेडोनिया में हिंसा जारी है। इस दौरान शीर्ष फ्रांसीसी अधिकारी ने गुरुवार सुबह कहा कि सशस्त्र बलों को न्यू कैलेडोनिया के दो हवाई अड्डों और बंदरगाहों की रक्षा करने के लिए तैनात किया गया है। बता दें कि इस हिंसक दंगों में चार लोगों की मौत हो गई। इस हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए फ्रांस ने आपातकाल की घोषणा की। फ्रांस के उच्चायुक्त लुई ले फ्रैंक ने कहा कि तीन नगर पालिकाओं में जेंडरमेस को पांच हजार प्रदर्शनकारियों का सामना करना पड़ा, जिसमें से तीन से चार हजार राजधानी नौमिया से थे। उन्होंने आगे कहा, “दो सौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। 64 जेंडरमेस और कई पुलिसकर्मी घायल हुए।” 

    फ्रांस ने न्यू कैलेडोनिया में आपातकाल की घोषणा की। प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों में आग लगा दी। इसके साथ ही उन्होंने कई दुकानों में भी लूटपाट की। मौजूदा स्थिति पर बात करते हुए नौमिया के निवासी योन फ्लूरोट ने बताया कि उन्होंने लूटपाट होते हुए देखा। कुछ दुकान के मालिक अपनी मर्जी से छापेमारी की इजाजत दे रहे हैं। वे दुकान को नुकसान न पहुंचाने का अनुरोध करते हैं। इस हिंसा में तीन युवा कनक की मौत हो गई। वहीं गोली लगने से एक 24 वर्षीय पुलिसकर्मी की भी जान चली गई। क्षेत्र में आपातकाल की स्थिति अगले 12 दिनों तक रहेगी। प्रशासन ने टिक-टॉक वीडियो एप पर भी प्रतिबंध लगाया है।

  • इस खिलाड़ी ने संन्यास का किया ऐलान, 6 जून को खेलेंगे आखिरी मैच

    इस खिलाड़ी ने संन्यास का किया ऐलान, 6 जून को खेलेंगे आखिरी मैच

    नई दिल्लीः भारतीय दिग्गज फुटबॉलर सुनील छेत्री ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। अपने 20 साल के लंबे फुटबॉल करियर पर सुनील ने विराम लगाने का फैसला कर लिया है। सुनील अब अपना आखिरी मुकाबला फीफा विश्व कप क्वालीफिकेशन मैच 6 जून को कुवैत के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देंगे। भारतीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने अपने संन्यास की घोषणा एक्स पर पोस्ट शेयर करके दी है। इस वीडियो के कैप्शन में कप्तान ने लिखा मैं कुछ कहना चाहूंगा…

    सुनील छेत्री ने अपने संन्यास की घोषणा अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो शेयर करके दी है। सुनील ने 9 मिनट से भी ज्यादा का वीडियो साझा किया है। जिसमें वो देश, फैंस और परिवार का धन्यवाद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सुनील ने कहा जिस दिन मैनें अपने देश के लिए पहली बार खेला था वो दिन मेरे जीवन का खास दिन था। जिसको मैं कभी भुला नहीं सकता हूं। अपने आखिरी मैच को लेकर सुनील ने कहा कि पिछले 19 सालों में मैनें देश के लिए काफी मैच खेलें।

    इस दौरान मैनें अपने कर्तव्य को अच्छे से निभाया और मुझे फैंस का काफी प्यार भी मिला। पिछले डेढ़, दो महीने से मैं इसको लेकर सोच रहा था। अब कुवैत के खिलाफ मेरा आखिरी मैच होने जा रहा है। सुनील छेत्री ने भारत के लिए 145 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 90 गोल दर्ज है। सुनील छेत्री द्वारा संन्यास की घोषणा किए जाने के बाद फैंस के रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। सुनील के रिटायरमेंट से फैंस काफी भावुक भी दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कि विराट कोहली के बाद, एकमात्र व्यक्ति जिसकी फिटनेस के लिए देश हमेशा सराहना करेगा, वह सुनील छेत्री ही रहेंगे। हैप्पी रिटायरमेंट लेजेंड।

  • कपूरथलाः इरादा कत्ल केस में वांछित आरोपी के मामले में 3 पर FIR

    कपूरथलाः सब डिवीज़न फगवाड़ा में एक वांछित आरोपी को पनाह देने के आरोप में 3 लोगों के खिलाफ थाना रावलपिंडी पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि जिसको उन्होंने पनाह दी थी वह कत्ल व इरादा कत्ल केस में जम्मू कश्मीर पुलिस को वांछित है। जानकारी अनुसार रोहित कुमार मक्खन पुत्र बोधराज वासी कोटली रईया थाना पूरा जिला जम्मू कश्मीर के खिलाफ कत्ल व इरादा कत्ल के दो अलग अलग केस जम्मू कश्मीर में दर्ज हैं।

    थाना रावलपिंडी में तैनात ASI राम कुमार के अनुसार उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी रोहित कुमार को उसके दोस्त राजकुमार पुत्र सतपाल वासी पांछटा, मनसिमरनजीत सिंह उर्फ सिमा पुत्र मलकीत सिंह वासी नसीराबाद व सरबजीत सिंह पुत्र भूला सिंह वासी पांछटा को यह जानकारी थी कि रोहित के खिलाफ जम्मू कश्मीर में कत्ल व इरादा कत्ल का केस दर्ज है और यह जम्मू कश्मीर पुलिस को वांछित है। इसके बावजूद इन लोगों ने रोहित को पनाह दी है। ASI रामकुमार के अनुसार राजकुमार, मनसिमरनजीत सिंह व सरबजीत सिंह के खिलाफ आरोपी को पनाह देने का मामला दर्ज किया है।