Blog

  • पंजाबः SGPC ने लांच किया अपना Youtube चैनल, इस दिन से होगी गुरबाणी का Live प्रसारण

    पंजाबः SGPC ने लांच किया अपना Youtube चैनल, इस दिन से होगी गुरबाणी का Live प्रसारण

    अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने श्री हरमंदिर साहिब से गुरबाणी के सीधे प्रसारण के लिए अपना खुद का यू-ट्यूब चैनल लांच कर दिया है। सचखंड श्री हरमंदिर साहिब का ये यूट्यूब चैनल 24 जुलाई से शुरू होगा। इसके साथ ही एसजीपीसी ने साफ किया कि पीटीसी के साथ समझौते को रिन्यू नहीं किया जाएगा। एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि किसी भी वेबसाइट या वेब चैनल को गुरबाणी के लाइव स्ट्रीमिंग, डाउनलोडिंग के अधिकार नहीं दिए जाएंगे। एसजीपीसी प्रसारण अधिकार की एकल मालिक होगी।

    एसजीपीसी कार्यकारिणी सदस्य गुरप्रीत सिंह रंधावा ने बताया कि शिरोमणि कमेटी ने गुरबाणी के सीधे प्रसारण के लिए अपना चैनल शुरू करने का फैसला ले लिया है। उक्त चैनल को शुरू होने में 3 महीने लग सकते हैं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने 24 जुलाई से अपना यूट्यूब चैनल शुरू करने की घोषणा की है। प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने गुरबाणी के सीधे प्रसारण के लिए पीटीसी के साथ हुए करार को भी 24 से समाप्त करने की भी घोषणा की है। एसजीपीसी द्वारा अगले करीब 3 महीने के भीतर सैटेलाइट टीवी चैनल शुरू करने का भी फैसला किया है।

  • जालंधरः  मकान में टॉवर लगाने को लेकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधरः  मकान में टॉवर लगाने को लेकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: अर्बन एस्टेट फेस टू में हंगामा होने का मामला सामने आया है। जहां अर्बन स्टेट सोसायटी की ओर से एक रिहायशी मकान पर टॉवर लगाए जाने का विरोध किया गया। मामले की जानकारी देते हुए सोसायटी के जनरल सेक्टरी रणवीर कुमार ने बताया कि रिहायशी इलाके में मोबाइल टॉवर लगाना गैरकानूनी है। जोकि अर्बन स्टेट फेस टू में किसी भी हालत मे लगने नहीं दिया जाएगा। इस दौरान टॉवर लगाने की शिकायत नगर निगम जालंधर, जेडीए तथा पुलिस कमिश्नर जालंधर को दे दी गई है। वहीं दूसरी तरफ मौके पर पहुंची थाना 7 की पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों को 6 बजे शाम का समय दे दिया गया है और थाने बुलाया गया है।

  • पंजाबः सरकारी दफ्तरों का बदला समय, आदेश जारी

    पंजाबः सरकारी दफ्तरों का बदला समय, आदेश जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब में सरकारी दफ्तरों का समय बदल दिया गया है। अब पंजाब सरकार से जुड़े पंजाब और चंडीगढ़ स्थित दफ्तर सुबह से शाम 5 बजे तक खुलेंगे। पहले यह टाइमिंग सुबह साढ़े 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक थी। चीफ सेक्रेटरी अनुराग वर्मा ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं।

  • पंजाबः इस जिले में बाढ़ के पानी का स्तर हुआ कम, लोगों को मिली राहत, देखें वीडियो

    पंजाबः इस जिले में बाढ़ के पानी का स्तर हुआ कम, लोगों को मिली राहत, देखें वीडियो

    मोगाः बीते दिनों से लगातार बारिश होने के कारन पुरे पंजाब में बाड आई हुई है, प्रशासन की और से भी सभी पुख्ता परभंध किये जा रहे है। जिला मोगा के साथ लगते धर्मकोट के करीब 25 गाव जो सतलुज दरिया के बाँध पर बसे हुए थे उनमे से चार गाव पानी की चपेट में आ गए थे जहा पर करीब 20 से 25 फीट पानी जमा हो गया था वही प्रशासन ने कुछ दिन पहले ही जनता को चेतावनी दे दी थी, की हलात बिगड़ सकते है और गावो को खली कर दिया जाये।

    पर्शासन की तरफ से 7 रलीफ केम्प भी बनाये गए थे। अब कुछ हलात नार्मल हुए है वही पानी बहुत निचे चला गया है। इन गावो में घर और सदके दिखाई दे रही है, अभी भी बहुत से लोग रलीफ केम्पो में बेठे हुए है, जिन्हें प्रशासन की और से हर सुख सुविधा दी जा रही है। मोगा पर्शासन की और से एक और पहल की गई है, अगर कुछ दिनों बाद बारिश आती है या उपर से पानी छोड़ा जाता है और स्थिति नाजुक होती है तो यह एरिया फोज के हवाले कर दिया जायेगा। ताकि कोई अप्रिये घटना न हो सके।

    मोगा की एस डी एम् चारु मीता और धर्मकोट के एम् एल ए दविंदर जीत सिंह लाडी ढोस ने फोज के अधिकारियों को साथ लेकर सारी स्थिति का जायजा करवाया गया। ताकि अगर कोई मुश्किल आती है तो फोज जल्दी से अपना काम शुरू कर सके वही फोज के अधिकारियों दुवारा भी सारे एरिया को ड्रोन की मदद से अपने केमरे में केद कर लिया है, ताकि उन्हें कोई मुश्किल न आये और स्थिति को कंट्रोल में रखा जाये।

    रलीफ केम्प में ठहेरे हुए गाव संघेरा और मंदिर के निवासियों ने कहा की उनके घर पानी में पूरी तरह खराब हो गए काफी पशु भी मर गए है फसले सारी बर्बाद हो चुकी है अब हम घर छोड़ कर यहाँ बच्चो को लेकर बेठे हुए है प्रशासन और समाज सेवी संस्थाए हमारी पूरी मदद कर रही है।

  • पंजाबः बारिश के पानी से नामदेव रोड का हुआ बुरा हाल

    पंजाबः बारिश के पानी से नामदेव रोड का हुआ बुरा हाल

    बरनालाः तपा मंडी में भारी बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया है। वहीं पानी भरने से नामदेव रोड का बुरा हाल हो गया है। दरअसल, भारी बारिश के कारण मॉडल टाउन, आनंदपुर बस्ती, प्यारा लाल बस्ती, स्कूल रोड, सदर बाजार, अनाज मंडी में पानी भर गया है। जिसके कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

  • जालंधरः दिनदहाड़े BSF कालोनी में बाइक चोरी

    जालंधरः दिनदहाड़े BSF कालोनी में बाइक चोरी

    जालंधर, ENS: बीएसएफ कालोनी में दिनदहाड़े चोर खड़ी बाइक को चुराकर ले गए। सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बाइक के मालिक अजय कुमार उर्फ राजू निवासी गोपाल नगर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो बीएसएफ कालोनी में रहने वाले अपने दोस्त मन्नू त्रेहण के घर गया था। इस दौरान उसने अपनी बाइक उसके घर के बाहर खड़ी की और अंदर चला गया। थोड़ी देर बाद लौटा तो देखा कि उसकी बाइक गायब है। सीसीटीवी फुटेज देखी तो पता चला कि एक बाइक पर तीन लोग आए और एक उतरकर उसकी बाइक को चुरा ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। पुलिस का कहना है कि चोर जल्द गिरफ्त में होंगे।

  • बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे जेपी नड्डा, NDRF की 13 टीमें तैनात, देखें वीडियो

    बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे जेपी नड्डा, NDRF की 13 टीमें तैनात, देखें वीडियो

    शिमला: हिमाचल प्रदेश में बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड से हुए नुकसान का जायजा लेने आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंडी पहुंचे हैं। साथ ही केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी कई जगहों का उनके साथ दौरा कर रहे हैं। मंडी पहुंचने पर जेपी नड्डा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आपदा में प्रभावित स्थान को देखने और नुकसान को जानने यहां आए हैं। इस आपदा के समय केंद्र सरकार प्रदेश वासियों के साथ खड़ी है। राहत कार्य के लिए NDRF की 13 टीमों को तैनात किया है। राहत और पुनर्वास के लिए जो भी आवश्यक होगा वह केंद्र सरकार करेगी। राज्य के मुख्यमंत्री से 9 जुलाई को गृह मंत्री और 11 जुलाई को प्रधानमंत्री और मैंने भी बात की है।

  • SBI में खाता खुलवाने आए SSB जवान और उनकी मां के साथ पुलिस ने की मारपीट, वीडियो वायरल 

    SBI में खाता खुलवाने आए SSB जवान और उनकी मां के साथ पुलिस ने की मारपीट, वीडियो वायरल 

    कोईलवरः भोजपुर में एसएसबी जवान और उनकी मां से मारपीट का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी SSB जवान और उनकी मां से मारपीट करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो कोईलवर थाना क्षेत्र अन्तर्गत गीधा स्थित स्टेट बैंक की शाखा का है। हालांकि, एनकाउंटर न्यूज इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में एसएसबी जवान और उनकी मां के साथ पुलिस कर्मी मारपीट करते दिख रहे हैं। महिला अपने बेटे को बचाने की कोशिश करते नजर आ रही हैं। 

    उधर, भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता लेते हुए संबंधित दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। आगे की विधि संगत कार्रवाई की जा रही है। एक पदाधिकारी और सिपाही को निलंबित किया गया है। गीधा ओपी क्षेत्र के बाग मझौवा निवासी कुमार अमरेंद्र की पत्नी देवंती देवी और उनके बेटे प्रकाश कुमार (सेना जवान) किसी काम से एसबीआई के गीधा शाखा में गए थे। इस बीच बैंक की रूटीन चेकिंग में गीधा ओपी के एक एएसआई और पुलिस के जवान शाखा में पहुंचे।

    बताया जा रहा है कि शाखा के अंदर किसी बात को लेकर एएसआई व सेना जवान के बीच नोंकझोंक हो गई। आरोप है कि इसके बाद एएसआई जवान सेना जवान और उनकी मां के साथ गाली-गलौज करने लगा और मारपीट की। मारपीट के कारण बैंक परिसर में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। बैंक के अंदर बैठे कई उपभोक्ता डर से बाहर भाग निकले।

    इधर, सेना के जवान प्रकाश कुमार ने बताया कि वह अपनी मां के साथ बैंक में खाता को ज्वाइंट करवाने गए थे। इस बीच पुलिस अधिकारी आए और बिना पूछे पासबुक लेकर देखने लगे। जिसे लेकर बात बढ़ गई और सिपाही और पुलिस अधिकारी ने मारपीट शुरू कर दी। इस घटना को लेकर सेना जवान की मां देवंती देवी ने पुलिस अधिकारी के खिलाफ मारपीट व गाली-गलौज करने को लेकर गीधा ओपी में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। इधर, गीधा ओपी प्रभारी ने बताया कि उनके संज्ञान में भी मामला आया है। मामले की जांच जारी है।

  • ऊना: भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए पुल की रिपेयर का काम शुरू, देखें वीडियो

    ऊना: भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए पुल की रिपेयर का काम शुरू, देखें वीडियो

    ऊना: जिला में हुई भारी बरसात से क्षतिग्रस्त हुए झलेड़ा-घालुवाल पुल का एनएच अर्थोटी द्वारा रिपेयर का काम शुरू कर दिया गयाा है। घालुवाल पुल जिसे यातायात के लिए क्षतिग्रस्त होने के बाद बंद किया गया है। उस पुल को पुन: चालू करने के लिए रिपेयर का काम शुरू कर दिया गया है। पुल का करीवन 2 करोड़ का नुक्सान का आंकलन किया गया है। वहीं एनएच अर्थोटी के एसडीओ राजेश ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षतिग्रस्त पुल का रिपेयर कार्य शुरू कर दिया गया है  जिसे मौसम साफ रहने के अनुसार आने वाले 15 दिनों में रिपेयर कर यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि नुक्सान की रिपेयर में करीवन 40 लाख का खर्च आने वाला है और हमारा प्रयास रहेगा कि जल्द ही रिपेयर कर यातायात को खोला जाए ताकि आवाजाही में आने वाली दिक्कतों को कम किया जा सके। 

  • पंजाबः 2 करोड़ की लागत से हाइेटक थाना तैयार, IG बोले- लोगों को फायदा होगा

    पंजाबः 2 करोड़ की लागत से हाइेटक थाना तैयार, IG बोले- लोगों को फायदा होगा

    नवांशहरः जिले में 2 करोड़ रुपए की लागत ने हाईटेक थाना बनकर तैयार हो गया है। लुधियाना रेंज के IG कौस्तुभ शर्मा ने औड़ थाने की बिल्डिंग का उद्घाटन किया। यह बिल्डिंग 2 करोड़ में बनी है। इस मौके डिप्टी कमिश्नर नवजोत पाल सिंह रंधावा और एसएसपी भागीरथ मीना भी मौजूद रहे। इस दौरान IG डॉ. कौस्तुभ शर्मा ने कहा कि औड़ में पुलिस थाना भवन बनाने के लिए काफी समय से प्रयास किये जा रहे थे। इस थाने के बनने से आसपास के गांवों को भी काफी फायदा होगा।

    इस थाने तक ग्रामीण आसानी से पहुंच सकेंगे और पुलिस विभाग से संबंधित कोई भी कार्य इस थाने के माध्यम से आसानी से हो सकेगा। उन्होंने कहा कि यह थाना आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसके निर्माण से पुलिस अधिकारियों को अपना काम करने में आसानी होगी। इस अवसर पर एसपी हेडक्वार्टर गुरमीत कौर, एसपी (डी) डॉ.मुकेश कुमार, डीएसपी सुरिंदर चांद, औड़ थाना एसएचओ बख्शीश सिंह आदि मौजूद थे।