Blog

  • 20 वर्षीय लड़की को अगवाकर युवकों ने किया गैंग रेप

    20 वर्षीय लड़की को अगवाकर युवकों ने किया गैंग रेप

    दौसाः राजस्थान के दौसा सिकंदरा ब्लॉक के पंचायत एरिया में वीरवार देर रात लड़की का अपहरण करने के बाद गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक रात करीब नौ बजे 20 साल की एक लड़की अपने घर से शौच के लिए निकली थी। उसी दौरान लड़की के ही गांव के कुछ युवक आए और उन्होंने जबरन लड़की को बोलेरो गाड़ी में बिठाया और वहां से लड़की को लेकर काफी दूर तक घुमाते रहे।

    एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, दरिंदों ने लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात की। वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गैंगरेप की वारदात के बाद दरिंदों ने लड़की को बदहवास हालत में उसके घर के पास सड़क पर फेंककर फरार हो गए। होश संभालने के कुछ देर बाद बदहवास हालत में लड़की घर पहुंची और अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी।

    लड़की की आपबीती सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद लड़की के घरवालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी लड़कों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर दी है। उधर, घटना के बाद पीड़ित लड़की को मेडिकल के लिए दौसा लाया गया है। पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

  • एसटीएफ पुलिस ने युवक से भारी मात्रा में पकड़ी हेरोइन, देखें तस्वीरें

    एसटीएफ पुलिस ने युवक से भारी मात्रा में पकड़ी हेरोइन, देखें तस्वीरें

    जालंधर, हर्ष/वरुणः महानगर में एसटीएफ की पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह ने बताया कि एक जालंधर-होशियारपुर रोड़ पर चैकिंग दौरान बुलेट सवार युवक को रोका, जिसके बाद उक्त युवक डर से वापिस पीछे भागने लगा। लेकिन मुस्तैदी के साथ पुलिस ने युवक को काबू कर लिया।

    युवक की बुलेट की डिग्गी से 1 किलो 20 ग्राम हेरोइन बरामद की है। युवक की पहचान योगेश कुमार निवासी किशनपुरा के रूप में हुई है। युवक से पूछताछ जारी है। बरामद की हेरोइन की कीमत 75 लाख रुपए बताई जा रही है। काबू किए युवक पर 21 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

  • रूकी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, कांग्रेस ने लगाया यह आरोप

    रूकी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, कांग्रेस ने लगाया यह आरोप

    बनिहालः राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा जम्मू कश्मीर के बनिहाल में रोक दी गई। कांग्रेस का आरोप है कि यात्रा में सुरक्षा नहीं मिल रही है। इस वजह से यात्रा को रोकना पड़ा है। कांग्रेस ने कहा कि जब तक हमें सुरक्षा नहीं मिलती, यात्रा का आगे बढ़ना खतरे से खाली नहीं है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा में चूक हुई है। हमें सुरक्षा नहीं मिल रही है। ऐसे में हम राहुल गांधी को इस तरह से आगे नहीं जाने दे सकते। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी जाना भी चाहते हैं, तब भी हम उन्हें आगे नहीं जाने देंगे। उन्होंने कहा कि सीनियर सुरक्षा अफसरों को यहां आना चाहिए।

    पिछले 15 मिनट में सुरक्षा में चूक हुई है। कांग्रेस ने कहा कि जब तक सुरक्षा नहीं मिलती, तब तक आगे नहीं बढ़ेंगे। दरअसल, राहुल गांधी की यात्रा आज 9 बजे शुरू हुई थी। यात्रा रामबन से अनंतनाग जानी थी। लेकिन यात्रा को बनिहाल में ही रोक दिया गया है। कांग्रेस का कहना है कि जब तक सुरक्षा नहीं मिलेगी, यात्रा आगे नहीं जाएगी। इससे पहले बनिहाल में नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।

    यात्रा में शामिल होने से पहले उन्होंने कहा कि वह यात्रा में इसलिए शामिल हुए। क्योंकि उन्हें देश की छवि की ज्यादा चिंता थी। उन्होंने कहा, “हम किसी व्यक्ति की छवि के लिए नहीं बल्कि देश की छवि के लिए इसमें शामिल हुए हैं।” अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली जम्मू-कश्मीर की आवाज नहीं सुनता है। हमारी आवाज दबाई जाती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कश्मीरी पंडित परिवार से आते हैं। हम उनका स्वागत करते हैं। इसके बाद उन्होंने दावा किया कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराइए तो बीजेपी को पता चल जाएगा कि वह यहां पॉपुलर नहीं है। लोग उनके साथ नहीं हैं। बीजेपी वाले डरपोक और बुझदिल है।

  • रेलवे ने भारी संख्या में ट्रेनें की रद्द और 41 का बदला समय 

    रेलवे ने भारी संख्या में ट्रेनें की रद्द और 41 का बदला समय 

    नई दिल्लीः रेलवे को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है। जिसमें मामूली परिवर्तन से भी करोड़ों यात्री प्रभावित हो जाते हैं। शुक्रवार यानि 27 जनवरी को अचानक 283 ट्रेन रेलवे ने कैंसिल कर दी। जिसके चलते करोड़ों यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि, रेलव ने कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट IRCTC की वेबसाइट पर जारी कर दी है। अगर आप भी आज ट्रेन से ट्रेवल कर रहे हैं तो घर से निकलने से पहले लिस्ट देख लें। कहीं कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट में आपकी ट्रेन भी तो नहीं शामिल है। इतनी बड़ी संख्या में ट्रेनों के कैंसिल होने के पीछे का कारण घना कोहरा ही बताया जा रहा है।

    283 ट्रेन की कैंसिल और 41 को किया रिशेड्यूल 

    रेलवे नॅाटिफिकेशन के मुताबिक कुल 283 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। जिनमें से लगभग 41 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है। जबकि कुछ ट्रेनों को आंतरिक रूप से कैंसिल भी किया गया है। साथ ही इनमें से कुछ ट्रेनों का रूट भी डायवर्ट किया गया है। साथ ही रेलवे ने ये भी साफ किया है कि कैंसिल होने वाली ट्रेनों की संख्या घट व बढ़ सकती है। ज्यादा जानकारी के लिए आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। या https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes पर जाकर भी कैंसिल ट्रेनों का नाम व नंबर देख सकते हैं।

    क्यों कैंसिल होती हैं ट्रेन?

    ठंड शुरू होने से लगातार कोहरे की वजह से ट्रेनें रद्द की जा रही हैं। क्योंकि घने कोहरे के चलते ट्रेनों का रूट क्लियर नहीं होता। जिसके चलते ट्रेन हादसों की संख्या बढ़ जाती है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए ही रेलवे को ये कदम उठाना पड़ रहा है। हालांकि रेलवे के इस फैसले से रेलवे को रोजाना काफी रवेन्यू का नुकसान उठाना पड़ रहा है। लेकिन रेलवे के लिए यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। बता दें कि अचानक ट्रेनों के कैंसिलेशन से लाखों यात्रियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है।

    कैसे मिलेगा कैंसिल ट्रेनों का रिफंड

    अगर आपने ऑनलाइन टिकट बुक किया है तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। ट्रेन कैंसिल होने की दशा में टिकट का पैसा आपके ओरिजनल सोर्स अकाउंट में आ जाएगा। आमतौर पर 7-8 दिन में पैसे आपके अकाउंट में आने की बात कही जाती है। लेकिन कई बार 3-4 दिन में ही पैसा आ जाता है।

  • जालंधरः दिवंगत सांसद चौधरी की अतिंम अरदास में पहुंचे कई बड़े नेता, देखें वीडियो

    जालंधरः दिवंगत सांसद चौधरी की अतिंम अरदास में पहुंचे कई बड़े नेता, देखें वीडियो

    जालंधर, हर्ष/वरुणः कांग्रेस से दिवंगत सासंद चौधरी की अतिंम अरदास के लिए खालसा कॉलेज में कई दिग्गज नेता पहुंचे। इस दौरान कई सियासी पार्टियों के नेता संतोख चौधरी की अंतिम अरदास में पहुंच रहे है। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, पूर्व मंत्री ओपी सोनी, राजिंदर कौर बठल, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व डिप्टी स्पीकर राणा केपी, राज कुमार वेरका, जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह, जालन्धर के जिला प्रधान राजिंदर बेरी, सासंद मोहम्मद सदीक, पूर्व विधायक,जोगिंदर पाल सहित कई बड़े नेता सतोंख चौधरी की अंतिम अरदास में पहुंचे। बता दें कि जालंधर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दौरान सतोंख चौधरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। 

    इस मौके पर स्पीच देते हुए प्रताप सिंह बाजवा ने जहां चौधरी संतोख सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की, वहीं साथ में उन्होंने उनके कार्यकाल के बारे में भी जागरूक कराया। इसके साथ ही उन्होंने चौधरी संतोख सिंह की धर्मपत्नी को बातों-बातों में यह कह दिया कि अब तैयारी कर लो आपने चौधरी संतोख सिंह के सपनों को पूरा करना है। वहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को कहा की उनके जाने का हमें बहुत ही दुख हुआ है। उनकी कमी कभी भी पूरी नहीं हो सकती।

  • गुरमीत राम रहीम ने खाई ये कसम, हनीप्रीत ने दिया सहयोग

    गुरमीत राम रहीम ने खाई ये कसम, हनीप्रीत ने दिया सहयोग

    चंडीगढ़: गुरमीत राम रहीम इन दिनों 40 दिन की परोल पर जेल से बाहर आया हुआ है। परोल से बाहर आने के बाद वो ऑनलाइन सत्संग कर रहा है और सोशल मीडिया पर अपने वीडियो भी शेयर कर रहा है। राम रहीम एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह देश को नशा मुक्त बनाने की कसम खा रहा है। राम रहीम के इस वीडियो के बाद उसकी रूहानी बेटी हनीप्रीत ने भी एक सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो पापा जी का सहयोग देने की बात कह रही है।

    गुरमीत राम रहीम ने गणतंत्र दिवस के मौके पर इस वीडियो को बनाया है। जिसमें वो लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दे रहा है। साथ ही राम रहीम ने इस वीडियो में कहा कि आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम ये कसम लेते हैं कि अपने इस पूरे भारत देश को नशे से मुक्त जरूर कराएंगे। हम कसम लेते हुए आपको आह्वानन करते हैं कि आप भी इस मुहिम में हमारे साथ जुड़कर इस देश को चमकाए, स्वस्थ्य बनाए ताकि कोई भी इस देश को गंदा या डर्टी देश ने कह सके हैं।

  • पंजाबः मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर मनप्रीत का ऑडियो वायरल

    पंजाबः मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर मनप्रीत का ऑडियो वायरल

    लुधियानाः जगराओं के गांव कूका में बीते दिन एक करियाना व्यापारी से फिरौती के पैसे लेने आए दो गैंगस्टरों की पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई थी। इसी दौरान एक गैंगस्टर गोली लगने से घायल हो गया था, जबकि दूसरा फरार हो गया। इस घटना के बाद आतंकी अर्श डाला के साथी मनप्रीत सिंह ने एक ऑडियो जारी की है। जिसमें मनप्रीत ने कहा है कि पुलिस ने जिस व्यक्ति को गोली मारी है वह निहत्था था। उसके पास कोई असला नहीं था। दोनों युवक किसी समय उनके साथ हुआ करते थे, लेकिन अब उन्हें भी नहीं पता था कि इन दोनों ने फिरौती मांगी है।

    मनप्रीत ने कहा कि हर किसी व्यक्ति को पुलिस अर्श डाला या उसके साथ न जोड़े। आए दिन पंजाब के हर युवक के नाम के साथ गैंगस्टर लगा उसे गोली मार दी जाती है। जबकि गैंगस्टर शब्द की परिभाषा ही अलग है। मनप्रीत ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को उनसे दिक्कत है तो पर्सनल मैसेज करे।

    जहां वह व्यक्ति कहेगा उससे वहीं निपट लेंगे। ये बदमाश सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। एक्टिव रहने के बावजूद पुलिस इन तक नहीं पहुंच पा रही। जगराओं मामले की तरह ही करीब 8 दिन पहले खन्ना पुलिस ने भगौड़े गैंगस्टर अमृत बल और जग्गु भगवानपुरिया के 13 गुर्गों को दबोचा। इसके बावजूद गैंगस्टर अमृत बल लगातार फेसबुक पर वीडियो और पुलिस के खिलाफ पोस्टें जारी कर रहा है।

  • शाहरुख खान की फिल्म पठान पर दलेर मेंहदी का आया बड़ा बयान, जानें मामला

    शाहरुख खान की फिल्म पठान पर दलेर मेंहदी का आया बड़ा बयान, जानें मामला

    नई दिल्लीः शाहरुख खान स्टार पठान को बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग मिली है। फिल्म के इस शानदार प्रदर्शन पर दलेग मेंहदी का कहना है इस सफलता का मुख्य कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने बायकॉट ट्रेंड्स को बंद करने की बात कही थी जिसके बाद ही फिल्म को लेकर विरोध और बॉयकॉट ट्रेंड्स धीमे पड़े और फिल्म को शानदार प्रतिक्रिया मिली। 

    जीयो जीयो रे पीएम हिंदोस्तानः दलेर मेंहदी

    मीडिया से बात करते हुए दलेर मेंहदी ने कहा, ”जीयो जीयो रे पीएम हिंदोस्तान, जिनकी वजह से फिल्म इंडस्ट्री और झूम रहे हैं पठान। अगर पीएम साहब नहीं बोलते कि ये जो बायकॉट- वॉयकॉट हो रहा है इसे बंद करें तो मुझे लगता है बहुत मुश्किल था ऐसा होना। मैं बहुत बहुत बधाई देना चाहता हूं प्रधानमंत्री साहब को और शाहरुख खान जी को ये फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत अच्छा है।”

    साथ ही उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये बहुत अच्छी बात है कि ये ट्रेंड अब बंद हो रहा है और अब फिल्में अच्छा कर पाएंगी। दलेर मेंहदी ने कहा कि ये ट्रेंड बंद होने या इसके कमजोर होने का एक ही कारण है कि पीएम मोदी ने आगे आकर इसे लेकर बोला और बंद करने को कहा जिसका फायदा फिल्मों को मिलेगा।

    फिल्म को लेकर हो रहा था विरोध

    फिल्म इंडस्ट्री बीते काफी समय से बॉयकॉट ट्रेंड्स का शिकार हो रही थी और इससे पठान भी अछूती नहीं रही। फिल्म के गाने बेशर्म रंग में दीपिका पादुकोण की ऑरेंड बिकीनी को भगवा रंग से जोड़कर हिंदुओं की भावनाओं को आहत पहुंचाने का आरोप लगा। इसी के बाद से फिल्म को लेकर बॉयकॉट ट्रेंड करने लगा और फिल्म को बैन तक करने की मांग उठने लगी। हालांकि इस सब पर पीएम मोदी ने ये कहा था कि इस तरह के ट्रेंड बंद होने चाहिए। पीएम की इस अपील का असर भी दिखा और धीरे-धीरे फिल्म का विरोध नरम पड़ता चला गया।

    फिल्म को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

    शाहरुख खान की स्पाई थ्रिलर ने पहले दिन हिंदी भाषा में 55 करोड़ का कलेक्शन किया जबकि अन्य भाषाओं में 2 करोड़ की कमाई की। वहीं दूसरे दिन फिल्म को 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने का पूरा फायदा पहुंचा और फिल्म ने पहले दिन से भी ज्यादा का कलेक्शन किया है। अर्ली ट्रेड्स के मुताबिक ‘पठान’ ने वीरवार यानी रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 65 करोड़ रुपये की कमाई की।

  • फगवाड़ाः करियाना व्यापारी को बाइक सवार युवकों ने मारी गोलियां, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः करियाना व्यापारी को बाइक सवार युवकों ने मारी गोलियां, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमारः घनी आबादी वाले अनोखी नगर इलाके में देर रात स्थानीय करियाना व्यापारी संजय सचदेवा को अज्ञात मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने गोलियां मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जानकारी के अनुसार करियाना व्यापारी के एक गोली उसकी छाती में लगी है। मामले की जानकारी देते हुए थाना सिटी प्रभारी अमनदीप सिंह नाहर ने बताया कि घायल करियाना व्यापारी संजय सचदेवा किराने की दुकान के साथ मनी एक्सचेंज का भी काम करता है। मौके से .32 बोर के पिस्तौल का कारतूस बरामद हुआ है। मोहल्ले वालों के बयान दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। गोली मारने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि पीड़ित करियाना व्यापारी को नाजुक हालत में स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जालंधर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। यहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक यह तथ्य स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात युवकों ने व्यापारी को गोली क्यों मारी है और इसके पीछे क्या मकसद रहा है।  वहीं इस घटना के बाद फगवाड़ा के करियाना व्यापारियों में भारी डर और दहशत का माहौल है।

  • पंजाबः सीएम मान और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन

    पंजाबः सीएम मान और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन

    अमृतसरः शहर में किसान संगठनों ने आज मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया। उधर, किसान नेताओं ने कहा कि वे पिछले कई दिनों से पुलिस से नशे के बढ़ते चलन के खिलाफ गुहार लगा रहे हैं और संबंधित थानों के सामने धरना भी दिया जा रहा है, लेकिन नशा तस्करों पर कार्रवाई करने की बजाय उनके प्रदेश अध्यक्ष बचितर सिंह कोटला को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उल्लेखनीय है कि भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल आज अमृतसर में आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन करने आ रहे हैं।