Blog

  • पंजाब: PRTC की बस के कंडक्टर की शिनाख्त में खुलासा, अभी नहीं मिला शव 

    पंजाब: PRTC की बस के कंडक्टर की शिनाख्त में खुलासा, अभी नहीं मिला शव 

    मनालीः हिमाचल प्रदेश के मनाली में बाढ़ की चपेट में आई पीआरटीसी बस के कंडक्टर के शव को लेकर नया खुलासा हुआ है। दरअसल, शुक्रवार को कंडक्टर जगसीर सिंह का शव भी कुल्लू से बरामद होने का मामला सामने आया था। हालाांकि ड्राइवर के शव को परिजन और पीआरटीसी के मुलाजिम पंजाब ले आए थे। वहीं अब कुल्लू से कंडक्टर के शव को लेकर खुलासा हुआ है। दरअसल, बीते दिन कुल्लू के पास से मिले जिस शव को कंडक्टर का बताया जा रहा था, वह शिनाख्त में राजस्थान की व्यक्ति का निकला है।

    पीआरटीसी मुलाजिम एसोसिएशन के महासचिव ने इसकी पुष्टि की है। एसोसिएशन ने बताया कि कंडक्टर का परिवार अभी तक मनाली में ही है। अब पीआरटीसी की अन्य टीमें भी मनाली के लिए रवाना हो गई हैं। साथ ही शव को तलाशने की कोशिश की जाएगी। इससे पहले शुक्रवार देर रात पीआरटीसी मैनेजमेंट और मुलाजिम एसोसिएशन के बीच बातचीत में फैसला हुआ है कि हादसे में मारे गए बस ड्राइवर और कंडक्टर के परिवारों को 25-25 लाख रुपये दिए जाएंगे। साथ ही प्रत्येक के परिवार को एक नौकरी भी दी जाएगी ताकि परिवार वाले अपना गुजर-बसर अच्छे तरीके से कर सकें।

  • पंजाबः जिस इलाके का दौरा करके गए CM मान, वहां पर लोगों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    पंजाबः जिस इलाके का दौरा करके गए CM मान, वहां पर लोगों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    संगरूरः पंजाब में बाढ़ से कई जिलों में भारी नुकसान हुआ है। वहीं कई जिलों में अभी भी पानी भरे होने के कारण लोगों की चिंता बढ़ी हुई है। इस दौरान कई जगह पर नेताओं का लोगों द्वारा विरोध होने के मामले भी सामने आ रहे है। वहीं अब सलेमगढ़ से एक वीडियो वायरल हुआ है। संगरूर के लोगों ने जिला प्रशासन के जरूरत पर मदद ना करने के आरोप लगाए गए है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग प्रशासन पर आरोप लगा रहे है। इस दौरान वह कह रहे है कि रात बाढ़ में फंसे एक परिवार को निकालने के लिए विभिन्न सीनियर अधिकारियों को फोन किया गया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया तो किसी ने मदद से मना कर दिया। अंत में DSP के सहयोग के साथ परिवार को बचाया गया है। यह वही जगह है, जहां सीएम भगवंत मान बीते दिनों दौरा करके गए।

  • खालिस्तान समर्थकों ने 23 वर्षीय छात्र पर लोहे की रॉड से किया जानलेवा हमला

    खालिस्तान समर्थकों ने 23 वर्षीय छात्र पर लोहे की रॉड से किया जानलेवा हमला

    नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों के खिलाफ खालिस्तान समर्थकों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन खालिस्तान समर्थक भारतीय लोगों को निशाना बना रहे हैं। बीते दिन भी एक ऐसी ही घटना सामने आई है। दरअसल, आस्ट्रेलिया के सिडनी के पश्चिमी उपनगर मेरीलैंड्स में खालिस्तान समर्थकों ने एक भारतीय छात्र पर बेरहमी से हमला किया है। 

    ऑस्ट्रेलिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, खालिस्तानी चरमपंथी गतिविधियों के विरोध में आवाज उठाने के बाद भारतीय छात्र को निशाना बनाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया में 23 वर्षीय भारतीय छात्र को खालिस्तान समर्थकों ने कथित तौर पर लोहे की रॉड से पीटा है, आरोप है कि भारतीय छात्र का पिटाई करते हुए हमलवार खालिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगा रहे थे। हमला सिडनी के पश्चिमी उपनगर मेरीलैंड्स में हुआ है।

    नाम न छापने की शर्त पर पीड़ित छात्र ने घटना को लेकर बताया कि शुक्रवार की सुबह जब मैं किसी काम से बाहर जा रहा था तभी 4-5 खालिस्तान समर्थकों ने मुझ पर हमला कर दिया। पीड़ित ने आगे बताया कि उन्होंने मेरे चेहरे पर लोहे की रॉड से हमला किया। पढ़ाई के साथ-साथ ड्राइवर का काम  करने वाले पीड़ित छात्र ने बताया कि कि जैसे ही मैं अपनी ड्राइविंग सीट पर बैठा पता नहीं कहां से खालिस्तानी समर्थक आ गए। जब पीड़ित ने हमले का विरोध करना चाहा तो उसे वाहन से उतारा और लोहे की  रॉड से पीटना शुरू कर दिया। 

    पीड़ित भारतीय छात्र ने बताया कि पीटते हुए हमलावरों में से दो ने हमले का वीडियो भी रिकॉर्ड किया। इतना ही नहीं, छात्र ने बताया कि उस पर हमला करते समय हमलावर लगातार “खालिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगा रहे थे. पीड़ित ने बताया कि सब कुछ 5 मिनट के भीतर हो गया। हमला करने के बाद हमलावर यह कहते हुए चले गए कि खालिस्तान मुद्दे का विरोध करने वाले के साथ यही हाल होगा। पुलिस के अनुसार, पीड़ित का इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल, भारत सरकार ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

  • पंजाबः बाढ़ के कारण बचाव के लिए जालंधर आए लोगों की अब प्रशासन ने ली सार, घर घर जाकर दिया राशन, देखें वीडियो

    पंजाबः बाढ़ के कारण बचाव के लिए जालंधर आए लोगों की अब प्रशासन ने ली सार, घर घर जाकर दिया राशन, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में आई बाढ़ ने आम जन जीवन को अस्त वियस्त कर दिया। सैंकड़ों परिवार अपनी जान बचाने के लिए अपने घरों को छोड़कर रिलीफ कैंपों में आ गए। जहां पर उनको प्रशसन और समाज सेवियों एनआरआई भाइयों की मदद मिल रही है।


    बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण जहां देश के काफी हिस्सों में बाढ़ की मार पड़ी और कई गांव इसकी चपेट में आ गए, वहीं मोगा जिला की बात की जाए तो जिले के चार गांव जो संघेड़ा मंदर मेरुवल आदि जायदा प्रभावित हुए थे। इन गांवों के लोगों को प्रशासन द्वारा राहत कैंपों में पहुंचाया गया। वहीं इन गांवों के कुछ लोग गांव में पानी ज्यादा होने के कारण जालंधर के एरिया में चले गए थे और जब प्रशासन को उनके बारे में पता चला कि करीब 40 से 50 परिवार उधर चले गए है। जिसके बाद उनके लिए राहत सामग्री वहां पहुंचाई जा रही है। वहीं धर्मकोट की एसडीएम द्वारा जब गांव वासियों को बहार निकाला जा रहा था तो उनकी एक वीडियो खूब वारयाल हुई थी। उस वीडियो को देखकर आज जिला मोगा के गाव तलवंडी मल्ल्हिया के एक एनआरआई परिवार ने गांव वासियों को साथ लेकर उनके सहयोग से एक टैंपू राशन का दिया। जिसमें करीब 150 परिवारों का 15 दिन का राशन था। उन परिवारों को एसडीएम धर्मकोट मेडम चारु मीता की अगुवाई में सभी को पहुंचाया गया। जो जालंधर की तरफ बांध पर बैठे लोगों को पहुंचाया गया।

  • जालंधरः हाईवे पर पलटा ड्राईफ्रूट से भरा ट्रक, लगा जाम, देखें वीडियो

    जालंधरः हाईवे पर पलटा ड्राईफ्रूट से भरा ट्रक, लगा जाम, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: फगवाड़ा रोड हवेली के पास हाईवे पर ट्रक के पलटने का मामला सामने आया है। इस घटना के दौरान करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइफ्रूट लेकर जा रहा था और अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़कर पलट गया। मामले की जानकारी देते हुए इंद्रजीत ने बताया कि वह खुद काफी पीछे अपनी बाइक खड़ी करके देखने के लिए आए है। उन्होंने कहा कि जाम लगा हुआ है और ट्रक पलटने के बाद घटना स्थल पर ना तो कोई पुलिस वाला और ना ही कोई एंबुलेंस पहुंची है। उन्होंने कहा कि मौके पर ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर मेें कोई मौजूद नहीं है। बताया जा रहा हैकि ट्रक ड्राईफ्रूट से भरा हुआ था और पाकिस्तान से आया था। हवेली के पास हादसाग्रस्त हो गया।

    वहीं अब इस मामले में जानकारी मिली है कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर जख्मी हो गया जिसको 108 एंबुलेंस के सहयोग से फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृतक की पहचान गुरविंदर सिंह पुत्र राज सिंह निवासी संसरा कला अजनाला के रूप में हुई है। वहीं घायल व्यक्ति की पहचान सुखदेव सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी अटारी के रूप में हुई है।

    मौके पर जानकारी देते हुए जख्मी सुखदेव सिंह ने बताया कि वह अमृतसर से दिल्ली ड्राई फूड लेकर जा रहे थे। इस दौरान पुल के ऊपर ट्रक का टायर फटने से ट्रक रेलिंग को तोड़ता हुआ नीचे पानी में जा गिरा। जिससे चालक गुरविंदर सिंह की मौत हो गई जबकि वह गंभीर जख्मी हो गया। जिनको लोगो के सहयोग से पानी में गिरे ट्रक से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस के सहयोग से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज दर्शन सिंह भट्टी पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रख दिया और जख्मी के बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई की जा रही है।

  • दर्दनाक हादसाः खाई में कार गिरने से 3 की मौत

    दर्दनाक हादसाः खाई में कार गिरने से 3 की मौत

    जम्मूः जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में कार खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि घटना केरू क्षेत्र के पास हुई। यह कार एक निजी कंपनी की बताई जा रही है, जो निर्माणधीन केरू बिजली परियोजना के काम में लगी थी।

    उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया और घटनास्थल से तीन शवों को बरामद कर लिया।

  • रातभर हुई बारिश से सड़कों पर भरा पानी, आज भी येलो अलर्ट जारी

    रातभर हुई बारिश से सड़कों पर भरा पानी, आज भी येलो अलर्ट जारी

    नई दिल्लीः मॉनसून के चलते देश के अधिकांश राज्यों में बारिश हो रही है। कई राज्यों के लिए ये बारिश आफत लेकर आई है। पहाड़ी राज्यों में इस बारिश ने भारी कहर बरपाया है। अधिकतर रास्ते बारिश और भूस्खलन के चलते बंद है। फ्लैश फ्लड के चलते कई इलाकों को भारी नुकसान हुआ है। नदी-नाले उफान पर हैं, जिसके चलते राज्य में बाढ़ का खतरा बरकरार है। इस बीच शनिवार की रात को उत्तराखंड की राजधानी देहदरादून में जमकर बारिश हुई है। इसके चलते यहां की सड़कें जलमग्न होकर नाले में तब्दील हो गई हैं। अगर कुछ दिन और ऐसे बारिश जारी रही तो देहरादून समेत उत्तराखंड के अन्य इलाकों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है।

    राजधानी देहरादून में शनिवार रात बारिश के चलते सड़कों पर कई फीट पानी लग है। जलजमाव के बीच सड़कों पर कई गाड़ियां भी फंसी नजर आईं। राज्य में अगले 3 से 4 दिन तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसी को देखते हुए राज्य भर में स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। उत्तराखंड में आज यानी 15 जुलाई को बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा रविवार यानी 16 जुलाई को को राज्य में ऑरेंज अलर्ट की स्थित है। बारिश और लैंडस्लाइड के खतरे को देखते हुए प्रदेशवासियों और सैलानियों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

    इस दौरान उफनते हुए नदी-नालों, लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों, जलभराव वाले स्थानों पर नहीं जाने की अपील की गई है। बाढ़ और भारी बारिश के चलते कई मुख्य सड़कों पर आवाजाही रूकी हुई है। सप्ताहभर बरसी आफत के बाद अभी आफत का दौर थमा नहीं है। अभी आसमान से आफत बरसना जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आज नैनीताल, ऊधम सिंहनगर और चंपावत में बहुत भारी वर्षा हो सकती है, इसको लेकर रेड अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। अल्मोड़ा, पौड़ी, हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में अत्यंत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

  • पंजाब: घायल बंबीहा गैंग का गुर्गा अस्पताल से फरार, यहीं दाखिल है लॉरेंस बिश्नोई

    पंजाब: घायल बंबीहा गैंग का गुर्गा अस्पताल से फरार, यहीं दाखिल है लॉरेंस बिश्नोई

    फरीदकोटः पंजाब के फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचारधीन बंबीहा गैंग का गुर्गा सुरिंदर पाल बिल्ला शनिवार सुबह फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं इसी अस्पताल में इन दिनों कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई भी दाखिल है।

    जानकारी के अनुसार, पांच दिन पहले सीआईए स्टाफ ने व्यापारियों को धमका कर फिरौती वसूलने के मामले में मुठभेड़ के बाद सुरिंदर पाल बिल्ला को गिरफ्तार किया था। एनकाउंटर में गोली लगने से बिल्ला घायल  हुआ था। मेडिकल कॉलेज अस्पताल से शनिवार सुबह बिल्ला चकमा देकर फरार हो गया। अब ऐसे में पुलिस और प्रशासन को लॉरेंस बिश्नोई की सुरक्षा को लेकर और भी सतर्क हो जाना चाहिए।

  • संगरूर-दिल्ली नेशनल हाईवे टूटा, विधायक ने तुड़वाया बांध, देखें वीडियो

    संगरूर-दिल्ली नेशनल हाईवे टूटा, विधायक ने तुड़वाया बांध, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब में आई बाढ़ से काफी नुकसान हो गया है। वहीं कई जगह लोगों के घरों में पानी घुस गया तो कई जगह नदी में दरारें आने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। वहीं बीते 2 दिनों से पानी आने के कारण बंद किया गया संगरूर-दिल्ली नेशनल हाईवे 55 टूट गया। वहीं देर रात सुल्तानपुर लोधी से विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह ने अपने वर्करों के साथ गांव भरोआणा के समीप से धुस्सी बांध को तोड़ दिया। संगरूर के सलेमगढ़ एरिया के लोगों ने सरकारी मदद ना पहुंचने का आरोप लगाया है।

    संगरूर के सलेमगढ़ से एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें आरोप लगाए गए हैं कि रात बाढ़ में फंसे एक परिवार को निकालने के लिए विभिन्न सीनियर अधिकारियों को फोन किया गया। लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया तो किसी ने मदद से मना कर दिया। अंत में डीएसपी के सहयोग के साथ परिवार को बचाया गया है। यह वही जगह है, जहां सीएम भगवंत मान बीते दिनों दौरा करके गए।विधायक राणा इंदर प्रताप ने आरोप लगाया कि उनका इलाका पानी में डूब रहा है और प्रशासन उसके लिए कुछ नहीं कर रहा।

    रात तकरीबन 11.30 बजे वह JCB मशीन लेकर गांव भरोआणा पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने धुस्सी बांध का एक हिस्सा तोड़ दिया। उनका कहना था कि पानी का स्तर बढ़ने से बधवाना गांव, जहां लोगों को शेल्टर दी गई है और आसपास के 8 गांवों में पानी आने का खतरा बन गया था। बांध टूटने से किसी गांव को नुकसान नहीं हुआ है और यह पानी आसपास खेतों में ही जाएगा।

  • महंगाई का झटका: डीजल के दामों में हुई बढ़ौतरी

    महंगाई का झटका: डीजल के दामों में हुई बढ़ौतरी

    हिमाचल प्रदेशः प्रदेश में हुई भारी बारिश की तबाही से उबर रही हिमाचल प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने करारा झटका दे दिया है। हिमाचल प्रदेश में डीजल पर प्रति लीटर तीन रुपए प्रति लीटर में बढ़ोतरी कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश के राज्य एवं आबकारी के प्रधान सचिव भरत खेड़ा की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक, अब डीजल पर प्रति लीटर 7 रुपए 40 पैसे की जगह 10 रुपए 40 पैसे वैट लगेगा। सरकार ने नए आदेशों में 13.9 फीसदी या 10 रुपए 40 पैसे प्रति लीटर वैट वसूलने के आदेश जारी किए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सत्ता में आते ही 7 जनवरी, 2023 को डीजल पर तीन रुपए वैट बढ़ाया था। सरकार की ओर से इस बढ़ोतरी के बाद हिमाचल प्रदेश में डीजल के दाम अब करीब 90 लीटर तक पहुंच जाएंगे।

    इससे बड़े माल वाहनों की ढुलाई का खर्चा बढ़ेगा और इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर होगा। 7 जनवरी को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने डीजल पर तीन रुपए वैट बढ़ाते हुए कहा था कि पूर्व भाजपा सरकार हिमाचल प्रदेश पर कर्ज का भारी भरकम बोझ छोड़ गई है। भाजपा ने चुनाव में फायदा लेने के लिए डीजल पर तीन रुपए वैट घटाया था। ऐसे में सरकार ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लगातार प्रदेश की जनता को कड़े फैसलों के लिए तैयार रहने के लिए कहते आए हैं, लेकिन आपदा के बीच डीजल के दामों में बढ़ोतरी आम जनता की जेब पर बोझ डालने वाली है।


    शुक्रवार दोपहर ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश की जनता से आपदा राहत कोष- 2023 में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की थी। जिसके बाद सरकार ने नए आदेश जारी कर डाले, जिसमें प्रति लीटर तीन रुपए वैट बढ़ा दिया गया है। हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुई बारिश ने प्रदेश भर में जमकर तबाही मचाई। बकौल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश को करीब आठ हजार करोड़ रुपए के नुकसान का आकलन है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार केंद्र से दो हजार करोड रुपए के अंतरिम राहत की मांग कर रही है। अब तक हिमाचल प्रदेश सरकार अपने कोष से 1 हजार 100 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है। इस बीच डीजल पर वैट बढ़ाना सरकार के कोष की भरपाई करने के लिए गए फैसले के तौर पर देखा जा रहा है।