Blog

  • कई बीमारियों के बचाता है बेबी कॉर्न,  जानें कैसे

    कई बीमारियों के बचाता है बेबी कॉर्न, जानें कैसे

    Baby Corn Benefits : बेबी कॉर्न एक ऐसी सुपरफूड है जिसे हमें अपने रोजाना आपको अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। बेबी कॉर्न में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं । जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. बेबी कॉर्न में विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर होते हैं जो हमें कैंसर, दिल की बीमारियों, मोटापा और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। यह हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करता है और त्वचा, बालों और आँखों के लिए भी बहुत लाभदायक होता है।बेबी कॉर्न को हम सलाद, सब्जी, सूप के रूप में आसानी से अपने भाजोन में शामिल कर सकते हैं। इसे खाने से हमारा पाचन तंत्र भी ठीक रहता है।आइए जानते हैं इसके और फायदे।

    कैंसर में मदद

    बेबी कॉर्न में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकते हैं।दूसरे फलों और सब्जियों के साथ पकाने से बेबी कॉर्न के एंटीऑक्सीडेंट और भी बढ़ जाते हैं. इसमें फेरुलिक एसिड भी होता है जो कैंसर से लड़ने में मदद करता है. यह स्तन कैंसर और लिवर कैंसर जैसे कैंसर से बचाव करता है. बेबी कॉर्न का सेवन करने से हम कैंसर जैसी बीमारियों से बच सकते हैं. 

    एनीमिया मरीजों के लिए फायदेमंद

    बेबी कॉर्न एनीमिया (कम रक्ताल्पता) से लड़ने में मदद करता है। बेबी कॉर्न में लोहे की उच्च मात्रा होती है, जो हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है। हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं में ऑक्सीजन ले जाने का काम करता है. इसलिए, बेबी कॉर्न का सेवन एनीमिया यानी खून की कमी से पीड़ित लोगों को फायदा पहुंचा सकता है। यह उनके रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाकर एनीमिया को दूर करने में मदद करता है।

    डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद 

    बेबी कॉर्न में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जो इसे डायबिटीज वाले लोगों के लिए बहुत फायदेमंद बनाता है। यह धीरे-धीरे पचता है और ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करता है। बेबी कॉर्न में मौजूद फाइबर भी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक है। इसलिए डायबिटीज़ के मरीज बेबी कॉर्न का सेवन अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। यह उनके ब्लड ग्लूकोज को संतुलित रखने में मदद करेगा। 

    त्वचा के लिए फायदेमंद

    बेबी कॉर्न में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन E की भरपूर मात्रा होती है जो त्वचा संबंधी समस्याओं में लाभदायक है।एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाते हैं और इसे चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं। विटामिन E त्वचा को हाइड्रेट रखता है। इसलिए बेबी कॉर्न का सेवन मुंहासे, झुर्रियों, सूजन जैसी त्वचा समस्याओं से निजात दिला सकता है और त्वचा की चमक बढ़ाने में मददगार है।

  • जालंधर से जा रही सवारियों से भरी बस में लगी आग, मची चीख पुकार, देखें वीडियो

    जालंधर से जा रही सवारियों से भरी बस में लगी आग, मची चीख पुकार, देखें वीडियो

    लुधियाना :  लाडोवाल नजदीक एक प्राइवेट बस को आग लग गई। आग लगने के कारण बस पूरी तरह से राख हो गई। जालंधर से श्री फतेहगढ़ साहिब के लिए बस जा रही थी। अचानक ड्राइवर को बस के इंजन से जलने की बदबू आने लगी। ड्राइवर ने तुरंत बस का इंजन चैक किया तो आग की लपटें निकलने लगी। ड्राइवर ने तुरंत आग देख सवारियों को बस से बाहर निकाला।

    देखते ही देखते हाइवे पर बस में आग फैल गई। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। घटना स्थल पर थाना लाडोवाल की पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने तुरंत यात्रियों को सुरक्षित जगह पर ठहराया। दमकल विभाग द्वारा आग को कंट्रोल किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटाने में जुटी है। आग लगने से कई जगह जाम की स्थिति भी बन गई।

  • आज भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच हो सकता है रद्द ?

    आज भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच हो सकता है रद्द ?

    नई दिल्ली : भारत के क्रिकेट फैन्स का इंतजार अब खत्म होने वाला है। वर्ल्ड को शुरू हुए तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक भारत ने अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत नहीं की है। भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को चन्नई में खेला जाएगा। ऐसे में भारत और ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ दुनियाभर के क्रिकेट फैन्स के लिए चेन्नई के मौसम का हाल जानना बेहद जरूरी है आइए हम आपको बताते हैं कि आज के मैच के दौरान चेन्नई में बारिश होगी या नहीं। चेन्नई में पिछले एक सप्ताह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

    हालांकि मौसम पूर्वानुमान से पता चलता है कि रविवार को खेल पर बारिश का असर पड़ने की संभावना नहीं है। रविवार को मौसम काफी हद तक साफ रहने की उम्मीद है तापमान 27 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि आर्द्रता 70 के उच्च स्तर पर रहने की उम्मीद हैयह मैच दोपहर 2 बजे शुरू होगा, और उस वक्त बारिश की संभावना सिर्फ 8 प्रतिशत हैबहरहाल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक धमाकेदार मैच होने की उम्मीद है

    इन दोनों टीमों के बीच हाल ही में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी, जिसे भारत ने 2-1 से जीत लिया था चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक कुल 6 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उन्हें 5 में जीत और सिर्फ 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है जबकि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई में 3 वनडे मैच खेले गए हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया को 2 और भारत को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है अब देखना होगा कि आज होने वाले इस वर्ल्ड कप मैच में क्या होता है

  • पंजाबी गायिका जैसमीन सैंडलस को मिली जान से मारने की धमकी

    पंजाबी गायिका जैसमीन सैंडलस को मिली जान से मारने की धमकी

    चंडीगढ़ : पंजाबी गायिका जैसमीन सैंडलस को जान से मारने की धमकी मिली है। एक शो के लिए दिल्ली पहुंचने के कुछ घंटों बाद ही उन्हें जान से मारने का फोन आया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फोन करने वाले ने गायिका को धमकी देते हुए जेल में बंद गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का जिक्र किया था। अमेरिका में रहने वाली सैंडलस का जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम है। उनको धमकी के लिए अंतरराष्ट्रीय नंबरों का उपयोग किया गया। पुलिस ने सैंडलस को उनके होटल में सुरक्षा मुहैया करा दी है और जांच चल रही है।


    बताया जा रहा है कि वह दिल्ली के एक 5 स्टार होटल में ठहरी हैं। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस गायिका जैस्मीन सैंडलस को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से आए धमकी भरे कॉल की भी लगातार जांच कर रही है। इस पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने कई बॉलीवुड गानों को अपनी आवाज दी है। हालांकि, सिंगर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।

  • जालंधर : किसानों ने माना सरकार का आदेश, देखें वीडियो

    जालंधर : किसानों ने माना सरकार का आदेश, देखें वीडियो

    लोगों को मिल रहा है रोजगार

    जालंधर : पंजाब में बढ़ रही पराली जलाने की घटनाओं पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चिंता जाहिर की है। इस दौरान उन्होंने 2 दिन पहले ही ऐसा करने वालों के खिलाफ कोई सख्त कदम उठाने के बजाय उन्होंने सभी डीसी को उन्हें समझाने को कहा है। बीते दिन ही मुख्यमंत्री ने कहा कि वे किसानों को पराली जलाने के घातक परिणामों के बारे में सभी डीसी किसानों को जागरूक करें। पराली जलाने की घटनाओं को रोका जाना चाहिए, क्योंकि इससे पर्यावरण और मानव जीवन को गंभीर खतरा है। हालांकि इस मामले को सभी डीसी द्वारा किसानों के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं। वहीं जालंधर के कस्बा भोगपुर के पास प्राईवेट कंपनी की तरफ से नई पहल की गई है। जिसमें किसानों के खेतों में पराली को उठाया कर डंप किया जा रहा है।

    इस दौरान प्राइवेट कंपनी के मालिक ने बताया कि किसानों के साथ बात कर बिना पैसे लिए किसानों के खेतों से पराली के बड़े- रोल वहां से वह उठा रहे है और उसे वह एक जगह पर डंप कर रहे है। इस दौरान पराली का मॉइश्चराइजर भी चेक किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस काम के लिए जितनी भी लेबर काम करती है, वह हमारी कंपनी की तरफ से होते हैं और इसके साथ ट्रैक्टर ट्राली भी हमारी कंपनी की तरफ से इस्तेमाल की जाती है। इसमें किसान के कोई भी पैसे नहीं लगते, बल्कि किसान के खेत की सफाई हो जाती है और किसान के खेत भी दूसरी फसल लगाने के लिए तैयार हो जाते है। कंपनी के मालिक ने बताया कि परली को बड़ी-बड़ी फैक्ट्री में भेजा जाता है, जहां पर कोयले के रूप में उसका इस्तेमाल किया जाता है। कंपनी के मालिक ने बताया कि हमारी कंपनी में 700 से लेकर 800 तक लोगों को रोजगार दिया है।

    प्राइवेट कंपनी के मालिक का कहना है कि इससे जहां के लोगों को रोजगार मिला है, वहीं प्रदूषण भी फैलने से रुक रहा है। इसमें प्रशासन विभाग भी उनकी पूरी मदद कर रहा है। वहीं दूसरी ओर किसानों ने बताया कि इस कंपनी की तरफ से जो पराली उठाई जा रही है उसे उनको बहुत ज्यादा फायदा हो रहा है। किसानों का कहना है कि एक तो कम समय में उनकी पराली को उठा लिया जाता है और दूसरा जो प्रशासन की तरफ से पराली जलाने पर कार्रवाई की जाती है उससे भी वह बच जाते हैं। किसानों का कहना है कि इस कंपनी से आने से उनके इलाके में अब कोई भी किसान पराली को आग नहीं लग रहा।

  • पटाखे की दुकान में आग लगने से 12 की मौ’त

    पटाखे की दुकान में आग लगने से 12 की मौ’त

    बेंगलुरु: अट्टीबेले में शनिवार को एक पटाखे की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना में 12 लोगों की मौत हो गई। इस घटना पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने दुख जताते हुए कहा, मुझे यह खबर सुनकर बहुत दुख हुआ कि बेंगलुरु शहर जिले में अनेकल के पास एक पटाखा दुकान में आग लगने से 12 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री खुद घटनास्थल का दौरा करेंगे। सीएम ने कहा, मैं कल दुर्घटनास्थल पर जाकर उसका निरीक्षण करूंगा। उन्होंने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदनाएं जताई। इससे पहले समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से बताया गया था कि आग लगने की घटना में चार लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं, लेकिन अब समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि इस घटना में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जिस पर सीएम ने दुख जताया है।

  • आज का राशिफल, 8 अक्टूबर 2023

    आज का राशिफल, 8 अक्टूबर 2023

    रविवार 8 अक्टूबर को चंद्रमा अपनी राशि कर्क में रहने वाले हैं। जिसके प्रभाव से आज शुभ योग का निर्माण होगा। जिससे आज का दिन मेष, वृषभ, कर्क और कन्या राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। आज इन राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के साथ साथ कामकाज में लोगों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आइए विस्तार से जानते हैं आपके लिए दिन कैसा बीतेगा।

     मेष: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन संपत्ति संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आपका किसी मकान, दुकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा, लेकिन आपके व्यवसाय में आपके कुछ मित्र भी आपके शत्रु बन सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। संतान के फरमाइश पर आप उन्हें कहीं घूमने फिराने आने लेकर जा सकते हैं। आप अपनी किसी डील को फाइनल करते समय अपनी बातें स्पष्ट रखें, नहीं तो बाद में कोई समस्या आ सकती है। संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी।

    वृषभ: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। अपने बिजनेस के कामों आप दिन का काफी समय लगाएंगे और आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं के खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, लेकिन आप वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरते, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसको लेकर आप परेशान रहेंगे।

     मिथुन: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपने व्यापार में किसी को साझेदारी ना बनाएं, नहीं तो वह आपको समस्या दे सकती हैं और सरकारी नौकरी की प्रयास कर रहे लोग किसी खुशखबरी को पाकर प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी छोटे-मोटे सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। किसी बड़े सदस्य को रिटायरमेंट मिलने के पूरे योग बनते दिख रहे हैं, लेकिन आप किसी से धन उधार ना लें।

    कर्क: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ समस्याओं भरा रहने वाला है। आप अपनी समस्याओं के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन माताजी की सेहत में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो उसने सुधार होगा। आपका कोई विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकता है। आप अपने मकान, दुकान आदि की खरीदारी की योजना बना रहे थे, तो उसमे आपको अपने पिताजी की ओर से अच्छा सहयोग मिलेगा।

    सिंह: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए कोई निराशाजनक सूचना लेकर आने वाला है। आपको बिजनेस में यदि किसी डील के फाइनल होने की पूरी उम्मीद थी, तो वह लटक सकती हैं। विरोधी की किसी बात को लेकर आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन आप कोई ऐसा काम ना करें, जिससे आपके परिवार के सदस्यों को कोई समस्या हो, तो उसमें ढील ना दें और यदि आपको कोई निर्णय लेना पड़े, तो उसमें बहुत ही सूझबूझ दिखाएं, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा हो सकता है।

    कन्या: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सावधान रहने के लिए रहेगा। आप किसी कानूनी मामले में किसी अजनबी पर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपकी कोई जरूरी जानकारी लीक कर सकता है। किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय उसके चल- अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले। संतान की जरूरत का पूरा ध्यान दें, नहीं तो वह नाराज हो सकती है। जीवनसाथी से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी।

    तुला: तुला राशि के जातकों के लिए दिन आय के नए-नए स्रोत खोलेगा। व्यापार कर रहे लोग अपने व्यापार में कुछ नई मशीनरी लगाकर अपने व्यापार में बढ़ोतरी कर सकते हैं, जो लोग बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें बचत की योजना पर पूरा ध्यान देंगे और आपको किसी काम को लेकर आपने परिजन से उसे बातचीत करनी पड़ सकती है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

     वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, लेकिन आप उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा आवश्यक करें, नहीं तो उनके खोने और चोरी होने का भय सता रहा है। संतान के कहने में आकर किसी ऐसे काम के लिए हां कर सकते हैं, जिसे करने की आपकी बिल्कुल इच्छा नहीं थी, लेकिन जीवनसाथी से मिल बैठकर आप कुछ भविष्य के लिए प्लानिंग कर सकते हैं। आपको किसी काम के लिए योजना बनाकर चलना ही बेहतर रहेगा।.

    धनु: धनु राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है, जिसे देखकर आपको खुशी होगी, लेकिन आप संतान की तरक्की को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, इसलिए आप उनके करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में अपने किसी सहयोगी से कोई वस्तु उपहार स्वरूप प्राप्त हो सकता है, लेकिन आपको किसी काम में निवेश बहुत ही सोच विचारकर करना होगा, जो लोग नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं, तो उनकी वह इच्छा भी आज पूरी हो सकती है।

    मकर: मकर राशि के जातकों के विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थी अपनी परीक्षा में ढील बिल्कुल ना दें, नहीं तो उनसे समस्या हो सकती है। आपके किसी काम में ढील देना आपको नुकसान दे सकता है, लेकिन माता-पिताजी से आप किसी बिजनेस संबंधी योजना को लेकर बातचीत कर सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और उसी काम को आप दोबारा ना करें।.

     कुंभ: कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। आप अपने गृहस्थ जीवन में साथी को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और उनके लिए आप कोई उपहार भी लेकर आ सकते हैं, लेकिन आप किसी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा करके परिवार के किसी सदस्य से लड़ाई झगड़े में पड़ सकते हैं, जिससे आपके रिश्तों में दरार खड़ी हो सकती है। आप अपने घर को रिनोवेट करने के लिए भी लंबे समय से विचार कर रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी आज दूर होगी।

     मीन: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप यदि अपने वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी आज दूर होंगी। आप किसी संपत्ति में निवेश बहुत ही सोच विचारकर करें। आपको किसी मन में आए विचार को अपने व्यापार पर अमल करना होगा, उससे आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। आपको घूमने फिरने के दौरान किसी महत्वपूर्ण जानकारी के मिलने पर भी चुप रहना होगा। विरोधियों की चालों को आप अपनी चतुर बुद्धि से मात देने में कामयाब रहेंगे।

  • जिला में 5 नवम्बर को करवाएं जाएंगे उप चुनाव: जिला निर्वाचन अधिकारी

    जिला में 5 नवम्बर को करवाएं जाएंगे उप चुनाव: जिला निर्वाचन अधिकारी

    संबंधित क्षेत्रों में आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू: महेंद्र पाल गुर्जर
    ऊना/सुशील पंडित: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास खंड अंब, बंगाणा, हरोली, गगरेट, व ऊना में ग्राम पंचायत प्रधान, उप प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों हेतू उप चुनाव 5 नवम्बर को करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उप चुनावों के दृष्टिगत प्रधान व उप प्रधान से संबंधित उप चुनाव वाली समूची ग्राम पंचायतों में जबकि पंचायत सदस्य से संबंधित उप चुनाव वाली ग्राम पंचायतों में केवल उस ग्राम पंचायत के संबंधित वार्ड क्षेत्र में ही आदर्श आचार संहिता लागू रहेगी। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र 18, 19 व 20 अक्तूबर को प्रातः 11 से सायं 3 बजे तक भर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 21 अक्तूबर को प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की जाएंगी जबकि नामांकन पत्र वापिस लेने की तिथि 25 अक्तूबर निर्धारित की गई है। नामांकन पत्र वापिस लेने के उपरांत ही चुनावी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 18 अक्तूबर या उससे पहले मतदान केंद्रों की सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न विकास खंडों में रिक्त पदो ंके लिए उप चुनाव 5 नवम्बर को प्रातः 8 से 4 बजे तक मतदान होगा। उपायुक्त ने बताया कि प्रधान, उप प्रधान व वार्ड सदस्यों के मतों की गणना 5 नवम्बर को मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी तथा मतगणना पूर्ण होने के तुरंत पश्चात चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
    जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि  विकास खंड अंब के अंतर्गत ग्राम पंचायत दियाड़ा के वार्ड 6 व ग्राम पंचायत खरोह के वार्ड 4 में पंचायत सदस्य के लिए उप चुनाव करवाए जाएंगे।
    विकास खंड बंगाणा के तहत ग्राम पंचायत पिपलू के वार्ड 5, ग्राम पंचायत लठियाणी के वार्ड 3, ग्राम पंचायत तनोह के वार्ड 2 व ग्राम पंचायत बडूही के वार्ड 1 में ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए तथा ग्राम पंचायत चमियाड़ी में उप प्रधान पद के लिए उप चुनाव करवाए जाएंगे।
    विकास खंड गगरेट के तहत ग्राम पंचायत रामनगर के वार्ड 1, ग्राम पंचायत बवेहड़ के वार्ड 5, ग्राम पंचायत गगरेट अप्पर के वार्ड 2 व ग्राम पंचायत डंगोह खास के वार्ड 3 में वार्ड सदस्यों के लिए तथा ग्राम पंचायत अभयपुर में प्रधान पद के लिए उप चुनाव करवाए जाएंगे।
    विकास खंड हरोली के तहत ग्राम पंचायत चंदपुर के वार्ड 4 व ग्राम पंचायत ईसपुर के वार्ड 13 में पंचायत सदस्यों के लिए उप चुनाव करवाए जाएंगे। 
    विकास खंड ऊना की ग्राम पंचायत देहलां अप्पर के वार्ड 7 तथा ग्राम पंचायत डठवाडा के वार्ड 5 में पंचायत सदस्यों के लिए उप चुनाव करवाए जाएंगे।
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला की पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदो ंके उप चुनावों हेतू अम्ब, बंगाणा, हरोली, गगरेट व ऊना के उप मंडलाधिकारियों को संबंधित विकास खंडों के उप चुनावों के संचालन हेतू रिटर्निंग अधिकारी नियुक्ति किया गया है। उन्होंने बताया कि संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में उप चुनाव के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी/पीठासीन अधिकासरी/मतदान अधिकारी तथा मतदान कर्मचारियों की नियुक्ति करने के लिए भी प्राधिकृत किया है।
  • बददी यूनिवर्सिटी के छात्र ने अमेरिका में जीता गोल्ड मेडल

    बददी यूनिवर्सिटी के छात्र ने अमेरिका में जीता गोल्ड मेडल

    ताईक्वांडो प्रतियोगिता में लिया था हिस्सा
    बददी/सचिन बैंसल: बद्दी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ एग्रीकल्चरल साइंसेज के बीएससी (कृषि) सेकंड इयर के छात्र  विश्वास कुमार सिंह ने अमेरिका के नार्थ कैलोरिना में ग्लोबल ओपन कुक्किवान ताई क्वांड़ो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। छात्र ताई क्वांडो के दूसरे वर्ग में भी रजत पदक जीता कर विवि का नाम  रोशन किया है। यह प्रतियोगिता अमेरिका के नार्थ कैलोरिना में 29 – 30 सितम्बर  को आयोजित की गई I इस प्रतियोगिता में 37 देशों के खिलाड़ियों  ने भाग लिया I मिस्टर विश्वास   सिंह ने दो प्रतिस्पर्धायों  मे भाग लिया I  एक में स्वर्ण पदक व दूसरे में रजत पदक हासिल करके भारतवर्ष के साथ साथ हिमाचल प्रदेश का नाम पुरे विश्व में चमकायाI मिस्टर विश्वास को नार्थ कैरोलिना स्मिथ फील्ड सिटी के मेयोर ने उसकी खेल प्रतिभा को देखते हुए आनरेरी सिटीजनशिप का प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित  किया। यह  हिमाचल के लिए बड़े गौरव की बात है I
    विश्वास कुमार की इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए देश के कोने कोने से बधाइयों का तांता लगा हुआ है।  इस ख़ुशी की अवसर  में स्कूल ऑफ़ एग्रीकल्चरल साइंसेज व बद्दी विश्व विद्यालय गौरवान्वित महशुस कर रहे हैं I इस विशेष मौके पर बद्दी विश्व विद्यालय के सचिव प्रवंधन गौरव राम झुनझुनवाला, उपकुलपति डॉ० टीआर.भारद्वाज, रजिस्ट्रार डॉ० खुशमीत कुमार, एचओडी डॉ. बिमलेंद्र, प्रो० डी आर ठाकुर, स्टूडेंट वेलफेयर अधिकारी सुषमा सिंह, खेल अधिकारी मिस्टर ईशान ठाकुर सहायक प्रोफेसर व अन्य सभी शिक्षक एवम् गैर शिक्षक वर्ग ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिय बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य केलिए शुभ कामनाएं दी I मिस्टर विश्वास हमारे पूरे समाज के लिए प्रेरणा श्रोत बन  गये हैं I
  • बद्दी अस्पताल में लगा आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेला, मेले में  किया 441 रोगियों का उपचार

    बद्दी अस्पताल में लगा आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेला, मेले में  किया 441 रोगियों का उपचार

    61 रोगियो को शल्य चिकित्सा के लिए आईजीएमसी शिमला रैफर किया
    बददी/सचिन बैंसल: शनिवार को सरकारी अस्पताल बद्दी में इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान असपताल शिमला की ओर से  आयुषमान भव अभियान के अधीन बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया।  इस उपलक्ष पर इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान असपताल से बहु विशेषज्ञ मेला की अगुवाई सामुदायिक चिकित्सा विभाग के विभागाधयक्ष डा अनमोल गुप्ता और सामुदायिक औषधि विशेषज्ञ और आचार्य डा बलराज के सकुशल मार्ग दर्शन से  हो पाई। स्वास्थ्य मेला आयोजन के लिए   शिशु रोग विभाग आईजीएमसी शिमला के रजिस्ट्रार डॉ. अभिनंदन सूद,  नेत्र रोग विषेषज्ञ डा दृष्टि कौशल, औषधि चिकित्सा विशेषज्ञ बद्दी डा. अभिनव पूरी,  शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ और रजिस्ट्रार आईजीएमसी शिमला डा राजकुमार नेगी , डॉ. अनिल आरोड़ा,  मनोचिकित्सा विशेषज्ञ डा. सुकृति,महिला रोग विशेषज्ञ डा. बिनाक्षी , रजिस्ट्रार हड्डी रोग विशेषज्ञ आईजीएमसी शिमला डा. रवि और चमड़ी रोग विशेषज्ञ डा अंकुर गुलियानी ने मेले में रोगियों की जांच की।
    स्वास्थ्य मेले में 441 लाभार्थियों का पंजीकरण हुआ, इसके अधीन 139 लाभार्थियों ने सामान्य वा  302 लाभार्थीयों ने बहु विशेषज्ञ चिकित्सकीय सुविधाओं का लाभ उठाया। मेले में शल्य चिकित्सा सुविधा का लाभ 39, औषधि चिकित्सा का लाभ 61, नेत्र रोग चिकित्सा का लाभ 34,  शिशु रोग चिकित्सा का लाभ 39, मनोचिकित्सा का लाभ 23, हड्डी रोग चिकित्सा का लाभ 19,महिला रोग चिकित्सा का लाभ 50 , चमरी रोग  चिकत्सा विभाग की सुविधा 37, दंत चिकित्सा का लाभ 36 और सामान्य ओपीडी का लाभ 139 लाभार्थियों ने उठाया।
    सूक्ष्म शल्य चिकित्सकीय सुविधाएं 23 लाभार्थी,  205 लाभार्थियों ने परिवार नियोजन, प्रसव, प्रसूति और शिशु स्वास्थ्य सुविधाएं वा जागरूकता का लाभ उठाया।  364 रोगियों की रक्त जांच की गई।  मोतिया बंद के 25 मरीज जांच उपरांत शल्य निदान के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किए गए। मुख्य शल्य चिकित्सकीय जांच के लिए 07 लाभार्थी, सूक्ष्म शल्य चिकित्सकीय सुविधाके लिए 17 लाभार्थी और   12 लाभार्थियों को विभिन्न बिमारियों की जांच उपरांत आईजीएमसी शिमला के लिए निदान के लिए रेफर किया गया।