Blog

  • पंजाबः विदेश से लौटे युवक की सड़क हादसे में मौ’त 

    होशियारपुरः जिले के गांव गुराला में भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां गन्ने से भरी ट्रॉली एक कार से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखप्रीत सिंह पुत्र भूपिंदर सिंह के रूप में हुई है। मृतक कुछ दिन पहले ग्रीस से लौटा था।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 8.30 बजे के करीब हुआ। इस दौरान गांव रड़ा की ओर से आ रही इनोवा गन्ने से भरी ट्रॉली से टकरा गई। जिसके बाद अनियंत्रित गाड़ी सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। टांडा पुलिस ने सुखप्रीत के पिता के बयानों पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • PSEB ने Exam की जारी की डेटशीट 

    चंडीगढ़ः पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए अहम खबर है। दरअसल, बोर्ड ने प्राईमरी स्कूलों की पहली से 5वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की डेट शीट जारी कर दी है। जारी हुई डेटशीट इस प्रकार हैः-

  • पंजाबः मनी ट्रांसफर दुकानदार से Gun Point पर नगदी सहित अन्य सामान लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं लुटेरों ने थाना कुमकलां के अधीन आते गांव हाडियां में लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर मनी ट्रांसफर का काम करने वाले दुकानदार बसंत कुमार से नकदी, मोबाइल फोन और कुछ अन्य सामान भी लूट लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव हाडियां अड्डे में मां टेलीकॉम नामक दुकान चलाने वाले दुकानदार बसंत कुमार ने बताया कि वह मनी ट्रांसफर का भी काम करता हैं।

    रात करीब 8 बजे वह अपनी दुकान पर ग्राहकों से बातचीत कर रहा था, तभी 4 लुटेरे वहां आए, उनमें से 2 के हाथ में पिस्तौल थी और उन्होंने अपना मुंह बांध रखा था। लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर दुकानदार से करीब 45 हजार रुपये जबरन लूट लिए और उसके पास मौजूद 4 मोबाइल फोन भी छीन लिए। बताया जा रहा है कि लुटेरे दुकान में खड़े ग्राहक से 10 हजार कैश भी छीनकर ले गए। पीड़ित ने बताया कि लुटेरे बेखौफ होकर आए और लूटपाट के दौरान उन्होंने दुकानदार के साथ मारपीट की। जिसके बाद लूट की वारदात को अंजाम देकर लुटेरे मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि वारदात के दौरान 3 लुटेरे दुकान में घुस गए, जबकि एक लुटेरा दुकान के बाहर खड़ा होकर आसपास की निगरानी करता रहा। 

    लूट की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार ने बताया कि लूट की घटना से पहले एक व्यक्ति उसके पास आया था, जिसने कहा था कि उसे कुछ नगदी ट्रांसफर करवाकर कैश करवाना है और उसने दुकानदार से पूछा कि वह मौके पर उसे कितना कैश दे सकता है। इसके बाद वह शख्स वापस चला गया और कुछ मिनट बाद लूट की वारदात हो गई। कुमकलां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ले ली है और लुटेरों की तलाश की जा रही है।

  • जालंधरः विदेश भेजने के नाम पर आरोपी ने 50 लड़कियों को बनाया ठगी का शिकार, देखें वीडियो 

    आरोपी ठगी के साथ-साथ कई लड़कियों से बना चुका है शारीरिक संबंध !

    जालंधर, ENS: अगर आपकी बेटी भी विदेश जाने की चाहवान है। सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल डालकर अपना जीवन साथी ढूंढ रही है तो यह खबर वह लड़कियां और उनका परिवार जरूर देखें। दरअसल, यह खबर उनके होश उड़ा देगी। गोराया पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो अपने आपको कनाडा सिटीजन बताता है। वह अभी तक shaadi.com पर अपनी प्रोफाइल डालकर करीब 50 के करीब लड़कियों को अपना ठगी का शिकार बना चुका है। बताया जा रहा है कि वह उनके साथ शारीरिक संबंध भी बन चुका है। यह लिस्ट अभी और लंबी होती जा रही है। एसएचओ गोराया सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्हें एक लड़की ने शिकायत दी थी।

    जिसमें उसने बताया कि एक युवक ने अपने आपको कैनेडा सिटीजन बताकर उसके साथ ठगी की है। इसके बाद एसएचओ गोराया सुखदेव सिंह ने अपनी पुलिस पार्टी के साथ उक्त ठग को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद इससे पूछताछ में जो खुलासे हुए हैं वह बेहद ही हैरानी जनक है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान हरपाल सिंह उत्तर अंग्रेज सिंह वासी बेला थाना तल्लेवाल जिला बरनाला के रूप में हुई है।

    बताया जा रहा है कि उक्त ठग लड़कियों को अपने अलग-अलग नाम बताता था। उसने shaadi.com पर अपनी  प्रोफाइल संदीप सिंह के नाम पर बनाई हुई थी। जिसने अब तक 60 लाख रुपए की ठगी लड़कियों से अब तक कर ली है। इसके अलावा वरना कार, 2एप्पल के महंगे मोबाइल फोन, व अन्य सामान भी उनसे ले चुका है। जो लड़कियां इसके जाल में आई हैं उनमें से कोई असिस्टेंट मैनेजर कोई नर्स कोई इमीग्रेशन कोई प्रोफेसर तक है। पुलिस ने बताया कि वह खुद विवाहित है और उसका तालाक का केस चल रहा है। इसके अलावा ठग ने कनाडा का जाली वीजा सोशल साइड से इसने निकाला हुआ था। पुलिस ने ठग से कोविड का सर्टिफिकेट, जाली आधार कार्ड बरामद किया है।

  • पंजाबः संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहित की मौ’त, देखें वीडियो

    4 महीने पहले हुई थी शादी

    लुधियानाः ईडब्लयूएस कालोनी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां 21 वर्षीय नवविवाहित ने घर की तीसरी मंजिल में जाकर कमरे में खुदकुशी कर ली। मृतिका की पहचान शालिनी के रूप में हुई है। घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक, 21 वर्षीय शालिनी ने 4 महीने पहले पवन नाम के प्रवासी युवक से लव मैरिज की थी। वह अपने पति के साथ ईडब्ल्यूएस कॉलोनी, ताजपुर रोड, लुधियाना में किराए के मकान में रहती थी।

    घटना की सूचना थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक लड़की के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और न ही आत्महत्या का कारण पता चला है। उन्होंने बताया कि मृतिका का पति उत्तर प्रदेश स्थित अपने गांव गया हुआ था और आज उसने वापस आना है। कुलदीप सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है, उनके आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा।

  • पंजाबः ट्रेन के नीचे आने से 3 की मौ’त 

    मोहालीः अंबाला-कालका रेलवे लाइन पर जीरकपुर और डेराबस्सी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां ट्रेन के नीचे आने से तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें 2  डेराबस्सी और एक जीरकपुर ढकोली इलाके का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार खटीक मोहल्ला निवासी प्रकाश (21) ने ट्रक यूनियन के पीछे रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। 

    मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बेटा एक हार्डवेयर की दुकान में काम करता था और कुछ समय से अपना खुद का काम शुरू करना चाहता था। इससे वह परेशान रहता था। छह माह पहले प्रकाश की शादी हुई थी। परिवार में उनकी विधवा पत्नी, माता-पिता व दो छोटे भाई हैं। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

    दूसरा हादसा ईसापुर रेलवे फाटक पर रेलवे लाइन पर हुआ। वहां ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात की मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए अगले 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    इसी तरह तीसरा हादसा जीरकपुर के ढकोली इलाके में हुआ। ढकोली इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से 36 वर्षीय प्रवासी की मौत हो गई। मृतक की पहचान पप्पू के रूप में हुई है। पप्पू दिहाड़ी करता था। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी और चार बच्चे हैं। इनमें दो लड़के और दो लड़कियां हैं।

  • विवादों में घिरा Arjun Valley गाना, जालंधर के सिंगर ने किया केस, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: एनिमल फिल्म का चर्चित गाना Arjun Valley विवादों में घिर गया है। दरअसल, इस गाने को लेकर जालंधर के गायक गुरमीत सिंह मीत ने 8 साल पहले गाया था। इस गाने को लेकर जालंधर के गायक ने केस दायर किया है। मामले की जानकारी देते हुए गायक गुरमीत ने कहा कि 2015 में उनकी आवाज में अर्जुन वेली गाना रिकॉर्ड हुआ था। गुरमीत ने कहा कि उसके राइट्स भी उसके पास मौजूद है। यह गाना बापू देव थरिकया जी ने लिखा है। जो कि के एंट्रटेस बैनर के जरिए यह गाना रिलीज हुआ था। जिसे मनु रिषी ने इसका म्यूजिक किया था। लखविंदर परमिंदर ने इसका वीडियो जालंधर के कॉलेज में किया था। गुरमीत ने कहा कि एनिमल फिल्म में फरमाए गए चर्चित गाने को लेकर कहा कि अर्जुन वेली एक करैक्टर है, उसे गाया जा सकता था।

    उन्होंने कहा कि उसके गाने के बोल अलग होने चाहिए थे। उक्त गाने की लाइनों की हूबहू कॉपी नहीं होनी चाहिए थी। इस मामले को लेकर गायक ने कहा कि एनिमल फिल्म में गाये गए गानें को लेकर उन्होंने कानूनी कार्रवाई कर दी है। उन्होंने 4 दिन पहले इसका कोर्ट के जरिए नोटिस निकाल दिया था। लेकिन इस मामले को लेकर अभी तक कोई रिप्लाई नहीं आया। उन्होंने कहा कि अब वह इंतजार कर रहे है कि इस गाने को लेकर दूसरा पक्ष उनके साथ बैठकर बातचीत करना चाहता है या कानूनी लड़ाई लड़ाई लड़ना चाहता है।

    उन्होंने कहा कि इस गाने के उनके पास सारे सबूत मौजूद है। गायक ने कहा कि 2015 में देव साहिब ने इसके फुल राइट्स दी हुई है और खुद वह गाने को प्रमोट कर रहे है। उन्होंने कहा कि आज के गाने को लेकर उनकी दूसरे पक्ष से मांग है कि वह इस गाने को लेकर गाने के आगे देव साहिब के नाम का इस्तेमाल करें और वह हमारी कंपनी के साथ बैठकर इस गाने को लेकर बातचीत करें।

  • पंजाबः पिटबुल का कहर जारी, घोड़े और महिला पर किया हमला

    लुधियानाः पंजाब में पिटबुल का कहर जारी है। हाल ही में मोहाली में पिटबुल ने घर पर काम करने वाली महिला पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल किया था। वहीं लुधियाना में पिटबुल ने घोड़े और महिला पर हमला कर दिया है। मामला सूफिया चौक से सामने आया है। बताया जा रहा है कि मालिक पिटबुल को घूमा रहा था, इस दौरान घूमाते वक्त ​​​​​पिटबुल कुत्ता रस्सा तोड़कर बेकाबू हो गया। उसने चौक पर रेहड़ा गाड़ी के घोड़े पर हमला कर दिया। करीब 10 मिनट तक घोड़े को कुत्ते ने अपने जबड़े में दबाए रखा। ये देख लोग जमा हो गए।

    लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घोड़े को छुड़ाए। इसके बाद कुत्ते ने रास्ते से जा रही एक महिला पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी विनय ने बताया कि वह अपने मालिक के दफ्तर के बाहर मौजूद था। तभी पिटबुल कुत्ता आक्रामक हो गया। लोगों ने इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाई। घटनास्थल पर मौजूद राम दुलार ने बताया कि यह कुत्ता पिछले 2 दिन पहले भी इलाके में घूम रहा था। इस मामले में जनकपुरी चौकी इंचार्ज बलौर सिंह ने कहा कि यह कुत्ता कालड़ा इंडस्ट्री का है। घोड़े पर दांतों के निशान है। उसका उपचार करवाया जा रहा है। इस मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः एनिमल फिल्म पर सिख यूथ फेडरेशन ने जताया ऐतराज, सेंसर बोर्ड पत्र लिखकर की ये मांग

    अमृतसरः बॉलीवुड फिल्म एनिमल के सीन पर सिख स्टूडेंट फेडरेशन ने आपत्ति जताई है। फेडरेशन के संरक्षक करनैल सिंह पीर मोहमद और प्रधान परमिंदर सिंह ढींगरा ने कहा कि फिल्म के आखिर में एक सीन में एक्टर रणबीर कपूर एक गुरसिख पर सिगरेट का धुआं छोड़ रहा है। वहीं एक अन्य सीन में वह गुरसिख की दाढ़ी पर चाकू रख रहा है। यूथ फेडरेशन ने इसको लेकर सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन को चिट्‌ठी लिखी है। जिसमें दोनों विवादित सीन को फिल्म से हटाने की मांग की गई है।

    फेडरेशन ने एनिमल फिल्म के फेमस गाने अर्जन वैली पर भी ऐतराज जताया है। अर्जन वैली को फिल्म में गुंडा और गैंगवार के लिए प्रयोग किया गया है, जबकि वो एक फाइटर था। फिल्म में प्रयोग होने वाले नाम कबीर पर भी एतराज किया गया है। फेडरेशन ने इन सारे सीन्स पर सेंसर बोर्ड को एक्शन लेने के लिए कहा है ताकि लोगों पर इसका बुरा प्रभाव न पड़े। एनिमल रिलीज से पहले रणबीर कपूर के करियर की बेस्ट फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई संजू थी, जिसने वर्ल्डवाइड 586 करोड़ कमाए थे। वहीं उनकी दूसरी बेस्ट फिल्म 410 करोड़ कमाने वाली ब्रह्मास्त्र थी। अब एनिमल इन दोनों ही फिल्मों को पछाड़कर रणबीर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

  • इस इलाके में एक साथ दिखे तीन तेंदुए, देखें वीडियो 

    शामलीः गढ़ी पुख्ता थाना क्षेत्र के गांव भैंसवाल में तेंदुए का परिवार दिखाई दिया। किसान धीरज जब कलेक्ट्रेट रोड पर मोटरसाइकिल से अपने मजदूर के साथ खेत में गन्ना काटने पहुंचा तो उसको तीनों तेंदुए दिखाई दिए। जिन्हें देखने के बाद वो मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गया। वहां पर उपस्थित प्रोफेसर सुधीर पंवार एवं आसपास खेतों एवं कोल्हुओं पर काम कर रहे किसानों को सूचित किया। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय व वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलने पर वन अधिकारी कई घंटे के बाद मौके पर पहुंचे।

    इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। सूचना पाकर कई किसान खेतों पर पहुंचे। जहां जब तेंदुओं को देखा गया तो किसानों में कोहराम मच गया। जहां शोर शराबा सुनकर प्रोफेसर सुधीर पंवार ने उनके पैर के निशानों को चेक किया। वहीं उन्होंने तुरंत जिलाधिकारी ऑफिस और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। वन विभाग के अधिकारी सूचना देने के बाद भी कई घंटे तक तेंदुए का पता नहीं लगा पाए।

    रेंज अधिकारी ने बताया कि जमीन सूखी होने के कारण पदचिह्न स्पष्ट नहीं हैं। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वे कुछ खेतों में पानी भर दें। जिससे पैरों के निशान स्पष्ट हो सके। खेतों मे समूह बना कर जाए। प्रोफेसर सुधीर ने कहा कि इससे पहले चौसाना एवं पीरखेड़ा के खेतों मे तेंदुओं के आने से किसानों में भय का माहौल है। सरकार को चाहिए कि वो इस क्षेत्र में वन विभाग की टीमों को सक्रिय कर तेंदुए को पकड़वाने की व्यवस्था करें। जिससे किसान बिना किसी डर के खेतों में काम कर सके।