Blog

  • पंजाब : कार और बाइक की टक्कर में एक की मौ’त

    फाजिल्का: गांव चांदमारी के निकट मोटरसाइकिल व कार के बीच टक्कर हो गई।  इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। कार सवार भी 2 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए फाजिल्का के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी देते हुए मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि मृतक राज कुमार वासी मंडी लाधूका भट्ठे पर काम करता था जो मोटरसाइकिल पर सवार होकर मंडी लाधूका से काम पर जा रहा था। 

    जब पह गांव चांदमारी के निकट पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने उसके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसके चलते मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार आयूशमान व पूजा रानी वासी मंडी लाधूका भी बुरी तरह घायल हो गए। जिनको भी उपचार के लिए फाजिल्का के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिसमें आयुशमान को फरीदकोट रेफर किया गया है। जिसके चलते मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार आयूशमान व पूजा रानी वासी मंडी लाधूका भी बुरी तरह घायल हो गए। जिनको भी उपचार के लिए फाजिल्का के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    जिसमें आयुशमान को फरीदकोट रेफर किया गया है। अपने ट्रैक्टर का डीजल लेने के लिए पैट्रोल पम्प पर जा रहा था। इस दौरान फाजिल्का वाली साइड से एक गाड़ी आई और अचानक उसके मोटर साईकिल से टकरा गई। इस दौरान उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी ने बताया कि उनकी ओर से मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर 174 सीआरपी की कार्रवाई अमल में लाई गई है।

  • पंजाब : नाबालिग से रेप मामले में आरोपी गिरफ्तार

    अबोहर: जिले में 10 वर्षीय बच्ची से रेप के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मलोट रोड बाइपास के पास लकड़ी के आरे पर काम करता है। वह बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ खेत में झाड़ियों में ले गया। इसके बाद उसे जबरन हवस का शिकार बनाया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गई है। शराब के नशे में उससे यह गलती हो गई। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर देर रात आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसको आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी ने अब तक की पूछताछ में बताया कि उसने शराब के नशे में यह कुकृत्य किया है ? 

    शराब के नशे में उससे बहुत बड़ी गलती हो गई है। जिसके लिए वह शार्मिंदा हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 वर्षीय पीड़िता की मां का काफी समय पहले निधन हो गया। इसके बाद उसकी बुआ ने उसका पालन पोषण किया। पीड़िता मलोट रोड पर अपने पिता के साथ रह रही है। पिछले दिनों उसके पिता ने किसी बीमारी के कारण अपना ऑपरेशन करवाया और वह घर पर ही रहता है। आज पड़ोस में ही लकड़ी के आरे पर कार्य करने वाला करीब 50 वर्षीय व्यक्ति उक्त बच्ची को किसी प्रकार से 

    बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। झाड़ियों में उसका रेप किया। इसके बाद वह बच्ची किसी प्रकार से रोती बिलखती अपने पिता के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। बाद में पिता ने लोगों की मदद से उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां महिला चिकित्सक ने उसके साथ रेप होने की पुष्टि की। वहीं, नर सेवा के प्रधान राजू चराया ने बताया कि घटना के बाद बच्ची पूरी तरह से डरी-सहमी हुई है। महिला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • बच्चा राय के ठिकानों पर ED ने की छापेमारी

    बिहार: बच्चा राय द्वारा छात्रों के इंटरमीडिएट परिणामों में हेरफेर के संबंध में ईडी ने बिहार के वैशाली के भगवानपुर में स्थित अमित कुमार उर्फ बच्चा राय, विशुन राय महाविद्यालय और विशुन राजदेव टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के आवासीय परिसर में तलाशी अभियान चलाया है। बच्चा राय के ठिकानों में तलाशी अभियान के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज, 100 से अधिक भूखंडों की खरीद से संबंधित दस्तावेज बरामद और जब्त किए गए और ₹2.87 करोड़ की नकदी भी जब्त की गई है।

    बिहार के इंटर टॉपर घोटाले के आरोपी बच्चा राय पर फिर एकबार ईडी ने शिकंजा कसा है। वर्ष 2016 के इस बहुचर्चित घोटाले के मुख्य अभियुक्त बच्चा राय के अलग-अलग ठिकाने पर ईडी ने छापेमारी की। इडी की तीन टीमों ने हाजीपुर के भगवानपुर प्रखंड के कीरतपुर राजाराम में कॉलेज व आवास पर छापेमारी की‌। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकद बरामद किए‌। करीब तीन करोड़ रुपए नकदी बरामद होने की जानकारी सामने आयी है। साथ ही 100 दस्तावेज व कई अन्य कागजात बरामद किए गए हैं। सुबह करीब साढ़े आठ बजे ही छापेमारी शुरू कर दी गयी थी तो देर शाम तक चलती रही।

    इंटर टॉपर घोटाला के करीब सात साल बाद एक फिर से वैशाली में जब ईडी ने छापेमारी की तो टॉपर घोटाला और इसका मुख्य आरोपित विशुन राजदेव टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के प्राचार्य अमित कुमार उर्फ बच्चा राय चर्चे में है। मालूम हो कि वर्ष 2016 में इंटर टॉपर घोटाला सामने आने के बाद राजदेव राय कॉलेज के तत्कालीन प्राचार्य अमित कुमार उर्फ बच्चा राय पर पुलिस और जांच एजेंसियों ने शिकंजा कसा था। उस वक्त काफी मात्रा में नकद रुपये, आभूषण व संपत्ति को जब्त किया गया था। काफी दिनों तक बच्चा राय टॉपर घोटाला में जेल में भी थे। बच्चा राय को बिहार में हुए मेधा घोटाला का किंगपिन माना जाता था।

    इस बार बच्चा राय पर इडी की जब्त की गई करीब 42 डिसमिल जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कराने का आरोप है‌। बताया जाता है कि इस जमीन पर बच्चा राय प्लस टू स्कूल खोलने की तैयारी में था‌। इस मामले में बीते 24 नवंबर को परिवर्तन निदेशालय पटना क्षेत्रीय कार्यालय के असिस्टेंट डायरेक्टर राजीव रंजन ने भगवानपर थाना की पुलिस को बच्चा राय के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया था। आवेदन में इस बात का भी जिक्र है कि बीते 6 अक्टूबर को इडी को सूचना मिली थी कि इडी की जब्त जमीन पर अवैध तरीके से निर्माण कराया जा रहा है। जब इसकी जांच करायी गई तो शिकायत सही मिली थी। सुबह पटना क्षेत्रीय कार्यालय परिवर्तन निदेशालय की टीम ने भगवानपुर प्रखंड के किरतपुर राजाराम स्थित विष्णु राय महाविद्यालय, विष्णु राजदेव टीचर ट्रेनिंग कॉलेज तथा अमित कुमार उर्फ बच्चा राय के किरतपुर राजाराम आवास पर एक साथ छापेमारी की। अंदर इडी के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं और पुलिस फोर्स तैनात थी।

  • स्टाफ नर्स के भरे जाएंगे 21 पद – जिला रोजगार अधिकारी

    स्टाफ नर्स के भरे जाएंगे 21 पद – जिला रोजगार अधिकारी

    ऊना/ सुशील पंडित : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग शिमला द्वारा स्टाफ नर्स के 21 पद बैच वाईज भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों में सामान्य श्रेणी में 11 पद जनवरी, 2010 बैच, एससी के 3 पद अक्तूबर, 2010, एससी वर्ग की बीपीएल श्रेणी में 2 पद जून, 2013 पद, ओबीसी के 4 पद अक्तूबर, 2010 बैच तथा ओबीसी वर्ग की स्वतंत्रता श्रेणी में 1 पद अक्तूबर, 2016 बैच में से भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला ऊना के जीएनएम और बीएससी नर्सिंग अभ्यर्थी जो बैच व श्रेणी में पात्र है और जिन्होंने अपना नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नही करवाया है वे 13 दिसम्बर तक संबंधित रोजगार कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https//eemis.hp.nic.in में दर्ज करवा लें। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
  • पंजाब : संदिग्ध परिस्थितियों में ASI लापता

    नहर किनारे मिली कार और सुसाइड नोट 


    फतेहगढ़ साहिब: सरहिंद में जीआरपी में तैनात एएसआई संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। एएसआई की कार सरहिंद भाखड़ा नहर के किनारे से मिली। नजदीक से एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें जीआरपी सरहिंद के एसएचओ और मुंशी का नाम लिखा गया है। फिलहाल लापता एएसआई की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, एएसआई सुखविंदरपाल सिंह सरहिंद में तैनात है। गत रात्रि एएसआई ड्यूटी से गांव चनार्थल (फतेहगढ़ साहिब) स्थित अपने घर नहीं पहुंचा। सुबह उनकी कार नहर के पास खड़ी थी। जब आसपास देखा गया तो एक सुसाइड नोट मिला।

    पुलिस और परिवार ने मिलकर लापता एएसआई की तलाश शुरू कर दी। गोताखोरों की मदद से एएसआई की तलाश की जा रही है। सुसाइड नोट में लिखा गया है कि जीआरपी एसएचओ गुरदर्शन सिंह और मुंशी गुरिंदर सिंह ढींढसा उन्हें तंग परेशान करते थे। लिखा गया है कि वर्ष 2022 की एफआईआर नंबर 18 में चालान पेश करने को लेकर ज्यादा परेशान किया जा रहा था। इसी परेशानी के चलते एएसआई ने खुदकुशी करने की बात लिखी है। फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने कार और सुसाइड नोट दोनों कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

    फतेहगढ़ साहिब के एसपी (आई) राकेश यादव ने कहा कि फिलहाल एएसआई के लापता होने की डीडीआर मूलेपुर थाना में दर्ज कर ली गई है। अभी यह नहीं कहा जा सकता कि सुसाइड की गई है या नहीं। गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश की जा रही है। जब कोई सुराग मिलेगी तो उस हिसाब से बनती कार्रवाई आगे होगी। सुसाइड नोट में जिन दो लोगों के नाम लिखे हैं उसे लेकर भी जांच की जा रही है। रेलवे पुलिस के डीएसपी जगमोहन सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच में एसएचओ और मुंशी दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। विभागीय स्तर पर आगे की जांच की जा रही है। फिलहाल जीआरपी खन्ना के प्रभारी कुलदीप सिंह को एडिशनल एसएचओ सरहिंद लगाया गया है।

  • मेहनत से ही बड़ा मुकाम पाया जा सकता है: कुलवीर जम्वाल 

    ओवरऑल चैंपियन एमराल्ड मार्शल आर्ट चंडीगढ़ रही
    हिम औद्योगिक कल्याण सभा के प्रदेशाध्यक्ष कुलवीर ने नवाजे विजेता
    लेजेंड्स कप ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2023 का समापन

    सेकंड रनर अप ट्रॉफी शिवालिक वॉरियर्स क्लब पिंजौर ने जीती

    बददी/ सचिन बैंसल : लीजेंड्स मार्शल आर्ट अकादमी द्वारा आयोजित दो दिवसीय छटे लीजेंड्स कप ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2023 का इंडोर स्टेडियम बददी में हुआ। समापन कार्यक्रम में हिम औद्योगिक कल्याण सभा के प्रदेशाध्यक्ष कुलवीर सिंह जम्वाल ने विजेता-उप विजेता छात्रो को मैडल व ट्राफी देकर नवाजा। विशिष्ट अतिथि के तौर पर लघु उद्योग संघ के चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल ने शिरकत की। उन्होने कहा कि खेल हो या कोई और क्षेत्र हमेशा मेहनत और ईमानदारी से बढ़ा मुकाम पाया जा सकता है। एकेडमी के निदेशक समीर गुप्ता व संयोजक ममता कुंवर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न अकादमी और स्कूलों के साथ-साथ पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ आदि राज्यों के 40 से भी अधिक टीमों ने प्रतिभाग किया और अपना ताइक्वांडो खेल का प्रदर्शन कर अनेक मेडल और ट्रॉफीज अपने नाम की। इस प्रतियोगिता में 700 से भी अधिक ताइक्वांडो खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग 3 साल से ऊपर के लिए विभिन्न इवेंट्स जैसे फाइट, ब्रेकिंग, स्पीड किकिंग और पुमसे इवेंट का आयोजन किया गया था जिसमें सभी प्रेशर और प्रोफेशनल ताइक्वांडो खिलाडय़िों ने भाग लेकर अनेक मेडल अपने नाम किया।

    इन स्कूलों ने लिया भाग
    सिक्स लीजेंड्स कप में प्रतिभा करने वाले टीम में लीजेंड्स मार्शल आर्ट्स, बददी इंटरनेशनल स्कूल, नवज्योति सेंचुरी स्कूल खरूनी, भोजिया विद्यापीठ, बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल, सेंट बीर पब्लिक स्कूल बददी, एमराल्ड मार्शल आर्ट चण्डीगढ़, डॉन बॉस्को क्लब कुनिहार, शिवालिक वॉरियर्स ताइक्वांडो क्लब पिंजौर, ची एकेडमी ऑफ ताइक्वांडो पटियाला, आर के क्लब पिंजौर, पैशन ताइक्वांडो क्लब पंचकूला, राइजिंग फोनिक्स ताइक्वांडो क्लब चंडीगढ़, खुकुरी क्लब पंजाब, नेगी ताइक्वांडो क्लब चंडीगढ़, आदित्य बिरला स्कूल बिलासपुर, हिमाचल ताइक्वांडो क्लब कांगड़ा,  नालागढ़ ताइक्वांडो क्लब, डिफेंस ताइक्वांडो क्लब चण्डीगढ़, डायमंड क्लब चण्डीगढ़, मलिक ताइक्वांडो क्लब, एमराल्ड मार्शल आर्ट्स नारायणगढ़, कालका ताइक्वांडो क्लब शामिल रहे।

    चंडीगढ़ मार्शल आर्ट ने मारी बाजी
    चैंपियनशिप में ओवरऑल चैंपियन एमराल्ड मार्शल आर्ट चंडीगढ़ रही और सेकंड रनर अप ट्रॉफी शिवालिक वॉरियर्स ताइक्वांडो क्लब पिंजौर ने जीती।


    यह रहे अव्वल
    विजेता खिलाडय़िों में – प्रियल श्री, अलीशा शर्मा, अमिक्षा शर्मा, अमायरा राणा, तेजस्विनी सिंह, नित्या चंदेल, भानी जैन, जीनल भारद्वाज, रेचल मंडला ईशान्वी सिंह,अक्षिता कौशल, स्वाति शर्मा, अदिति शर्मा, आरोही ठाकुर, बालक वर्ग में तनिष्क भरमोरिया, गीतांश गोयत,वंश राज, सिद्धार्थ रमोला, अविक सिंह, जतस्य शर्मा, दीपक कुमार, विहान, मिनल सिंह, समर, विहान भारद्वाज, अहान बाहेती, तेजस्वीर सिंह, रूबल रावत, दैविक जांगड़ा, आरव सिंह, शौर्य ठाकुर, केयांश भोजक, शिवांश भारद्वाज, आरव ठाकुर, कनिष्क राणा, विहान जरियाल उत्कर्ष मिश्रा अरनव सैनी, हितार्थ सिंह, बाला त्रिलोचन शास्त्री, ऊर्जित श्रीवास्तव, दिव्यांश यादव,  दक्ष कपूर, अथर्व वर्मा, दक्षदीप सिंह आदि शामिल रहे। इस प्रतियोगिता को सुचारू रूप से चलाने के लिए अमन फिटनेस जिम एंड स्पा बददी, हिमालय जन कल्याण समिति, एनयूजे इंडिया, प्रेस क्लब बददी, लघु उद्योग संघ, एफआईआई, सर्व सहायता संगठन बद्दी,  यादव एंड एसोसिएटस आदि का सहयोग मिला।

    चैंपियनशिप में बच्चों की सेफ्टी और मेडिकल सुविधा प्रदान करने में ग्लोबल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बड्डी के डायरेक्टर प्रवीर गोयल और टीम का सहयोग मिला। ग्लोबल हॉस्पिटल द्वारा अपने डॉक्टर की स्टाफ और एंबुलेंस सेवा इस चैंपियनशिप को प्रदान की। इस अवसर पर कुलवीर जमवाल के अलावा विचित्र सिंह पटियाल, कपिल देव शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  • पंजाब : अकाली नेता बिक्रम मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने किया तलब 

    चंडीगढ़ : अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक पुराने केस में मजीठिया को पंजाब पुलिस ने तलब किया है।  2021 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में एस.आई.टी. ने मजीठिया को सम्मन भेजा है तथा उन्हें 18 दिसम्बर को पटियाला में पेश होने के आदेश जारी किए गए हैं। यह केस चन्नी सरकार के समय एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दर्ज किया गया था, जिसमें मजीठिया कुछ देर जेल भी रह चुके हैं तथा बाद में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई थी। 

    लेकिन पंजाब पुलिस अभी भी इस मामले की जांच कर रही है, जिसके तहत एस.आई.टी. ने एक बार फिर मजीठिया को तलब किया है। वहीं एस.आई.टी. द्वारा सम्मन भेजे जाने के बाद मजीठिया ने पंजाब सी.एम. भगवंत मान पर तीखा हमला बोला है। मजीठिया ने कहा कि मजा तो तब आता, जब यह सम्मन खुद सी.एम. मान भेजते और सबके सामने दो-दो हाथ होते। क्यों पुलिस द्वारा उन्हें सम्मन भेजे गए। सम्मन जारी होने के बाद मजीठिया ने कहा कि पंजाब पुलिस का लव लैटर उन्हें मिला है तथा पुलिस ने पेश होने को कहा है। लेकिन मजा तब आता, जब खुद सी.एम. मान उन्हें सम्मन भेजते। 

    मजीठिया ने कहा कि उन्हें एक बार फिर पंजाब सी.एम. के कहने पर ही पंजाब पुलिस ने तलब किया है। बता दें कि मजीठिया को इस मामले में फिलहाल जमानत मिल चुकी है लेकिन इस मामले में जो एस.आई.टी. बनाई गई थी, उसके द्वारा एक बार फिर मजीठिया को सम्मन भेजे गए हैं। एस.आई.टी. ने मजीठिया से पूछताछ के लिए दोबारा पेश होने को कहा है।

  • महाविद्यालय बंगाणा में मासिक एड्स जागरुकता पर कार्यक्रम आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित : रेड रिबन क्लब अटल बिहारी वाजपेई राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंगाणा के तत्वाधान में मासिक एड्स जागरुकता पर एक दिवसीय कार्यक्रम करवाया गया। इस एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के तहत क्विज प्रतियोगिता करवाया गया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, आर्ट्स स्ट्रीम ने जिसमें सपना, इशिता और नवीन शर्मा शर्मा ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान साइंस स्ट्रीम ने, जिसमें मुस्कान, रिया और अंजलि ने प्राप्त किया, तृतीय स्थान कॉमर्स स्ट्रीम ने, जिसमें वंशिका, ज्योतिका और दीप्ति ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रोफ़ेसर कृष्ण चंद और प्रोफेसर कमलेश ने निभाई। इस अवसर रेड क्रॉस सोसाइटी के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर किरण कुमारी ने कहा कि जिला एड्स प्रोग्राम अधिकारी  व रेड रिब्बन सोसाइटी के निर्देशानुसार पूरे दिसंबर माह में जनमानस को जागरूक करने के लिए विभिन्न तरह कार्यक्रम और  प्रतियोगिताएं, महाविद्यालय अयोजित करवाई जायेगी, जिसमें अब तक चित्रकला प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, आयोजित किए गए हैं। एनसीसी के ओर से परेड, कैंडल मार्च और नुक्कड़ नाटक आदि अभी अयोजित होना है। उन्होंने यह भी कहा कि एचआईवी / एड्स एक जानलेवा बीमारी है, जिसका अब तक कोई इलाज नहीं है। एचआईवी से संक्रमित होने वाला पीड़ित जीवनभर के लिए इस वायरस से ग्रसित हो जाता है। हालांकि विशेषज्ञों ने एचआईवी से बचने के कुछ उपाय बताए हैं। एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए  हर संभव प्रयास करना अति आवश्यक है। इस अवसर पर प्रोफेसर अनु अत्तरी , प्रोफ़ेसर शशी कंवर एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी, प्रोफ़ेसर कृष्ण चंद, प्रोफ़ेसर निकिता गुप्ता और प्रोफ़ेसर कमलेश महाजन मौजूद रहे।
  • नव आदर्श स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

    भमण के दौरान स्वर्ण मंदिर, वाघा बोर्डर और शहीद भगत सिंह का गांव देखा


    बददी/ सचिन बैंसल : नव आदर्श पब्लिक स्कूल ने जमा एक और दो के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया। पंजाब के ऐतिहासिक स्थल पर किया गया यह भ्रमण 11वीं और 12वीं के पाठ्यक्रम कार्य का एक हिस्सा थी।  जिसमें छात्रों के अलावा  प्रबंध निदेशक हरदेव सिंह ,ममता सैनी,रेखा देवी, गिरधारी लाल कश्यप, आनंद ठाकुर और मंजीत कौर, सुरेश कुमार किरण कुमारी संजय कुमार शामिल थे ।


    2 दिवसीय दौरे की शुरुआत स्वर्ण मंदिर के पवित्र मंदिर के दर्शन के साथ हुई। स्वर्ण मंदिर जहां विद्यार्थियों ने समतावाद और विनम्रता का पाठ सीखा। इस पवित्र मंदिर के चारों दिशाओं से चार प्रवेश द्वार यह दर्शाते हैं कि जीवन के हर क्षेत्र से जुड़े लोगों का समान रूप से स्वागत किया जाता है।


    अगली यात्रा अटारी-वाघा सीमा पर समाप्त हुई। शिक्षकों सहित 54 सदस्यीय टीम को भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमा वाघा सीमा पर ले जाया गया, अटारी-वाघा सीमा पर झंडे उतारने का समारोह एक दैनिक समारोह है जो भारत सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तान  के सुरक्षा बलों की ओर से किया जाता है। रेंजर्स  1959 से संयुक्त रूप से इसका पालन कर रहे हैं। इस ड्रिल की विशेषता विस्तृत और तेजी से नृत्य जैसी चालें और पैरों को जितना संभव हो उतना ऊंचा उठाना है, जिसे रंगीन के रूप में वर्णित किया गया है। यह दोनों देशों की प्रतिद्वंद्विता होते हुए  भी एक दोनों देशों के बीच भाईचारे और सहयोग का प्रदर्शन का प्रतीक है । उसके बाद जलियांवाला बाग की यात्रा और शहीद भगत सिंह के गृह नगर खटकर क्लान का दौरा किया गया।


    इस संपूर्ण  दौरे से छात्रों को बहुत सारी जागरूकता प्राप्त हुई इस दौरे से छात्रों को ऐतिहासिक ज्ञान और देश के प्रति सम्मान प्राप्त हुआ। प्रबंध निदेशक हरदेव सिंह और ममता सैनी ने बताया कि इस दौरे का उद्देश्य छात्रों को जागरूक करना और ऐतिहासिक स्थानों बारे में गहन ज्ञान प्राप्त करना था।

  • जालंधरः रेलवे स्टेशन के ओवरब्रीज से गुजर रही ​​​​​​​हाई एक्सटेंशन तारों की चपेट में आया व्यक्ति, झुलसने से मौ’त

    जालंधर, ENS: सिटी रेलवे स्टेशन पर बने ओवरब्रिज से बड़ी खबर सामने आई है। जहां व्यक्ति फंदा लगाकर लटक गया। इस हादसे में व्यक्ति लटकने के तुरंत ही वह हाई एक्सटेंशन तारों की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। इस हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे जालंधर जीआरपी थाने में तैनात एएसआई हीरा सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि कुछ देर झुलसने के बाद मृतक की देह को डंडे से नीचे उतारा गया। जिसके बाद मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले में सीआईपीसी 174 की कार्रवाई की है।

    मृतक की पहचान के लिए उसका फोटो जालंधर जिले के सभी थानों में सर्कुलेट कर दिया गया है। जिससे मृतक की पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस ने फंदा लगाने वाली रस्सी को कब्जे में लेकर फोरेंसिक के लिए भेज दिया है। वहीं थाना जीआरपी के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें शाम के वक्त स्टेशन मास्टर द्वारा जीआरपी थाने में इस घटना की जानकारी मिली थी। जिसके बाद मौके के जांच अधिकारी एएसआई हीरा सिंह तुरंत अपनी टीम के साथ जांच के लिए मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने कहाकि मृतक के पास से पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट या कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला है।