Blog

  • जालंधर लोकसभा उपचुनाव: आप और कांग्रेस में कांटे की टक्कर

    जालंधर लोकसभा उपचुनाव: आप और कांग्रेस में कांटे की टक्कर

    जालंधर, वरुण/हर्ष: लोकसभा उपचुनाव के रुझान सामने आने शुरू हो गए हैं। पहले राउंड में आप उम्मीदवार सुशील रिंकू ने बढ़त बनाई हुई है। जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर में कांटे की टक्कर चल रही है। सुशील रिंकू 25383 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेसी उम्मीदवार करमजीत कौर 17 324 वोटों से चल रहे हैं। जबकि अकाली दल  10329 वोटों से चल रहे हैं। भाजपा 6669 से  चल रहे हैं।

  • जालंधर लोकसभा जालंधर लोकसभा उपचुनाव के रुझान में आप और कांग्रेस में कांटे की टक्कर, अकाली दल हुआ पीछे

    जालंधर लोकसभा जालंधर लोकसभा उपचुनाव के रुझान में आप और कांग्रेस में कांटे की टक्कर, अकाली दल हुआ पीछे

    जालंधर, वरुण/हर्ष: लोकसभा उपचुनाव के रुझान सामने आने शुरू हो गए हैं। पहले राउंड में आप उम्मीदवार सुशील रिंकू ने बढ़त बनाई हुई है। जबकि दूसरे नंबर पर अकाली बसपा के उम्मीदवार सुखविंदर सुखी चल को मात देकर कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर आगे निकल गई।

    पहले राउंड में सुशील रिंकू 11539 हजार वोट हासिल कर चुके हैं। जबकि कांग्रेसी उम्मीदवार 8763 वोटों से  चल रही है। वही अकाली बसपा उमीदवार 5729  वोटों से  चल रहे हैं।  वहीं भाजपा उम्मीदवार 4474 वोटों से चल रहे हैं।

  • जालंधर लोकसभा उपचुनाव के रुझान आए सामने, आप पार्टी ने बढ़ाई बढ़त

    जालंधर लोकसभा उपचुनाव के रुझान आए सामने, आप पार्टी ने बढ़ाई बढ़त

    जालंधर/वरुण : लोकसभा उपचुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। पहले राउंड में आप पार्टी ने बढ़त बनाई हुई है। इस दौरान दूसरे नंबर पर अकाली बसपा उम्मीदवार सुखविंदर सुखी चल रहे हैं जबकि कांग्रेसी उम्मीदवार करमजीत कौर तीसरे नंबर पर चल रही है। वहीं भाजपा चौथे नंबर पर पहुंच गई है। 

    पहले राउंड में सुशील रिंकू 2645 वोट से आगे चल रहे हैं। अकाली बसपा के सुखविंदर सुखी 1925 वोट से आगे चल रहे हैं। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार कर्मजीत कौर 1552 वोटों से  चल रही है। जबकि भाजपा उम्मीदवार अटवाल 184 वोट से  चल रहे हैं।

  • चुनावों के रुझान जारी, भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

    चुनावों के रुझान जारी, भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

    कर्नाटक : शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। जेडीएस भी 11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को वोटिंग हुई थी। निर्वाचन आयोग के मुताबिक कर्नाटक में रिकॉर्ड 73.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।  शुरुआती रुझानों में कांग्रेसी 107, बीजेपी 88 और जेडीएस 13 सीटों पर आगे चल रही है।

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई हुबली में मतगणना शुरू होने के बाद पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि आज का दिन बड़ा है, क्योंकि कर्नाटक की जनता अगले 5 साल का फैसला करेगी। मुझे विश्वास है कि लोगों ने भाजपा को वोट दिया है और मैं लोगों को बहुत शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने के लिए धन्यवाद देता हूं।

  • जालंधर लोकसभा उपचुनाव के रुझानों को लेकर प्रशासन ने डायवर्ट किया रुट

    जालंधर लोकसभा उपचुनाव के रुझानों को लेकर प्रशासन ने डायवर्ट किया रुट

    जालंधर/वरुण : लोकसभा उपचुनाव के रुझान को लेकर स्पोर्ट्स काॅलेज कपूरथला रोड जालंधर में सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा हिदायतें जारी की गईं। दरअसल, चुनावी रुझान को लेकर स्पोर्ट्स कॉलेज कपूरथला रोड पर उम्मीदवारों के साथ-साथ भारी गिनती में चुनावी पार्टियों के समर्थक भी मौजूद रहेंगे। जिसके कारण कपूरथला रोड पर भारी ट्रैफिक की समस्या रहेगी।

    जिसके कारण प्रशासन ने जनता को कोई परेशानी न झेलनी पड़े, इसको मद्देनजर रूट को डायवर्ट किया है। इसलिए प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे 13/05/2023 को सुबह 5 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक नीचे लिखे रूट का इस्तेमाल करने की अपील की है, ताकि लोगों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस संबंधी ट्रैफिक पुलिस ने हैल्पलाइन नम्बर 0181-2227296 भी जारी किए हैं। जिस पर संपर्क कर अधिक जानकारी ली जा सकती है। 

    यह है रूट प्लान

    • जालंधर शहर से कपूरथला की तरफ जाने वाली ट्रैफिक- कपूरथला चौक से वर्कशाप चौक से मकसूदां चौक मेन हाईवे होकर निकलेगी। 
    • कपूरथला से जलंधर शहर को आने वाली ट्रैफिक :- कपूरथला से वाया करतारपुर से मकसूदां बाईपास से पी.ए.पी चौक से होकर अंदर आएगी। 
    • बाबू जगजीवन राम चौक, बस्ती बावा खेल आदि से कपूरथला को आने/जाने वाली ट्रैफिक :- बस्ती बावा खेल नहर पुली से बाबू जगजीवन राम चौक और बस्ती बावा खेल आदि को आएगी। 
  • लोकसभा उपचुनाव की मतगणना शुरू, देखें Live

    लोकसभा उपचुनाव की मतगणना शुरू, देखें Live

    जालंधर/वरुण :  लोकसभा उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई हैं।मतगणना कपूरथला रोड पर स्थित डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड एंड स्पोर्ट्स कॉलेज कॉम्प्लेक्स में बनाए गए काउंटिंग सेंटर में हो रही है। मतदान के बाद सभी ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को यहीं स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया। जिनके चारों तरफ थ्री लेयर सिक्योरिटी लगाई गई । मतगणना के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए पंजाब पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्सेज के जवान यहां तैनात किए गए हैं। 

    बता दें कि आज लोकसभा उपचुनाव चुनाव का परिणाम कुछ भी हो लेकिन इसका सभी राजनीतिक पार्टियों पर असर पड़ना तय हैं। सबसे बड़ा असर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पर पड़ना तय हैं।

    चूंकि चुनाव के दौरान ही खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक का अश्वील वीडियो सामने आया। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित द्वारा इसकी फोरेंसिक जांच भी करवा ली गई हैं। जिसकी रिपोर्ट भी मुख्यमंत्री भगवंत मान को भेजा जा चुका हैं। चुनाव को देखते हुए सरकार ने अभी तक कटारूचक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद तय माना जा रहा हैं कि कैबिनेट मंत्री की छुट्टी हो सकती हैं।

  • इनोसेंट हार्ट्स में दसवीं की परीक्षा में बारुनी 98.6 % अंक लेकर रही प्रथम : 103 विद्यार्थियों ने 90 % से अधिक अंक किए हासिल

    इनोसेंट हार्ट्स में दसवीं की परीक्षा में बारुनी 98.6 % अंक लेकर रही प्रथम : 103 विद्यार्थियों ने 90 % से अधिक अंक किए हासिल

    जालंधरः इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट जंडियाला रोड ने 2022-23 की सी.बी.एस.ई द्वारा घोषित 10वीं की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करके विद्यालय को गौरवान्वित किया है। 24 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक, 103 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक व 209 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।

    ग्रीन मॉडल टाऊन की बारुनी अरोड़ा ने 98.6% अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अर्पित गुप्ता ने 98.4% अंक लेकर द्वितीय स्थान जबकि अजितेश सोफत 98% प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहे। लोहारां ब्रांच के चिन्मय अरोड़ा 96.2 % अंक लेकर विद्यालय में प्रथम,हिताक्षी जैन 95.8 % अंक लेकर द्वितीय स्थान पर तथा प्रियांशिका विज 95.4% अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहे।

    नूरपुर रोड से विवेक मनी 95 % अंक लेकर विद्यालय में प्रथम रही, अर्जुन सिंह ठाकुर 93 % अंक लेकर द्वितीय स्थान पर व नवतेज सिंह 92.4 % अंक लेकर तृतीय स्थान पर रही।कैंट जंडियाला रोड में गुनिका 94 % अंक लेकर प्रथम रही। तृषा अरोड़ा 93 % अंक लेकर द्वितीय स्थान पर तथा सरविंद्र दादरा 92 % अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहे। ग्रीन मॉडल टाऊन में विभिन्न विषयों में अधिकतम 100 अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या इस प्रकार है – मैथ्स विषय में कुल 9 विद्यार्थी, साइंस  में 1, सामाजिक विज्ञान में 3, पंजाबी विषय में 3, मार्केटिंग में 1 व आई. टी. में 5 विद्यार्थी।

    प्रिंसिपल श्री राजीव पालीवाल (ग्रीन मॉडल टाऊन) कुमारी शालू सहगल (लोहारां), श्रीमती मीनाक्षी शर्मा (नूरपुर रोड), श्रीमती सोनाली मनोचा (कैंट जंडियाला रोड) ने विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर उन्हें व उनके अभिभावकों को बधाई दी।इनोसेंट हार्टस के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने सभी विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

  • पंजाबः मोबाइल एवं पैसे चोरी करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, देखें वीडियो 

    पंजाबः मोबाइल एवं पैसे चोरी करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, देखें वीडियो 

    फगवाड़ा/राजेश : ज़िला फगवाड़ा रावलपिंडी की पुलिस ने मोबाइल और पैसे चोरी करने वाले को काबू किया मिली जानकारी के मुताबिक एएसआई ने बताया कि बुधवार की रात को दो आरोपियों ने रेहाना जटा की मंडी में सो रहे मजदूरों के फोन और ₹10000 की नकदी चोरी कर फरार हो गए  पुलिस को जब इस संबंध में सूचना मिली तो पुलिस ने फोन को ट्रैक पर लगाकर एक को मुन्ना गांव से गिरफ्तार किया जिसकी पहचान भूदु के रूप में हुई है जबकि दूसरे व्यक्ति की तलाश जारी है।

  • जालंधरः कांग्रेस विधायक पर FIR दर्ज का मामला गरमाया, कई दिग्गज पहुंचे SSP दफ़्तर, किया जाएगा SIT का गठन, देखें वीडियो

    जालंधरः कांग्रेस विधायक पर FIR दर्ज का मामला गरमाया, कई दिग्गज पहुंचे SSP दफ़्तर, किया जाएगा SIT का गठन, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः लोकसभा उपचुनाव के दौरान शाहकोट के विधायक लाडी शेरो वालिया पर दर्ज हुए मुक़दमे को लेकर मामला गरमा गया। दरअसल, उपचुनाव दौरान कांग्रेस विधायक ने आप विधायक दलवीर सिंह टांग के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसके बाद आप विधायक ने कांग्रेस विधायक लाडी शेरो वालिया पर उन्हें बंधक बनाने के आरोप में मामला दर्ज करवाया था। इस मामले के बाद अब कांग्रेस की तमाम लीडरशिप एसएसपी दफ़्तर पहुंची। इस दौरान पंजाब कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा और विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी, जिला प्रधान राजेंद्र बेरी और तमाम लीडर मौजूद थे।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए राजा वड़िंग ने बताया कि हुए कहा कि चुनाव कमीशन को उनकी पार्टी की तरफ़ से 100 से ज़्यादा शिकायतें दी गई थी। जिसमें कहा गया था कि आप पार्टी के विधायक और वॉलंटियर बाहरी ज़िलों से आकर जालंधर में मौजूद है, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से आप पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, उल्टा उनके ही विधायक पर मुक़दमा दर्ज कर दिया। इस संबंध में वह आज एसएसपी दफ्तर में उनसे इस मामले को लेकर बात करने आए हैं। जिसके बाद अब एसएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि विधायक लाडी शेरोवालिया पर दर्ज हुए मुक़दमे को लेकर SIT का गठन किया जाएगा। कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने कहा कि उन्हें आस है कि पुलिस अपना काम अच्छे तरीक़े से करेगी।

  • फगवाड़ाः सड़क हादसों में 6 घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः सड़क हादसों में 6 घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेशः शहर में अलग-अलग सड़क हादसों के मामले में 6 लोग घायल हो गए। सतनामपुरा  भानोकी  रोड पर पैदल जा रही औरत को एक मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। जिससे औरत एवं मोटरसाइकिल के पीछे बैठा नौजवान गंभीर रूप से  घायल हो गया। जिनको घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों की पहचान सुरिंदर कौर पत्नी अजीत सिंह वासी भगतपुरा मोहल्ला फगवाड़ा एवं अभिनव पुत्र दीपक शर्मा बांसी आदर्श नगर फगवाड़ा के रूप में हुई है। वहीं मोटरसाइकिल चालक मौके से वहां से फरार हो गया। घायलों की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जालंधर हायर सेंटर रेफर कर दिया।

    जबकि दूसरा मामला फगवाड़ा जीटी रोड से सामने आया है। जहां मोटरसाइकिल सवार दो लड़कों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों की पहचान विक्की वासी लुधियाना एवं पारस वासी लुधियाना के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक भारत ने बताया कि वह जालंधर से लुधियाना के लिए जा रहे थे कि रास्ते में विज्ञान वाहन ने उनको टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। विकी की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया जबकि पारस अभी फगवाड़ा के सिविल हॉस्पिटल में  जीरे इलाज है।
    जबकि तीसरे मामला बस स्टैंड से सामने आया है। जहां बुजुर्ग व्यक्ति को मोटरसाइकिल वाले ने टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस को राहगीरों की सहायता से फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर घायल की पहचान कुलदीप राम उत्तर उदासी राम वासी विरका के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कुलदीप राम ने बताया कि वह अपने गांव से फगवाड़ा के लिए आ रहा था कि बस स्टैंड के पास एक मोटरसाइकिल ने उसको टक्कर मार दी जिससे वह गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

    चौथा मामला फगवाड़ा होशियारपुर रोड रावलपिंडी के पास से सामने आया है। जहां अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको स्थानीय लोगों  की सहायता से फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर घायलों की पहचान हरमिंदर सिंह पुत्र जसवंत  सिंह वासी भोगपुर लखवीर कौर पत्नी हरमिंदर सिंह वासी भोगपुर के रूप में हुई है।