Blog
-

छात्र से मारपीट वाले प्रिंसिपल पर मुकद्दमा दर्ज
ऊना/सुशील पंडित: धमांदरी सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल नवीन गुप्ता के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। गुप्ता पर 12वीं कक्षा के एक छात्र को बुरी तरह से मारने का आरोप लगा है। लड़के ने शिकायत में बताया है कि वीरवार को वह स्कूल में मौजूद था तो इसके स्कूल के प्रिंसिपल ने उसे अलग कमरे में बुलाया और उसके साथ मारपीट की। मारपीट के बाद उसे कई चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत मिलने पर प्रिंसिपल के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।परिजनों का कहना है कि बेटे पर आरोप लगाया था कि उसने स्कूुल में कोई नल तोड़ दिया था। जबकि बच्चा बार बार कहता रहा कि उसका नल टूटने से कोई संबंध नहीं है। मगर फिर भी प्रिंसिपल को उस पर दया नहीं आई। वीरवार शाम को बच्चे को बेहोशी की हालत में ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। शुक्रवार सुबह तक उसे होश आ गया था और सेहत में सुधार जारी है। -

पंजाबः AGTF ने लॉरेंस गिरोह के सदस्यों को भारी मात्रा में हथियारों सहित किया गिरफ्तार
मोहालीः एजीटीएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त ऑप्रेशन में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। एजीटीएफ और मोहाली पुलिस ने लॉरेंस गिरोह के सदस्यों को धकोली से भारी मात्रा में हथियारों सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों से कार और 20 पिस्तौल बरामद किए है।
मामले की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट के जरिए दी है। डीजीपी ने बताया कि हरियाणा से गिरफ्तार अंतर्राज्यीय तस्कर, जिसे गोल्डी बराड़ के निर्देश पर हथियार पहुंचाने का जिम्मा सौंपा गया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों अनुसार गैंगस्टर पर रोक लगाने और सख्ती से कार्रवाई करते हुए एजीटीएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त ऑप्रेशन से लॉरेंस के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।
डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि एजीटीएफ ने जिला पुलिस एसएएस नगर के साथ एक संयुक्त अभियान में बंटी को 2 मैगजीन के तीन .30 कैलिबर, 40 जिंदा कारतूस, दो 9 एमएम सहित 20 पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 02-12-2022 को पुलिस स्टेशन ढकोली में एफआईआर नंबर 118 आर्म्स एक्ट की धारा 25 (6) और 25 (7) के तहत जीरकपुर में मामला दर्ज किया गया है।

-

पंजाबः कोर्ट में पेशी पर आए आरोपी ने की भागने की कोशिश, , देखें वीडियो
अमृतसरः आरोपी को डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कंप्लैक्स में पेशी के लिए लेकर आई पुलिस के उस समय हाथ-पांव फूल गए, जब वह हाथ छुड़वाकर वहां से भाग गया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों और तरनतारन पुलिस मुलाजिमों द्वारा एक को काबू कर लिया जबकि बताया जा रहा है कि दूसरा आरोपी अब भी फरार है। जानकारी के अनुसार आरोपी कोर्ट में पेशी भुगतने के लिए पुलिस के साथ आया था। जानकारी के अनुसार एक घंटे की मशक्कत के बाद एक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा अभी भी फरार है।
पेशी दौरान कोर्ट से बाहर आते समय आरोपी पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गया, लेकिन वहां पर मौजूद लोगों ने आरोपी को काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया। बता दें कि जिले में ऐसा मामला पहली बार नहीं हुआ है कि कोर्ट में पेशी दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो रहा है। इससे पहले भी कई बार आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो चुके है।
-

बेकाबू हुई स्कूल बस खड़ी कारों से टकराई, कई बच्चे घायल
न्यूयॉर्कः अमेरिका के न्यूयॉर्क के उपनगरीय इलाके में एक स्कूल बस के बेकाबू होकर सड़क से उतरने और दो खड़ी कारों से टकराने की घटना में कम से कम सात बच्चे घायल हो गये। कारों से टकराने के बाद बस एक घर में घुस गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। रामापो पुलिस विभाग ने बयान जारी कर बताया कि यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब नौ बजे न्यू रॉकलैंड काउंटी के न्यू हेम्प्स्टेड में हुई।

पुलिस ने बताया कि 21 बच्चों को लेकर जा रही बस अचानक झटके से सड़क से उतर गई और अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराते हुये उसने वहां खड़ी दो कारों को टक्कर मार दी। इसके बाद यह एक घर में घुस गयी। कारें पार्किंग में खाली खड़ी थीं। उन्होंने बताया कि सात बच्चों और बस चालक को अस्पताल ले जाया गया जहां से चालक एवं पांच बच्चों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि दो बच्चों को गंभीर चोट आई है लेकिन वे खतरे से बाहर हैं। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
-

राष्ट्रीय इंटक कार्यकारी की 308 की बैठक उरमु भवन के मजदूर नई में दिल्ली में संपन्न हुई
ऊना/सुशील पंडित: इस बात की जानकारी प्रेस नोट द्वारा राष्ट्रीय इंटक के संगठन सचिव कामरेड जगत राम शर्मा ने दी। और साथ में यह बताया कि उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन भवन के बड़े हाल में देश के लगभग सभी प्रदेशों के इंटक के अध्यक्ष, सार्वजनिक क्षेत्र के केंद्रीय नेता इंटक के सभी राष्ट्रीय इंटक नेताओं ने शिरकत की। और इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय इंटक के अध्यक्ष डॉक्टर रेडी संजीवा रेडी इसके अलावा i n b w f के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर सी खूंटियां, चंद्रशेखरआना, अशोक सिंह, चंद्र प्रकाश, संजय गाबा, बाबा हरदीप सिंह, बीसी जोशी आदि ने चर्चा में भाग लिया ।बैठक में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा तैयार किए गए एजंडे पर भी चर्चा की गई। जिनमें महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के बारे में काफी चर्चा की गई।बैठक में यह साफ किया गया है कि जो मोदी सरकार सार्वजनिक क्षेत्र को बेच रही है और कमजोर कर रही है और जो देश की प्रगति का रीड की हड्डी है उसको हर हालत में बचाया जाएगा देश के सभी ट्रेड यूनियनो ने सार्वजनिक क्षेत्र के मुद्दों पर और उनको बचाने के लिए एकजुट खड़े हैं। बैठक में 22 फरवरी से लेकर24 फरवरी तक दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में अंतिम शेसन किया जाएगा। जिसमें राष्ट्रीय कांग्रेस के महान नेता शिरकत करेंगे। मलिकार्जुन खरगे , सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को भी आमंत्रित किए जाने की संभावना है उसमें प्रदेशों द्वारा भेजे गए डेलीगेट ही भाग लेंगे ।उनकी तैयारियां जोरों पर शुरू हो चुकी है बस -

मतगणना से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
ऊना/ सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 की मतगणना से संबंधित रिहर्सल समूर कलां स्थित कला केंद्र भवन में आयोजित की गई। ईवीएम से संबंधित मतगणना के विषय में आयोजित इस रिहर्सल प्रक्रिया में ऊना जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों के करीब 450 अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा राजस्व विभाग के विभिन्न अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों को पीपीटी तथा वीडियो सहित सूचना प्रौद्योगिकी के विभिन्न माध्यमों के अलावा व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। रिहर्सल कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने ईवीएम मतगणना से संबंधित शंकाओं बारे व्यावहारिक प्रश्न भी पूछे जिसके बारे में प्रशिक्षकों तथा जिला निर्वाचन अधिकारी ऊना द्वारा विस्तार से उत्तर दिया गया।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने मतगणना से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मतगणना से संबंधित किसी भी शंका का इस रिहर्सल प्रक्रिया में व्यावहारिक अभ्यास द्वारा हल कर लें ताकि मतगणना के दौरान त्रुटि की कोई भी संभावना न रहे। उन्होंने बताया कि दूसरे दौर की मतगणना रिहर्सल आगामी 7 दिसंबर 2022 को सुबह 10 बजे संबंधित निर्वाचन अधिकारी स्तर पर होगी। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ अमित शर्मा, तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर सहित निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे। -

पंजाबः सरकार ने दी रेहड़ी-फड़ी वालों को बड़ी राहत, अलग मार्केट बनाने का किया ऐलान
चंडीगढ़ः अवैध कब्ज़े हटाने के खि़लाफ़ शुरु की मुहिम के दौरान किसी को अपनी रोज़ी-रोटी से मुहताज न होना पड़े, इसको यकीनी बनाने के लिए ग्रेटर मोहाली एरिया डिवैल्लपमैंट अथॉरिटी (गमाडा) की तरफ से रेहड़ी-फड़ी (स्ट्रीट वैंडर) वालों के लिए अलग (डैडीकेटिड) मार्केट विकसित करने के लिए नगर निगम, एसएएस नगर (मोहाली) को चार साईटें अलॉट की गई हैं, जिससे स्ट्रीट वैंडरें को काम-काज और लोगों को खरीददारी करने में सुविधा होगी।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि इस प्रयास से न केवल इन स्ट्रीट वैंडरों को कारोबार के लिए एक समर्पित जगह मिलेगी बल्कि ग्राहकों को भी एक स्थान पर खरीददारी करनी आसान होगी। इससे शहर में ट्रैफ़िक की समस्या से निपटने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह साईटें नगर निगम को केवल रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए मार्केटें विकसित करने के लिए मुफ़्त में सौंपी गई हैं।अमन अरोड़ा ने बताया कि यह चार स्थानों सैक्टर-56 में 3341.59 वर्ग गज़, सैक्टर-77 में 2516.88 वर्ग गज़ और 1873.14 वर्ग गज़, और सैक्टर-78 में 2588.24 वर्ग गज़ में स्थित हैं। उन्होंने बताया कि इन साईटों का चयन अलग-अलग क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों तक आसान पहुंच को ध्यान में रखते हुए किया गया है। आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री ने कहा कि नगर निगम, एसएएस नगर को स्ट्रीट वैंडरों को ऐसे ढंग से तबदील करने के लिए कहा है जिससे एक पॉकेट में एक ही तरह के काम वाले हों जिससे खरीददारों और कारोबार करने वालों को लाभ मिल सके।
उन्होंने बताया कि नगर निगम को अलॉट की गई इन साईटों का स्वामित्व गमाडा के पास ही रहेगा। भविष्य में नगर निगम यदि इन स्थानों से स्ट्रीट वैंडरों को कहीं और तबदील करना चाहता है तो गमाडा इन साईटों का कब्ज़ा वापस ले सकेगा। ऐसी स्थिति में इन वैंडर साईटों को अन्य जगह तबदील करने का खर्चा नगर निगम द्वारा ही उठाया जायेगा।
-

पंजाबः भारत भूषण आशु के PA की बढ़ी मुश्किलें, आया सुप्रीम कोर्ट का ये फैसला
लुधियानाः कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के पीए इंदरजीत सिंह की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं आज भारत भूषण आशु के पीए इंदरजीत सिंह की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की थी जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। जबकि निचली अदालत में विजिलेंस ब्यूरो द्वारा इंदरजीत सिंह इंदी के खिलाफ भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।
बता दें कि हाल ही में आप सरकार ने विजिलेंस को आशू के खिलाफ केस चलाने की अनुमति दे दी थी। विजिलेंस ने सरकार से यह मांग की थी। आशू को ट्रांसपोर्ट टेंडर घोटाला में नामजद कर विजिलेंस ने 22 अगस्त को सैलून से गिरफ्तार किया था। 22 अगस्त को गिरफ्तार किए जाने के बाद से आशू मामले में अभी भी न्यायिक हिरासत में जेल में है। विजिलेंस ब्यूरो ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू, ठेकेदार तेलू राम और कमीशन एजेंट (आढ़ती) कृष्ण लाल धोतीवाला के खिलाफ अदालत में चार्जशीट 14 नवंबर को दायर की थी।
जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि तेलू राम ने उक्त काम के लिए करीब 25 करोड़ रुपए की रकम हासिल की थी। टेंडर प्राप्त करने के लिए मुलजिमों की तरफ से जमा करवाई गई गाड़ियों की सूचियों में कारों, स्कूटरों, मोटरसाइकिलों आदि के रजिस्ट्रेशन नंबर थे। जबकि उन्हें ढुलाई वाले वाहनों की सूचियों की पड़ताल करनी बनती थी। जांच के बाद जिला टेंडर कमेटी के द्वारा तकनीकी बोली को रद्द करना जरूरी था, लेकिन उन्होंने मिलीभगत करके टेंडर अलॉट कर दिए।
-

खदान धंसने से हुआ बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत
छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में बड़ा हादसा हो गया. बस्तर के मलगांव में रेत की खदान धंसने से 7 लोगों की मौत हो गई है, कई मजदूर अभी भी खदान में फंसे हैं। जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ की टीमें वहां पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों में 6 महिलाएं और 1 पुरुष है. 5 लोगों की मौत खदान के अंदर ही हो गई थी, जबकि दो लोगों ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया।
दरअसल, रेत की खदान से ग्रामीण छुई निकालते हैं। छुई एक तरीके से चूने का स्वरूप है. इसका उपयोग ग्रामीण अपने घर की पुताई के लिए करते हैं. अक्सर ग्रामीण छुई खदान में घुसकर इसे खोद कर निकालते हैं. इसकी खदान चूना-पत्थर से कमजोर होती और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
-

IPL 2023 Auction: इस दिन होगी 991 खिलाड़ियों की नीलामी
नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का बिगुल बज गया है। इस बार मिनी ऑक्शन के लिए 714 भारतीयों सहित कुल 991 क्रिकेटर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। यह नीलामी कोच्चि में 23 दिसंबर को आयोजित होगी। अगले आईपीएल में खेलने के लिए नीलामी में भारत समेत 14 देशों के खिलाड़ी शामिल होंगे।
क्या कहा बीसीसीआई सचिव जय शाह ने?
इस बात की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दी है। इस बयान में सचिव जय शाह ने बताया है कि इस बार मिनी ऑक्शन में 87 खिलाड़ियों की बोली लग सकती है। इनमें विदेशी प्लेयर्स की संख्या 30 रहेगी। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने जारी बयान में कहा, ‘यदि अगले सीजन में फ्रेंचाइजीज को अपनी स्क्वॉड में अधिकतम 25 खिलाड़ियों को रखने की अनुमति ही रहती है, तो फिर मिनी ऑक्शन में कुल 87 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। इनमें 30 विदेशी प्लेयर शामिल रहेंगे।’ बता दें कि अब तक हर एक टीम में अधिकतम 25 प्लेयर रखने की ही अनुमति है। इसमें अधिकतम 8 विदेशी रह सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया के 57 क्रिकेटर होंगे शामिल
इस मिनी ऑक्शन में 277 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे। इन सभी खिलाड़ियों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा 57 क्रिकेटर शामिल होंगे। इसके बाद साउथ अफ्रीका के 52 खिलाड़ी रहेंगे। जबकि वेस्टइंडीज के 33, इंग्लैंड के 31, न्यूजीलैंड के 27, श्रीलंका के 23, अफगानिस्तान के 14, आयरलैंड के 8, नीदरलैंड के 7, बांग्लादेश के 6, यूएई के 6, जिम्बाब्वे के 6, नामीबिया के 5 और स्कॉटलैंड के 2 खिलाड़ी भी शामिल हैं।
इस नीलामी में 786 अनकैप्ड प्लेयर रहेंगे
मिनी ऑक्शन में शामिल कुल खिलाड़ियों में 185 कैप्ड (नेशनल टीम में खेल चुके) और 786 अनकैप्ड प्लेयर रहेंगे। जबकि एसोसिएट देशों के 20 खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में 604 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी हैं, जिसमें से 91 इससे पहले भी आईपीएल का हिस्सा रह चुके हैं।
हैदराबाद के पास पर्स में सबसे ज्यादा पैसे
सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने कप्तान केन विलियमसन और निकोलस पूरन की ही छुट्टी कर दी। वहीं, जेसन होल्डर को लखनऊ, जबकि मयंक अग्रवाल को पंजाब किंग्स ने रिलीज कर दिया। इसके पीछे की वजह खराब प्रदर्शन के साथ-साथ इन खिलाड़ियों का प्राइस भी था। विलियमसन और पूरन को रिलीज करने के चलते सनराइजर्स के पर्स में 24.75 करोड़ रुपये आ गए। अब देखा जाए तो सनराइजर्स हैदराबाद के पास पर्स में सबसे ज्यादा 42.25 करोड़ रुपये आ चुके हैं।