Blog

  • पंजाबः भारत भूषण आशु के PA की बढ़ी मुश्किलें, आया सुप्रीम कोर्ट का ये फैसला

    पंजाबः भारत भूषण आशु के PA की बढ़ी मुश्किलें, आया सुप्रीम कोर्ट का ये फैसला

    लुधियानाः कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के पीए इंदरजीत सिंह की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं आज भारत भूषण आशु के पीए इंदरजीत सिंह की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की थी जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। जबकि निचली अदालत में विजिलेंस ब्यूरो द्वारा इंदरजीत सिंह इंदी के खिलाफ भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।

    बता दें कि हाल ही में आप सरकार ने विजिलेंस को आशू के खिलाफ केस चलाने की अनुमति दे दी थी। विजिलेंस ने सरकार से यह मांग की थी। आशू को ट्रांसपोर्ट टेंडर घोटाला में नामजद कर विजिलेंस ने 22 अगस्त को सैलून से गिरफ्तार किया था। 22 अगस्त को गिरफ्तार किए जाने के बाद से आशू मामले में अभी भी न्यायिक हिरासत में जेल में है। विजिलेंस ब्यूरो ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू, ठेकेदार तेलू राम और कमीशन एजेंट (आढ़ती) कृष्ण लाल धोतीवाला के खिलाफ अदालत में चार्जशीट 14 नवंबर को दायर की थी।

    जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि तेलू राम ने उक्त काम के लिए करीब 25 करोड़ रुपए की रकम हासिल की थी। टेंडर प्राप्त करने के लिए मुलजिमों की तरफ से जमा करवाई गई गाड़ियों की सूचियों में कारों, स्कूटरों, मोटरसाइकिलों आदि के रजिस्ट्रेशन नंबर थे। जबकि उन्हें ढुलाई वाले वाहनों की सूचियों की पड़ताल करनी बनती थी। जांच के बाद जिला टेंडर कमेटी के द्वारा तकनीकी बोली को रद्द करना जरूरी था, लेकिन उन्होंने मिलीभगत करके टेंडर अलॉट कर दिए।

  • खदान धंसने से हुआ बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

    खदान धंसने से हुआ बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

    छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में बड़ा हादसा हो गया. बस्तर के मलगांव में रेत की खदान धंसने से 7 लोगों की मौत हो गई है, कई मजदूर अभी भी खदान में फंसे हैं। जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ की टीमें वहां पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों में 6 महिलाएं और 1 पुरुष है. 5 लोगों की मौत खदान के अंदर ही हो गई थी, जबकि दो लोगों ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया।

    दरअसल, रेत की खदान से ग्रामीण छुई निकालते हैं। छुई एक तरीके से चूने का स्वरूप है. इसका उपयोग ग्रामीण अपने घर की पुताई के लिए करते हैं. अक्सर ग्रामीण छुई खदान में घुसकर इसे खोद कर निकालते हैं. इसकी खदान चूना-पत्थर से कमजोर होती और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

  • IPL 2023 Auction: इस दिन होगी 991 खिलाड़ियों की नीलामी

    IPL 2023 Auction: इस दिन होगी 991 खिलाड़ियों की नीलामी

    नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का बिगुल बज गया है। इस बार मिनी ऑक्शन के लिए 714 भारतीयों सहित कुल 991 क्रिकेटर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। यह नीलामी कोच्चि में 23 दिसंबर को आयोजित होगी। अगले आईपीएल में खेलने के लिए नीलामी में भारत समेत 14 देशों के खिलाड़ी शामिल होंगे।

    क्या कहा बीसीसीआई सचिव जय शाह ने?

    इस बात की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दी है। इस बयान में सचिव जय शाह ने बताया है कि इस बार मिनी ऑक्शन में 87 खिलाड़ियों की बोली लग सकती है। इनमें विदेशी प्लेयर्स की संख्या 30 रहेगी। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने जारी बयान में कहा, ‘यदि अगले सीजन में फ्रेंचाइजीज को अपनी स्क्वॉड में अधिकतम 25 खिलाड़ियों को रखने की अनुमति ही रहती है, तो फिर मिनी ऑक्शन में कुल 87 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। इनमें 30 विदेशी प्लेयर शामिल रहेंगे।’ बता दें कि अब तक हर एक टीम में अधिकतम 25 प्लेयर रखने की ही अनुमति है। इसमें अधिकतम 8 विदेशी रह सकते हैं।

    ऑस्ट्रेलिया के 57 क्रिकेटर होंगे शामिल

    इस मिनी ऑक्शन में 277 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे। इन सभी खिलाड़ियों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा 57 क्रिकेटर शामिल होंगे। इसके बाद साउथ अफ्रीका के 52 खिलाड़ी रहेंगे। जबकि वेस्टइंडीज के 33, इंग्लैंड के 31, न्यूजीलैंड के 27, श्रीलंका के 23, अफगानिस्तान के 14, आयरलैंड के 8, नीदरलैंड के 7, बांग्लादेश के 6, यूएई के 6, जिम्बाब्वे के 6, नामीबिया के 5 और स्कॉटलैंड के 2 खिलाड़ी भी शामिल हैं।

    इस नीलामी में 786 अनकैप्ड प्लेयर रहेंगे

    मिनी ऑक्शन में शामिल कुल खिलाड़ियों में 185 कैप्ड (नेशनल टीम में खेल चुके) और 786 अनकैप्ड प्लेयर रहेंगे। जबकि एसोसिएट देशों के 20 खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में 604 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी हैं, जिसमें से 91 इससे पहले भी आईपीएल का हिस्सा रह चुके हैं।

    हैदराबाद के पास पर्स में सबसे ज्यादा पैसे

    सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने कप्तान केन विलियमसन और निकोलस पूरन की ही छुट्टी कर दी। वहीं, जेसन होल्डर को लखनऊ, जबकि मयंक अग्रवाल को पंजाब किंग्स ने रिलीज कर दिया। इसके पीछे की वजह खराब प्रदर्शन के साथ-साथ इन खिलाड़ियों का प्राइस भी था। विलियमसन और पूरन को रिलीज करने के चलते सनराइजर्स के पर्स में 24.75 करोड़ रुपये आ गए। अब देखा जाए तो सनराइजर्स हैदराबाद के पास पर्स में सबसे ज्यादा 42.25 करोड़ रुपये आ चुके हैं।

  • जालंधरः नशीली गोलियों की सप्लाई देने जा रहा चढ़ा पुलिस के हत्थे

    जालंधरः नशीली गोलियों की सप्लाई देने जा रहा चढ़ा पुलिस के हत्थे

    जालंधर (हर्ष कुमार)। थाना बिलगा की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार उसके कब्जे से डेढ़ सौ नशीली गोलियां बरामद की है गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बूटा सिंह उर्फ पेप्सी पुत्र खंडा सिंह निवासी बिल गांव के रूप में हुई है थाना प्रभारी महेंद्र पाल ने बताया उनकी टीम के एसआई गुरनाम सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान गांव खोखेबाल से गांव पुअदडा की तरफ जा रही थी।

    उसी दौरान पर एक व्यक्ति पुलिस को देख घबराकर अपनी जेब से लिफाफा निकाल साइड पर फेक कर भागने की कोशिश करने लगा जिसे एसआई गुरनाम सिंह ने अपनी अपनी पुलिस पार्टी के साथ उसे दबोच लिया और जब पिंकी हुए लिफाफे को चेक किया तो उसमें से डेढ़ सौ नशीली गोलियां बरामद हुई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी ताकि और खुलासे हो सके।

  • पंजाबः 10 लोगों ने किया पास्टर पर हमला, जाने मामला

    पंजाबः 10 लोगों ने किया पास्टर पर हमला, जाने मामला

    नाभा: गांव हिम्मतपुरा रेलवे फाटक के पास रहने वाले एक पास्टर पर गांव के लोगों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुरानी रजिंश के चलते गांव के 10 सदस्यों ने पास्टर पर किया है। इस दौरान पास्टर का बाइक भी तोड़ दिया है। पीड़ित पास्टर की पहचान रणजीत के रूप में हुई है।

    रणजीत ने बताया कि उसने गांव में जमीन ली थी और आरोपी जमीन खुद लेना चाहते थे जिसको लेकर वह उसके साथ रंजिश रख रहे हैं। इस मौके पर छीटांवाला के चौकी इंचार्ज चमकौर सिंह ने बताया कि मारपीट करने वालों में से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्दी ही बाकी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

  • कांग्रेस MLA ने बिजलीकर्मी को मारा थप्पड़, देखें वीडियो

    कांग्रेस MLA ने बिजलीकर्मी को मारा थप्पड़, देखें वीडियो

    राजस्थान – सवाई माधोपुर जिले के बामनवास की विधायक इंदिरा मीणा ने एक बिजलीकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया है। यह घटना उस समय हुई जब विधायक विद्युत वितरण निगम कार्यालय पहुंची थीं. उन्हें किसानों द्वारा लगातार बिजली से संबंधित शिकायत मिल रही थी। किसानों की शिकायतें थी कि विद्युत विभाग में प्राइवेट लोगों को लगाया गया है और उन लोगों द्वारा लापरवाही की जा रही थी।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक को किसानों को ट्रांसफार्मर समय पर देने के लिए एक प्राइवेट व्यक्ति द्वारा पैसे के लेनदेन की शिकायत मिली थी। इसके बाद उन्होंने पास खड़े बिजलीकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया।इसे लेकर विधायक ने स्टोर रूम पहुंच कर रजिस्टर की भी जांच की. इसके साथ ही उन्होंने संबंधित बिजलीकर्मी को निगम कार्यालय से दूर रहने की भी हिदायत दी।

  • सस्‍ते हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल! ईस टैक्स में हुई कटोती

    सस्‍ते हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल! ईस टैक्स में हुई कटोती

    नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 दिसंबर से घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल और डीजल के एक्सपोर्ट पर से विंडफॉल टैक्स को घटाने का ऐलान किया है। एक्सपर्ट का मानना है कि सरकार के इस कदम से पेट्रोल-डीजल के रेट घटने की उम्‍मीद बढ़ गई है। इसका कारण ये है कि ग्‍लोबल मार्केट में क्रूड सस्‍ता हुआ है, इसीलिए सरकार ने निर्यात पर टैक्‍स घटाया है।

    घरेलू बाजार में अब तेल की आपूर्ति काफी अच्‍छी हो गई है, जिससे कंपनियों पर दबाव घटा है और वे कीमतों में कटौती कर सकती हैं। सरकार के इस कदम से घरेलू उत्‍पादन को बढ़ावा मिलेगा। विंडफॉल टैक्स ऐसी कंपनियों या इंडस्ट्री पर लगाया जाता है, जिन्हें किसी खास तरह परिस्थितियों में तत्काल काफी लाभ होता है. भारत की तेल कं‍पनियां इसका अच्‍छा उदाहरण हैं. यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया. इससे तेल कंपनियों को काफी फायदा मिला था. इसलिए उन पर विंडफॉल टैक्स लगाया गया था। भारत ही नहीं इटली और यूके ने भी अपनी एनर्जी कंपनियों पर यह टैक्स लगाया था।

  • लाइव कमेंट्री दौरान Ricky Ponting की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती 

    लाइव कमेंट्री दौरान Ricky Ponting की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती 

    नई दिल्लीः पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को अचानक तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच में कमेंट्री कर रहे थे। इसी दौरान उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। बता दें कि इस समय वेस्टइंडीज टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच 30 नवंबर से पर्थ में खेला जा रहा है। इसी मैच में रिकी पोंटिंग कमेंट्री कर रहे हैं।

    पोंटिंग के साथ यह घटना तीसरे दिन (2 नवंबर) को हुई। इसी दौरान रिकी पोंटिंग की अचानक तबीतय खराब हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। इसके बाद तुरंत ही पोंटिंग को पर्थ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि टेस्ट मैच के तीसरे दिन लंच टाइम के बाद रिकी पोंटिंग तीसरे सेशन में कमेंट्री के लिए नहीं आ सके थे। इसी दौरान उन्हें चक्कर आने की शिकायत हुई और कुछ बैचेनी महसूस हुई। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। ऑस्ट्रेलियाई अखबार डेली टेलीग्राफ ने पोंटिंग के सहयोगियों के हवाले से बताया है कि पूर्व चैम्पियन और कमेंटेटर पोंटिंग की हालत स्थिर है।

  • पंजाबः भाजपा ने कैप्टन अमरिंदर और सुनील जाखड़ को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, देखें पत्र

    पंजाबः भाजपा ने कैप्टन अमरिंदर और सुनील जाखड़ को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, देखें पत्र

    चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस के पूर्व प्रधान रह चुके सुनील जाखड़ को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ को राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य नियुक्त किया है। वहीं विशेष आमंत्रित कार्यसमिति में उत्तराखंड के मदन कौशिक, छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय, पंजाब के एस गुरमीत सिंह सोढ़ी, मनोरंजन कालिया और अमनजोत कौर रामूवालिया को सदस्य बनाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिहं ने पत्र कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ को राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य नियुक्त करते हुए पत्र जारी किया है।

  • दर्दनाक हादसा: गर्दन में घुसी लोहे की रॉड, हुई मौत

    दर्दनाक हादसा: गर्दन में घुसी लोहे की रॉड, हुई मौत

    नई दिल्ली: दिल्ली से आ रही नीलांचल एक्सप्रेस रेल में एक दर्दनाक हादसा हुआ, यात्री की गर्दन में लोहे की रॉड घुस जाने से मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेन में खलबली मच गई। रेलवे स्टेशन पर यात्री के शव को उतार लिया गया। यात्री की पहचान सुल्तानपुर के हरिकेश दुबे पुत्र संतराम निवासी गोपीनाथपुर सुल्तानपुर के रूप में हुई है।

    दिल्ली से आ रही रेल गाडी में सुल्तानपुर के एक यात्री की सोमना और डांबर रेलवे स्टेशन के बीच लोहे की रॉड गर्दन में घुस जाने से मौत हो गई। वे दिल्ली से सफर कर रहे थे। घटना के बाद रेलवे अफसर घटनास्थल पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर रेलवे के स्तर से निर्माण कार्य हो रहा था। इसी दौरान लोहे की रॉड ट्रेन के कोच के शीशे को तोड़ते हुए सीट पर सवार यात्री की गर्दन में जा घुसी। जिससे युवक की मौत हो गई।