Blog

  • पंजाबः सिविल अस्पताल में युवकों ने एंबुलेंस को रोका, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

    पंजाबः सिविल अस्पताल में युवकों ने एंबुलेंस को रोका, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल अस्पताल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात सिविल अस्पताल की पार्किंग पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दरअसल, देर रात शराब के नशे में 3 युवकों ने जमकर हंगामा किया। युवक अस्पताल के सामने अहाते से शराब पीकर आ रहे थे। जब अस्पताल की पार्किंग के कारिंदों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे उससे मारपीट करने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हंगामा करने वाले युवकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने और गाली-गलौज करते रहे।

    इस दौरान एक युवक ने एंबुलेंस का रास्ता रोक उसके आगे लेट गया। हंगामे के सूचना पाकर अस्पताल चौकी इंचार्ज राजिंदर सिंह और थाना डिवीजन नंबर 2 के एसएचओ अमृतपाल शर्मा पुलिस बल सहित पहुंचे। इसके बाद हंगामा करने वाले युवकों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। अहाते के मालिक सिमरन ने बताया कि अस्पताल में हंगामे से पहले एक युवक सड़क से दौड़ता हुआ उनकी दुकान के बाहर आया। उसके कपड़ों पर खून लगा था। उस युवक के पीछे 2 अन्य युवक उसका पीछा करते हुए भागते आए। दुकान में मौजूद कर्मचारी के साथ वह बदसलूकी करने लगे।

    उन्हें अहाते के बाहर हुल्लड़बाजी करने से रोका तो उन्होंने चाकू से वार कर दिया जो उसके हाथ पर लगा। उस युवक को वह सिविल अस्पताल लेकर जा रहे थे कि इतने में उसके दो अन्य साथियों ने भी सिविल अस्पताल में हंगामा करने लगे। युवकों ने उनके कर्मचारी से भी अस्पताल में मारपीट की। सिविल अस्पताल चौकी इंचार्ज राजिंदर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अस्पताल में किसी भी शरारती व्यक्ति को हंगामा नहीं करने देंगे।

  • बादल फटने से तीस्ता नदी में आई बाढ़, सेना के 23 जवान लापता, देखें वीडियो

    बादल फटने से तीस्ता नदी में आई बाढ़, सेना के 23 जवान लापता, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई। सेना के 23 जवान लापता होने की खबर है। बादल फटने के बाद बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने पर मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग सिंगतम पहुंचे और यहां उन्होंने स्थिति का का जायजा लिया। प्रशासन ने आसपास लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। हादसे में घाटी में कुछ सैन्य प्रतिष्ठान प्रभावित हुए है। तलाशी अभियान जारी है।

    सेना के वाहन भी डूबे

    चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नीचे की ओर 15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ गया। इससे सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन प्रभावित हो गए। सेना के 23 जवानों के लापता होने और 41 गाड़ियों के कीचड़ में डूबे होने की खबर है। उग्येन शेरिंग ग्यात्सो भूटिया ने बताया सरकारी तंत्र को लगाकर लोगों की जान बचाई जा रही है जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है। कुछ लोगों के गुमशुदा होने की सूचना है जिन्हें ढूंढने की कोशिश चल रही है। 

  • पंजाबः टला हादसा, पटरी से उतरे ट्रेन के डिब्बे, देखें वीडियो

    पंजाबः टला हादसा, पटरी से उतरे ट्रेन के डिब्बे, देखें वीडियो

    लुधियानाः मुल्लांपुर रेलवे स्टेशन के पास से बड़ी खबर सामने आई है। जहां हादसा होने से टल गया। दरअसल, देर रात मुल्लांपुर रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर मालगाड़ी के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। लोको पायलट ने तुरंत मालगाड़ी को रोक दिया और रेलवे के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद ART (एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन) टीम के अधिकारी और कर्मचारी देर रात तक डिब्बों को दोबारा पटरी पर चढ़ाने के काम में जुटे रहे।

    बताया गया है कि रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर ही रेलवे ट्रैक बिछाने का काम चल रहा है। मालगाड़ी लोहे के गार्डर भरकर वहां जा रही थी। कांटा बदलते समय डिब्बे पटरी से उतर गए। लुधियाना रेलवे स्टेशन पर आपातकालीन हूटर बजने से एकदम अधिकारी सतर्क हो गए। ART (एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन) की टीम मौके पर पहुंची। हादसे के बाद फिरोजपुर की ओर जाना वाली ट्रेन बाधित हुई। मौके पर क्रेन मंगवाकर मालगाड़ी पर लदे लोहे के गार्डर आदि को अनलोड किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेन के पहियों को पटरी पर चढ़ाया गया।

    रेलवे अधिकारी मालगाड़ी के डिरेल होने के कारणों की जांच कर रहे है। उच्चाधिकारियों इस मामले में रिपोर्ट तैयार कर डिवीजन अधिकारियों को सौंपेगे। सूचना पर SP बलराम राणा भी पुलिसबल के साथ पहुंचे। घटनास्थल वाली जगह को GRP ने पूरी तरह से पुलिस ने सील कर दिया। ट्रेन के आसपास एकत्र हो रहे लोगों को भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा। एसपी बलराम राणा ने बताया कि जैसे ही उन्हें मालगाड़ी डिरेल होने की सूचना मिली तो वह तुरंत खुद मौका देखने के लिए पुलिस बल के साथ पहुंचे है। कुछ डिब्बे जरूर पटरी से नीचे आए है। फिलहाल किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

  • बाजार में युवक ने उड़ाए नोट, लूटने के लिए मची होड़, वीडियो वायरल

    बाजार में युवक ने उड़ाए नोट, लूटने के लिए मची होड़, वीडियो वायरल

    जयपुर : राजस्थान के जयपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक शख्स कार के ऊपर चढ़ गया और नोटों की बारिश करने लगा। यह देख रुपए लूटने के लिए सड़क पर लोगों के बीच होड़ लग गई। ट्रैफिक जाम हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। यह घटना कथित तौर पर जयपुर के मालवीय नगर में गौरव टॉवर के पास हुई। पुलिस ने भी घटना का संज्ञान लिया है। डीसीपी ईस्ट ज्ञानचंद यादव ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने रुपए हवा में उड़ाने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी फिलहाल उस व्यक्ति से पूछताछ कर रहे हैं। युवक ने 10-20 रुपए के नोट हवा में उड़ाए थे।

    वह नेटफ्लिक्स वेब सीरीज मनी से प्रेरित था। वायरल वीडियो में युवक ने लाल कपड़े पहन रखे है। वह नेटफ्लिक्स वेब सीरीज ‘मनी हीस्ट’ के पात्रों जैसी ड्रेस पहने हुए है। मनी हीस्ट एलेक्स पिना द्वारा बनाई गई एक स्पेनिश डकैती पर आधारित है। युवक ने उसी तर्ज पर कार की छत पर खड़े होकर अपनी पहचान छुपाने के लिए मास्क पहना था और आसपास खड़े लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए उसे नोट उड़ाए।

    नोटों को लूटने की कोशिश में बढ़ती भीड़ ने हर किसी को चकित कर दिया। युवक की इस हरकत से ट्रैफिक जाम लग गया। जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसने खुलासा किया कि ऐसा उसने मनोरंजन के लिए किया। डीसीपी ईस्ट ज्ञानचंद यादव ने बताया कि युवक की शिनाख्त कर ली गई है। वह अपनी पिता की गाड़ी लेकर आया था और नोट उड़ा रहा था। युवक को जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने पकड़ा है। जांच की जा रही है कि नोट नकली थे या असली? युवक से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।

  • जेल में अमृतपाल सिंह और उसके साथियों ने की भूख हड़ताल शुरू

    जेल में अमृतपाल सिंह और उसके साथियों ने की भूख हड़ताल शुरू

    चंडीगढ़ : खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके 9 साथियों ने असम की डिब्रूगढ़ जेल में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। वहीं अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर भी पति के समर्थन में जेल के पास भूख हड़ताल पर बैठ गई है। उसका कहना है कि उसे उसके चुने हुए वकील से मिलने नहीं दिया जा रहा है। अमृतपाल को नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) में पंजाब से गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद असम जेल भेज दिया गया। किरणदीप कौर ने बताया कि अमृतपाल और उनके साथियों को उनके वकील राजदेव सिंह से नहीं मिलने दिया जा रहा है, जबकि उन्हें इसका पूरा हक है। 5 दिन से इस मामले का कोई हल नहीं निकला है।  बता दें कि अमृतपाल ने 28 सितंबर को अमृतसर के DC के खिलाफ डिब्रूगढ़ जेल के सुपरिन्टेंडेंट को लेटर लिखा था।

    इसमें कहा गया कि अमृतसर DC अपनी शक्तियों का गलत प्रयोग कर रहे हैं। उनके वकील राजदेव सिंह खालसा को उन्हें मिलने आने की परमिशन नहीं दे रहे। जबकि उनके वकील की ओर से सारी शर्तें पूरी की जा रही हैं। उनके संवैधानिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर अमृतसर के डीसी अमित तलवाड़ ने कहा कि बंदियों को उनकी इच्छा के वकील से मिलने की पूरी परमिशन है। अमृतपाल पहले एडवोकेट नवकिरन सिंह से मिल चुका है। अब वह राजदेव सिंह खालसा से मिलने की परमिशन मांग रहा है। नए वकील से मिलने देने का मामला होम सेक्रेटरी को भेजा गया है। उनसे इस बारे में गाइडेंस और क्लैरिफिकेशन मांगा गया है।

    अमृतपाल और उसके साथियों की डिब्रूगढ़ जेल में यह दूसरी हड़ताल है। कुछ महीने पहले भी उसने जेल में भूख हड़ताल की थी। आरोप था कि उसके खाने में जानबूझ कर तंबाकू मिलाया जा रहा है। उसके बाद उसकी सारी मांगें मान ली गई थीं। अमृतपाल और उसके साथियों की डिब्रूगढ़ जेल में यह दूसरी हड़ताल है। कुछ महीने पहले भी उसने जेल में भूख हड़ताल की थी। आरोप था कि उसके खाने में जानबूझ कर तंबाकू मिलाया जा रहा है। उसके बाद उसकी सारी मांगें मान ली गई थीं ।

  • CM के भतीजे समेत 30 नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में, देखें वीडियो

    CM के भतीजे समेत 30 नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने कृषि भवन में धरने पर बैठे पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी समेत 30 नेताओं को हिरासत में लिया है। ये सभी केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से मुलाकात न होने पर कृषि भवन में ही धरने पर बैठे थे। पुलिस ने जबरन इन्हें वहां से हटाया है। जिसके बाद पुलिस सभी को वैन में बिठाकर ले गई। तृणमूल कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि नेताओं को पुलिस ने घसीटा है। पार्टी ने कहा कि महासचिव अभिषेक बनर्जी सहित तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 30 नेताओं को दिल्ली में कृषि भवन के अंदर उनके विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। पार्टी सदस्यों द्वारा साझा किए गए वीडियो में सांसद महुआ मोइत्रा सहित नेताओं को पुलिस द्वारा कृषि भवन से घसीटते हुए दिखाया गया है। अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी प्रतिनिधिमंडल जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद और विधायक शामिल हैं, सोमवार से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने मनरेगा की धनराशि जारी करने की मांग को लेकर सोमवार को गांधी जयंती के अवसर पर राजघाट पर धरना शुरू किया।

    प्रतिनिधिमंडल विरोध प्रदर्शन करने के लिए 49 बसों से राष्ट्रीय राजधानी पहुंचा था। टीमएसी नेताओं का दावा है कि राज्यमंत्री ने यह कहते हुए मिलने से मना कर दिया कि वह पांच से ज्यादा प्रतिनिधियों से मुलाकात नहीं करेंगी। इसके बाद टीमएसी नेताओं ने बिना मिले वहां से जाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और मंत्रालय से बाहर निकाल दिया। हिरासत में लिए जाने से पहले टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि आज शाम 6 बजे हमारा केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से मिलने का कार्यक्रम था, हमने 90 मिनट तक इंतजार किया। जिसके बाद हमें बताया गया कि वह हमसे नहीं मिल पाएंगी। आज शाम 4 बजे सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात हुई लेकिन हमें यहीं इंतजार कराया गया। अगर वह हमसे नहीं मिलना चाहती तो ठीक है, लेकिन हम यहां से कहीं नहीं जाएंगे, यहीं बैठे रहेंगे।

  • आज का राशिफल, 4 अक्टूबर 2023

    आज का राशिफल, 4 अक्टूबर 2023

    आज आश्विन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और बुधवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज का पूरा दिन पार कर कल सुबह 5 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। आज षष्ठी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 29 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। आज पूरा दिन और पूरी रात सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 04 अक्टूबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेषः आज का दिन आपके लिए शुभ है। जो भी नया करना है आज ही पूरा करने का निश्चय करेंगे। आज आप घर की जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटा सकते हैं। कामकाज निपटाने में आप बहुत हद तक सफल भी रहेंगे। आज अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा। आज अपनी किसी पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत कर सकते हैं। नए काम के लिए किसी से सलाह भी ले सकते हैं। नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। आज आपकी नए काम काज में रुचि भी और बढ़ सकती है।

    वृषः आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के लिए परिवार के साथ जाएंगे। आज कार्यों को लेकर किसी अनुभवी के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। आज आप जरूरी काम और रिश्तों के बारे में विचार करेंगे और नई योजना बनाएंगे। आज आप दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर सेंसिटिव हो सकते हैं। आज जॉब संबंधी परेशानी खत्म होने के योग हैं। आज पिता के सहयोग से कार्यों में सफलता मिल सकती है। बच्चों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मिथुनः आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे। आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिलेगी। आज घर के कामों में आपका पैसा लग सकता है। आज किसी से बात करते समय अपनी वाणी मधुर रखें। आज परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारियां बढेंगी। आज लवमेट एक दूसरे से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है। विद्यार्थी आज किसी टॉपिक को ऑनलाइन समझने की कोशिश करेंगे। 

    कर्कः आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करें। सफलता अवश्य मिलेगी। आज आप ऑफिस के कार्य मेहनत, धैर्य और समझदारी से पूरा करने में सफल होंगे। आज का दिन बिजनेस में आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज घर पर कोई मांगलिक कार्य करने की योजना बनायेंगे। छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनायेंगे। नवविवाहित दंपत्ति आज किसी मंदिर जाएंगे। 

    सिंहः आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। अपना व्यवहार लचीला रखें और दूसरों की बातों को समझने का प्रयत्न करें। आज कोई बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकते हैं। आज व्यापारिक मामलों में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। किसी मौके पर आपका व्यवहार ही आपके लिए सफलता के मार्ग खोलेगा। कोई दोस्त या परिचित अपने काम से आपको काफी समय तक बिजी रख सकता है। बच्चे आज पैरेंट्स से अपने लिए नयी ड्रेस की मांग कर सकते हैं। 

    कन्याः आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए किसी से बात हो सकती है, इसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आप अपने करियर बेहतर बनाने के लिए प्लानिंग करेंगे। आपको नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग हैं। बिजनेस में आज आपको ज्यादा फायदा होगा। आज नया वाहन लेंगे, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्पोर्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा। 

    तुलाः आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। पारिवारिक रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा। आज ऑफिस में कुछ नये कार्यों की जिम्मेदारी दी जाएगी। आज जमीन जायदाद से जुड़े काम निपटने में सफल होंगे। साझेदार की गतिविधियों पर ध्यान देंगे। आज रोजगार में नई उपलब्धि मिलने के योग हैं। आज आप जीवनसाथी के साथ घरेलू चीजों की खरीदारी करने मार्केट जायेंगे। आज आपको पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिलेगा। 

    वृश्चिकः आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी अजनबी से होगी, जिससे आप जीवन की नई सीख लेंगे। आपकी कड़ी मेहनत से लोग प्रभावित होंगे और आपका अनुसरण करेंगे। आज आप ऑफिस के किसी काम में उलझे रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स कॉलेज में कुछ नया सीखेंगे और पढाई में रुचि बढ़ेगी। रोज की अपेक्षा आज व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। जो लोग किसी एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी में लगे हैं, उनको जल्द ही अच्छा कॉलेज मिलने का योग है। 

    धनुः आज आपका दिन खुशनुमा पलों से भरा रहेगा। आज परिवार से खुशखबरी मिलेगी। ईश्वर की कृपा से आज आपके सभी काम सफल होंगे। आज आपको अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपको प्रोजेक्ट में अपने कलीग की मदद मिलेगी। आज आपकी किसी रिश्तेदार से फोन पर लंबी बात हो सकती है। आपको कुछ नया सुनने को मिलेगा। ऑफिस के दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा। किसी बुजुर्ग महिला की सेवा का अवसर मिलेगा। लवमेट आज मूवी देखने का प्लान बनाएंगे। 

    मकरः आज का दिन आपके लिए परिवार के लिए खुशियां लाने वाला है। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए। शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज अपनी क्षमता पर विश्वास करने से आपके सभी काम बनेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा।

    कुंभः आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आपको कोई नयी जानकारी मिलेगी यह जानकारी भविष्य के लिये फायदेमंद साबित होगी। आज आलस्य व सुस्ती छोड़कर काम में मन लगाने की जरूरत है। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर अमल करने के लिए आज का दिन अच्छा है। नई तकनीक के इस्तेमाल पर विचार-विमर्श होगा। आज आपको ऑफिस में अपने दस्तावेज संभालकर रखने की जरूरत है। आज आपके घर में किसी आयोजन को लेकर उत्साह रहेगा। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। 

    मीनः आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते जायेंगे। आज आप किसी भी प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी समस्या को नजरंदाज न करें। आज आप सकारात्मक सोच के साथ जिस काम की शुरुआत करेंगे, वो काम आवश्य पूरा हो जायेगा। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढाई को लेकर उत्साहित होंगे। ज्यादा समय पढ़ाई में बीतेगा। यह देखकर आपके घरवालों को ख़ुशी होगी। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। 

  • बड़ी खबर: राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर ED की छापेमारी

    बड़ी खबर: राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर ED की छापेमारी

    नई दिल्ली : आप पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम पहुंची है। ईडी टीम आप नेता के घर तलाशी ले रही है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रवर्तन निदेशालय की यह कार्रवाई दिल्ली एक्साइज घोटला मामले को लेकर की जा रही है। दिल्ली एक्साइज घोटाला मामले में दाखिल किए गए आरोपपत्र में 3 जगह पर आप नेता का नाम सामने आया है।

    प्रवर्तन निदेशालय की यह कार्रवाई लगभग 1 घंटे से चल रही है। एजेंसी के आला अधिकारी उनके घर की तलाशी ले रहे हैं। बता दें कि इसी साल मई महीने में दिल्ली आबकारी नीति मामले में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में करीब आधा दर्जन जगहों पर छापेमारी की जा रही है। ईडी ने इस कार्रवाई में संजय सिंह के करीबियों के घर भी छापा मारा था। बता दें कि दिल्ली शराब नीति घोटाला 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की शराब नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच चल रही है।

  • जालंधरः हेरोइन व अफीम सहित तीन गिरफ्तार

    जालंधरः हेरोइन व अफीम सहित तीन गिरफ्तार

    जालंधर,ENS: देहात पुलिस की अलग-अलग टीमों ने तीन लोगो को गिरफ्तार कर उनके कब्ज़े से 300 ग्राम हेरोइन व एक किलो अफीम बरामद की है। क्राइम ब्रांच पुलिस ने 300 ग्राम हेरोइन सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील उर्फ ज्यौणा निवासी गांव मंडाला और पवन कुमार उर्फ पम्मा निवासी गांव डमाणा लोहियां के रूप में हुई है।

    एसपी इंवेस्टीगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि क्राइम ब्रांच के इंचार्ज पुष्प बाली की टीमें नाकाबंदी और गश्त के दौरान लोहियां से गांव डुमाणा होते हुए गांव मंगूवाल की तरफ जा रहे थे उसी दौरान कार में बैठे दो युवक पुलिस पार्टी को देखकर गांव डुमाना की तरफ भागे और जेब से लिफाफे निकाल कर गली में फेंक दिया, जब पुलिस ने शक के आधार पर गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम सुनील उर्फ ज्यौणा निवासी गांव मंडाला और पवन कुमार उर्फ पम्मा निवासी गांव डमाणा लोहियां बताया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 300 ग्राम हेरोइन बरामद कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट मामला दर्ज कर जांच शरु कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया कि सुनील ने ड्राइवर है और ज्यादा पैसे कमाने के लालच में नशा तस्करी करने लगा, जिसपर पहले से लूट-पाट और लड़ाई झगड़े के पांच मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया है ताकि हेरोइन कहां से खरीदकर लाए थे और किसे सप्लाई देनी थी। 

    ऐसी तरह थाना आदमपुर की पुलिस ने एक किलो अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेंद्र मिस्त्री निवासी फोकल पाॅइंट जालंधर के रूप में हुई है। डीएसपी विजय कुंवर पल सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी मंजीत सिंह की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी भारी मात्रा में अफीम लेकर होशियारपुर की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पुलिस पार्टी ने आदमपुर हाईवे पर नाकाबंदी कर उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी से एक किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी से बरामद किया गया नशा कॉमर्शियल क्वांटिटी में है। जल्द आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।

  • जालंधरः हमें हर धर्म का सत्कार करना चाहिएः राजन

    जालंधरः हमें हर धर्म का सत्कार करना चाहिएः राजन

    जालंधर, ENS: नौजवान एकता ग्रुप के प्रधान राजन शर्मा ने अपने समस्त साथियों के साथ श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले में भाग लिया और बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। नौजवान एकता ग्रुप के प्रधान राजन शर्मा को समाज सेवक संजू अरोड़ा ने विशेष रूप से सम्मानित किया।

    राजन शर्मा ने बताया कि हमें हर धर्म का सत्कार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सभी धर्मों के लोगों को मिलजुल कर मनाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि जालंधर शहर में श्री सिद्ध बाबा सोढल का मेला बड़ी धूमधाम से मनाया गया। पुलिस प्रशासन ने मेले की समुचित व्यवस्था की।

    पंजाब को गुरुओं-पीरों की भूमि और मेलों का प्रदेश कहा जाता है, जिनमें जालंधर में लगने वाला श्री सिद्ध बाबा सोढल का मेला अपना विशेष स्थान रखता है। हर वर्ष भादों मास के शुक्ल पक्ष की 14वीं तिथि को जालंधर में श्री सिद्ध बाबा सोढल मेला मनाया जाता है। वहां पर उपस्थित गौतम खोसला, हनी मेहरा, धीरज हीर, रमन संधू, लवी सोहल सौरव वर्मा, अभिषेक सिंग राणा और अन्य।