पटियाला: जिले के अर्बन एस्टेट फेज-3 से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक घर में भीषण आग लग गई है। हालांकि इस घटना में किसी तरह के जानी नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। वह घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने में जुट गई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
Blog
-

जालंधरः नगर निगम ने 85 वार्डों की डिस्प्ले की जारी, देखें लिस्ट
जालंधर, अनिल/वरुण : नगर निगम चुनावों को लेकर बनाए गए पचासी बाल की नगर निगम ने दफ्तर में डिस्प्ले जारी कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार 2 महीनों के भीतर नगर निगम के चुनाव किए जाने की आशा है नगर निगम दफ्तर की 4th फ्लोर पर जारी की गई डिस्प्ले 7 दिन तक लगाई जाएगी। इसके साथ ही ऑब्जेक्शन मांगने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और आम लोग अब नई वार्डबंदी पर एतराज व्यक्त कर सकते हैं । लोगों के विचार विमर्श के बाद वार्ड बंदी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि वार्डबंदी के जिस कच्चे ड्राफ्ट को मई में डी-लिमिटेशन बोर्ड के सामने रखा गया था।
उसी के अनुसार नक्शे डिस्प्ले होंगे। आम आदमी पार्टी में पहले वार्डबंदी के दौरान विधानसभा हलका पश्चिम के विधायक शीतल अंगुराल और सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा ने वार्डों में टिकटें देनी थीं, अब सुशील रिंकू को लोकसभा उप चुनाव जिताने के लिए जिन कांग्रेसी नेताओं को आप जॉइन करवाई गई थी, उनमें से जो लोग टिकट के लिए सक्रिय हैं, उनके अनुसार कच्चे ड्राफ्ट में बदलाव के बाद फाइनल नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। इसके लिए नेताओं से मौजूदा वार्ड के नक्शे को लेकर एतराज और सुझाव लिए जाएंगे। फिर इनके आधार पर बदलाव संभव है। कई जनरल नेताओं ने आप जॉइन कर ली थी, लेकिन वर्तमान में उनके वार्ड आरक्षित श्रेणी में आते हैं, इन नेताओं को जगह बनाकर देने के लिए वार्ड में बदलाव की राजनीतिक लॉबी में संभावना जाहिर की जा रही है।
दिलचस्प मुकाबला दूसरे राजनीतिक दल छोड़कर आप जाॅइन करने वाले नेताओं तथा आप के टकसाली वर्करों के बीच है। जैसे- सूर्या एनक्लेव में आप से जुड़े वे नेता सक्रिय हैं, जो पिछले 10 साल से पार्टी से जुड़े हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस छोड़कर आए पिछले 4 बार के काउंसलर हैं। इसी तरह गुरु तेग बहादुर नगर एरिया में कांग्रेस छोड़कर आप जाॅइन करने वाली महिला नेत्री तथा आप के नेता के बीच टिकट का मुकाबला है। अब समीकरण यह है कि जहां पुराने आप वर्कर जालंधर छावनी से चलने वाले पावर सेंटर से जुड़े हैं तो नए नेता नए विधायक और सांसद के करीबी हैं।
बता दें कि नगर निगम चुनाव से पहले नई वार्डबंदी की जरूरत जालंधर छावनी विधानसभा क्षेत्र के 11 गांव निगम हद में आने के कारण पड़ी है। छावनी क्षेत्र को कांग्रेस को गढ़ माना जाता है और विधानसभा चुनाव 2022 में भी यही साबित हुआ है। इन इलाकों में कांग्रेस और अकाली दल में टक्कर होती है, लेकिन इस चुनाव में 11 गांवों में कांग्रेस को आप से टक्कर मिली है।भाजपा के बिना अकाली दल तीसरे नंबर पर खिसक गया। अकाली दल का बड़ा वोट बैंक आप की तरफ चला गया। कांग्रेस को 11 गांवों में से छह में बढ़त मिली थी और यह सभी गांव बड़े भी हैं।
कांग्रेस को 11 गांवों में से 7,401 वोट मिले थे, जबकि दूसरे चार गांवों में बढ़त हासिल करने वाली आप को 5,195 वोट मिले थे। खराब प्रदर्शन के बावजूद अकाली दल 4,858 वोट ले ले गया। अकाली दल को एक गांव में लीड भी मिली है। भाजपा को इन 11 गांवों में 1,567 वोट मिले थे। इन आंकड़ों से काफी हद तक यही नजर आ रहा है कि नगर निगम चुनाव में भी कांग्रेस और आप में ही मुकाबला रहने की संभावना है। अकाली दल और भाजपा के लिए इन इलाकों में अकेले दम पर दमदार प्रदर्शन काफी मुश्किल हो सकता है। हालांकि वार्डबंदी के दौरान नेताओं की कोशिश यही रहेगी कि कांग्रेस के लीड वाले गांवों को इस तरह से बांटा जाए कि कांग्रेस बहुल इलाके एक साथ न आ पाएं।




-

जालंधर: पुलिस ने गाड़ी से अवैध हथियार बरामद कर 5 को किया गिरफ्तार
जालंधर, वरुण/हर्ष : थाना मकसूदां की पुलिस ने गाड़ी से अवैध हथियार बरामद कर 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पवन कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी आर्या नगर, रक्षित कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी बौली मोहल्ला, पुरोहित सूरी पुत्र सुनील सूरी निवासी सरपंच कालोनी, मोहित शर्मा पुत्र किशन गोपाल निवासी भल्लियां मोहल्ला और सरबजीत सिंह उर्फ शेर सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी चंदन नगर करतारपुर के रूप में हुई है।
वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना मकसूदां के प्रभारी सिकंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि करतारपुर से जालंधर की तरफ आ रही आल्टो कार में सवार पांच युवकों के पास तीन हथियार हैं। इसी के चलते उन्होंने अपनी टीम के साथ विधिपुर फाटक के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान नाकाबंदी पर करतारपुर से जालंधर की ओर आती हुई आल्टो कार को रूकने का इशारा किया तो कार चालक ने कार भगाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने कार को रुकवा कर कार में सवार पांचों युवकों को हिरासत में ले लिया।
जिसके बाद जब उन्होंने कार की तलाशी ली तो कार में से तीन पिस्टलें और गोलियां बरामद हुईं। बरामद हुए हथियारों में से कोई भी हथियार लाईसैंसी नहीं निकला। पूछताछ दौरान आरोपियों ने माना कि उन्होंने किसी के साथ रंजिश निकालनी थी जिसके चलते उन्होंने अवैध हथियार खरीदे थे। पांचों युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें रिमांड पर लिया गया है। पुलिस पता लगवा रही है कि उक्त आरोपियों ने किस व्यक्ति से हथियार खरीदे थे। पुलिस ने पांचों को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
-

केदारनाथ धाम के गर्भगृह में महिला ने उड़ाए नोट, वीडियो वायरल होने पर FIR दर्ज
उत्तराखंड : इस समय उत्तराखंड में भगवान केदारनाथ की यात्रा जारी है। दूर-दूर से भक्त अपने आराध्य के दर्शन के लिए केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। केदारनाथ धाम में बिताए पलों को भक्त अपने मोबाइल में कैद करने से भी नहीं चूकते हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर भी पोस्ट करते हैं। हालांकि, इस समय सोशल मीडिया पर केदारनाथ के वायरल एक वीडियो से हड़कंप मचा हुआ है। इस वीडियो से केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की गोपनीयता पर भी सवाल खड़ा हो रहा है। दरअसल, केदारनाथ धाम में लगे सोने के प्लेट्स को लेकर माहौल अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में महिला द्वारा नोटें उड़ाने का वीडियो वायरल होते ही बवाल मच गया।
मंदिर के सभा मंडप और गर्भगृह में एक महिला नोट उड़ा रही है तो वहीं दूसरी ओर पुजारी पूजा-अर्चना करा रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराने को कहा। फिलहाल केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर महिला के खिलाफ कोतवाली सोनप्रयाग में मुकदमा दर्ज हुआ है। कार्याधिकारी केदारनाथ मंदिर समिति की तरफ से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया कि सोशल मीडिया पर मंदिर के गर्भगृह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला द्वारा बाबा केदारनाथ के शिवलिंग पर नोट उड़ाए जा रहे हैं।
इस दौरान फिल्मी गीत, ‘क्या कभी अंबर से सूर्य बिछड़ता है’, गाना भी जोड़ा गया है। यही नहीं एक पंडित द्वारा पूजा भी कराई जा रही है, जो कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है। इस वीडियो से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। वहीं सोनप्रयाग पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू क दी है। उत्तराखण्ड पुलिस ने भी महिला के नोट उड़ाने का वीडियो अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया है। साथ ही लिखा कि, “इस वीडियो को संज्ञान में लेकर महिला पर एफआईआर दर्ज की गई है। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की भावनाओं में मामला दर्ज किया गया है. महिला को बुलाकर उससे पूछताछ की जाएगी।”
-

रेल हादसे की जांच में आया नया मोड़, CBI ने सिग्नल जेई आमिर खान का घर किया सील
बालासोर: ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे की सीबीआई जांच में नया मोड़ आ गया है। सीबीआई ने बालासोर सिग्नल जेई (आमिर खान) का घर सील कर दिया है। जांच टीम ने कुछ दिन पहले ही हादसे को लेकर सिग्नल जेई से पूछताछ की थी। जिसके बाद से ही सिग्नल जेई अपने परिवार के साथ लापता है। 2 जून को हुए इस हादसे में अब तक 290 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि सैकड़ों लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है। सीबीआई को ओर से ट्रेन हादसे की जांच की शुरुआत 6 जून को गई।
इससे पहले इस मामले में सीबीआई केस दर्ज की थी। सरकार की ओर से मामले की सीबीआई जांच का आदेश तब दिया गया जब इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम के साथ छेड़छाड़ की आशंका व्यक्त की गई। हादसे के बाद रेलवे के अधिकारियों ने कहा था कि हो सकता है कि इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ की गई हो। यह हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार से जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस बालासोर में डिरेल होकर लूप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी। वहीं, उसके कुछ डिब्बे बगल की पटरी से गुजर रही दूसरी पैसेंजर ट्रेन से भी टकरा गए थे।
हादसा इतना भीषण था डिब्बों के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि कोरोमंडल ट्रेन का इंजन मालगाड़ी के वैगन पर चढ़ गया था। हादसे में अब तक 292 यात्रियों की मौत हो चुकी है। जिस वक्त हादसा हुआ था उस समयें करीब 1200 लोग घायल हुए थे। इसमें 100 से अधिक बुरी तरह से चोटिल हुए थे। घटना के बाद रेल मंत्री के अलावा खुद प्रधानमंत्री मोदी भी घटनास्थनल का दौरा करने के लिए बालासोर गए थे। रेल मंत्री तीन दिन तक घटनास्थल पर मौजूद रहे और 51 घंटे के भीतर रेलवे लाइन को फिर से शुरू कर दिया गया था।
हादसे को लेकर विपक्ष की ओर से भी कई तरह के सवाल उठाए गए। विपक्ष ने कहा कि जब भारत में ‘सुरक्षा कवच’ मौजूद हो उसे ट्रेन में क्यों नहीं लगाया गया था? हालांकि, जवाब में रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि यह हादसा सुरक्षा कवच नहीं होने से नहीं बल्कि किसी और कारण से हुआ है। इसके अलावा विपक्ष ने रेलवे की ओर से यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुरक्षा के मुद्दे पर निशाना साधा था।
-

पंजाब : विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस ने किया बायकॉट
चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के अंतिम दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने आपरेशन लोट्स की एक्शन टेकन रिपोर्ट की मांग की। उन्होंने कहा कि पिछली बार विशेष सत्र में इस मुद्दे पर साढ़े तीन घंटे बहस हुई थी। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन का बायकॉट किया और बाहर आ गए। दूसरी ओर नवनियुक्त मंत्री खुड्डियां ने आरडीएफ को लेकर प्रस्ताव पेश किया।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने चार साल से फंड रोका हुआ है। इससे पंजाब का विकास रुक गया है। खुड्डियां ने कहा कि जानबूझ कर एक राज्य से धक्का किया जा रहा है। 1987 से लगातार फंड मिल रहा था। लेकिन 4 सालों से जानबूझकर रोका गया है। मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि आरडीएफ का मुद्दा बड़ा गंभीर है। इसमें आप विधायकों का ही एरिया शामिल नहीं है, बल्कि विरोधी दल के विधायकों के एरिया भी शामिल हैं। जबकि यह लोग सेशन से भाग रहे हैं।
हेयर ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो काले कानून बनाए थे, उसके खिलाफ पंजाब के किसानों ने संघर्ष किया था। उसकी वजह से यह फंड रोका गया है। केंद्र को पता है कि यह पैसा गांवों में लगना है। देश की आजादी हो या हरित क्रांति। पंजाब का हर क्षेत्र में अहम योगदान रहा। इस वजह से हमारे पानी का नुकसान हुआ है।
अकाली विधायक सुखविन्दर कुमार सुखी ने कहा कि आरडीएफ को लेकर केंद्र सरकार राजनीति न करे। जल्दी से जल्दी राशि जारी की जाए। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों के चुनाव में हम करोड़ों रुपये विज्ञापनों पर खर्च कर रहे हैं, जो गलत है। उन्होंने कहा कि विधायकों का फंड होना चाहिए। जब विधायक इलाके में जाए तो वह भी कहीं ग्रांट दे पाए। उन्होंने कहा कि सरकार बदलाव की तरफ कदम आगे बढ़ाए। उन्होंने कहा कि वह सरकार के इस मामले में साथ हैं।
-

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने स्टूडेंट्स के लिए किया बड़ा ऐलान
मोहाली : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा अपने परीक्षार्थियों के लिए सोमवार को सर्टिफिकेट लेने के लिए तत्काल सेवा की शुरुआत की गई है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरपर्सन डॉ. सतबीर बेदी द्वारा सोमवार 19 जून को शिक्षा बोर्ड के परीक्षार्थियों के लिए दफ्तरी रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2020 से अब तक की परीक्षाओं के सर्टिफिकेट की सैकेंड कॉपी लेने के लिए तत्काल सेवा शुरू की गई।
डॉ. बेदी ने कहा कि अगर परीक्षार्थी अपने घर से तत्काल सुविधा के जरिए सर्टिफिकेट लेने के लिए आवेदन करेगा तो उसका सर्टिफिकेट कामकाज वाले दिनों में 48 घंटे के अंदर-अंदर रजिस्टर्ड डाक के जरिए फार्म में भरे गए पते पर भेज दिया जाएगा। अगर परीक्षार्थी ऑनलाइन तत्काल सुविधा के माध्यम से कार्यालय के समय के दौरान सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करता हुआ कार्यालय आता है तो उसका सर्टिफिकेट मुख्य कार्यालय की सिंगल विंडो के माध्यम से उसी दिन जारी किया जाएगा। अगर सर्टिफिकेट लेने के लिए कार्यालय समय के बाद आवेदन किया जाता है तो सर्टिफिकेट अगले कामकाज वाले दिन जारी किया जाएगा।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए डॉ. बेदी ने बताया कि अगर तत्काल सुविधा वाले किसी सर्टिफिकेट में त्रुटि पाई जाती है तो उसका समय बदलते हुए सेवा के अधिकार नियम के तहत त्रुटि हल करने के बाद ही सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। ऐसे केस को आम केस की तरह डील करते हुए संबंधित परीक्षार्थी से जमा करवाई गई फीस को सर्टिफिकेट के लिए निर्धारित सामान्य फीस और संशोधन के लिए निर्धारित फीस में परिवर्तित कर दिया जाएगा।
-

आज का राशिफल, 20 जून 2023
मेष: निवेश लाभप्रद रहेगा। कार्य बनेंगे पर बाहर सुख-शांति बने रहेंगे मन की लता पर नियंत्रण रखे कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी पर जायसी मेहरबानी रहेगी जल्दबाजी में पनहानि हो सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा।
वृष: पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। दूसरों के काम में दखलदाजी न करें स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोखा से बड़ा लाभ हो सकता है। प्रतिद्वंद्विता रहेगी।
मिथुन: स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा।
कर्क: आप में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है। दुःखद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें जल्दबाज न करें। घर-बाहर अशांति रखेगी कार्य में रुकावट होगी।
सिंह: नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य न करें। प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कर्ज में कमी होगी। संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे।
कन्या: नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें लाभ के अवसर आएंगे बाहर स्थिति मनोनुकूल रहेगी प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। वस्तुएं संभालकर रखें। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
तुला: निवेश शुभ रहेगा। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। अप्रत्याशित लाभ के योग है भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। प्रमाद न करें। जुए सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़े।
वृश्चिक: आप में निश्चितता रहेगी। आरत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। व्यवसाय में कमी होगी। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। थकान महसूस होगी। अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे। चिता तथा तनाव लेंगे।
धनु: बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। धनार्जन होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। अज्ञात भय व चिंता रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। बगैर मांगे किसी को सलाह दें।
मकर: सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आप के स्रोत बढ़ सकते हैं। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर सहयोग व प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
कुंभ: पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल होंगे। मातहतों का सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दूसरे के काम में दखल न दें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।
मीन: व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्र व संबंधी सहायता करेंगे आग बनी रहेगी। क्रोष व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है। जोखिम न लें।
-

राजनीतिक कलह के बीच नए मंत्रिमंडल का हुआ गठन
दुबई: कुवैत में लंबे समय से जारी राजनीतिक कलह के बीच एक बार फिर नये मंत्रिमंडल का गठन किया गया है। कुवैत में पिछले तीन साल में तीन संसदीय चुनाव हुए हैं और आंतरिक कलह के कारण देश की राजनीतिक प्रणाली पंगु हो गयी है। पंद्रह-सदस्यीय मंत्रिमंडल को प्रधानमंत्री शेख अहमद नवाफ अल सबाह ने गठित किया गया। वे नेशनल असेंबली के लिए इस महीने की शुरुआत में चुने गए संसद के 50-सदस्यों में शामिल होंगे।
एक साल से भी कम समय में यह पांचवें मंत्रिमंडल का गठन है। कुवैत खाड़ी अरब देशों में लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सदन वाला अकेला देश है, जो शासक परिवार पर कुछ नियंत्रण रखता है। लेकिन हाल के वर्षों में मंत्रिमंडल और संसद के बीच विवादों ने बुनियादी सुधारों को भी लागू करने में असमर्थ बना दिया है।
प्रधानमंत्री एवं 15-कैबिनेट सदस्यों में से 10 को मंत्रिमंडल में फिर से शामिल किया गया है। मंत्रिमंडल में रक्षा मंत्री शेख अहमद अल-फहद अल-अहमद अल-सबा और तेल मंत्री साद अल बराक नये हैं। अध्यक्ष की दौड़ में कौन बाजी मारता है, इससे संसद और मंत्रिमंडल के बीच संबंधों को आकार मिलेगा।
-

मामूली विवाद को लेकर 27 वर्षीय युवक की गोली मारकर कत्ल
एटा: जिले के जैथरा क्षेत्र में मामूली विवाद के चलते एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। जैथरा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) फूलचंद ने बताया कि रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब एक बजे पुलिस ने एक गांव की झाड़ियों में से एक व्यक्ति का शव बरामद किया। उसके सीने में गोली लगने का घाव है।
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान जैथरा थाना क्षेत्र के दरियाबगंज रोड स्थित मोहल्ला शास्त्री निवासी चमन (27) के रूप में हुई है। नगला नीरू निवासी आकाश के खिलाफ चमन के भाई ने हत्या के आरोप में मामला दर्ज कराया है और आरोप लगाया है कि मामूली विवाद के चलते आकाश ने उसके भाई की हत्या कर दी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुशवाहा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी है।
