Blog

  • पंजाब : पुलिस एक्ट संशोधन बिल को विधानसभा में मिली मंजूरी, अब सरकार अपनी मर्जी का DGP कर सकेगी नियुक्त

    पंजाब : पुलिस एक्ट संशोधन बिल को विधानसभा में मिली मंजूरी, अब सरकार अपनी मर्जी का DGP कर सकेगी नियुक्त

    चंडीगढ़ : पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य में अपनी मर्जी के पुलिस अफसर को डीजीपी नियुक्त कर सकेगी। विधानसभा में मंगलवार को आप सरकार ने पंजाब पुलिस एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव रखा, जिसे मंजूरी मिल गई है। यह बिल तब पास किया गया है, जब पंजाब में नियुक्त कार्यकारी डीजीपी गौरव यादव को एक साल पूरा होने वाला है। विधानसभा में पास बिल के अनुसार राज्य में एक कमेटी बनेगी, जिसमें 7 सदस्य होंगे।

    जिसके अध्यक्ष पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस होंगे। कमेटी पुलिस अफसरों का पैनल फाइनल करके राज्य सरकार को भेजेगी। सरकार पैनल में से किसी एक अफसर को पंजाब का डीजीपी नियुक्त कर सकेगी, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो रहा था। अभी तक राज्य सरकार नए डीजीपी के लिए केंद्र को सीनियर मोस्ट पुलिस अफसरों के नाम भेजती है। इसके बाद UPSC उनमें से तीन अफसरों का पैनल सलेक्ट करके राज्य सरकार को वापस भेजती है।

    फिर UPSC के पैनल में शामिल तीन में से किसी एक अफसर को राज्य सरकार डीजीपी नियुक्त करती है। पास हुए एक्ट के अनुसार कमेटी में 7 सदस्य होंगे। जिसमें मुख्य सचिव, पंजाब पब्लिक सर्विस कमिशन के एक नॉमिनेटिड सदस्य, गृह विभाग का प्रबंधकीय सचिव, केंद्रीय विदेश मंत्रालय द्वारा नॉमिनेटिड और पंजाब पुलिस का एक सेवामुक्त डीजीपी इस कमेटी के सदस्य होंगे।

    बिल में कहा गया है कि चुने गए तीन नामों में से मेरिट के आधार पर चुनाव किया जाएगा। चुने गए नए डीजीपी का कार्यकाल कम से कम तीन साल का होगा। इसके अलावा डीजीपी का पद खाली होने की स्थिति में, राज्य सरकार बराबर के किसी भी अधिकारी को अतिरिक्त चार्ज दे सकती है।

  • जालंधरः अवैध शराब और नशीली गोलियों सहित 2 गिरफ़्तार

    जालंधरः अवैध शराब और नशीली गोलियों सहित 2 गिरफ़्तार

    जालंधर, वरुण/हर्ष : थाना शाहकोट की पुलिस ने अलग अलग मामलों में दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर उनके क़ब्जे से 20 बोतलें अवैध शराब और 205 नशीली गोलियां बरामद की है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान रवि उर्फ राम लुभाया निवासी मोहल्ला डेरियां शाह कोर्ट और जसपाल सिंह उर्फ़ पाला निवासी शाहकोट के रूप में हुई है।

    थाना प्रभारी अमनप्रीत कौर ने बताया कि उनकी टीम की एएसआई सलिनदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान परजीआ मोड के पास मौजूद थे जहां उन्होंने आरोपी था और रवि को दबोच कर उसके क़ब्जे से 205 नशीली गोलियां बरामद कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

    इसी तरह उनकी टीम के एएसआई दलजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान गांव बल्ला के पास मौजूद थे जहा उन्हें एक व्यक्ति वजनदार कैन को उठाकर जाता हुआ दिखाई दिया। जिसे रोककर पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी के क़ब्जे से 20 बोतलें अवैध शराब की बरामद कर एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • बेटी ने किया पिता का कत्ल

    बेटी ने किया पिता का कत्ल

    रायपुर : राजधानी रायपुर के तिल्दा नेवरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक बेटी ने अपने ही पिता को डंडे से पीटकर हत्या कर दी है। घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। बताया जा रहा कि पिता अपनी बेटी को बुरी नजर से देखता था। पिता की ये हरकत बेटी को रास नहीं आई। जिसके चलते तिल्दा थाना क्षेत्र में एक बेटी ने अपने ही पिता की हत्या डंडे से मार-मार कर कर दी। मृतक का नाम हूबलाल भारती है। पुलिस ने आरोपी बेटी कल्पना भारती को गिरफ्तार कर लिया है।

    तिल्दा थाना क्षेत्र में बेटी ने अपने ही पिता की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच करने पर पता चला कि मृतक का नाम हूबलाल भारती है। उसके 10 बच्चे है जिसमे 9 बेटियां और एक बेटा है। आए दिन घर में किसी न किसी बात पर विवाद होता रहता था। पिता बेटियों पर ताने भी मारता था।

    मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को किसी बात पर विवाद शुरू हुआ तो कल्पना भारती ने डंडे से पीटपीट कर हत्या कर दी। हालांकि, घर में मौजूद अन्य लोगों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन बचा न सके। आरोपी कल्पना भारती 26 वर्षीय है वह मृतक की तीसरे नंबर की बेटी है। मृतक हुबलाल अपने ही बेटियो पर बुरी नजर रखता था। जिसकी वजह से उसने ये कदम उठाया है। बहरहाल, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

  • पंजाब : रेल यात्रियों के लिए अहम खबर, अब 15 रुपए में मिलेगा खाना

    पंजाब : रेल यात्रियों के लिए अहम खबर, अब 15 रुपए में मिलेगा खाना

    फिरोजपुर : भारतीय रेल द्वारा ट्रेनों में सफर करने वाले साधारण श्रेणी के यात्रियों को सस्ता एवं ताजा खाना उपलब्ध कराया जाता है, जिसे जनता खाना कहते है। वे स्टेशन जहाँ कैटरिंग स्टाल अर्थात् वैसे स्टाल जहां पका हुआ खाना तैयार किया जाता है, वहां रेल यात्रियों के लिए जनता खाना उपलब्ध होता है। फिरोजपुर मंडल के जम्मू तवी, अमृतसर, लुधियाना, पठानकोट, जालंधर सिटी, जालंधर कैंट, उधमपुर, फिरोजपुर कैंट आदि रेलवे स्टेशनों पर रेल यात्रियों के लिए जनता खाना की सुविधा उपलब्ध है। 

    फिरोजपुर मंडल में खान-पान बेचने वाले सभी स्टाल पर जनता खाना उपलब्ध है। जनता खाना पैकेट बंद होता है। मानक के अनुसार, इस खाने के पैकेट में 175 ग्राम पूड़ी (7 पूड़ी), 150 ग्राम सब्जी और आचार होते है। इसकी कीमत प्रति पैकेट 15 रुपया होता है। मंडल के सभी खान-पान स्टाल पर जनता खाना उपलब्ध होने पर ट्रेन में सफर करने वाले रेल यात्री आसानी से इसे खरीद सकते है। रेल यात्री जनता खाने के अलावा अपनी इच्छा अनुसार अन्य खाना भी खरीद सकते हैं।

    ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में रेल यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में रेलयात्रियों की सुख-सुविधाओं का खास ख्याल रखते हुए मंडल रेल प्रबंधक डॉ. सीमा शर्मा एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शुभम कुमार के निर्देशानुसार खान-पान स्टाल की लगातार औचक निरिक्षण अधिकारियों एवं वाणिज्य निरीक्षकों द्वारा की जा रही है। साथ ही प्रतिदिन उच्च अधिकारियों द्वारा भी इसका अवलोकन किया जा रहा है ताकि रेल यात्रियों को अच्छी गुणवत्ता, सही मात्रा एवं उचित रेट पर खान-पान की सुविधा उपलब्ध हो सके।

  • पंजाब : दिन दहाड़े गांधी नगर मार्किट में चली गोली, एक घायल

    पंजाब : दिन दहाड़े गांधी नगर मार्किट में चली गोली, एक घायल

    लुधियाना : पंजाब में गोली चलने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे।  वहीं  गांधी नगर मार्किट में दिनदहाड़े गोली चलने का मामला सामने आया है। जहां हमलावरों ने, मनु नायक युवक पर गोली चला दी गई। इस घटना में युवक गंभीर घायल हो गया, जिसे डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक गांधी नगर मार्किट में दोपहर के समय एक्टिवा सवार युवक का कुछ युवक पीछा कर रहे थे।

    अपनी जान बचाने के लिए एक्टिवा सवार युवक एक दुकान में घुस गया, जिसका पीछा करते आ रहे युवकों ने उसके पेट पर गोली चला दी, इसके बाद उसके सिर तेजधार हथियार से वार कर दिया। इस घटना में युवक गंभीर घायल हो गया। वहीं आस-पास के लोग जैसे ही इकट्ठे हुए तो हमलावर भाग गए। लोगों ने तुरंत युवक को डी.एम.सी. अस्पताल पहुंचाया। मौके पर डिवीजन नंबर.4 की पुलिस पहुंच चुकी है, जिन्होंने घटनास्थल से एक खोल बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

    थाना दरेसी प्रभारी गुरजीत सिंह ने बताया कि हरीश नाम का लड़का दुकान के बाहर कोई सामान लेने आया था। हमलावर उसे फॉलो करते हुए मनु तक पहुंचे थे। मनु आज भाजपा नेता महेश दत्त शर्मा के भाई राजू की दुकान पर बैठा था। राजू ने मनु की बहन की ससुराल में कलह को लेकर ससुराल पक्ष वालों को बुलाया था। कुछ देर बाद जब राजू घर पर खाना खाने जाने लगा तो इतने में 4 से 5 बाइक सवारों ने उसके दफ्तर पर हमला कर दिया।

    मनु पर बदमाशों ने तलवार से पहले वार किया। तलवार के वार को राजू ने रोकने के लिए आगे हाथ कर दिया। इतने में दूसरे बदमाश ने पिस्टल निकाल ली। पता चला है कि बदमाशों ने मनु पर तीन गालियां दागी थीं, जिनमें से एक गोली उसे लगी है।

  • पंजाब : माल रोड पर इमारत को लगी आग, देखें वीडियो

    पंजाब : माल रोड पर इमारत को लगी आग, देखें वीडियो

    कपूरथला: शहर के माल रोड पर मंगलवार की सुबह एक इमारत के ऊपरी हिस्से में अचानक आग लग गई। जिसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला आग पर काबू कर लिया। बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। इसकी पुष्टि करते हुए इमारत के मालिक हरिंदर सिंह ने बताया कि जिस हिस्से में शॉर्ट सर्किट हुआ वह कई महीनों से खाली था उसमें पड़ें फर्नीचर तथा वायरिंग को नुकसान हुआ है।

    हालांकि इस इमारत के नीचे के हिस्से में स्थित कोटक महिंद्रा बैंक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। जानकारी अनुसार कपूरथला शहर के माल रोड पर स्थित एक इमारत में सुबह लगभग 9 बजे धुआं निकलता हुआ लोगों ने देखकर फायर बिग्रेड को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने इमारत के उक्त हिस्से में लगी आग पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तुरंत काबू पा लिया।

    इमारत में आग से फैले धुएं के कारण इमारत के शीशों को भी तोड़ना पड़ा। इमारत के मालिक हरिंदर सिंह ने बताया कि उक्त हिस्से में पड़ा फर्नीचर तथा वायरिंग को नुकसान हुआ है। इसके अलावा इमारत के अन्य हिस्से को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

  • केजरीवाल की बढ़ेंगी मुश्‍क‍िलें! इस मामले में PWD के 7 अफसरों को नोटिस जारी

    केजरीवाल की बढ़ेंगी मुश्‍क‍िलें! इस मामले में PWD के 7 अफसरों को नोटिस जारी

    नई दिल्ली : द‍िल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरव‍िंद केजरीवाल के सरकारी आवास की मरम्‍मत और रेनोवेशन पर 45 करोड़ रुपये खर्च करने का मामला अभी शांत होता नजर नहीं आ रहा है। इस मामले को लेकर सीएम केजरीवाल एक बार फ‍िर सवालों में घ‍िरते जा रहे हैं। मामले की जांच में जुटे द‍िल्‍ली सरकार के विजिलेंस निदेशालय ने अब पीडब्ल्यूडी के 7 सी‍नियर अफसरों को कारण बताओ नोट‍िस जारी क‍िया है और जवाब देने के लिए 15 दिन का वक्‍त द‍िया है।

    यह नोटिस भाजपा द्वारा केजरीवाल पर घर की मरम्मत में 45 करोड़ रुपए खर्च करने के आरोप के बाद दिया गया है। न्यूज़ एजेंसी के मुताब‍िक सतर्कता निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास की मरम्मत में नियमों के कथित ‘घोर उल्लंघन’ को लेकर लोक निर्माण विभाग (पीब्ल्यूडी) के 7 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पीडब्ल्यूडी के संबंधित मुख्य अभियंताओं और अन्य अधिकारियों को अपने कार्यों के बारे में बताने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

    नोटिस में कहा गया है कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने विभाग की फाइल में दर्ज किया है कि मुख्यमंत्री की आवश्यकता के अनुसार आंतरिक हिस्से की रूपरेखा में बदलाव किए गए, जिसके परिणामस्वरूप कुल किए गए काम और स्वीकृत राशि में अंतर हुआ। 12 मई को विजिलेंस डिपार्टमेंट ने केजरीवाल के बंगले और इसके कैम्पस में बने ऑफिस के रेनोवेशन को लेकर उपराज्यपाल विनय सक्सेना को एक रिपोर्ट सौंपी थी। उन्होंने बताया था कि बंगले पर करोड़ो रुपए खर्च हुए हैं।

  • पंजाब :  तेजधार हथियार से भाई ने किया भाई का कत्ल, महिला घायल

    पंजाब : तेजधार हथियार से भाई ने किया भाई का कत्ल, महिला घायल

    बठिंडा: स्थित गांव गोनियाना कला में रंजिश के चलते तेजधार हथियार से हमला कर आरोपी ने मौसेरे भाई की हत्या कर दी। बचाव में आई मौसी पर भी आरोपी ने तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार गोनियाना कला निवासी वीजा सिंह का मौसेरे भाई रेशम सिंह के साथ एक महीने पहले झगड़ा हुआ था।

    इस दौरान वीजा सिंह ने रेशम के साथ मारपीट की थी। झगड़े के बाद से ही रेशम सिंह वीजा से रंजिश रखे हुए था। मंगलवार को रेशम सिंह अपने साथियों के साथ मिलकर वीजा सिंह के घर में घुस गया। जब तक वह कुछ समझ पाता आरोपी ने तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान बीच-बचाव में आई मौसी अंग्रेज कौर पर भी आरोपियों ने तेजधार हथियार से हमला किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

    घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर एकट्ठे हुए। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस और समाज सेवी संस्था सहारा जनसेवा की टीम मौके पर पहुंची। समाज सेवी संस्था के वॉलंटियर्स ने घायल अंग्रेज कौर को बठिंडा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पुलिस ने वीजा सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसके बाद पुलिस ने घायल अंग्रेज कौर के बयानों के आधार पर आरोपी रेशम सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

  • पंजाब : घर में व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप

    पंजाब : घर में व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप

    लुधियाना: जगराओं में दिव्यांग व्यक्ति की तेजधार हथियारों से वार कर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से बरामद हुआ। इस घटना के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान जसविंदर सिंह जस्सी के रूप में हुई है। वह कोठे राहला इलाके में अकेला ही रहता था और किराने की दुकान चलाता था। मंगलवार सुबह जब जस्सी ने दुकान नहीं खोली तो पड़ोसियों को शक हुआ। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर एसएसपी नवनीत सिंह बैंस पुलिस पार्टी समेत पहुंचे। पुलिस पड़ोसी की छत से घर में दाखिल हुई। घर के अंदर जस्सी का शव पड़ा हुआ था।

    उसके शरीर पर तेजधार हथियार से वार के निशान थे और गले में बेल्ट लिपटी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में भिजवा दिया। जस्सी की मां प्रीतम कौर ने बताया कि उनके बेटा जसविंदर अकेला ही घर पर रहता था । जस्सी से देर रात फोन पर बात हुई थी। उसने बताया था कि वह धर्मशाला में सेवा करके वापस घर आया है। जस्सी की पहले 2 शादियां हो चुकी हैं, दोनों पत्नी से उसका तलाक भी हो चुका है।

    जस्सी के कोई बच्चा नहीं था। खुद का गुजारा कर सके इसलिए, उसकी घर में ही किराने की दुकान खुलवा दी थी। एसएसपी नवनीत सिंह बैंस ने कहा कि मामला संदिग्ध है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों पता चलेगा। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

  • पंजाब : सरकारी कर्मचारियों को CM मान ने दी बड़ी राहत, फ्री किए टोल

    पंजाब : सरकारी कर्मचारियों को CM मान ने दी बड़ी राहत, फ्री किए टोल

    चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए नेशनल हाईवे पर पड़ने वाले टोल फ्री कर दिए हैं। सरकार ने अपने आदेश में कहा- एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, SDO, JE, पटवारी, जिलेदार, डिप्टी कलेक्टर वाटर रिसोर्स को अब टोल टैक्स नहीं देना पड़ेगा। ड्यूटी के दौरान इन सभी को नेशनल हाईवे पर पड़ने वाले सभी प्रकार के टोल टैक्स से मुक्त कर दिया है।

    प्रिंसिपल सेक्रेटरी वाटर रिसोर्स ने इस बारे में हरियाणा के पंचकूला में नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया के रिजनल ऑफिस को भी सूचित किया है। अपने पत्र में उन सभी अधिकारियों कर्मचारियों की कैटेगरी के बारे में सूचित किया है जिन्हें एग्जेंप्ट किया है।