Blog

  • नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत के तलाक को लेकर आई बड़ी खबर

    नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत के तलाक को लेकर आई बड़ी खबर

    मुबंईः नेहा कक्कड़ की शादी टूटने को लेकर इन दिनों जमकर चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह के रिश्तों में दरार आ गई है और दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। तलाक को लेकर हो रही जमकर चर्चा के बीच नेहा कक्कड़ ने अपने अलोचकों को करारा जवाब दिया है। नेहा ने पति रोहनप्रीत के साथ तस्वीर शेयर किया है साथ ही ये भी लिखा है कि “पति के साथ बिताई गई बेहतरीन छुट्टियों से वापस शहर में!! @rohanpreetsingh। यानि ये बात तो तय है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा है और तलाक तो नहीं लेने वाले।

    वहीं, नेहा की पोस्ट पर रोहनप्रीत ने कमेंट किया है, उन्होंने लिखा, “क्या यात्रा है मेरे प्यार!” दोनों को साथ देखकर फैंस को भी सुकून मिला। एक यूजर ने लिखा, “आपने इस तस्वीर को पोस्ट करके बहुत से लोगों की जान बचाई..वरना लोगों को अटैक आया हुआ था कि आपके जन्मदिन पर रोहू कहां था”। एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”अच्छा लगा देखकर आप दोनों साथ है..क्यूट कपल, लेकिन रोहन आपके बर्थडे पार्टी में क्यों नहीं थे”। एक अन्य यूजर ने लिखा, ”वर्ल्ड का सबसे क्यूट कपल”।

    लेकिन इससे पहले नेहा ने एक ऐसा फैसला लिया था, जो उनके लिए आगे भारी पड़ सकता है। दरअसल कुछ दिनों पहले नेहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो पेट में हाथ रखे हुए दिखाई दे रही थी। इसके बाद क्या, लोगों ने ये कयास लगा लिया कि नेहा प्रेग्नेंट है और शुरू हो गया बधाई देने का सिलसिला। हालांकि थोड़े दिन बाद सच सामने आ गया था कि ये सब एक गोन के प्रमोशन का हिस्सा था, जिसके बाद कई लोगों ने अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी।

  • नियमों की अवहेलना करने पर कटे चालान

    नियमों की अवहेलना करने पर कटे चालान

    नियमों की अवहेलना करने पर कटे चालान

    ऊना/सुशील पंडित:  जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 163 चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में  3000/- रूपये वसूल किए गए हैं।वहीं सर्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 19 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में 1600/- रूपये वसूल किए गए हैं।इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 01 वाहन का चालान कर जुर्माने के रूप में 5000/- रूपये प्राप्त किए गए हैं।
  • रिधिमा कपिला  ने पहले ही प्रयास में पास की नीट की परीक्षा

    रिधिमा कपिला  ने पहले ही प्रयास में पास की नीट की परीक्षा

    रिधिमा कपिला  ने पहले ही प्रयास में पास की नीट की परीक्षा

    बददी/सचिन बैंसल:नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल  धुंधन की छात्रा रिधिमा कपिला ने वर्ष 2023- 24 की नीट की परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर पूरे स्कूल व इलाके का नाम रोशन किया है। रिधिमा कपिला ने 720 में से 592 अंक प्राप्त कर यह मुकाम हासिल किया है। रिधिमा कपिला शुरू से ही नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंधन की छात्रा रही है और इसी वर्ष 12वीं की कक्षा पास की हैl रिधिमा के पिताहेमंत कपिला राजकीय माध्यमिक पाठशाला चमाकडी में शिक्षक है, और  माताजी श्रीमती अरुणा एक गृहणी है।
    रिधिमा ने अपनी सफलता का श्रेय  गुरुजनों व अपने माता पिता को दिया। प्रधानाचार्य  भीमा वर्मा ने रिधिमा और उसके माता पिता को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि यह स्कूल और पूरे इलाके के लिए गर्व की बात है ।उन्होंने कहा कि इस बच्ची की इस तरह परीक्षा पास करने से और बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी साथ ही उन्होंने बच्ची के उज्जवल भविष्य की कामना की।  इस अवसर पर रिधिमा कपिला और उसके माता पिता को स्कूल प्रबंधन , स्कूल प्रधानाचार्य और पूरे स्टाफ की तरफ से सम्मानित किया गया।
  • जालंधरः आप नेता मेजर सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिया झटका

    जालंधरः आप नेता मेजर सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिया झटका

    जालंधर/वरुणः वेस्ट के कॉलोनाइजर मेजर सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।  दरअसल, आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह को रास्ते में रोकर साथियों सहित मारपीट करने के आरोप में कोर्ट ने जसप्रीत सिंह खुराना, जसप्रीत सिंह उर्फ़ राजू, सुरेश ओर जगमीत सिंह को पुराने केस में नामज़द कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने सिर्फ मेजर सिंह पर मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने उक्त मामले में उन हमलावरों के नाम दर्ज करवाए थे जिन्होंने उस पर हमला किया था। सिमरनजीत ने आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह खुराना, जसप्रीत सिंह उर्फ राजू, सुरेश और जगमीत सिंह के रूप में बताई थी।

    वहीं शिकायतकर्ता सिमरनजीत सिंह ने अदालत में पटीशन दायर की जिसमें मेजर सिंह के साथियों के नाम शामिल थे। सिमरनजीत ने पटीशन में कहा कि पुलिस ने राजनीतिक दबाव के चलते हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं की। अदालत ने उक्त मामले में दोषी ठहराते हुए मेजर सिंह के साथ मिलकर सिमरनजीत सिंह पर हमला करने वालों को दोषी ठहराया है। जिसके बाद अदालत ने अब उक्त लोगों को धारा 323,325 में नामज़द कर दिया है। बता दें कि मेजर सिंह ने पहले कांग्रेस में फिर भाजपा और अब आप का हाथ थामा है। 

  • चक्क जंगी के आम जन कमल वेद व बददी के शिवकुमार के आवास पर पहुंचे सह प्रभारी

    चक्क जंगी के आम जन कमल वेद व बददी के शिवकुमार के आवास पर पहुंचे सह प्रभारी

    चक्क जंगी के आम जन कमल वेद व बददी के शिवकुमार के आवास पर पहुंचे सह प्रभारी

    मोदी सरकार के नौ वर्ष सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण हेतू प्रतिबद्व

    भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने की किया दून के कार्यकर्ताओं से मंथन

    केंद्र सरकार की 9 साल की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

    बददी/सचिन बैंसल:भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन ने शुक्रवार को दून भाजपा मंडल के साथ बैठक करके लोकसभा चुनावों की तैयारियों पर मंथन किया। टंडन ने बददी के होटल फोर सीजन में दून के समस्त मोर्चों के संयोजकों व अध्यक्षों के साथ बैठक की और उनको लोकसभा के लिए तैयार रहने का आहवान किया। उन्होने कहा कि हमारा मकसद हर गांव व गली नहीं बल्कि हर घर तक पहुंचना है और लोगों से सीधा संपर्क करना है। उन्होने कहा कि केंद्र सरकार ह्यके नौ वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण हेतू प्रतिबद्व है और इसी को नारा व आधार बनाया गया है।
    इसमें हर प्रमुख कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वो घर घर जाकर संबधित परिवार का पंजीकरण मिस्ड काल करके करवाए और उसके बाद उसको सरल एॅप से जोडें। इस एप के तहत यह पता लग जाएगा कि आपने दिन में कितने लोगों से संपर्क किया और घर बैठे सदस्यता फार्म भर देने वाला जमाना अब समाप्त हो गया। इसके बाद टंडन ने बददी निवासी शिव कुमार कौशल वार्ड 2 व चक्क जंग निवासी कमल वेद भारद्वाज ने चाय पर चर्चा की। भाजपा ने टिफिन पर चर्चा के बाद चाय पर चर्चा के लिए हर प्रमुख नए घर से सपंर्क साधने की नीति बनाई है जिसमें कोई बडा कार्यकर्ता जाएगा।
    इन दोनो परिवारों में टंडन ने मिस्ड काल करवाकर उनको केंद्र सरकार की नीतियों से अवगत कराया वहीं उनको आगामी लोकसभा के लिए भाजपा का साथ देने का आहवान किया। इस अवसर पर दून के पूर्व विधायक पमरजीत सिंह पम्मी, गौसेवा आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर कमल वेद भारद्वाज, भारत भूषण, नीमा ठाकुर, पुष्पा ठाकुर, चंदन सिंह ठाकुर, बलबीर ठाकुर, कश्मीरी लाल धीमान, संजय रॉय भी उपस्थित थे।कैपशन-बददी के चक्क जंगी में कमल वेद भारद्वाज से संपर्क करने के बाद उनके परिवार के साथ भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन सामूहिक चित्र में। 
  • नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत एसडीएम बंगाणा की अध्यक्षता में हुई बैठक

    नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत एसडीएम बंगाणा की अध्यक्षता में हुई बैठक

    नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत एसडीएम बंगाणा की अध्यक्षता में हुई बैठक

    बंगाणा उपमंडल के सभी सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल रहे मौजूद

    ऊना/सुशील पंडित :उपमंडल बंगाणा एसडीएम कार्यलय के बैठक हाल में एसडीएम मनोज कुमार की अध्यक्षता में नशा मुक्त अभियान पर बैठक हुई। इस बैठक में उपमंडल बंगाणा के सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल हैड मास्टर बैठक में मौजूद रहे। बैठक में विद्यार्थियों को नशे से बचाने व नशे के दुष्प्रभाव बताने के लिए स्कूलों  में किस प्रकार अभियान चलाया जाए। इस पर विशेष रूप से चर्चा हुई। नशा मुक्त अभियान के तहत आज बैठक की गईi उपमंडल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए स्कूल स्तर पर विशेष नशा मुक्त ऊना अभियान चलाया जा रहा है।
    नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत छठी से बारहवीं कक्षा के छात्रों को तज्बो दी जा रही है iउन्होंने सभी प्रिंसिपल ब हेड मास्टर से आह्वान किया कि अपने स्कूलों में इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक करें और नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताएंi उन्होंने बताया कि नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत शपथ बनाई गई है जो कि स्कूलों में लागू होगीi इस मौके पर नशा मुक्त अभियान के तकनीकी सहायक श्री विजय कुमार श्री पंकज पंडित नशे से होने वाले प्रभावों के बारे में  बताया ब बच्चों को इसे कैसे बचाया जाए इसकी पूरी जानकारी सभी स्कूलों से आए प्रिंसिपल व हेडमास्टर को दी गई।
    उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों अथवा समाज मे कहीं भी कोई नशा बेचता है। तो इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी जाए। एसडीएम मनोज कुमार ने कहा कि स्कूल कॉलेज में छात्र किस प्रकार नशा मुक्त रहे। इस विषय पर समाज मे हमें काम करना होगा। इस मौके पर नशा मुक्त अभियान की टीम की तरफ से डिस्टिक कोऑर्डिनेटर श्री सतपाल रणावत , जयेंद्र हीर, दीपशिखा मौजूद रहे
  • नशामुक्त समाज निर्माण में शिक्षक वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण : विश्वमोहन देव

    नशामुक्त समाज निर्माण में शिक्षक वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण : विश्वमोहन देव

    नशामुक्त समाज निर्माण में शिक्षक वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण : विश्वमोहन देव

    ऊना/ सुशील पंडित : किशोरावस्था में बच्चों में नई चीज़ों के प्रति जिज्ञासा प्राकृतिक रूप से विकसित हो रही होती है तथा इस आयु में बच्चों में सही व गलत का निर्णय लेने की समझ का अभाव रहता है। जिसके कारण बच्चे नशे की चपेट में आ रहे हैं। यह बात एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान ने शुक्रवार को ज़िला ऊना में चलाए जा रहे नशामुक्त अभियान के तहत ऊना उपमण्डल के सरकारी व गैर सरकारी स्कूल के प्रिंसीपल के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।  

    एसडीएम ने कहा कि नशाखोरी पर की गई रिसर्च में कई चौंकाने वाले और भयानक आंकड़े सामने हैं। जिसके अनुसार नशे की चपेट में आने वाले वे बच्चे हैं, जिन्होंने पहला नशा 9 से 15 वर्ष की आयु में प्रथम बार चखा था। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में घटित हो रही अप्रत्याशित घटनाओं व दुर्घटनाओं के लिए अधिकतया कारण युवाओं में मादक द्रव्यों का सेवन सामने आया है। उन्होंने कहा कि चूंकि इस उम्र में बच्चे अभिभावकों और शिक्षकों की निगरानी में होते हैं। ऐसे में मादक द्रव्यों के प्रति बच्चों को सचेत करने के लिए अभिभावकों के साथ-साथ शिक्षक वर्ग की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।

    विश्वमोहन ने कहा कि यह नशामुक्ति अभियान एक सामूहिक अभियान है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति व परिवार से लेकर पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग इत्यादि सभी विभागों को एक साथ लाया गया है ताकि आने वाली युवा-पीढ़ी की इससे बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत प्रत्येक स्कूल के एक शिक्षक को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो नियमित रूप से बच्चों के साथ काउंसलिंग करके उन्हें जागरुक करेंगे। इसके अलावा पीटीएम में अभिभावकों के साथ भी काउंसलिंग करें ताकि बच्चों की दैनिक गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके।बैठक में उपनिदेशक शिक्षा देवेन्द्र चन्देल, रिसोर्स पर्सन नशामुक्ति अभियान विजय कुमार, पंकज पंडित तथा ऊना उपमण्डल के सभी सरकारी व निजी स्कूलों के प्रिंसीपल ने भाग लिया।
  • जालंधरः थाने में पुलिसकर्मियों की झड़प में ASI घायल! देखें वीडियो 

    जालंधरः थाने में पुलिसकर्मियों की झड़प में ASI घायल! देखें वीडियो 

    जालंधर, वरुण/हर्षः प्रतापपुरा चौकी में पुलिस कर्मियों की झड़प होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर थाने में पुलिस कर्मियों में कहासुनी हुई थी। उक्त पुलिस कर्मियों में विवाद इतना बढ़ गया कि हादसे में एएसआई अमरजीत सिंह घायल हो गया और ईलाज के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचे एएसआई ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह देर रात खाना खा रहा था। इस दौरान थाने में मौजूद होमगार्ड के साथ कहासुनी हो गई। जिसके बाद होमगार्ड ने पीछे से उसके सिर पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि थाना जमशेर में मामला होने के कारण सिविल अस्पताल में कोई शिकायत नहीं की गई।

    वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर चौंकी इंचार्ज एएसआई मदन लाल का कहना है कि एएसआई अमरजीत शुगर की मरीज है और उसकी दवाई चल रही है। चौंकी इंचार्ज ने बताया कि दवाई उसके सिर को चढ़ गई थी। जिसके चलते वह देर रात वह थाने से बाहर जाने की कर रहा था। इस दौरान वहां पर उक्त पुलिसकर्मियों ने उसे रोकना चाहा। इस दौरान उसका दीवार पर सिर लगने से चोट लग गई। जिसके बाद देर रात 2 बजे के करीब सिविल अस्पताल में उसका उपचार करवाया गया। 

      

  • खौफनाक! ट्यूशन से लौट रहे 10वीं के छात्र को हमलावारों ने जिंदा जलाया

    खौफनाक! ट्यूशन से लौट रहे 10वीं के छात्र को हमलावारों ने जिंदा जलाया

    नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने 10वीं के छात्र पर पेट्रोल छींटकर उसे आग के हवाले कर दिया है। इस घटना में पीड़ित छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बाद में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिल रही जानकारी के अनुसार ये घटना आंध्र प्रदेश के बापटला जिले की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने छात्र को उस पेट्रोल छींट कर आग के हवाले कर दिया जब वह ट्यूशन जा रहा था। इस घटना में पीड़ित बच्चे की मौत हो गई है।

    घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़ित को आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस की अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपी की पहचान वेंकटेश्वर के रूप में हुई है। पुलिस ने फिलहाल आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट तहत मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

    वहीं, पीड़ित परिजनों का आरोप है कि आरोपी वेंकेटेश्वर पीड़िता की बहन को परेशान कर रहा था। इस वजह से 10वीं के छात्र ने वेंकेटेश्वर को ऐसा ना करने की चेतावनी दी थी। हालांकि, परिजनों के आरोपों की पुलिस फिलहाल जांच कर रही है। इस मामले को लेकर बापतला के एसपी वकुल जिंदल ने एक मीडिया चैनल को बताया कि हत्या का मामला और POCSO के तहत भी एक मामला दर्ज किया गया था। संदिग्ध आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। 

  • लुधियाना लूट कांड मामले में डाकू हसीना और उसका पति गिरफ्तार

    लुधियाना लूट कांड मामले में डाकू हसीना और उसका पति गिरफ्तार

    लुधियानाः जिले में लूट की मास्टरमाइंड डाकू हसीना मनदीप कौर उर्फ मोना और उसके पति जसविंदर सिंह को हाल ही में पंजाब पुलिस ने ओपन चैलेंज दे दिया है। लुधियाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा मनदीप कौर उर्फ मोना और जसविंदर सिंह तुम जितना तेज भाग सकते हो भाग लो, लेकिन तुम बच नहीं सकते। तुम्हें जल्द पिंजरे में डाल दिया जाएगा। वहीं अब बड़ी खबर सामने आ रही है कि पुलिस ने डाकू हसीना और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को उतराखंड से गिरफ्तार हुए है। वह यहां एक धार्मिक स्थल में छुपे हुए थे। मामले की जानकारी खुद डीजीपी गौरव यादव ने दी है। उन्होंने कहा कि 100 घंटे के भीतर मास्टरमाइंड को पकड़ लिया गया। काउंटर इंटेलिजेंस की मदद से लुधियाना पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।बता दें कि एटीएम कैश कंपनी सीएमएस में साढ़े 8 करोड़ लूट की मोना मास्टरमाइंड थी। 

    बता दें कि मोना को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें पंजाब के बाहर भी छापामारी कर रही थी। जिसके बाद आज उतराखंड से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले पुलिस इस केस में 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। 3 लोगों की गिरफ्तारी होना बाकी है। पुलिस ने 5 करोड़ 75 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं। बाकी रुपए मनदीप कौर के पास होने का पुलिस को शक है। लुधियाना के पुलिस कमिश्नर मनदीप सिद्धू पहले ही कह चुके हैं कि अब तक आरोपियों को पकड़ने के लिए 1 करोड़ के करीब रुपए खर्च हो चुके हैं। इसके साथ पैसों की खोज के लिए कर्मचारियों को सीवरेज लाइनों में घुसना पड़ा। आरोपियों ने वारदात वाले दिन काले कपड़े पहनने की योजना बनाई थी, ताकि रात के समय कुछ नजर ना आए। उन्होंने बताया था कि मामले को सुलझाने में जितना भी खर्च आ रहा है, उसे कंपनी से ही वसूलने के लिए DGP से चर्चा चल रही है।