Home Himachal>Una राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

0
राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

ऊना/सुशील पंडित:  अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ आयु के लिए योग)” विषय पर विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, एनसीसी इकाई, रोवर रेंजर तथा रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रेखा शर्मा ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है तथा नियमित योगाभ्यास शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है।

उन्होंने विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर योग प्रशिक्षक (Yoga Instructors) डॉ. विनोद कुमार एवं डॉ. किरण ठाकुर ने विभिन्न योगासनों, प्राणायाम तथा ध्यान की विधियों का प्रदर्शन करवाया तथा योग के स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि योग तनाव को कम करने, मानसिक एकाग्रता बढ़ाने तथा स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन जीने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. सिकंदर कुमार नेगी ने कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। योग सत्र में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का समापन योग, स्वास्थ्य एवं मानव कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के संदेश के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here