Blog

  • Jalandhar News: PM Modi के दौरे से पहले स्टेशन का जायजा लेने पहुंचे Railway Board के Chairman, देखें वीडियो

    Jalandhar News: PM Modi के दौरे से पहले स्टेशन का जायजा लेने पहुंचे Railway Board के Chairman, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कैंट रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का हाल ही में रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दौरा करके अंतिम तैयारियों का जायजा लिया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि 98.89 करोड़ की लागत से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस स्टेशन का निर्माण अंतिम चरण में है। वहीं आज रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सतीश कुमार ने कैंट रेलवे स्टेशन का दौरा करने पहुंचे।

    दरअसल, यह दौरा 17 जुलाई 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर किया गया। इस दौरान सतीश कुमार ने स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से देश के 75 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि देशभर में कई अन्य रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य भी जारी है।

    रेलवे यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए चरणबद्ध तरीके से सभी रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण किया जाएगा। रेलवे का लक्ष्य स्टेशनों को आधुनिक, सुविधाजनक और विश्वस्तरीय स्वरूप देना है। उन्होंने कहा कि देशभर के 100 वर्ष से अधिक पुराने करीब 1500 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है, जिनमें जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन भी शामिल है। इसी योजना के तहत जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का भी कायाकल्प किया जा रहा है, जो एक सदी से अधिक पुराना है।

  • Jalandhar News: मेन रोड पर कार और बाइक की टक्कर में नौजवान की मौत, दूसरा गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मेन रोड पर कार और बाइक की टक्कर में नौजवान की मौत, दूसरा गंभीर घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नकोदर रोड पर गांव सिंघा के पेट्रोल पंप के सामने कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि बाइक सवार नौजवान का दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल नौजवान को लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    मामले की जानकारी देते हुए गांव सिंघा के पंचायत सदस्य जिंदा ने बताया कि ये दोनों बाइक सवार उनके गांव के है। गाड़ी के पीछे से बाइक सवारों की टक्कर हुई है। घटना के दौरान कार सवार मौके से फरार हो गया। दोनों नौजवान गांव सिंघा से मोटरसाइकिल पर सवार होकर लांबड़ा की ओर जा रहे थे, अचानक आगे जा रही आर्टिका कार से पीछे से टकरा गए, जिस दौरान भयानक सड़क हादसा हो गया। इस घटना में मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विकास के रूप में हुई है और दूसरे गंभीर नौजवान की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। दोनों नौजवानों की आयु 19 और 15 साल है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। घटना में अभिषेक गंभीर रूप से घायल है, जिसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंचकर सड़क सुरक्षा पुलिस बल द्वारा बाधित रास्ते को खुलवाया गया और स्थानीय पुलिस लांबड़ा द्वारा दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया गया है।
  • Punjab News: नशा छुड़ाओ केंद्र में सेहत विभाग और पुलिस की Raid, दीवार फांदकर भागा संचालक

    Punjab News: नशा छुड़ाओ केंद्र में सेहत विभाग और पुलिस की Raid, दीवार फांदकर भागा संचालक

    तरनतारनः जिले में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई के दौरान अवैध नशा मुक्ति केंद्र का पर्दाफाश किया गया। दरअसल, इस छापेमारी के दौरान केंद्र का संचालक कथित तौर पर पिछली दीवार फांदकर भाग गया, जबकि 52 मरीजों को इमारत से बचाया गया। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जिला चिकित्सा आयुक्त डॉ. रूपम चौधरी ने कहा कि विभाग को सूचना मिली थी कि एक नशा मुक्ति केंद्र बिना इजाजत के चल रहा है, और मरीजों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की शिकायतें भी मिली हैं।

    शिकायत के आधार पर, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। जांच से पता चला कि 52 मरीजों को सिर्फ 20 लोगों के लिए बनाए गए कमरे में रखा जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार, इस सुविधा में बुनियादी सुविधाओं की भी कमी थी और मरीज भीड़भाड़ वाले हालात में रह रहे थे। बचाए गए कई मरीजों ने आरोप लगाया कि केंद्र में उन पर नियमित रूप से मारपीट की जाती थी।

    उन्होंने कहा कि प्रत्येक मरीज से प्रति माह 15,000 से 20,000 रुपये वसूले जाते थे, लेकिन फिर भी उन्हें सही इलाज और जरूरी सुविधाओं से वंचित रखा जाता था। कार्रवाई के दौरान, सेंटर के तीन संचालक मौके से भाग गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। स्वास्थ्य विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि यह सेंटर कितने समय से बिना इजाजत के चल रहा था और इसमें कौन-कौन शामिल थे। प्रशासन का कहना है कि इस मामले की गहराई से जांच की जाएगी और अगर जिले में अन्य अवैध नशा मुक्ति केंद्र चलते पाए गए तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Punjab News: मीटिंग में एक-साथ दिखे भूपेश बघेल और चन्नी, कहा- तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे, देखें वीडियो

    Punjab News: मीटिंग में एक-साथ दिखे भूपेश बघेल और चन्नी, कहा- तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से कांग्रेस पार्टी में सियासत गरमाई हुई है। हालांकि पार्टी के नेताओं द्वारा सबकुछ ठीक कहा जा रहा है, लेकिन दूसरी ओर पूर्व सीएम व जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी का कहना है कि ‘हम मीटिंग में आए हैं, अंदर बैठकर बात करेंगे। तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे। हमारा स्टैंड क्लियर है।’ ऐसे में चन्नी के बयान से साफ है कि बघेल की मीटिंग में कोई फैसला न हुआ तो चन्नी बड़ा फैसला ले सकते हैं। मीटिंग के अंदर की तस्वीरे भी सामने आई है, जिसमें सासंद चन्नी और भूपेश बघेल के साथ बैठे दिखाई दे रहे है।

    इस दौरान भूपेश बघेल के साथ सुखजिंदर रंधावा और प्रताप बाजवा बैठे हुए है। वहीं मीटिंग से पहले ढिल्लों ने कहाकि एजेंटा साफ है। ऐसे में बघेल के सामने मुद्दों को रखा जाए और मीडिया के सामने सारी बातें की जाए। वहीं 5 दिनों से चल रहे विवाद को लेकर ढिल्लों ने कहाकि यह सब चीजें चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि आज सारी लीडरशीप आई हुई है। ऐसे में जो लीडर आज तक बोलते भी नहीं थे वह भी आए हुए है। वहीं सुखजिंदर रंधावा से एजेंडे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर एजेंडा बता दिया तो वह मीटिंग में कुछ नहीं रहेगा।

    ऐसे में विवाद को लेकर वह मामले को टाल-मटौल करते हुए दिखाई दिए और गैंगस्टर को लेकर मीटिंग में मुद्दा उठाने को लेकर बात की गई। इस मीटिंग में कांग्रेस हाईकमान ने चन्नी को 2-3 नेताओं के साथ मिलने को कहा था। फिर भी चन्नी गुट के करीब 80 नेता यहां पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। मीटिंग से पहले बागी गुट ने पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी को 2027 के चुनाव के लिए मुख्यमंत्री चेहरा बनाने की मांग कर दी है। उधर, इस मीटिंग से पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग दूर दिखाई दिए। दरअसल, राजा वडिंग ने बीते दिन कहा कि वह चरणजीत सिंह चन्नी, अन्य नेताओं और भूपेश बघेल के बीच होने वाली बैठक में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि बैठक की जगह या समय के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अनुशासन तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • बारिश के बाद रेलवे ट्रैक पर भरे पानी में तैरती दिखीं मछलियां, वीडियो वायरल

    बारिश के बाद रेलवे ट्रैक पर भरे पानी में तैरती दिखीं मछलियां, वीडियो वायरल

    मुंबईः मानसून की बारिश मुंबई में हर साल कई हैरान करने वाले नजारे सामने लाती है, लेकिन इस बार वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है। दरअसल, लगातार हो रही भारी बारिश के बीच एक अनोखा नजारा देखने को मिला। जहां जलभराव के बाद रेलवे ट्रैक पर मछलियां तैरती नजर आईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है, वहीं इसके बाद रेलवे ट्रैक पर जमा पानी में मछलियां दिखाई दीं, यह अनोखा नजारा जिसने भी देखा हो हैरान रह गया, सोशल मीडिया पर यूजर्स इसपर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा बांद्रा में मानसून के दौरान ऐसा नजारा पहले भी देखने को मिला था, मछलियां नालों से ट्रैक तक पहुंच जाती है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    वहीं दूसरे यूजर ने मजाक के अंदाज में लिखा विकास की एक झलक। एक और यूजर ने कमेंट किया अरे वाह क्या शानदार सीन है, तो एक यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा यह पुअर रेलवे मैनेजमेंट नहीं, एक्वेरियम टूरिज्म है। हीं एक और यूजर कमेंट करता है अच्छा लगा कि किसी ने मछलियों को नुकसान नहीं पहुंचाया। लास्ट में एक और यूजर कमेंट करता है शायद यह पुराना वीडियो है। बता दें कि मुंबई में हाल ही में हुई भारी बारिश के दौरान हुए 2 दर्दनाक हादसों में जान गंवाने वाले परिवारों को महाराष्ट्र सरकार की ओर से 4-4लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। चांदीवली विधानसभा क्षेत्र के साकीनाका इलाके में रहने वाले दोनों मृतकों के परिजनों को विधायक दिलीप लांडे ने उनके घर जाकर सहायता राशि का चेक सौंपा और सरकार की ओर से शोक संवेदना व्यक्त की। बारिश के दौरान पहला हादसा साकीनाका के खैरानी रोड पर हुआ था, जहां 55 वर्षीय असलम इसाक शेख खुले मैनहोल में गिर गए थे। उस समय बीएमसी (BMC) के मल-निस्सारण विभाग की ओर से मैनहोल पर सुरक्षा जाली लगाने का काम चल रहा था। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिडे ने ‘एल’ वार्ड के सहायक आयुक्त धनाजी हेरलेकर समेत 4 इंजीनियरों को जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया था। इसके अलावा संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के आदेश भी दिए गए थे। दूसरा हादसा गोरेगांव की आरे कॉलोनी में हुआ था, जहां पेड़ गिरने से हसन रज़ा जहांगीर सैयद की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद भी शहर में पेड़ों की सुरक्षा और मानसून से पहले उनकी समय पर छंटाई को लेकर प्रशासन पर गंभीर सवाल उठे थे। दोनों मृतकों के परिवार चांदीवली विधानसभा क्षेत्र के साकीनाका इलाके में रहते हैं। विधायक दिलीप लांडे ने दोनों परिवारों से मुलाकात कर आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। लांडे ने कहा कि आर्थिक मदद से परिवारों का नुकसान पूरा नहीं हो सकता, लेकिन सरकार ने मानवीय आधार पर यह मदद दी है। उन्होंने मांग की कि दोनों परिवारों के एक-एक सदस्य को सरकारी या बीएमसी में नौकरी दी जाए।
  • Civil Hospital में बिजली, जनरेटर-इन्वर्टर तीनों फेल, Mobile टॉर्च से किया गर्भवती महिला का ऑपरेशन

    Civil Hospital में बिजली, जनरेटर-इन्वर्टर तीनों फेल, Mobile टॉर्च से किया गर्भवती महिला का ऑपरेशन

    पलवलः हरियाणा के पलवल में सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल उस समय खुल गई, जब बीते देर रात अस्पताल में अचानक बिजली, जनरेटर-इन्वर्टर तीनों फेल पाए गए। इस दौरान अस्पताल में बिजली गुल होने पर डॉक्टरों द्वारा एक गर्भवती महिला के ऑपरेशन किया गया। वहीं दौरान अचानक बिजली गुल हो गई। गंभीर बात यह रही कि अस्पताल की आपातकालीन बैकअप व्यवस्था भी पूरी तरह फेल हो गई। घटना की वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में व्यक्ति देर रात 10 बजे का समय बता रहा है और कह रहा है कि अस्पताल में लाइट चली गई और मरीज का मोबाइल टॉर्च में ऑपरेशन किया जा रहा है।

    मरीज की हालत गंभीर है और कोई देखने वाला नहीं है, फिर भी वह डॉक्टर से केस करवाने के लिए तैयार है। इस दौरान डॉक्टर से मामले को लेकर व्यक्ति बात करता है तो डॉक्टर कहता है कि उन्होंने मरीज की जान बचानी है और ऐसे में वह अपनी तरफ से कोशिश कर रहे है, बाकी ऊपर वालों को देखना है। इस घटना का वीडियो भी सामने आने पर अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे है। इस मामले को लेकर उप सिविल सर्जन के डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि रात को कुछ देर के लिए बिजली बाधित हुई थी। मामला उनके संज्ञान में है।

    यह जांच कराई जा रही है कि बैकअप व्यवस्था क्यों काम नहीं कर सकी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, रात करीब 10 बजे ऑपरेशन थिएटर में गर्भवती महिला की सर्जरी चल रही थी। इसी दौरान अचानक बिजली चली गई और ऑपरेशन थिएटर में अचानक अंधेरा छा जाने से हड़कंप मच गया। गर्भवती की जान पर बन आई। सामान्य स्थिति में ऐसी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल में जनरेटर और इन्वर्टर जैसी बैकअप व्यवस्था मौजूद है, लेकिन इस बार दोनों ने काम नहीं किया।

    मरीज की हालत को देखते हुए डाॅक्टरों ने बिना समय गंवाए कर्मचारियों से मोबाइल की टाॅर्च जलवाई और उसी रोशनी में ऑपरेशन जारी रखा। डाक्टरों की सूझबूझ से मां और शिशु दोनों सुरक्षित रहे, लेकिन अस्पताल की तैयारियों पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि ऑपरेशन के दौरान कोई अनहोनी हो जाती, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता। उनका कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च कर अस्पताल का विस्तार तो कर दिया गया, लेकिन जरूरी व्यवस्थाओं के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

     

  • Jalandhar News: श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर सासंद तनुज पुनिया ने BJP पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    Jalandhar News: श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर सासंद तनुज पुनिया ने BJP पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    सासंद चन्नी और भूपेश बघेल को लेकर कही ये बात

    जालंधर, ENS: उत्तर प्रदेश से कांग्रेस सांसद और SC विभाग के चेयरमैन तनुज पुनिया आज सर्किट हाउस में पहुंचे। इस दौरान राजकुमार वेरका, सहित अन्य नेता शामिल रहे। सासंद तनुज पुनिया ने भाजपा पर धर्म के नाम पर राजनीति करने के आरोप लगाए। मीडिया से बात करते हुए तनुज पुनिया ने कहा कि भाजपा 30 से 40 सालों से धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। भाजपा मंदिर बनाती है, चंदा इकट्ठा करती है और चंदा गायब हो जाता है। ऐसे में किसी को चंदा चोरी का पता नहीं चलता। उनका आरोप है कि 1400 करोड़ रुपए हिंदू परिषद ने इकट्ठा किए थे, लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। तनुज पुनिया ने कहाकि अब अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर लोगों के मन को भारी ठेस पहुंची है। दरअसल, लोगों द्वारा मंदिर में चढ़ाया गया चढ़ावा चोरी हो गया है और भाजपा द्वारा इसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी मामले को लेकर वह आज जालंधर पहुंचे है। उन्होंने कहा कि अयोध्या मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर छोटे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, लेकिन अभी तक चंपत राय और के अनिल मिश्रा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही और वह खुलेआम घूम रहे है। उन्होंने इस्तीफा दिया और उसे स्वीकार कर लिया गया। तनुज पुनिया ने कहा कि अभी तक उन्हें जेल नहीं भेजा गया। इतना बढ़ा घोटाला किसी सरंक्षण के बिना नहीं हो सकता। आरोप है कि सरकार उन्हें सरंक्षण दे रही है और इसलिए वह यह सब कर पाए है। इसके तार केंद्र से जुड़े दिखाई दे रहे है। तनुज पुनिया ने कहाकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र ने अयोध्या मंदिर में प्रतिष्ठान प्रतिठा, ध्वज पूजन सहित सबकुछ किया था। उन्होंने ही ट्रस्ट हो बनाया है और ट्रस्ट में उनके ही लोग शामिल है। ऐसे में घोटाले के तार जहां तक जा रहे है, वहां पर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं पंजाब में सासंद चरणजीत सिंह चन्नी और राजा वडिंग के विवाद को लेकर कहा कि पार्टी में सबकुछ ठीक चल रहा है, विपक्ष मामले को तूल दे रहा है। वहीं आज भूपेश बघेल के साथ चन्नी की मीटिंग को लेकर कहा कि चुनावों को लेकर संगठन की यह मीटिंग है और वह चलती रहेगी।
  • चलती गाड़ी पर अचानक गिरे पत्थर, 2 घायल, देखें वीडियो

    चलती गाड़ी पर अचानक गिरे पत्थर, 2 घायल, देखें वीडियो

    सोलनः हिमाचल प्रदेश में देर रात से ही बारिश हो रही है। ऐसे में जगह-जगह पर भूस्खलन होने, नदियों का जलस्तर बढ़ने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं, सोलन जिले के अर्की में एक चलती गाड़ी पर पहाड़ी से पत्थर गिरने गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में कार सवार 2 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए कुनिहार अस्पताल ले जाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार एक इनोवा क्रिस्टा गाड़ी में 5 लोग सवार थे, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। हादसे के समय गाड़ी में मेहर चंद, दीक्षांत, कमला, अनीता और जयदेई सवार थे।

    जानकारी के मुताबिक तनसेठा गांव के रहने वाले मेहर चंद अपने परिवार के सदस्यों के साथ इनोवा क्रिस्टा गाड़ी में सवार होकर सिविल अस्पताल कुनिहार आ रहे थे। सुबह करीब 9:30 बजे जैसे ही उनका वाहन नरवाड़ गांव के पास पहुंचा, पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में पत्थर और मलबा गिरने लगा। इससे पहले कि चालक कुछ समझ पाता या गाड़ी को सुरक्षित निकाल पाता, मलबा सीधे गाड़ी के ऊपर आ गिरा। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शोर सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और सूझबूझ से वाहन में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल कुनिहार पहुंचाया गया।

    सिविल अस्पताल कुनिहार की चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रिया चक्रवर्ती ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अस्पताल में पांच घायलों को लाया गया था। इनमें से अनीता के सीने और जयदेई के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य तीन घायलों को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई है। पहाड़ी से गिरे भारी पत्थरों के कारण गाड़ी का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे वाहन को भारी नुकसान हुआ है। इस हादसे के बाद से गंबरपुल-सरली मार्ग पर सफर करने वाले अन्य वाहन चालकों में भी पहाड़ियों से लगातार गिरते पत्थरों और मलबे को लेकर भारी चिंता और डर का माहौल बना हुआ है।

     

     

  • अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे परिवार की खड़े ट्रक से टकराई कार, 4 की मौत, 4 घायल

    अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे परिवार की खड़े ट्रक से टकराई कार, 4 की मौत, 4 घायल

    अहमदाबादः गुजरात के जूनागढ़ में मजेवड़ी गांव के पास फोर-ट्रैक हाईवे पर सड़क पर खड़े ट्रक के पीछे एक तेज रफ्तार कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर गाड़ी में सवार 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक बच्चा घायल हो गया।

    बनासकांठा जिले का एक परिवार अपनी कार में सवार होकर सोमनाथ में अस्थि विसर्जन की विधि के लिए जा रहा था। जब उनकी कार मजेवड़ी गांव के पास पहुंची, तो वहां हाईवे पर एक ट्रक बंद हालत में खड़ा था। कार चालक ने वाहन पर अपना नियंत्रण खो दिया और कार जोरदार धमाके के साथ ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

    इस गोझारी घटना में कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें से दो की हालत अत्यंत नाजुक होने के कारण उन्हें तत्काल आईसीयू में भर्ती कराया गया है। सुखद बात यह रही कि इस भयावह दुर्घटना में एक बच्चे को खरोंच तक नहीं आई और उसकी जान सुरक्षित बच गई।

    हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और 108 एमरजेंसी एम्बुलेंस की टीम भी कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू टीम ने भारी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

    पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद बनासकांठा और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

     

  • टला हादसाः अचानक सड़क पर गिरा सदियों पुराना विशाल पेड़, देखें CCTV

    टला हादसाः अचानक सड़क पर गिरा सदियों पुराना विशाल पेड़, देखें CCTV

    पुणे: मानसून की भारी बारिश ने भारत के कई राज्यों में बड़े पैमाने पर मुश्किलें और खतरनाक हालात पैदा कर दिए हैं। वहीं महाराष्ट्र के पुणे में भारी बारिश के दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, पार्वती पहाड़ी के पास मौजूद सदियों पुराना एक विशाल पेड़ टूटकर गिर गया, जिससे लोगों में अफरातफरी मच गई। पेड़ गिरने से कुछ पल पहले ही भागकर एक युवती बाल-बाल बच गई। हालांकि इस घटना में एक ऑटो-रिक्शा पूरी तरह पिचक गया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि पेड़ गिरने के दौरान लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इस दौरान एक युवती को मामूली चोटें आई है। गनीमत रही कि घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। दरअसल, मुंबई में पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर पानी भर गया, ट्रैफिक जाम हो गया और लोकल ट्रेनों, हाई-स्पीड रेल और उड़ानों पर असर पड़ा, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में अचानक आई बाढ़ से हाईवे का एक बड़ा हिस्सा बह गया, जिससे कई गांवों का संपर्क टूट गया, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। अधिकारियों ने लोगों से नदियों और भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की आशंका वाले इलाकों से दूर रहने की अपील की। ​​जम्मू-कश्मीर के बारामूला में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई, जिससे सड़कें पानी और मलबे से भर गईं और अफरातफरी मच गई। अनंतनाग में बाढ़ के पानी में स्कूली बच्चे फंस गए, जिन्हें इमरजेंसी टीमों के पहुंचने से पहले ही स्थानीय ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं, डोडा में चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण अधिकारियों ने चेतावनी जारी की और एसडीआरएफ टीमों को हाई अलर्ट पर रखा। पूरे भारत में भारी बारिश से लोगों की जान, बुनियादी ढांचे और परिवहन व्यवस्था पर खतरा बना हुआ है।