Blog

  • Punjab News: बड़ी वारदात को किया नाकाम, हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: बड़ी वारदात को किया नाकाम, हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    रोपड़ः पंजाब के जिला नवांशहर अधीन आते थाना बेहराम के गांव मुन्ना के लिंक रोड पर पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें गोली लगने से एक गैंगस्टर सोनू घायल हो गया। सोनू की पहचान काला संघिया, ज़िला कपूरथला के रूप में हुई है। पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी को नवांशहर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस मामले में 5 आरोपियों को काबू कर लिया है। जिसमें से 3 आरोपी नाबालिग है।

    Read in English:- Punjab Police Foils ISI-Backed BKI Terror Plot, Five Arrested in Joint Operation

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :-  ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ: ਆਈ.ਐਸ.ਆਈ. ਹਿਮਾਇਤਸ਼ੁਦਾ ਬੀ.ਕੇ.ਆਈ. ਟੈਰਰ ਮੋਡੀਊਲ ਦਾ ਭੰਡਾਫੋੜ, 5 ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ…..

    आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल और एक हैंडग्रेनेड बरामद हुआ है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी डाक्टर महिताब सिंह ने मीडिया ने कहा कि पिछले 7 अगस्त को नवांशहर के शराब के ठेके पर ग्रेनेड हमला हुआ था। जिसके तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर दोषियों की तालाश शुरू कर दी। जिसके चलते पुलिस ने 5 दोषियों को काउंटर इटैलीजैंसी और जालंधर के सीआईए स्टाफ द्वारा गिरफ्तार किया था।

    जिसमें एक आरोपी को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने आरोपियों को मानयोग आदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया हुआ था। पूछताछ दौरान पता चला था कि आरोपियों ने इस जगह पर एक ग्रेनेड और पिस्टल छुपाया हुआ है। जिसकी बरामदगी करने के लिए पुलिस इन तीनों आरोपियों को निशानदेही पर सोनू नाम के गैंगस्टर को लेकर आई थी। जहां पिस्टल निकालने के बाद आरोपी पुलिस से हाथ छुड़ाकर भाग गया और उसने पुलिस पर 2 फायर किए। आरोपी की ओर से की गई फायरिंग में एक गोली पुलिस की गाड़ी पर लगी।

    वहीं पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सोनू पर 2 फायरिंग किए। सोनू की टांग पर गोली लगने से वह घायल हो गया। एसएसपी ने बताया कि यह पाकिस्तान में रह रहे गैंगस्टर हरिंदर सिंह रिंदा के इशारों पर वारदातों को अंजाम देते है। इस सारे माड्यूल को मुख्य आरोपी जीशान अख्तर, मनु अगवान और गोपी नवांशहरियां चला रहे थे। सभी आरोपी पैसे लेकर घटनाओं को अंजाम देते है। आरोपियों के संबंध बब्बर खालसा संगठन से भी जुड़े हुए हैं। मौके पर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जयपुर से रितिक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। जांच में सामने आया है कि आरोपियों को गढ़शंकर के पास हैंडग्रेनेड दिया गया था।

  • Punjab News: दिन दहाड़े ई-रिक्शा लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: दिन दहाड़े ई-रिक्शा लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः जिले के चौड़े बाज़ार के पास हज़ूरी रोड से सुबह-सुबह घर के बाहर से ई-रिक्शा लेकर चोर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मिली जानकारी के अनुसार चौड़े बाजार के साथ लगे घास मंडी चौक के क्षेत्र में आज सुबह लगभग 5 बजे चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित सूरज ने बताया कि वह घर के बाहर ऑटो ई-रिक्शा खड़ी करके बहन को रेलवे स्टेशन के अंदर छोड़ने गया था। लेकिन जब वह वापस लौटकर आया तो देखा कि उसकी ई-रिक्शा गायब थी।

    जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो 2 चोर ई-रिक्शा ले जाते हुए दिखाई दिए। शिकायतकर्ता सूरज कुमार के मुताबिक, उसने ऑटो रिक्शा 6 महीने पहले 2.10 लाख रुपये में खरीदा था। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पीड़ित ने कहा कि वह पहले नौकरी करता था, लेकिन हाल ही में किसी से पैसे उधारे लेकर नगद ई-रिक्शा खरीदी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं Millennials और Gen Z Generation, जानें कैसे?

    एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं Millennials और Gen Z Generation, जानें कैसे?

    नई दिल्ली: Gen Z शब्द आपने कई बार सुना होगा लेकिन Millennial यह शायद कम सुना हो। यह दोनों ही अलग-अलग जनरेशन के लोगों के लिए इस्तेमाल होता है। जो लोग 1981 से साल 1996 में पैदा हुए हैं उनको जनरेशन Millennial कहते हैं। वहीं जो लोग 1997-2012 के बीच में पैदा हुए हैं। उनको जनरेशन Z कहते हैं। यहां पर सिर्फ नामों का ही फर्क नहीं होता बल्कि दोनों जनरेशन की सोच, समझ और हाव भाव में भी काफी फर्क है। आज आपको बताते हैं कि कैसे यह दोनों जनरेशन एक-दूसरे से अलग है।

    कौन होते हैं Millennial?

    1981 से साल 1996 तक पैदा होने वाले लोग मिलेनियल्स ने पास से दुनिया को बदलते हुए देखा है। इस पीढ़ी ने बचपन में लैंडलाइन फोन इस्तेमाल किए और रेडियो-कैसेट टेप पर गाने भी सुने। वहीं आज की पीढ़ी लैंडलाइन की जगह स्मार्टफोन चला रही है। रेडियो और कैसेट की जगह होम थिएटर, स्पॉटिफाई का इस्तेमाल कर रही है। समय बदलने के साथ-साथ इस जनरेशन ने भी खुद को स्मार्टफोन, सोशल मीडिया और डिजिटल टेक्नोलॉजी की तेज रफ्तार दुनिया में ढाल लिया है। दोनों ही जनरेशन में सोच का अनोखा मिश्रण है। ये नॉस्टैल्जिया में पुराने गानों की प्लेलिस्ट बनाते हैं लेकिन इसके साथ ही क्रिप्टोकरेंसी और एआई जैसी नई चीजों को भी अपनाने से पीछे नहीं हटते हैं।

    कौन होते हैं Gen Z?

    जनरेशन Z की बात करें तो जो लोग 1997 से 2012 के बीच में पैदा हुए हो। यह पीढ़ी पूरी तरह से इंटरनेट, स्मार्टफोन और सोशल मीडिया के दौर में पली बढ़ी है। इसी वजह से यह तकनीक का इस्तेमाल करने के लिए मिलेनियल्स से कही बेहतर हैं। बचपन से ही ऑनलाइन जानकारी, ऐप्स और टेक्नोलॉजी से जुड़े रहने के कारण यह तेजी से बदलती हुई दुनिया में खुद को आसानी से ढाल लेते हैं और हमेशा अपडेटेड ही रहते हैं। रिपोर्ट्स यह कहती हैं कि यह पीढ़ी अपने फैसले भी खुद लेना ही पसंद करती है। इसके अलावा दूसरे के साथ अपनी जरुरतें और इच्छा को भी महत्व देती है। करियर के मामले में भी यह लोग सोच-समझकर ही फैसले लेते हैं। डॉक्टर, इंजीनियर की रेस से दूर अपने टैलेंट और पसंद का करियर ही यह लोग चुनते हैं। इस जनरेशन का मानना है कि लोगों से घुलने-मिलने या दोस्ती करने के लिए वाइब्स मैच होना बहुत जरुरी है। यदि वाइब्स मैच हो तो बात आसानी से जम जाती है और माहौल अच्छा लगता है। इससे रिश्तों में नैचुरल कंफर्ट भी आता है।

    ऑफिस वर्क को लेकर Gen Z की सोच

    एक सर्वे के मुताबिक, 47% GEN Z दो साल के बाद अपनी नौकरी छोड़ देते हैं वहीं उतने ही लोग नौकरी के लिए वर्क-लाइफ बैलेंस को प्राथमिकता देते हैं। Gen Z at Workplace टाइटल वाली इस रिपोर्ट में 5350 से ज्यादा जनरेशन जेड और 500 एचआर प्रोफेशनल्स युवाओं के सर्वे से तैयार हुई है। इनका मानना है कि ऑफिस में कूल माहौल होना चाहिए न कि टॉक्सिक। ये जनरेशन अपनी मेंटल हेल्थ को सबसे ज्यादा प्रायोरिटी देती है। इनका मानना है कि ऑफिस ऐसा होना चाहिए जहां पर लोग अपनी वर्क लाइफस को अच्छे से बैलेंस कर पाएं। जनरेशन Z ऑफिस में फेवरेटिज़्म (पक्षपात) के खिलाफ होती है। इनका मानना है कि हर कर्मचारी को उसकी मेहनत, प्रदर्शन और उसके कौशल के आधार पर ही काम और मेहनत का फल मिलना चाहिए न कि रिलेशन्स या पसंद-नापसंद के अनुसार। यदि ऑफिस में प्रमोशन, अवसर या जिम्मेदारियां सिर्फ कुछ मनपसंदीदा लोगों को मिलती हैं तो Gen Z इसको न सिर्फ गलत मानते हैं बल्कि खुलकर सवाल भी उठाते हैं। जेन Z जनरेशन के 78% लोग अपने करियर ग्रोथ के लिए नौकरी बदलने में विश्वास रखते हैं। खासतौर पर एचआर प्रोफेशन्स के 71% युवा यही मानते हैं कि अच्छी सैलेरी होनी चाहिए। नई पीढ़ी में 25% लोग ऐसे होते हैं जो नौकरी बदलते समय मोटिवेशन से ज्यादा सैलरी को अहमियत देते हैं।

    खुलकर खर्च करना चाहती है ये जनरेशन

    रिपोर्ट Gen Z के बारे में यह भी बताती है कि यह जनरेशन सेविंग करने से ज्यादा खर्च करने में विश्वास रखती है। रिपोर्ट में यह कहा गया है कि जनरेशन जेड आबादी के खर्च के रुझान से यह पता चलता है कि 2035 तक यह 2 लाख करोड़ डॉलर के स्तर पर पहुंच जाएगा। स्नैक इंक के अनुसार, 37.7 करोड़ से ज्यादा जनरेशन जेड आबादी के साथ भारत एक युवा राष्ट्र बन चुका है। ये आबादी खपत के जरिए अगले दो दशकों में भारत के विकास के भविष्य को एक नया आकार दे सकती है। अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि 2050 तक जनरेशन Z आबादी के सीधे तौर पर 250 अरब डॉलर खर्च कर लेगी और 2035 तक ये आंकड़ा 1.8 लाख रुपये डॉलर तक पहुंच जाएगा।

    दोनों जनरेशन की बॉडी लैंग्वेज में ही काफी फर्क

    मिलेनियल्स और जेन Z की बॉडी लैंग्वेज में भी बहुत फर्क है। मिलेनियल्स में पुराने समय की विनम्रता और नए दौर की आत्मविश्वास भरी एनर्जी का मिक्सचर दिखता है। यह किसी से बात करते हुए सिर हिलाकर ध्यान से सुनते हैं और फिर अपनी बात रखते हैं। मिलेनियल्स कभी-कभी अपनी बात सामने वाले से इसलिए नहीं कहते कि उसको बुरा लग जाएगा और या फिर वो जज न करें। इनका यह भी मानना होता है कि यदि किसी को कुछ कह दिया तो आगे उनके लिए दिक्कत होगी परंतु जेन Z इनसे बिल्कुल ही अलग है। जेन Z जनरेशन अपने व्यूज लोगों के सामने रखने में विश्वास रखते हैं। यह बातचीत के दौरान जल्दी-जल्दी प्रतिक्रिया दे देते हैं। अपने चेहरे के एक्सप्रेशन भी बहुत बदलते हैं और हाथों का इस्तेमाल खुलकर करते हैं। इसके अलावा जेन Z मिलेनियल्स के मुकाबले मेें कैमरा के सामने ज्यादा कॉन्फिडेंट होते हैं। वीडियो कॉल, सेल्फी और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने की आदत से इनकी बॉडी लैंग्वेज में कैमरा कॉन्फिडेंस साफ दिखता है। इसके अलावा कपड़ों के मामले भी यह हर ट्रेंड सेट करते हैं और उसको तुरंत अपना भी लेते हैं।
  • Small Finance Company से 10 किलो सोना और 5 लाख लेकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    Small Finance Company से 10 किलो सोना और 5 लाख लेकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    जबलपुर: सिहोरा स्थित स्मॉल फायनेंस कंपनी में डकैती की घटना सामने आई है। जहां लुटेरे बैंक के स्ट्रॉन्ग रूम से 10 किलो सोना और 5.70 लाख की नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना कर्मियों द्वारा पुलिस को दी गई। दरअसल, जबलपुर के सिहोरा में इसाफ स्मॉल बैंक है। सुबह 9 बजे बैंक का कामकाज और लेनदेन चल रहा था, लेकिन तभी सभी आरोपी योजनाबद्ध तरीके से सुबह करीब 8 बजकर 55 मिनट पर ही बैंक पहुंच गए। बैंक खुलते ही 5 की संख्या में यहां अपराधी पहुंचे।

    4 अपराधी बैंक के अंदर घुसे और एक गेट पर पहरेदारी कर रहा था। चारों कट्टा लेकर अंदर घुसे। साथ ही ग्राहकों और बैंककर्मियों को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बैंक मैनेजर की कनपटी पर कट्टा रख दिया। कट्टा रखने के बाद जबरदस्ती स्ट्रांग रूम खुलवाया। इसमें रखे सोने और कैश लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें हैल्मेट पहने आरोपी बैंक में घुसते दिखाई दे रहे है और घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गए। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने 10 किलो सोना और 5.70 लाख कैश लेकर लुटेरे फरार हो गए।

    वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मौके पर कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं था। आसपास के इलाकों में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी लुटेरे मोटरसाइकिल में सवार होकर आए थे. इसके अलावा सभी ने हेलमेट व फेसकवर पहना हुआ था।

  • Punjab News: Land Pooling Scheme वापस लेने पर किसानों का आया बयान, देखें वीडियों

    Punjab News: Land Pooling Scheme वापस लेने पर किसानों का आया बयान, देखें वीडियों

    लुधियानाः लैंड पूलिंग स्कीम पर पंजाब सरकार ने रोक लगा दी है। इस संबंध में एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है, जिसमें सरकार ने इस नीति को वापस लेने का ऐलान किया है। हालांकि इससे पहले ही पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने इस स्कीम पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिसके बाद अब सरकार ने भी अपना फैसला वापस ले लिया है। इसे लेकर जहां एक ओर किसान जत्थेबंदियों के नेताओं ने खुशी जताई है, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

    किसानों ने कहा कि सरकार ने अब अपना ही फैसला वापस ले लिया है क्योंकि लगातार इसका विरोध हो रहा था।
    किसानों ने खास तौर पर बिक्रम सिद्धू का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने इस केस को हाईकोर्ट में जोर-शोर से उठाया था और जिसके बाद माननीय हाईकोर्ट ने नीति पर रोक लगा दी थी। आज इस नीति के वापस लेने पर किसानों ने खुशी मनाई। इस दौरान किसानों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और हाईकोर्ट में केस लड़ने वाले वकील बिक्रम सिद्धू का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया। क्योंकि हाईकोर्ट के फैसले के बाद ही सरकार को यह नीति वापस लेनी पड़ी है।

  • कारों पर गिरा सालों पुराना पेड़, वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

    कारों पर गिरा सालों पुराना पेड़, वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

    शिमलाः लगातार हो रही भारी बारिश ने लोगों के जीवन को प्रभावित कर दिया है। बीती रात आईएसबीटी के पास पंजरी इलाके में तेज हवाओं और बारिश के कारण सड़क किनारे खड़े कई वाहनों पर एक बड़ा पेड़ अचानक गिर गया। हादसे में कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत यह रही कि उस समय घटनास्थल पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि बच गई।

    स्थानीय निवासियों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण पेड़ों की जड़ें कमजोर हो गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुँची और पेड़ों को हटाने और मलबा हटाने का काम शुरू किया। देर रात तक राहत और बचाव कार्य जारी रहा। लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि बारिश के मौसम में समय-समय पर शहर के पुराने और कमजोर पेड़ों का निरीक्षण किया जाए और उन्हें काटा जाए या बचाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश और तेज हवाओं के संकेत दिए हैं और लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में पुलिस और गैंगस्टर में चली गोलियां, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में पुलिस और गैंगस्टर में चली गोलियां, देखें वीडियो

    कपूरथलाः क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सुल्तानपुर लोधी कस्बे में पुलिस ने मुठभेड़ में गैंगस्टर को काबू किया है। दरअसल, कपूरथला-सुल्तानपुर लोधी रोड पर गांव झल्लेवाला के पास पुलिस की गैंगस्टर के साथ मुठभेड़ हो गई। जहां गैंगस्टर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर पर फायरिंग की। इस दौरान एक गोली आरोपी के पैर में लगी और वह घायल हो गया।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी कपूरथला ने बताया कि पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत पुलिस शरारती तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने नामी गैंगस्टर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बलविंदर सिंह उर्फ बिल्ला के रूप में हुई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एसएसपी ने बताया कि आज जब पुलिस पार्टी ने आरोपी को रोका और उससे पूछताछ शुरू की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

    गनीमत रही कि पुलिस को कोई गोली नहीं लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से आरोपी के कब्जे से पिस्तौल और वारदात के दौरान इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। एसएसपी ने बताया कि बलविंदर सिंह उर्फ बिल्ला कुख्यात गैंगस्टर सुल्तानपुर लोधी के जब्बोवाल गांव का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ 5 अलग-अलग मामले दर्ज है। जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास और पुलिस पर फायरिंग के साथ-साथ कई अन्य मामले भी शामिल है।

  • तेज रफ्तार Private Bus ने 2 भाइयों को कुचला, Railing से टकराने के बाद लगी आग

    तेज रफ्तार Private Bus ने 2 भाइयों को कुचला, Railing से टकराने के बाद लगी आग

    राजस्थानः भयानक सड़क हादसे में बाइक सवार 2 भाइयों की मौत होने का मामला सामने आया है। वहीं इस दुर्घटना में एक प्राइवेट बस जलकर राख हो गई। जानकारी अनुसार जालोर के सांचौर में तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने पहले बाइक सवार 2 भाइयों को कुचल दिया और फिर बस सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। जिससे बस में आग लग गई।

    हादसे में 15 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसा नेशनल हाईवे-68 पर सुबह करीब 8.45 बजे रणोदर गांव की सीमा पर हुआ। प्राइवेट बस बाड़मेर के चौहटन से गुजरात के पालनपुर जा रही थी। बस में ज्यादातर मरीज बैठे थे, जो दवाई लेने गुजरात जाते हैं। रणोदर गांव की सीमा पर गुजरात की तरफ से आ रही एक बाइक की बस से भिड़ंत हो गई।

    हादसे में बाइक सवार 2 चचेरे भाइयों संदीप भाई (23) पुत्र गोरधन भाई और रणजीत भाई (23) पुत्र सोमाभाई निवासी तारापुर, सोजीतरा, आणंद (गुजरात) की कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई। नीचे फंसी बाइक को घसीटते हुए बस सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई और उसमें आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

  • Chandigarh-Manali NH पर महिला को फेंक कर ट्रक चालक फरार, देखें CCTV

    Chandigarh-Manali NH पर महिला को फेंक कर ट्रक चालक फरार, देखें CCTV

    मंडीः हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पंडोह की महिला को ट्रक चालक द्वारा महिला को फोरलेन पर फेंक दिया गया। जहां सुंदरनगर में चंडीगढ़-मनाली एनएच पर तेज रफ्तार ट्रक चालक ने महिला को सड़क पर फेंक दिया। घटना में घायल महिला को नेरचौक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसकी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

    फुटेज में साफ दिख रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक से एक महिला को बेरहमी से बाहर फेंक दिया गया। फिलहाल, इस मामले में सबसे बड़ी चुनौती महिला की पहचान और ट्रक चालक की धरपकड़ है। अभी तक न तो घायल महिला की कोई पहचान हो पाई है और न ही इस घटना को लेकर कोई शिकायत दर्ज हुई है। पुलिस थाना धनोटू के मुताबिक, उन्हें अभी तक इस बारे में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन वे वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।

    स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि पुलिस जल्द से जल्द इस मामले को सुलझाएगी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देगी, ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने की हिम्मत न कर पाए। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि घायल महिला को उपचार के लिए कहां ले जाया गया है।

  • बारिश ने तोड़ा 74 साल का रिकार्ड, IT Park में फंसे वाहन, देखें वीडियो

    बारिश ने तोड़ा 74 साल का रिकार्ड, IT Park में फंसे वाहन, देखें वीडियो

    देहरादून: उत्तरकाशी के धराली में सैलाब के बाद उत्तराखंड में कुदरत का रौद्र रूप जारी है। लगातार भारी बारिश से पहाड़ से मैदान तक बुरा हाल है.राजधानी देहरादून पानी पानी हो गई। दून में बारिश ने 74 साल का रेकॉर्ड तोड़ा। पिछले 24 घंटे में देहरादून में 200 मिमी बारिश हुई है। 1951 के बाद दून घाटी ने ऐसी मूसलाधार बारिश देखी है। बारिश का कहर देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में साफ नजर आ रहा है। जहां नदियां और नाले उफान पर हैं, तेज बहाव ने तबाही मचा दी है। इलाके में बर्बादी का मंज़र देखने को मिल रहा है। वहीं प्रशासन द्वारा लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

    शहर के बीचोबीच बहने वाली रिस्पना और बिंदाल नदियां डरा रही हैं। पानी सड़क तक आ गया है। उनके किनारे बने मकान खतरे की जद में हैं। आईटी पार्क और सहस्त्रधारा रोड नाले में बदली दिखाई दे रही है। वहीं आईटी पार्क की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता हैकि कई वाहन पानी में फंसे हुए है। आईटी पार्क के मुख्य गेट के पास पानी भर गया है और ट्रैक्टर लगाकर बिजली घर को बचाने की कोशिश की जा रही है।