बटालाः बिजली कट से परेशान बाजवा कॉलोनी के लोगों ने जालंधर रोड स्थित बिजली विभाग के कार्यालय के बाहर धरना देते नारेबाजी की। वहीं लोगों का कहना है कि जब तक उनकी परेशानी का स्थाई हल नहीं हो जाता वह धरना नहीं उठाएंगे। मौके पर मौजूद बाजवा कॉलोनी के लोगों ने बताया कि इलाके में पिछले एक महीने से बिजली कटों की समस्या लगातर बढ़ती जा रही है।
आए दिन पूरा-पूरा दिन बिजली कट लग रहे है। गर्मी में लोगों का बुरा हाल है और घरों का काम भी काफी प्रभावित हो रहा है। कई बार बिजली विभाग के कर्मचारियों को शिकायत भी दे चुके हैं, लेकिन आज तक कोई हल नहीं निकाला गया। इलाके के लोग खुद पैसे इकट्ठा कर बिजली की तारे बदलवा रहे है, इसके बावजूद भी पावरकॉम उनकी समस्या का कोई हल नहीं निकाल रहा है। आज भी सुबह से बिजली गुल है। लेकिन अधिकारी हमारी बात सुनने को तैयार नहीं है। जिसके चलते उन्हें मजबूरन धरना देना पड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्या का हल नहीं हुआ तो प्रदर्शन को तेज करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
Blog
-

Punjab: बिजली कटों से परेशान लोगों ने घेरा दफ्तर, देखें वीडियो
-

Punjab: व्यक्ति ने सुसाइड कर पत्नी और Amritpal Singh पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो
गुरदासपुरः बटाला के गांव पुरिया में व्यक्ति ने जहरीली वस्तु निगलकर आत्महत्या कर ली है। वहीं व्यक्ति के परिजनों के आरोप है कि पत्नी, उसके भाई अमृतपाल सिंह और ससुराल वालों से तंग आकर जीवनलीला समाप्त की है। मृतका की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। वहीं मृतक ने मरने से सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। जिसमें उसने लिखा है कि उसकी पत्नी किरनदीप कौर 3 साल से घर से चली गई है। गुरप्रीत ने लिखा है कि वह अपनी मर्जी से घर से गई है।
जिसके बाद वह उस पर और उसके परिवार पर झूठे केस दायर कर रही है। व्यक्ति ने कहा कि वह जो जीवन लीला समाप्त कर रहा है, लेकिन उसका निवेदन है कि झूठे केसों में उसके परिवार वालों को परेशान ना किया जाए। गुरप्रीत ने लिखा है कि पत्नी के साथ इस केस में उसका ससुर कुलवंत सिंह, सास और साला अमृतपाल सिंह शामिल है। गुरप्रीत ने आगे लिखा कि उसका अपनी पत्नी के साथ कोई संबंध नहीं है और ना ही उसकी संपंति में उसका कोई हिस्सा है। वहीं मृतक के बुजुर्ग माता-पिता द्वारा प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई जा रही है। -

Punjab : हिंदू नेता के घर पर पहुंचे Raja Warring, देखें वीडियो
लुधियाना : पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कई दिनों बाद शहर में वापस लौटे है। गत रात वह नौघरा स्थित शिव सेना के नेता संदीप गोरा थापर के घर उनका हाल जानने पहुंचे। पत्रकारों द्वारा संदीप गोरा थापर के हाल जानने में देरी और शहर में अभी तक सांसद का स्थायी दफ्तर ना होने के सवाल की भनक लगते ही वड़िंग पत्रकारों से किनारा करते हुए चलते बने। बता दें शहर में विपक्ष भी वड़िंग को दफ्तर ना खोले जाने पर लगातार घेर रहा है।
संदीप थापर गोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 3 से 5 मिनट वड़िंग उनके घर पर रुके है। वड़िंग ने पानी तक नहीं पिया। थापर ने कहा कि जिस दिन उन पर निहंगों ने तलवारों से हमला किया था उसी दिन सांसद होने के नाते वड़िंग को लुधियाना में आना चाहिए था। आज भी वड़िंग ने कोई खास बातचीत नहीं की। पत्रकारों ने थापर से सवाल किया कि-क्या वड़िंग ने परिवार की कोई आर्थिक मदद करने का आश्वासन दिया तो जवाब में थापर ने कहा कि वड़िंग ने परिवार को किसी तरह का कोई आश्वासन नहीं दिया।संदीप थापर के साथी हिन्दू नेता नीरज वर्मा ने कहा कि एक सांसद होने के नाते राजा वड़िंग को घटना के तुरंत बाद संदीप गोरा थापर का हाल जानना चाहिए था। सभी लोगों ने वोट देकर उन्हें अपना सांसद बनाया है। लेकिन वड़िंग आज 13 दिन बाद थापर का हाल जान रहे है। इस तरह की खानापूर्ति का कोई लाभ नहीं है। परिवार आर्थिक तौर पर कमजोर हो गया है। परिवार का एकमात्र सहारा संदीप थापर बेड पर पड़े है।
-

Punjab: पुलिस अधिकारियों को अवॉर्ड मिलने पर AAP विधायक को एतराज़, देखें वीडियो
लुधियानाः आप विधायक ने हरियाणा सरकरा द्वारा पुलिस अधिकारियों को अवॉर्ड मिलने पर एतराज़ जताया है। आप विधायक का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह किसानों के अंदोलन की बात करते हुए कहा कि जिन पुलिस अधिकारियों ने पंजाब के किसानों पर किसानी अंदोलन के दोरान अत्याचार किया था ओर गोलियां चलाई थी आज उन अधिकारीयों को हरियाणा सरकार द्वारा सम्मानित किया जा रहा है।
आप विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरिया ने वीडियो में कहा कि हरियाणा के बाडर्र पर किसानी अंदोलन के दोरान पंजाब के किसाने पर हरियाणा पुलिस द्वारा गोलियां चलाई गई जिसमें शुभकरण नाम के नोजवान की जान भी चली गई थी। आज हरियाणा कि सरकार उन अधिकारियों को मैड़ल देकर सम्मानित कर रही है। उन्होंन कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि अपने हकों के लिए धरने पर बैठे किसानों पर गोलियां चलाने वाले अधिकारीयों कों हरियाणा की बी.जे.पी सरकार द्वारा सम्मानित किया जा रहा है।अपनी वीडियो ने उन्होंने पंजाब में आम आदमी की सरकार के बारे में बात करते हुए कहा कि पिछले दिनों पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिहं मान किसानी अंदोलन में शहीद हुए शुभकरन के घर पर गए ओर उन्हें 1 करोड़ की राशी व उसकी बहन को सरकारी नोकरी देकर आए थे। उन्होंने कहा की यही फरक है आम आदमी पार्टी ओर बाकी पार्टीयों में, आम आदमी पार्टी हमेशा लोगों के हकों के लिए सामने आई है।
-

एक ओर बड़े Kidney Transplant Racket का हुआ पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार
जांच में खुलासा 5 राज्यों में चल रहा था गोरखधंधा
नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बार फिर से किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट को बेनकाब करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि आरोपी 5 राज्यों में स्थित अस्पतालों से यह गोरखधंधा चला रहे थे। जांच में पता चला है कि आरोपी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अवैध तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट का रैकेट चला रहे थे। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 8 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आगे की जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस रैकेट में बड़े खुलासे होने की संभावना है और भी आरोपी इस मामले में गिरफ्तार हो सकते है। इस पूरे मामले को लेकर क्राइम ब्रांच की ओर से आज सुबह 11 बजे पुलिस मुख्यालय में अहम प्रेस कांफ्रेंस भी बुलाई गई है। जिसमें इस पूरे रैकेट के बारे में डिटेल जानकारी दी जाएगी। बता दें कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पिछले दिनों 9 जुलाई को एक इंटरनेशनल किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का भी भंडाफोड़ किया था। जिसमें ऑर्गन ट्रांसप्लांट रैकेट एक किडनी डोनर से 4 से 5 लाख रुपए में किडनी लेते थे और रिसीवर को 20 से 30 लाख रुपए में देते थे। इसमें जाने-माने अस्पतालों की एक महिला डॉक्टर समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में गिरफ्तार लोगों के तार बांग्लादेश से जुड़े हुए थे। यह इंटरनेशनल रैकेट भी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किडनी रैकेट चला रहा था और बताया गया था कि यह पूरा रैकेट नोएडा के एक निजी अस्पताल में करीब 15 से 16 किडनी ट्रांसप्लांट भी 2021 और 2023 के बीच में कर चुका था। -

Jalandhar: नकली CBI अफसर फिरौती मांगता काबू, देखें वीडियो
जालंधरः पंजाब के जालंधर के सेंट्रल हलके के बीचो-बीच मिलाप चौक में वीरवार देर शाम पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। जिसमें पुलिस ने फिरौती मांगता एक सीबीआई का नकली स्पेशल ऑफिसर काबू कर लिया गया था। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि मिलाप चौक में स्थित एक मोबाइल शॉप में एक व्यक्ति कुछ दिन पहले अपना फोन ठीक करवाने आया था। उक्त व्यक्ति फोन पूछने के बहाने वहां पर बैठी लड़कियों से छेड़छाड़ करने लगा, मालिक ने जब उसको प्यार से समझाना शुरू किया तो उसने अपनी वॉकी टॉकी और सीबीआई का कार्ड निकाल कर आगे रख दिया। इस हरकत से दुकानदार को शक हुआ तो उसने डिवीजन नंबर 4 की पुलिस को फोन कर बुलाया और वहां पर उसको हिरासत में लेकर थाने ले आई।
इस नकली सीबीआई के कार्ड पर मनजसप्रीत सिंह निवासी लाखन का पड्डा जिला कपूरथला का रहने का पता लिखा हुआ था। कार्ड पर इसको स्पेशल ऑफिसर लिखा हुआ है और कार्ड का नंबर हैडक्वार्टर 21297 /5495 डाला गया है। नौजवान की कार्ड पर जो तस्वीर थी वहां केस कटे हुए थे, परंतु हिरासत के दौरान उसने दाढ़ी और दस्तार सजाई हुई थी। हिरासत में लिए नकली सीबीआई व्यक्ति के रिश्तेदार का कहना था कि यह पहले भी छोटे-मोटे कामों में ऐसे ही फसा है, लेकिन आसपास के 50 गांव को यह पता है कि वह सीबीआई में काम करता है।यह व्यक्ति कई लग्जरी गाड़ियों का मालिक है और सूत्रों की माने तो नकली पासपोर्ट बनाने का भी धंधा भी करता है। यहां तक कि पासपोर्ट या सरकारी दस्तावेजों पर जो मोहर लगती है वह भी बनता है। बताया जा रहा है कि उसके सभी परिवार वालों के पासपोर्टों पर नकली वीजे लगे होने की आशंका है और जो भी अवैध फैक्ट्रियां होती है वहां से फिरौती की मांग करता है। वह जो भी जमीन खरीदता है वह अपने रिश्तेदारों के नाम पर खरीद करता है।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने शिकायत दर्ज करने की बजाय उसको छोड़ दिया है। वहीं पुलिस का कहना है मामले की पूरी जांच करेंगे और फिर दोबारा बुलाया जाएगा। इसकी शिकायत उच्च अधिकारी डीजीपी को कर दी गई है और उन्होंने जांच के आदेश भी दिए है।
-

PM का मजाक उड़ाना पड़ा भारी, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
नई दिल्लीः अक्सर देखे जाता है कि लोग एक-दूसरे का मजाक उड़ाते रहते है, यहां तक की कालकारों का भी मजाक बना लोग सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करते रहते है, लेकिन सोचा नहीं होगा कि किसी का मजाक उड़ना इतना महंगा भी पड़ सकता है। बतादें कि इटली की पीएम का मजाक उड़ाने पर कोर्ट ने एक महिला को 5 हजार यूरो का जुर्माना लगाया है।
देखा जाता है कि भारत में इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को लेकर अक्सर तरह-तरह के मीम्स सामने आते रहते हैं। भारतीय प्रधानमंत्री के साथ उनके मजाकिया अंदाज में बनाए गए रील्स भी सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड होते रहते है। अब आपकों सावधान होने की जरूरत है, अगर आप भी इस तरह के रील बनाते हैं तो अब बनाना बंद कर दें, कहीं आपको भी जुर्माना न लग जाए। भारतीय करेंसी में यह राशि करीब साढ़े चार लाख रुपये बैठती है।
जिस महिला पर यह जुर्माना लगाया गया है वो मूल रूप से इटली की ही रहने वाली हैं और पेश से एक पत्रकार हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मिलान की एक अदालत ने सोशल मीडिया पर इटली की पीएम का मज़ाक उड़ाने के लिए गिउलिया कॉर्टेस नामक पत्रकार पर 5,000 यूरो का हर्जाना लगाया।
तीन साल पहले, जब जॉर्जिया मेलोनी विपक्ष की नेता हुआ करती थी, तब उन्होंने ये मुकदमा दाखिल किया था। पत्रकार कॉर्टेस ने तब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें मेलोनी को पूर्व फासीवादी नेता बेनिटो मुसोलिनी की तस्वीर के साथ दिखाया गया था। मेलोनी ने इस तस्वीर को फर्जी करार दिया था। मेलोनी ने फेसबुक पर यह मुद्दा उठाते कहा था कि मैंने अपने कानूनी सलाहकार को कॉर्टेस के खिलाफ मुकदमा चलाने का निर्देश दिया है।
-

Jalandhar: फिर विवादों में घिरी Nooran sister, पति ने हमले के लगाए आरोप
जालंधर, ENS: मशहूर सूफी गायक ज्योति नूरां को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां ज्योति नूरां पर उसके पति कुणाल पासी ने हमलावारों को बुलाकर उसके साथ मारपीट के आरोप लगाए है। इस मामले को लेकर ज्योति नूरां और कुणाल पासी दोनों ने थाना रामामंडी की पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं कुणाल पासी ने शिकायत में बताया कि उसे ज्योति नूरां ने उसे लिद्दड़ा फ्लाईओवर के पर बुलाया था। जहां उसने फोन पर कहा कि वह उसका इंतजार कर रही है। कुणाल का आरोप है कि वह देर रात फॉर्च्यूनर गाड़ी में लिद्दड़ा फ्लाईओवर पर गया जहां ज्योति नूरां की फॉर्च्यूनर गाड़ी पीबी 08 8008 के साथ एक ओर गाड़ी नबंर पीबी 09 एजी 7129 खड़ी थी।
कुणाल का आरोप हैकि इस दौरान आई-20 कार आई, जिसमें सवार व्यक्ति खुद को पुलिस स्टाफ के व्यक्ति बता रहे थे। कुणाल का आरोप है कि इस दौरान व्यक्तियों ने पिस्तौल और तेजधार हथियार निकाल लिए और उस पर हमला कर दिया। जिसके बाद वह गाड़ी भगाकर वहां से निकल गया। कुणाल का आरोप है कि उक्त हमलावारों ने उसका पीछा करते हुए दोबारा कुछ दूरी पर आकर उस पर हमला कर दिया। इस दौरान घटना के दौरान वहां पर दविंदर सिंह पीसीआर की टीम गश्त पर तैनात थी। जिन्होंने वहां पर हलचल देखी और मौके पर पहुंचे, लेकिन उस दौरान हमलावार फरार हो गए।
वहीं दूसरी ओर ज्योति नूरां ने शिकायत में कहा है कि उसे कुणाल का फोन आया था और उसने धमकी दी थी कि वह उसे अभी मिल नहीं तो वह उसकी सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो पोस्ट कर देगा। ज्योति ने कहा कि वह उसे लिद्दड़ा फ्लाईओवर पर मिलने के लिए गई। जहां दो गाड़ियां खड़ी थी। जिसे में एक गाड़ी पीबी 08 एफजी 3961 मौजूद थी। इस गाड़ी में से कुणाल बाहर आया और उसके साथ आल्टो गाड़ी थी जिसमें कुछ अज्ञात व्यक्ति मौजूद थे। जहां उक्त व्यक्तियों ने उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी।
इस दौरान वह उसे धमकियां देने लगा कि वह उसकी अश्लील वीडियो को लीक कर देगा। जिसके बाद वह अपनी जान को खतरा महसूस देखकर अपने पति अविनाश कुमार से फोन पर बात की। जिसके बाद उसके पति ने दोस्त पारस और बल्ली को सूचना दी और वह मौके पर पहुंच गए। जहां कुणाल पासी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतें उन्हें मिली है और वह मामले की जांच कर रहे है।
-

Punjab: किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त, देखें वीडियो
फिरोजपुर : जिले से एक दुखदाई घटना सामने आई है। जहां खेत में काम करते समय अचानक पानी की मोटर में करंट लगने से किसान की मौत हो गई। गांव शरीह वाला के खेतों में करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान तरसेम सिंह के तौर पर हुई है।
जानकारी के अनुसार किसान तरसेम सिंह खेत में मोटर चलाने गया था, अचानक मोटर में करंट आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक तरसेम सिंह घर नहीं लौटा तो परिजन मोटर पर गए। वहां वहां तरसेम सिंह का शव पड़ा हुआ था।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीणों ने सरकार से मृतक किसान के परिवार को आर्थिक मदद देने की गुहार लगाई है।
-

Punjab: ज़मीनी विवाद को लेकर 2 गुट हुए आमने-सामने, देखें वीडियो
फिरोज़पुरः शहर के कंधवाला गांव में ज़मीनी रंजिश को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई, जिसमें एक अमृतधारी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ममदोट में भर्ती कराया गया।
जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार ने बताया कि उनके पास एक कनाल जमीन है। आरोपी पक्ष उस ज़मीन पर कब्जा करना चाहते हैं, इसलिए वह आज धारदार हथियारों से लैस होकर और लाठी-डंडे लेकर उनकी जमीन पर कब्ज़ा करने के लिए आ गए ओर अमृतधारी व्यक्ति को घायल कर दिया। गेट पर परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है। पीड़त परिवार ने प्रशासन ने इंसाफ की गुहार लगाई है।पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने की भी बात कही जा रही है। इस विवाद का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं।