Punjab : हिंदू नेता के घर पर पहुंचे Raja Warring, देखें वीडियो

लुधियाना : पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कई दिनों बाद शहर में वापस लौटे है। गत रात वह नौघरा स्थित शिव सेना के नेता संदीप गोरा थापर के घर उनका हाल जानने पहुंचे। पत्रकारों  द्वारा संदीप गोरा थापर के हाल जानने में देरी और शहर में अभी तक सांसद का स्थायी दफ्तर ना होने के सवाल की भनक लगते ही वड़िंग पत्रकारों से किनारा करते हुए चलते बने। बता दें शहर में विपक्ष भी वड़िंग को दफ्तर ना खोले जाने पर लगातार घेर रहा है।

संदीप थापर गोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 3 से 5 मिनट वड़िंग उनके घर पर रुके है। वड़िंग ने पानी तक नहीं पिया। थापर ने कहा कि जिस दिन उन पर निहंगों ने तलवारों से हमला किया था उसी दिन सांसद होने के नाते वड़िंग को लुधियाना में आना चाहिए था। आज भी वड़िंग ने कोई खास बातचीत नहीं की। पत्रकारों ने थापर से सवाल किया कि-क्या वड़िंग ने परिवार की कोई आर्थिक मदद करने का आश्वासन दिया तो जवाब में थापर ने कहा कि वड़िंग ने परिवार को किसी तरह का कोई आश्वासन नहीं दिया।

संदीप थापर के साथी हिन्दू नेता नीरज वर्मा ने कहा कि एक सांसद होने के नाते राजा वड़िंग को घटना के तुरंत बाद संदीप गोरा थापर का हाल जानना चाहिए था। सभी लोगों ने वोट देकर उन्हें अपना सांसद बनाया है। लेकिन वड़िंग आज 13 दिन बाद थापर का हाल जान रहे है। इस तरह की खानापूर्ति का कोई लाभ नहीं है। परिवार आर्थिक तौर पर कमजोर हो गया है। परिवार का एकमात्र सहारा संदीप थापर बेड पर पड़े है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *