Punjab: व्यक्ति ने सुसाइड कर पत्नी और Amritpal Singh पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

Written by

in

गुरदासपुरः बटाला के गांव पुरिया में व्यक्ति ने जहरीली वस्तु निगलकर आत्महत्या कर ली है। वहीं व्यक्ति के परिजनों के आरोप है कि पत्नी, उसके भाई अमृतपाल सिंह और ससुराल वालों से तंग आकर जीवनलीला समाप्त की है। मृतका की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। वहीं मृतक ने मरने से सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। जिसमें उसने लिखा है कि उसकी पत्नी किरनदीप कौर 3 साल से घर से चली गई है। गुरप्रीत ने लिखा है कि वह अपनी मर्जी से घर से गई है।

जिसके बाद वह उस पर और उसके परिवार पर झूठे केस दायर कर रही है। व्यक्ति ने कहा कि वह जो जीवन लीला समाप्त कर रहा है, लेकिन उसका निवेदन है कि झूठे केसों में उसके परिवार वालों को परेशान ना किया जाए। गुरप्रीत ने लिखा है कि पत्नी के साथ इस केस में उसका ससुर कुलवंत सिंह, सास और साला अमृतपाल सिंह शामिल है। गुरप्रीत ने आगे लिखा कि उसका अपनी पत्नी के साथ कोई संबंध नहीं है और ना ही उसकी संपंति में उसका कोई हिस्सा है। वहीं मृतक के बुजुर्ग माता-पिता द्वारा प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *