नंबर गेम में भले ही विपक्ष पीछे हो परंतु उसने भी मुकाबले को दिलचस्प बनाने के लिए पूरी ताकत लगा दी। खास बात यह रही है कि विपक्ष ने भी दक्षिण भारत से उम्मीदवार उतारा है। ऐसे में इस बार का चुनाव दक्षिण बनाम दक्षिण की तस्वीर पेश करेगा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर नामांकन का कार्यक्रम शेयर किया। विपक्षी INDIA गठबंधन के कई नेता सुबह 11 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कक्ष में इकट्ठे होंगे। इसके बाद वो सामूहिक तौर पर राज्यसभा महासचिव और इस चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर पी.सी मोदी के ऑफिस जाएंगे और अपना नामांकन दाखिल करेंगे।Here is the statement issued by Justice (Retd) B. Sudarshan Reddy garu after filing his nomination as a joint candidate of Opposition parties in the Vice Presidential election to be held on Sept 9th. pic.twitter.com/9QAnuSTBlL
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) August 21, 2025
Blog
-

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए INDIA ब्लॉक के उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन पत्र
नई दिल्ली: INDIA ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष-राज्यसभा नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, सपा नेता रामगोपाल यादव, एनसपी प्रमुख शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत समेत विपक्ष के बड़े नेता इस दौरान मौजूद रहे। गौरतलब है कि इससे पहले उम्मीदवार सी.पी राधाकृष्णन ने कल नामांकन दाखिल किया था। सूत्रों की मानें तो सुदर्शन रेड्डी ने चार सेट में नामांकन दाखिल किया है। सेट में 20 प्रस्तावक और 20 समर्थक शामिल रहे हैं। बी. सुदर्शन रेड्डी ने नामांकन दाखिल करने से पहले स्वतंत्रता सेनानियों और महान नेताओं को श्रद्धांजलि भी दी थी। -

Punjab News: BJP के जिला प्रधान को पुलिस ने किया नजरबंद, देखें वीडियो
पठानकोटः भाजपा द्वारा पंजाब भर में कैंप लगाए जा रहे है। जिसके चलते पुलिस द्वारा नेताओं को हिरासत में लिया जा रहा है। वहीं पठानकोट के जिला प्रधान सुरेश शर्मा को पुलिस ने घर में नजरबंद कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार कल गांव कादियां पाहड़ी में लोगों की सुविधाओं को लिए भाजपा द्वारा कैंप लगाया जाना था। पुलिस का कहना है कि कैंप लगाने की परमिशन नहीं है, जिसके चलते अब भाजपा नेताओं में रोष पाया जा रहा है।
वहीं भाजपा नेताओं द्वारा रोष प्रदर्शन किए जाने को लेकर ही आज जिला प्रधान को नजरबंद किया गया है। बता दें कि हाल ही में भाजपा द्वारा जनता सुविधाओं के लिए लगाए गए 39 कैंपों को बंद करने को लेकर तनाव बना था। भाजपा ने आरोप लगाया था कि सरकार जानबूझकर हमारे कैंप रोक रही है। सरकार ने राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों को पत्र भेजकर निर्देश जारी किए हैं कि जो भी व्यक्ति या संस्थाएं बिना अधिकार के डेटा एकत्रित कर रही हैं, उनके खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए।
पत्र में स्पष्ट लिखा गया है कि केवल वही लोग जिनको सरकार से आधिकारिक मंजूरी या मान्यता प्राप्त है, उनके साथ ही सरकारी जानकारी सांझा की जाएगी। नई चिट्ठी के अनुसार अब कोई भी कैंप या गतिविधि सरकार की मंजूरी के बिना नहीं लगाई जा सकेगी। आज जालंधर, गिदड़बाहा सहित अन्य जिलों में भाजपा नेताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है।
-

Top Economist ने निकाली Donald Trump पर भड़ास, टैरिफ को बताया मुर्खतापूर्ण कदम
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भले ही अपने रेसिप्रोकल टैरिफ के गुणगान कर रहे हैं परंतु खुद अमेरिकी अर्थशास्त्री इसकी खुलकर आलोचना भी कर रहे हैं। खासतौर पर उस समय जब अमेरिका ने भारत पर एक्स्ट्रा 25% टैरिफ लगाया है। इसको लेकर कोलंबिया यूनिवर्सिटी के अर्थशास्त्री और पूर्व संयुक्त राष्ट्र सलाहाकर जैफरी सैक्स (jeffrey sachs) ने ट्रंप टैरिफ को अमेरिका के इतिहास का सबसे मूर्खतापूर्ण कदम बताया है।ट्रंप ने खुद दिलवाई ब्रिक्स को जीत
ट्रंप टैरिफ को अमेरिकी विदेशी नीति का सबसे मूर्खतापूर्ण कदम बताते हुए अर्थशास्त्री जेफरी सैक्स ने तीखी टिप्पणियां की हैं। उन्होंने ट्रंप प्रशासन के द्वारा रुसी तेल की खरीद को लेकर भारत पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने के फैसले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह कदम खुद अमेरिका पर ही उलटा पड़ा है क्योंकि इससे रातोरात ब्रिक्स समूह के देश एकजुट हो गए हैं। जैफरी ने भारत पर टैरिफ लगाए जाने के बाद ब्राजील, रुस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के बीच बढ़ते समन्वय की ओर इशारा करते हुए कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप ने खुद ही ब्रिक्स को एक तरह से जीत दिलवाने का काम किया है। जैफरी सैक्स के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने हाल के फैसलों के कारण भारत का भरोसा तोड़ दिया है। उन्होंने कहा है कि इसका परिणाम रणनीतिक और दीर्घकालिक है। भारत एक इस तरह का देश है जिसको अमेरिका बढ़ावा दे रहा है परंतु उसी भारत पर टैरिफ अटैक करने से भरोसा टूट चुका है। जैफरी ने आगे कहा है कि अब भले ही यूएस राष्ट्रपति टैरिफ को हटाने का फैसला क्यों न करें परंतु भारतीयों ने इससे एक सबक तो सीखा है कि आप अमेरिका पर कभी भी भरोसा नहीं कर सकते। रुसी तेल की खरीद पर भारत ने हाल ही में निशाना साधने वाले अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम को भी जैफरी ने आड़े हाथ ले लिया है। उनकी आलोचना करते हुए उन्होंने अमेरिकी सीनेट में सबसे खराब सीनेटर बता दिया है। अलास्का ने हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात को लेकर ग्राहम ने भारत पर मुनाफाखोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी दावा कर दिया था कि रुसी राष्ट्रपति की अलास्का यात्रा ट्रंप द्वारा रुसी तेल खरीदने पर 50% टैरिफ की धमकी के कारण हुई थी। ट्रंप के भारत पर डबल टैरिफ अटैक के बाद से ही उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। ये खुद अमेरिका से इसकी आलोचना की जा रही है। जैफरी सैक्स से पहले पूर्व अमेरिकी राजनयिक जैफ्री पायट ने भी डोनाल्ड ट्रंप को बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि चीन पर निर्भरता को कम करने के लिए ट्रंप की स्ट्रेटजी भारत के साथ उनके मजबूर और भरोसेमंद साझेदारी के बिना सफल नहीं होगी। उनका कहना है कि भारत पर 50% टैरिफ लगाने से द्विपक्षीय विश्वास पर भी गहरा असर पड़ा है और इससे विश्वास की बुनियाद को काफी नुकसान भी पहुंचा है। -

Jalandhar News: भाजपा नेता सुशील रिंकू और केडी भंडारी को पुलिस ने लिया हिरासत में, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: देहात में भाजपा नेताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा हैकि शाहकोट और लांबड़ा में दो नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार शाहकोट पुलिस ने जहां केडी भंडारी को हिरासत में ले लिया है, वहीं लांबड़ा पुलिस ने पूर्व सासंद सुशील रिंकू को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ की अगुवाई में शाहकोट के रूपेवाली में की गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि भाजपा के नेता इलाके में कैंप लगाने जा रहे थे। जिसकी परमिशन उन्होंने प्रशासन द्वारा नहीं ली हुई थी।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
ਪੰਜਾਬ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਕਈ ਲੀਡਰ ਹਿਰਾਸਤ ‘ਚ, ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਸਿਹਤ ਸਕੀਮਾਂ ਦਾ ਕਰ ਰਹੇ ਸੀ ਪ੍ਰਚਾਰ
जानकारी के अनुसार भाजपा जालंधर के नेताओं के हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलने पर भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित होना शुरू हो गए है। बता दें कि हाल ही में भाजपा द्वारा जनता सुविधाओं के लिए लगाए गए 39 कैंपों को बंद करने को लेकर तनाव बना था। भाजपा ने आरोप लगाया था कि सरकार जानबूझकर हमारे कैंप रोक रही है।
सरकार ने राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों को पत्र भेजकर निर्देश जारी किए हैं कि जो भी व्यक्ति या संस्थाएं बिना अधिकार के डेटा एकत्रित कर रही हैं, उनके खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए। पत्र में स्पष्ट लिखा गया है कि केवल वही लोग जिनको सरकार से आधिकारिक मंजूरी या मान्यता प्राप्त है, उनके साथ ही सरकारी जानकारी सांझा की जाएगी। नई चिट्ठी के अनुसार अब कोई भी कैंप या गतिविधि सरकार की मंजूरी के बिना नहीं लगाई जा सकेगी।
-

Punjab News: सूचना मंत्रालय का अफसर बन लोगों पर रौब झाड़ने वाला नौसरबाज काबू, देखें वीडियो
मोहालीः जिले के बलौंगी इलाके में खुद को केंद्रीय सूचना मंत्रालय का “प्रोसेसिंग ऑफिसर” बताकर बड़े अधिकारियों को लूटने तथा उन पर रोब जमाने का मामला सामने आया है। मोहाली के थाना बलौंगी पुलिस ने एक नौसरबाज को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान चंडीगढ़ निवासी चरणप्रीत सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी मुताबिक, चरणप्रीत सिंह खुद को केंद्रीय सूचना मंत्रालय का “प्रोसेसिंग ऑफिसर” बताकर एसएसपी, डीसी और अन्य उच्च पदस्थ अधिकारियों को लूटता था। वह लाल बत्ती लगी इनोवा कार में घूमता था और दफ्तरों में जाकर असली अफसर की तरह काम करवाता था। चरणप्रीत ने जिला परिषद मोहाली से एक सरकारी कमरा, गाड़ी और गनमैन की भी मांग की थी। उसने भारत सरकार के फर्जी लेटरहेड पर अधिकारियों के जाली हस्ताक्षर करके उन्हें ठगने की कोशिश की।
दफ्तर ने जब इसकी जांच की तो पता चला कि वह जो लेटर दिखा रहा था, उस पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के असली डायरेक्टर के हस्ताक्षर नहीं थे। जांच के दौरान चरणप्रीत के पास से फर्जी पहचान पत्र, आधार कार्ड और फर्जी नियुक्ति पत्र भी बरामद हुए। पुलिस ने चरणप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे 2 दिन का पुलिस रिमांड दिया गया है। पूछताछ में उसने कबूला कि वह घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था, लेकिन खुद को बड़ा अधिकारी बताकर लोगों पर रौब झाड़ने की कोशिश कर रहा था। अब चरणप्रीत के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

Punjab News: एक्शन में आई सरकार, सभी DC को जारी किए ये निर्देश
चंडीगढ़ः पंजाब सरकार एक्शन मोड में आ गई है। दरअसल, सरकार ने राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों को पत्र भेजकर निर्देश जारी किए हैं कि जो भी व्यक्ति या संस्थाएं बिना अधिकार के डेटा एकत्रित कर रही हैं, उनके खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए। पत्र में स्पष्ट लिखा गया है कि केवल वही लोग जिनको सरकार से आधिकारिक मंजूरी या मान्यता प्राप्त है, उनके साथ ही सरकारी जानकारी सांझा की जाएगी।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :
ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸਾਰੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰਾਂ ਨੂੰ ਚਿੱਠੀ ਜਾਰੀ, ਬਿਨਾਂ ਮਨਜ਼ੂਰੀ ਡਾਟਾ ਇਕੱਠਾ ਕਰਨ ’ਤੇ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਦੇ ਆਦੇਸ਼

हाल ही में भाजपा द्वारा जनता सुविधाओं के लिए लगाए गए 39 कैंपों को बंद करने को लेकर तनाव बना था। भाजपा ने आरोप लगाया था कि सरकार जानबूझकर हमारे कैंप रोक रही है। नई चिट्ठी के अनुसार अब कोई भी कैंप या गतिविधि सरकार की मंजूरी के बिना नहीं लगाई जा सकेगी।
-

आज फिर पोंग डैम से छोड़ा गया 65 हजार क्यूसेक पानी, Punjab के इन जिलों में मंडराया बाढ़ का खतरा, देखें वीडियो
होशियारपुरः हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद पौंग बांध का जलस्तर बढ़कर 1,384.37 फुट हो गया है,जो पानी पीछे से आ रहा है उसका लेवल102195 हिमाचल से आ रहा है पौंग बांध में जिससे बांध पर दबाव कम करने के लिए ब्यास नदी में 65272क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं पंजाब के मैदानी इलाकों में कल हुई बारिश से पानी ही पानी हो गया है।
ब्यास नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ने से कपूरथला और होशियारपुर के मंडे एरिया के पानी का जलस्तर बढ़ रहा है। रोजाना हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बरसात से पानी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसी के चलते पोंग डैम से पानी लगातार ब्यास नदी को छोड़ा जा रहा है।
हालांकि प्रशासन की ओर से कहा गया है कि घबराने वाली कोई बात नहीं है प्रशासन की टीम द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। अगर कपूरथला और होशियारपुर के मंड क्षेत्र की बात करें तो आसपास के गांवों में बढ़ते पानी के स्तर से खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में पंजाब सरकार के मंत्री बाढ़ वाले क्षेत्रों का दौरा कर रहे है और लोगों को सहायता का पूरा आश्वासन दे रहे है।
-

Jalandhar News: इलैक्ट्रॉनिक्स दुकान से नगदी चुराते 2 बाइक सवार काबू, लोगों ने की छित्तर परेड, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: चोरी की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं गोराया में चोरों ने इलेक्ट्रिक की दुकान को निशाना बनाया है। जहां दिन दहाड़े बाइक सवार 3 चोरों ने घटना को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार तीन चोरों ने ताला तोड़कर दुकान में घुसपैठ की और दुकान से नगदी चुरा ली।
मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार संजीव हीर ने बताया कि रुद्रका रोड पर उनकी इलैक्ट्रॉनिक्स की एक दुकान है। वह रोटी खाने के लिए दुकान के एल्युमिनियम के दरवाजे को ताला लगाकर घर चले गए थे। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार 3 युवकों ने आकर दुकान के दरवाज़े का ताला तोड़कर अंदर घुसकर तिजौरी में रखे 8 से 10 हजार रुपए निकाल लिए।
जब आसपास बैठे दुकानदारों को पता चला, तो उन्होंने 3 युवकों में से दो को पकड़ लिया, जबकि तीसरा साथी पैसे लेकर फरार हो गया। दुकानदारों और राहगीरों ने पकड़े गए दो चोरों की जमकर पिटाई की। पकड़े गए दो चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। दुकानदारों ने कहा कि इलाके में किसी भी दुकानदार की दुकान सुरक्षित नहीं है। उन्होंने चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।
-

Maa Vaishno Devi जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पुल से गिरी, एक की मौत, देखें वीडियो
जम्मू : जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में वीरवार तड़के एक दर्दनाक बस हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी एक बस पुल से नीचे जा गिरी। इस घटना में अब तक एक श्रद्धालु की मौत होने की सूचना आई है। वहीं करीब 40 यात्री घायल हो गए हैं। बस में उत्तर प्रदेश के यात्री सवार थे। सभी यात्री यूपी के अमरोहा जिले के रहने वाले हैं, जो माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा जा रहे थे। रास्ते में बस हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब यात्रियों से भरी बस (रजिस्ट्रेशन नंबर- यूपी 81 बीटी 7688), कठुआ से कटरा की ओर जा रही थी।
जिला सांबा के जतवाल क्षेत्र में अचानक बस का टायर फट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर लगभग 30 फीट ऊंचे पुल से नीचे गिर गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए आगे आए और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को जिला अस्पताल सांबा पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इनमें से 8 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए एम्स विजयपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। एक यात्री ने बताया कि वह अमरोहा से आए थे और माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए कटरा जा रहे थे।
बस में बच्चे और महिलाएं भी सवार थीं। रास्ते में हादसा हुआ, जिसमें लगभग सभी लोगों को चोटें आई हैं। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने बस सवार यात्रियों की मदद की। व्यक्ति ने दावा किया कि ड्राइवर की गलती से यह हादसा हुआ। हम सभी सो रहे थे। अचानक से गाड़ी एक पुल से 30 फीट नीचे गिर गई। दूसरे यात्री ने बताया कि वह अपने घर से 18 अगस्त को निकले थे। शुरुआत में चामुंडा देवी मंदिर और ज्वालाजी मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद बस सवार सभी लोग माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे। रात को करीब डेढ़ बजे हादसा हुआ।
-

5 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन में मचा हड़कंप
नई दिल्ली: दिल्ली के स्कूल और पिछले लगातार तीन दिनों से मिल रही बम से उड़ाने की धमकियों ने पुलिस की मुश्किलों को बहुत बढ़ा दिया है। आज फिर दिल्ली में करीब 5 स्कूलों में धमकी भरे ईमेल मिले हैं। पुलिस अन्य एजेंसियां स्कूलों में पहुंचकर तलाशी ले रही हैं। बता दें कि ये धमकी दिल्ली के द्वारका सेक्टर-5 और प्रसाद नगर समेत 5 स्कूलों को बम की धमकी वाला ईमेल भेजा गया। पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे, अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
बता दें कि बीते दो दिन से लगातार स्कूूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। बीते दिन ही दिल्ली में करीब 50 स्कूलों में धमकी भरे ईमेल मिले थे। ये धमकी भरे ईमेल बीते दिन सुबह 7:40 और 7:42 बजे मिली थी। पुलिस अन्य एजेंसियां स्कूलों में पहुंचकर तलाशी की। ये धमकी भरे ईमेल एसकेवी मालवीय नगर और आंध्रा स्कूल, प्रसाद नगर को धमकी भरे गए थे।
इससे पहले भी चाणक्यपुरी और दिल्ली के अन्य स्कूलों को मेल के जरिए बम की धमकियां मिल चुकी हैं। पिछले साल भी कई स्कूलों को इसी प्रकार की धमकियों का सामना करना पड़ा था। दिल्ली पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा कदम उठाए गए हैं। पुलिस ने स्कूलों और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने का आदेश दिया है।
साइबर सेल से ली गई थी मदद: दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले मिली धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ले गई थी। इसके साथ ही हमने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। बता दें कि इससे पहले दिसंबर महीने में पिछले साल 2024 में भी दिल्ली के कई स्कूलों को इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिले थे, जो बाद में सभी फर्जी साबित हुए थे। इन धमकियों ने दिल्ली वासियों को चिंता में डाल दिया था।