Blog

  • पंजाबः अकाली-कांग्रेस को बड़ा झटका, इन नेताओं सहित 30 से ज्यादा कार्यकर्ता AAP में हुए शामिल

    लुधियानाः समराला में आम आदमी पार्टी से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष रहा दिग्गज नेता सोहन लाल शेरपुरी और उसका परिवार पार्टी छोड़कर अब आम आदमी पार्टी में शामिल हो गया। बताया जा रहा है कि वह अकाली दल के महासचिव रहे मनमोहन सिंह खेड़ा भी आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर अब वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं और उन्हें समराला हलके में आम आदमी पार्टी के प्रति प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। यहीं नहीं बल्कि सरपंच पंच समेत 30 से ज्यादा परिवारों ने आम आदमी पार्टी का झाड़ू थाम लिया है।

    इस दौरान हलका विधायक जगतार सिंह दयालपुरा ने कहा कि समराला हलके का एक बहुत बड़ा परिवार है जो आज हमारे साथ चल रहा है क्योंकि उनके पास राजनीति का काफी अनुभव है और वे आज मेरे साथ जुड़े हुए हैं। आज मैं बहुत खुश हूं क्योंकि मेरा परिवार बड़ा हो गया है। हलका विधायक ने सुखबीर बादल और तंज कसते हुए कहा कि सुखबीर बादल अब तक गायब हैं और अब पंजाब बचाओ यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन इस दिखावे की यात्रा से उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा।

    आज मेरे क्षेत्र की जनता उनके साथ वैसा ही व्यवहार करेगी जैसा उन्होंने मेरे क्षेत्र के साथ किया था। वहीं, 70 साल तक पार्टी में शामिल रहने वाले कांग्रेस परिवार के सदस्य सोहन लाल शेरपुरी कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस सरकार अब तक काम नहीं कर सकी, वह काम सीएम भगवंत मान की सरकार ने दो सालों में करके दिखाए है। जिससे प्रभावित होकर हमने कांग्रेस छोड़ दी और आप पार्टी का झाड़ू थाम लिया। अकाली दल में महासचिव रहे मनमोहन सिंह खेड़ा ने कहा कि भगवंत मान सिंह की सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर हमने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है।

  • 6 स्कूलों को मिली बम ब्लास्ट की धमकी, मचा हड़कंप, डॉग-बम क्वाड का सर्च ऑपरेशन, देखें वीडियो

    6 स्कूलों को मिली बम ब्लास्ट की धमकी, मचा हड़कंप, डॉग-बम क्वाड का सर्च ऑपरेशन, देखें वीडियो

    जयपुरः दिल्ली-NCR और गुजरात के स्कूलों के बाद राजस्थान के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। आज सुबह 6 प्राइवेट स्कूलों में बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल पहुंचे तो हड़कंप मच गया। बम और डॉग स्कवाड के साथ स्कूलों का कोना-कोना खंगाला जा रहा है। स्कूल खाली करा लिए गए हैं। बच्चों को बिना बैग के घर भेज दिया गया है। हालांकि अभी तक सर्च में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है, लेकिन एक अज्ञात व्यक्ति ने स्कूलों के प्रिंसिपल को ईमेल भेजा, जिसमें लिखा कि आज स्कूल की बिल्डिंग को बम से उड़ा दिया जाएगा।

    आनन-फानन में ईमेल की सूचना पुलिस विभाग को दी गई। पुलिस टीमें बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंची। एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी आईं। बच्चों को उनके मां-बाप को बुलाकर उनके साथ घर भेज दिया गया। बता दें कि बीते दिन भी राजस्थान के जयपुर में तिलक नगर स्थित MPS स्कूल को धमकी मिली थी। स्कूल के ऑफिशियल मेल आईडी पर बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। बगरू स्थित MPS, माणक चौक, विद्याधर नगर, वैशाली नगर, निवारू रोड स्थित स्कूलों और मालपुरागेट बम्बाला पुलिया स्थित स्कूल को भी धमकी भरे ईमेल पहुंचे।

    जानकारी मिलते ही मोती डूंगरी पुलिस और आदर्श नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग और बम स्कवाड की टीमों ने कोना-कोना खंगाला, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। हालांकि अब गर्मियों की छुट्टियां पड़ गई हैं, लेकिन स्कूल में स्टाफ आता रहेगा। इनके अलावा दिल्ली के 2 सरकारी अस्पतालों समेत IGI एयरपोर्ट, अहमदाबाद, लखनऊ, अगरतला, पटना, गुवाहाटी, जम्मू, औरंगाबाद, जयपुर,कालीकट, बागडोगरा के एयरपोर्ट को भी उड़ाने की धमकी मिली थी।

  • गुरुद्वारा साहिब में लंगर की सेवा करते दिखे PM नरेंद्र मोदी, देखें वीडियो

    गुरुद्वारा साहिब में लंगर की सेवा करते दिखे PM नरेंद्र मोदी, देखें वीडियो

    पटनाः बिहार दौरे के दूसरे दिन सोमवार को पीएम मोदी पटना सिटी स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे पहुंचे। पीएम ने यहां माथा टेका। अरदास की और लंगर भी खाया। पीएम ने यहां लंगर में सेवा भी दी। पंगत में बैठे लोगों को पीएम ने खाना खिलाया। पीएम यहां करीब 20 मिनट रुके। उनके साथ रविशंकर प्रसाद और अश्विनी चौबे भी थे। यह पहला मौका है, जब कोई पीएम पटना साहिब गुरुद्वारे पहुंचे हैं। पटना साहिब गुरुद्वारे पहुंचने के दौरान सड़क की चौड़ाई कम होने से पीएम का कारकेट फंस गया। बैरिकेडिंग हटाकर कारकेट को आगे निकाला गया।

    पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला आयकर गोलंबर होते हुए राजभवन की ओर निकल गया। जाथेदार बलदेव सिंह ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है जब पटना सिटी स्थित गुरुद्वारे में कोई प्रधानमंत्री आए हैं। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पटना सिटी में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पीएम के कार्यक्रम को लेकर सिख समुदाय के लोगों में काफी उत्साह दिखा। तख्त श्री हरविंदर साहिब गुरुद्वारा को रंग रोगन के साथ दुल्हन की तरह सजाया गया था। इससे पहले पीएम मोदी पटना के इको पार्क पहुंचे। इसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

  • जब गाड़ी से सड़क पर बिखरी Limca की बोतलें, देखें वीडियो 

    जब गाड़ी से सड़क पर बिखरी Limca की बोतलें, देखें वीडियो 

    सोशल मीडिया पर गांव धर्मगढ़ के लोगों की एक वीडियों काफी वायरल हो रही है। दरअसल, सड़क पर गाड़ी में भरी Limca की बोतलें सड़क पर पलट गई। बताया जा रहा है कि रास्ते में सड़क खराब होने के कारण गाड़ी में उछाल आने से बोतलें सड़क पर बिखर गई। हालांकि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ है। लेकिन सड़क पर बोतलें बिखरी देख पंजाबी नौजवान मदद के लिए ड्राइवर के साथ आए है। गांव धर्मगढ़ के लोगों ने बोतलें सड़क पर बिखरी देखी तो वह तुरंत अन्य लोगों के साथ जुट गए। इस दौरान उक्त वीडियो में व्यक्ति कह रहा है कि वह इस कह रहा है कि इससे पहले सेब का ट्रक पलटा था और लोग सेब लूटने की होड़ में लगे हुए थे। लेकिन व्यक्ति कह रहा है कि उनके गांव के लोग ड्राइवर की मदद के लिए बोतले इकट्ठी करके गाड़ी में रखवाने में लगे हुए है। व्यक्ति कह रहा है कि अगर ड्राइवर को किसी ओर चीज की मदद चाहिए होगी तो वह भी मुहैय्या करवाएंगे।

  • स्टेज पर परफॉर्म करते दिग्गज एक्टर का हुआ निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

    मुंबई : मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मराठी फिल्म और टीवी एक्टर सतीश जोशी का निधन हो गया है। एक इवेंट में मंच पर परफॉर्मेंस के दौरान अचानक उनका निधन हो गया। एक्टर की मौत की जानकारी उनके दोस्त राजेश देशपांडे ने अपने फेसबुक अकाउंट पर दी है। इस खबर के बाद उनके फैंस और मराठी सिनेमा में शोक की लहर दौड़ गई है।

    दरअसल सतीश जोशी को एक कार्यक्रम के लिए इनवाइट किया गया था। इस दौरान परफॉर्म करते वक्त वह अचानक मंच पर गिर पड़े। जिसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अफसोस उन्हें बचाया नहीं जा सका। वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। एक्टर की मौत पर दुख जताते हुए उनके दोस्त राजेश देशपांडे ने फेसबुक पर उनकी फोटो शेयर करते हुए लिखा, बता दें सतीश जोशी एक मशहूर मराठी थिएटर कलाकार थे।

    उन्होंने कई फिल्मों, सीरियल्य और नाटकों में काम किया था। जी मराठी के शो ‘भाग्यलक्ष्मी’ में उन्होंने बहुत अहम किरदार निभाया था और इसके लिए उन्होंने काफी तारीफें बटोरी थी। एक्टर को आखिरी बार ‘यशोदा गोश्त श्यामचे आइची’ में देखा गया था।  

  • निजी अस्पताल के डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही: ऑपरेशन के दौरान मरीज के पेट में छोड़ा कॉटन, देखें वीडियो

    निजी अस्पताल के डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही: ऑपरेशन के दौरान मरीज के पेट में छोड़ा कॉटन, देखें वीडियो

    शिकायत के बाद हॉस्पिटल से डॉक्टर और स्टाफ हुआ फरार

    मेरठः हापुड रोड स्थित निजी अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई है। जहां डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान मरीज के पेट में कॉटन छोड़ दिया। ऑपरेशन के कुछ दिन बाद मरीज की हालत बिगड़ी तो मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद मरीज का दूसरे हॉस्पिटल में ऑपरेशन कराया गया। वहां डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान मरीज के पेट से कॉटन को निकाल कर मरीज की जान बचाई। पीड़ित परिवार पट्टी लेकर आरोपी डॉक्टर के पास पहुंचे तो उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। जिसके बाद हॉस्पिटल में हंगामा हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पुलिस पहुंची और पीड़ित परिवार से तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। इस दौरान हॉस्पिटल से डॉक्टर और स्टाफ फरार हो गया। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र खुशहाल नगर के रहने सलमान को बीमारी के चलते 15 अप्रैल को हापुड रोड स्थित न्यू मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

    जहां डॉक्टरों ने सलमान को गोल्ड ब्लैडर बीमारी बताते हुए 16 अप्रैल को डॉ रिजवान और डॉक्टर फिरोज ने सलमान का ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के करीब 20 दिन बाद सलमान की तबीयत दिन पर दिन बिगड़ने लगी। सलमान के परिवार वाले उसे लेकर गढ़ रोड स्थित मेडमिन हॉस्पिटल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने सलमान का अल्ट्रासाउंड कराया। जिसे देखकर डॉक्टर भी अचंभित रह गए, क्योंकि डॉक्टर ने लापरवाही के चलते उसके पेट में कॉटन को छोड़ दिया था। इसी के चलते सलमान के पेट में पस बढ़ने लगा था। मैडमिन हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने सलमान का ऑपरेशन करने के बाद उसके पेट से कॉटन को निकाल दिया। सलमान का भाई बिलाल और परिवार के लोग कॉटन लेकर आरोपी डॉक्टर रिजवान और फिरोज के पास न्यू मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे और मामले की जानकारी दी। आरोप है कि इसी दौरान डॉक्टर रिजवान डॉक्टर तैमूर, डॉक्टर फिरोज साकिब एहसान और असर सहित 10-12 अन्य स्टाफ के लोगों ने सलमान के भाई बिलाल और उसके परिवार वालों के साथ जमकर अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी।

    इस दौरान अस्पताल में जमकर हंगामा हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर लोहिया नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इस दौरान अस्पताल से सभी डॉक्टर और स्टाफ फरार हो गया पुलिस ने पीड़ित परिवार को समझ कर शांत करने के बाद आरोपियों के खिलाफ तैयारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार का कहना है कि वह आरोपियों की शिकायत सीएमओ सहित मुख्यमंत्री से करेंगे। पीड़ित परिवार ने बताया कि मारपीट की पूरी घटना हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है और उन्होंने तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। लोहिया नगर थाना प्रभारी संजय पांडे का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • अल्लू अर्जुन के खिलाफ हुआ केस दर्ज, जानें मामला

    अल्लू अर्जुन के खिलाफ हुआ केस दर्ज, जानें मामला

    नंदयाला :  विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के पहले प्रचार अभियान पर रोक लग जाने के बावजूद रैली में शामिल होकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में लोकप्रिय तेलुगू अभिनेता अल्लू अर्जुन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक नंदयाला जिले के पुलिस अधीक्षक के. रघुवीरा रेड्डी ने बताया कि अर्जुन शनिवार को नंदयाला विधानसभा क्षेत्र से वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार एस रवि चंद्र किशोर रेड्डी के आवास पर कथित तौर पर एक रैली में आए थे।उन्होंने बताया कि 300 से अधिक प्रशंसक मोटरसाइकिल के जरिए आए थे। उन्होंने बताया कि शनिवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया।

    अभिनेता ने किशोर रेड्डी के समर्थन में ‘एक्स’ पर एक संदेश भी लिखा। दिलचस्प बात यह है कि आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में स्थित पलाकोल्लू शहर अर्जुन का पैतृक स्थान है और अर्जुन जनसेना के संस्थापक एवं अभिनेता-नेता पवन कल्याण के करीबी रिश्तेदार हैं।

  • पंजाब: सीएम और केंद्रिय मंत्री की मौजूदगी में भाजपा के 7 उम्मीदवार आज भरेंगे नामांकन

    मोहालीः भारतीय जनता पार्टी के सात प्रत्याशी 1 जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान उत्तराखंड, असम और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों के साथ केंद्रीय मंत्रियों की उपस्थिति में भाजपा अपना शक्ति प्रदर्शन करेगी। पंजाब भाजपा के महामंत्री राकेश राठौर ने बताया कि पटियाला लोकसभा सीट से परनीत कौर सुबह 10:55 बजे पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी अरविंद खन्ना, अनीता सोम प्रकाश, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, गेजा राम वाल्मीकि, परमपाल कौर सिद्धू भी सोमवार को ही अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इन नेताओं के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

    संगरूर लोकसभा सीट के प्रत्याशी अरविंद खन्ना सुबह साढ़े 11 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उनके साथ भी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ मौजूद रहेंगे। होशियारपुर लोकसभा सीट से अनीता सोम प्रकाश केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की मौजूदगी में दोपहर दो बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। फिरोजपुर लोकसभा सीट से राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी पूर्व केंद्रीय मंत्री व मौजूदा राज्यसभा सदस्य हरदीप पुरी की मौजूदगी में दोपहर साढ़े 12 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। फतेहगढ़ साहिब से गेजाराम वाल्मीकि राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा और केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी की मौजूदगी में सुबह साढ़े 11 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

    बठिंडा लोकसभा सीट से परमपाल कौर सिद्धू पंजाब भाजपा चुनाव प्रभारी व गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और भाजपा के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हरजीत सिंह ग्रेवाल की मौजूदगी में दोपहर 12 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। आनंदपुर साहिब से डॉ. सुभाष शर्मा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी की मौजूदगी में 14 मई को सुबह साढ़े 11 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

  • पंजाबः रोडवेज बस की चपेट मे आने से एक्टिवा सवार की मौ+त, देखें वीडियो

    पंजाबः रोडवेज बस की चपेट मे आने से एक्टिवा सवार की मौ+त, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब रोडवेज की बस की चपेट में आने से एक्टिवा सवार नौजवान की मौत होने का मामला सामने आया है। इस हादसे के दौरान एक्टिवा सवार के साथ  2 साल की मासूम बेटी भी मौजूद थी, गनीमत यह रही कि हादसे में बेटी सही सलामत बच गई। मिली जानकारी के मुताबिक एक्टिवा सवार अपने 2 साल मासूम बच्ची के साथ अमृतसर रोड पर निजी काम के लिए जा रहा था। इस दौरान अचानक पंजाब रोडवेज की बस की चपेट में आने के कारण एक्टिवा सवार की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच कर रही है और शव को कब्जे में लेकर सिविल हॉस्पिटल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया गया है। वहीं मृतक नौजवान मोगा के गोविंदगढ़ बस्ती का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतक के परिवारिक मेंबर किसी भी तरह की जानकारी सांझा करने में समर्थ दिखाई दिए।

  • बाढ़ ने मचाई तबाही, 37 की हुई मौ’त, 12 से ज्यादा लापता

    बाढ़ ने मचाई तबाही, 37 की हुई मौ’त, 12 से ज्यादा लापता

    नई दिल्ली : इंडोनेशिया में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। बारिश के बाद कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए है। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर भारी बारिश और ज्वालामुखी की ढलानों से बहते कीचड़ के कारण अचानक बाढ़ आ गई। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने कहा कि मानसून की बारिश और माउंट मारापी की ठंडे लावे वाली ढलानों से कीचड़ के प्रवाह हुआ। कीचड़ वाले पानी की वजह से भूस्खलन हुआ।

    भारी बारिश के कारण शनिवार आधी रात एक नदी में उफान आ गया। नदी में आए उफान के कारण पश्चिम सुमात्रा प्रांत के चार जिलों के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए।बाढ़ की चपेट में आने की वजह से कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग लापता हैं।

    अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कई लोग बाढ़ में बह गए और 100 से अधिक घर और इमारतें जलमग्न हो गईं। ठंडा लावा ज्वालामुखीय सामग्री और मलबे का मिश्रण है जो बारिश में ज्वालामुखी की ढलानों से बहता है।