Blog

  • हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिज़ल्ट हुआ जारी

    हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिज़ल्ट हुआ जारी

    हरियाणा: इस वर्ष 2 लाख से अधिक छात्रों ने 10वीं हरियाणा बोर्ड की परीक्षा दी और इन छात्रों के परिणाम प्रकाशित किए गए हैं। जिन छात्रों ने इस साल हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा दी थी, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं।

    हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) ने आज, 12 मई को कक्षा 10वीं बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए। वे अपना परिणाम तुरंत आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर देख सकते हैं। अपनी मार्कशीट जांचने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर का उपयोग करके वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा।

    छात्र अब सीधे लिंक पर जाकर अपने अंक देख सकते हैं। हम आपको बताना चाहेंगे कि बोर्ड ने 30 अप्रैल को 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए थे जिसके बाद 10वीं कक्षा के नतीजे जारी किए गए।

    एचबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 2 अप्रैल, 2024 तक आयोजित की गई थी।

  • अनुराग ठाकुर के नामांकन में लाव लशकर के साथ पहुंचे चैतन्य शर्मा

    अनुराग ठाकुर के नामांकन में लाव लशकर के साथ पहुंचे चैतन्य शर्मा

    ऊना/ सुशील पंडित : गगरेट विधानसभा उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने शनिवार को दमखम दिखाते हुए गगरेट मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं के बड़े काफिले के साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के नामांकन में पहुंचे और अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। चैतन्य शर्मा ने बताया कि अनुराग ठाकुर के नामांकन में उमड़ी भीड़ ने साबित कर दिया है कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से अनुराग ठाकुर की ऐतिहासिक जीत होगी जबकि उपचुनाव में भी भाजपा की जीत तय है।
    मंडल अध्यक्ष राजीव राजू ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के नामांकन में जाकर भाजपा पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओ में नए रक्त का संचार हुआ है और कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव एवम विधानसभा उपचुनाव में पूरी तरह से जुट गये हैं। उधर गगरेट विधानसभा उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने डोर टू डोर जन सम्पर्क अभियान छेड़ रखा है।
    दिन हो या रात, सुबह हो या शाम अथवा दोपहर चैतन्य शर्मा के कदम सम्पर्क अभियान के तहत लगातार बढ़ते जा रहे हैं और घर घर जाकर चैतन्य शर्मा न केवल दस्तक दे रहे हैं अपितु आम जनमानस की समस्याओ को भी सहज भाव से सुन रहे हैं। चैतन्य शर्मा भाजपा वूथ कमेटी के पदाधिकारियों एवम  कार्यकर्ताओं और आम जनमान्स  के  साथ  बैठक करके  उनके जरूरी सुझावों पर अमल कर  रहे है । साथ ही आम जनमानस से मिलकर 1 जून को हो रहे लोकसभा एवम विधानसभा उपचुनाव के लिए वोट मांग रहे हैं चैतन्य शर्मा ने  आह्वान किया है कि 1जून को होने वाले उपचुनाव के लिए जुट जाएँ ताकि उपचुनाव के साथ साथ लोकसभा चुनाव में  भाजपा की जीत सुनिश्चित हो सके।
    चैतन्य शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की उल्टी गिनती उस दिन ही शुरू ही गयी थी जिस दिन भाजपा सरकार द्वारा खोले गये कार्यालयों एवम संस्थानों को प्रदेश सरकार ने बदले की भावना से कार्य करते हुए बंद कर दिया था, फिर राज्यसभा चुनाव में मिली हार से भी प्रदेश सरकार ने सबक नहीं लिया और राजनितिक मर्यादाओं से परे बयानबाजी की जा रही है जो कि अफ़सोसजनक है। उन्होंने बताया कि गगरेट के हित कि खातिर उन्हें मजबूरन क्रांति का बिगुल बजाना पड़ा और अब घर घर जाकर वह प्रदेश सरकार की असलियत बताते हुए भाजपा के लिए वोट मांग रहे हैं और जनता का भी उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है।
  • पंजाब: शादी का झांसा देकर डांसर का हुआ रेप, FIR दर्ज

    फिरोजपुर : शादी का झांसा देकर एक ऑर्केस्ट्रा डांसर से रेप का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने डांसर के साथ दुष्कर्म किया और इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    पीड़िता ने पुलिस को शिकायत मे बताया कि 10 साल पहले उसका तलाक हो गया था। जिसके बाद उसने आर्केस्ट्रा में काम शुरू किया। जहां उसकी दोस्ती आरोपी गगन ग्रोवर निवासी नवी आबादी बस्ती, बलूचा फिरोजपुर शहर से हो गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि गगन ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। 

    गगन ने उसकी अश्लील वीडियो और फोटो भी खिंच ली। जिसके बाद गगन ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर 3 लाख रुपये और सोने की चेन ले ली। जब उसने गगन से बात करनी बंद कर दी, तो उसने आपत्तिजनक वीडियो उसके भाई-भाभी और रिश्तेदारों को भेज सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

    फिरोजपुर सिटी थाने की इंस्पेक्टर नवनीत कौर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर जांच करने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ़्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

  • पत्नी का गला काटकर थाने पंहुचा पति 

    जयपुर: पुलिस इस बात से हैरान रह गई कि एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और सीधे पुलिस स्टेशन पहुंच गया. उसके खून से सने कपड़े और खून से सने हाथ देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। संदिग्ध की निशानदेही पर जब पुलिस कमरे में दाखिल हुई तो उन्हें उसकी पत्नी का खून से लथपथ शव मिला। लेकिन पुलिस ने संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया और शव को अस्पताल की मोर्चरी में ले गई.

    राजस्थान के जयपुर में एक व्यक्ति ने अपने बच्चों के सामने अपनी पत्नी का गला चाकू से काट दिया। इसके बाद वह थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम जांच के लिए भेज दिया है। प्रतिवादी के पति को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

    दरअसल घटना जयपुर के श्याम नगर इलाके की है. काजल सरकार नाम के 35 वर्षीय व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के कारण शनिवार को अपनी 32 वर्षीय पत्नी प्रीति की हत्या कर दी. हत्यारे पति ने पहले अपनी पत्नी का गला धारदार चाकू से काटा और फिर उसके पेट में चाकू मारकर उसे दर्द दिया और मार डाला। प्रतिवादी ने यह सब अपने बेटे की मौजूदगी में किया।

  • जालंधरः इस इलाके में चली गोली, एक घायल

    जालंधर, ENS: वडाला चौंक के नजदीक गोली चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गोली एक व्यक्ति के पेट में लगी है। जो किसी बस में सवार होकर आया था, व्यक्ति जैसे ही बस से उतरा तो हमलावरों ने उस पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गए।  

    घायल व्यक्ति कपूरथला का रहने वाला है। राहगीरों ने घायल को इलाज के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। जहा थाना भार्गव पुलिस उसके x ray करवा रही है।

  • सलमान खान को मौसेरे भाई ने घोपा चाक़ू, शाहरुख़ खान ने पहुंचाया अस्पताल

    जयपुर: सलमान अपने साथी शाहरुख सहित अपने दोस्तों के साथ अपने चचेरे भाइयों को शांत करने गए थे, लेकिन एक व्हाट्सएप ग्रुप में एक संदेश पर बहस इतनी बढ़ गई कि चचेरे भाई असलम ने चाकू निकाला और सलमान के सीने में चाकू घोंप दिया।

    राजस्थान के जयपुर में व्हाट्सएप ग्रुप पर हुई लड़ाई भाइयों के बीच इस कदर खूनी खेल में बदल गई कि एक चचेरे भाई ने अपने ही भाई के सीने में चाकू मारकर दर्दनाक हत्या कर दी और अपने दोस्त को भी लहूलुहान कर मौत के घाट उतार दिया. उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया | 

    घटना जयपुर के एक हेयर सैलून की है. शुक्रवार की देर रात सलमान अपने साथी शाहरुख सहित अपने दोस्तों के साथ अपने चचेरे भाइयों को मनाने के लिए बाहर गए थे, लेकिन व्हाट्सएप ग्रुप के एक संदेश पर बहस इतनी बढ़ गई कि चचेरे भाई असलम ने चाकू निकाला और सीधे सलमान के सीने में घोंप दिया।

    जब सलमान के दोस्त शाहरुख उनकी मदद के लिए आए तो उन्होंने उनके पेट में चाकू घोंप दिया और उन दोनों को लहूलुहान और दर्द में छोड़कर भाग गए। इसके बाद दोस्त तुरंत सलमान और शाहरुख को बेहोशी की हालत में सवाईमान सिंह अस्पताल ले गए, लेकिन शनिवार को इलाज के दौरान सलमान की मौत हो गई | 

  • मोहाली में हरियाणा के युवक का हुआ मर्डर, देखें वीडियो

    मोहाली में हरियाणा के युवक का हुआ मर्डर, देखें वीडियो

    मोहाली :  पंजाब के मोहाली में रविवार सुबह युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिलने से दहशत का माहौल बन गया। घटना खरड़ की दर्पण सिटी सोसाइटी की है। मृतक की पहचान तुषार (22) निवासी हरियाणा के जींद के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में ले लिया।

     पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि तुषार मोहाली में किसी कैफे हाउस में काम करता था। रविवार सुबह तुषार अपने कैफे पर नहीं पहुंचा।कैफे से अन्य कर्मचारी उसे देखने के लिए सोसाइटी में आए तो घर के कमरे में तुषार का शव पड़ा हुआ था। उसके सिर पर वार किया गया था और खून निकल रहा था। 

    इसके बाद उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुला लिया। पुलिस को भी सूचना दी गई।  मौके पर पहुंचे ASI करनैल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है।  पुलिस सोसाइटी में लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है।

  • पंजाब : चिंतपूर्णी जा रहे युवकों का हुआ एक्सीडेंट, 2 की मौ’त

    पंजाब : चिंतपूर्णी जा रहे युवकों का हुआ एक्सीडेंट, 2 की मौ’त

    लुधियाना : ट्रक और बाइक की टक्कर होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवकों की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में 2 की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जो जालंधर अस्पताल में उपचाराधीन है। तीनों युवक लुधियाना से चिंतपूर्णी माथा टेकने जा रहे थे।

     हादसे की सूचना मिलते ही  बुल्लोवाल थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी। पुलिस रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। घायल अंकित कुमार ने नसराला चौकी इंचार्ज एएसआई परमजीत सिंह को बताया कि शुक्रवार देर शाम दोस्त अरुण कुमार (17) पुत्र घनैया लाल निवासी लुधियाना और अमित के साथ बाइक पर चिंतपूर्णी में माथा टेकने जा रहे थे।

    रात 11 बजे के करीब जब वह गांव मंडियाला के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की तेज लाइट आंखों पर पड़ गई। इस कारण बाइक ट्रक से टकरा गई और तीनों सड़क पर गिर पड़े। ट्रक के नीचे आने से अरुण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अमित कुमार के सिर पर गंभीर चोट लगाने से इलाज के दौरान मौत हो गई।

    नसराला चौकी इंचार्ज एएसआई परमजीत सिंह श्री राम अस्पताल में भर्ती है, जिसके आंख पर चोटें आई हैं, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि अरुण कुमार लुधियाना में मामा के पास रहता था। तीनों युवक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। शवों का पोस्टमार्टम सोमवार को उनके माता-पिता के आने पर किया जाएगा।  पुलिस अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • कपूरथला : मामूली विवाद को लेकर हत्यारा बना भाई, गिरफ्तार

    कपूरथला : मामूली विवाद को लेकर हत्यारा बना भाई, गिरफ्तार

    कपूरथला : कस्बा नडाला में बीते दिनो अपने छोटे भाई की हत्या कर शव को बेड बॉक्स में छुपाकर फरार हुए युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कुलविन्दर सिंह उर्फ ​​मंगा पुत्र अजीत सिंह वासी हिम्मत सिंह कॉलोनी नडाला के तौर पर हुई है।  जानकारी देते हुए SP-D सरबजीत राय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि हत्या में प्रयोग किए गए दातर को बरामद कर लिया है।

    SP-D सरबजीत राय और DSP सुरिंदरपाल ने बताया कि सुभानपुर थाने के नडाला गांव में 6 मई को कुलविन्दर सिंह उर्फ ​​मंगा पुत्र अजीत सिंह वासी हिम्मत सिंह कॉलोनी नडाला कपूरथला हॉल वासी दंदराला थाना डेरा बस्सी SAS नगर मोहाली को उसके भाई सुखविन्दर सिंह उर्फ ​​निक्का उर्फ ​​गुरजंट सिंह ने मार दिया था। मारने के बाद उसकी लाश को घर में ही बॉक्स बेड में छिपा दिया था। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों भाई नशे के आदी थे, तथा घर में पड़ी फ्रिज को बेचने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद बड़े भाई ने छोटे की हत्या कर दी। आरोपी ने भाई की हत्या कर खुद ही अपने पिता को सूचित कर दिया था, और मौके से फरार हो गया था। जिस पर मृतक के पिता अजीत सिंह पुत्र बलकार सिंह वासी हिम्मत सिंह कॉलोनी नडाला थाना सुभानपुर जिला कपूरथला के बयान पर FIR दर्ज की गई थी। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद 2 दिन का पुलिस रिमांड भी मिला है।

    जिस पर DSP सुरिंदरपाल ने जांच करते हुए SHO सुभानपुर इंस्पेक्टर हरदीप सिंह और नडाला चौंकी इंचार्ज ASI दलविंदरबीर सिंह की अलग-अलग टीमें बनाई। जिस पर थाना सुभानपुर की पुलिस ने आरोपी कुलविन्दर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हत्या में प्रयोग किया दातर भी बरामद कर लिया है।

  • पंजाब: पुलिस और एक्साइज विभाग ने पकड़ी चुनावी शराब, देखे वीडियो

    पंजाब: पुलिस और एक्साइज विभाग ने पकड़ी चुनावी शराब, देखे वीडियो

    गुदासपुर: इलाका फ़तेहगढ़ चूड़ियाँ के अधीन पड़ते गांवों में पुलिस और एक्साइज विभाग संयुक्त टीम बना कर छापेमारी की। इस दौरान एक्साइज विभाग और पंजाब पुलिस ने विभिन्न स्थानों से  450 लीटर देसी लहन बरामद की। 

    बताया जा रहा है किपकड़ी गई लाहन का इस्तेमाल चुनाव मे करने का प्लान था। इस लाहन से सैकड़ों बोतल देशी शराब बनाई जानी  थी। देसी शराब से पंजाब में कई लोगों की जाने जा चुकी है। जिनके पास से यह शराब बरामद हुई है। उन पर प्रतिबंध लगाने की कार्रवाई की जा रही है। 

    पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि अलग-अलग गांवों में देसी शराब बनाकर बेची जाती है। पुलिस और एक्साइज विभाग की चुनाव से पहले यह बड़ी बरामदगी है।