Blog

  • दर्दनाक ट्रेन हादसा मे 12 लोगों पर चढ़ी झाझा-आसनसोल एक्सप्रेस, देखें वीडियो

    झारखंड: जामताड़ा में कलझारिया स्टेशन के पास दर्दनाक ट्रेन हादसा घटने का मामला सामने आया है। ट्रेन की चपेट में आने से 12 लोगों के कटने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि अंग एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना मिली थी। जिस कारण  ट्रेन को अचानक रोक दिया गया।

    वीडियो देखने के लिए Link पर क्लिक करे 


    आग लगने की सूचना का पता चलते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्री आनन- फानन मे कूदने लगे। तभी दूसरी ओर सामने से आ रही झाझा-आसनसोल ट्रेन यात्रियों के ऊपर से गुजर गई। घटना की सुचना मिलते ही रेलवे और स्थानीय प्रशासन मे हड़कंप मच गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। इस हादसे मे 2 लोगो की मौत हो गई है। 

  • पंजाब: वकील पर हुए गोलीकांड मे लाखो की सुपारी लेने वाले 5 शूटर गिरफ्तार, देखे वीडियो

    लुधियाना: पुलिस कमिशनर कुलदीप सिंह चाहल के दिशा निर्देशों पर 14 दिन पहले दुगरी इलाके में बदमाशों द्वारा कार सवार वकील पर फायरिंग के मामले मे कमिशनरेट पुलिस ने शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। वकील अपने भतीजे के साथ किसी काम से जा रहा था। इस गोलीकांड में वकील सुखमीत सिंह भाटिया को गोली छू कर निकल गई थी। पुलिस ने इस मामले मे 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कमल वर्मा, मोहित वर्मा, टीनू आनंद, हरमन सिंह और गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। 

    जानकारी देते हुए जॉइंट पुलिस कमिश्नर जसकिरनजीत सिंह तेजा ने बताया कि पुलिस ने इस केस में जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  उनमे से एक आरोपी मोहित वर्मा वकील का साला है। मास्टरमाइंड सुखविंदर अभी फरार है। पुलिस  ने टीनू आनंद और मोहित वर्मा को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। वकील सुखमीत भाटिया के साले ने ही शूटरों को उसे मारने के लिए सुपारी दी थी। भाटिया का अपने ससुराल पक्ष के साथ विवाद चल रहा था। जिस कारण  साले सुखविंदर सिंह गुलाटी को मरवाने की योजना बनाई थी।

    पुलिस ने आरोपियों से 2 पिस्टल 32 बोर देसी, 1 पिस्टल देसी .32 बोर और वारदात में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की कार निशान मेगनाइट नंबर PB-10-HR- 0178 और 3 मोबाइल फोन बरामद किए है। शूटर टीनू ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि वह सुखविंदर सिंह गुलाटी उर्फ विनोद को जानता है। वह दोनों पहले इमिग्रेशन का काम करते थे। दिसंबर महीने में सुखविंदर सिंह ने उसकी बातचीत अपने साले मोहित वर्मा के साथ करवाई।

    सुखविंदर सिंह गुलाटी की बहन गगनदीप कौर को वकील भाटिया ने घर से निकाल दिया था। जिसका बदला लेने के लिए वह उसे जान से मरवाना चाहता है।टीनू ने उसने पैसों के लालच में आकर सुखविंदर सिंह से 20 लाख रुपए में सुखमीत भाटिया की सुपारी ली। आरोपी हरमन सिंह निवासी गांव नारोमाजरा अहमदगढ़ जिला मलेरकोटला के साथ उसने मुलाकात की। सुखविंदर को उसने पांच हथियारों का इंतजाम करवाने के लिए कहा। उसने हथियारों सहित 5-5 रोंद मुहैया करवाकर दिए।

    बताया जा रहा यही कि सुखविंदर गुलाटी 2 फरवरी को  पत्नी मुस्कान, मां और बच्चों सहित दुबई भाग गया। इस मामले में अभी तीन आरोपी मनदीप सिंह, सुखविंदर सिंह गुलाटी और गगनदीप कौर पत्नी सुखमीत सिंह भाटिया की गिरफ्तारी बाकी है।

  • पंजाब : शाहपुर कंडी बांध शुरू होने पर पाकिस्तान को नहीं जायेगा पानी : मंत्री कटारूचक, देखें वीडियो

    पठानकोट : देश के नागरिकों को जल्द ही शाहपुर कंडी बांध की सौगात मिलने वाली है। शाहपुर कंडी बांध लगभग बनकर तैयार है। बांध के जलाशय को भरने का काम शुरू हो गया है। बांध का भराव और परीक्षण कई चरणों में किया जाएगा। शाहपुर कंडी बांध में पानी भरने में 2 से 3 महीने लगेंगे।

    बांध के सामने हाइडल चैनल नहर का निर्माण भी किया जा रहा है, जिस पर 206 मेगावाट की क्षमता के दो बिजली घर बनाए जा रहे हैं। जिससे कई हजार यूनिट बिजली मिलेगी और एक साल में कई हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा।  बिजली के इलावा बांध का पानी पंजाब और जम्मू-कश्मीर को सिंचाई के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा।

    शाहपुर कंडी बैराज बांध बनने पर पानी की एक बूंद भी पाकिस्तान नहीं जायेगी।यह बात कहते हुए कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए पूरा पानी मिलेगा। रणजीत सागर बांध की चार इकाइयां चलेंगी। पहले जब ये चार इकाइयां चलती थीं तो ज्यादातर पानी रावी नदी के जरिए पाकिस्तान को छोड़ दिया जाता था, लेकिन अब यह पानी देश के लोगों के लिए फायदेमंद होगा।

    डिप्टी कमिश्नर पठानकोट आदित्य उप्पल ने बताया कि जल्द ही बैराज प्रोजेक्ट का काम पूरा कर लिया जाएगा और पूरी क्षमता से बांध को चलाया जाएगा। जिसका पूरा लाभ देशवासियो को मिलेगा।

  • लुधियाना : समराला चौक पर गुंडागर्दी के मामले मे 5 और आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

    लुधियाना : समराला चौक पर हुई गुंडागर्दी के मामले मे पुलिस ने 5 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  चौक में दो गुटों में खूनी झड़प हो गई थी। इस घटना मे  एक शख्स की जमकर पिटाई हुई और इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और 24 घंटे के अंदर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मामले मे 10 आरोपी गिरफ्तार हो गए है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कार और हथियार भी बरामद किए है। 

    थाना प्रभारी अमृतपाल सिंह ने बताया कि यह झगड़ा बसों मे सवारियो बिठाने को लेकर नजायज वसुली के कारण हुआ था। पुलिस द्वारा इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस इस मामले मे फरार आरोपियों की तलाश मे छानबीन कर रही है।

  • पंजाब : 6 लाख की रिश्वत के आरोप में ASI  गिरफ्तार

    अमृतसर: पुलिस चौकी कोट खालसा के प्रभारी सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) राज कुमार को 6 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एएसआई ने हत्या के आरोप से बरी करने ओर बेकसूर साबित करने के लिए रुपए मांगे थे। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिसकर्मी को न्यू उधम सिंह नगर, अमृतसर निवासी अमन चैन सिंह द्वारा मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार निरोधक कार्यालय में दायर की गई एक ऑनलाइन शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त एएसआई ने पुलिस स्टेशन डिवीजन-बी में दर्ज एक हत्या के मामले की जांच के दौरान उसे और उसके चार रिश्तेदारों को बेकसूर साबित करने के बदले में उससे 6 लाख रुपए की रिश्वत ली थी। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की जांच के दौरान लगाए गए आरोप सही साबित हुए हैं। उक्त पुलिस कर्मी ने शिकायतकर्ता से मामले को खत्म करने की एवज में 6 लाख रुपए की रिश्वत ली थी जिसके बाद विजिलेंस ब्यूरो ने कार्रवाई की।

  • पंजाब : पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, एक घायल

    गीतकार बंटी बैंस पर फायरिंग मामले में जुड़े आरोपी 

    मोहाली: चप्पड़चिड़ी में मोहाली पुलिस की टीम ने एक एनकाउंटर किया है। इसमें पुलिस को दो लोगों के इलाके में होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस के एनकाउंटर में एक आरोपी बनवारी के गोली लगी है। जबकि दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया है। पुलिस की टीम उसे ढूंढने में लगी हुई है।

    सोमवार देर रात तीन लोगों ने मोहाली के एक रेस्टोरेंट में फायरिंग की थी। इस रेस्टोरेंट में फायरिंग से कुछ समय पहले पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के म्यूजिक कंपोजर और प्रोड्यूसर बंटी बैंस बैठे हुए थे। वह इस रेस्टोरेंट में हिस्सेदार हैं। लेकिन फायरिंग से कुछ समय पहले ही वह निकल गए थे। बताने की बंटी कभी गायक सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर भी रह चुके हैं।

  • सिविल सर्विसज के 24 युवा सेना भर्ती के लिए चयनित हुए

    ऊना/ सुशील पंडित:हिमाचल प्रदेश अकादमी फॉर डिफेंस सर्विसेज एवं जन कल्याण समिति आर्मड फोर्सिस व सिविल सर्विसज चंद्रलोक कालोनी के 24 युवा सेना भर्ती के लिए चयनित हुए है। भर्ती कार्यालय शिमला, मंडी, जालंधर, जम्मू का अग्रिवीर सैनिक जीडी का आर्मी का भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित हुआ है। जिसमें अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले हिमाचल प्रदेश से 22, पंजाब से एक व जेएंडके से एक युवाओं ने कामयाबी हासिल की है। अमादमी से कुल 31 युवक प्रशिक्षण ले रहे थे, जिसमें 24 युवा चयनित हुए है।

    ब्रिगेडियर जागीर सिंह कंवर (सेवानिवृत) पीएससी, एचसी ने कहा कि अकादमी द्वारा पिछले 22 वर्षों से युवाओं को सेना भर्ती के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अभी तक अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर 14 युवा ऑफिसर बन चुके हैं। जबकि 6942 युवक एवं 180 युवतियां विभिन्न सैनिक, अर्ध सैनिक बलों, पुलस व अन्य सरकारी नौकरियों में रोजगार प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि अकादमी ने अब सेना में आफिसर कोचिंग भी शुरु कर दी है। अभी तक एनडीए में चार लड़कों में से तीन चयनित हो चुके है।

    जबकि एक डाक्टरी जांच में अयोग्य घोषित हुआ है। इनमें दो युवा एनडीए की ट्रेनिंग एनडीए खडग़वासला में कर रहे है। इस अवसर पर चीफ इजीनियर कर्ण सिंह (सेवानिवृत्त), निर्देशक कर्नल धर्मपाल वशिष्ट (सेवानिवृत) एलजीएससी, कर्नल कुलदीप सिंह (सेवानिवृत्त) वीएसएम,पीएससी, डॉक्टर अनुपमा मनकोटिया (निर्देशक रिर्सच एवं डिवेल्पमेंट), प्रशासनिक अधिकारी कैप्टन विजय शंकर शर्मा (सेवानिवृत्त) ने चयनित युवकों व उनके अभिभावकों को बधाई दी।

  • एनएसएस स्वयसेवियो ने किया योगाभ्यास

    खड्ड कॉलेज में कैंप का छठा दिन 

    ऊना/सुशील पंडित :राजकीय महाविद्यालय खड्ड में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के छठे दिन की शुरुआत ग्रुप लीडर्स  अंजली द्वारा मां सरस्वती  पूजन व सुनैना द्वारा प्रस्तुत गणेश स्तुति से हुई । पांचवें दिन  की रिपोर्ट बंदना द्वारा प्रस्तुत की गई । तत्पश्चात पर्व चौधरी द्वारा  प्रस्तुत आज का विचार”हर समस्या का हल और हर मेहनत का फल जरूर मिलता है “पर चर्चा हुई। बेबी, निकिता  शर्मा, पल्लवी ,शिवम, मनीषा वंदना ,गुरबख्श,वंदना,अंजलि, मोहित, पर्व ,शिवानी,रोमिता, तनिक्षा, रितिका , सुनैना,स्वयंसेवियों ने इस विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये । तत्पश्चात सभी स्वयंसेवियों ने राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर में कार्यरत प्रोफेसर अंजू पाठक के निर्देशन में योगाभ्यास किया उन्होंने विभिन्न यौगिक क्रियाओं जैसे वृक्षासन,ताड़ासन , त्रिकोणासन,वज्रासन, भ्रामरी प्राणायाम द्वारा शरीर को स्वस्थ रखने के टिप्स दिए ।  

    बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित डॉ बबिता    ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।  आज का वक्तव्य विद्यार्थियों के लिए बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेंद्र शर्मा  ने मुख्य वक्ता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । स्वयंसेविका अंजलि ने मंच संचालन किया तथा सुनैना ने सबका धन्यवाद व्यापित किया । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर रविराज जी, नवजोत, हरीश शर्मा तथा  आशा देवी भी कार्यक्रम में उपस्थित रही 

  • ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 139 के चालान

    ऊना/सुशील पंडित:सड़कों पर यातायात के नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध प्रतिदिन कार्रवाई जारी है। हालांकि कुछ दिन से पुलिस ने ढील भी दे रखी है। एक हफ्ता पहले तक पुलिस रोजाना लगभग 200 चालान करने की गति को जारी रखे हुई थी। हालांकि अब रफ्तार थोड़ी धीमी कर दी गई है। मंगलवार को पुलिस ने जिले की अलग अलग जगहों पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 139 वाहनों के चालान किए। उनमें से कुछ ने मौके पर ही भुगतान कर दिया जिसमें पुलिस को 13700 रूपए मिल भी गए।

    खुले में सार्वजनिक स्थलों पर बीड़ी सिगरेट पीने वालों पर भी प्रशासन की छिटपुट कार्रवाई चलती रहती है। मंगलवार को धुम्रपान निषेध अधिनियम के तहत 6 लोगों से पुलिस ने 600 रूपए जुर्माना वसूला है। अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर से भी पुलिस 5100 रूपए हासिल करने में कामयाब रही है।

  • बंगाणाः अवैध शराब के साथ एक पकड़ा

    ऊना/सुशील पंडित:बंगाणा पुलिस ने मंगलवार को एक व्यक्ति से अवैध शराब की बोतलें बरामद की हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुसाण गांव का रहने वाला रिंकु कुमार पुत्र जसवंत सिंह दो नंबर में दारू बेचता है। पुलिस ने जब उसके ठिकाने पर दबिश दी तो उसके पास अवैध शराब की आठ बोतलें पाई गईं। जो शराब पकड़ी गई है वह वीआरपी संतरा ब्रांड की बताई जा रही है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 39(1) ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।