Blog

  • पंजाब : 6 लाख की रिश्वत के आरोप में ASI  गिरफ्तार

    अमृतसर: पुलिस चौकी कोट खालसा के प्रभारी सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) राज कुमार को 6 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एएसआई ने हत्या के आरोप से बरी करने ओर बेकसूर साबित करने के लिए रुपए मांगे थे। विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिसकर्मी को न्यू उधम सिंह नगर, अमृतसर निवासी अमन चैन सिंह द्वारा मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार निरोधक कार्यालय में दायर की गई एक ऑनलाइन शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त एएसआई ने पुलिस स्टेशन डिवीजन-बी में दर्ज एक हत्या के मामले की जांच के दौरान उसे और उसके चार रिश्तेदारों को बेकसूर साबित करने के बदले में उससे 6 लाख रुपए की रिश्वत ली थी। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की जांच के दौरान लगाए गए आरोप सही साबित हुए हैं। उक्त पुलिस कर्मी ने शिकायतकर्ता से मामले को खत्म करने की एवज में 6 लाख रुपए की रिश्वत ली थी जिसके बाद विजिलेंस ब्यूरो ने कार्रवाई की।

  • पंजाब : पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, एक घायल

    गीतकार बंटी बैंस पर फायरिंग मामले में जुड़े आरोपी 

    मोहाली: चप्पड़चिड़ी में मोहाली पुलिस की टीम ने एक एनकाउंटर किया है। इसमें पुलिस को दो लोगों के इलाके में होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस के एनकाउंटर में एक आरोपी बनवारी के गोली लगी है। जबकि दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया है। पुलिस की टीम उसे ढूंढने में लगी हुई है।

    सोमवार देर रात तीन लोगों ने मोहाली के एक रेस्टोरेंट में फायरिंग की थी। इस रेस्टोरेंट में फायरिंग से कुछ समय पहले पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के म्यूजिक कंपोजर और प्रोड्यूसर बंटी बैंस बैठे हुए थे। वह इस रेस्टोरेंट में हिस्सेदार हैं। लेकिन फायरिंग से कुछ समय पहले ही वह निकल गए थे। बताने की बंटी कभी गायक सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर भी रह चुके हैं।

  • सिविल सर्विसज के 24 युवा सेना भर्ती के लिए चयनित हुए

    ऊना/ सुशील पंडित:हिमाचल प्रदेश अकादमी फॉर डिफेंस सर्विसेज एवं जन कल्याण समिति आर्मड फोर्सिस व सिविल सर्विसज चंद्रलोक कालोनी के 24 युवा सेना भर्ती के लिए चयनित हुए है। भर्ती कार्यालय शिमला, मंडी, जालंधर, जम्मू का अग्रिवीर सैनिक जीडी का आर्मी का भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित हुआ है। जिसमें अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले हिमाचल प्रदेश से 22, पंजाब से एक व जेएंडके से एक युवाओं ने कामयाबी हासिल की है। अमादमी से कुल 31 युवक प्रशिक्षण ले रहे थे, जिसमें 24 युवा चयनित हुए है।

    ब्रिगेडियर जागीर सिंह कंवर (सेवानिवृत) पीएससी, एचसी ने कहा कि अकादमी द्वारा पिछले 22 वर्षों से युवाओं को सेना भर्ती के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अभी तक अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर 14 युवा ऑफिसर बन चुके हैं। जबकि 6942 युवक एवं 180 युवतियां विभिन्न सैनिक, अर्ध सैनिक बलों, पुलस व अन्य सरकारी नौकरियों में रोजगार प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि अकादमी ने अब सेना में आफिसर कोचिंग भी शुरु कर दी है। अभी तक एनडीए में चार लड़कों में से तीन चयनित हो चुके है।

    जबकि एक डाक्टरी जांच में अयोग्य घोषित हुआ है। इनमें दो युवा एनडीए की ट्रेनिंग एनडीए खडग़वासला में कर रहे है। इस अवसर पर चीफ इजीनियर कर्ण सिंह (सेवानिवृत्त), निर्देशक कर्नल धर्मपाल वशिष्ट (सेवानिवृत) एलजीएससी, कर्नल कुलदीप सिंह (सेवानिवृत्त) वीएसएम,पीएससी, डॉक्टर अनुपमा मनकोटिया (निर्देशक रिर्सच एवं डिवेल्पमेंट), प्रशासनिक अधिकारी कैप्टन विजय शंकर शर्मा (सेवानिवृत्त) ने चयनित युवकों व उनके अभिभावकों को बधाई दी।

  • एनएसएस स्वयसेवियो ने किया योगाभ्यास

    खड्ड कॉलेज में कैंप का छठा दिन 

    ऊना/सुशील पंडित :राजकीय महाविद्यालय खड्ड में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के छठे दिन की शुरुआत ग्रुप लीडर्स  अंजली द्वारा मां सरस्वती  पूजन व सुनैना द्वारा प्रस्तुत गणेश स्तुति से हुई । पांचवें दिन  की रिपोर्ट बंदना द्वारा प्रस्तुत की गई । तत्पश्चात पर्व चौधरी द्वारा  प्रस्तुत आज का विचार”हर समस्या का हल और हर मेहनत का फल जरूर मिलता है “पर चर्चा हुई। बेबी, निकिता  शर्मा, पल्लवी ,शिवम, मनीषा वंदना ,गुरबख्श,वंदना,अंजलि, मोहित, पर्व ,शिवानी,रोमिता, तनिक्षा, रितिका , सुनैना,स्वयंसेवियों ने इस विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये । तत्पश्चात सभी स्वयंसेवियों ने राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर में कार्यरत प्रोफेसर अंजू पाठक के निर्देशन में योगाभ्यास किया उन्होंने विभिन्न यौगिक क्रियाओं जैसे वृक्षासन,ताड़ासन , त्रिकोणासन,वज्रासन, भ्रामरी प्राणायाम द्वारा शरीर को स्वस्थ रखने के टिप्स दिए ।  

    बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित डॉ बबिता    ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।  आज का वक्तव्य विद्यार्थियों के लिए बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेंद्र शर्मा  ने मुख्य वक्ता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । स्वयंसेविका अंजलि ने मंच संचालन किया तथा सुनैना ने सबका धन्यवाद व्यापित किया । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर रविराज जी, नवजोत, हरीश शर्मा तथा  आशा देवी भी कार्यक्रम में उपस्थित रही 

  • ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 139 के चालान

    ऊना/सुशील पंडित:सड़कों पर यातायात के नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध प्रतिदिन कार्रवाई जारी है। हालांकि कुछ दिन से पुलिस ने ढील भी दे रखी है। एक हफ्ता पहले तक पुलिस रोजाना लगभग 200 चालान करने की गति को जारी रखे हुई थी। हालांकि अब रफ्तार थोड़ी धीमी कर दी गई है। मंगलवार को पुलिस ने जिले की अलग अलग जगहों पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 139 वाहनों के चालान किए। उनमें से कुछ ने मौके पर ही भुगतान कर दिया जिसमें पुलिस को 13700 रूपए मिल भी गए।

    खुले में सार्वजनिक स्थलों पर बीड़ी सिगरेट पीने वालों पर भी प्रशासन की छिटपुट कार्रवाई चलती रहती है। मंगलवार को धुम्रपान निषेध अधिनियम के तहत 6 लोगों से पुलिस ने 600 रूपए जुर्माना वसूला है। अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर से भी पुलिस 5100 रूपए हासिल करने में कामयाब रही है।

  • बंगाणाः अवैध शराब के साथ एक पकड़ा

    ऊना/सुशील पंडित:बंगाणा पुलिस ने मंगलवार को एक व्यक्ति से अवैध शराब की बोतलें बरामद की हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुसाण गांव का रहने वाला रिंकु कुमार पुत्र जसवंत सिंह दो नंबर में दारू बेचता है। पुलिस ने जब उसके ठिकाने पर दबिश दी तो उसके पास अवैध शराब की आठ बोतलें पाई गईं। जो शराब पकड़ी गई है वह वीआरपी संतरा ब्रांड की बताई जा रही है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 39(1) ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • चलेटः ट्रक ऑपरेटर ने पैट्रोल पंप के सवा लाख हड़पे

    ऊना/सुशील पंडित:दौलतपुर चौक के एक पैट्रोल पंप मालिक ने ट्रक ऑपरेटर पर डीजल के पैसे मारने का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंप मालिक कुसुम बिंदु पत्नी आर आर जसवाल ने आरोप लगाया है कि अमित ठाकुर पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी चलेंट ने उनके पंप से अपने ट्रकों में ईंधन भरवाया और पैसे नहीं दिए। ऐसा मालूम होता है कि ट्रक ऑपरेटर पंप से तेल का उधार करता था। जब पैसे देने की बात आई तो उसने चैक पर फर्जी खाता नंबर लिखकर पंप के साथ धोखाधड़ी कर डाली।

    कुसुम का दावा है कि अमित ठाकुर ने उन्हें 1,15,597 रू का एक चैक दिया था। आरोपी ने उस चैक के ऊपर गलत अकाउंट नंबर दर्ज कर दिया जिसके चलते राशि का भुगतान नहीं हो पाया। अमित ठाकुर के बैंक ने चैक मोड़ दिया। कुसुम का आरोप है कि अमित ठाकुर ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गगरेट पुलिस ने आरोपी अमित ठाकुर पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कर लिया है।

  • ऊनाः अवैध खनन पर कार्रवाई

    ऊना/सुशील पंडित:स्वां नदी में अवैध खनन करने वाले खनन माफिया के कुछ सदस्यों पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। आमतौर पर अवैध खनन के सहयोगी की तरह कार्य करने वाला खनन विभाग अचानक मंगलवार को जाग गया। जिला ऊना में अंधाधुंध खनन पर छिटपुट कार्रवाई की खबरें रोजाना आती रहती हैं लेकिन अब पुलिस ने कुछ लोगों पर आपराधिक मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खनन विभाग ने मंगलवार को अजय राणा, मनीष कुमार, संदीप कुमार, मोती कुमार, शिव कुमार, गुलशन कुमार, दविंदर, विनय और हरप्रीत नामक खननकारियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 379 और माइनिंग एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में स्वां नदी में अवैध खनन करती पाई गई जे सी बी, टिप्परों और ट्रैक्टरों को भी रंगे हाथों पकड़ा गया है।
  • जालंधर : अली मोहल्ले में हुई तलवारबाजी, देखें LIVE

    जालंधर(ENS): अली मोहल्ले में तलवारबाजी होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मंदिर के बाहर तरुण गिल नाम का लड़का खड़ा था। जिस पर मोहल्ले के ही रहने वाले लोगों ने तेजधार हथियारों से धावा बोल दिया। इस हमले में तरुण को गंभीर चोटें आई हैं। जिसका इलाज सिविल अस्पताल में करवाया जा रहा है।


    घायल तरुण की मां ने बताया कि बीते रविवार को उसके लड़के और मोहल्ले में रहने वाले मानव लाली, किट्टू, राहुल से किसी बात को लेकर झड़प हुई थी। जिसका बदला लेने के लिए राहुल उर्फ इन्दी ने अपने साथियों के साथ मिलकर तरुण पर तेजधार हथियारों से हमला कर लहू लुहान कर दिया।

  • खाई में गिरी बस, 10 की मौ’त, 15 घायल

    नई दिल्ली : तेज रफ्तार के कहर ने कई लोगों की जान ले ली है। बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में पहाड़ियों से गुजर रही एक बस तेज रफ्तार से चल रही थी। अचानक एक मोड़ पर बस चालक नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बस सीधे खाईं में पलटते हुए जा गिरी। जैसे ही बस अनियंत्रित हुई वैसे ही उसमें बैठे लोगों के बीच हाहाकार मच गया। जब तक कुछ लोग समझ पाते तब तक कई लोग अपनी जान गवां चुके थे। अन्य लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।

    रात में हादसा होने की वजह से लोगों तक मदद पहुंचने में भी देर हुई। किसी तरह लोगों को स्थानीय जनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी है। बताया जा रहा है कि उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मंगलवार देर रात यह हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार बस के खाई में गिर जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। बस हरिपुर जिले के खानपुर से एक पहाड़ी गांव की ओर जा रही थी, तभी तरनावा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।