Blog

  • 6 माह पहले विदेश गई 20 वर्षीय पंजाबी महिला की मौ’त

    मालेरकोटलाः कनाडा में पंजाबियों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला 20 वर्षीय महिला का सामने आया है। जहां 20 वर्षीय महिला की कनाडा में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान परनीत कौर के रूप में हुई है। मृतक करीब 6 माह पहले उच्च शिक्षा के लिए कैलगरी गया था। मृतक लड़की मालेरकोटला के अमरगढ़ की रहने वाली थी।

    लड़की के पिता सतबीर सिंह सोही ने कहा कि उनकी बेटी परनीत कौर अप्रैल में कैलगरी गई थी और कल उसकी सहेली का फोन आया कि उसे ठंड लगने के बाद दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

  • पंजाब : इस इलाके में पुलिस ने बढ़ाई चौकसी, जगह-जगह लगाए नाके, देखें वीडियो

    मोगा :  श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव को लेकर लोगो में भारी उत्साह पाया जा रहा है, जहा एक और धार्मिक समागम करवाए जा रहे हैं वही शरारती अंसरो पर नकेल कसने के लिए मोगा पुलिस के द्वारा नाकेबंदी कर चेकिंग की जा रही है। आज मोगा पुलिस ने न्यू टाउन एरिया और शहर की पाश कालोनियों में नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया और इस चेकिंग दे दोरान उन्होंने कई टू-व्हीलर के चलान भी काटे।

    वही इस मौके थाना मुखी सिटी साउथ के इंचार्ज इकबाल हुसैन ने बताया की एस.एस.पी. के दिशा निर्देशों पर गुरपुर्ब के त्योहार को देखते हुए शक्की लोगो की चेकिंग की जा रही ताकि भीड़ में कोई घटना को अंजाम न दिया जा सके। उन्होंने बताया की हमारी ओर से बीते दिन भी चेकिंग की गई थी और करीब 110 चलान भी किए थे। वही इस तरह के नाके और भी लगाए जा रहे है और चेकिंग की जा रही है। 

  • पंजाब : डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्री निर्वाण दिवस और संविधान गौरव पखवाड़ा का किया गया आयोजन, देखें वीडियो

    मोगा : हमारे संविधान को तैयार करने में डॉ.भीमराव आंबेडकर की बड़ी भूमिका थी। इसी वजह से वह संविधान निर्माता के तौर पर जाने जाते हैं। वह बड़े समाज सुधारक और विद्वान थे। उनका निधन 6 दिसंबर,1956 को दिल्ली स्थित उनके घर पर हुआ था। उनकी पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

    जिला भाजपा की ओर से बाबा साहिब भीम राव अम्बेडकर जी के प्री निर्वाण दिवस और संविधान गौरव पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में एक गोष्टी की गई। जिसमे भारत देश के संविधान के बारे में चर्चा की गई। वही वक्ताओं ने कहा की भारत ही ऐसा देश है जहां हम अपने हक के बारे में बात कर सकते है। वही वक्ताओं दुबारा अपने विचार भी पेश किए गए। इस दौरान गोष्टी में जिले भर के भाजपा वर्कर हाजिर हुए।

  • पंजाबः पुलिस का फर्जी कांस्टेबल इस इलाके से हुआ काबू

    मोगाः समाज के बुरे अंनसरों पर नकेल कसने के लिए मोगा पुलिस शहर में विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर हर आने-जाने वाले वाहन की गहन जांच कर रही है। पुलिस ने कोटकपूरा बाइपास पर नाकाबंदी में चैकिंग के दौरान पंजाब पुलिस के एक फर्जी सिपाही को कार समेत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से फर्जी स्टिकर और फर्जी आईडी कार्ड मिला है। आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह निवासी फिरोजपूर के रूप में हुई है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सुचना पर यह कार्रवाई कि है। आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया गया।

    जांच अधिकारी सिरताज सिंह ने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि हरप्रीत सिंह पुत्र रशपाल सिंह नाम का व्यक्ति जो फिरोजपुर जिले के गांव घल खुर्द का रहने वाला है, खुद को पुलिस अधिकारी बताता है। फिलहाल वह कोटकपूरा बाइपास के पास अपनी कार में खड़े हैं। हम अपनी पार्टी के साथ कोटकपूरा बाइपास पहुंचे और वहां जाकर हमने हरप्रीत सिंह से कार्ड के बारे में पूछा तो आरोपी ने हमें फर्जी पुलिस कार्ड दिखाया। आरोपी ने अपने कार पर भी नकली स्टिकर लगा रखा था। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

  • पंजाब : बदमाशों ने दुकान पर ईंट-पत्थर और तलवारों से किया हमला, देखें वीडियो

    लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में कारोबारी पूरी तरह असुरक्षित है। घंटा घर नजदीक गुरू अमरदास बैकरी के दुकानदार को 2 युवकों से सामान के पैसे मांगने महंगे पड़ गए। सरेआम दोनों नकाबपोश बदमाशों ने उस दुकानदार पर देर रात हमला कर दिया। युवकों ने दुकान पर ईंट-पत्थर बरसाए। फ्रंट का शीशा चकनाचूर हो गया। दुकान में तोड़फोड़ हो जाने के कारण दुकानदार का नुकसान हो गया। बदमाशों ने दुकान पर तलवारों से भी हमला किया। जानकारी देते हुए दुकानदार रघुबीर सिंह ने बताया कि मोहल्ले के 2 युवक सामान लेने आए थे।

    दुकान में महिला ग्राहक भी खड़ी थी। उन युवकों के पिता का भोग था। दोनों काम कर रहे कर्मचारियों को गालियां देते हुए जल्दबाजी करते हुए बिस्किट मांगने लगे। रघुबीर के मुताबिक उसने उन युवकों से कहा कि वह दुकान पर गालियां न दें। महिला ग्राहक दुकान पर खड़ी है। गुस्से में आए उन युवकों ने उसे भी गालियां देनी शुरू कर दी। रघुबीर ने बताया कि उसने उन दोनों बदमाशों  से कह दिया कि तुम लोगों ने पैसे तो देने नहीं इसलिए सामान भी नहीं मिलेगा। जिसके बाद दोनों युवक गालियां देते हुए चले। आज देर शाम फिर से कोई सामान लेने के बहाने आए पैसे मांगे तो पैसे नहीं दिए। उन्हें सामान के लिए मना कर दिया। दुकानदार रघुबीर ने बताया कि वह दुकान के बाहर किसी ग्राहक का केक पकड़ाने गया तो इस दौरान उन युवकों ने उसे घेर लिया। तलवारों के साथ उस पर वार किए। दुकान पर ईंटें मारी।

    दुकान का फ्रंट शीशा तोड़ दिया। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में ये वारदात कैद हो गई। बदमाशों के हौंसले इतने बढ़ गए है कि दुकानदार से मारपीट करने के बाद विदेशी नंबर से उसे काल करवाकर धमका रहे है। हमलावरों ने दुकानदार से कहा कि यदि उसने पुलिस को शिकायत देकर कोई कार्रवाई करवाई तो वह खुद जिम्मेवार है। दुकानदार ने घटना के तुरंत बाद उसने तुरंत अपने परिवार और पुलिस को सूचित किया। थाना कोतवाली के SHO गगनदीप सिंह ने कहा कि आरोपियों की पहचान करके जल्द उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

  • पंजाबः परिवारिक झगड़े को लेकर दो पक्षों में चले ईंट पत्थर, देखें वीडियो 

    लुधियानाः टिब्बा रोड स्थित जीके एस्टेट से बड़ी खबर सामने आई है। जहां परिवार में दो पक्षों में झगड़ा हुआ। इस दौरान प्रॉपर्टी का काम करते व्यक्ति ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए है। इस दौरान व्यक्ति ने कहा कि उसकी 4 से 5 साल पहले लड़की से शादी हुई थी। जिसके बाद आज कुछ महिलाएं आई और उनसे बाते करने लगी। जिसके बाद कुछ हमलावार आए और उन्होंने घर पर हमला कर दिया। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जहां व्यक्ति ने घर पर हमला करने के आरोप लगाए है।

    वहीं परिवार ने कहा कि उसके भतीजे की लव मैरिज हुई थी। जिसके बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी का बाहर किसी ओर से साथ चक्कर चल रहा है। इस दौरान अक्सर उनके घर में इस बात को लेकर झगड़ा होता था। परिवार का कहना है कि इस बात को लेकर 35 से 40 बदमाशों ने उसके घर पर तेजधार हथियार और पत्थरों से हमला कर दिया। परिवार का कहना है कि उनकी बहू घर में 4 से 5 सालों में ज्यादा से ज्यादा एक साल ही उनके घर में रही है। इस दौरान परिवार ने कहा कि इस मामले में पुलिस को और वूमन सैल को शिकायत की हुई है। वहीं इलाके में रह रही सोशल वर्कर महिला का कहना है कि इस तरह से बदमाशों का उनके इलाके में आकर हमला करना गलत है। इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

  • पार्क में महिला को चाकू से गोदा, हालत गंभीर

    पार्क में महिला को चाकू से गोदा, हालत गंभीर

    नई दिल्ली : उत्तर पूर्व दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में रविवार को 22 साल की एक शादीशुदा महिला को उसके पूर्व मित्र ने कहासुनी के बाद कथित रूप से चाकू से ताबड़तोड़ हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि शास्त्री पार्क की हसमत जहां का एक अस्पताल में उपचार जारी है पुलिस ने आरोपी हमलावर जो उसका दोस्त भी है, को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया हैदिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह वारदात शास्त्री पार्क बुलंद मस्जिद के पास हुई, जहां आरोपी 23 वर्षीय शाह बाबू  हसमत जहां से मिलने आया था शाहबाबू बिहार के किशनगंज जिले का रहने वाला है

    महिला की हालत गंभीर

    उत्तर पूर्व दिल्ली के पुलिस उपायुक्त जॉय तिर्की के मुताबिक पुलिस तीन बजकर 25 मिनट पर एक महिला को चाकू घोंप दिये जाने की सूचना मिली थी। आरोपी शाह बाबू ने हसमत जहां के सिर, चेहरे और हाथ पर चाकू से वार किया उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया उसका उपचार जारी है और हालत स्थिर हैडीसीपी जॉय तिर्की के मुताबिक आरोपी शाह बाबू को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया उसके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है इस मामले में पुलिस की छानबीन जारी है वहीं गिरफ्तार शाह बाबू के खिलाफ पुलिस नियमानुसार कार्रवाई में जुटी है  

  • जालंधरः नौसरबाजों ने व्यक्ति से मारी 3,55,000 की ठगी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नौसरबाजों द्वारा ठगी मारने के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला फगवाड़ा से सामने आया है। जहां गोराया के व्यक्ति से नौसरबाजों द्वारा ठगी मारी गई। मामले की जानकारी देते हुए गोराया की न्यू मार्केट के रहने वाले शर्मा कन्फेक्शनरी स्टोर के मालिक अर्जुन शर्मा पुत्र वरिंदर शर्मा ने बताया कि उसकी दुकान पर एक व्यक्ति आया था। उस व्यक्ति के पास अमेरिकन डॉलर थे, जिसने उससे अमेरिकन डॉलर तुड़वाये। इस दौरान उक्त व्यक्ति ने उसे कहा कि उसके पास और भी अमेरिकन डॉलर है जो उसे सस्ते दाम में दे देगा। इस दौरान उक्त नौसरबाज ठग ने दुकानदार अर्जुन को फगवाड़ा में बुलाया।

    पीड़ित अर्जुन के मुताबिक वह 3,55,000 लेकर डॉलर लेने के लिए फगवाड़ा चला गया। वहां पर 2 लोग उसके पास आए और उन्होंने उसे एक बैग दिया। जिसमें इंडियन करंसी थी। पीड़ित ने कहा कि जब उसने बैग खोला तो देखा की बैग के ऊपर 3-4 अमेरिकन डॉलर के नोट पड़े हुए थे जबकि नीचे सारी रद्दी थी। उक्त व्यक्ति मौके से फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित ने उक्त ठगी की शिकायत फगवाड़ा पुलिस को दी। इस दौरान पीड़ित ने प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

  • बेमौसम बारिश का कहर, 16 की मौ’त, करोड़ों का नुकसान

    नई दिल्ली : गुजरात में रविवार सुबह से हो रही बेमौसम बारिश आफत लेकर आई। कई इलाकों में बिजली गिरने से जानमाल का नुकसान हुआ है। वहीं सौराष्ट्र के ज्यादातर इलाकों में ओले गिरे हैं लगातार हो रही बारिश के चलते तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार गुजरात में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि हुई है आपदा प्रबंधन विभाग के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बेमौसम बरसात के कारण कुल बिजली गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई

    जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं। 40 पशुओं की भी मौत हुई है।   आपदा प्रबंधन के मुताबिक रात 8 बजे तक सूरत और चूड़ा तहसील में तकरीबन 4 इंच बारिश हुई है। ओले गिरने से कई इलाकों में फसलें तबाह हो गई है। जबकि बिजली गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई है। 

    राजकोट के खंडेरी क्रिकेट स्टेडियम में तेज हवा और ओलों के कारण मीडिया बॉक्स टूट गयास्टेडियम में तकरीबन डेढ़ से 2 करोड़ का नुकसान होने का अंदाजा है वाइब्रेंट गुजरात के लिए जापान दौरे पर गए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य की कृषि मंत्री से फोन पर बात कर किसानों को हुए नुकसान के बारे में चर्चा की

  • जालंधरः लैब में टेस्ट करवाने जा रही नाबालिग से दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना नकोदर की पुलिस ने नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान आलोवाल निवासी मनप्रीत, पंडोरी खास निवासी मनविंदर सिंह और काका के रूप में हुई है। थाना प्रभारी  सतपाल ने बताया कि नाबालिग युवती ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह नानी के घर रह रहती है। वह 17 नवंबर को बीमार होने कारण दवा लेने गांव पंडोरी खास स्थित लैबोरेट्री में टेस्ट करवाने गई थी। वहां पर उसे अकेली देखकर मनप्रीत नामक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

    वह डर गई और किसी से बात नहीं की 23 नवंबर की शाम वह दूध लेने घर से दुकान पर जा रही थी तो रास्ते में मनप्रीत बाइक पर आया और जरूरी बात है, कहकर साथ ले गया और हवेली पर छोड़ कहीं चला गया। पीड़ित ने आरोप लगाए हैं कि कुछ देर बाद मनप्रीत का दोस्त मनविंदर आया और कहने लगा कि वह उसे घर छोड़ देगा लेकिन वह घर की छोड़ने की जगह एक मोटर पर ले गया। वहां पर काका नाम का युवक भी मौजूद था।

    मनविंदर ने उससे शारीरिक संबंध बनाए और काका बाहर पहरेदारी करता रहा। 24 नवंबर को सुबह दोनों उसे हवेली पर छोड़ आए। उसका मामा ढूंढते हुए वहां पहुंचा और घर ले गया। उसने मामा को सारी बात बताई तो मामा ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। एसएचओ सतपाल ने बताया कि 25 नवंबर को तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। 26 नवंबर को देर शाम तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।