Blog

  • पंजाब : सरकार के खिलाफ PSMSU के कर्मचारियों की कलम छोड़ हड़ताल जारी, देखें वीडियो

    लुधियाना : पीएसएमएसयू की ओर से अपनी मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ कलम छोड़ हड़ताल 21वें दिन भी जारी रही। जिससे जिले में दफ्तरी कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने डीसी दफ्तर में विशाल रैली कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं जिले में विभिन्न सरकारी कार्यालयों के समक्ष मुलाजिमों की ओर से रोष प्रदर्शन किया। इस मार्च में पंजाब पेंशनर्स यूनियन, द क्लास फॉर गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन, बिजली बोर्ड यूनियन सहित विभिन्न यूनियनों की ओर से रैली में शामिल होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष जाहिर किया जाएगा।

    आज सभी कर्मचारियों ने लुधियाना के डीसी ऑफिस के बाहर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो आने वाले दिनों में वे सड़कों पर उतरेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि वे 6 दिसंबर तक हड़ताल पर है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, टीएडीए जैसी कई अन्य मांगों को लेकर वे लगातार संघर्ष कर रहे हैं।

  • पंजाबः जेल में Lawrence Bishnoi के इंटरव्यू को लेकर हाईकोर्ट ने ADGP Jail को रिपोर्ट के साथ किया तलब

    चंडीगढ़ः दिवगंत सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के मार्च 2023 में जारी इंटरव्यू पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने एडीजीपी जेल को तलब कर लिया है। सरकार द्वारा जांच कमेटी की रिपोर्ट न सौंपे जाने पर हाईकोर्ट ने यह आदेश दिए। हाईकोर्ट ने कहा कि अब एडीजीपी जेल अगली सुनवाई पर हाईकोर्ट में पेश होकर बताएं कि अब तक इस मामले में क्या किया गया। जेलों में मोबाइल फोन की स्मगलिंग रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।

    हाईकोर्ट ने कहा कि सरकार अब भी जवाब दाखिल करने के लिए समय मांग रही है, जबकि यह बेहद ही गंभीर मामला है। सरकार ने डिटेल जवाब दाखिल करने के लिए डेढ़ महीने का और समय मांगा था। हाईकोर्ट ने कहा कि सरकार ने कुछ नहीं किया है, इसलिए अब एडीजीपी जेल आएं और जवाब दें। मामले में हाईकोर्ट को सहयोग दे रही एडवोकेट तनु बेदी ने कहा कि इस मामले में मार्च में जांच कमेटी बनी थी लेकिन आज तक जांच ही पूरी नहीं हुई। यह एक बड़ा सवाल है। सरकार की कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने कहा कि यह बेहद ही गंभीर मामला है और सरकार की कार्रवाई का हम इंतजार कर रहे हैं।

  • पुलिसवाले करते हैं शराब की ‘चोरी’ ? SHO सहित 2 गिरफ्तार

    नई दिल्ली : बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद से सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि इसकी तस्करी हर हाल में बंद हो। एक तरफ कोशिश हो रही है तो वहीं दूसरी ओर पुलिसकर्मी भी शराब चोरी करने लगे हैं पुलिस थाने की बैरक से शराब की बोतल मिली है पूरा मामला दीघा थाने से जुड़ा हुआ है। इसे खपाने की तैयारी चल रही थी। लेकिन वरीय अधिकारियों तक सूचना पहुंची तो बड़ी कार्रवाई हो गई दरअसल 26 नवंबर को एक करोड़ की शराब मिलने के बाद पटना एसपी को जानकारी मिली थी कि कुछ पुलिसकर्मी ही शराब को ठिकाने लगाने में जुटे हुए हैं।  जांच के लिए एक टीम दीघा थाने भेजी गई थी जांच टीम को एक बैरक में काफी संख्या में शराब की बोतल मिल गई इसके बाद तत्काल दीघा थाने के थानेदार रामप्रीत पासवान को निलंबित कर दिया गया दारोगा फूल कुमार चौधरी और चालक राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया

    एसपी सेंट्रल पटना वैभव शर्मा ने को कहा कि दीघा थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 2 कांडों में बड़ी मात्रा में शराब बरामद की गई थी इसी बरामदगी को लेकर व्हाट्सएप पर एक शिकायत मिली थी जिसकी जांच कराई गई थाना में जो बैरक है उसमें जांच की गई तो काफी संख्या में शराब मिली एसपी ने कहा कि प्रथमदृष्टया में वो वही शराब दिखने में लग रही थी जो एक दिन पहले बरामद हुई थी दीघा थानेदार को निलंबित किया गया है और कार्रवाई के लिए अनुशंसा की गई है साथ ही चालक सिपाही राजेश कुमार, चालक होमगार्ड चंदन, होमगार्ड सुरेंद्र प्रसाद और सब इंस्पेक्टर फूल कुमार चौधरी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है फूल कुमार चौधरी और राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है एसपी ने कहा कि शराब कौन से बैच की थी कहां से गलती हुई है इसको लेकर जांच शुरू हो गई है।

  • जालंधरः STF की टीम ने फिल्मी स्टाइल में भारी मात्रा में हेरोइन सहित 2 व्यक्ति गिरफ्तार,  देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना 3 के अंतगर्त आते मिलाप चौंक के नजदीक हेरोइन की सप्लाई देने आए एक व्यक्ति को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रैप लगाकर व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हरदीप सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव कोढिवाला, धर्मकोट, जिला मोगा के रूप में हुई है। एसटीएफ की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। उन्हें पता चला था कि हरदीप नशे की खेप की सप्लाई देने के लिए मिलाप चौंक की ओर जा रहा है, जहां एसटीएफ की टीम ने फिल्मी स्टाइल की तरह ट्रैप लगाकर व्यक्ति को काबू कर उसके कब्जे से 400 ग्राम के करीब हेरोइन बरामद की है।

    वहीं दूसरी ओर एसटीएफ के अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों को मामले की सूचना दे दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी से पूछताछ के कुछ देर बाद ही पुलिस ने हरजिंदर सिंह निवासी मकसूदा को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

  • बर्फीले तूफान के कहर से 5 की मौ’त, कई घायल

    कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमोर ज़ेलेंस्की के अनुसार सोमवार देर रात दक्षिणी क्षेत्र ओडेसा में भीषण तूफान के कारण कम से कम पांच लोगों की मौत और 19 घायल हो गए हैं। अधिकारियों मुतािबक यूक्रेन में सोमवार रात भयंकर बर्फीला तूफान आया, जिससे 17 क्षेत्रों में यातायात बाधित हुआ और बिजली गुल हो गई। देश के ऊर्जा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है िक तेज हवाओं ने बिजली ग्रिड को नुकसान पहुंचाया लिहाजा देश में 1,500 से अधिक बस्तियों में बिजली गुल हो गयी। मंत्रालय ने कहा कि दक्षिणी ओडेसा और मायकोलाइव क्षेत्र, मध्य निप्रॉपेट्रोस क्षेत्र और उत्तरी कीव क्षेत्र बर्फ़ीले तूफ़ान से सबसे अधिक प्रभावित हुए।

  • शादी के बंधन में बंधे पंजाबी गायक A-KAY, देखें वीडियो 

    चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर A Kay शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनके के शादी समारोह की एक वीडियो सामने आई है। इसमें A Kay को पंजाबी कलाकारों के साथ मिल कर महफिल लगाते देखा गया। इस दौरान A Kay ‘मैं तेरी तू मेरा’ गाना गाते नजर आए हैं। वीडियो में गायक निंजा और जी खान को भी मशहूर गाने गाते देखा गया। 

    A Kay के गानों की बात करें तो उसका आखिरी रिलीज हुआ गाना ‘जाल’ है जो कि टी-सीरीज अपना पंजाब चैनल पर रिलीज हुआ था। इस गाने को यूट्यूब पर 34 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। A Kay के गानों की बात करें तो उनका आखिरी रिलीज गाना ‘जाल’ है, जो टी-सीरीज अपना पंजाब चैनल पर रिलीज हुआ था। इस गाने को यूट्यूब पर 34 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

  • अग्निवीर की ट्रेनिंग ले रही युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में नेवी हॉस्टल में मौ’त

    मुंबईः भारतीय नौसेना में अग्निवीर की ट्रेनिंग ले रही एक 20 साल की महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला मुंबई में आईएनएस हमला में प्रशिक्षण ले रही थी। पुलिस के मुताबिक महिला ने अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाई है। पुलिस के मुताबिक महिला केरल की रहने वाली थी और मलाड के पश्चिमी उपनगर मालवानी इलाके में आईएनएस हमला में प्रशिक्षण ले रही थी। पुलिस के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला ने निजी कारणों से यह कदम उठाया है।

    अधिकारियों ने बताया कि महिला अपना बुनियादी प्रशिक्षण पूरा करने के बाद पिछले 15 दिनों से प्रशिक्षण ले रही थी। पुलिस ने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली है और आगे की जांच जारी है। बता दें कि अग्निपथ योजना के तहत सशस्त्र बलों में अग्निवीर की भर्ती होती है। इसे 2022 में शुरू किया गया था. बता दें कि सशस्त्र बलों की तीनों शाखाओं यानी थल, जल और वायु सेना में भर्ती के लिए भारत सरकार ने अग्निपथ योजना शुरू की थी।

    इस योजना की घोषणा 16 जून 2022 को की गई थी। योजना के तहत युवाओं को सेना में 4 साल के लिए नियुक्ति दी जाती है। 4 साल बाद 75 फीसदी को सेवामुक्ति दे दी जाएगी और 25 फीसदी अग्निवीरों को नियमित किया जाएगा। इस दौरान चार साल की नौकरी के बाद 11.7 लाख रुपए की सेवा निधि मिलेगी, जिस पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।

  • पंजाबः स्कॉर्पियों में सवार बदमाशों ने फाइनेंसर को मारी गोलियां, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब में लगातार गोलियां चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला फिरोजपुर से सामने आया है। जहां फाइनेंसर पर बदमाशों ने हमला करते हुए गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि उक्त फाइनेंसर काम से वापिस जा रहा था। इस दौरान जब वह शांति नगर में पहुंचा तो स्कॉर्पियों में सवार बदमाशों ने उस पर गोलियां चला दी। घायल फाइनेंसर की पहचान सुखदेव उर्फ जॉनी अग्रवाल  के रूप में हुई है।

    बताया जा रहा है कि गाड़ी में 3 हमलावार सवार थे और गाड़ी हरियाणा नबंर की बताई जा रही है। घायल सुखदेव को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना को अंजाम देकर हमलावार मौके से फरार हो गए। हालांकि हमलावारों द्वारा गोलियां चलाने के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। इस हादसे में एक गोली फाइनेंस को लगी है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਝੋਨੇ ਦੀ ਲਿਫਟਿੰਗ ਨਾ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਆੜਤੀਏ ਹੋਏ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੁਰਾ : ਲਿਫ਼ਟਿੰਗ ਨਾ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਆੜ੍ਹਤੀਆਂ ਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨੀਆਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਬੋਰੀਆਂ ਦੇ ਅੰਬਾਰ ਲੱਗਣ ਕਾਰਨ ਲੱਗੇ ਹੋਏ ਹਨ ਅਤੇ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਝੋਨਾ ਖਰਾਬ ਹੋਣਾ ਵੀ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। । ਨਵੀ ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ਦੀ ਬਾਂਸਲ ਇੰਟ੍ਰਪਰਾਇਜ਼ ਦੇ ਮੁਨੀਮ ਦੇ ਕਿਹਾ ਸਾਡੇ ਲੱਗਭਗ ਚੋਦਾਂ ਹਜ਼ਾਰ ਦੇ ਕਰੀਬ  ਝੋਨਾ ਦਾ ਗੱਟਾ ਪਿਆ ਹੈ,  ਪਰ ਸਰਕਾਰੀ ਏਜੇਂਸੀ ਇਸ ਦੀ ਲਿਫਟਿੰਗ ਨਹੀਂ ਕਰਾ ਰਹੀ । ਹੁਣ ਇਹ ਝੋਨਾ ਖ਼ਰਾਬ ਹੋਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ । ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਅਪੀਲ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਝੋਨੇ ਦੀ ਲਿਫਟਿੰਗ ਜਲਦੀ ਕਰਾਈ ਜਾਵੇ ।

    ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀ ਝੋਨੇ ਦੇ ਗੱਟੇ ਕਦੇ ਇਧਰ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਕਦੇ ਓਧਰ ਕਰਦੇ ਹਾਂ, ਹੁਣ ਤਾਂ ਝੋਨੇ ਦੇ ਗੱਟੇ ਖ਼ਰਾਬ ਹੋਣੇ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਏ ਹਨ । ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਝੋਨੇ ਦੀ ਲਿਫਟਿੰਗ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਕਰਾਵੇ ।

  • अब जमानत मिलते ही कैदियों की होगी तुरंत रिहाई, सुप्रीम कोर्ट ने FASTER 2.0 पोर्टल किया लॉन्च 

    नई दिल्लीः अदालती कार्यवाही में तेजी लाने के लिए भारत के चीफ जस्टिस (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने FASTER 2.0 पोर्टल लॉन्च किया है। नया पोर्टल कैदियों की रिहाई संबंधी अदालती आदेश की जानकारी जेल अथॉरिटी, ट्रायल कोर्ट, हाईकोर्ट तक तुरंत पहुंचाएगा। इससे कैदियों की रिहाई में लगने वाला समय बचेगा। मौजूदा व्यवस्था के तहत जेल से रिहा होने में काफी वक्त लगता है। नया पोर्टल लॉन्च होने के बाद इस मामले में तेजी आएगी और कैदियों की तुरंत रिहाई मुमकिन होगी।

    कल संविधान दिवस के अवसर पर सुप्रीम कोर्ट में एक इवेंट आयोजित हुआ। इसी इवेंट में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने FASTER 2.0 पोर्टल को लॉन्च किया। ET की रिपोर्ट के अनुसार, CJI चंद्रचूड़ ने कहा कि हम एक पोर्टल लॉन्च कर रहे हैं जहां किसी व्यक्ति की रिहाई के ज्यूडिशियल ऑर्डर को तुरंत अमल में लाने के लिए जेलों, ट्रायल कोर्ट और हाईकोर्ट में ट्रांसफर किया जाता है। बता दें कि ज्यूडिशियल प्रोसेस में टेक्नोलॉजी पर काफी जोर दिया जा रहा है।

    मौजूदा नियम के तहत जेल से रिहा होने के ऑफिशियल कोर्ट ऑर्डर की फिजिकल कॉपी कई सरकारी महकमों से गुजरती है। इसके बाद कोर्ट का ऑर्डर जेल अथॉरिटी तक पहुंचता है। ऑर्डर की कॉपी मिलने के बाद ही जेल प्रशासन कैदी को रिहा करता है। इसका मतबल है कि कोर्ट द्वारा रिहाई का ऑर्डर जारी होने के बाद भी कैदी को जेल से रिहा होने में काफी समय लग जाता है। FASTER 2.0 पोर्टल लाइव हो चुका है। ये संबंधित अथॉरिटीज के बीच इंस्टेंट कम्युनिकेशन को बढ़ावा देगा, जिससे देश की न्यायिक प्रणाली को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

    FASTER 2.0 के अलावा CJI चंद्रचूड़ ने e-SCR पोर्टल का हिंदी वर्जन भी पेश किया। यह पोर्टल सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को हिंदी में देखने की सुविधा देता है। इवेंट को संबोधित करते हुए CJI चंद्रचूड़ ने ‘लोगों की अदालत’ के तौर पर सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने लोगों से कहा कि उन्हें अदालत जाने से डरना नहीं चाहिए। CJI ने आगे कहा कि संविधान के तहत किसी भी विवाद को लोकतांत्रिक तरीके से सुलझाया जा सकता है। ऐसा करते हुए सिद्धांतों और प्रक्रियाओं को कायम रखने में अदालतें अहम भूमिका निभाती हैं।