Blog

  • पंजाबः कोटकपुरा गोलीकांड मामल में SIT ने संदिग्ध की पहचान के लिए जारी किया पोस्टर

    पंजाबः कोटकपुरा गोलीकांड मामल में SIT ने संदिग्ध की पहचान के लिए जारी किया पोस्टर

    फरीदकोटः कोटकपुरा गोलीकांड मामले की जांच कर रही एसआईटी ने आज एक पोस्टर जारी किया है। जिसमें उस संदिग्ध की तस्वीर भी जारी की गई है। जो 2015 में प्रदर्शनकारी भीड़ और पुलिस के बीच घूमता नजर आया था। जांच टीम ने एक पोस्टर जारी कर लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास उस शख्स के बारे में कोई जानकारी है तो सांझा करें।

    इसके साथ ही जारी किए गए पोस्टर में तमाम तस्वीरें हैं। जिनमें युवक घूमता नजर आ रहा है। बता दें कि 2015 कोटकपुरा गोलीकांड की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) जल्द ही इस मामले में चौथा चालान पेश करने वाली है। इस गोलीबारी के पीछे के असली शख्स का चेहरा सामने आ गया है, जिसने उस वक्त बैठे लोगों को उकसाया था।

  • आईईसी यूनिवर्सिटी में हर्षोल्लास के साथ मनाया शिक्षक दिवस

    आईईसी यूनिवर्सिटी में हर्षोल्लास के साथ मनाया शिक्षक दिवस

    छात्र-छात्राओं ने नाटी-भांगड़ा पर दी मनमोहक प्रस्तुतियां
    बद्दी/सचिन बैंसल: बरोटीवाला के अटल शिक्षा कुंज स्थित आईईसी विश्वविद्यालय में मंगलवार को शिक्षक दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारीगण, शिक्षक, विद्यार्थी एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। वहीं, विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने सब शिक्षकों को सम्मानित कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान का भाव व्यक्त किया।
    कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ की गई। इसके पश्चात विश्वविद्यालय के फार्मेसी, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, फैशन डिजाइनिंग, फिजियोथेरेपी, ह्यूमैनिटीज आदि विभागों के छात्र-छात्राओं ने फिल्मी गानों और लोकगीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। नाटी और भांगड़ा पर विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को खूब सराहा गया। इस दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर टंग ट्विस्टर, डेयर गेम, रैंप वॉक आदि गेम्स का भी आयोजन किया।
    शिक्षक दिवस कार्यक्रम पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक पुरी ने आचार्य चाणक्य के कथन को दोहराते हुए कहा कि शिक्षक कभी भी साधारण नहीं होता। निर्माण और प्रलय दोनों उसकी गोद में पलते हैं। ऐसे में शिक्षण के महान दायित्व का हर शिक्षक को पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए। शिक्षक को बच्चों का पसंदीदा शिक्षक बनने के साथ-साथ हितकारी शिक्षक बनने का भी प्रयास करना चाहिए।
  • बड़ी खबरः WHO ने जारी किया अलर्ट, भारत में बिक रही नकली लीवर की दवा

    बड़ी खबरः WHO ने जारी किया अलर्ट, भारत में बिक रही नकली लीवर की दवा

    नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने एक नकली दवा डेफिटेलियो (डिफाइब्रोटाइड) के खिलाफ अलर्ट जारी किया है। इसके नकली बैच का पता चलने के बाद डब्ल्यूएचओ ने भारत और तुर्की में अलर्ट जारी किया क्योंकि ये दवा यहां बिक रही। डब्ल्यूएचओ के अलर्ट के अनुसार, “नकली उत्पाद” भारत में अप्रैल 2023 में और दो महीने बाद जुलाई में तुर्किये में पाया गया था। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि नकली दवा की आपूर्ति विनियमित और अधिकृत चैनलों के बाहर की गई थी।

    अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य निकाय ने कहा कि डिफिटेलियो दवा गंभीर हेपेटिक वेनो-ओक्लूसिव बीमारी (वीओडी) के इलाज के लिए दी जाती है, जिसे हेमेटोपोएटिक स्टेम-सेल ट्रांसप्लांटेशन (एचएससीटी) थेरेपी में साइनसॉइडल ऑब्सट्रक्टिव सिंड्रोम (एसओएस) के रूप में भी जाना जाता है। दावा किया गया है कि यह वयस्कों, किशोरों, बच्चों और 1 महीने से अधिक उम्र के शिशुओं के लिए संकेत दिया गया है। वीओडी एक ऐसी स्थिति है जिसमें लीवर में नसें अवरुद्ध हो जाती हैं और लीवर ठीक से काम करना बंद कर देता है।

    डब्ल्यूएचओ ने कहा कि दवा के वास्तविक निर्माता ने पुष्टि की है कि अलर्ट में संदर्भित उत्पाद गलत है। निर्माता के अनुसार, असली DEFITELIO (डिफाइब्रोटाइड सोडियम) का उक्त लॉट जर्मन/ऑस्ट्रियाई पैकेजिंग में पैक किया गया था जबकि नकली उत्पाद यूके/आयरलैंड पैकेजिंग में हैं। इसने आगे सलाह दी कि उल्लिखित समाप्ति तिथि गलत है और पंजीकृत शेल्फ जीवन का अनुपालन नहीं करती है और बताया गया क्रमांक वास्तविक लॉट के बैच 20G20A से भी संबद्ध नहीं है। डिफिटेलियो दवा के पास भारत या तुर्की में विपणन प्राधिकरण नहीं है।

    डब्ल्यूएचओ ने कहा कि इसके उपयोग से उपचार अप्रभावी हो सकता है और इसके प्रशासन की अंतःशिरा प्रकृति के कारण गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा हो सकता है और कुछ परिस्थितियों में यह जीवन के लिए खतरा भी हो सकता है। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब डब्ल्यूएचओ ने किसी दवा को लेकर अलर्ट जारी किया हो इससे पहले भी अन्य देशों में पाए गए फर्जी दवाओं को लेकर अलर्ट जारी हो चुका है। 

  • होशियारपुरः दीवार से टकराई बस ने रौंद दिए खोखे 

    होशियारपुरः दीवार से टकराई बस ने रौंद दिए खोखे 

    होशियारपुरः जिले के बस स्टैंड से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बस स्टैंड के पास ऊना से आई एक बस हादसा ग्रस्त हो गई। बस का प्रेशर डाउन होने के कारण यह हादसा हुआ। पहले तो बस ने दीवार तोड़ी और फिर की खोखे रौंद दिए। खोखे के मालिक सोमनाथ ने बताया कि रोजाना की तरह मंगलवार को उन्होंने अपना खोखा खोला था। एकदम से उनकी दुकान के अंदर बस आ घुसी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना मॉडल टाउन की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने उक्त बस को कब्जे में ले लिया है। जांच के बाद पुलिस अगली कार्रवाई करेगी। घटना में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं है, मगर काफी सामान दुकानदारों का खराब हो गया।

  • पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, दपंति घायल

    पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, दपंति घायल

    अमृतसरः तरनतारन के पंडोरी गोला गांव में रंजिश के चलते युवकों द्वारा घर में घुसकर गोली मारने का मामला सामने आया है। इस गोलीबारी के दौरान पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, थाना सदर तरनतारन की पुलिस ने 12 से अधिक लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है।

    गुरजीत सिंह जोत पुत्र बलविंदर सिंह निवासी पंडोरी गोला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देर रात राजिंदर सिंह डिप्टी, बलजिंदर सिंह पुत्र गुरचरण सिंह, अमृतपाल सिंह फत्ता, यादविंदर सिंह याद पुत्रगण निर्मल सिंह, अनमोल पुत्र खजान सिंह, जस्सा और 7-8 अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए। जिन्होंने बंदूकों से सीधे फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिस दौरान उनके पिता बलविंदर सिंह और मां हरजिंदर सिंह घायल हो गए।

    इतना ही नहीं उक्त लोगों ने उनकी पोलो कार में भी तोड़फोड़ की। दोनों घायलों को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में थाना सदर तरनतारन के प्रमुख इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह ने बताया कि गुरजोत सिंह की शिकायत में बताए गए लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं मामले की आगे की जांच सब इंस्पेक्टर जसपाल सिंह कर रहे हैं।

  • कैप्टन रोशन लाल ने विधायक भुट्टो के माध्यम से सीएम राहत कोष में भेजे 51 हजार

    कैप्टन रोशन लाल ने विधायक भुट्टो के माध्यम से सीएम राहत कोष में भेजे 51 हजार

    ऊना/सुशील पंडित: लोक निर्माण विश्राम गृह लठियानी में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कैप्टन रोशन लाल ने विधायक देवेन्द्र भुट्टो के माध्यम से आपदा राहत कोष में 51000 रुपये की राशि दान दी। कैप्टन रोशन लाल का इस पुनीत कार्य के लिए विधायक भुट्टो ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि आपके द्वारा दी गई राहत राशि पीडित परिवारों पर खर्च होगी। उन्होंने बताया कि करीव 23 लाख की धनराशी कुटलैहड़ की जनता की तरफ से बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए सीएम राहत कोष में भेजी गई है। उसके लिए कुटलैहड़ की समस्त जनता का दिल की गहराइयों से आभार प्रकट करता हुं। 
    विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि राज्य के मुख्य मंत्री सुखबिंदर सिंह सूक्खू 64 दिनों से लगा तार बाढ़ पीड़ित इलाकों में जाकर पीड़ित परिवारों से मिल रहे है और राज्य सरकार की तरफ से हर सम्भव मदद भी कर रहे है। 
    हजारों सैलानियों को सीएम सुखबिंदर सूक्खू ने अपनी सूझ बूझ से रेसक्यू के दौरान सुरक्षित निकाल कर घर पहुंचाया है। 
    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर भारी बारिश से हुए नुक्सान का आंकलन कर रही है और हर सम्भव मदद करने का भरोसा जनता को दे रही है । हिमाचल में हुई इस त्रासदी पर हिमाचल सरकार जनता के साथ खड़ी है। भुट्टो ने कहा कि विपक्षी नेता जनता को भ्रमित करने के लिए मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार पर गलत तरीके से ब्यानबाजी कर रहे है। हालांकि जनता जानती है कि वर्तमान समय मे कौन नेता या फिर राज्य सरकार किस प्रकार पीड़ित परिवारों तक पहुंच कर उन्हें मदद प्रदान कर रही है।  इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, महासचिव प्रवीण पादा,युकां उपाध्यक्ष नीरज ठाकुर मौजूद रहे। 
  • होशियारपुरः दर्दनाक सड़क हादसे में 3 वर्षीय बच्ची सहित पिता की मौत

    होशियारपुरः दर्दनाक सड़क हादसे में 3 वर्षीय बच्ची सहित पिता की मौत

    होशियारपुर/सोनू थापर : दसूहा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां भीषण सड़क हादसे में 3 वर्षीय बच्ची सहित पिता की मौत होने की सूचना प्राप्त हुई है। मृतकों की पहचान ओम प्रकाश पुत्र अशोक कुमार व युविका (3 वर्ष) पुत्री ओम प्रकाश वहीं घायल राधिका पत्नी ओम प्रकाश, बरिंदर सिंह निवासी मुकेरियां के रूप में हुई है। इस हादसे में 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार कार में सवार होकर जालंधर में अपने गांव भंगाला में आ रहा था। जब वह दसूहा के पास गांव बस्सी पहुंचे तो उनकी कार बेकाबू होकर साइड पर खड़े ट्रक में जा टकराई।  बताया जा रहा है कि हादसा इतना ज्यादा भयानक था राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से परिवार को बाहर निकाला और मुकेरियां के अस्पताल भेजा गया जहां पर डाक्टरों ने बच्ची व उसके पिता को मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

  • पंजाबः Sidhu Moosewala की इस एल्बम ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

    पंजाबः Sidhu Moosewala की इस एल्बम ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

    मानसाः पंजाब के मशूहर सिंगर सिद्धू मूसेवाला आज भी करोड़ों लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। उनके हर गाने आज भी हर किसी की जवान पर हैं। उनके गानों को सुनकर आज भी लोगों का उत्साह हाई रहता है। 29 मई 2022 को उनकी मृत्यु होने के बाद भी सिद्धू मूसेवाला के गानों ने लाखों-करोड़ों में कमाई की है। उनकी हर एल्बम को लाखों को लोगों ने पंसद किया है। भले ही अब सिद्धू मूसेवाला हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन उनकी एक एलब्म ने नया रिकॉर्ड बनाया है।

    म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Spotify ने साल 2022 में अपना Spotify Wrapped कैंपेन लॉन्च किया। जिसमें उन्होंने सर्वे किया कि साल 2021 में रिलीज हुई सिद्धू मूसेवाला की एल्बम पूरे भारत में सबसे ज्यादा स्ट्रीम की जाने वाली एल्बम बनी है। ‘मूसटेप’ ने Spotify पर कुल स्ट्रीम 900 मिलियन को पार कर लिया है। यह भारत में सबसे अधिक स्ट्रीम किए जाने वाले एल्बमों में से एक है। वहीं, मूसटेप अब तक की सबसे अधिक स्ट्रीम की जाने वाली पंजाबी एल्बम बन गई है।

    मूसटेप एल्बम में कुल 32 गाने रिलीज किए गए हैं और पूरी एल्बम पर कुल स्ट्रीम 900 मिलियन है। Spotify Wrapped कैंपेन में अरजीत सिंह सबसे टॉप सिंगर थे। वहीं, टॉप 10 कि लिस्ट में सिद्धू मूसेवाला को 8वां स्थान मिला था और उनकी एल्बम सबसे ज्यादा स्ट्रीम किए जाने वाली एल्बम बनी थी। वहीं, AP.Dhillon को छठां स्थान मिला है।

  • भारतीय क्रिकेटर Yuzvendra Chahal ले सकते है संन्यास!

    भारतीय क्रिकेटर Yuzvendra Chahal ले सकते है संन्यास!

    नई दिल्ली: बीसीसीआई ने World Cup 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने टीम में कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया है, लेकिन कुछ सीनियर्स को नजरअंदाज कर दिया है। जिन सीनियर खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने नजरअंदाज किया है उनमें युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार सहित अन्य खिलाड़ी हैं। देखा जाए तो इन खिलाड़ियों को अभी चल रहे एशिया कप प्रतियोगिता में भी टीम में शामिल नहीं किया गया था। ऐसे में अब खबर आ रही है कि युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार ने संन्यास का मन बना लिया है।

    अजीत अगकर ने विश्वकप 2023 के लिए युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव को बतौर लेग स्पिनर टीम में शामिल किया है। हालांकि कुलदीप यादव ने पिछले कुछ समय में वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है और इसलिए उन्हें बार-बार भारतीय स्क्वॉड में जगह मिल रही है। कुलदीप की मौजूदगी में युज़वेंद्र चहल को टीम इंडिया में मौका मिलना मुश्किल हो सकता है। इन सब प्रस्थितियों को देखते हुए युज़वेंद्र चहल संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

    हालांकि युज़वेंद्र चहल ने आईपीएल 2023 में कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार खेल दिखाते हुए 14 मैच में 21 बल्लेबाज़ों को अपना शिकार बनाया था। इस दौरान उन्होंने किफायती गेंदबाज़ीं करते हुए राजस्थान के लिए अहम भूमिका निभाई थी। वहीं कुलदीप यादव की बात करें तो उन्होंने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था। कुलदीप ने 10 मैच मैच में 14 विकेट हासिल किया था।

    युज़वेंद्र चहल के करियर की बात करें तो उन्होंने टीम इंडिया के लिए 72 मैच में 121 बल्लेबाज़ों को अपना शिकार बनाया है। जबकि कुलदीप यादव ने 84 वनडे मैच खेलते हुए 141 विकेट हासिल किया है। वहीं टी-20 में चहल ने 80 मैच में 96 विकेट, जबकि कुलदीप ने 32 टी-20 मैच में 52 विकेट चटकाएं हैं। कुलीदीप यादव का वनडे में शानदार आंकड़ा रहा है और शायद इसलिए उन्हें एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया में जगह मिली है।

  • रूद्र इंटरनेशनल स्कूल बसाल में मनाया शिक्षक दिवस

    रूद्र इंटरनेशनल स्कूल बसाल में मनाया शिक्षक दिवस

    ऊना/ सुशील पंडित: रूद्र इंटरनेशनल स्कूल बसाल ऊना में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रातः काल प्रार्थना सभा में विद्यालय के अध्यक्ष बलदेव कृष्ण शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए गुरु के महत्व के बारे में बताया ।उन्होंने कहा कि गुरु और शिष्य की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। शिक्षक दिवस छात्रों के जीवन में विशेष महत्व रखता है। क्योंकि गुरु ही हमें सही मार्ग पर चलना सिखातें है, सही गलत की पहचान करवाते हैं शिक्षक न केवल हमें शिक्षा देते हैं बल्कि वह हमें एक अच्छा इंसान बनाने का प्रयास करते हैं।

    शिक्षक दिवस सभी विद्यालयों में इसलिए धूमधाम से मनाया जाता है ताकि हम सभी शिक्षकों का आदर सम्मान कर सकें। इस अवसर पर विद्यालय में कविता प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया छात्रों ने अपने शिक्षकों को विभिन्न उपहार देकर उनके प्रति अपने प्रेम और सम्मान को भी दर्शाया।