Blog

  • अखंड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती जैसे योजनाओं से विद्यार्थियों को मिल रही प्रेरणा

    अखंड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती जैसे योजनाओं से विद्यार्थियों को मिल रही प्रेरणा

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय उच्च विद्यालय भैरा में तरसेम सिंह मान ने विद्यालय के लिए 45 डैस्क सहयोग के रुप में भेंट किये। इस बारे जानकारी देते हुए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, देहलां के प्रधानाचार्य देवेन्द्र चौहान ने बताया कि तरसेम सिंह मान अपने आरंभिक जीवन में राजकीय उच्च विद्यालय के विद्याथी रहे हैं। वे वर्तमान में सैन्ट्रल फोर्सिस में इंस्पैक्टर के पद पर तैनात हैं। उन्होंने इससे पूर्व भी स्कूल को दो वाटर कूलर, पांच पंखे व अन्य सामग्री भेंट की है। 

    देवेन्द्र चौहान ने कहा कि जिला परियोजना कार्यालय गत तीन वर्षों से कल्स्टर व खंड स्तर पर शिक्षा के उत्थान में सामुदायिक सहभागिता व जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के सार्थक परिणाम आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत समाज के सक्षम व्यक्तियों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्थान एवं विकास के लिए किसी भी प्रकार से अपना सहयोग व मदद देने के लिए प्रेरित किया जाता है। इसके अलावा अखंड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती जैसी योजना भी चलाई गई है। योजना के तहत उन सभी विद्यार्थियों के नाम उनके विद्यालय के गौरव पट्ट पर अंकित किए जा रहे हैं, जिन्होंने अपने जीवन में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है ताकि विद्यालय व क्षेत्र के बच्चों को उनसे प्रेरणा मिल सके। उन्होंने बताया कि अब तक 2680 व्यक्तियों के नाम विद्यालयों के गौरव पट्ट पर अंकित किए जा चुके हैं। इस अवसर पर डाईट से मनिष पटियाल, प्रधानाचार्य मनोहर लाल शर्मा सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।

  • बीटन में तीन माह में बनकर तैयार होगा गौ-अभ्यारण्यः वीरेंद्र कंवर

    बीटन में तीन माह में बनकर तैयार होगा गौ-अभ्यारण्यः वीरेंद्र कंवर

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि हरोली उप-मंडल के तहत बीटन में तीन माह में बनकर गौ अभ्यारण्य बनकर तैयार कर दिया जाएगा। आज संत श्री यशगिरी महाराज कुटिया सलोह में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए वीरेंद्र कंवर ने कहा कि गंगा, गीता व गौ माता का सम्मान हमारी संस्कृति का आधार है। वर्तमान प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में बेसहारा गौवंश को संरक्षण देने का लक्ष्य रखा है और जल्द ही जिला ऊना की सड़कें भी बेसहारा गौवंश मुक्त हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में 20 हजार बेसहारा गौवंश को आश्रेय प्रदान किया है और आने वाले समय में नए गौ अभ्यारण्य व बड़ी गौशालाएं बनकर तैयार होने जा रही हैं, जिससे 5 हजार अतिरिक्त गौवंश को सहारा प्रदान किया जाएगा। 

    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सड़कों को बेसहारा गौवंश से मुक्त करने के लिए प्रदेश सरकार 700 रुपए प्रति गाय प्रति माह की सहायता राशि प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़कों को बेसहारा पशु मुक्त बनाने से जहां किसान एक बार पुनः खेती-बाड़ी से जुड़ रहे हैं, वहीं सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आ रही है। कंवर ने कहा कि संत समाज हमारी सनातन संस्कृति की नींव है, जिस पर हमारी सभ्यता सदियों से टिकी हुई है। संतों, ऋषियों, मुनियों के त्याग व तप के प्रतिफल से ही भारत विश्वगुरु रहा है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • पंजाब के लोगों के लिए खुशखबरी, सीएम भगवंत मान ने किया ये ऐलान

    पंजाब के लोगों के लिए खुशखबरी, सीएम भगवंत मान ने किया ये ऐलान

    चंडीगढ़। पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार राज्य में दिल्ली की तर्ज पर मोहल्ला क्लिनिक खोलने जा रही है. सीएम भगवंत मान ने ऐलान किया है कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आम जनता को 75 ‘मोहल्ला क्लीनिक’ समर्पित किए जाएंगे. ये मोहल्ला क्लिनिक शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में खुलेंगे. इन मोहल्ला क्लीनिकों में सभी तरह का इलाज, टेस्ट और दवाएं फ्री मिलेंगी. अभी पहले चरण में 75 मोहल्ला क्लिनिक खुलने हैं. उसके बाद और भी इस तरह के क्लिनिक खोले जाएंगे.

    पंजाब के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के मकसद से मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव भी मौजूद थे. इस दौरान मुख्यमंत्री को बताया गया कि ग्रामीण इलाकों में पहले से ही 3000 स्वास्थ्य सेवा केन्द्रों का नेटवर्क मौजूद है. जिन्हें कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरों के नेतृत्व में प्रशिक्षण प्राप्त पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा चलाया जा रहा है. इसके बाद सीएम ने इन सब-सेंटरों को भी मोहल्ला क्लीनिकों में तब्दील करने का निर्देश दिया।

    भगवंत मान ने अधिकारियों से कहा कि हर पांच से छह नजदीकी गांवों का एक कलस्टर बनाया जाए और उसके बीच में एक मोहल्ला क्लीनिक स्थापित किया जाए. इससे आसपास के गांवों के लोगों की मोहल्ला क्लीनिकों तक आसान पहुंच हो सकेगी और बड़ी संख्या में लोगों को फायदा होगा. सीएम ने स्वास्थ्य सचिव को अनुबंध के आधार पर उन डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की सेवाएं लेने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करने के लिए कहा है, जो मोहल्ला क्लीनिकों में अपनी सेवाएं देने के इच्छुक हैं. मोहल्ला क्लीनिकों में क्लिनिकल टेस्ट कराने के लिए एजेंसी नियुक्त करने की कार्य योजना बनाने के भी भगवंत मान ने स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिए।

    सीएम भगवंत मान ने कहा कि पहले से मौजूद सेवा केन्द्रों का रंग रूप बदलकर आवश्यक सुविधाएं जुटाई जाएं. इनमें डॉक्टर का कमरा, रिसेप्शन-कम-वेटिंग एरिया, फार्मेसी के लिए जगह बनाई जाए. स्टाफ और आने वाले मरीजों के लिए अलग शौचालयों की सुविधा दी जाए. सीएम ने लोक निर्माण विभाग के सचिव को सेवा केन्द्रों को अंदर से बढ़िया रूप देने के लिए रूपरेखा बनाने का आदेश दिया ताकि इन्हें आसानी से मोहल्ला क्लीनिकों में तब्दील किया जा सके।

  • प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 70 लाभार्थियों को प्रदान किए गृह निर्माण के लिए 1.27 करोड़ रुपये के स्वीकृति पत्र

    प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 70 लाभार्थियों को प्रदान किए गृह निर्माण के लिए 1.27 करोड़ रुपये के स्वीकृति पत्र

    ऊना/सुशील पंडित: नगर परिषद ऊना की अध्यक्षा पुष्पा देवी ने आज जिला मुख्यालय स्थित बचत भवन सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत पात्र लाभार्थियों को गृह निर्माण के लिए 1.27 करोड़ रुपये राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इस बारे जानकारी देते हुए नगर परिषद ऊना के कार्यकारी अधिकारी संदीप ने बताया कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमन्त्री आवास योजना (शहरी) के तहत नगर परिषद, ऊना के विभिन्न बॉर्डों से 70 लाभार्थियों को एक लाख पचासी हजार रुपए प्रति लाभार्थी यह राशि चार किस्तों में जारी की जाएगी। पहली क़िस्त नींव का कार्य पूर्ण होने पर, दूसरी छत (लिंटल) तक, तीसरी किस्त छत डलने पर व आखिरी क़िस्त घर का निर्माण कार्य पूरा होने पर जारी की जाएगी। प्रत्येक स्तर का कार्य पूर्ण होने पर जिओटैगिंग करने के बाद यह किस्ते जारी की जाएंगीं तथा कुल एक करोड़ उन्तीस लाख, पचास हजार रूपये लाभार्थियों को जारी किये जायेंगे। 

    इस अवसर मंडल अध्यक्ष हरपाल गोगी ने बताया कि नगर परिषद ऊना के अंतर्गत अब तक 614 लाभार्थियों को घर स्वीकृत हो चुके है जिसमे से 472 घरों का कार्य पूर्ण हो चूका है। संबंधित लाभार्थियों को इसके लिए लगभग 8 करोड़ 50 लाख रूपये किस्तों में जारी किए गए हैं। 

    इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्षा पुष्पा देवी ने बताया कि ऐसे परिवार जिसमे पति- पत्नी व् बच्चे शहर के स्थाई निवासी हैं और जिनके पास अपना घर नहीं है, या कच्चा है या जिनका घर छोटा है तथा घर बनाने के लिए जमीन उपलब्ध है तथा उनकी पारिवारिक आय वार्षिक तीन लाख तक है, ऐसे व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने लाभार्थियों से कहा कि वे जल्दी-जल्दी अपने घर के कार्य का निर्माण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपने को साकार करें।

    इस अवसर पर नगर परिषद ऊना की अध्यक्ष पुष्पा देवी व उपाध्यक्ष पवन कपिला, जिला परिषद ऊना अध्यक्षा नीलम कुमारी, मार्केटिंग कमेटी ऊना के अध्यक्ष एवं पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा, भाजपा शहरी इकाई के अध्यक्ष जनक राज, प्रधान ग्राम पंचायत मलाहत गुरचरण सिंह, वार्ड नंबर 6 के पार्षद एवं योजना आयोग के सदस्य विनोद पुरी, वार्ड नंबर 9 की पार्षद ममता कश्यप, वार्ड नंबर 10 के पार्षद उर्मिला चौधरी, वार्ड नंबर 11 से पार्षद, इंदु चौधरी के अतिरिक्त मनोनीत पार्षद बलविंदर सिंह, चरणदास  सुभाष, आशुतोष, राजेंद्र, मनोज, वरुण तथा आदित्य सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

  • मोबाईल फोन से पत्नी की हकीकत जान दंग रहा गया पति

    मोबाईल फोन से पत्नी की हकीकत जान दंग रहा गया पति

    जयपुर। सोशल मीडिया के जरिए प्यार और शादी करना राजस्थान के जयपुर के एक युवक को भारी पड़ गया। बात इतनी बिगड़ गई थी मामला थाने तक पहुंच गया। जानकारी के मुताबिक पीड़ित ने पुलिस को दिए अपने रिपोर्ट में बताया है कि कुछ वक्त पहले उसकी मुलाकात फेसबुक पर एक लड़की से हुई थी। दोनों में बातें होने लगी। धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं और प्यार हो गया। फिर बात शादी तक पहुंच गई। दोनों एक ही समाज के थे। परिवार भी शादी के लिए राजी हो गया। एक साल के प्रेम प्रसंग के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ वक्त बाद यह शादी गले की फांस बन गई।

    पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि शादी के ठीक 10 दिन बाद उसे 3 दिनों तक बंधक बना लिया। इतना ही नहीं उसकी जमकर पिटाई भी की। इसके बाद उसकी पत्नी अपने पहले पति के साथ घर छोड़कर भाग निकली। इसके बाद पीड़ित ने मानसरोवर थाने में मामला दर्ज कराया है।

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मानसरोवर इलाके के रहने वाले यशपाल नाम के युवक की पदमा नाम की युवती से हुई थी। शादी के बाद लड़की विदा होकर अपने ससुराल आ गई। शादी के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। फिर पदमा ने अपने पति से पूजा पाठ और कई चीजों का बहाना बनाकर खुद से दूर करने लगी। यशपाल उससे प्यार करता था इस वजह से वह उसकी सारी बातें मानता गया।

    फिर कुछ दिन बाद उसने पति से एक लाख रुपये की मांग की। पति ने वजह पूछा तो पत्नी ने सही से कुछ कहा नहीं। फिर उसके कुछ दिन बाद पति को पता चला कि पत्नी ने उसके अकाउंट से खुद को पैसे ट्रांसफर कर लिए। जब पति ने पूछा तो पदमा उसके सामने रोने लगे। फिर उसने पति से कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। उसे घर छोड़ आए। पति भी उसकी बात मान गया और उसे उसके मायके छोड़ आया।

    पीड़ित पति ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि पत्नी अक्सर चोरी छिपे किसी से बातें किया करती थी। जब उसका फोन चेक किया तो सपना नाम की किसी लड़की का नंबर मिला। फिर पता चला कि पत्नी जिससे बातें किया करती थी वह लड़की नहीं कोई लड़का है। हैरानी तो तब हुई जब पता चला कि उसकी पत्नी फोन पर अपने पहले पति से बात किया करती थी। दोनों साथ रहने चाहते थे इसलिए पैसों की जरूरत थी। इस वजह से उसने मेरे पैसे और घर से जेवर चुरा लिए। पीड़ित का आरोप है कि पत्नी ने उसे अपने घर बुलाया था. जब वह वहां पहुंचा तो उसे बंधक बना लिया गया और जमकर मारपीट की गई। बड़ी मुश्किल से वह वहां से भागा और परिवार की मदद से थाने में केस दर्ज कराया।

  • बैटरी बनाने वाली एक कंपनी में भीषण, 3 कर्मचारी जिंदा जले

    बैटरी बनाने वाली एक कंपनी में भीषण, 3 कर्मचारी जिंदा जले

    नई दिल्ली। फरीदाबाद में बैटरी बनाने वाली एक कंपनी में भीषण आग लग गई है। हादसे में 3 कर्मचारियों की जलने से मौत हो गई। आग लगने से मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड विभाग और पुलिस को दी गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग इतनी भीषण थी कि हादसे में तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। हालांकि अभी आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकलों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। इन दिनों लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में दिल्ली के मुंडका में एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे. इतना ही नहीं, हादसे के बाद कई लोग लापता हैं। देर रात तक NDRF और दिल्ली फायर सर्विस की टीम आग बुझाने में लगी रही थीं।

    इसके बाद MCD की 6 टीमों ने इस इलाके में सर्वे किया था। हालांकि घटना के बाद आरोप-प्रत्यारोपों का दौर भी जमकर चला था। वहीं फायर चीफ सर्विस ने कहा था कि जिस बिल्डिंग में आग लगी थी, उसे फायर विभाग की ओर से NOC नहीं मिली थी। वहीं दिल्ली के ही बवाना में भी हाल ही में आग लग गई थी। आग थिनर फैक्ट्री में लगी थी। 17 दमकलों ने आग पर काबू पाया था।

  • आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व सीएम दोषी करार…

    आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व सीएम दोषी करार…

    नई दिल्ली । आय से अधिक संपत्ति मामले में दिल्ली की कोर्ट ने हरियाणा के पूर्व सीएम को दोषी करार दिया है। दिल्ली की राउज एवेन्यू स्थित विशेष न्यायाधीश विकास ढल की अदालत ने आय से अधिक संपत्ति मामले में ओमप्रकाश चौटाला को दोषी करार दिया है। बता दें कि दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को ओमप्रकाश चौटाला को दोषी करार दिया है। 

    ओमप्रकाश चौटाला को कोर्ट के द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद अब उनकी सजा पर बहस 26 अप्रैल को होगी। इस दिन ही ही पता चलेगा कि कितने दिन की सजा होगी। बहस के दौरान ओम प्रकाश चौटाला कोर्ट रूम में ही मौजूद रहे। इससे पहले 19 मई को राऊज एवन्यू कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

    बता दें कि हरियाणा के चर्चित जेबीटी घोटाले में पूर्व सीएम चौटाला को पहले ही दोषी करार दिया जा चुका है। इनेलो सुप्रीमो को प्रीवेंशन ऑफ करप्शन में सात साल और षड्यंत्र में दोषी पाए जाने पर 10 साल की सज़ा हुई थी। हालांकि, इस मामले में चौटाला की सजा पूरी हो गई थी जिसके बाद 2 जुलाई को दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया था।

    इधर, यह भी बता दें कि चौटाला परिवार इन आरोपों को खारिज करता रहा है। इसके साथ ही इन सभी आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया था। कोर्ट के ताजा फैसले से एक बार फिर हरियाणा की रजनीति में हलचल मच गई है। कोर्ट के अब फैसले पर अब सबकी निगाह टिकी हुई है। कुछ जानकारों का यह भी मानना है कि प्रदेश में राजनीति में एक बार फिर हलचल होगी।

  • आतंकवाद विरोधी दिवस पर एडीसी ने अधिकारियों व कर्मचारियों के दिलाई शपथ

    आतंकवाद विरोधी दिवस पर एडीसी ने अधिकारियों व कर्मचारियों के दिलाई शपथ

    ऊना/सुशील पंडित: मिनी सचिवालय परिसर, ऊना में आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि व आतंकवाद विरोधी दिवस के उपलक्ष्य में अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर जिला राजस्व अधिकारी जोगेंद्र पटियाल सहित जिला मुख्यालय ऊना के विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।

  • कुटलैहड़ विस में किसानों व बागावानों को आर्थिक रुप से सशक्त करने के लिए खर्च किए जा रहे 400 करोड़: वीरेन्द्र कंवर

    कुटलैहड़ विस में किसानों व बागावानों को आर्थिक रुप से सशक्त करने के लिए खर्च किए जा रहे 400 करोड़: वीरेन्द्र कंवर

    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल में साढ़े 4 वर्षों के दौरान ग्राम पंचायत रायपुर में 3 करोड 81 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्य आरंभ किए गए हैं, जिनमें से अधिकतम कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है। यह जानकारी ग्रामीण विकास एवं पंचायती, राज कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने जनसंपर्क अभियान के तहत गत देर शाम ग्राम पंचायत रायपुर में लगभग 12 लाख रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण तथा भूमिपूजन करने के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए दी।

    उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य तथा शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के अलावा सरकार द्वारा इस क्षेत्र में पीने के पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किया गया है। इसके तहत प्रदेश सरकार द्वारा उठाऊ पेयजल योजना रामगढ़ धार के लिए 14.5 करोड रूपए की अतिरिक्त राशि खर्च की गई है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ धार उठाऊ पेयजल योजना जिला की इकलौती पेयजल योजना है जहां पर पीने का पानी रैपिड सैंड फिल्टर विधि द्वारा फिल्टर करने के पश्चात क्षेत्र के लोगों को उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा चालू वित्त वर्ष के बजट में प्रदेश वासियों को राहत देते हुए इस वित्त वर्ष में 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली, महिलाओं को बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट, 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए बिना आय सीमा के पेंशन की सुविधा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिलों को माफ करने जैसे जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है।

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने जानकारी दी कि शीघ्र ही 30 करोड़ रुपए की लागत से थानाकलां से भाखड़ा सड़क को डबल लेन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 9.50 करोड़ रुपए की लागत से लठियाणी तथा धवाला में 33 केवी के विद्युत उप केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। किसानों व बागवानों की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में 400 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बंगाणा में 20 करोड रुपए की लागत से मिनी सचिवालय भवन, 10 करोड रुपए की लागत से खंड विकास कार्यालय भवन तथा 6 करोड रुपए की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां के भवन का निर्माण युद्ध स्तर पर जारी है तथा अपने अंतिम चरण में है।

    वीरेंद्र कुमार ने ग्राम पंचायत रायपुर के गांव कोलका के मंदिर परिसर में तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख रुपए तथा कोलका गांव में एक रास्ते के निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने ग्राम वासियों की अन्य सभी मांगों पर सकारात्मक विचार करने तथा हर संभव सहयोग करने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने गांव वासियों की समस्याएं भी सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को हल करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, बीडीसी बंगाणा के  उपाध्यक्ष जमीत सिंह, ग्राम पंचायत दोबड़ के प्रधान नीरज परमार, ग्राम पंचायत रायपुर की प्रधान रीता देवी, निदेशक कांगड़ा बैंक व कुटलैहड़ भाजपा महामंत्री कैप्टन प्रीतम सिंह डढवाल, कुटलैहड़ भाजपा महामंत्री रमेश शर्मा, मास्टर प्रेम चंद धीमान, मास्टर सतीश कुमार, प्रदीप कुमार तथा सूंका राम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

  • सरकार ने जारी किया राशन कार्ड का नया न‍ियम….

    सरकार ने जारी किया राशन कार्ड का नया न‍ियम….

    नई दिल्ली: अगर आप भी राशन कार्ड धारक (Ration Card Holder) हैं तो यह खबर आपके बेहद काम की है. अगर आपने भी सरकार के मानक से अलग जाकर राशन योजना का फायदा उठाया है तो अब सरकार अप पर शिकंजा कस सकती है. दरअसल, सरकार ने राशन कार्ड को लेकर सख्ती दिखाते हुए कुछ शर्तों के तहत राशन कार्ड सरेंडर करने का न‍ियम बनाया गया है. अगर आपने इसका उल्लंघन किया तो आप पर कार्रवाई हो सकती है.

    उत्तर प्रदेश में अपात्र राशन कार्डधारियों पर कार्रवाई की तैयारी हो गई है. इन कार्डधारियों को राशन कार्ड सरेंडर करने को कहा गया है. सरकार ने इसकी पात्रता भी जारी कर दी है. इसके तहत राशन कार्ड सरेंडर के लिए मानक तय कर दिए गए हैं. बताया जा रहा है अब तक 8 लाख अपात्र कार्ड को निरस्त किया जा चुका है.

    राशन कार्ड की पात्रता के नियम
    – उत्तर प्रदेश का निवासी होना अनिवार्य. 
    –  परिवार का संचालन करने वाली मुखिया एक महिला हो. 
    – परिवार की मासिक आय 15,000 रुपये से कम हो. 
    – अगर पुरुष मुखिया है तो जो असाध्य रोग से ग्रसित हो या जिसकी उम्र 60 वर्ष से अधिक हो और परिवार चला रहा हो और पारिवारिक मासिक आय 15,000 रुपये से अधिक न हो. 
    – घर की महिला मुखिया की उम्र 18 वर्ष से अधिक हो
    – वैसा परिवार जिसके पास सिंचित भूमि 2 हेक्टेयर से कम हो

    इन लोगों को राशन कार्ड सरेंडर
    – जिनके पास चार पहिया गाड़ी होगी, उनके राशन कार्ड सरेंडर करना होगा. 
    – चार पहिया गाड़ी में कार से लेकर ट्रैक्टर तक शामिल किया गया है.
    – राशन कार्ड धारकों के पास ग्रामीण या शहरी क्षेत्र में 100 वर्ग मीटर में बना पक्का मकान नहीं हो.
    – सरकारी कर्मचारी को कार्ड सरेंडर करना होगा. 
    – आयकर के दायरे में आने वालों को भी कार्ड सरेंडर करना होगा.
    – पक्का मकान, घरों में एसी और 5 किलोवॉट या इससे अधिक क्षमता के जेनरेटर सेट रखने वालों को कार्ड जमा करना होगा.
    – ऐसे परिवार जिनके पास 80 वर्ग मीटर का कोई भी व्यवसायिक स्थान है, वे कार्ड के पात्र नहीं.
    – शहरी क्षेत्र के परिवार का वार्षिक आय 3 लाख से अधिक होने पर कार्ड सरेंडर करना होगा.
    – हथियार का लाइसेंस रखने वालों को सरेंडर करना होगा राशन कार्ड