Blog

  • Punjab News: Court में पेशी पर आए 2 पक्षों के बीच झड़प, खूब चली लाठियां-डंडे, 3 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: Court में पेशी पर आए 2 पक्षों के बीच झड़प, खूब चली लाठियां-डंडे, 3 घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः कोर्ट में 307 के केस में पेश होने आए 2 पक्षों के बीच झड़प का मामला सामने आया है। इस दौरान दोनों पक्षों के कुछ लोग कोर्ट के बाहर ही आपस में भिड़ गए। एक व्यक्ति ने दूसरे को पीटा। इस दौरान करीब 3 लोग घायल हो गए। मौके पर पुलिस ने मामला शांत करवाया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी। वहीं दूसरी ओर वकील हरीश राय ढांडा ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

    जानकारी मुताबिक, लुधियाना के कोट कॉम्प्लेक्स से आज 307 के केस में दो पक्ष आज कोर्ट में पेश होने आए थे और यह मामला जगराओं थाने से जुड़ा है। जैसे ही वे कोर्ट के बाहर पहुंचे, उनके बीच किसी बात पर विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर लाठियों से हमला कर दिया। इस दौरान 3 लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए लुधियाना के सिविल अस्पताल भेजा गया है।

    इस बीच मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले की सूचना मिलने के बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे थे और मामले को शांत करवाने के बाद कार्रवाई शुरू की थी। यह घटना कोर्ट के बाहर पहली मंजिल पर हुई जहां 3 लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि वे जगराओं पुलिस स्टेशन से जुड़े 307 के एक केस में पेश होने आए थे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच अभी चल रही है।

    दूसरी ओर, वकील हरीश राय ढांडा ने बताया कि वे कोर्ट में मौजूद थे और इसी दौरान चिल्लाने की आवाज सुनाई दी जिसके बाद उन्होंने देखा कि कुछ युवक आपस में लड़ रहे थे। उन्होंने कहा कि यह लॉ एंड ऑर्डर पर सवालियां निशान खड़े करता है। पुलिस को आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि उनके मन में पुलिस का डर हो।

  • Punjab News: तहसील में नामाकंन दौरान हुई झड़प, उतरी पगड़ियां, देखें वीडियो

    Punjab News: तहसील में नामाकंन दौरान हुई झड़प, उतरी पगड़ियां, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः डेरा बाबा नानक की तहसील में आज ब्लॉक समीति जिला परिषद के नामाकंन भरने के दौरान कांग्रेस पार्टी और आप पार्टी के वर्करों में तकरार हो गई। इस दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। जहां दोनों में हुए विवाद में पगड़ियां उतरने की घटना सामने आई है। घटना को लेकर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए माहौल को शांत करवाया और दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को अलग किया। इस घटना को लेकर माहौल गरमाया हुआ है।

    जहां एक-दूसरे पर कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाए है। व्यक्ति ने आरोप लगाते हुए कहा कि डीएसपी द्वारा व्यक्ति को रोकने की कोशिश की गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस घटना में कई लोगों की पगड़ियां उतरी। हालांकि पुलिस का कहना हैकि शांतमयी ढंग से नामाकंन की प्रक्रिया चल रही थी। इस दौरान जबदस्ती अंदर घुसने की कोशिश की गई, रोकने के दौरान कुछ लोगों द्वारा हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद लोगों को समझाया गया और अब मामला शांत है।

     

  • हिमाचल में Forensic क्षमताओं को मिली मजबूती, धर्मशाला में सीएम सुक्खू ने नए भवन का उद्घाटन किया

    हिमाचल में Forensic क्षमताओं को मिली मजबूती, धर्मशाला में सीएम सुक्खू ने नए भवन का उद्घाटन किया

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज क्षेत्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (आरएफएसएल उत्तरी क्षेत्र) धर्मशाला में डिजिटल फॉरेंसिक डिवीजन और उन्नत उपकरण प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। यह सुविधा लगभग तीन करोड़ रुपये की अत्याधुनिक अवसंरचना से निर्मित की गई है, जिसमें ऐसे उन्नत उपकरण शामिल हैं, जो क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन से भी डेटा निकालने और उसका विश्लेषण करने में सक्षम हैं।

    इसके अलावा, लगभग 1.05 करोड़ रुपये की लागत से एक उन्नत उपकरण प्रयोगशाला स्थापित की गई हैं, जिसमें अत्याधुनिक वैज्ञानिक उपकरण लगाए गए हैं। इन प्रयोगशालाओं में लगाए गए उपकरणों की कुल कीमत लगभग 1.50 करोड़ रुपये है। ये सुविधाएं हिमाचल प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में फॉरेंसिक जांच में पारदर्शिता, विश्वसनीयता और दक्षता को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगी। यह नया प्रभाग विशेष रूप से उन मामलों में, जहां सजा सात वर्ष या उससे अधिक हो, अपराध स्थल से सबूतों को संरक्षित करने में जांच एजेंसियों की मदद करेगा।

    इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी) कांगड़ा के 3.92 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने जिला परिषद, कांगड़ा के डीपीओ कर्मचारी आवास का शिलान्यास भी किया, जिस पर लगभग 2.26 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, विधायक सुरेश कुमार, मुख्य सचिव संजय गुप्ता और सचिव (ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज) सी. पॉलरासु भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

  • 22 स्थानों पर NIA की Raid, दिल्ली ब्लास्ट और अवैध गोला-बारुद से जुड़े तार

    22 स्थानों पर NIA की Raid, दिल्ली ब्लास्ट और अवैध गोला-बारुद से जुड़े तार

    नई दिल्लीः राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने वीरवार को अलग-अलग राज्यों में छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक, NIA ने हरियाणा से लेकर बिहार तक 22 अलग-अलग स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है। यह पूरा मामला हथियारों की अवैध तस्करी से जुड़ा है। सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार के कई इलाकों में अवैध गोला-बारूद की तस्करी के नेटवर्क से जुड़ी बताई जा रही है। NIA की टीम अहम सबूत जुटाने का प्रयास कर रही है। एजेंसी का मानना है कि यह तस्करी आतंकी नेटवर्क को मजबूत करने की साजिश का हिस्सा हो सकती है।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिस टेरर कॉन्सपिरेसी केस में छापेमारी चल रही है, उसी की जांच के दौरान दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट से जुड़े कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। इसी वजह से अब एजेंसी इस बात की पड़ताल कर रही है कि ब्लास्ट केस के आरोपियों या संदिग्धों का इस गिरोह से कोई सीधा या परोक्ष संबंध तो नहीं है। जांच में पता चला है कि उत्तर भारत में सक्रिय यह गिरोह कई राज्यों में अपना नेटवर्क चलाता था। यह समूह लंबे समय से पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की निगरानी में था।

    एनआईए के मुताबिक, यह पूरा मामला एक संभावित आतंकी मॉड्यूल की जांच का हिस्सा है। इसी एफआईआर की जांच के दौरान जो नए सुराग सामने आए हैं। उनके आधार पर अब दोनों मामलों के बीच कनेक्शन तलाशे जा रहे हैं।

  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में एक्टिवा सवार की मौत

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में एक्टिवा सवार की मौत

    अमृतसरः अमृतसर बटाला जीटी रोड पर मेट्रो के सामने आज सुबह करीब 10 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रछपाल सिंह पुत्र जसबीर सिंह निवासी मल्लूवाल जिला अमृतसर के रूप में हुई है।

    यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक एक्टिवा चालक सड़क पर खड़ी स्कूल वैन को ओवरटेक कर रहा था, तभी अमृतसर की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कथूनंगल थाने की पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए अमृतसर अस्पताल में भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • Realme का नया 5G SmartPhone लॉन्च, 7000mAh की बैटरी के साथ मिलेगी 45W की Fast Charging

    Realme का नया 5G SmartPhone लॉन्च, 7000mAh की बैटरी के साथ मिलेगी 45W की Fast Charging

    टेकः रियलमी ने भारत में अपना एक और सस्ता 5G स्मार्टफोन पेश कर दिया है। यह फोन 7000mAh बैटरी, फास्ट चार्जिंग और दमदार फीचर के साथ आता है। कंपनी ने अपनी Realme P4 सीरीज के इस फोन को खास तौर पर बजट फ्रेंडली यूजर्स के लिए पेश किया है। साथ ही, कंपनी ने अपने इस फोन के जरिए लो एंड डिवाइस पर गेम खेलने वाले यूजर्स को टारगेट किया है।

    Realme P4x 5G जो 7000mAh की बैटरी के साथ आता है। इसमें 45W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी। ये स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलेगा। रियलमी के इस फोन में 6.72-inch का डिस्प्ले, 50MP के प्राइमरी कैमरा वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप और IP64 रेटिंग मिलती है। इस फोन को कंपनी ने 15 हजार रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है।

    Realme P4x 5G को कंपनी ने 15,999 रुपये की शुरुआती प्राइस पर लॉन्च किया है। इस कीमत में 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं 8GB RAM + 128GB स्टोरेज का दाम 16,999 रुपये और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है।

    इस फोन को आप मैट सिल्वर, एलिगेंट पिंक और लेक ग्रीन कलर में खरीद सकते हैं। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी 1000 का कूपन डिस्काउंट और 1500 रुपये का बैंक ऑफर दे रही है। डिस्काउंट के बाद फोन की कीमत 13,499 रुपये से शुरू होगी। फोन की सेल 10 दिसंबर से शुरू होगी और ये Flipkart और Realme.com पर मिलेगा।

    Realme P4x 5G में 6.72-inch का Full-HD LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। स्क्रीन 1000 Nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलेगा।

  • Punjab News: आधा किलो हेरोइन सहित 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: आधा किलो हेरोइन सहित 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के थाना डिवीजन नंबर 03 की पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 505 ग्राम हेरोइन बरामद की है। यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

    जानकारी देते ADCP-1 समीर वर्मा ने बताया कि SHO जगदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्पेशल ऑपरेशन चलाते हुए आरोपियों को दबोचा। उन्हें मुखबिर से मिली सूचना थी कि 2 युवक हेरोइन बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने देर शाम इलाके में नाकाबंदी की और शक के आधार पर दोनों व्यक्तियों को रोका। तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई।

    पुलिस जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी मुनीष के खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में नशा तस्करी समेत कुल 5 मामले दर्ज हैं। पुलिस का मानना है कि आरोपी लंबे समय से नशे की तस्करी में सक्रिय थे और हेरोइन की इस खेप को सप्लाई करने जा रहे थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपियों का नेटवर्क किन इलाकों तक फैला हुआ है और हेरोइन की यह खेप किसे सप्लाई की जानी थी।

  • Swift Car और ट्रक में आमने-सामने भीषण टक्कर, 2 की मौत, 5 घायल

    Swift Car और ट्रक में आमने-सामने भीषण टक्कर, 2 की मौत, 5 घायल

    नागौरः डीडवाना-कुचामन में आज एक भयानक सड़क हादसे का मामला सामने आया है जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए। हादसा जिले के निम्बी जोधा पुलिया के पास हुआ। घटना में ​कार का आगे वाला हिस्सा पूरा बिखर गया।

    ​जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग नागौर से सुजानगढ़ की तरफ जा रहे थे। डीडवाना-कुचामन के पास स्विफ्ट डिजायर कार और ट्रक में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दौरान कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जिनकी अभी पहचान नहीं हो पाई है। वहीं 5 के करीब लोग घायल हो गए।

    घटना की सूचना मिलते ही लाडनूं डिप्टी जितेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाया। सभी घायलों को 108 और एनएचएआई की एम्बुलेंस की मदद से लाडनूं अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से साइड में कर ट्रैफिक शुरू करवाया।

  • Indigo की फ्लाइट को मिली बम की धमकी, Hyderabad में करवानी पड़ी Emergency Landing

    Indigo की फ्लाइट को मिली बम की धमकी, Hyderabad में करवानी पड़ी Emergency Landing

    नई दिल्ली: मदीना से हैदराबाद को जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान में आज सुबह अफरा-तफरी मच गई। एक यात्री ने यह दावा किया था कि उसके पास बम है। इसके बाद तुरंत क्रू मेंबर्स ने इसकी जानकारी पायलट और सुरक्षा एजेंसियों को दी। इसके बाद विमान को इमरजेंसी में अहदाबाद एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया। फ्लाइट में कुल 180 यात्री सवार थे। अभी तक विमान से कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

    डायवर्ट की गई फ्लाइट

    सामने आई जानकारी के अनुसार, विमान में सवार एक व्यक्ति ने अचानक से कहा कि उसके पास बम है। इसके बाद यह सुनते ही क्रू मेंबर्स और सभी यात्री अलर्ट हो गए। इस बारे में सूचना तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी गई। इसके बाद विमान को अहमदाबाद एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया गया। सुबह करीबन 11:30 बजे विमान की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षित तरीके से इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। उसके बाद सीआईएसएफ और एयरपोर्ट की सुरक्षा टीमों ने विमान को घेर लिया और सभी यात्रियों को सुरक्षा बाहर निकाला गया।

    विमान से नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु

    बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने विमान की अच्छे से जांच की परंतु अब तक उन्हें कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। फ्लाइट में कुल 180 यात्री सवार थे। जिस यात्री ने बम होने के बारे में कहा था उसको पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अहमदाबाद पुलिस उससे पूछताछ भी कर रही है कि उसने आखिर ऐसी धमकी क्यों दी? क्या वो मानसिक रुप से ठीक नहीं है या ऐसा करने के पीछे उसका क्या मकसद है?    
  • 16 साल से लंबित एसिड अटैक मामले में SC सख्त, केंद्र को दिए निर्देश

    16 साल से लंबित एसिड अटैक मामले में SC सख्त, केंद्र को दिए निर्देश

    नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में लंबित पड़े एसिड अटैक मामलों पर गंभीर चिंता जताते हुए सभी उच्च न्यायालयों से विस्तृत आंकड़े तलब किए हैं। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने 2009 में दर्ज एक एसिड अटैक मामले में दिल्ली की ट्रायल कोर्ट में हो रही धीमी सुनवाई पर कड़ी नांराजगी जताई। उन्होंने कहा है कि 2009 का ट्रायल अब तक चल रहा है, यह शर्म की बात है।

    16 साल से लंबित एसिड अटैक ट्रायल पर सीजेआई सूर्यकांत बेहद नाराज हुए। उन्होंने इसे शर्मनाक करार देते हुए कहा कि कानूनी सिस्टम का मजाक बना रखा है। मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अनुपस्थिति में न्यायालय की पीठ की अध्यक्षता कर रहे मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची ने कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों में देरी पीड़ितों के साथ अन्याय है और न्याय प्रणाली की गंभीर कमजोरी को उजागर करती है।

    मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अनुपस्थिति में न्यायालय की पीठ की अध्यक्षता कर रहे मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची ने कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों में देरी पीड़ितों के साथ अन्याय है और न्याय प्रणाली की गंभीर कमजोरी को उजागर करती है। बता दें कि भारत में हर साल 200 से ज्यादा महिलाएं एसिड अटैक का शिकार बनती हैं।

    यह सरकारी आंकड़ा है, लेकिन असली संख्या इससे कहीं ज्यादा हो सकती है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, ये मामले दर्ज किए जाते हैं, लेकिन कई अनदेखे रह जाते हैं। 2023 के एनसीआरबी डेटा के आधार पर देश में 207 मामले दर्ज किए गए थे। यह संख्या 2022 के 202 मामलों से थोड़ी अधिक है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 124 के तहत एसिड अटैक के आरोपियों को न्यूनतम 10 वर्ष की सजा का प्रावधान है। इसमें अधिकतम उम्रकैद हो सकती है।