Blog

  • वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दिड़बा, लहरागागा और बाघरौल क्षेत्रों में 18.76 करोड़ की दी सौगात

    वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दिड़बा, लहरागागा और बाघरौल क्षेत्रों में 18.76 करोड़ की दी सौगात

    चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज लहरागागा क्षेत्र में 18.76 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क अवसंरचना एवं विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया तथा कई नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी। ये परियोजनाएं ग्रामीण संपर्क को मजबूत करने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इनका उद्देश्य सुरक्षा संबंधी जोखिमों को कम करना, ग्रामीण बुनियादी ढांचे में सुधार करना तथा हजारों ग्रामीणों के लिए वर्षभर सुगम आवागमन सुनिश्चित करना है।

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि राज्यभर में लगभग 40,000 किलोमीटर सड़कों को मजबूत कर ग्रामीण पंजाब की तस्वीर बदली जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन गांवों को दशकों तक उपेक्षित रखा गया, उन्हें अब बेहतर सड़क संपर्क और बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। गांव डसका में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने बछुआना से बरेटा (वाया डसका और बहादरपुर) को जोड़ने वाली 10.5 किलोमीटर लंबी सड़क को जनता को समर्पित किया। 7.15 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क की चौड़ाई 12 फुट से बढ़ाकर 18 फुट की गई है। इससे यातायात संबंधी समस्याओं और सुरक्षा चिंताओं में कमी आने की उम्मीद है।

    उन्होंने 1.27 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित डसका और खत्रीवाला को जोड़ने वाली 4 किलोमीटर लंबी नई पक्की सड़क का भी उद्घाटन किया। यह सड़क लंबे समय से मौजूद कच्चे रास्ते को हर मौसम में उपयोग योग्य सड़क में बदल देगी। इसके अलावा, डसका-बहादरपुर मार्ग पर डेरा बाबा धौला पीर तक जाने वाली 1 किलोमीटर लिंक सड़क 34.50 लाख रुपये की लागत से पूरी की गई है, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को सुविधा मिलेगी। बाघरौल और आसपास के गांवों में विकास कार्यों का विस्तार करते हुए हरपाल सिंह चीमा ने लगभग 10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। गांवों के सरपंचों, पंचायत सदस्यों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति में उन्होंने बाघरौल से बुजरक तक 3 किलोमीटर सड़क (लागत 1.10 करोड़ रुपये) तथा बाघरौल को बुर्ज टिल्ला और खेड़ी नगाइयां से जोड़ने वाली 2.35 किलोमीटर सड़क (लागत 1 करोड़ रुपये से अधिक) के निर्माण की घोषणा की।

    उन्होंने बताया कि बाघरौल और बलमगढ़ को जोड़ने वाली 2.75 किलोमीटर सड़क के निर्माण पर 1.16 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। क्षेत्र में लगभग 12 किलोमीटर लंबी कच्ची सड़कों को पक्का किया जा रहा है, जिन्हें पिछले 70 से 80 वर्षों से नजरअंदाज किया गया था। इन सड़कों को 5.25 करोड़ रुपये की लागत से पक्के सड़क नेटवर्क में बदला जा रहा है। वित्त मंत्री ने एक नवनिर्मित पुल का भी उद्घाटन किया, जिससे दो प्रमुख गांवों के बीच संपर्क और मजबूत हुआ है। चल रहे बुनियादी ढांचा कार्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, “बाघरौल से खेड़ी दगाइयां तक गांव की फिरनी सहित लगभग 4 किलोमीटर सड़क 1.83 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही है। इसके साथ ही बाघरौल को कंगरौड़ी और कमालपुर से जोड़ने वाली सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य 4.50 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से जारी है।”

    कुल मिलाकर बाघरौल क्षेत्र के आसपास लगभग 19 किलोमीटर सड़कों के निर्माण और विस्तार का कार्य चल रहा है, जिससे कृषि गतिविधियों और आर्थिक विकास में आ रही दशकों पुरानी बाधाओं को दूर करने में मदद मिलेगी। संतुलित विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मंत्री चीमा ने कहा, “हमारी सरकार शहरी और ग्रामीण बुनियादी ढांचे के बीच की खाई को पाटने के लिए ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दे रही है। जहां ग्रामीण सड़क नेटवर्क दशकों तक उपेक्षा का शिकार रहा, वहीं हमारी सरकार प्रत्येक गांव को गुणवत्तापूर्ण बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना अपना प्रमुख दायित्व मानती है।” इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय नेता तथा पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे और इन परियोजनाओं का स्वागत किया।

  • Health Tips: जानें किस विटामिन की कमी से नींद नहीं आती है

    Health Tips: जानें किस विटामिन की कमी से नींद नहीं आती है

    Health Tips: अच्छी और गहरी नींद हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होती है। नींद के दौरान शरीर खुद को रिपेयर करता है और दिमाग को भी आराम मिलता है। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत से लोग नींद से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। कुछ लोगों को देर रात तक नींद नहीं आती, कुछ की बार-बार नींद खुल जाती है, जबकि कई लोग पर्याप्त समय तक सोने के बाद भी थकान महसूस करते हैं। अक्सर लोग इसकी वजह तनाव, चिंता या खराब लाइफस्टाइल को मानते हैं, लेकिन कई बार शरीर में जरूरी विटामिन और मिनरल्स की कमी भी नींद की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है।

    नींद क्यों है जरूरी?
    नींद सिर्फ आराम करने का समय नहीं है, बल्कि यह शरीर की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। अच्छी नींद लेने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है, दिमाग बेहतर तरीके से काम करता है और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। अगर लगातार नींद पूरी न हो तो इसके कारण थकान, चिड़चिड़ापन, ध्यान लगाने में परेशानी, कमजोरी और काम करने की क्षमता में कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

    कौन-सी विटामिन और पोषक तत्वों की कमी नींद को प्रभावित कर सकती है?
    कुछ विटामिन और मिनरल्स शरीर की उन प्रक्रियाओं में अहम भूमिका निभाते हैं जो अच्छी नींद के लिए जरूरी होती हैं। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

    1. विटामिन डी की कमी
    विटामिन डी शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए जरूरी होता है। इसकी कमी कुछ लोगों में नींद की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है। विटामिन डी का स्तर कम होने पर व्यक्ति को थकान, कमजोरी और नींद से जुड़ी समस्याएं महसूस हो सकती हैं।

    2. विटामिन बी12 की कमी
    विटामिन बी12 शरीर के नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसकी कमी होने पर नींद का पैटर्न बिगड़ सकता है और व्यक्ति को पर्याप्त आराम महसूस नहीं होता।

    3. मैग्नीशियम की कमी
    मैग्नीशियम एक महत्वपूर्ण मिनरल है जो मांसपेशियों और नसों को आराम देने में मदद करता है। इसकी कमी के कारण बेचैनी, मांसपेशियों में खिंचाव और नींद में बाधा जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

    4. आयरन की कमी
    आयरन की कमी से शरीर में कमजोरी और थकान बढ़ सकती है। कुछ मामलों में यह नींद से जुड़ी समस्याओं और बेचैनी का कारण भी बन सकती है।

    कब करानी चाहिए विटामिन्स की जांच?
    अगर आपको लंबे समय से नींद नहीं आने की समस्या है और इसके साथ नीचे दिए गए लक्षण भी दिखाई दे रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह लेकर जांच करानी चाहिए:

    • लगातार थकान महसूस होना
    • शरीर में कमजोरी रहना
    • ध्यान लगाने में कठिनाई होना
    • बार-बार मूड बदलना
    • चिड़चिड़ापन बढ़ना
    • मांसपेशियों में दर्द या अकड़न
    • सिरदर्द की शिकायत रहना
    • सामान्य काम करने पर भी जल्दी थक जाना
    • ये संकेत शरीर में किसी विटामिन या पोषक तत्व की कमी की ओर इशारा कर सकते हैं।

    अच्छी नींद पाने के लिए क्या करें?
    अगर आप अपनी नींद की गुणवत्ता बेहतर बनाना चाहते हैं, तो कुछ आसान आदतें अपनाकर फायदा पा सकते हैं।

    नियमित समय पर सोएं और जागें
    हर दिन एक निश्चित समय पर सोने और उठने की आदत बनाएं। इससे शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक सही तरीके से काम करती है।

    स्क्रीन टाइम कम करें
    सोने से कम से कम एक घंटा पहले मोबाइल, लैपटॉप और टीवी का इस्तेमाल कम कर दें। स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट नींद को प्रभावित कर सकती है।

    संतुलित भोजन करें
    अपनी डाइट में विटामिन और मिनरल्स से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करें। हरी सब्जियां, फल, दूध, दही, मेवे और साबुत अनाज शरीर को जरूरी पोषण देते हैं।

    पर्याप्त पानी पिएं
    दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी शरीर के लिए जरूरी है और यह कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद करता है।

    नियमित व्यायाम करें
    रोजाना हल्की-फुल्की एक्सरसाइज या वॉक करने से शरीर सक्रिय रहता है और रात में बेहतर नींद आने में मदद मिल सकती है। हालांकि सोने से ठीक पहले भारी व्यायाम करने से बचना चाहिए।

    तनाव को करें कम
    तनाव और चिंता भी नींद खराब होने के बड़े कारणों में से एक हैं। योग, ध्यान और रिलैक्सेशन तकनीकों की मदद से मानसिक तनाव को कम किया जा सकता है।

     

  • युद्ध नशों विरूद्ध के 15 महीने: नार्को-हवाला नेटवर्क को बड़ा झटका, 750 नशा तस्करों की 300 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त

    युद्ध नशों विरूद्ध के 15 महीने: नार्को-हवाला नेटवर्क को बड़ा झटका, 750 नशा तस्करों की 300 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त

    चंडीगढ़ : नशों के खिलाफ चल रही निर्णायक मुहिम ‘ युद्ध नशों विरूद्ध’ के 15 महीने पूरे हो गए हैं। इस दौरान पंजाब पुलिस ने संगठित नशा तस्करी नेटवर्क के वित्तीय ढांचे को व्यवस्थित ढंग से ध्वस्त कर दिया है, जिससे पूरे राज्य में सक्रिय नार्को-हवाला सिंडिकेटों को बड़ा झटका लगा है। इस अभियान के परिणामस्वरूप लगभग 750 नशा तस्करों की 300 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध संपत्तियां रणनीतिक रूप से जब्त की गई हैं। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी। डीजीपी ने कहा कि, “पंजाब पुलिस ने केवल स्थानीय स्तर पर जब्ती तक सीमित न रहकर, सीमा पार से होने वाली तस्करी को वित्तीय सहायता प्रदान करने वाले तस्करों के व्यापक आर्थिक ढांचे को समाप्त करने पर भी विशेष ध्यान केंद्रित किया है।” उल्लेखनीय है कि इस नशा विरोधी अभियान की शुरुआत से ही पंजाब पुलिस राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में प्रतिदिन एक साथ नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि अभियान शुरू होने के बाद से पंजाब पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत 46,937 एफआईआर दर्ज की हैं तथा 65,884 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि प्रवर्तन अभियानों के दौरान 2950 किलोग्राम हेरोइन, 792 किलोग्राम अफीम, 666 क्विंटल भुक्की, 71 किलोग्राम चरस, 986 किलोग्राम गांजा, 56 किलोग्राम आईसीई तथा 55 लाख नशीली गोलियों सहित भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। डीजीपी ने कहा कि इन बड़ी बरामदगियों के साथ-साथ पुलिस टीमों ने गिरफ्तार आरोपियों से 20 करोड़ रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की है। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक उन गुप्त हवाला चैनलों को आक्रामक ढंग से निशाना बनाना रहा है, जिनके माध्यम से नशे के कारोबार से अर्जित भारी मुनाफा विदेशी हैंडलरों और पाकिस्तानी आपूर्तिकर्ताओं तक पहुंचाया जाता था। उन्होंने बताया कि ये नेटवर्क शेल कंपनियों, व्हाट्सऐप और सिग्नल जैसे एन्क्रिप्टेड ऐप्स तथा वर्चुअल अंतरराष्ट्रीय नंबरों के माध्यम से संचालित होते थे। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस ने जांच अधिकारियों की सहायता के लिए प्रत्येक जिले में समर्पित वित्तीय जांच इकाइयां (एफआईयू) स्थापित की हैं, ताकि आरोपी किसी भी स्तर पर कानून के शिकंजे से बच न सकें। उन्होंने कहा कि इस संरचनात्मक सुधार के परिणामस्वरूप 65 हवाला ऑपरेटरों को गिरफ्तार किया गया तथा 8.85 करोड़ रुपये की हवाला राशि बरामद की गई। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण अभियानों में से एक में फगवाड़ा स्थित शर्मा फॉरेक्स मनी एक्सचेंज से 5.09 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त और फ्रीज की गईं। इस कार्रवाई से एक बड़े वित्तीय नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ, जो संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के माध्यम से पाकिस्तान स्थित हैंडलरों के लिए ड्राइवरों के वेतन भुगतान की आड़ में धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) कर रहा था। सीमा पार नेटवर्क के एक अन्य महत्वपूर्ण हिस्से का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने लुधियाना में बीकानेर आधारित एक ऑपरेटर से 20.55 लाख रुपये बरामद किए, जो पाकिस्तान से जुड़े ड्रग कुरियरों को वित्तपोषित करने के लिए अग्रिम भुगतान का प्रबंधन करता था। इसी प्रकार अमृतसर में विदेशी मुद्रा तथा भारतीय मुद्रा सहित 1.24 करोड़ रुपये की बरामदगी से नार्को-हथियार गठजोड़ का भी खुलासा हुआ। डीजीपी ने कहा कि यह अभूतपूर्व सफलता आधुनिक तकनीक और खुफिया जानकारी आधारित पुलिसिंग के व्यापक उपयोग से संभव हुई है। उन्होंने बताया कि पंजाब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम (पीएआईएस) के एकीकरण से जांच प्रक्रिया में क्रांतिकारी सुधार आया है। इस प्रणाली के माध्यम से 1.36 लाख एनडीपीएस एफआईआर तथा 93,000 से अधिक वॉयस सैंपलों के व्यापक डेटाबेस का प्रबंधन किया जा रहा है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि लगभग 43,400 मामलों के परस्पर संबंधों का व्यवस्थित विश्लेषण कर पूरी आपूर्ति श्रृंखला की पहचान पर विशेष ध्यान दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस ने 45,809 आपराधिक नेटवर्क कनेक्शनों का मानचित्रण किया। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में डिवाइस फॉरेंसिक की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। लैपटॉप और जब्त किए गए मोबाइल फोनों से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्टेल द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे विदेशी वर्चुअल नंबरों और एन्क्रिप्टेड संचार तंत्र का पर्दाफाश किया गया।
  • कुटलैहड़ के जिला परिषद वार्ड टक्का में कांग्रेस समर्थित सुमित शर्मा की शानदार जीत

    कुटलैहड़ के जिला परिषद वार्ड टक्का में कांग्रेस समर्थित सुमित शर्मा की शानदार जीत

    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले जिला परिषद वार्ड टक्का के चुनाव परिणामों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सुमित शर्मा ने शानदार जीत दर्ज कर राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। टक्का वार्ड में हुए मुकाबले में सुमित शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शोभित गौतम को हराकर जीत हासिल की। चुनाव परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई तथा विभिन्न स्थानों पर मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया गया। मतगणना के अनुसार कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सुमित शर्मा को 5431 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी शोभित गौतम को 4475 वोट मिले। इस प्रकार सुमित शर्मा ने 956 मतों के अंतर से विजय हासिल की।
    चुनाव प्रचार के दौरान कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विवेक मिंका ने सार्वजनिक रूप से सुमित शर्मा को कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार घोषित किया था। उन्होंने दावा किया था कि टक्का जिला परिषद वार्ड सहित पूरे कुटलैहड़ क्षेत्र में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। चुनाव परिणामों ने उनके दावे को सही साबित कर दिया। चुनावी अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाया। इसका लाभ चुनाव परिणामों में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ने इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। टक्का वार्ड में मुकाबला काफी रोचक माना जा रहा था क्योंकि शोभित गौतम भी मजबूत उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में थे। दोनों पक्षों ने पूरी ताकत झोंकी थी, लेकिन अंतिम परिणाम कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में गया। इससे कांग्रेस खेमे में उत्साह और भाजपा समर्थकों में निराशा देखी गई।
    कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने टक्का जिला परिषद वार्ड में मिली जीत पर क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता की जीत है । जनता ने विकास, पारदर्शिता और जनसेवा की राजनीति को समर्थन दिया है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चल रही जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर जनता ने विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार गांवों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए कार्य कर रही है तथा आम लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
  • उरी में सेना की बड़ी कार्रवाई, घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 3 लोग गिरफ्तार

    उरी में सेना की बड़ी कार्रवाई, घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 3 लोग गिरफ्तार

    जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सेना को बड़ी सफलता मिली है। सेना ने एक संयुक्त अभियान के दौरान घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई विशेष खुफिया सूचना मिलने के बाद की गई। भारतीय सेना की चिनार कोर ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी क्षेत्र में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए तीन लोगों को पकड़ा गया।

    भागने की कोशिश कर रहे थे आरोपी
    सेना के अनुसार गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में सोपोर के दो निवासी भी शामिल हैं। ये लोग अपने एक सहयोगी गाइड के साथ उरी सेक्टर के रास्ते भागने की कोशिश कर रहे थे। पहले से सतर्क जवानों ने उन्हें रोक लिया और बिना किसी नुकसान के गिरफ्तार कर लिया।

    पकड़े गए व्यक्ति को पुलिस को सौंपा गया
    सेना ने बताया कि पकड़े गए घुसपैठिए को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई हैं।

    एलओसी पर बढ़ाई गई सुरक्षा
    नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी कर दी गई है। सेना और सुरक्षा बल लगातार निगरानी रख रहे हैं ताकि किसी भी तरह की घुसपैठ या आतंकवादी गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

    आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति
    भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है। पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के सरगना अक्सर भारत में अशांति फैलाने और घुसपैठ कराने की साजिश रचते हैं, लेकिन भारतीय सेना और सुरक्षा बल उनकी योजनाओं को लगातार नाकाम कर रहे हैं।

    पहले भी विफल हो चुकी हैं कई साजिशें
    यह पहली बार नहीं है जब उरी या एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश हुई हो। इससे पहले भी सेना और पुलिस ने कई बार आतंकियों की घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम किया है। सुरक्षा बलों की सतर्कता के कारण बड़ी घटनाओं को होने से पहले ही रोक लिया जाता है।

     

  • पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक 

    पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक 

    चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी आपस में मिली हुई हैं और दोनों की विचारधारा एक जैसी है। पंजाब में हुए निकाय चुनावों में जिस प्रकार कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई गईं, उसने लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि बैलट पेपर से चुनाव करवाकर पंजाब सरकार ने यह साबित कर दिया कि वह लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी हार से डरी हुई थी।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को कपूरथला पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने जनता से बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन उन्हें पूरा करने में विफल रही। जनता अब समझ चुकी है कि केवल घोषणाएं करने और सब्जबाग दिखाने से विकास नहीं होता। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार को जनता को यह बताना चाहिए कि चुनावों के दौरान किए गए वादों में से आखिर कितने वादे पूरे किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में विकास कार्यों के नाम पर अपेक्षित कार्य नहीं हुए और कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब हुई है। पंजाब में गैंगस्टरवाद को बढ़ावा मिला, जिससे आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है।

    उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ मुहिम भी अपेक्षित परिणाम देने में असफल रही है। युवाओं को नशे से बचाने और नशे की समस्या को खत्म करने के लिए ठोस कार्रवाई की बजाय केवल प्रचार पर अधिक ध्यान दिया गया। सरकार को इस दिशा में गंभीर प्रयास करने चाहिए थे, लेकिन धरातल पर अपेक्षित परिणाम दिखाई नहीं दिए। हरियाणा की डबल इंजन सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं को दी गति

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में डबल इंजन सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने का कार्य किया है। केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के साथ राज्य सरकार की चिरायु योजना को जोड़कर प्रदेश के लाखों परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिया गया है। गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने प्रभावी कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकासपरक नीतियों पर विश्वास जता रही है तथा आने वाले समय में पंजाब में कमल खिलाने का कार्य करेगी। जनता विकास, सुशासन और जवाबदेही की राजनीति चाहती है तथा केवल वादों से अब संतुष्ट नहीं होगी।

  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डेरा राधा स्वामी ब्यास में बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की शिष्टाचार भेंट

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डेरा राधा स्वामी ब्यास में बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की शिष्टाचार भेंट

    चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने रविवार को डेरा राधा स्वामी सत्संग, ब्यास पहुंचकर डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा विभिन्न सामाजिक एवं आध्यात्मिक विषयों पर विचार-विमर्श किया।

    इसके उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कपूरथला पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध माता भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत समाज को जोड़ने तथा सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने का कार्य करती है।

    अपने कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कपूरथला के सर्कुलर रोड मार्केट क्षेत्र में लोगों से मुलाकात की तथा स्थानीय नागरिकों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान लोगों में मुख्यमंत्री के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला।

    मुख्यमंत्री ने स्थानीय नागरिकों से  कहा कि सरकार जनकल्याण, विकास और सुशासन के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है तथा आमजन के हित सर्वोपरि हैं।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार युवाओं को सफलता के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देते हैं

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार युवाओं को सफलता के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देते हैं

    चण्डीगढ़ : हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री  रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि देशवासियों से संवाद का प्रभावी माध्यम है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन और जनभागीदारी को बढ़ावा देता है।

    श्री रणबीर गंगवा ने रविवार को जिला हिसार के सातरोड खास स्थित बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी विचार समाज और राष्ट्र सेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का नेतृत्व देश को नई दिशा देने वाला है और उनके विचार समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विचारों के माध्यम से देशवासियों को सकारात्मक सोच, नवाचार, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं। उनके विचारों से युवा वर्ग प्रेरणा लेकर सफलता के पथ पर अग्रसर हो रहा है तथा राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • IPL 2026 Final: RCB और GT के बीच खिताबी मुकाबला शुरू, जानें पहले कौन कर रहा है बल्लेबाजी

    IPL 2026 Final: RCB और GT के बीच खिताबी मुकाबला शुरू, जानें पहले कौन कर रहा है बल्लेबाजी

    IPL 2026 Final: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस बड़े मुकाबले के लिए RCB ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं गुजरात टाइटंस ने एक बदलाव करते हुए आर साई किशोर की जगह अरशद खान को टीम में शामिल किया है।    

    RCB खेल रही है अपना पांचवां IPL फाइनल

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए यह आईपीएल इतिहास का पांचवां फाइनल मुकाबला है। इससे पहले टीम 2009, 2011, 2016 और 2025 में फाइनल तक पहुंच चुकी है। हालांकि RCB का फाइनल रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। टीम को अब तक खेले गए चार फाइनल में से केवल एक बार जीत मिली है, जबकि तीन बार उसे हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में इस बार टीम एक और ट्रॉफी अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरी है।

    गुजरात टाइटंस तीसरी बार फाइनल में

    गुजरात टाइटंस के लिए यह तीसरा आईपीएल फाइनल है। टीम ने 2022 में अपने पहले ही सीजन में चैंपियन बनकर इतिहास रचा था। इसके बाद 2023 में भी गुजरात फाइनल में पहुंची थी, लेकिन उसे चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अब गुजरात की नजरें अपने दूसरे आईपीएल खिताब पर टिकी हुई हैं।

    विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद

    RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस सीजन शानदार फॉर्म में रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2026 में अब तक 15 मैचों में 600 रन बनाए हैं। फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में एक बार फिर सभी की निगाहें विराट कोहली पर होंगी। RCB के फैंस को उम्मीद है कि विराट अपने बल्ले से मैच जिताने वाली बड़ी पारी खेलेंगे और टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

    शुभमन गिल और साई सुदर्शन भी शानदार फॉर्म में

    गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन के कंधों पर होगी। दोनों बल्लेबाज इस सीजन में 700 से ज्यादा रन बना चुके हैं और ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल हैं। फाइनल मुकाबले में गुजरात को इन दोनों खिलाड़ियों से बड़ी और मैच जिताऊ पारियों की उम्मीद रहेगी।

    गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन

    • शुभमन गिल (कप्तान)
    • साई सुदर्शन
    • जोस बटलर (विकेटकीपर)
    • निशांत सिंधु
    • वाशिंगटन सुंदर
    • जेसन होल्डर
    • राशिद खान
    • अरशद खान
    • राहुल तेवतिया
    • कगिसो रबाडा
    • मोहम्मद सिराज

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन

    • विराट कोहली
    • देवदत्त पडिक्कल
    • रजत पाटीदार (कप्तान)
    • जितेश शर्मा (विकेटकीपर)
    • टिम डेविड
    • क्रुणाल पांड्या
    • रोमारियो शेफर्ड
    • भुवनेश्वर कुमार
    • जैकब डफी
    • जोश हेजलवुड
    • रसिख सलाम डार

    खिताब के लिए होगी कांटे की टक्कर

    आईपीएल 2026 का यह फाइनल मुकाबला दो मजबूत टीमों के बीच खेला जा रहा है। एक तरफ RCB अपनी ट्रॉफी जीतने की उम्मीदों को पूरा करना चाहेगी, तो दूसरी ओर गुजरात टाइटंस दूसरी बार चैंपियन बनने के इरादे से मैदान में उतरी है। क्रिकेट प्रेमियों को इस मुकाबले में रोमांचक और यादगार मुकाबला देखने की उम्मीद है।      
  • देवी अहिल्याबाई होल्कर ने अपना संपूर्ण जीवन समाज, राष्ट्र व संस्कृति के लिए किया समर्पित 

    देवी अहिल्याबाई होल्कर ने अपना संपूर्ण जीवन समाज, राष्ट्र व संस्कृति के लिए किया समर्पित 

    चण्डीगढ़ : हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष  हरविंदर कल्याण ने आज देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर जिला करनाल के गांव सदरपुर, रसूलपुर कलां और घरौंडा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने देवी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

    अहिल्याबाई होलकर – संघर्ष और सशक्तिकरण की मिसाल

    हरविंदर कल्याण ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर ने अपना संपूर्ण जीवन समाज, राष्ट्र व संस्कृति के लिए समर्पित किया। उन्होंने बेहद कठिन समय में, जब देश बाहरी आक्रमणों और कुरीतियों से जूझ रहा था, समाज और संस्कृति को बचाने का बीड़ा उठाया। उन्होंने सती प्रथा जैसी कुरीतियों को त्यागकर शिक्षा और शासन की जिम्मेदारी संभाली और सोमनाथ मंदिर जैसी सांस्कृतिक विरासत का पुनरुद्धार कर राष्ट्र की संस्कृति को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि भारत सोने की चिडिय़ा थी। पहले मुगलों और अंग्रेजों ने भारत को खूब लूटा व इतिहास से महापुरूषों का नाम हटाकर संस्कृति को खत्म करने का काम किया।

    महापुरुष किसी एक जाति के नहीं, पूरे समाज के होते हैं

    हरविंदर कल्याण ने कहा कि वर्तमान सरकार ने सभी महापुरुषों की जयंतियां सरकारी स्तर पर मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज को जातियों के बंधन से ऊपर उठाकर एक सूत्र में पिरोना है। उन्होंने कहा कि महापुरुष किसी एक विशेष वर्ग या जाति के नहीं होते, बल्कि उनके विचार पूरी मानवता की धरोहर होते हैं। जब 36 बिरादरी मिलकर ऐसे कार्यक्रम मनाती है तो समाज की एकता और अधिक मजबूत होती है।

    युवाओं को सेवा भाव और मेहनत का दिया संदेश

    विधानसभा अध्यक्ष ने विशेष रूप से युवा पीढ़ी और बच्चों को महापुरुषों के विचारों से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारी तरक्की केवल खुद तक सीमित नहीं होनी चाहिए। हमें अपने आसपास कमजोर या गरीब को भी देखना चाहिए और उनके हित के कार्य करना चाहिए। उन्होंने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे साधारण और गरीब परिवारों से निकलकर इन विभूतियों ने मेहनत और ईमानदारी के बल पर देश के सर्वोच्च पदों को सुशोभित किया।