Blog

  • Punjab News: तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर में 11 वर्षीय बच्चे की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर में 11 वर्षीय बच्चे की मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः समराला के माछीवाड़ा रोड पर बालीओं गांव के पास तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार समराला के पास माछीवाड़ा रोड पर बालीओं गांव के निकट एक ओवरस्पीड कर रही कार यू-टर्न ले रही थी, तभी पीछे से आ रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। मोटरसाइकिल पर सवार परिवार पवात गांव से समराला के पास चहिला गांव में किसी सदस्यों के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था।

    मृतक बच्चे की पहचान हरजोत सिंह (11 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक के पिता तरलोचन सिंह ने बताया कि वे अपने गांव पवात से चहिला गांव अपनी सास के अंतिम संस्कार में जा रहे थे, तभी रास्ते में समराला के बालीओं गांव के पास एक कार ने यू-टर्न लेते समय उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी। तरलोचन सिंह ने कहा कि वह मोटरसाइकिल पर अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ समराला के चहिला गांव जा रहे थे।

    डॉ. दविंदर पाल सिंह ने बताया कि समराला के पास बालीओं गांव के पास एक हादसा हुआ, जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार 4 लोग थे। तरलोचन सिंह (35 वर्ष), उनकी पत्नी परमजीत कौर (31 वर्ष), मृतक बेटा हरजोत सिंह (11 वर्ष) और छोटा बेटा जस्करन सिंह (9 वर्ष) शामिल थे । सभी को समराला के सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां 11 वर्षीय हरजोत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी का इलाज जारी है।

  • Jalandhar News: फिर बढ़े LPG Cylinder के दाम, दुकानदार हुए परेशान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: फिर बढ़े LPG Cylinder के दाम, दुकानदार हुए परेशान, देखें वीडियो

    कामकाज बंद करने की कगार पर पहुंचे छोटे दुकानदार

    जालंधर, ENS: एक महीने बाद फिर से एलपीजी गैस के दामों में बढ़ौतरी देखने को मिली है। देश भर के साथ-साथ पंजाब के व्यापारियों और रेस्टोरेंट संचालकों को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। कमर्शियल सिलेंडरों का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों की ओर से किया जाता है, यानी अब बाहर खाना खाना आपके लिए और महंगा हो जाएगा। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में जारी उतार-चढ़ाव और आपूर्ति चेन में पैदा हुए व्यवधानों के बीच तेल विपणन कंपनियों ने आज, 1 जून 2026 से एलपीजी गैस सिलेंडरों की नई दरें लागू कर दी हैं। जालंधर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 42 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब नया रेट बढ़कर ₹3,220.50 हो गया है, जो पिछले महीने (मई) में ₹3,178.50 प्रति सिलेंडर था। ऐसे में छोटे व्यापारियों के लिए काम करना ओर मुश्किल हो गया है। वहीं छोटे दुकानदारों का कहना है कि बड़े व्यापारियों को 50-100 रुपए दाम बढ़ने से कोई फर्क नहीं पढ़ता, क्योंकि उनके रेस्टोरेंट में बढ़े लोग आते है। लेकिन छोटे व्यापारियों को काफी नुकसान होगा। दरअसल, लेबर लोग ही उनके पास खाने के लिए आती है। वहीं अजय कुमार ने कहा कि पिछले महीने सरकार द्वारा 900 रुपए रेट बढ़ाए गए, लेकिन अब दोबारा से दामों में बढ़ौतरी की गई। उन्होंने कहा कि हाल ही में उनके द्वारा दामों में बढ़ौतरी की गई, लेकिन अब दोबारा दुकानदार रेट बढ़ाएंगे तो ग्राहक कहां से आएंगे। ग्राहक पहले ही रेट बढ़ाने से नाराज है, लेकिन बार-बार वह रेट कहां से बढ़ाए। दुकानदार ने छोटे व्यापारियों को राहत देने की अपील की है। उनका कहना है कि आए दिन सिलेंडरों के दाम बढ़ने से उनकी दुकानदारी भी खराब हो रही है। वहीं सतीश कुमार ने कहा कि ढाबा संचालक अब बंद करने की कगार पर आ गए है। 3100 रुपए सिलेंडर खरीदने पर वह कहां से काम करेंगे। सिलेंडर पर कोई सब्सीडी नहीं मिल रही। हाल ही में 900 रुपए रेट बढ़ाए गए थे, लेकिन आज फिर से 42 रुपए बढ़ा दिए गए। दुकानदार ने कहा कि वह 50 रुपए सब्जी के साथ 2 परांठे बेच रहे है। ऐसे में अगर 5 रुपए दाम बढ़ाते है तो ग्राहक नाराज हो जाते है। दुकानदार ने कहा कि छोटे व्यापारी को काफी नुकसान हो रहा है। अगर वह काम धंधा नहीं चला पाएंगे तो लेबर का खर्चा कहां से उठा पाएंगे। सरकार से उन्होंने राहत की अपील की है। वहीं जतिन ने कहाकि लगातार कीमतें बढ़ने से सबसे ज्यादा छोटे दुकानदारों को नुकसान हो रहा है। पिछले महीने दाम बढ़ने के बाद दुकानदारों द्वारा दाम बढ़ाए गए, लेकिन अब दोबारा से दाम बढ़ने के बाद वह दुकान के सामान के रेट नहीं बढ़ा सकते। इससे ग्राहक नाराज हो जाता है, ऐसे में दुकानदारों को ही यह नुकसान झेलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि छोटा दुकानदार काफी परेशान हो रहा है। ऐसे में सरकार को छोटे व्यापारियों को राहत देने चाहिए। गौरतलब है कि एलपीजी की कीमतों में यह बढ़ोतरी वैश्विक ऊर्जा संकट के चलते की गई है, क्योंकि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक अस्थिरता के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। इससे पता चलता है कि भारत इन दिनों सप्लाई में आई रुकावट और आयात पर बढ़े हुए खर्च का भारी दबाव झेल रहा है।
  • Punjab News: पत्नी ने प्रेमी और परिजनों संग मिलकर पति पर किया तेजधार हथियारों से हमला, देखें CCTV

    Punjab News: पत्नी ने प्रेमी और परिजनों संग मिलकर पति पर किया तेजधार हथियारों से हमला, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर के लोहारा इलाके से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बीच सड़क पर कुछ महिलाओं द्वारा जमकर गुंडागर्दी की गई। इस दौरान एक व्यक्ति को कुछ महिलाओं ने जमकर पीटा। आरोप है कि पत्नी ने अपने अवैध संबंधों के चलते अपने ही पति की जान लेने की कोशिश की। महिला ने अपने कथित प्रेमी, मां और बहन के साथ मिलकर अपने पति पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वहीं घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वारदात में गंभीर रूप से घायल हुए युवक को लहूलुहान हालत में इलाज के लिए लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

    पीड़ित युवक युवराज निवासी लोहारा ने बताया कि उसकी शादी को 10 साल हो चुके हैं और उसके 2 मासूम बच्चे हैं। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ महीने पहले उसकी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध बन गए। इसके बाद से ही घर में क्लेश रहने लगा। पत्नी ने हदें पार करते हुए उसे उसके ही घर से धक्के मारकर निकाल दिया और घर में रखा लाखों रुपये का सोना भी अपने प्रेमी को सौंप दिया। उसकी पत्नी अब उस पर तलाक देने का लगातार दबाव बना रही है, लेकिन वह अपने दोनों बच्चों के भविष्य और उनकी परवरिश की खातिर पत्नी को तलाक देने के लिए तैयार नहीं था। बस इसी बात की रंजिश रखते हुए पत्नी ने अपने मायके परिवार और प्रेमी के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली।

    पीड़ित युवराज के अनुसार जब वह शनिवार रात को लोहारा इलाके में मौजूद था, तो उसकी पत्नी, उसका कथित प्रेमी, सास, साली और कुछ अज्ञात हमलावरों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। इससे पहले कि युवराज कुछ समझ पाता, उसकी सास और साली ने हाथ में पकड़े दात और गंडासे से उस पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। बीच सड़क पर खूनखराबा देखकर जब आसपास के लोग जुटने लगे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

    वहीं शनिवार की वारदात के तुरंत बाद पीड़ित के पिता ने इस संबंध में थाना डाबा में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसी के चलते आरोपियों के हौसले और बढ़ गए और उन्होंने रविवार को दोबारा युवराज और उसके पूरे परिवार पर धावा बोल दिया और सरेआम जमकर मारपीट की। इस दौरान सारी वारदात CCTV में कैद हो गई। उस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग महिला (सास), एक अन्य महिला (साली) और कुछ युवक पहले युवराज को घेरकर लात-घूंसों से बुरी तरह पीटते हैं। इस लाइव गुंडागर्दी के बाद से पूरे लोहारा इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। पीड़ित ने इंसाफ की मांग की है।

    थाना डाबा के एसएचओ परमदीप सिंह ने बताया कि महिलाओं द्वारा की गई मारपीट का वीडियो और सीसीटीवी फुटेज अब उनके संज्ञान में आया है। दोनों पक्षों की बात सुनी जा रही है। पीड़ित परिवार की शिकायत और सीसीटीवी के सबूतों के आधार पर जानलेवा हमले की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी।

     

     

  • Jalandhar News: पार्क में सैर करना व्यक्ति को पड़ा महंगा, बाइक लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पार्क में सैर करना व्यक्ति को पड़ा महंगा, बाइक लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    पीड़ित ने खुद निकाली CCTV फुटेज, कहा- पुलिस नहीं कर रही सुनवाई

    जालंधर, ENS: महागनगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ इस कदर बढ़ता जा रहा हैकि अब पार्कों में सैर करना भी लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। दरअसल, पार्क के बाहर खड़े वाहनों को चोर निशाना बना रहा है। ताजा मामला श्री गुरु रविदास चौक के पास पार्क के बाहर से बाइक चोरी होने का सामने आया है। पीड़ित कर्ण ने बताया कि देर रात सैर करने के लिए आया था और पार्क के बाहर स्पलेंडर बाइक पार्क के बाहर से चोरी हो गई। पीड़ित रोज की तरह पार्क में टहलने आया था और उसने अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक बाहर लॉक करके खड़ी की थी। लौटने पर बाइक गायब मिली। पीड़ित ने कहा कि 26 तारीख को बाइक चोरी होने को लेकर पुलिस को शिकायत दी, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। जिसके बाद अब उसने खुद सीसीटीवी फुटेज निकलवाई है। पीड़ित के अनुसार वह कई बार पुलिस से संपर्क भी कर चुका है, लेकिन पुलिस का कहना है कि वह जांच कर रहे है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में एक भूरे रंग की शर्ट पहने युवक को बाइक लेकर आराम से फरार होते हुए देखा गया, जैसे उसके पास उसकी अपनी चाबी हो। पीड़ित पिछले चार-पांच दिनों से पुलिस थाने के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अभी तक उसे केवल आश्वासन ही मिला है। पीड़ित कर्ण ने बताया कि वह शुक्रवार रात रोज की तरह पार्क में सैर और ताजी हवा लेने गए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल पार्क के बाहर अन्य वाहनों के साथ खड़ी की और सुरक्षा के लिए हैंडल लॉक भी लगाया था, लेकिन इसके बावजूद चोर लॉक तोड़कर बाइक ले गए। कर्ण के अनुसार उनकी मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस थी, जो पूरी तरह काले रंग की थी। बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर PB 08 AJ 4756 है। यह 2019 मॉडल थी, जिसे उन्होंने मेहनत की कमाई से खरीदा था। पीड़ित कर्ण के अनुसार, घटना करीब रात के 10:45 बजे के आस-पास की है। उस समय पार्क के आस-पास चहल-पहल थोड़ी कम हो गई थी, जिसका फायदा उठाकर चोर ने इस वारदात को अंजाम दिया। चोर ने इतनी सफाई से काम किया कि किसी को शक तक नहीं हुआ। पीड़ित कर्ण ने भावुक होकर बताया कि उन्होंने यह मोटरसाइकिल काफी मुश्किल से किश्तों (EMI) पर खरीदी थी, जिसकी हाल ही में सभी किस्तें पूरी हुई थीं। यह बाइक उनके रोजगार का मुख्य साधन थी, जिसके जरिए वह काम पर आते-जाते और घर का खर्च चलाते थे। बाइक चोरी होने के बाद उनका कामकाज प्रभावित हो गया है और अब उन्हें शहर या दूर-दराज के इलाकों में आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
  • सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में भारी उछाल

    सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में भारी उछाल

    नई दिल्लीः ग्‍लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतों के बीच आज 1 जून, सोमवार को शेयर मार्केट की अच्‍छी शुरुआत हुई। प्री-ओपन में ग्रीन सिग्‍नल दिखाने के बाद बाजार तेजी के साथ खुले। प्री ओपन में सेंसेक्‍स में करीब 440 अंकों की तेजी देखी गई, जबकि निफ्टी भी 100 अंक के करीब उछला। सुबह 9:15 बजे मार्केट खुलने पर BSE सेंसेक्‍स 421 अंकों की तेजी के साथ 75,200 के पार पहुंच गया।

    वहीं NSE निफ्टी 103 अंकों के उछाल के साथ 23,660 के पार पहुंच गया। हालांकि कुछ ही देर में कांटा थोड़ा नीचे सरक गया। सुबह 9:30 बजे NSE निफ्टी 0.21% या 50.25 अंकों की तेजी के साथ 23,654 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। वहीं BSE सेंसेक्स शुरुआती बढ़त में से आधा हिस्‍सा गंवाते हुए 75,000 के नीचे आ गया। सुबह 9:33 बजे सेंसेक्‍स 0.28% या 213 अंकों की तेजी के साथ 74,988.79 के लेवल पर कारोबार करता दिखा।

     

  • आज का राशिफल, 1 जून 2026

    आज का राशिफल, 1 जून 2026

    आज का दिन ग्रहों के बड़े फेरबदल के कारण सभी राशियों के लिए बेहद खास है। कर्क, मिथुन और मीन राशि वालों को बुद्धि, मान-सम्मान और करियर में बेहतरीन अवसर मिलेंगे, जबकि मेष और सिंह राशि के जातक आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कुछ राशियों को सुबह थोड़ी मानसिक बेचैनी हो सकती है, लेकिन दोपहर बाद स्थितियां पूरी तरह अनुकूल हो जाएंगी। दिए गए सरल उपायों को अपनाकर दिन को और अधिक भाग्यशाली बनाया जा सकता है।

    मेष राशि : मंगलदेव आत्मविश्वास को नई ऊंचाई देंगे। वृश्चिक राशि के चंद्रदेव आज आपके आठवें भाव में विराजमान हैं। यहां से मन में एक अनकही बेचैनी और भीतरी उथल-पुथल का अनुभव होना स्वाभाविक है। कोई पुरानी बात या छुपी हुई चिंता दोपहर से पहले आपको परेशान कर सकती है। उसे मन में दबाकर मत रखिए, किसी भरोसेमंद से बात कर लीजिए। पहले भाव के मंगलदेव आज अपनी ही राशि में अपने घर में बैठे हैं। यह आज आपके लिए सबसे बड़ी ताकत है। आत्मविश्वास और हौसला अपने चरम पर रहेगा, बस जिद और जल्दबाजी से बचते रहिए। तीसरे भाव में बुध, शुक्र और गुरु तीनों मिलकर आपकी बातचीत, नेटवर्किंग और योजनाओं को धार देंगे। आज जो भी प्रस्ताव रखेंगे वो सुना जाएगा। दूसरे भाव के सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में होने से पैसों के मामले में एक स्थिरता और भरोसा देंगे। बारहवें भाव के शनिदेव खर्चों और नींद पर ध्यान देने की याद दिला रहे हैं। रात को स्क्रीन से दूरी बनाइए। लव लाइफ में पार्टनर की बात ध्यान से सुनें, अपनी बात थोपने की जरूरत नहीं। टीमवर्क वाले काम आज सफल रहेंगे।

    वृषभ राशि : शुक्रदेव की कृपा से धन और वाणी में मिठास आएगी। वृश्चिक राशि के चंद्रदेव आज आपके सातवें भाव में हैं। रिश्तों और साझेदारी में आज एक गहराई और ज्येष्ठा नक्षत्र की तीव्रता महसूस होगी। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ कोई पुरानी बात निकल सकती है। पजेसिवनेस से बचें, खुले मन से सुनें। आपके लग्नेश शुक्रदेव आज दूसरे भाव में मित्र राशि में हैं। धन और परिवार के मामलों में एक स्वाभाविक मिठास और सहूलियत रहेगी। बुधदेव भी साथ होने से बातचीत में स्पष्टता और कुशलता रहेगी। राहु कर्म के दसवें भाव में होने से करियर में कोई अप्रत्याशित अवसर दस्तक दे सकता है। डिजिटल या नए जमाने के क्षेत्रों में ध्यान दीजिए। बारहवें भाव के मंगल थोड़ी शारीरिक ऊर्जा खींच सकते हैं। खासकर दोपहर के बाद थकान महसूस हो सकती है। चौथे भाव में केतु घर में एक अजीब सी बेचैनी देंगे। शांत रहिए। देवगुरु बृहस्पति आज मिथुन की दहलीज छोड़कर कर्क में कदम रखने वाले हैं, जो आपके लिए आर्थिक दृष्टि से बेहद शुभ परिवर्तन है।

    मिथुन राशि : आर्थिक लाभ के रास्ते खुलेंगे। आज का दिन मिथुन राशि के लिए कुछ खास है। आपके लग्नेश बुधदेव अपनी ही राशि मिथुन में, यानी सीधे आपके लग्न भाव में विराजमान हैं। जब लग्नेश अपने घर में बैठे हों, तो व्यक्तित्व में एक अलग ही चमक और आत्मविश्वास आता है। बोलने, लिखने और प्रस्तुत करने की क्षमता आज अपने चरम पर होगी। शुक्रदेव भी लग्न में साथ हैं। आज आप जहां भी जाएंगे, लोग आपकी तरफ खिंचे चले आएंगे। सुबह चंद्रमा छठे भाव में नीच के होने से थोड़ी मानसिक बेचैनी या पेट-सिर से जुड़ी छोटी परेशानी हो सकती है। घबराइए नहीं, दोपहर बाद जब वो सातवें भाव में आएंगे तो माहौल खुशनुमा हो जाएगा। लाभ के ग्यारहवें भाव में मंगल अपनी राशि में होने से आर्थिक लाभ के रास्ते खुले हैं। और सबसे बड़ी खबर देवगुरु बृहस्पति आज मिथुन से निकलकर कर्क में उच्च राशि में जा रहे हैं। आपके धन और परिवार के दूसरे भाव में उनका यह आगमन आने वाले महीनों में आर्थिक जीवन को नई दिशा देगा।

    कर्क राशि : बढ़ेगा आत्मविश्वास, जीवन को मिलेगी नई दिशा। आज कर्क राशि के लिए एक बेहद खास और यादगार दिन है। देवगुरु बृहस्पति आज मिथुन की दहलीज छोड़कर सीधे आपकी अपनी राशि कर्क में यानी लग्न भाव में कदम रख रहे हैं और कर्क उनकी उच्च राशि है। उच्च देवगुरु का सीधे लग्न में होना यानी व्यक्तित्व में एक नया निखार, आत्मविश्वास में वृद्धि और जीवन में एक नई दिशा का आरंभ। यह परिवर्तन केवल आज का नहीं, आने वाले महीनों का संकेत है। इसके साथ ही योगकारक मंगल कर्म के दसवें भाव में अपनी राशि मेष में दिग्बली होकर बैठे हैं। करियर के मोर्चे पर आज जो कदम उठाएंगे वो याद रखा जाएगा। सुबह लग्नेश चंद्रमा पांचवें भाव में नीच होने से मन में थोड़ी बेचैनी रहेगी। लेकिन यह बस सुबह की बात है। केतु दूसरे भाव में होने से परिवार में कोई बात मन को उलझा सकती है। बारहवें भाव में बुध-शुक्र खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत जताते हैं। आज का दिन साहसिक फैसलों के लिए बना है।

    सिंह राशि : सूर्यदेव करियर में दिलाएंगे पहचान। आज सिंह राशि के लिए करियर का दिन है। आपके लग्नेश भास्कर सूर्य कर्म के दसवें भाव में दिग्बली होकर रोहिणी नक्षत्र में विराजमान हैं। भले ही वृषभ उनकी शत्रु राशि है, लेकिन दिगबल की ताकत उन्हें आज उस भाव में खास बनाती है। किसी वरिष्ठ से मुलाकात, सरकारी कार्य या किसी अहम प्रस्तुति के लिए आज का दिन बेहद उपयुक्त है। योगकारक मंगल भाग्य के नौवें भाव में अपनी राशि में हैं। भाग्य का साथ रहेगा, बस उसे पहचानिए। लाभ के ग्यारहवें भाव में बुध और शुक्र की युति पुराने संपर्कों से और नई नेटवर्किंग से कुछ न कुछ फायदा दिलाएगी। सुबह केतु लग्न में होने से और चंद्रमा चौथे भाव में नीच होने से घर के माहौल में थोड़ी बेचैनी और मन में एक अजीब सा खालीपन रहेगा। दोपहर बाद जब चंद्रमा पांचवें भाव में आएंगे तो एक ताजगी महसूस होगी। आठवें भाव में शनि अचानक के बदलावों की याद दिलाते हैं।

    कन्या राशि : करियर के क्षेत्र में चमकने का है दिन। आपके लग्नेश बुधदेव आज कर्म के दसवें भाव में अपनी ही राशि मिथुन में हैं। यह कन्या राशि के लिए करियर के लिहाज से सबसे अच्छी स्थितियों में से एक है। बुद्धि, कौशल और वाणी का उपयोग करने वाले हर काम में आज सफलता मिलेगी। शुक्रदेव भी दसवें भाव में साथ हैं। यानी जो भी प्रस्तुत करेंगे उसमें एक सौंदर्य और सधापन रहेगा। सुबह तीसरे भाव में नीच चंद्रमा होने से हिम्मत थोड़ी कम लग सकती है, बोलने में झिझक हो सकती है। लेकिन यह बस सुबह की कमजोरी है। दोपहर बाद जब वो चौथे भाव में आएंगे तो मन हल्का होगा। आठवें भाव में मंगल कोई अचानक बदलाव या खबर ला सकते हैं। घबराइए नहीं, संभल कर चलिए। सातवें भाव में शनि दिग्बली हैं। व्यापारिक और व्यक्तिगत साझेदारियाँ मजबूत होती जाएंगी। और देवगुरु बृहस्पति आज उच्च राशि में लाभ के ग्यारहवें भाव में आ रहे हैं। आर्थिक लाभ के दरवाजे खुल रहे हैं।

    तुला राशि : शुक्रदेव नौवें भाव में भाग्य को करेंगे प्रबल। आपके लग्नेश शुक्रदेव आज भाग्य के नौवें भाव में मित्र राशि मिथुन में विराजमान हैं। भाग्य का साथ रहेगा, कोई न कोई शुभ संयोग आज बनेगा। बुधदेव भी नौवें भाव में साथ हैं। बोलने, लिखने, यात्राओं और नई जानकारियों के मामले में दिन बेहद शुभ है। योगकारक शनि प्रतिस्पर्धा के छठे भाव में हैं। जो लोग आपके रास्ते में अड़चन बनते रहे हैं, आज उन पर भारी पड़ने के योग हैं। सुबह दूसरे भाव में नीच चंद्रमा होने से परिवार में कोई बात थोड़ा तनाव दे सकती है और पैसों की चिंता मन को उलझा सकती है। दोपहर बाद जब वो तीसरे भाव में आएं तो साहस और संचार दोनों बेहतर होंगे। सातवें भाव में मंगल अपनी राशि में होने से रिश्तों में तीव्रता रहेगी। जुनून तो रहेगा, लेकिन जिद और अहंकार को आड़े नहीं आने देना। देवगुरु बृहस्पति आज कर्म के दसवें भाव में उच्च राशि में आ रहे हैं, यानी करियर में एक नए अध्याय का आरंभ होगा।

    वृश्चिक राशि : हर्ष योग से प्रतिस्पर्धियों पर मिलेगी विजय। आपके लग्नेश मंगल आज शत्रु और प्रतिस्पर्धा के छठे भाव में अपनी ही राशि मेष में विराजमान हैं। ज्योतिष में इसे हर्ष योग कहते हैं। जो लोग आपका रास्ता रोकते रहे हैं, आज उन पर आप भारी पड़ेंगे। सुबह का वक्त थोड़ा कठिन रहेगा। लग्न भाव में नीच चंद्रमा होने से आत्मविश्वास में कमी और मन में एक भारीपन महसूस होगा। राहु चौथे भाव में होने से घर में कोई अप्रत्याशित बात या माता से जुड़ी चिंता मन को उलझा सकती है। लेकिन दोपहर बाद जब चंद्रमा दूसरे भाव में आएंगे तो धन और परिवार की ओर से राहत और अपनापन महसूस होगा। देवगुरु बृहस्पति आज अचानक घटनाओं के आठवें भाव से निकलकर भाग्य के नौवें भाव में उच्च राशि में कदम रख रहे हैं। यह वृश्चिक राशि के लिए एक नई किस्मत के दरवाजे खुलने जैसा है। आने वाले महीने भाग्य का साथ लेकर आएंगे। आठवें भाव में शुक्र-बुध की युति से रिश्तों में एक गहराई और रहस्यमयता रहेगी।

    धनु राशि : उदासी से ताजगी की ओर बदलेगा दिन। धनु राशि के लिए आज का दिन दो हिस्सों में बंटा है। सुबह मन के कारक चंद्रमा बारहवें भाव में नीच राशि में होने से एक उदासी और अकेलापन महसूस होगा। कोई पुरानी बात मन को घेर सकती है। शनि चौथे भाव में होने से घर की जिम्मेदारियां और माता से जुड़ी चिंता मन पर बोझ डालेगी। नौवें भाव में केतु से कभी-कभी किस्मत पर से भरोसा उठता सा लगेगा। मगर, दोपहर बाद का नजारा एकदम बदल जाएगा। चंद्रमा नीच राशि से निकलकर सीधे आपके लग्न भाव धनु में आएंगे। यह बदलाव महसूस होगा। एक नई ताजगी, एक नया उत्साह। साथ ही पांचवें भाव में मंगल अपनी राशि में होने से रचनात्मकता और जोश में एक अलग ही ऊर्जा रहेगी। सातवें भाव में शुक्र-बुध की युति रिश्तों में मिठास और बातचीत में सफलता देगी। और आपके लग्नेश देवगुरु बृहस्पति आज उच्च राशि में कदम रख रहे हैं । भले ही आठवें भाव में, उच्च गुरु यहाँ भी शुभ फल देंगे।

    मकर राशि : शुक्र और गुरु की स्थिति साझेदारी में देगी लाभ। मकर राशि के लिए आज सबसे बड़ी खुशखबरी साझेदारी के मोर्चे पर है। देवगुरु बृहस्पति आज प्रतिस्पर्धा के छठे भाव से निकलकर साझेदारी के सातवें भाव में उच्च राशि कर्क में कदम रख रहे हैं। व्यापारिक साझेदारी और विवाह दोनों के लिए यह बेहद शुभ संकेत है। जो लोग विवाह की तलाश में हैं उनके लिए आने वाले महीने बेहद अनुकूल होंगे। योगकारक शुक्रदेव और बुधदेव छठे भाव में होने से दैनिक कामकाज में कुशलता और प्रतिस्पर्धा में सफलता के योग हैं। चौथे भाव में मंगल अपनी राशि में होने से घर में एक ऊर्जा और उत्साह का माहौल रहेगा। संपत्ति या वाहन से जुड़े काम आज शुभ रहेंगे। सुबह ग्यारहवें भाव में नीच चंद्रमा से किसी उम्मीद पर थोड़ी निराशा हो सकती है। दूसरे भाव में राहु पैसों के मामले में सतर्क रहने की जरूरत बताते हैं। किसी को भी मोटी रकम उधार देने से बचें। लग्नेश शनि तीसरे भाव में । मेहनत का फल धीरे-धीरे मिल रहा है, निरंतरता बनाए रखिए।

    कुंभ राशि : लग्न भाव के राहु देंगे व्यक्तित्व में आकर्षण। कुंभ राशि के लोगों के लग्न भाव में राहु की उपस्थिति आपको अलग ही रहस्यमय आकर्षण देती है। लोग आपकी बातों की तरफ खिंचे चले आते हैं, भले ही आप कुछ खास करें या न करें। योगकारक शुक्रदेव और बुधदेव पांचवें भाव में होने से रचनात्मक कार्यों में आज एक अलग ही निखार और ऊर्जा रहेगी। देवगुरु बृहस्पति आज छठे भाव में उच्च राशि में आ रहे हैं । शत्रुओं और प्रतिस्पर्धियों पर विजय के योग हैं, साथ ही स्वास्थ्य के मोर्चे पर भी राहत मिलेगी। सुबह दसवें भाव में नीच चंद्रमा से करियर में मानसिक दबाव और तनाव रह सकता है। दोपहर बाद जब वो ग्यारहवें भाव में आएंगे तो माहौल एकदम बदल जाएगा और लाभ के रास्ते खुलेंगे। सातवें भाव में केतु से रिश्तों में थोड़ी उदासीनता महसूस होगी। पार्टनर से जो कहना हो खुलकर कह दीजिए, मन में मत रखिए। तीसरे भाव में मंगल अपनी राशि में होने से साहस और बातचीत में एक धार रहेगी।

    मीन राशि : उच्च देवगुरु पांचवें भाव में बना रहे शुभ योग। आज मीन राशि के लिए एक दुर्लभ और बेहद शुभ दिन है। आपके लग्नेश देवगुरु बृहस्पति आज मिथुन की शत्रु राशि से निकलकर उच्च राशि कर्क में, यानी मीन के रचनात्मकता और पुण्य के पांचवें भाव में कदम रख रहे हैं। उच्च लग्नेश का पांचवें भाव में होना बेहद दुर्लभ संयोग है। संतान सुख, प्रेम जीवन, रचनात्मकता और पूर्व जन्म के पुण्य कर्म, सभी मोर्चों पर आने वाले महीने बेहद अनुकूल होंगे। चौथे भाव में शुक्रदेव दिग्बली होने से घर में सुख और शांति का माहौल रहेगा। दूसरे भाव में मंगल अपनी राशि में होने से धन कमाने की हिम्मत और ऊर्जा है। बस वाणी में तीखापन न आने दें, शब्दों को संभाल कर रखिए। लग्न में शनि पूरे वर्ष से हैं। इससे जीवन में एक गंभीरता और जिम्मेदारियों का अहसास रहता है, पर्याप्त नींद और विश्राम जरूरी है। राहु बारहवें भाव में होने से अनावश्यक खर्चों पर नजर रखें। सुबह नौवें भाव में नीच चंद्रमा से भाग्य में थोड़ी रुकावट, लेकिन दोपहर बाद दसवें भाव में आने पर करियर में एक नई स्पष्टता आएगी।

  • मन की बात’ देश को जोड़ने और प्रेरित करने का सशक्त माध्यम   

    मन की बात’ देश को जोड़ने और प्रेरित करने का सशक्त माध्यम  

    चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि “देश हमारा है, इसे आगे बढ़ाने के लिए हमें स्वयं आगे आना होगा, यही ‘मन की बात’ कार्यक्रम का मूल उद्देश्य है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायक है, जिसने पूरे देश को एक सूत्र में बांधा है। विज आज अंबाला छावनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुनने एवं देखने के उपरांत मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे।

    विज ने कहा कि प्रधानमंत्री प्रत्येक माह ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों से सीधे संवाद करते हैं और विभिन्न क्षेत्रों में हो रही उपलब्धियों तथा सकारात्मक प्रयासों की जानकारी साझा करते हैं। उन्होंने बताया कि आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों गुरविंद्र सिंह और अन्वेष से दूरभाष पर बातचीत कर उनकी खेल उपलब्धियों की सराहना की तथा उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए चयनित होने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विज ने कहा कि उनकी उपलब्धियां अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेंगी और वे भी सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपने खेल में आगे बढ़ेंगे।

    ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भीषण गर्मी के मौसम में स्वयं को सुरक्षित रखने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की। उन्होंने देसी पेय पदार्थों के उपयोग पर बल देते हुए कहा कि लस्सी, आम पन्ना तथा आम से बने अन्य पारंपरिक पेय पदार्थ स्वास्थ्यवर्धक हैं और देश में आसानी से उपलब्ध हैं। कार्यक्रम के दौरान खगोल विज्ञान (एस्ट्रोनॉमी) के विषय पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि भारत में विज्ञान और खगोल विज्ञान का ज्ञान अत्यंत प्राचीन और समृद्ध रहा है। आज की युवा पीढ़ी छोटे-छोटे विज्ञान क्लब बनाकर इस ज्ञान को आगे बढ़ा रही है और समाज में वैज्ञानिक जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण और जल शुद्धिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी प्रकाश डाला। एक गांव का उदाहरण देते हुए बताया गया कि वहां के युवाओं ने एक छोटी नदी, जो गंदगी और गाद से भर चुकी थी, को साफ कर उसका पुराना स्वरूप वापस दिलाया और उसे स्वच्छ बनाया। विज ने कहा कि यह हम सभी के लिए प्रेरणा का विषय है और यह संदेश देता है कि “देश हमारा है, इसे आगे बढ़ाने के लिए हमें स्वयं आगे आना होगा।”

     
  • Punjab News: डेरा ब्यास और माता भद्रकाली मंदिर पहुंचे सीएम सैनी, बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से लिया आशीर्वाद,  देखें वीडियो

    Punjab News: डेरा ब्यास और माता भद्रकाली मंदिर पहुंचे सीएम सैनी, बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से लिया आशीर्वाद, देखें वीडियो

    कपूरथला: पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश सहित देश-विदेश में डेरा ब्यास के लाखों समर्पित अनुयायी हैं। पंजाब की लगभग 30 सीटों (विशेषकर माझा और मालवा क्षेत्र जैसे अमृतसर, जालंधर, मोगा, फिरोजपुर) पर डेरा के अनुयायी निर्णायक भूमिका में होते हैं। इसके समर्थकों में हिंदू और सिख दोनों समुदायों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हैं। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को राधा स्वामी सत्संग ब्यास मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान सामाजिक, आध्यात्मिक और जनकल्याण के मुद्दों पर चर्चा हुई।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इसके बाद मुख्यमंत्री कपूरथला स्थित माता भद्रकाली मंदिर पहुंचे। उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत समाज को जोड़ने तथा सकारात्मक ऊर्जा देने का काम करती है। जिसके बाद सीएम सैनी ने कपूरथला के सर्कुलर रोड मार्केट क्षेत्र में लोगों से मुलाकात की तथा स्थानीय नागरिकों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान लोगों में मुख्यमंत्री के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने स्थानीय नागरिकों से कहा कि सरकार जनकल्याण, विकास और सुशासन के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है तथा आमजन के हित सर्वोपरि हैं।    
  • नेपाल ने भी भारत की जमीन पर कब्जा किया, संसद में बोले बालेन शाह

    नेपाल ने भी भारत की जमीन पर कब्जा किया, संसद में बोले बालेन शाह

    Balendra Shah in Nepal Parliament: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने मार्च 2026 में सत्ता संभालने के बाद पहली बार देश की संसद को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने नेपाल की घरेलू और विदेश नीति के कई अहम मुद्दों पर बात की। इस दौरान भारत के साथ चल रहे सीमा विवाद को लेकर भी उन्होंने अपनी सरकार का रुख स्पष्ट किया।

    बातचीत से सुलझाया जाएगा भारत-नेपाल सीमा विवाद
    संसद में बोलते हुए बालेन शाह ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच लिपुलेख, लिम्पियाधुरा और कालापानी जैसे क्षेत्रों को लेकर जो सीमा विवाद चल रहा है, उसका समाधान बातचीत और राजनयिक प्रयासों के जरिए निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को मिलकर शांतिपूर्ण तरीके से इस मुद्दे को सुलझाने की दिशा में काम करना चाहिए।

    नेपाल ने भी कुछ जगहों पर भारतीय जमीन पर किया अतिक्रमण
    सांसदों के सवालों का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री शाह ने एक महत्वपूर्ण टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सीमा से जुड़े मामलों की समीक्षा में यह सामने आया है कि सिर्फ भारत ने ही नेपाल की जमीन पर अतिक्रमण नहीं किया है, बल्कि कुछ स्थानों पर नेपाल ने भी भारतीय क्षेत्र में अतिक्रमण किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के संवेदनशील मामलों का समाधान तथ्यों और ऐतिहासिक दस्तावेजों के आधार पर होना चाहिए।

    विशेषज्ञों की मदद से निकलेगा समाधान
    बालेन शाह ने सुझाव दिया कि सीमा विवाद को हल करने के लिए दोनों देशों के सर्वेक्षक, इतिहासकार और क्षेत्रीय विशेषज्ञ मिलकर काम करें। उनका मानना है कि विशेषज्ञों की मदद से वास्तविक स्थिति को समझा जा सकता है और स्थायी समाधान निकाला जा सकता है।

    भारत, चीन और ब्रिटेन से हुई बातचीत
    प्रधानमंत्री शाह ने यह भी बताया कि नेपाल ने सीमा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भारत, चीन और यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) के साथ बातचीत की है। उनकी सरकार पड़ोसी देशों के साथ बेहतर संबंध बनाए रखने और विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के पक्ष में है।

    मार्च में बने थे नेपाल के प्रधानमंत्री
    बालेन शाह ने 27 मार्च 2026 को नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। आम चुनाव में उनकी पार्टी को बड़ी सफलता मिली थी, जिसके बाद उन्होंने सरकार बनाई। प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने अभी तक कोई विदेश दौरा नहीं किया है और न ही विदेशी नेताओं के साथ ज्यादा मुलाकातें की हैं।

    संसद के पहले भाषण पर थी सबकी नजर
    प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला संसदीय संबोधन था, इसलिए देश और विदेश के राजनीतिक जानकारों की नजर इस भाषण पर थी। खास तौर पर भारत के साथ संबंधों और विदेश नीति को लेकर उनकी सरकार का रुख जानने की उत्सुकता थी।

    भारत को लेकर अब तक रहा है संतुलित रुख
    नेपाल में जेन-जी आंदोलन और राजनीतिक बदलाव के बाद हुए चुनाव में बालेन शाह की पार्टी को बड़ी जीत मिली थी। हालांकि प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने भारत को लेकर कोई आक्रामक बयान नहीं दिया है। अपने पूर्ववर्ती प्रधानमंत्रियों के मुकाबले उन्होंने अब तक भारत का दौरा भी नहीं किया है। ऐसे में संसद में दिया गया उनका यह बयान भारत-नेपाल संबंधों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

     

  • हम पंजाब को देश का अग्रणी शिक्षा केंद्र बनाएंगे, हमारे बच्चों को कनाडा या ऑस्ट्रेलिया की ओर देखने की जरूरत नहीं रहेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

    हम पंजाब को देश का अग्रणी शिक्षा केंद्र बनाएंगे, हमारे बच्चों को कनाडा या ऑस्ट्रेलिया की ओर देखने की जरूरत नहीं रहेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

    चंडीगढ़ : पंजाब के शिक्षा ढांचे में क्रांतिकारी बदलाव लाने के चार साल बाद भगवंत मान सरकार अब बड़े लक्ष्य पर नजर टिकाए बैठी है। इस लक्ष्य के तहत पंजाब को देश का अग्रणी शिक्षा केंद्र बनाना और इस पुरानी धारणा को बदलना है कि बेहतर शिक्षा सिर्फ विदेशों में ही मिल सकती है। राष्ट्रीय शिक्षा रैंकिंग में केरल को पछाड़कर पंजाब द्वारा बड़ी छलांग, बोर्ड टॉपरों में लड़कियों के बढ़ते दबदबे और जेईई मेन में सरकारी स्कूलों के 359 विद्यार्थियों की सफलता का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य की ‘शिक्षा क्रांति’ के जमीनी स्तर पर सार्थक नतीजे सामने आने शुरू हो गए हैं। आज यहां टैगोर थिएटर में ‘सितारे ज़मीन पर’ कार्यक्रम के दौरान 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा में सभी जिलों से पहले तीन स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूल अब पहचान के लिए संघर्ष नहीं कर रहे, बल्कि देश भर में उत्कृष्टता, आत्मविश्वास और अवसरों के नए मानदंड स्थापित कर रहे हैं। इस कार्यक्रम की कुछ झलकियां ‘एक्स’ पर साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लिखा, “आज चंडीगढ़ में ‘सितारे ज़मीन पर’ कार्यक्रम के दौरान पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के होनहार टॉपरों को सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस मौके पर मैंने शिक्षा विभाग को विशेष हिदायतें जारी कीं कि जन्म तिथि के आधार पर रैंक तय करने की बजाय बराबर अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को संयुक्त रूप से पहला स्थान दिया जाए। आज आपकी सरकार के सुहृदय प्रयासों से पंजाब के सरकारी स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में केरल को भी पछाड़ रहे हैं।”मुख्यमंत्री ने पोस्ट के अंत में कहा, “विद्यार्थियों के लिए मेरा संदेश साफ और स्पष्ट है कि जीवन में आप चाहे कितने भी सफल हो जाओ, हमेशा जमीन से जुड़े रहो। अपने अध्यापकों और माता-पिता का हमेशा सम्मान करो, क्योंकि एक विजेता को भी मेडल लेने के लिए झुकना पड़ता है। आपके सभी के उज्ज्वल और सफल भविष्य के लिए मेरी दिल से शुभकामनाएं।” पंजाब भर के जिलों के शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित ‘सितारे ज़मीन पर’ समागम के दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य की ‘शिक्षा क्रांति’ ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की इच्छाओं को बदल दिया है और उनके लिए अवसरों के नए रास्ते खोले हैं। विद्यार्थियों को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मैं उन सभी विद्यार्थियों को बधाई देता हूं जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से अपने माता-पिता, अध्यापकों और समाज का नाम रोशन किया है। अतीत में ऐसे समागम कभी नहीं आयोजित किए गए क्योंकि पिछली सरकारों ने शिक्षा, खासकर सरकारी स्कूलों की ओर कभी ध्यान नहीं दिया। पहले इन स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी अक्सर परीक्षाओं में मुकाबला करने से हिचकते और असुरक्षित महसूस करते थे, लेकिन आज वे पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं और अपनी योग्यता साबित कर रहे हैं।” शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए पंजाब सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “हमारे अध्यापकों को विशेष प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजा जा रहा है जहां वे आधुनिक शिक्षण प्रणालियां सीखते हैं। वापस आने के बाद वे इस ज्ञान को विद्यार्थियों और साथी अध्यापकों के साथ साझा करते हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि शिक्षा का विश्व स्तरीय मानक पंजाब के कोने-कोने के क्लासरूम तक पहुंचे। यह नवीनतम पहल शिक्षा प्रणाली को पुनर्जीवित कर रही है और गुणात्मक बदलाव ला रही है जिसका सीधा फायदा विद्यार्थियों को हो रहा है। ये अध्यापक बदलाव के दूत के रूप में काम कर रहे हैं और पंजाब में शिक्षा क्रांति को मजबूत कर रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “यह पहल अध्यापकों की निपुणता को निखारती है और उन्हें आधुनिक विधियों से लैस करती है ताकि विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए तैयार किया जा सके। नतीजे आज दिखाई दे रहे हैं क्योंकि पंजाब के विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और अपने परिवारों का नाम रोशन कर रहे हैं। मौजूदा युग हुनर का है, हमारी सरकार युवाओं को हुनर प्रशिक्षण प्रदान करने पर विशेष जोर दे रही है।” विद्यार्थियों को जमीन से जुड़े रहने और मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “तुम्हें जीवन में ग्रास-रूट्स (जमीन से जुड़ने) बनने की कोशिश करनी चाहिए न कि पैराशूट बनने की। ग्रास-रूट्स मेहनत और दृढ़ इरादे से जमीन से उठते हैं और दुनिया को जीतने के लिए आगे बढ़ते हैं। ऐसे मेहनती व्यक्तियों के लिए असीम अवसर होते हैं। दूसरी ओर पैराशूट वाले आसमान से नीचे उतरते हैं और उनका देर-सवेर गिरना तय होता है। तुम्हारा ध्यान हमेशा बुलंदी छूने पर होना चाहिए और हमारी सरकार तुम्हारे सपनों को साकार करने में हर संभव सहायता प्रदान करेगी।” हवाई जहाज से तुलना करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “जिस तरह एक रनवे हवाई जहाज को सुचारू रूप से उड़ान भरने में सक्षम बनाता है, पंजाब सरकार विद्यार्थियों को ऐसे अवसरों के लिए तैयार कर रही है ताकि उनके सपनों को साकार करने में मदद मिले। हमारे युवाओं के विचारों को उड़ान भरने के लिए पंख देने की हर कोशिश की जा रही है और इस नेक कार्य में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है। मैं हर युवा से अपील करता हूं कि मेहनत और लगन से अलग पहचान बनाएं क्योंकि तुम जो कुछ हासिल कर सकते हो उसकी कोई सीमा नहीं है।” सफलता के बावजूद विद्यार्थियों को नम्र रहने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “तुम्हें अपनी उपलब्धियों से कभी भी घमंडी नहीं होना चाहिए। आत्मविश्वास और सकारात्मक रहना जरूरी गुण हैं, लेकिन घमंड कभी भी सफलता के साथ नहीं आना चाहिए। नम्रता, मेहनत और दृढ़ता निरंतर सफलता की असली कुंजियां हैं और ये मूल्य हमेशा तुम्हारे सफर का मार्गदर्शन करती रहें।” पंजाब की शानदार विरासत का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब न सिर्फ देश को अनाज देता है बल्कि देश की खड़गभुजा भी है। पंजाब के लोग अपनी बहादुरी, मेहनत और उद्यमी भावना के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। इस पवित्र धरती का एक-एक इंच महान गुरुओं, संतों, पीरों-पैगंबरों और शहीदों की महान विरासत को समर्पित है जिन्होंने हमें बेइंसाफी, जुल्म और जबर के विरुद्ध खड़े होने की शिक्षा दी। पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और नर्म मेहमाननवाजी को विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त है।” उन्होंने आगे जोड़ा, “पंजाबी स्वभाव से ही अग्रणी रहने के गुण के मालिक हैं और उन्होंने हमेशा हर क्षेत्र में बुलंदी हासिल की है। यह बहुत गर्व की बात है कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में पंजाबियों ने अग्रणी भूमिका निभाई और देश के लिए बेमिसाल कुर्बानियां दी।” सभा को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “जब मैंने पद संभाला था तो पंजाब में लगभग चार लाख बच्चे फर्श पर बैठकर पढ़ रहे थे। आज पंजाब सरकार के प्रयासों से एक भी बच्चा फर्श पर बैठकर पढ़ने के लिए मजबूर नहीं है। पंजाब अब शिक्षा क्षेत्र से संबंधित लगभग हर राष्ट्रीय रिपोर्ट में शीर्ष स्थान हासिल कर रहा है।”दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने देश की परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधारों की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “देश में पुरानी परीक्षा प्रणाली को बदलना चाहिए। नीट जैसी परीक्षाओं के लीक होने जैसी घटनाएं लाखों विद्यार्थियों के भविष्य को बर्बाद कर रही हैं। 19वीं सदी की सिस्टम पर भरोसा करने की बजाय परीक्षाएं विद्यार्थियों की समग्र योग्यता और क्षमताओं का मूल्यांकन करने वाली होनी चाहिए, न कि तीन घंटे की परीक्षा तक सीमित।” मनीष सिसोदिया ने आगे कहा, “परीक्षा प्रणाली को 21वीं सदी के विद्यार्थियों की जरूरतों और योग्यताओं के मुताबिक ढाला जाना चाहिए ताकि उनकी समग्र व्यक्तित्व और क्षमता का विकास हो सके। इस बदलाव के लिए हमें शिक्षा को प्राथमिकता देने वाली और शिक्षा में निवेश करने वाली सरकारें चुननी चाहिए।” इस मौके पर विद्यार्थियों ने विचार साझा किए कि पंजाब की ‘शिक्षा क्रांति’ उनके स्कूलों, विश्वास और ख्वाहिशों को कैसे नया रूप दे रही है। इस समागम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने शिक्षा को मजबूत करने के लिए पंजाब सरकार के प्रयासों की भरपूर प्रशंसा की। फरीदकोट जिले के जैतो से हरलीन शर्मा ने विद्यार्थियों को लगातार उत्साहित करने और उन्हें उत्कृष्टता हासिल करने के लिए हौसला अफजाई करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया। श्री मुक्तसर साहिब जिले के सरकारी स्कूल रुपाणा के विद्यार्थी निखिल पांडे ने अपने अध्यापकों को समर्पित एक कविता पेश की और सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया। लुधियाना से सुहानी चौहान ने कहा कि पंजाब सरकार की शिक्षा पहलकदमियों ने सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के विश्वास को मजबूत किया है और उन्होंने विद्यार्थियों को सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर बोलने और विचार रखने के लिए उत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सराहना की। ज़ीरा के एक सरकारी स्कूल की ग्यारहवीं कक्षा की विद्यार्थी अनमोलप्रीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार ने लड़कियों के लिए आवागमन की सुविधाएं प्रदान करके शिक्षा को अधिक सुलभ बनाया है। उन्होंने अपने स्कूल में एक लिफ्ट की स्थापना पर भी प्रकाश डाला और साझा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया है कि वे जल्द ही स्कूल का दौरा करेंगे। भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति ने शानदार नतीजे दिए पंजाब की शिक्षा क्रांति ने पूरे राज्य में शानदार नतीजे देना शुरू कर दिए हैं। नीति आयोग के स्कूल शिक्षा मूल्यांकन में, पंजाब के सरकारी स्कूलों ने पारंपरिक रूप से बेहतर प्रदर्शन वाले कई राज्यों को पछाड़कर देश भर में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इस साल स्कूल ऑफ एमिनेंस और अन्य सरकारी स्कूलों के 359 विद्यार्थियों ने जेईई मेन के लिए क्वालीफाई किया है, जबकि सरकार ने जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग देने के लिए कोचिंग संस्था ‘फिजिक्स वाला’ के साथ भी भागीदारी की है। भगवंत मान सरकार ने लगभग 19,000 सरकारी स्कूलों में माता-पिता-शिक्षक मिलनी पहल शुरू की है, जिसने विद्यार्थियों के विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए लगभग 25 लाख माता-पिता और 1.8 लाख से अधिक स्कूल स्टाफ को मिलनियों का मौका दिया। अन्य प्रमुख सुधारों में फिनलैंड और सिंगापुर में शिक्षकों के लिए विदेशी प्रशिक्षण कार्यक्रम, विद्यार्थियों के लिए आवागमन सुविधाएं और पंजाब के बच्चों को विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से स्कूल ऑफ एमिनेंस का विस्तार शामिल है।