Blog

  • Jalandhar News: फोटो शूट करके लौट रहे दोस्तों की छीनी बाइक, किया तेजधार हथियारों से हमला

    Jalandhar News: फोटो शूट करके लौट रहे दोस्तों की छीनी बाइक, किया तेजधार हथियारों से हमला

    जालंधर, ENS: वडाला चौक के पास युवकों पर हमला करके नौजवान बाइक छीनकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित 2 दोस्त चिट्ठी गांव से फोटो शूट करवाकर वापस वापिस लौट रहे थे। ऐसे में वडाला चौक के पास 4 से 5 अज्ञात हमलावरों ने उन पर तेजधार हथियारों और ईंटों से हमला कर दिया। दोनों नौजवान जान बचाने के लिए मोटरसाइकिल छोड़कर खेतों में भाग गए। जिसके बाद हमलावरों ने पीछा किया, लेकिन युवकों के ना मिलने पर वह उनकी बाइक छीनकर मौके से फरार हो गए। इस हमले में युवक घायल हो गया। पीड़ित युवक ने बताया कि वह न्यू दशमेश नगर (मेयर फौजी टेंट हाउस के पास) का रहने वाला है।

    वह अपने एक दोस्त के साथ चिट्ठी गांव की तरफ घूमने और फोटो शूट करवाने के लिए गया था। दिनभर घूमने के बाद जब दोनों दोस्त अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनके साथ यह खौफनाक वारदात घटित हुई। युवक के मुताबिक, जैसे ही वे वडाला चौक के पास पहुंचे, अचानक 4 से 5 लड़कों ने उन्हें घेर लिया। उन सभी बदमाशों के हाथों में तेजधार हथियार थे। बदमाशों ने आते ही उन पर हथियारों से हमला करने की कोशिश की और उन्हें डराने-धमकाने लगे। अचानक हुए इस हमले से दोनों दोस्त बेहद डर गए। बदमाशों को अपनी तरफ बढ़ता देख युवकों ने सूझबूझ दिखाई और तुरंत अपनी मोटरसाइकिल वहीं सड़क पर छोड़ दी। वे अपनी जान बचाने के लिए पास के खेतों की तरफ भागने लगे।

    हमलावर भी उनके पीछे-पीछे खेतों तक आ गए। गनीमत रही कि अंधेरे या खेतों की ओट के कारण पीड़ित युवक बदमाशों के हाथ नहीं आए। जब बदमाश युवकों को ढूंढने में नाकाम रहे, तो वे सड़क पर वापस आए और पीड़ितों की खड़ी बाइक लेकर वहां से रफूचक्कर हो गए। पीड़ित युवक ने बताया कि भागने के दौरान बदमाशों ने उन पर ईंटें भी फेंकी थीं। एक ईंट सीधे उसके पैर पर आकर लगी, जिससे उसका पैर बुरी तरह सूज गया है और उसे चोट आई है। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है और मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

     

     

     

  • इस इलाके में हाथियों का आतंक, झुंड ने बुजुर्ग दंपति को कुचला, घर भी किया क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    इस इलाके में हाथियों का आतंक, झुंड ने बुजुर्ग दंपति को कुचला, घर भी किया क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    सीधीः जिले की ग्राम पंचायत गाजर के चिनगी गांव में हाथियों के हमले में एक वृद्ध दंपती की मौत का मामला सामने आया है। घटना रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। जंगली हाथियों के झुंड ने एक कच्चे मकान को घेर लिया और उसमें सो रहे भैयालाल यादव (60) और उनकी पत्नी तिलिया यादव (58) पर हमला कर दिया। हाथियों ने मकान तोड़ते हुए दोनों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए हैं और शवों को उठाने से इनकार कर रहे हैं। उनका आरोप है कि यह हादसा प्रशासनिक लापरवाही से हुआ है।
    वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। दूसरी ओर, ग्रामीणों का कहना है कि गांव के कई परिवारों को वन क्षेत्र से विस्थापित किया गया था, लेकिन भैयालाल यादव के परिवार सहित लगभग 40 लोगों को विस्थापन योजना का लाभ नहीं मिला है। इसी कारण पूरा गांव खाली नहीं हो पाया और लोग आज भी हाथियों के खतरे के बीच रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने विस्थापन के संबंध में प्रशासन और एसडीएम कार्यालय में कई बार आवेदन दिए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कुछ ग्रामीणों का यह भी कहना है कि उचित मुआवजा न मिलने के कारण कई परिवार विस्थापन के लिए तैयार नहीं हुए। पहले विस्थापन पैकेज की राशि 10 लाख रुपये प्रति व्यक्ति थी, जिसे लगभग एक वर्ष पूर्व बढ़ाकर 15 लाख रुपए कर दिया गया था।
  • Sleeper Bus में भड़की आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    Sleeper Bus में भड़की आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    ग्वालियरः इंदौर जा रही एक स्लीपर बस में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर पनिहार रेलवे स्टेशन के पास अचानक भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। चलती बस से आग की ऊंची लपटें उठती देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। गणिमत यह रही कि बस स्टाफ की सतर्कता और यात्रियों की सूझबूझ से समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
    जानकारी मुताबिक, स्लीपर वीडियोकोच बस रात करीब 10 बजे ग्वालियर से इंदौर के लिए रवाना हुई थी। रात करीब 11 बजे आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर पनिहार रेलवे स्टेशन के पास अचानक उसके इंजन और पिछले हिस्से से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग की तेज लपटें उठने लगीं। बस के भीतर धुआं भरते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ड्राइवर और क्लीनर ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे मुख्य दरवाजे पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई यात्रियों ने जान बचाने के लिए बस की खिड़कियों के कांच तोड़कर बाहर छलांग लगा दी। राहगीरों और बस स्टाफ की मदद से कुछ ही मिनटों में सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। चलती बस में आग लगने की सूचना मिलते ही पनिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात रोका गया। इसके बाद नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम को बुलाया गया, जिसने आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की। फायर ब्रिगेड और पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि हादसे में यात्रियों के सामान को कितना नुकसान हुआ है और आग लगने का वास्तविक कारण क्या था, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।    
  • निर्माणाधीन मकान से लोहा चोरी करता युवक काबू, साथी फरार, देखें वीडियो

    निर्माणाधीन मकान से लोहा चोरी करता युवक काबू, साथी फरार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः शहर में एक निर्माणाधीन मकान से लोहे का सरिया चोरी करने का प्रयास करने वाले एक युवक को लोगों ने मौके पर पकड़ लिया। हालांकि घटना के दौरान काबू किए गए युवक का साथी फरार हो गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को काबू करके साथ थाने ले गई। पकड़े गए युवक के साथ पुलिसकर्मी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
    पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-12ए निवासी जय मलिक ने बताया कि उनके मकान नंबर 627 में मरम्मत एवं निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार को दो युवक मकान की ग्रिल फांदकर अंदर घुस गए और वहां पड़े लोहे के सरिये इकट्ठे करने लगे। इसी दौरान गली के चौकीदार धीरज की नजर उन पर पड़ गई। उसने तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों को सूचना दी। शिकायतकर्ता के अनुसार हंगामा होते ही एक युवक मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे को लोगों ने पकड़ लिया। इसी दौरान गश्त कर रहे पुलिसकर्मी कांस्टेबल विपिन भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया। जय मलिक ने शिकायत में यह भी बताया कि इससे पहले उनके मकान से करीब 65 फुट लंबी एसी की कॉपर पाइप भी चोरी हो चुकी है।
  • अनियंत्रित होकर पलटी श्रद्धालुओं से भरी Private Bus, महिला की मौत, 25 घायल, मची चीख-पुकार

    अनियंत्रित होकर पलटी श्रद्धालुओं से भरी Private Bus, महिला की मौत, 25 घायल, मची चीख-पुकार

    हरिद्वारः श्रद्धालुओं से भरी बस बैक करते समय बीच हाईवे पर पलट गई, जिससे एक महिला की मौत हो गई और 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बस को पलटता देख डंपर ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक ढाबे में जा घुसा। इस दौरान वहां खड़ी एक बुलेरो भी डंपर की चपेट में आ गई, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को जिला अस्पताल हरिद्वार भिजवाया गया है। बस में सवार सभी 45 से ज्यादा श्रद्धालु राजस्थान के रहने वाले थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    बस को बचाते हुए ढाबे में घुसा डंपर।
    बस को बचाते हुए ढाबे में घुसा डंपर।

    जानकारी मुताबिक, सोमवार सुबह हरिद्वार के सप्तऋषि इलाके में शांतिकुंज गेट नंबर 3 के पास राजस्थान के श्रद्धालुओं से भरी एक बस सर्विस लेन से हाईवे की ओर मुड़ रही थी। तभी बस अचानक अनियंत्रित होकर बीच हाईवे पर ही पलट गई। दूसरी ओर से आ रहे एक डंपर चालक ने बस को बचाने का प्रयास किया, लेकिन अनियंत्रित होकर डंपर भी पास के ही ‘श्रीराम पंजाबी ढाबा’ के अंदर जा घुसा। इस दौरान वहां खड़ी एक बुलेरो कार भी डंपर की चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    हादसे में राजस्थान के नागौर जिले की रहने वाली एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। वह अपने भाई और परिवार के साथ हरिद्वार आई थी। बस में कुल 45 यात्री सवार थे, जिनमें से 25 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने बस के शीशे तोड़कर और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल हरिद्वार भिजवाया। पुलिस मृतक महिला के परिजनों से संपर्क कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

     

  • Punjab News: Factory में जहरीली गैस लीक होने से कई मजूदर बेहोश, बाप-बेटे सहित 3 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Factory में जहरीली गैस लीक होने से कई मजूदर बेहोश, बाप-बेटे सहित 3 की मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में आरके रोड पर स्थित फैक्टरी में बड़ा हादसा हो गया। जहां पाना-चाबी बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक जहरीली गैस लीक कई मजदूर बेहोश हो गए। इस घटना के बाद कर्मियों में हड़कंप मच गया और बेहोश हुए मजदूरों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां हादसे में दम घुटने से बाप-बेटे सहित 3 की मौत हो गई, जबकि फैक्ट्री में काम कर रहे कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से प्रभावित हो गए। मृतकों की पहचान पिता माना और बेटा अमित के नाम से हुई। वहीं तीसरे मृतक की पहचान शाम सुंदर के रूप में हुई है। दोनो मशीन के नीचे निकलने वाली मिट्टी को ट्रॉली में भरने के लिए गए थे।

    इसी दौरान वे हादसे की चपेट में आ गए। अमित के परिवार में उसकी दो बहनें और एक छोटा भाई भी हैं। अमित शादीशुदा था। उसकी पत्नी गृहिणी है और उनकी एक साल की बेटी है। कुछ मजदूर बेहोश हो गए और कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैक्ट्री में रोजाना की तरह काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक गैस पाइपलाइन या सिलेंडर से रिसाव शुरू हो गया।

    कुछ ही मिनटों में जहरीली गैस फैक्ट्री के अंदर फैल गई। गैस का असर इतना तेज था कि वहां मौजूद मजदूरों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। दम घुटने और आंखों में तेज जलन के कारण कई मजदूर फैक्ट्री के अंदर ही जमीन पर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री में मौजूद लोगों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की गई। इस दौरान 2 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल और बेहोश हो गए।

         
  • Hotel लौट रही Gujarat Titans की Bus को लगी आग, बाल-बाल बचे खिलाड़ी, देखेें वीडियो

    Hotel लौट रही Gujarat Titans की Bus को लगी आग, बाल-बाल बचे खिलाड़ी, देखेें वीडियो

    अहमदाबादः आईपीएल 2026 फाइनल में हार के बाद गुजरात टाइटंस की टीम बड़े हादसे से बाल-बाल बच गई। दरअसल, मैच हारने के बाद गुजरात टाइटंस की टीम जब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होटल की ओर लौट रही थी तब उनकी बस में अचानक आग लगी, जिससे खिलाड़ियों में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि समय रहते सभी खिलाड़ियों और स्टाफ को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात टाइटंस की बस में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया जिसकी वजह से आग लगी, जिसके बाद बस से धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। आग लगने के कारण खिलाड़ी करीब 1 घंटे तक सड़क पर फंसे रहे।

    हादसे के बाद टीम मैनेजमेंट ने दूसरी बस का इंतजाम कर खिलाड़ियों को होटल पहुंचाया। सभी खिलाड़ी पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस दौरान बस के साथ मौजूद पुलिसकर्मी खिलाड़ियों के चारों और खड़े हो गए, ताकि कोई फैंस उन्हें परेशान न करें। दरअसल, खिलाड़ियों को रोड पर देख वहां से जा रहे लोग रुकने लगे। कोई फोटो लेने लगा तो कोई वीडियो बनाने लगा। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने किसी दूसरी गाड़ी को वहां रुकने नहीं दिया, फैंस खिलाड़ियों तक न पहुंच पाए इसके लिए सुरक्षा घेरा बना लिया गया।

    वहीं, यह हादसा गुजरात टाइटंस के लिए एक और बुरे दिन की तरह रहा, क्योंकि रविवार को आईपीएल फाइनल 2026 में आरसीबी के हाथों 5 विकेट से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। गुजरात टाइटंस के पास मौका था कि वह अपने होमग्राउंड में आरसीबी के खिलाफ जीत हासिल कर दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बने, लेकिन वह ऐसा करने में चूक गई।

     

  • Jalandhar News: इस मामले में गिरी गाज, 82 टीचरों को हुआ नोटिस जारी

    Jalandhar News: इस मामले में गिरी गाज, 82 टीचरों को हुआ नोटिस जारी

    जालंधर, ENS: जनगणना ड्यूटी से गैरहाज़िर रहने के कारण जलंधर में 82 सरकारी स्कूल अध्यापकों के खिलाफ अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने जिला शिक्षा विभाग को उनके वेतन रोकने और बिना अनुमति स्कूलों में उनकी हाजिरी दर्ज न करने के निर्देश दिए हैं।

    अध्यापकों को जारी किए गए कारण बताओ नोटिसों में प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जनगणना का कार्य पूरा करने में असफल रहने पर जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत कार्रवाई की जा सकती है, जिसमें तीन साल तक की कैद और 1,000 रुपए का जुर्माना शामिल है। यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि ये अध्यापक प्रशिक्षण सत्रों में शामिल होने तथा सर्वेक्षण किटें, पहचान पत्र और नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बावजूद निर्धारित घर सूचीकरण सर्वेक्षण का कार्य पूरा करने में विफल रहे।

    जिन टीचर्स को नोटिस जारी किया गया उनके नाम मोनिका, किरण बाला, गुरप्रीत कौर सैनी, सुनीता रानी, मनजीत कौर, निधि गुप्ता, नीतू हंस, रजनी, आशा रानी, रेनू बाला, मनमीत कौर, सिमरन, कुलविंदर कौर, सतनाम सिंह, राजिंदर कुमार, परमजीत कौर, निशा, दीपिका, सवर्ण कौर, आनंद मोहन, मनिता दुग्गल, गौरी सोनी, रजनी, अनु, निधि, सुखमनदीप कौर, सुखविंदर सिंह, सरबजीत कौर, मीना, गुरप्रीत कौर, ललित कुमार, राजदीप कौर, हरजिंदर कौर, इंदरजीत कौर, शरनदीप कौर, हेमा रानी, रीमा अरोड़ा, मनदीप कौर, रीता, योगिता सचदेवा, तृप्ता रानी, रीना, परवीन रानी, संतोष कुमारी, विजय कुमारी, राजिंदर कौर, अमरदीप कौर, नेहा छाबड़ा, मनदीप कौर, कुलविंदर कौर मल्होत्रा, वरिंदर सिंह ग्रोवर, गायत्री मोगला, अशोक कुमार, गुरविंदर कौर, पलविंदर कौर, अमन दीप, नरेश कुमार, अनामिका चौधरी, हरदीप कौर, ऊषा रानी, सोनू जोशी, सुनीता बत्ता, सुनील कुमार, हीरा लाल, दलजीत कौर, मनिंदर कौर, निधि अरोड़ा, नीलम, गुरप्रीत कौर, पूनम राजपाल, अमनप्रीत कौर, रमनदीप कौर, राजेश कुमार, हरदीप कौर, बलजीत कौर, हरमेद कुमार, रमन मेहरा, मनजीत कौर, जोगिंदर पाल बांगड़, रोहित कुमार, दीक्षा और ज्योति महोत्रा शामिल है।

  • Punjab News: मजीठा पुलिस स्टेशन पर हुए हमले की जांच के लिए 12 टीमें गठित, देखें वीडियो

    Punjab News: मजीठा पुलिस स्टेशन पर हुए हमले की जांच के लिए 12 टीमें गठित, देखें वीडियो

    मजीठिया के घर पहुंची पुलिस, भारी फोर्स तैनात

    अमृतसरः पंजाब पुलिस ने मजीठा पुलिस स्टेशन पर हुए हमले की जांच के लिए 12 टीमें गठित की हैं। हमलावरों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। कल मजीठा पुलिस स्टेशन पर हमला हुआ। एक व्यक्ति को पुलिस हिरासत से जबरन रिहा कर दिया गया। अपराधियों को पकड़ने के लिए 12 टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। वहीं इस मामले में पुलिस बिक्रम मजीठिया के घर भी पहुंची है। मजीठिया के घर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार, कल शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की अगुवाई में बड़ी संख्या में समर्थक मजीठा थाने पहुंचे थे। इस दौरान थाने के बाहर माहौल तनावपूर्ण हो गया और देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की हिरासत में मौजूद एक व्यक्ति को जबरन छुड़वा लिया। घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले में दर्ज एफआईआर के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी उद्देश्य से 12 विशेष टीमों का गठन किया गया है, जिन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस का दावा है कि घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, पुलिस की टीमें लगातार कार्रवाई में जुटी हुई हैं और पूरे मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में अगली बड़ी कार्रवाई करती है।
  • Punjab News: इस इलाके में फिर सक्रिय हुआ डंडा मार Gang, ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को बना रहे निशाना, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में फिर सक्रिय हुआ डंडा मार Gang, ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को बना रहे निशाना, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर और ढंडारी रेलवे स्टेशन के बीच एक बार फिर ‘डंडा मार गैंग’ सक्रिय हो गया है। गैंग के सदस्य चलती ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को निशाना बनाकर उनके हाथों में मौजूद मोबाइल पर डंडा मारते हैं और फोन लेकर फरार हो जाते हैं। ताजा मामले में मोबाइल बचाने की कोशिश में एक यात्री चलती ट्रेन से कूद गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इन घटनाओं के चलते यात्रियों में दहशत का माहौल है।

    जानकारी मुताबिक, बिहार के घगरिया निवासी सुमित रविवार को जनसेवा एक्सप्रेस से लुधियाना आ रहा था। जैसे ही ट्रेन ढंडारी रेलवे स्टेशन से आगे निकली, वह ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा होकर मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान अचानक बाहर से किसी अज्ञात बदमाश ने डंडा मारकर उसका मोबाइल हाथ से गिरा दिया। सुमित के अनुसार मोबाइल गिरते ही उसने उसे बचाने की कोशिश में चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। इस दौरान बदमाश मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गया, लेकिन ट्रेन से गिरने के कारण सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया।

    घायल अवस्था में वह करीब 3 किलोमीटर तक रेलवे ट्रैक के साथ-साथ चलता हुआ लुधियाना रेलवे स्टेशन पहुंचा। उसके कपड़े खून से सने हुए थे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जब सुमित लुधियाना रेलवे स्टेशन पहुंचा तो वहां मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। हादसे में सुमित के दाहिने हाथ के बाजू की हड्डी टूट गई, जबकि माथे पर गहरी चोट आने के कारण करीब 6 टांके लगाने पड़े। वहीं घटना को लेकर लोगों ने जीआरपी और आरपीएफ से रेलवे लाइन के आसपास सक्रिय ऐसे गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।