Blog
-

अवस्थी लॉ कॉलेज नालागढ़ में एंटी-रैगिंग जागरूकता अभियान का आयोजन
ऊना/सुशील पंडित: अवस्थी लॉ कॉलेज, नालागढ़ (हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला से संबद्ध) में एंटी-रैगिंग जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) एवं एंटी-रैगिंग सेल के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को रैगिंग के गंभीर दुष्परिणामों से अवगत कराना तथा कॉलेज परिसर में एक सुरक्षित, स्वस्थ और सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर संकाय सदस्यों एवं छात्र प्रतिनिधियों ने खुली चर्चा के माध्यम से रैगिंग के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला और आपसी सहयोग, अनुशासन एवं सम्मान की महत्ता पर बल दिया। छात्रों को UGC एंटी-रैगिंग विनियमों के अंतर्गत उपलब्ध कानूनी प्रावधानों, दंडात्मक प्रावधानों एवं निवारण तंत्र की जानकारी भी दी गई।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र कुमार जोड़ठा तथा संकाय सदस्य श्री अजय कुमार, सुश्री सविता चौधरी, सुश्री रोली सिंह एवं सुश्री किरण सोनी ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए विद्यार्थियों को रैगिंग के विरुद्ध जागरूक किया। प्राचार्य डॉ. जोड़ठा ने अपने संबोधन में छात्रों से आग्रह किया कि वे संस्थान की गरिमा बनाए रखने हेतु रैगिंग जैसी प्रवृत्तियों को पूरी तरह समाप्त करें और कॉलेज में सामंजस्यपूर्ण तथा समावेशी संस्कृति को बढ़ावा दें। इस पहल में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे यह संकल्प दोहराया गया कि कॉलेज परिसर को पूर्णतः रैगिंग-मुक्त एवं समावेशी बनाया जाएगा।
-

मरवाड़ी जंगल में मिली गली सड़ी लाश की पहचान के बाद हत्या की आशंका, मामला दर्ज
ऊना/ सुशील पंडित: बीती 17 अगस्त 25 को पुलिस चौकी दौलतपुर को गांव रायपुर डा0 मरवाड़ी में जंगल में एक सड़ी गली लाश मिली थी जोकि लगभग कंकाल में परिवर्तित हो चुकी थी, और शव की पहचान बाद में मोती लाल निवासी इन्दिरा कॉलोनी पठानकोट पंजाब के रूप में हुई।जिस की गुमशुदगी पुलिस थाना संसारपुर टैरस पुलिस जिला देहरा के पास दर्ज कराई गई थी।
अब यह मामला पुलिस थाना संसारपुर टैरस पुलिस जिला देहरा के माध्यम से थाना गगरेट में सतीश कुमार पुत्र कंसराज निवासी इन्दिरा कॉलोनी पठानकोट (पंजाब) की शिकायत प्राप्त होने पर वकील सिंह पुत्र धर्म चन्द निवासी गांव रायपुर डा0 मरवाड़ी तह0 घनारी जिला ऊना के विरुद्ध आरोप लगाया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में सतीश कुमार ने बताया कि इसका भाई मोतीलाल दिनांक 04 अगस्त 25 को शाम के समय घर से दौलतपुर की तरफ गया था । इसके भाई के घर वापिस न आने पर इसकी माता संतोष कुमारी ने 06 अगस्त 25 को पुलिस थाना संसारपुर टैरस में अपने बेटे मोती लाल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी तथा मोती लाल की लास्ट लोकेशन गांव रायपुर डा0 मरवाड़ी जिला ऊना की आई थी।
बीती 17 अगस्त 25 को पुलिस चौकी दौलतपुर से थाना में सूचना प्राप्त हुई कि गांव रायपुर डा0 मरवाड़ी के जंगल में एक सड़ी गली लाश मिली है जो लगभग कंकाल में परिवर्तित हो चुकी है । दौराने निरीक्षण परिवारजनों ने उपरोक्त कंकाल मोती लाल का ही है। मृतक के कंकाल का 18 अगस्त 25 को पोस्टमार्टम टांडा मेडिकल कॉलेज द्वारा करवाया गया तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट हासिल की गई है। सतीश ने आरोप लगाया कि इसे शक है कि इसके भाई की हत्या की गई है।
वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 103 वीएनएस के तहत पुलिस थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
-

Haryana News: बाईपास के पास से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो
पंचकूला: कालका रोड़ पर सुखो माजरी बाईपास के पास में पुलिस की टीम ने जमीन में दबी हुई एक डेड बॉडी निकाली है। पुलिस को सूचना दी गई थी कि एक व्यक्ति की हत्या करके उसका शव जमीन के अंदर दबा दिया गया है। इसके बाद पुलिस ने जेसीबी मशीन और बाकी उपकरणों की मदद के साथ शव को बाहर निकाला। शव एक युवक का है जिसकी पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है। यह शव चंडीगढ़ से लापता हुए युवक का माना जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि चंडीगढ़ पुलिस से भी इस मामले में संपर्क किया जा रहा है ताकि युवक के शव की पहचान की जा सके। चंडीगढ़ के आईटी पार्क थाने में भी एक युवक के लापता होने का मामला दर्ज हुआ था। अब प्रयास लगाए जा रहे हैं कि यह इसी से जुड़ा हुआ एक मामला है परंतु पुलिस के द्वारा अभी इस मामले में पोस्टमार्टम और जांच पड़ताल की जा रही है। इसके बाद ही पुष्टि की जाएगी।
घटना की सूचना मिलने के बाद शव हो बाहर निकालकर फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है और उनके द्वारा भी शव की जांच की जा रही है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि सुखो माजरी बाईपास के पास 12-13 दिन पहले एक व्यक्ति को मार कर दफनाया गया था। इसके बाद डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज के मामले में ड्यूटी लगाई गई थी। उन्होंने बताया था कि आज मौके पर जमीन खोदकर डेड बॉडी को निकालने का भी प्रयास किया गया है।
उनका कहना है कि अभी फिलहाल शव किसका है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है और चंडीगढ़ से भी लापता हुए व्यक्ति के साथ जोड़कर इसको देखा जा रहा है। पुलिस को सूचना मिली थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करवा कर जांच पड़ताल भी की जा रही है और चंडीगढ़ से लापता हुए युवक के एंगल की जांच भी की जाएगी। आस-पास की पुलिस को सूचना दी गई
उन्होंने कहा कि अभी फिलहाल शव किसका है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है और चंडीगढ़ से भी लापता हुए व्यक्ति से जोड़कर देखा जा रहा है उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई और व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करवा कर जांच पड़ताल की जाएगी और चंडीगढ़ से लापता हुए युवक का एंगल भी जांच जाएगा और उन्होंने बताया कि आसपास की पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई है ताकि इस मामले की जांच की जा सके उन्होंने कहा कि अगर चंडीगढ़ से लापता युवक हुआ तो चंडीगढ़ पुलिस से भी संपर्क करेंगे और इस पूरे मामले की जांच पड़ताल करेंगे
-

Punjab News: Bajwa Developer के मालिक जरनैल बाजवा को कोर्ट ने सुनाई सजा
खरड़ः अदालत ने सरकारी अधिकारी कल्याण संगठन (जीओडब्ल्यूओ) और आईए हाउसिंग सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (आईएएचएसपीएल) की एक आवास परियोजना से संबंधित धोखाधड़ी के मामले में बाजवा डेवलपर्स के प्रबंध निदेशक जरनैल सिंह बाजवा को 3 साल के कठोर कारावास और 10,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उन्हें इस विशेष मामले में जमानत भी दे दी गई है। जानकारी के अनुसार, जनरल बाजवा पहले से ही अन्य मामलों में जेल में हैं और सजा में वह एक साल भी काट चुके हैं।
हालांकि इस मामले में उन्हें ज़मानत मिल गई है, लेकिन उनके ख़िलाफ़ लंबित अन्य मामलों के कारण उन्हें अभी जेल में ही रहना होगा। शिकायतकर्ता व जीओडब्ल्यूओ के अध्यक्ष और आईएएचएसपीएल के पावर ऑफ अटॉर्नी कुलदीपक मित्तल ने कहा था कि बाजवा ने 2012 में सेवारत और सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के लिए 1,500 फ्लैटों का निर्माण करके हरलालपुर गांव, सेक्टर 124, सनी एन्क्लेव, खरड़ में 25 एकड़ भूमि विकसित करने का प्रस्ताव दिया था।
जिसके बाद बाजवा डेवलपर्स और आर्किटेक्ट्स को चेक और प्रत्यक्ष भुगतान के माध्यम से लगभग 2.4 करोड़ रुपये की प्रारंभिक राशि हस्तांतरित की गई। फर्म ने वादा पूरा नहीं किया और बाद में ज़मीन किसी तीसरे पक्ष को बेच दी। शिकायतकर्ता ने 2017 में एक कानूनी नोटिस भेजा और बाद में एक आपराधिक शिकायत दर्ज की गई। बाजवा के वकील ने कहा कि वे इस आदेश को मोहाली की अदालत में चुनौती देंगे।
-

Himachal News: टिप्पर की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना स्थित डीसी चौंक में टिप्पर की चपेट में एक बाइक आ गई, जिस में बाइक सवार युवक घायल हो गया जिसे उपचार हेतु क्षेत्रीय अस्पताल दाखिल करवाया गया है। वहीं पुलिस ने टिप्पर चालक पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सुरेश कुमार निवासी गांव गथंडू डा0 रिपोह मिसरां तह0 अम्ब जिला ऊना ने अपनी शिकायत में बताया कि दोपहर करीब 2:30 बजे यह अपनी बाइक संख्या (एचपी 20 जी 3957) पर बद्दी से ऊना आ रहा था,जब यह डीसी चौंक पर पंहुचा तो उस समय ट्रैफिक डयूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारी ने इनकी तरफ वाले ट्रैफिक को रोक दिया तथा यह सडक के किनारे अपनी बाइक सहित रुक गया तथा इसकी दाहिनी तरफ एक टिप्पर टिप्पर संख्या (एचपी 72 सी-9420) भी रुका था कुछ समय बाद टिप्पर चालक ने अपने टिप्पर को चलाकर एकदम से सन्तोषगढ रोड की तरफ मोड दिया तथा टिप्पर के एकदम मुडने के कारण यह बाइक सहित सड़क पर गिर गया तथा टिप्पर का कंडक्टर साईड वाला अगला टायर मेरी दाहिनी टांग पर चढ़ गया जिस कारण मेरी टांग में चोट आई और क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचाराधीन है।
वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर टिप्पर चालक दमन पुत्र तरसेम लाल निवासी ललडी तह0 हरोली जिला ऊना के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत पुलिस थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
-

पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीण विकास की राह दिखा रही राजीव गांधी वन संवर्धन योजना
ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल सरकार की राजीव गांधी वन संवर्धन योजना पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीण सशक्तिकरण को समर्पित है। इसका उद्देश्य बंजर और अनुपयोगी वन भूमि को हरा-भरा बनाना है, साथ ही स्थानीय समुदायों को रोजगार और आय के अवसर उपलब्ध कराना भी है।

प्रदेशभर में योजनाबद्ध तरीके से लागू की जा रही इस योजना में वन प्रबंधन में जनभागीदारी पर खास फोकस है।
इसी कड़ी में ऊना जिले में भी योजना का क्रियान्वयन तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। डीएफओ ऊना सुशील राणा बताते हैं कि इस योजना में पंजीकृत महिला मंडलों, युवक मंडलों, स्वयं सहायता समूहों और अन्य सामुदायिक संगठनों को वनीकरण गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। प्रत्येक समूह को 1 से 5 हेक्टेयर भूमि पर वृक्षारोपण और पांच वर्षों तक उसके रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
वे बताते हैं कि प्रति हेक्टेयर वृक्षारोपण पर समूहों को 1.20 लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी। साथ ही पौधों की जीवित रहने की दर के आधार पर प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। यदि पौधों का 50 प्रतिशत से अधिक सर्वाइवल सुनिश्चित किया जाता है, तो समूह को 1 लाख रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। ऊना जिले के सभी वन क्षेत्रों (फॉरेस्ट रेंज) में पौधा रोपण का कार्य जारी है और पुराने पौधों के रखरखाव के साथ क्षतिग्रस्त पौधों के स्थान पर नए पौधे लगाए जा रहे हैं।
वहीं, उपायुक्त जतिन लाल का कहना है कि ऊना जिला प्रशासन प्रदेश सरकार की सोच के अनुरूप इस योजना को ज़मीन पर उतार रहा है। युवाओं और स्थानीय समूहों को निरंतर वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके और ग्रामीण आर्थिकी भी मजबूत हो।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस योजना की शुरुआत इस सोच के साथ की है कि यह केवल पर्यावरण संरक्षण तक सीमित न रहे, बल्कि ग्रामीण आत्मनिर्भरता और सामुदायिक सशक्तिकरण की नई राह भी खोले। मुख्यमंत्री की इसी दूरदृष्टि को आगे बढ़ाते हुए योजना को निरंतर विस्तार दिया जा रहा है। सरकार की सोच को लेकर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण और विकास के बीच संतुलन स्थापित कर सतत विकास की मज़बूत नींव रखना भी है।
-

Punjab News: केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू पर भड़के सेहत मंत्री बलबीर सिंह, देखें वीडियो
फिरोजपुरः पंजाब के मंत्रियों द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया जा रहा है। वहीं आज स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह फिरोजपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायजा लिया। मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पूरी कैबिनेट के मंत्री बाढ़ प्रभावित इलाकों दौरा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जहां-जहां भी बाढ़ प्रभावित इलाके है, वहां स्वास्थ्य विभाग की 323 मोबाइल टीमें और 450 रैपिड टीमें तैनात की गई हैं। जो विभिन्न प्रकार की हर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रही हैं। इस दौरान गांव में मरीजों के लिए भी प्रबंध किए जा चुके हैं। इसके साथ ही बाढ़ के पानी से फैलने वाली बीमारियों से निपटने के लिए भी प्रबंध किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जितनी भी फसलें बाढ़ की मार झेल रही हैं, किसानों को उनका मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के लिए राशन और पशुओं के लिए फीड, हरा चारा आदि के प्रबंध किए जा चुके हैं।
जिसके लिए हर विभाग की ड्यूटी लग चुकी है। उन्होंने पोंग डैम और भाखड़ा डैम से लगातार छोड़े जा रहे पानी को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि इस संबंध में भी प्रबंध किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने भाजपा के केंद्रिय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब के कई इलाके बाढ़ से प्रभावित हो चुके है, ऐसे में उनका फर्ज नहीं बनता कि वह बाढ़ पीड़ितों की केंद्र सरकार से मदद दिलवाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के बजाय लोगों का डेटा इकट्ठा करने में लगी हुई है।
-

Haryana News: युवक को दोस्तों ने लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा, गंभीर घायल, देखें वीडियो
फरीदाबादः जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक युवक को लाठी डंडों से पीटा गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी अर्ल्ट हो गई है और आरोपियों पर कार्रवाई के लिए आगामी जांच शुरू कर दी है।
जानकारी मुताबिक, फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी में एक युवक को उसी के दोस्तों ने लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा। वहीं मारपीट की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पीड़ित बाल कटवाने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान पीड़ित के दोस्तों ने उस पर हमला कर दिया और लाठी डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं घटना की एक वीडियो भी बनाई जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। घायल को जब उसका अन्य दोस्त अस्पताल में इलाज के लिए ले गया तो उसके दोस्त के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।#Haryana #News: Young man be*ten badly by friends with sticks, seriously inj*red, watch #viralvideo#breakingnews #latestnews #Update Welcome to India #ParamSundari pic.twitter.com/yWd3MhA2sM
— Encounter India (@Encounter_India) August 23, 2025 -

Punjab News: Malwa School में वॉलीबॉल खेल रहे 9वीं के छात्र की हुई मौत, देखें वीडियो
श्री मुक्तसर साहिबः जिला श्रीमुक्तसर साहिब के हलका गिद्दड़बाहा में मालवा स्कूल में वॉलीबॉल खेल रहे 9वीं कक्षा के एक बच्चे की अचानक मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। मृतक बच्चे की पहचान मनवीर सिंह के रूप में हुई है। वॉलीबॉल खेलते समय 9वीं कक्षा का बच्चा अचानक गिर पड़ा। उसे उठाकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मनवीर माता-पिता का इकलौता पुत्र बताया जा रहा है। घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कि मनवीर वॉलीबॉल खेलता है और खेलते समय वह अचानक जमीन पर गिर जाता है। जिसके बाद मनवीर के दोस्त उसे अस्पताल में उपचार के लिए लेकर जाते है, जहां डॉक्टरों द्वारा मनवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। मनवीर की मौत को लेकर इलाके में शोक की लहर छा गई। बता दें कि मनवीर सिंह की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि मनवीर के माता-पिता पहले से ही मनवीर का निजी अस्पताल में उपचार करवा रहे थे।Punjab: Malwa School में वॉलीबॉल खेल रहे 9वीं के छात्र की हुई मौ त https://t.co/qk8lJCt0lm#BandhanBankTurns10 #Priyadarshan #Govinda pic.twitter.com/AtAu6sUuaB
— Encounter India (@Encounter_India) August 23, 2025
