Blog

  • Bigg Boss 19: ग्रैंड फिनाले में Farrhana की धमाकेदार परफॉर्मेंस से बदलेगा माहौल, किसके हाथ लगेगी ट्रॉफी?

    Bigg Boss 19: ग्रैंड फिनाले में Farrhana की धमाकेदार परफॉर्मेंस से बदलेगा माहौल, किसके हाथ लगेगी ट्रॉफी?

    मनोरंजन: बिग बॉस 19 के फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 7 दिसंबर यानी आज रात को बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले है जिसके बाद शो का विनर मिल जाएगा। कई महीनों की रोमांचक जर्नी के बाद एक कंटेस्टेंट के हाथ ट्रॉफी लग जाएगी। कंटेस्टेंट्स ने ट्रॉफी जीतने के लिए अपनी कमर भी कस ली है। वहीं फैंस भी विनर को देखने के लिए सुपरएक्साइटेड हो गए हैं। ग्रैंड फिनाले का एक धमाकेदार प्रोमो भी सामने आया है।

    फिनाले में आएंगे सभी कंटेस्टेंट्स

    बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में सभी टॉप 5 कंटेस्टेंट्स और शो से निकले हुए कंटेस्टेंट्स भी एक साथ धमाकेदार परफॉर्मेंस देने वाले हैं। शो में बेस्ट फ्रेंड बने अभिषेक बजाज और अशनूर कौर भी एक साथ डांस करेंगे। दोनों के डांस में उनकी दोस्ती की झलक फैंस को देखने को मिलेगी। इसके अलावा अमाल मलिक अपने दोस्त शहबाज के साथ और गौरव खन्ना मृदुल तिवारी के साथ हेलो ब्रदर सॉन्ग पर धुआंधार डांस करते नजर आएंगे।

    फरहाना और नेहल देगी धमाकेदार परफॉर्मेंस

    इसके अलावा फरहाना भट्ट भी बिग बॉस 19 की एक्स कंटेस्टेंट नेहल और कुनिका सदानंद के साथ डांस परफॉर्मेंस देने वाली हैं। शो के ग्रेंड फिनाले का प्रोमो देखकर फैंस भी एक्साइटेड हो गए हैं और एपिसोड शुरु होने का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि फिनाले नाइट में एंटरटेनमेंट का लेवल सुपर हाई होगा।

    टॉप 5 के बीच होगा मुकाबला

    बिग बॉस 19 के फिनाले के लिए अब वोटिंग लाइन्स खत्म हो गई है। गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, तान्या मित्तल और प्रणित मोरे टॉप 5 में पहुंच चुके हैं। इन्हीं में से एक आज कोई विनर की ट्रॉफी अपने साथ घर ले जाएगा।

    अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन होंगे शामिल

    ग्रैंड फिनाले की धमाकेदार नाइट में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, सनी लिओनी, करण कुंद्रा नजर आएंगे। अब सभी की नजरें इसी पर है कि कौन इस बार बिग बॉस 19 की ट्रॉफी लेकर जाएगा।
  • Punjab की इन बच्चियों ने बनाया पहला Sikh Robot, आग बुझाने-बम डिफ्यूज में मदद का दावा, देखें वीडियो

    Punjab की इन बच्चियों ने बनाया पहला Sikh Robot, आग बुझाने-बम डिफ्यूज में मदद का दावा, देखें वीडियो

    मानसाः पंजाब के एक प्राइवेट स्कूल के स्टूडेंट्स ने पहला पंजाबी सिख रोबोट बनाया है जिसका नाम जार्विस रखा गया है। स्कूल के 11वीं-12वीं के स्टूडेंट्स ने इसका रोड पर ट्रायल किया और इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में स्टूडेंट्स बता रही हैं कि उनका रोबोट ऊंची जगहों पर आसानी से जा सकता है। बम डिफ्यूज कर सकता है और आग तक बुझा सकता है। मानसा-बरनाला रोड स्थित स्कूल के स्टूडेंट्स ने रोबोट का ट्रायल करने के दौरान कहा कि सभी बच्चों को इस तरह की खोजें करनी चाहिए ताकि आगे चलकर देश को टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ाया जा सके। बच्चों ने कहा कि ऐसी पहल कदमियां हर किसी को करनी चाहिए ताकि प्रैक्टिकल एजुकेशन का मियार ऊंचा हो सके। स्टूडेंट्स ने बताया कि ये रोबोट बात को समझकर उसका जवाब दे सकता है। इसका ट्रायल दिखाते हुए स्टूडेंट्स पूछते हैं कि तुम्हारा नाम क्या है, तो रोबोट जवाब देता है कि मेरा नाम जार्विस है। स्टूडेंट्स ने बताया कि यह वहां भी जाकर काम कर सकता है, जहां पर इंसान नहीं जा सकते। इसमें इंसानों की तरह कई तरह के सेंसर लगाए गए हैं, जिससे ये आसानी से किसी भी काम को कर सकता है। स्टूडेंट्स ने कहा कि पहला पंजाबी रोबोट बनाने के लिए हमारा हौसला बढ़ाएं। स्टूडेंट्स ने इस रोबोट को स्कूल की अटल टिंकरिंग लैब में तैयार किया है। ये लैब भारत सरकार के इनिशिएटिव है, जिसमें 6वीं क्लास से 12वीं तक के बच्चों को टेक्नोलॉजी सिखाई जाती है। अटल टिंकरिंग लैब्स (ATL) की शुरुआत 2016 में नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन (AIM) के तहत की गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य स्कूलों में छात्रों में इनोवेशन और स्टार्टअप की संस्कृति को बढ़ावा देना है।
  • Punjab News: माता-पिता ने पीट-पीटकर बेटे को उतारा मौत के घाट, एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: माता-पिता ने पीट-पीटकर बेटे को उतारा मौत के घाट, एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः अजनाला के गांव कियामपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां घरेलू कलह ने एक युवक की जान ले ली। अलग रह रही पत्नी को घर वापिस लाने की जिद्द उसके अपने माता-पिता को इतनी नागवार गुजरी कि गुस्से में उन्होंने अपने ही बेटे की हत्या कर दी। मृतक की पहचान सिमरजंग सिंह के रूप में हुई है।

    जानकारी देते मृतक की पत्नी नवप्रीत कौर ने बताया कि उसकी शादी करीब 4 साल पहले हुई थी और उनका 2 साल का एक बेटा भी है, लेकिन घरेलू कलह और तंगी के कारण वह अपने माता-पिता के पास वापिस चली गई थी। इसके बावजूद सिमरजंग उसे घर वापिस लाना चाहता था और परिवार को एक साथ रखना चाहता था। नवप्रीत का कहना है कि उसके ससुराल वाले उसके लौटने के बिल्कुल खिलाफ थे और चाहते थे कि उनका बेटा दूसरी शादी कर ले।

    इसी बात पर आज परिवार में बहस हुई, जो हिंसक हो गई। गुस्से में आकर आरोपियों ने सिमरजंग के सिर पर ईंटों से हमला कर दिया। चोटें इतनी गहरी थीं कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पत्नी और ससुराल वालों का बुरा हाल है। मृतक के ससुर ने कहा कि उनकी बेटी के साथ हमेशा अनबन रहती थी और उनका दामाद उसे वापिस घर ले जाना चाहता था, लेकिन ससुराल वालों ने कभी इसकी इजाजत नहीं दी।

    अजनाला पुलिस स्टेशन चीफ हिमांशु भगत ने बताया कि मृतक के दादा के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और सिमरजंग के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मां की तलाश जारी है। इस घरेलू झगड़े ने एक परिवार को हमेशा के लिए तोड़ दिया है।

  • Punjab News: डॉग शेल्टर हाउस में गाय पर कुत्तों का हमला, स्थानीय लोग भड़के, देखें वीडियो

    Punjab News: डॉग शेल्टर हाउस में गाय पर कुत्तों का हमला, स्थानीय लोग भड़के, देखें वीडियो

    पठानकोटः सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक गाय को कुत्तों द्वारा बुरी तरह नोचा जा रहा है। जांच में यह सामने आया कि यह घटना पंजाब-हिमाचल बॉर्डर पर बने एक डॉग शेल्टर हाउस की है। शेल्टर हाउस में गाय और कुत्तों को एक ही परिसर में रखा गया था।

    जानकारी के अनुसार गाय गलती से कुत्तों के हिस्से में पहुंच गई, जिसके बाद सभी कुत्ते अचानक उस पर झपट पड़े और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों तक पहुंची तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर बड़ी मुश्किल से गाय को बचाया और तुरंत पुलिस को जानकारी दी। गुस्साए ग्रामीणों ने शेल्टर हाउस प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

    तनाव बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराया। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि शेल्टर प्रबंधन की लापरवाही की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शेल्टर हाउस में गायें और कुत्ते एक साथ रखे जा रहे थे, इसी वजह से यह हादसा हुआ। उनका कहना है कि अगर वे समय पर न पहुंचते तो कुत्ते गाय को जिंदा ही नोच डालते।

    लोगों ने तुरंत और सख्त कार्रवाई की मांग की है। जब इस बारे में शेल्टर हाउस के प्रबंधक से बात की गई तो उन्होंने दावा किया कि वे गाय और कुत्तों को अलग-अलग रखते हैं और पूरी देखभाल करते हैं। उनका कहना है कि यह एक आकस्मिक घटना थी, जहां गाय अचानक कुत्तों वाले क्षेत्र में चली गई, जिससे यह हादसा हुआ।

  • Punjab News: घर में चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, सोना, चांदी और कैश बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, सोना, चांदी और कैश बरामद, देखें वीडियो

    मोहालीः स्थानीय पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बिजेन्द्र वर्मा वासी सोनीपत, संजय कटारिया निवासी गांव अट्टा, जिला पानीपत के रूप में हुई है।

    जानकारी देते हुए SSP हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि SP सौरव जिंदल और तलविंदर सिंह और DSP राजन परमिंदर सिंह की देखरेख में, इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह इंचार्ज CIA, इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह चीफ ऑफिसर पुलिस स्टेशन फेज-11 मोहाली और उनकी टीमों ने टेक्निकल और ह्यूमन रिसोर्स की मदद से केस के आरोपियों को ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया।

    आरोपी बिजेन्द्र वर्मा की उम्र लगभग 36 साल है। आरोपी पेशे से सुनार का काम करता है। आरोपी के खिलाफ जिला सोनीपत हरियाणा के विभिन्न थानों में पहले से ही चोरी के 04 मामले दर्ज हैं। दूसरा आरोपी संजय कटारिया की उम्र लगभग 43 साल है। आरोपी को उसके गांव अट्टा, जिला पानीपत, हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ जिला सोनीपत, हरियाणा के विभिन्न थानों में 04 चोरी के मामले दर्ज हैं।

    घटना की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि दिनांक 01-11-2025 को चरणजीत कुमार पुत्र रमेश कुमार, निवासी मकान नं. 1626, फेज-10, सेक्टर-64, जिला एसएएस, नगर के बयानों पर अज्ञात आरोपियों पर केस नंबर 138 तारीख 01-11-2025 अंडर सेक्शन 331, 305 बीएनएस, पुलिस स्टेशन फेज-11, जिला एसएएस शहर में दर्ज किया गया कि वह 31-10-2025 को अपने घर को ताला लगाकर अपने भतीजे की शादी में एरोसिटी मोहाली गए थे।

    जब वह सुबह करीब 02:50 बजे अपने परिवार के साथ घर आए तो देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था, लकड़ी की अलमारी के 02 लॉकर टूटे हुए थे और सभी कमरों का फर्नीचर बिखरा हुआ था। लॉकरों से सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी हो गई थी।

    पुलिस ने आरोपियों से चांदी के गहने (860 ग्राम) और 50 हजार रुपये नकद, घटना में इस्तेमाल एक मोटरसाइकिल ब्रांड पल्सर और एक हुंडई i-10 कार बरामद की गई है। आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं, जिनसे और भी रिकवरी होने की संभावना है।

  • Jalandhar News: जंग-ए-आजादी मेमोरियल मामले में बरजिंदर सिंह हमदर्द को मिली राहत, रद्द होंगी FIR

    Jalandhar News: जंग-ए-आजादी मेमोरियल मामले में बरजिंदर सिंह हमदर्द को मिली राहत, रद्द होंगी FIR

    जालंधरः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट को सूचित किया है कि वह जंग-ए-आजादी मेमोरियल के निर्माण में कथित अनियमितताओं के संबंध में मीडिया समूह के प्रमुख बरजिंदर सिंह हमदर्द और अन्य के खिलाफ 22 मई 2024 को दर्ज FIR को रद्द करने के लिए तैयार है। सुनवाई के दौरान वकील ने अदालत को बताया कि जांच एजेंसी धारा 406, 409, 420, 465, 467, 468, 471, 120-बी (IPC) तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराएं 13(1)(ए) और 13(2) के तहत दर्ज FIR संख्या 09 (22.05.2024) को अगले 4 सप्ताह के भीतर रद्द करने की रिपोर्ट दायर करेगी। इस घोषणा को नोटिस में लेते हुए अदालत ने माना कि मामला अब अप्रासंगिक हो गया है और उसी के अनुसार केस निपटा दिया गया है।

    barjinder singh hamdard
    barjinder singh hamdard

    FIR में हमदर्द जो जंग-ए-आजादी मेमोरियल फाउंडेशन की प्रबंधकीय समिति के अध्यक्ष के रूप में सेवाएं दे रहे थे और अन्य के नाम दर्ज थे, जिन पर मेमोरियल परियोजना में वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं का आरोप लगाया गया था। हमदर्द का नाम FIR में शामिल था, एक दशक से अधिक समय से इस स्मारक परियोजना से निकटता से जुड़े थे। जंग-ए-आजादी मेमोरियल फाउंडेशन की प्रबंध समिति के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने 2012 से इस स्मारक का नेतृत्व करने में केंद्रीय भूमिका निभाई। उन्होंने 10 अप्रैल 2024 को फाउंडेशन से इस्तीफा दे दिया था, जहां वे सदस्य सचिव और प्रबंध समिति के अध्यक्ष दोनों पदों से हट गए थे।

  • Goa नाइट क्लब में लगी आग पर PM Modi ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

    Goa नाइट क्लब में लगी आग पर PM Modi ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

    गोवा: उत्तर जिले में स्थित अर्पोरा गांव में शनिवार की रात भयानकर आग लग गई। इस आग के कारण 25 लोगों की मौत हो गई। यह क्लब पिछले साल ही खुला था और पर्यटकों में काफी मशहूर हो चुका था। अब इस घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर घायलों को मुआवजा देने की घोषणा की है।

    लोगों के साथ है संवेदनाएं

    पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि – गोवा के अर्पोरा में हुई आग दुर्घटना बहुत ही दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। भगवान करे कि घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हों। मैंने गावों के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सांवत जी से स्थिति के बारे में बात की है। राज्य सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दे रही है। गोवा क्लब हादसे पर पीएम मोदी ने यह ऐलान किया है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

    मौके पर पहुंची पुलिस

    धमाका होने के बाद लोगों में चीख पुकार मच गई। लोग चीखते हुए बाहर भागने लगे और आस-पास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। गोवा पुलिस महानिदेशक ने बताया कि रात 12:04 बजे कंट्रोल रुम में कॉल आई और पुलिस फायर यूनिट और एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंच गई। आग को कुछ समय के बाद काबू में किया गया परंतु तब तक कई लोग दम घुटने या जलने से अपनी जान गंवा चुके थे।

    जरुर होगी कार्रवाई

    घटना की जानकारी मिलते ही सीएम प्रमोद सांवत रात में मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में क्लब के द्वारा फायर सेफ्टी नियमों का पालन न करने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि यदि सुरक्षा में कोई लापरवाही हुई तो कार्रवाई निश्चित है। यह घटना पर्यटन सीजन के दौरान हुई है ऐसे में राज्य सरकार ने बहुत गंभीरता से लिया है।      
  • Jalandhar News: कूल लिप लेने आए लुटेरे महिला से नकदी और Mobile लेकर फरार

    Jalandhar News: कूल लिप लेने आए लुटेरे महिला से नकदी और Mobile लेकर फरार

    जालंधरः फोकल प्वाइंट पर चाय की दुकान चलाने वाली महिला से लुटेरे गन प्वाइंट पर नकदी और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। माला देवी ने बताया कि वह गदईपुर की रहने वाली है। फोकल प्वाइंट पर अपने पति के साथ चाय की दुकान चलती है। शनिवार शाम करीब 6 बजे उनकी दुकान पर दो तीन ग्राहक चाय पी रहे थे। इसी दौरान अचानक एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक दुकान के सामने आकर रुके।

    उन्होंने कूल लिप देने को कहा। जैसे ही वह कूल लिप देने के लिए उनके पास पहुंचीं तभी दोनों युवकों में से एक ने पिस्तौल निकालकर उन पर तान दी, जिससे वह घबरा गईं। हथियारबंद बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर गल्ले में रखे करीब 8-10 हजार रुपये जबरन निकाल लिए। इसके साथ ही उन्होंने उनका मोबाइल और कानों में पहनी सोने की बाली भी छीन ली। बदमाश पांच मिनट में वारदात को अंजाम देने के बाद तुरंत मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। जिसके बाद माला देवी ने थाना 8 की पुलिस को सूचना दी।

    मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपितों का सुराग मिलने की संभावना है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: Basant Ice-Cream Restaurant में लूट, 2.50 लाख की नकदी व 5 फोन लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: Basant Ice-Cream Restaurant में लूट, 2.50 लाख की नकदी व 5 फोन लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के फव्वारा चौक के पास स्थित मशहूर बसंत आइसक्रीम रेस्टोरेंट में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। रेस्टोरेंट के मालिक चरणजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक अज्ञात युवक छत के रास्ते अंदर घुसा और मेन काउंटर का लॉक तोड़कर कैश व मोबाइल फोन चोरी कर ले गया।

    जानकारी देते चरणजीत सिंह ने बताया कि जब सुबह कर्मचारियों ने दुकान खोली तो काउंटर टूटा हुआ मिला। पूरी जांच कर पता चला कि चोर 5 मोबाइल और काउंटर में रखे 2,50,000 लाख रुपए नकद लेकर फरार हो चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके का मुआयना किया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक युवक जो 45 साल का लग रह है अपना मुंह ढककर छत के रास्ते नीचे आया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। आरोपी की पहचान के लिए इलाके के और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।

    रेस्टोरेंट के मालिक ने बताया कि यह इलाका भीड़भाड़ वाला होने के बावजूद तड़के के समय आमतौर पर सुनसान रहता है, जिसका फायदा उठाकर आरोपी छत से अंदर घुसा। हालांकि वो छत तक कैसे पहुंचा ये जांच का विषय है।

  • Jalandhar News: चिट्टे की सप्लाई देने आए 2 भाई गिरफ्तार, जमानत पर बाहर आया था बड़ा भाई

    Jalandhar News: चिट्टे की सप्लाई देने आए 2 भाई गिरफ्तार, जमानत पर बाहर आया था बड़ा भाई

    जालंधर: सीआईए स्टाफ (देहात) की टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते 200 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने यह नशा दो सगे भाइयों गुरबाज सिंह बाज और उसके छोटे भाई रछपाल सिंह उर्फ कालू, निवासी कलसियां खुर्द तरनतारन के कब्जे से बरामद किया। दोनों से पूछताछ जारी है। सीआईए टीम ने जब दोनों को रूटीन चेकिंग के दौरान रोका और उनके बैग की तलाशी ली, तो उसमें से 200 ग्राम चिट्टा मिला।

    डीएसपी इंदरजीत सिंह सैनी और सीआईए स्टाफ इंचार्ज पुष्पबाली ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना मकसूदां में NDPS एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान गुरबाज सिंह बाज ने खुलासा किया कि वह पहली बार 21 जुलाई 2023 को 50 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा गया था। 20 सितंबर को उसे बेल मिल गई थी। जेल से बाहर आने के बाद उसके सीमा पार से चल रहे ड्रग रैकेट से तार जुड़े। बाज खुद नशा करता है और उसने अपने छोटे भाई रछपाल को लालच दिया कि यह काम करने से वे जल्दी अमीर हो जाएंगे।

    रछपाल सिंह ने बताया कि वह पेशे से ड्राइवर है और अरुणाचल प्रदेश की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। बड़े भाई बाज के दबाव और लालच में आकर उसने चिट्टे की सप्लाई शुरू की। दोनों बस में सफर करके सप्लाई देने जाते थे। पुलिस दोनों भाइयों के ड्रग नेटवर्क, सप्लाई चेन और सीमा पार कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही है। सीआईए स्टाफ का मानना है कि यह गिरफ्तारी बड़े ड्रग मॉड्यूल तक पहुंचने में मदद कर सकती है।