Blog

  • पंजाब : सरपंच के कत्ल के मामले आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाब : सरपंच के कत्ल के मामले आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बटाला: बर्थडे पार्टी से लौट रहे गांव सदारंग के कांग्रेसी सरपंच को गली में ही बेरहमी से तेजधार हथियरों से बुरी तरह काट कर घायल कर दिया गया था। जिसके बाद अस्तपाल ले जाते समय सरपंच की मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार हमले का कारण  बैंक में कर्ज के दौरान गैरंटी के लिए रखी जमीन बताई जा रही है। फिलहाल थाना रंगड़ नंगल पुलिस ने एक मुख्या आरोपी को गिरफ्तार कर कारवाई शुरू कर दी है। एसएसपी बटाला अश्वनी गोटियाल ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में सुखविंदर कौर पत्नी बलजीत सिंह वासी सदारंग ने बातया कि सोमावर की रात करीब 9 बजे वह घर पर थी। इसी दौरान उसका बेटा बाहर से भागते हुए आया और बताया कि पिता बलजीत सिंह गली में बुरी तरह से घायल है और खून से लथपथ गिरा हुआ है। जब वह घटना स्थल पर पहूंची तो देखा बलजीत सिंह को बुरी तरह से तेजधार हथियार के साथ हमला कर घायल किया गया था। 

    इसी दौरान बलजीत सिंह ने बताया कि गांव के रहने वाले लखविंदर सिंह ने उस पर तेजधार हथियार के साथ हमला किया और फरार हो गया। थाना रंगड़ नंगल के थाना प्रभारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस हमले की वजह बलजीत सिंह ने एससी कार्पोरेशन दफ्तर गुरदसपुर में कर्ज के लिए अप्लाई किया था। जिस दौरान बलजीत सिंह ने आरोपी लखा सिंह की जमीन गैरंटी के तौर रखी थी। लेकिन आरोपी को लगता था कि बलजीत सिंह ने उसकी जमीन अपने नाम पर करवा ली है। जिस कराण अकसर आरोपी बलजीत के साथ झगड़ने लगा था। जिस कारण ही आरोपित ने बलजीत सिंह पर तेजधर हथियार से हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया था। जिसके बाद बलजीत सिंह को बटाला के सिटी अस्तपाल ले जाया गया। 

    लेकिन डाक्टर ने बलजीत सिंह को मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी लखविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कारवाई शुरू कर दी है। वहीं आरोपी लखविंदर सिंह उर्फ लखा ने  बताया कि उसकी जमीन बलजीत सिंह ने अपने नाम करवा ली थी। जिस कारण वह उसे कई बार अपनी जमीन के कागजात दिखाने के लिए कहता था, लेकिन बलजीत सिंह उसे धमकियां देने लगा था। जिस कारण उसने गुस्से में आकर हत्या कर दी।

  • पंजाब: प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टियों का किया ऐलान, पढ़ें आदेश

    पंजाब: प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टियों का किया ऐलान, पढ़ें आदेश

    गुरदासपुर : पंजाब में फिर से बाढ़ के बने हालातों के बीच  जिले के स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान किया गया है। इस संबंधी जिला शिक्षा अफसर ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि ब्यास दरिया के साथ लगते स्कूलों में बाढ़ का पानी आने के कारण डीसी कमिश्नर  द्वारा आदेश जारी हुए हैं कि स्थिति ठीक होने तक स्कूलों में छुट्टी घोषित की जाए। इन आदेशों का तुरन्त पालन किया जाए। उन्होंने संबंधित ब्लाक नेडल अफसरों आदेश जारी करते हुए कहा कि जिन स्कूलों में छुट्टी रहेगी उनके अध्यापकों को अन्य स्कूल जहां पर  अध्यापक की जरूरत होगी वहां पर ड्यूटी पर लगाया जाए और इसकी सूचना दफ्तर में भेज दी जाए। छुट्टियां सभी के लिए है, बच्चों के साथ-साथ अध्यापकों के लिए भी है। स्कूल पूरी तरह से बंद रहेंगे।

  • माता नैना देवी के भंडारे व श्रद्वालुओं के लिए शुद्व जल नालागढ़ से रवाना

    माता नैना देवी के भंडारे व श्रद्वालुओं के लिए शुद्व जल नालागढ़ से रवाना

    नालागढ़ की कंपनी कृषि बैस्ट सीडस रोजाना भेजेगी 3 हजार लीटर पानी

    नगर परिषद चेयमरैन अलका वर्मा ने झंडी दिखाकर किया रवाना

    उद्यमी विनीत और पूनम करते हैं हर साल शुद्व जल की सेवा


    बददी/ सचिन बैंसल: श्री नयना देवी मंदिर के बाहर लगने वाले भंडारे के लिए नालागढ़ कृषि बैस्ट सीडस प्राईवेट लिमिटेड ने शुद्व पेयजल भेजा है। कंपनी द्वारा भेजी गई पानी की गाडी को नगर परिषद नालागढ़ की प्रधान अलका वर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। गौरतलब है कि माता नयना देवी के प्रांगण में पटियाला वालों का भंडारा एक दशक से चल रहा है जिमसें पानी की कमी देखते हुए आरओ फिल्टर्ड पानी नालागढ़ के दंपति विनीत और पूमन भेजते हैं। माता का परम भगत यह दंपति इस काम को मानवता की सेवा में एक छोटी सी सेवा मानता है और रोज दो टैंपो वहंा भेजे जाते हैं जो कि भंडारे के साथ पीने के काम भी आते हैं। विनीत गुप्ता व पूनम ने बताया कि चूंकि वहां पानी की कमी है लेकिन हम चाहते हैं कि श्रद्वालुओं को शुद्व पानी मेें बना हुआ लंगर खाने को मिले और वहां पर पूरे देश से माता रानी का आर्शीवाद लेने पहुंचते हैं और थके हारे श्रद्वालुओं को पेयजल भीइसी से मुहैया होता है। नगर परिषद नालागढ़ की प्रधान अलका वर्मा ने इस पुनीत कार्य केलिए कृषि बैस्ट सीडस प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के संचालकों का आभार जताया और कहा कि हमें अपने व्यापार उद्योग के अलावा कुछ समय सामाजिक मदद के लिए भी तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर वाईस चेयरमैन तारा अवस्थी, पार्षद वंदना बंसल, संजीव भारद्वाज, महैश गौतम, अमरिंद्र सिंह भिंडर, कंपनी ओर से सुरेंद्र मोहन गुप्ता, विनीत गुप्ता निदेशक, पूनम, नवीन यादव सचिव नालागढ उद्योग संघ, पंकज, भूपेंद्र, धनंजय, जयपाल व सतबीर सिंह भी उपस्थित थे।
  • मोटरसाइकिल सवार युवक ने राहगीर को मारी टक्कर, मौत 

    मोटरसाइकिल सवार युवक ने राहगीर को मारी टक्कर, मौत 

    ऊना/ सुशील पंडित: थाना अम्व के अंतर्गत आते गांव कटोहड़ खुर्द में एक सड़क हादसे में बाइक की टक्कर से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात्रि मुकेश कुमार व राज कुमार निवासी बिहार बाईक पर गांव कटोहड़ खुर्द की ओर से जा रहे थे कि सुशील कुमार निवासी कटोहड़ खुर्द को टक्कर मार दी। सुशील कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां  उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक व्यक्ति की पहचान सुशील कुमार पुत्र किशन चंद निवासी गांव कटोहड़ खुर्द के रुप में हुई हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने कहा कि व्यक्ति के शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। बाइक चालक मुकेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • अस्पताल से नवजात बच्चा हुआ चोरी, देखें CCTV 

    अस्पताल से नवजात बच्चा हुआ चोरी, देखें CCTV 

    सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां के जिला अस्पताल के महिला वार्ड से आज (16 अगस्त) सुबह करीब 5 बजे एक नवजात बच्चा चोरी हो गया। जिस महिला का बच्चा चोरी हुआ उसके पहले से 5 बेटियां हैं। फिलहाल, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में लगे CCTV फुटेज सामने आई हैं।

    बता दें कि बेहट क्षेत्र की रहने वाली शहरीन नाम की महिला के पहले से पांच बेटियां हैं। 14 तारीख को पांच बेटियां के बाद उसने एक बेटे को जन्म दिया था। लेकिन आज सुबह कोई उसके बच्चे को अस्पताल से चुरा ले गया। जैसे ही इस बात का पता परिजनों को चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मां का रो रोकर बुरा हाल है।
    शहरीन का कहना है कि सुबह 4 बजे तक वो जग रही थी। बच्चा उसके और उसकी जेठानी के बीच लेटा में हुआ था। इसी बीच दोनों को नींद लग गई। जब उठी तो देखा कि बच्चा गायब है‌।

    बताया जा रहा है कि एक महिला कई दिन से अस्पताल में घूम रही थी। उसने शहरीन से भी बातचीत की थी। उसने कहा था कि वो भी अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि वही महिला शहरीन के बच्चे को उठाकर ले गई है। सीसीटीवी में भी एक महिला किसी बच्चे को ले जाते हुए कैद हुई है।

    फिलहाल, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस अब अस्पताल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। घटना को लेकर महिला अस्पताल की सीएमओ डॉक्टर इंदिरा सिंह ने बताया कि सीसीटीवी में एक महिला बच्चे को ले जाती हुई दिख रही है। अब पुलिस इसी के आधार पर बच्चे को तलाशने में जुट गई है।

  • गगरेट पुलिस की अवैध माइनिंग पर बड़ी  कार्रवाई, दो दिन में 17 टिप्पर पकड़े 

    गगरेट पुलिस की अवैध माइनिंग पर बड़ी कार्रवाई, दो दिन में 17 टिप्पर पकड़े 

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना में गगरेट पुलिस ने खनन माफिया के खिलाफ वडी कारवाई करते हुए 17 टिप्पर पकड़े हैं बीते 2 दिनों की रात में बिना एम फॉर्म व ओवरलोड टिप्परों पर बड़ी कारवाई करते हुए 4 टिप्पर जब्त करके 4.15 लाख जुर्माना किया । स्थानीय लोगों की शिकायत पर एसपी ऊना ने अवैध तरीके से खनन सामग्री ले जा रहे टिप्परों पर बड़ी कारवाई करते हुए 15 अगस्त की रात 7 टिप्पर पकड़े । वहीं दूसरे दिन की कारवाई में पुलिस ने 10 टिप्पर पकड़े जिन्हें प्रत्येक को 25 हजार रुपए जुर्माना किया गया ।
     जिला में खनन माफिया पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस गगरेट क्षेत्र में दो विशेष नाके लगाएगी जिसका मकसद अवैध खनन रोकना रहेगा । पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने यह बात गगरेट के चोर रास्तों के निरीक्षण के बाद दौलतपुर के विश्राम गृह में पत्रकारों से वार्ता के  दौरान कही ।  अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि गगरेट से अवैध तरीके से खनन सामग्री ले जाने पर अंकुश लगाया जाएगा । उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस के एसएसपी होशियारपुर से एक बैठक की गई है जिसमें एसएसपी होशियारपुर ने वायदा किया है कि वो हिमाचल प्रदेश की इस मुहिम में अपना योगदान देंगे और प्रदेश की सीमाओं पर अपने क्षेत्र में विशेष नाकाबंदी करवाई जाएगी ताकि अवैध खनन पर अंकुश लग पाए ।
  • हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण हुई तबाही से जल शक्ति विभाग को 2 हज़ार करोड रूपये का नुक्सान

    हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण हुई तबाही से जल शक्ति विभाग को 2 हज़ार करोड रूपये का नुक्सान

    योजना प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों तथा अन्य वैकल्पिक माध्यमों से पेयजल उपलब्ध करवाएं अधिकारी-उपमुख्यमंत्री
     
    ऊना/ सुशील पंडित : पिछले एक सप्ताह से भारी बारिश के कारण प्रदेश भर में क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की मुरम्मत एवं रखरखाव कार्य की प्रगति तथा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पेयजल आपूर्ति बहाली के संबंध में जल शक्ति विभाग के उच्च अधिकारियों की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मुकेश अग्निहोत्री ने की।  बैठक में जल शक्ति विभाग के प्रमुख अभियंताओं, मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं सहित कई अन्य अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया तथा उपमुख्यमंत्री को अपने अपने क्षेत्रों में दूसरे चरण में बारिश के कारण क्षतिग्रस्त एवं प्रभावित हुई पेयजल योजनाओं बारे विस्तृत जानकारी प्रदान दी।   इस अवसर पर मुकेश अग्निहोत्री ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की प्रदेश में आगामी 48 घंटे के भीतर सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं क्षेत्रों का दौरा करें तथा निरंतर कार्य प्रगति की निगरानी करें। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जुलाई माह के दौरान भारी बारिश के कारण प्रभावित पेयजल योजनाओं की मुरम्मत का कार्य जिस गति से विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा किया गया है। उसी तीव्रता से एक बार पुनः विभाग के अधिकारी व कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता का परिचय दें ताकि प्रदेश के किसी भी व्यक्ति को जल संकट से न जूझना पड़े। उन्होंने कहा कि आपदा के दूसरे चरण में भी जलापूर्ति एक बड़ी चुनौती है, इसलिए विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक रहेगी।
    उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में पेयजल योजना की बहाली को अधिक समय लग रहा है वहां पर टैंकरों तथा अन्य वैकल्पिक माध्यमों से जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा उपलब्ध करवाए जा रहे पेयजल की गुणवत्ता की भी निरंतर जांच की जाए ताकि वर्षा ऋतु के दौरान जल जनित रोगों की चुनौती का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि आपदा के कारण विस्थापित हुए प्रदेशवासियों के लिए लगाए गए राहत शिविरों में जलापूर्ति का विशेष ध्यान रखा जाए। उप मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि पिछले 1 माह के दौरान प्रदेश में भारी बारिश से हुई तबाही से जल शक्ति विभाग को 2 हज़ार करोड रुपए की क्षति हुई है। उन्होंने बताया कि भारी वारिश के कारण हुए नुक्सान को शीघ्र ही केंद्र सरकार को अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में जल शक्ति विभाग की योजनाओं की मुरम्मत के लिए तुरंत 50 करोड रुपए जारी कर दिए गए हैं तथा अत्यंत महत्वपूर्ण पेयजल योजना की बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नरेश कुमार धीमान सहित हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से जनशक्ति विभाग के उच्च अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।
  • मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत खंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

    मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत खंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित : विकासखंड ऊना में आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत खंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक ऊना सतपाल सिंह रायजादा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पौधारोपण किया गया। तत्पश्चात विकासखंड ऊना की 63 पंचायतों के 109 गांव की मिट्टी के कलश जो विभिन्न पंचायतों द्वारा लाये गए थे की मिट्टी को एक बड़े कलश में भरकर जिला समन्वयक, नेहरू युवा केंद्र ऊना राजेश भारद्वाज को सौंपा गया।
    इसके अतिरिक्त नगर परिषद् संतोषगढ़, नगर परिषद् उना  व् नगर परिषद्, मैहतपुर बसदेडा द्वारा भी मिट्टी के कलश जिला समन्वयक नेहरू युवा केंद्र को सौंपे  गए। इस अवसर पर एसडीएम विश्वमोहन देव चौहान, परियोजना अधिकारी, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ऊना शेफाली, बीडीओ केएल वर्मा, उपाध्यक्ष ब्लॉक समिति रमेश कुमार, सीमा शर्मा, अध्यक्ष महिला ब्लॉक कांग्रेस एवं समस्त पंचायत समिति सदस्य तथा समस्त पंचायत के प्रधान व सचिव उपस्थित रहे
  • बिना बिल चांदी के आभूषण ले जा रहा व्यापारी पकड़ा, ₹35000 जुर्माना वसूला

    बिना बिल चांदी के आभूषण ले जा रहा व्यापारी पकड़ा, ₹35000 जुर्माना वसूला

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल पंजाब बॉर्डर  पर स्थित गांव पंडोगा में राज्य कर एवं आबकारी विभाग के ई सुविधा केंद्र पर तैनात अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर साढ़े 11 किलो चांदी के आभूषण पकड़ने में सफलता प्राप्त की है । व्यापारी से जुर्माने के रूप में ₹35000 की राशि वसूल की गई है। आबकारी विभाग से मिली सूचना के अनुसार विभाग की को गुप्त सूचना मिली थी कि होशियारपुर से चांदी का व्यापारी अपनी निजी गाड़ी में चांदी के आभूषण लेकर हिमाचल के अलग-अलग जगहों पर बेचने के लिए आ रहा है जैसे ही इसकी सूचना राज्य कर एवं आबकारी विभाग के पंडोगा स्थित ई सुविधा केंद्र पर तैनात सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी प्रदीप ठाकुर को मिली तो उन्होंने इसके बारे में अपने उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया।
    उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला ऊना विनोद सिंह डोगरा ने इसके लिए टीम का गठन किया जिसमें मुख्य सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी प्रदीप ठाकुर, पीयून राहुल अन्य सदस्यों  सहित शामिल थे विभाग की टीम मुस्तैदी से गगरेट ईसपुर रोड पर नाका लगाकर उक्त कार का इंतजार करने लगी। लगभग 11:30 बजे जैसे ही कार पंडोगा पुल पर आई विभाग की टीम ने गाड़ी को रोका व गाड़ी में रखे सामान का निरीक्षण करवाने को कहा। गाड़ी में अगली सीट के पास रखे बैग को जब खोला गया तो उसमें चांदी के आभूषण पाए गए। अधिकारी ने व्यापारी से इसका विल मांगा तो वह मौके पर कोई भी बिल टीम के सामने प्रस्तुत नहीं कर सका। उसके बाद टीम ने व्यापारी को साथ लेकर चांदी के आभूषणों का वज़न करवाया तो उनका वजन 11 किलो 500 ग्राम पाया गया। जिन का बाजार में मूल्य 5 लाख 833 00 है। प्रदीप ठाकुर ने इसके बारे में अपने उच्च अधिकारियों को बताया उनके आदेश पर बिना बिल के चांदी के आभूषणों पर₹35000 कर व जुर्माना मौके पर वसूल किया गया। राज्य आकार एवं आबकारी विभाग ऊना के मुखिया विनोद सिंह डोगरा उपयुक्त राज्य कर एवं आबकारी ऊना ने इसकी पुष्टि की है और कहा कि आगे भी कर चोरी करने वाले व्यापारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • आईईसी विश्वविद्यालय में मनाया 77 वां स्वतंत्रता दिवस व की नए सत्र की शरुआत

    आईईसी विश्वविद्यालय में मनाया 77 वां स्वतंत्रता दिवस व की नए सत्र की शरुआत

    बद्दी/सचिन बैंसल : बरोटीवाला के अटल शिक्षा कुंज स्थित आईईसी विश्वविद्यालय में मंगलवार को 77वां राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक पुरी सहित विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं स्टाफ के सदस्यों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस दौरान राष्ट्रगान जन गण मन और भारत मां की जय के उद्घोष से विश्वविद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो उठा।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.  अशोक पुरी ने अपने संबोधन में कहा कि हर भारतवासी को स्वतंत्रता दिवस की भावना और शक्ति से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय उन्नति में अपना सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से अब तक भारत ने असंभव से प्रतीत होने वाले विकास के कई शिखर छुए हैं। आज हम सभी भारतवासियों को संकल्प लेना चाहिए कि अमृत काल में भारत को विश्व ताकत बनाने के लिए बड़े स्वप्न देखते हुए उन्हें साकार करने के लिए कठिन परिश्रम करना चाहिए। उन्होंने आईईसी विश्वविद्यालय की तरफ से सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
    बुधवार को विश्वविद्यालय में नए सत्र की शुरुआत हवन-पूजा के साथ की गई। इसके पश्चात पहले सत्र के बच्चों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी की गई। विश्वविद्यालय में पूरे उत्साह के साथ नए सत्र की शुरुआत की गई। विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित संवाद में बच्चों को विश्वविद्यालय की उपलब्धियों एवं शिक्षा पद्धति की जानकारी विस्तार से दी गई। इस अवसर पर कुलपति प्रो. अशोक पुरी ने प्रथम वर्ष के बच्चों के साथ संवाद के दौरान कहा कि विश्वविद्यालय में शिक्षा-दीक्षा के दौरान अपने व्यक्तित्व निर्माण का जो अवसर मिला है, उसका आप सभी समुचित लाभ लें और पाठ्यक्रम के साथ-साथ अपने कौशल को पहचान कर उसे निखारने के लिए प्रयास करते रहें। उन्होंने आईईसी विश्वविद्यालय की ओर से छात्रों एवं अभिभावकों को भविष्य में हर संभव सहायता मुहैया करवाने हेतु आश्वस्त किया।