Blog

  • Punjab News: जहरीली हवा को लेकर Civil Surgeon ने जारी की एडवाइजरी, देखें वीडियो

    Punjab News: जहरीली हवा को लेकर Civil Surgeon ने जारी की एडवाइजरी, देखें वीडियो

    लुधियानाः त्योहारों का सीजन खत्म होते ही पंजाब में एक बार फिर हवा की गुणवत्ता बिगड़ने लगी है। प्रदेश के कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे लोगों को श्वास संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और अस्थमा के मरीजों के लिए यह हालात चिंताजनक बनते जा रहे हैं। दरअसल, एक और पटाखों के कारण जहरीली हवा हो रही है, वहीं पराली जलाने के मामलों में हो रही बढ़ौतरी को लेकर भी हवा जहरीली हो रही है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए सिविल सर्जन रमन दीप ने एडवाइजरी जारी की है।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी लोगों आजकल स्मार्ट फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, ऐसे में वह एआईक्यू लैवल की जांच फोन पर जरूर करें। उन्होंने कहा कि त्यौहारी सीजन में लोगों द्वारा काफी मात्रा में पटाखे चलाए गए। वहीं कुछ लोग कूड़े को या घास को आग लगा रहे है। जिसके चलते लोगों में खुजली, गले में खराश, खांसी सहित अन्य समस्याए हो रही है, जिसमें खास तौर पर अस्थमा वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बच्चों और बुजुर्गों से ऐसे में सुबह और शाम को बाहर ना निकलने की अपील की है।

    सिविल सर्जन ने कहा कि अगर किसी में खुजली, गले में खराश, खांसी सहित श्वास संबंधी समस्या होती है तो वह नजदीकी डॉक्टर के पास जाकर तुरंत इलाज करवाए। उन्होंने कहा कि इस सिविल अस्पताल में 300 बेड उपलब्ध है। वहीं अस्पताल में 6 अर्बन क्मयूनिटी हैल्थ सैंटर मौजूद है। इसके अलावा 11 रूरल क्म्यूनिटी हैल्थ सैंटर मौजूद है। लुधियाना में अब तक 400 केस सामने आए है। उन्होंने लोगों से घरों में पानी इकट्ठा ना होने की अपील की है। सिविल सर्जन ने कहाकि मास मीडिया टीम द्वारा लगातार स्कूलों में सैमिनार लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

  • सुक्खू सरकार के कार्यकाल में सड़क दुर्घटनाओं में आई भारी कमी, अनगिनत जिंदगियां बचीं

    सुक्खू सरकार के कार्यकाल में सड़क दुर्घटनाओं में आई भारी कमी, अनगिनत जिंदगियां बचीं

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा सुधार के क्षेत्र में किए गए निरंतर प्रयासों के सकारात्मक और उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं। राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में लगातार कमी आई है, जिससे अनगिनत अमूल्य जीवन बचाए गए हैं।

    आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023 में कुल 2,253 सड़क दुर्घटनाओं के मामले दर्ज किए गए। वर्ष 2024 में यह संख्या घटकर 2,147 रह गई और वर्ष 2025 में अब तक केवल 1,457 दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं। सड़क दुर्घटनाओं में आ रही कमी प्रदेश सरकार की सक्रिय नीतियों, बेहतर निगरानी तंत्र और सड़क सुरक्षा पर व्यापक जन जागरूकता अभियानों की सफलता को प्रदर्शित कर रही है।

    प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि सरकार की यह उपलब्धि विशेष महत्त्व रखती है, क्योंकि हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2023 और वर्ष 2025 में भारी भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने जैसी गंभीर प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ा। इन चुनौतियों के बावजूद राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों के माध्यम से सड़क सुरक्षा उपायों की दिशा में सराहनीय कार्य किया जिसके परिणामस्वरूप सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है।

    उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा क्षेत्र को प्रमुखता प्रदान कर वर्तमान प्रदेश सरकार ने अनेक प्रभावी कदम उठाएं है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी करने के लिए हर संभव उपाय करने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं और सरकार का लक्ष्य न केवल दुर्घटनाओं की संख्या को कम करना है, बल्कि प्रत्येक नागरिक के जीवन की सुरक्षा भी सुनिश्चित करना है।

  • Punjab News: 1 हजार रुपए को लेकर हुई खूनी झड़प, 3 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: 1 हजार रुपए को लेकर हुई खूनी झड़प, 3 घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः कपूरथला जिले के फगवाड़ा में शुगर मिल के पुल के नीचे महज 1 हजार रुपए को लेकर 2 गुटों में खूनी झड़प हो गई। मिली जानकारी के अनुसार महज 1 हजार रुपए को लेकर चल रही पुरानी रंजिश के चलते 2 गुटों में हुई झड़प में 3 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान घायलों ने बताया कि यह झगड़ा पुरानी रंजिश के कारण हुआ है। घायलों में से अभिषेक और उसके भाई के अनुसार उन्होंने दूसरे पक्ष से 1000 रुपये लेने थे।

    इन्हीं पैसे के लेन-देन के चलते ही उनके बीच झगड़ा हो गया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। उधर, दूसरे पक्ष से घायल मनी बल्ल ने बताया कि उनका पहले भी उनका झगड़ा हुआ था। अब कुछ लोगों ने उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। उन्होंने पहले पक्ष द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है।

    इसी संबंध में अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने घायलों का इलाज कर पुलिस को सूचित कर दिया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए है। बयानों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • नादौन में जल्द शुरू होगा 25 करोड़ रुपये का एकीकृत एक्वा पार्क प्रोजेक्ट

    नादौन में जल्द शुरू होगा 25 करोड़ रुपये का एकीकृत एक्वा पार्क प्रोजेक्ट

    शिमला: ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ते हुए, राज्य सरकार द्वारा हमीरपुर जिला के नादौन में 25 करोड़ रुपये के निवेश से एक एकीकृत एक्वा पार्क स्थापित किया जाएगा। परियोजना को साकार रूप प्रदान करने के लिए उपयुक्त भूमि की पहचान कर ली गई है और आईसीएआर-सीआईएफए, भुवनेश्वर द्वारा विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की गई है। यह पार्क रोज़गार एवं स्वरोज़गार और आजीविका सृजन का महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरेगा। सरकार के इस कदम से मत्स्य पालन क्षेत्र एक लाभदायक और टिकाऊ उद्यम के रूप में स्थापित होगा। यह आधुनिक फ्रेश वाटर एक्वा कल्चर तकनीकों को ज़मीनी स्तर तक पहुंचाने के केंद्र के रूप में कार्य करेगा। परियोजना के माध्यम से विविध एक्वा कल्चर और संबद्ध उपक्रमों जैसे मत्स्य बीज उत्पादन, मत्स्य आहार निर्माण, मूल्य संवर्धन और विपणन से युवाओं और किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ होगी।

    यह पार्क उच्च गुणवत्ता वाले मत्स्य आहार की उपलब्धता सुनिश्चित करके स्थानीय किसानों के लिए मत्स्य उत्पादन बढ़ाने में मदद करेगा। इसमें मछली के आहार को तैयार करने और उन्नत मत्स्य पद्धतियों के लिए प्रदर्शन इकाइयां भी निर्मित की जाएंगी। यह इकाइयां बेरोजगार युवाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेंगी जिससे इस क्षेत्र में स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

    प्रस्ताव के अनुसार, यह पार्क भारतीय मेजर कार्प (रोहू – जयंती रोहू, कतला – अमृत कतला, मृगल), विदेशी कार्प (हंगेरियन और अमूर स्ट्रेन), माइनर कार्प (कुलवांस), कैटफ़िश (पंगेसियस, मुर्रेल) और सजावटी मछलियों (गोल्ड फिश, कोई कार्प, गप्पी, मौली) के उच्च-गुणवत्ता वाले बीज उत्पादन पर ध्यान केंद्रित करेगा। अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे से सुसज्जित, इस एक्वा पार्क में कार्प और कैटफ़िश के लिए आधुनिक हैचरी सुविधाएं नर्सरी और पालन इकाइयां, ब्रूड स्टॉक पालन सुविधाएं, बायोफ्लोक और रीसर्क्युलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम (आरएएस) जैसी उच्च-स्तरीय जलीय प्रणालियां, एक फीड मिल, सजावटी मछली पालन इकाइयां, एक सार्वजनिक एक्वेरियम, विपणन और इनक्यूबेशन सुविधाओं के साथ एक एक्वा शॉप, एक प्रशासनिक-सह-प्रयोगशाला और प्रशिक्षण परिसर, एक क्वारंटीन और आर्द्र प्रयोगशाला, एक अपशिष्ट उपचार संयंत्र और अन्य आवश्यक सुविधाएं शामिल होंगी।

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत करना राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है और मत्स्य पालन क्षेत्र किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। विभाग को किसानों के बीच आधुनिक मछली उत्पादन पद्धतियों को प्रोत्साहन प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे उन्हें उनकी मेहनत के लाभकारी दाम उपलब्ध करवाए जाएंगे।

  • Jalandhar News: बस कर्मी की मौत को लेकर यूनियन ने की हड़ताल, लगाया धरना, देखें Live

    Jalandhar News: बस कर्मी की मौत को लेकर यूनियन ने की हड़ताल, लगाया धरना, देखें Live

    जालंधर, ENS: कुराली में बस ड्राइवर की हत्या का मामला गरमा गया है। दरअसल, जालंधर रोडवेज डिपो के ड्राइवर की मंगलवार को कुराली में रॉड मारकर की हत्या के मामले में बस कर्मियों ने हड़ताल कर दी है। इस दौरान ड्राइवरों ने बसें रोककर इंसाफ की गुहार लगाई है। इस मामले को लेकर सभी ड्राइवर रोडवेज डिपो में धरने लगाकर पर बैठ गए हैं।

    वहीं रोडवेज कर्मचारी यूनियन के चानण सिंह ने बताया कि सरकार ने मृतक ड्राइवर के लिए किसी तरह के मुआवजे का आश्वासन नहीं दिया है। जिसके लेकर परिजनों सहित सभी कर्मियों में रोष पाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कच्चे मुलाजिमों की इंश्योरेंस स्कीम को भी बंद कर दिया है।

    यूनियन के कर्मी ने बताया कि मृतक जगजीत सिंह शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। ऐसे में अब उसका परिवार कैसे गुजारा करेगा। कर्मचारी यूनियन का कहना है कि हमने जालंधर डिपो की सभी बसों की सर्विस रोक दी है। बसों को डिपो में लगा दिया गया है। जब तक सरकार उनकी मांग को नहीं मानती वह धरने से नहीं उठेंगे।

  • Punjab News: बड़े व्यवसायी के घर से संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: बड़े व्यवसायी के घर से संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव बरामद, देखें वीडियो

    परिवार ने जताई हत्या की आशंका

    लुधियानाः शहर के साउथ सिटी में एक बड़े व्यवसायी के घर काम करने वाली 20 वर्षीय युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार नामी व्यापारी के घर में काम करने वाली युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवती की पहचान 20 वर्षीय पम्मी के रूप में हुई है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। परिवार का दावा है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। परिवार वालों का कहना है कि लड़की बिल्कुल ठीक थी। उन्होंने कभी आत्महत्या के बारे में बात नहीं की थी और उन्हें पूरा संदेह है कि उनकी मौत के पीछे कोई साजिश है। उधर, पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, कारोबारी के परिवार ने बयान दिया है कि लड़की ने आत्महत्या की है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत के असली कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मृतक व्यवसायी के घर में काम करती थी। युवती के पिता का नाम हरि बताया गया है। बताया जा रहा है कि युवती का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों द्वारा घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। परिजनों की सहमति के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।
  • Bigg Boss 19: फरहाना-मृदुल में जमकर हुई बहस, मृदुल के One-liner ने किया फरहाना को चुप

    Bigg Boss 19: फरहाना-मृदुल में जमकर हुई बहस, मृदुल के One-liner ने किया फरहाना को चुप

    मनोरंजन: बिग बॉस 19 के घर में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। फरहाना के साथ आए दिन किसी न किसी की लड़ाई हो रही है। अब तो हालात यह हो गए हैं कि फैंस भी झगड़ा देखकर थक चुके हैं। ऐसे में इस हफ्ते भी फराहना किसी न किसी से लड़ती हुई नजर आ रही हैं। अब आने वाले एपिसोड में उनका झगड़ा मृदुल तिवारी के साथ होने वाला है। फरहाना की तीखी बातों का मृदुल ने पूरी हिम्मत के साथ जवाब दिया है।

    थोड़ी पढ़ लेती तो कढ़ाई नहीं होती

    मृदूल ने फरहाना पर अटैक करते हुए उन्हें एक से बढ़कर एक जवाब दिए हैं। इन जवाबों को सुनकर फरहाना की बोलती बंद हो गई। वीडियो में दिखाया भी गया है कि मृदूल को फरहाना ने बेवकूफ बताया है। इससे चिढ़कर यूट्यूबर ने उन्हें पूछा कि – ‘अगर हम सभी बेवकूफ हैं तो तुम पढ़ी लिखी हमारे बीच में क्या कर रही हो’? फरहाना का यह कहना है कि मृदूल ये सब बातें अपने मास्टर गौरव खन्ना को सुना रहे हैं। जवाब में मृदुल ने माना को वो सीधे हैं गौरव मास्टर हैं लेकिन फरहाना कढ़ाई हैं। वो थोड़ी और पढ़ लेती तो कढ़ाई नहीं होती आज।

    फरहाना हुई चुप

    मृदुल का वन लाइनर जवाब सुनकर घरवाले ताली और सीटियां बजाने लगे। सभी फरहाना के खिलाफ नजर आए। वहीं मालती की हंसी भी रुकने का नाम नहीं ले रही थी। ये देखकर फरहाना बोलती हैं कि तुम मेरे जूती पर हो मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता। मृदूल बोले – ‘ठीक है मैं इसकी जूती पर हूं पहले हफ्ते इसने अभिषेक बजाज को कहा कि मेरे बॉयफ्रेंड बनोगे। बॉयफ्रेंड तो छोड़ो घर में इसका कोई दोस्त तक नहीं है’। ये बात सुनकर फरहाना दुखी हो गई और वहां से उठकर चली गई।

    फैंस ने की मृदुल की तारीफ

    सोशल मीडिया पर जब से यह प्रोमो सामने आया है फैंस मृदुल की तारीफ करते दिख रहे हैं। जैसे यूट्यूबर ने उनकी बोलती बंद की वैसे सब उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। शो में उन्हें स्टैंड लेता हुआ और अपना पक्ष रखता देख सभी काफी खुश हैं। उनका मानना है कि कैप्टन बनने के बाद से मृदुल का गेम अप हुआ है। उनका कॉन्फिडेंस बढ़ गया है। अब ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड के वॉर में सलमान खान इस मुद्दे पर अपना क्या रिएक्शन देते हैं।
  • Punjab News: Singer Satinder Sartaj के नाम पर होगी ये सड़क, इस दिन होगा उद्घाटन, नोटिफिकेशन जारी

    Punjab News: Singer Satinder Sartaj के नाम पर होगी ये सड़क, इस दिन होगा उद्घाटन, नोटिफिकेशन जारी

    मोहाली: पंजाब में मशहूर पंजाबी गायक सतिंदर सरताज के नाम पर सरकार द्वारा सड़क का नाम रखा जा रहा है। इसको लेकर पंजाब सरकार की ओर से नेटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार मशहूर पंजाबी गायक और कलाकार डॉ. सतिंदर सरताज के सम्मान में लोक निर्माण विभाग सड़क का नाम रखने जा रही है। इस सड़क का उद्घाटन समारोह 10 नवंबर 2025 (सोमवार) को सुबह 11 बजे दाना मंडी, चब्बेवाल, ज़िला होशियारपुर में किया जाएगा।

    यह समारोह मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह में सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुडिया, मंत्री हरजोत सिंह बैंस, विधायक डॉ. इशांक कुमार और डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। डॉ. सतिंदर सरताज को एक विद्वान और बुद्धिमान कलाकार के रूप में सम्मानित किया जा रहा है, जिनकी रचनात्मकता और जीवनशैली ने युवा पीढ़ी को प्रेरित किया है।

  • शोभा यात्रा में चल रहे ट्रैक्टर के नीचे आया 16 वर्षीय युवक, मौत 

    शोभा यात्रा में चल रहे ट्रैक्टर के नीचे आया 16 वर्षीय युवक, मौत 

    ऊना/सुशील पंडित:  पुलिस थाना टाहलीवाल के अंतर्गत बाजार में निकाली जा रही शोभा यात्रा में ट्रैक्टर पर सवार युवक का संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया और ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आने से उस की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में रजत शर्मा निवासी गढ़शंकर जिला होशियारपुर ने बताया कि यह अपने घर से नंगल अपने काम पर जा रहा था तो जब यह टाहलीवाल बाजार पहुंचा तो वहां से एक शोभा यात्रा संतोषगढ़ की तरफ जा रही थी, शोभा यात्रा में काफी गाड़ियां व ट्रैक्टर थे।  जब यह टाहलीवाल इंडियन ऑयल पैट्रोल पम्प से थोड़ा आगे पहुंचा तो समय करीब 12.30 बजे दिन टैक्टर संख्या (पीवी -65 ए जैड-9699) के चालक कृष्ण सिंह निवासी गांव व डा0 नंगल कलां तह0 हरोली ने अपने ट्रैक्टर को एक दम से रेस दी तो ट्रैक्टर पर बैठा युवक परविन्द्र सिंह(16) पुत्र अवतार सिंह गांव मजारा डा0 सनौली तह0 व जिला ऊना, अपना संतुलन खोकर सड़क पर गिर गया व उसके उपर से ट्राली के टायर चढ़ गए।

    यह देखकर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को मौके से भगा कर ले गया। उसके बाद यह राहगीर लोगो की मदद से घायल लड़के को गाड़ी में डालकर ईलाज के लिए सिविल अस्पताल नंगल ले गया। जहां  पर डाक्टर साहब ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध वीएनएस व मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना टाहलीवाल में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: Vijay Jeweller लूट मामले में आरोपियों से सोना बरामद, पुलिस ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Vijay Jeweller लूट मामले में आरोपियों से सोना बरामद, पुलिस ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कमिशनरेट पुलिस ने भार्गव कैंप नगर में सुनियारे की दुकान में हुई लूट की घटना को सुलझाते हुए 3 आरोपियों समेत पनाहगार को गिरफ्तार कर उनसे लूटा गया सोना, वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और कपड़े बरामद कर लिए गए है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ इस मामले में एफआईआर नंबर167 दिनांक 30.10.2025, धाराएं 309(4), 3(5) BNS एवं 25-54-59 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला थाना भार्गव कैंप में दर्ज किया था। आरोपियों के खिलाफ यह मामला विजय कुमार निवासी 72-A, अवतार नगर ने मुकदमा दर्ज कराया था।

    शिकायतकर्ता अजय कुमार ने बताया था कि 30 अक्टूबर 2025 को सुबह लगभग 10 बजे तीन अज्ञात व्यक्तियों ने प्वाइंट-ब्लैक पिस्टल दिखाकर उसकी विजय ज्वैलर्स नामक दुकान पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में दिनांक 03.11.2025 को कार्रवाई करते हुए DCP Investigation मनप्रीत सिंह ढिल्लो, ADCP Investigation जयन्त युति, ADCP-II विनीत मिन्टु गिल, ACP West सर्वजीत सिंह की निगरानी में एक स्पेशल पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें CIA-Staff, Special Cell, Crime Branch और थाना भार्गव कैंप की टीमों ने सीसीटीवी कैमरों की जांच, तकनीकी सहायता और गुप्त मानव स्रोतों की जानकारी के आधार पर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करके तीनों आरोपियों को राजस्थान के अजमेर से गिरफ्तार किया गया।

    वहीं पनाहगार को ब्रहमा मंदिर, पुष्कर, जिला अजमेर (राजस्थान) के नजदीक से गिरफ्तार किया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से 8 सोने के लेडीज़ सैट, वारदात के समय पहनी हुई काली हुडी, एक आरोपी कुशल से बरामद 40 सोने के लेडीज़ टॉप्स और वारदात के समय पहनी हुई काली हुडी तथा आरोपी गगन से 12 सोने की चैनें, 7 सोने की लेडीज़ मुंदरियां, मोटरसाइकिल ब्रांड Hero Splendor (काला रंग, नंबर PB08-FB-3367), दस्तावेज और वारदात के समय पहनी हुई लाल हुडी बरामद किए गए।

    जांच के दौरान यह भी सामने आया कि वारदात में प्रयुक्त पिस्टल आरोपियों ने घटना के बाद अपने एक सहयोगी को सौंप दी थी। उसकी गिरफ्तारी और हथियार की बरामदगी के लिए कार्रवाई जारी है। आरोपी कुशल ने बरामदगी के दौरान पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया, इस दौरान उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।