Blog

  • Jalandhar News: सड़क हादसे में रिची केपी की मौत मामले को लेकर ग्रैंड विटारा चालक गिरफ्तार

    Jalandhar News: सड़क हादसे में रिची केपी की मौत मामले को लेकर ग्रैंड विटारा चालक गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: पूर्व सांसद मोहिंदर केपी के बेटे रिची केपी की सड़क हादसे में मौत के मामले में पुलिस ने क्रेटा कार चालक गुरशरण सिंह उर्फ प्रिंस अभी भी फरार चल रहा है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने क्रेटा चालक और ग्रैंड विटारा कार चालक विशु कपूर के खिलाफ केस दर्ज किया था। मिली जानकारी के अनुसार थाना 6 ही पुलिस ने केस में नामजद विशु कपूर को गिरफ्तार कर लिया है।

    थाना प्रभारी अजैब सिंह औजला ने बताया कि आरोपी विशु कपूर को अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी किए हैं। बता दें कि 14 सितंबर की रात माडल टाउन के माता रानी चौक के पास सड़क हादसे के दौरान पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के बेटे रिची की मौत हो गई थी।

    हादसे के दौरान विशु कपूर, उसकी पत्नी शैली कपूर और 8 वर्षीय बेटी राजवी कपूर भी कार में मौजूद थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। विशु कपूर को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, इस मामले के दूसरे आरोपी गुरशरण सिंह उर्फ प्रिंस की गिरफ्तारी बाकी है, जिसके लिए प पुलिस छापेमारी कर रही है।

  • Jalandhar News: 2 पंपों पर हुई घटना, एक में 3800 का पेट्रोल भरवाकर बिना पैसे दिए स्विफ्ट चालक फरार

    Jalandhar News: 2 पंपों पर हुई घटना, एक में 3800 का पेट्रोल भरवाकर बिना पैसे दिए स्विफ्ट चालक फरार

    दूसरी में 1600 का पेट्रोल डलवाकर थार चालक फरार

    जालंधर, ENS: पठानकोट चौक में जनता अस्पताल के पास एचपी पेट्रोल पंप पर गाड़ी चालक 3865 रुपए में टैंकी फुल करवा कर बिना पैसे दिए फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दरअसल, रात करीब 11:45 बजे चालक ने कार की टंकी फुल करवाई और बिना पैसे दिए ही मौके से फरार हो गया। जिसके बाद पंप के कर्मी ने घटना की सूचना पेट्रोल पंप मालिक और पुलिस को दी। पंप संचालक गगनदीप सिंह, पुत्र जसपाल सिंह निवासी गोल्डन एवेन्यू मकसूदां ने बताया कि जनता अस्पताल के पास स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर वीरवार को स्विफ्ट कार नंबर पीबी-02-डीसी-0465 में सवार दो युवकों ने 3865 का पेट्रोल डलवाया था। जब उसने पैसे मांगे तो दोनों ने इशारा किया कि वह पेटीएम लेकर आए। जब वह पेटीएम लेने के गया, इसी दौरान कार चालक तेजी से फरार हो गए। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी से कार की नंबर प्लेट ट्रेस कर ली है। टेक्निकल जांच के आधार पर कार चालकों को दबोचने की कोशिश की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार शाम श्री गुरु रविदास चौक के पास एक थार चालक ने 1600 रुपए का पेट्रोल भरवाया। जब कर्मचारी से पेटीएम करवाने के लिए स्कैनर मांगा तो मौके से फरार हो गया। कर्मचारियों ने थार चालक को पकड़ने की कोशिश की। पुलिस को इसकी सूचना दे गई थी और जांच शुरू कर दी है।
  • Jalandhar News: NIT में Btech छात्र की मौत, सुसाइड नोट बरामद

    Jalandhar News: NIT में Btech छात्र की मौत, सुसाइड नोट बरामद

    जालंधर, ENS: जालंधर-अमृतसर हाईवे पर स्थित एनआईटी में पिछले कुछ समय से छात्रों की खुदकुशी करने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं अब एक और छात्र के सुसाइड की घटना सामने आई है। जहां बीटेक के छात्र ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतक की पहचान विशेष पुत्र पवन निवासी इलाहाबाद के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना मकसूदां की पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र के शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया।

    वहीं, डेडबॉडी से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। थाना मकसूदां के एसएचओ विक्रमजीत सिंह ने बताया कि उन्हें जैसे ही सूचना मिली थी कि एनआईटी में कंप्यूटर साइंस के सेकेंड समेस्टर के छात्र विशेष ने होस्टल में आत्महत्या कर ली। दरअसल, घटना के दौरान विशेष किसी का भी फोन नहीं उठा रहा था।

    जब दोस्त मिलने गए और कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो विशेष का शरीर पंखे से झूल रहा था। उसके परिवार को सूचित कर दिया गया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामला तभी क्लियर होगा, जब पारिवारिक सदस्य आएंगे। उनसे पता चलेगा कि उन्हें फोन किया था कि नहीं। बाकी आत्महत्या के कारणों का पता नही चला है। इस बारे में भी होस्टल व उसके दोस्तों से पता किया जाएगा।

  • आज का राशिफल, 4 अक्टूबर 2025

    आज का राशिफल, 4 अक्टूबर 2025

    आज आश्विन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि शनिवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज शाम 5 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 10 मिनट तक द्विपुष्कर योग रहेगा। आज सुबह 9 बजकर 10 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद शतभिषा नक्षत्र लग जायेगा। इसके आलावा आज शनि प्रदोष व्रत है। साथ ही आज से पंचक प्रारम्भ हैं। यहां विस्तार से जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का राशिफल।

    मेष राशिः आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला। आज आपका ध्यान अपने काम को पूरा करने में लगेगा, आपके अधिकतर काम सफल होंगे। आज आप नए वाहन को लेकर उत्साहित बने रहेंगे। आज आप बुजुर्गों की सेवा का लाभ उठायेंगे, उनके आशीर्वाद से आपके जीवन में चल रहीं समस्याएं ख़त्म होगी। इस राशि के कुछ व्यक्ति किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल होंगे और अपने करियर को आगे बढ़ाएंगे। आज आपको दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा, आप साथ में अच्छा समय बितायेंगे।

    वृष राशिः आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप व्यापार में अच्छा लाभ कमायेंगे, जिससे आपके सपने जल्द ही पूरे होंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा, बच्चे भी मन लगाकर पढाई करेंगे। आज आप कुछ वक्त आध्यात्म में बितायेंगे, आपके मन को शांति मिलेगी। लम्बे समय से चल रही किसी समस्या से आज आपको मुक्ति मिलेगी। इस राशि की महिलाएं आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकती है, जिसके माध्यम से अन्य महिलाओं को भी रोजगार मिलेगा।

    मिथुन राशिः आज का दिन आपके लिए पॉजिटिव बना रहेगा। आज आपको नौकरी में किसी बड़ी कम्पनी से ऑफर आएगा और आपका इंटरव्यू भी क्लियर हो जायेगा। आज आपको किसी शारीरिक समस्या से छुटकारा मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आप कोई नया मुकाम हासिल करने में सफल रहेंगे, आपकी प्रसंशा होगी। साथ ही जूनियर भी आपसे सीखने का प्रयास करेंगे। आज आपकी मुलाकात किसी रिश्तेदार से होगी, आप उनसे मिलकर कुछ काम की बात कर सकते हैं।

    कर्क राशिः आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आपकी आर्थिक समस्या ख़त्म होगी। आज आपके क़ानूनी मामले किसी की मदद से सुलझ जायेंगें, आप राहत महसूस करेंगे। आज आप निजी जीवन से सम्बंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसका आपको पॉजिटिव रिस्पांस मिलेगा। आज आप जरुरत से ज्यादा किसी भी व्यक्ति के ऊपर भरोसा करने से बचें। आज आप घर से जुड़ा अधूरा काम कम्पलीट कराने का विचार कर सकते हैं।

    सिंह राशिः आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप सामाजिक कार्यों में हाथ बटायेंगे , जिससे आपकी छवि अच्छी बनेगी। इस राशि के अविवाहित व्यक्तियों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। आज आप किसी सरकारी योजना का लाभ लेने में सफल रहेंगे। आज आप प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का प्लान बना सकते हैं। आपकी किसी डीलर के साथ डील हो सकती है। आज कपड़ा व्यापारियों को रोज की अपेक्षा अधिक धन लाभ होगा, जिससे मन में प्रसन्नता होगी।

    कन्या राशिः आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। आज आप किसी भी काम को शांत मन और गंभीरता के साथ करेंगे तो आपको उसमें सफलता अवश्य मिलेगा। आज आप अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए, उसकी नयी ब्रांच ओपन कर सकते हैं। आज आप समय के साथ खुद को बदलने का प्रयास करेंगे, जो आपके लिए अच्छा होगा। आज कला और अभिनय के क्षेत्र में आपकी रुचि रहेगी, आपको बड़े स्टेज शो करने का सुनहरा मौका मिलेगा, जिससे आपकी जिन्दगी बदल जाएगी।

    तुला राशिः आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपके कारोबार में उन्नति होगी , भौतिक सुख – सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आज आप दोस्तों के साथ बाहर घूमने की प्लानिग कर सकते हैं, आपको अच्छा लगेगा। आज किसी को दिया हुआ धन आपको वापस मिलेगा। इस राशि के सरकारी कार्यों में कार्यरत व्यक्तियों को जल्द ही प्रमोशन मिलने की संभावना है। आज आपको समय से किये गए कार्यों का पूरा लाभ मिलेगा, आपका मन प्रसन्न होगा।

    वृश्चिक राशिः आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहेगा। आज आप कोशिश करें, की किसी भी बात के ऊपर बिना सोचे – समझें रियेक्ट न करें। इससे आपके रिश्ते ख़राब हो सकते हैं। आज आप अपने आत्मविश्वास को कम न होने दें, आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगें। साथ ही जमीन – जायदाद के मामलों को निपटाने के लिए, आज का दिन ठीक है। आज ऑफिस के काम में सहकर्मियों की मदद मिलेगी, जिससे काम में समय पर कम्पलीट हो जायेगा।

    धनु राशिः आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने मार्केट जा सकते हैं। साथ ही किसी अच्छे रेस्टोरेंट में खाना भी खायेंगें। आज कई दिनों से अटका हुआ आपका काम पूरा हो जायेगा। आज आप मंदिर जाकर भगवान का आशीर्वाद लेंगे, आपका दिन अच्छा बनेगा। आज आपको बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर में उत्सव जैसा माहौल बना रहेगा। आज इस राशि के हेल्थकेयर क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों की व्यस्तता थोड़ी बढ़ जाएगी।

    मकर राशिः आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहेगा। आज आपकी सहायता से किसी व्यक्ति का काम बन जायेगा। आज आप नए अवसरों की तलाश में बाहर निकलेंगे, जहां आपको कई बेहतरीन मौके मिलेंगे। आज आपको ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिलेगी, जिससे घर का माहौल अच्छा रहेगा। आज आप किसी सामान को खरीदते समय उसकी पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। आज आप कोशिश करें , व्यर्थ की बातों से दूर रहें तथा बिन मांगें किसी को भी सलाह न दें।

    कुम्भ राशिः आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको व्यापारिक रिश्तों का बड़ा लाभ मिलेगा। साथ ही आप कुछ नया काम भी शुरू कर सकते हैं। आज आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, आपको किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलेगा। आज आपका मन आध्यात्म में लगेगा, आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आपके कार्यों की सराहना होगी, सीनियर आपके किसी काम में मदद करेंगे। आज आपको नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर प्राप्त होगी। साथ ही आज आपकी रुचि रचनात्मक कार्य में रहेगी।

    मीन राशिः आज का दिन आपके लिए पहले से बेहतर रहेगा। आज आप वो करें जिसे करने से आपको ख़ुशी प्राप्त हो। आज आप किसी सामाजिक समारोह में शामिल होंगे, जहाँ आपका मान – सम्मान होगा। आज आपकी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान होगा, आप खुद को एनर्जी से भरा हुआ पायेंगे। आज लवमेट अपने रिश्ते की बात, घरवालों के साथ कर सकते हैं, परिवार का सपोर्ट मिलेगा। आज माता – पिता की सीख आपके बहुत काम आयेगी।

     

  • Punjab News: दो गुटों की खूनी झड़प, गोलीबारी में एक युवक की मौत

    Punjab News: दो गुटों की खूनी झड़प, गोलीबारी में एक युवक की मौत

    मोगा: जिले के गांव लगेंआना में शुक्रवार शाम दो गुटों के बीच हुई खूनी झड़प में गोलीबारी तक की नौबत आ गई। झड़प में दो नौजवानों को गोलियां लगीं, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार शाम करीब 5:30 बजे आपसी रंजिश के चलते दोनों गुट आमने-सामने आ गए। पहले बहसबाजी हुई, फिर झगड़ा ईंट-पत्थरबाजी में बदला और अंततः गोलीबारी तक पहुँच गया।

    गोली लगने से सन्नी पुत्र बंत सिंह (28) और सुखप्रीत सिंह पुत्र नछत्तर सिंह (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत मोगा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां सुखप्रीत सिंह ने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और बाघापुराना में एक सैलून पर काम करता था। वहीं घायल सन्नी इलाज करवाने के बाद बिना जानकारी दिए अस्पताल से चला गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और हालात पर काबू पाया। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने झगड़े में शामिल चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

  • Punjab News: गांव में बंद पड़े घर से मिला मानव कंकाल, देखें वीडियो

    Punjab News: गांव में बंद पड़े घर से मिला मानव कंकाल, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: सोहल गांव में 50 साल पुराने एक घर की खुदाई के दौरान मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। बंद पड़े इस घर में कंकाल मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैली और पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही गांव के सरपंच ने तुरंत पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घर कुलवंत सिंह नामक व्यक्ति का है, जो पिछले 5–6 महीनों से लापता है।

    उसकी पत्नी ने पति की गुमशुदगी की शिकायत पहले ही दर्ज करवाई थी। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि बरामद हुआ कंकाल उसी का है या किसी और का। गांव के सरपंच ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे घरवालों ने सूचना दी थी कि नींव खुदवाते समय बंद पड़े मकान में खुदाई के दौरान मानव कंकाल मिला है। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

  • Punjab News: नकली व गंदगी भरी मिठाइयों का पर्दाफाश, देखें वीडियो

    Punjab News: नकली व गंदगी भरी मिठाइयों का पर्दाफाश, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: त्योहारी सीजन में जहाँ बाजारों में रौनक दिखाई दे रही है, वहीं गुरदासपुर में मिठाइयों की शुद्धता पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। मीडिया टीम की ओर से मेहर सिंह रोड स्थित एक मिठाई फैक्ट्री में की गई जांच ने चौंकाने वाले हालात उजागर किए। फैक्ट्री के अंदर जगह-जगह गंदगी फैली हुई थी, मिठाइयों पर मख्खियाँ भिनभिना रही थीं और दूध व अन्य सामग्री नकली व गैर-मानकीकृत पाई गई।

    स्थानीय लोगों और पूर्व तहसीलदार ने जब फैक्ट्री मालिक व फूड सेफ्टी अधिकारी से मिठाइयाँ खाकर दिखाने को कहा तो दोनों ही चुप्पी साध गए। फैक्ट्री मालिकों का कहना था कि वे सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं और खुद भी यही मिठाइयाँ खाते हैं, मगर हकीकत मीडिया कैमरों में साफ दिखाई दी। मीडिया द्वारा मामला उजागर करने के बाद ही एसडीएम गुरदासपुर और फूड सेफ्टी विभाग हरकत में आए। वहीं यह भी सामने आया कि इस फैक्ट्री पर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन फैक्ट्री मालिक अब भी धड़ल्ले से मिलावटी मिठाइयाँ तैयार कर रहे हैं।

    मोहल्ला निवासियों का आरोप है कि यह धंधा प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों की शह के बिना संभव ही नहीं है। फूड सेफ्टी कमीश्नर जी.एस. पन्नू ने कहा कि विभाग समय-समय पर जांच करता है और दोषी पाए जाने पर चालान काटे जाते हैं। कई मामलों का निपटारा अदालतों में लंबित है। हालांकि, जब उनसे यह पूछा गया कि शहर में और कितनी फैक्ट्रियों के सैंपल लिए गए हैं, तो वे कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए।

  • महाविद्यालय ऊना में सेंट्रल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 

    महाविद्यालय ऊना में सेंट्रल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में कॉलेज स्टूडेंट्स सेंट्रल एसोसिएशन (CSCA) की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। इस आयोजन की मुख्य अतिथि कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर मीता शर्मा ने नई कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाकर एवं बैच पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को कॉलेज की गतिविधियों में भाग लेना है तथा कॉलेज प्रशासन के साथ सहयोग करना है।

    कॉलेज स्टूडेंट्स सेंट्रल एसोसिएशन कार्यकारिणी गठन के समन्वयक प्रो. सुरेश ने भी चुनाव प्रक्रिया के बारे में बच्चों को अवगत करवाया ।साथ ही प्रो. रुचि, प्रो. प्रोमिला, प्रो. रंजू बनोटा, प्रो. अनीता सैनी हैं जिन्होंने इस कार्य को सुचारू रूप से संपन्न करने में सहयोग दिया । प्राचार्या ने नई कार्यकारिणी के प्रेसिडेंट ( वैशाली, एम. ए. थर्ड सेम) वाईस प्रेसिडेंट ( इशिता, बीकॉम थर्ड ईयर) जनरल सेक्रेट्री (अजय कुमारी, बीएससी सेकंड ईयर) ज्वाइंट सेक्रेट्री (यशिका, बीसीए, फर्स्ट सेम) को शपथ दिलाते हुए आश्वस्त किया कि उन्हें कॉलेज एवं छात्रों के हित में प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना है ।  इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी इस प्रकार है –

    कला संकाय वर्ग से कोमल देवी, साक्षी, तथा रीना कुमारी चयनित हुई हैं। विज्ञान वर्ग से पलक, सानिया ठाकर एवं साक्षी रानी चयनित हुई हैं। वाणिज्य वर्ग से अंशिका, ईशा ठाकुर, वंशिका धीमान चयनित हुई हैं। बीबीए संकाय से दिव्यांशी ठाकुर, संजना, महक रानी चयनित हुई हैं। बीसीए संकाय से सौम्या, भावना दत्ता, आंचल चयनित हुई हैं । बीवॉक संकाय से मनप्रीत कौर, हिमानी, हेमलता चयनित हुई हैं। बीवॉक एच.टी से शगुन धीमान, अन्वी, सिमरन चयनित हुई हैं । पीजी क्लासेज से दीपक कुमार, प्रिया देवी, कोमल संधू, पलक शर्मा, राधिका चयनित हुई हैं। एनएसएस से अनुराग, शिखा

    एनसीसी से नितिन ठाकुर, लवनीत कुमारी; कल्चरल से स्मृति शर्मा, विशाल सोनी; स्पोर्ट्स से सुशांत पाठक, अंकिता; रोवर्स एंड रैंजर्स से शाबाज, पूजा; सोसाइटी क्लब से तरन्नुम , दीपिका चयनित हुए हैं। समापन में प्रो. रुचि ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस मौके पर कॉलेज के समस्त प्राध्यापक गण उपस्थित रहे।

  • हिमाचल में विश्व स्तरीय एम्स किसी सपने के सच होने जैसा है: जयराम ठाकुर 

    हिमाचल में विश्व स्तरीय एम्स किसी सपने के सच होने जैसा है: जयराम ठाकुर 

    एम्स ने हिमाचल में आधुनिक चिकित्सा के नए आयाम स्थापित किए हैं

    हिमाचल को एडवांस टैक्स शेयर देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार

    हिमाचल में दो नए केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए प्रधानमंत्री का आभार 

    ऊना/सुशील पंडित: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर के स्थापना दिवस के मौके  पर एम्स बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि एम्स जैसे विश्व स्तरीय संस्थान का खुलना किसी सपने के सच होने जैसा है।  यह संस्थान एक से बढ़कर एक सुविधाओं से लैश होकर हिमाचल वासियों की स्वास्थ्य का ध्यान रख रहा है। यहां नित नई तकनीकी और सुविधाओं का विस्तार भी हो रहा है। आज एम्स सिर्फ हिमाचल प्रदेश ही नहीं देश भर के चिकित्सा और संस्थानों में अग्रणी है और नई चिकित्सा, शोध और तकनीकी के क्षेत्र में नए आयाम भी स्थापित कर रहा है। हिमाचल प्रदेश में एम्स का सपना अगर साकार हो सका है तो इसके पीछे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल के प्रति लगाव और दूरदर्शिता तथा उस समय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रयासों फल है। यह प्रोजेक्ट हमेशा से जेपी नड्डा के दिल के काफी करीब रहा है। इस संस्थान के लिए जमीन तलाशने से लेकर अन्य सुविधाओं की बहाली में हमेशा जेपी नड्डा उत्सुक रहते थे।

    जयराम ठाकुर ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल के समय को याद करते हुए कहा कि मेरा दिल्ली का कोई ऐसा दौरा नहीं था जब मेरी तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से एम्स को लेकर मुलाकात न होती हो और जेपी नड्डा द्वारा एम्स के निर्माण से जुड़ी जानकारियां न ली जाती हों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा ना होती हो। अपने शिलान्यास के समय से अभी तक हमेशा इस संस्थान को कुछ न कुछ देने और सुविधाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। एम्स जैसी सुविधा के चलते ही आज हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे पहाड़ी राज्य के लोगों को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा समेत समस्त केंद्रीय नेतृत्व के प्रति हम आभार व्यक्त करते हैं।

    नेता प्रतिपक्ष ने एम्स निर्माण के समय की तमाम घटनाओं को इस संबोधन के दौरान याद किया। किस तरीके से एम्स को हिमाचल प्रदेश सरकार की तरफ से भी ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं दी जा सके। जिससे निश्चित समय में यह संस्थान बन कर तैयार हो और यहां आने वाले मरीज उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। एम्स के निर्माण के समय ही पूर्व सरकार ने 100 करोड रुपए की पेयजल योजना स्थापित की। जिससे यहां पेयजल की समस्या न उत्पन्न होने पाए। इसी तरह से भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए ज्यादा से ज्यादा भूमि अधिग्रहण करने विभिन्न प्रकार की कानूनी और तकनीकी समस्याओं के समाधान में हमारी सरकार ने पूरी तत्परता दिखाई। इतनी कठिन चुनौतियों के बाद भी यह परियोजना आज हिमाचलवासियों की सेवा कर रही है तो उसके पीछे सिर्फ एक वजह है कि यह प्रोजेक्ट हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के दिल के बेहद करीब था। उनका एक-एक चीज को लेकर तत्पर रहना हिमाचल में एम्स जैसे सपने के सच होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने इस सुअवसर पर संस्थान के सभी शिक्षकों और अध्ययन कर रहे  चिकित्सा प्रशिक्षुओं को और एम्स प्रशासन के सभी कर्मचारियों अधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

     राज्य कर अंश का अग्रिम भुगतान पर दी मोदी को बधाई 

    जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश को राज्य कर अंश के अग्रिम भुगतान के रूप में 843 करोड रुपए देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों को हर प्रकार की सहूलियत हो इसके लिए केंद्र सरकार हमेशा प्रयास रहती है। हिमाचल प्रदेश को केंद्र द्वारा भरपूर सहयोग दिया जाता है। हर मुसीबत के समय केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश केसाथ खड़ी रहती है लेकिन हिमाचल सरकार सिर्फ केंद्र सरकार को कोसने का काम करती है। केंद्र द्वारा अग्रिम भुगतान भले किया गया है लेकिन हिमाचल के नेता इस सहयोग के बदले भी आभार जताने की जगह किसी न किसी प्रकार केंद्र को कोसने देने के बहाने खोज लेंगे। सरकार का यह  रवैया बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

    हिमाचल को दो केंद्रीय विद्यालय देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार

    जयराम ठाकुर ने कहा कि बीते कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में देशवासियों को कुल 1.20 लाख करोड़ की सौगात दी गई है। इसी बैठक में देश भर में 57 केंद्रीय विद्यालय खोलने की स्वीकृति  दी गई। जिसमें से दो केंद्रीय विद्यालय हिमाचल के कोटखाई और पांवटा साहिब में भी खोले जाएंगे। उन्होंने केंद्र की हर नीति में हिमाचल प्रदेश को प्राथमिकता दिए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री समेत समस्त शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।

  • बद्दी अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न

    बद्दी अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न

    अस्पताल में रेटो की नई रेट लिस्ट की जारी

    बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी अस्पताल के रोगी कल्याण समिति की बैठक में अगले वित्तीय वर्ष के लिए 55 लाख का बजट दिखाया गया। जबकि 57 लाख रुपये आय दिखाई गई।  अस्पताल में बढ़ती चोरियों को देखते हुए सीसीटीवी केमरे लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। अस्पताल में केंटीन व केमिस्ट शाप बनाने का भी प्रस्ताव  पारित किया गया। पुरानी अस्पताल की बिल्डिंग को डिस्मेंटल कराने की बजाए यहां पर उसकी रिपेयर कराने के बाद प्रयोगशाला चलाने का फैसला लिया गया।  डाईलेसिस सेंटर के लिए सरकार से स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही एनएचएम से स्वीकृति लेना बाकी है।

    दून के विधायक राम कुमार चौधरी  बैठक में मुख्य अतिथि व एसडीएम संजीव धीमान की अध्यक्षता में हुई। जिसमें माडल अस्पताल को जल्द चालू करने का बात कही। विधायक ने कहा कि बद्दी का यह माडल अस्पताल बन कर तैयार हो गया है। दीवाली के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री समय देते है इसको जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। 2017 में कांग्रेस सरकार ने इसे चालू किया था लेकिन भाजपा सरकरा ने पांच साल तक कुछ नहीं किया। ठेेकेदार की देनदारी उन्होंने आने के बाद चुकाई। अब इस अस्पताल को जल्द ही सौ बेड का कर दिया जाएगा। उसके बाद यहां पर ट्रामा सेटंर व ब्लड बैंक बनाने पर विचार होगा। उन्होंने कहा कि बरोटीवाला अस्पताल को अगर सीएम या मंत्री उद्घाटन के लिए समय नहीं है तो वह स्वयं इसका उद्घाटन करेंगे।

    बैठक  में  मेडिकल प्रमाण पत्र बनाने के लिए रेट निर्धारित  किए गए। गन का लाईसेंस बनाने के लिए 700 से एक हजार रुपये किया गया। रेस्ट बढ़ाने के लिए मेडकिल छोड़ कर सभी के डेढ सौ रुपये शुल्क रखा गया है।  वही 14 विशेष श्रेणियों के लिए सभी प्रकार के टेस्ट व दवाईयां निःशुल्क रहेगी। जिसमे केंसर, टीबी, कुष्ठ रोग, एच आई वी, बीपीएल, एमएलसी, 60 वर्ष से ऊपर की आयु के व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं, एक साल की उम्र से कम आयु के बच्चे, समाज मे फैली कोई विशेष बीमारी, विधवा व अनाथ , अकेली महिला,आर बी एस के और असमान्य लोग जैसी कुल 14 श्रेणियां है। फूड लाईसेंस के लएि पांच सौ रुपये शुल्क होगा। अस्पताल की नई बिल्डिंग चालू होने के बाद यहां पर सात स्वीपर व पांच सुरक्षा कर्मी तैनात होगे। जो दिन व रात के समय में शिफ्टो में काम करेंगे। डाटा आपरेटर बढ़ाने पर भी प्रस्ताव पारित हुआ।

    एसडीएम डॉ. संजीव धीमान ने कहा कि इस अस्पताल को एक माडल अस्पताल बनाने का प्रयास होगा। जिससे रोगियों को यहां से दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट न करना पड़े। अब यहां पर स्त्री रोग विशेषज्ञ ने भी अपना कार्यभार संभाल लिया है। नए अस्पताल के अनुसार यहां पर 11 पोस्ट स्वीकृत है और 8 अभी तैनात है। तीन चिकित्सकों के पद को भरने के लिए सरकार से मांग की जाएगी।

    बैठक में डॉ. अनिल आरोड़ा, एसएमओ डॉ. महावीर, बीडीओ कुलदीप सिंह,  सहायक अभियंता  मनीष ठाकुर, बरोटीवाला से डॉ. अशीष भाटिया, प्रेस क्लब बद्दी के अध्यक्ष सचिन बैंसल, व्यापार मंडल के प्रधान मान सिंह कुंडलस, अच्छर पाल कौशल, संजीव कुंडलस, सतीश कौशल, पवन कुमार, जल शक्ति विभाग के जेई बलजीत सिंह, आईआरजी के सरदार बलजिंद्र सिंह, सुपरवाईजर ऊर्मिला, हरीश शर्मा समेत गममान्य लोग रहे।