Blog
-

Pakistan के विदेश मंत्री ने दिया विवादित बयान, बोले – ‘काबुल की चाय का खामियाजा हमें चुकाना पड़ा’
नई दिल्ली: पाकिस्तान की सियासत में इस समय बड़ा हंगामा मच गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री और उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने एक ऐसा बयान दिया है जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए हैं। इशाक डार ने कहा कि इमरान खान की सरकार के दौरान तत्कालीन आईएसआई के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद काबुल में तालिबान के कब्जे के बाद चाय पीने के लिए गए थे। इस चाय का खामियाजा अब पाकिस्तान तहरीक-ए-तालिबान के हमलों से भुगत रहा है। -

Bolero चालक को आई झपकी, सामने आ रहे ट्रक में जा घुसी, 2 की मौत
झारखंडः बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। लोगों की मदद से घायलों को तुरंत कामडारा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से सभी को रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया।
कामडारा थानेदार शशिप्रकाश ने बताया कि हादसा देर रात गुमला के कामडारा-खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर पोकला बाजार टांड़ के पास हुआ। हादसे के शिकार सभी लोग खूंटी जिले के रहने वाले हैं और रामरेखा मेला देखकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बोलेरो चालक को झपकी आने के कारण उसकी बोलेरो सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के हासा गांव निवासी 40 वर्षीय शिवदत्त मांझी और हसगंज गांव निवासी अनुज की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल लोगों में प्रभाष कुमार, रेवा गांव निवासी अमित महतो और चंद्रू राम, जामुआदाग निवासी सुनील कुमार तथा मुरहू के बांदे गांव निवासी रंजीत महतो शामिल हैं। इनमें प्रभाष कुमार की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया।
-

Jalandhar News: Civil Hospital में कर्मियों ने डॉक्टर सतिंदर बजाज पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल में दर्जा चार के कर्मियों ने मेडिकल सुपरिटेंडेंट नमिता घई से मुलाकात करके डॉक्टर सतिंदर बजाज पर गंभीर आरोप लगाए है। दर्जा चार कर्मी यूनियन के प्रधान डिंपल रहेला ने आरोप लगाए कि डॉक्टर सतिंदर बजाज द्वारा परेशान किया जा रहा है। इस दौरान उन्हें निकाले जाने की धमकी दी जा रही है। वहीं उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल का सारा काम दर्जा चार के कर्मी कर रहे है। सिविल अस्पताल की मोर्चुरी, ईसीजी सहित अन्य काम दर्जा चार के कर्मी कर रहे है।
उनका कहना हैकि दर्जा चार के कर्मियों की साफ-सफाई का ही काम है, लेकिन वह अफसरों को लेकर ईसीजी का काम भी कर रहे है, जिसको लेकर उन्होंने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में 70 से 80 सफाई कर्मी 3 शिफ्ट में काम कर रहे है। इनमें से 25 से 30 कर्मी पक्के है। उन्होंने कहा कि दर्जा चार के कर्मियों को डॉक्टर सतिंदर ब्जाज द्वारा परेशान किया जा रहा है। आरोप हैकि वह कर्मियों के गलत व्यवहार कर रहे है। उन्होंने कहा कि उनके काम के लिए मेडम को तैनात किया गया है, लेकिन उसके बावजूद डॉक्टर सतिंदर ब्जाज उन्हें परेशान करते है।
उनकी मांग है कि अगर वह अफसरों की इज्जत कर रही है तो उनका फर्ज भी है उनकी इज्जत की जाए। वहीं यूनियन प्रधान ने कच्चे कर्मियों को पक्के करने की मांग की है, पुरानी पेंशन लागू की जाए, डीए का बकाया वापिस किया जाए। वहीं दूसरी ओर मेडिकल सुपरिटेंडेंट नमिता घई ने कहा कि अस्पताल में स्टाफ की कमी है। ऐसे में दर्जा चार के कर्मी ओवर काम को महसूस कर रहे है। मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने कहा कि सिविल अस्पताल काफी बड़ा है, जहां एक हजार से 2 हजार मरीज रोजाना आते है। ऐसे में सफाई तो दर्जा चार के कर्मियों को करवानी ही पड़ती है।
मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने कहा कि सिविल अस्पताल में 550 बेड है, ऐसे में 117 सेनेटाइजर वर्कर की जरूरत है, लेकिन सरकारी वर्कर 23 उनके पास है, वहीं 48 आउटसोर्स वर्कर मौजूद है। वहीं डॉक्टर सतिंदर ब्जाज पर लगे आरोपों को लेकर कहा कि अस्पताल में गंदगी को लेकर उन्होंने साफ-सफाई को लेकर कहा था, जिसको लेकर कर्मियों को उनका व्यवहार गलत लगा। इस दौरान ईसीजी टेक्नीशियन सिविल अस्पताल में मौजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि दर्जा चार के कर्मी स्टूडेंट के साथ मिलकर ईसीजी को लेकर स्टूडेंट की मदद करते है। मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने उनके पास यूनियन ने इज्जत दी जाने को लेकर मांग रखी है। उन्होंने कहाकि वह दर्जा चार के कर्मियों को दी भी जाती है, लेकिन कई बार काम ज्यादा होने के कारण गहमा-गहमी हो जाती है।
-

Punjab News: बाढ़ पीड़ितों के मुआवजे को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल का आया बयान, देखें वीडियो
अमृतसरः शहर के अजनला अधीन आते कई गांवों में हाल ही में आई बाढ़ से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इस नुकसान की भरपाई के लिए पंजाब सरकार ने मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने चक डोक, चक फूला, कोटली जमीत सिंह, रमदास, कत्तले नंगल और सोहल आदि गांवों के बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजे के चेक वितरित किए। धालीवाल ने बताया कि आज लगभग 450 किसानों को मुआवजा दिया गया, जिसकी कुल राशि लगभग 65 लाख रुपये है जिन गांवों की रिपोर्ट और मामले तैयार हो चुके हैं, उन्हें तुरंत भुगतान किया जा रहा है। शेष पीड़ितों के मामले तैयार होने के बाद अगले सप्ताह फिर से मुआवजा वितरित किया जाएगा।
धालीवाल ने आश्वासन दिया कि कोई भी पीड़ित मुआवजे से वंचित नहीं रहेगा। अगर किसी किसान का मामला बैंक खाते या दस्तावेजों के कारण रुका हुआ है, तो वह सीधे एसडीएम कार्यालय से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने निर्देश दिया है कि फसलों, घरों या पशुओं को हुए नुकसान के लिए हर पीड़ित को मुआवजा दिया जाए। सरकार किसानों के साथ खड़ी है और बाढ़ प्रभावित परिवारों को सांत्वना देने के लिए यह मुआवजा जरूरी है।
-

Jalandhar News: 2 जगहों पर भीषण सड़क हादसे, महिला सहित 2 ने गंवाई जान
जालंधरः सड़क किनारे खड़ी कार को एक टिप्पर ने टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि एक महिला की मौत हो गई। हादसा एनआईटी के सामने हुआ। मृतक की पहचान 62 वर्षीय नगीना के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार जम्मू में कार्यरत सेना के हवलदार सुनील सिंह छुट्टी पर ब्यास आया था। वह अपनी पत्नी शालू, बच्चों दानिश और नंदिनी के साथ एक रिश्तेदार नगीना को लेकर ब्यास से जालंधर आ रहे थे।
एनआईटी के पास बच्चे को टॉयलेट आई तो हवलदार सुनील सिंह ने गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर दी। इसी दौरान, पीछे से आ रहे टिप्पर ने कार को टक्कर मारी। जिससे कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। हादसे में नगीना की मौके पर ही मौके हो गई। वहीं नंदिनी और दानिश समेत चालक की पत्नी शालू भी घायल हो गईं। मृत महिला मूल रूप से जम्मू की रहने वाली थीं और ब्यास में एक निजी कंपनी में स्वीपर थीं। नगीना अकेली ही रहती थीं। मौके पर पहुंचे सड़क सुरक्षा फोर्स के इंस्पेक्टर सतपाल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मकसूदां थाने को दे दी गई है। चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
वहीं जालंधर-भोगपुर हाईवे पर किशनगढ़ के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे शकरकंदी बेच रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई है। एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि कार अनियंत्रित होने की वजह से हादसा हुआ। मृतक की पहचान कुमार पाल निवासी प्रतापपुरा के रूप में हुई है। वहीं कार चालक अनिल महाजन को मौके पर काबू कर लिया गया। पुलिस ने मृतक की लाश को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
-

Jalandhar News: व्यक्ति के सिर पर पत्थर और सरिये से किया हमला, हुई मौत, देखें CCTV
जालंधर, ENS: न्यू संतोखपुरा गुरु रविदास गुरुद्वारा 9 नंबर गली में स्थित दीवाली की रात व्यक्ति को रिश्तेदार त्यौहार के दिन मस्ती करने के लिए ले गए। जहां 7 हमलावारों ने मिलकर व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई कर मौके से फरार हो गए। घायल व्यक्ति के सिर पर गहरी चोट आने के बाद परिजन उपचार के लिए उसे रूबी अस्पताल ले गए। जहां आज उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई।
मृतक की पहचान 49 वर्षीय बिरजू राम के रूप में हुई है। मृतक के बेटे ने कहा कि दीवाली की रात उसके घर पर मम्मी की बुआ के 4 लड़के आए थे। जो उसे खाने पीने के बहाने घर से ले गए। मृतक के बेटे ने कहाकि उसके पिता शराब का सेवन नहीं करते थे, लेकिन फिर भी उसे अहाते पर जबरदस्ती रिश्तेदार कृष्णा, लक्ष्मण, बबलू और प्रेम ने शराब पिलाई। जिसके बाद दीवाली की रात पिता 11.50 बजे सड़क पर टहल रहे थे। इस दौरान ऑटो में सवार होकर सन्नी, मनी और प्रदीप आए। जहां तीनों की बिरजू राम के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई। जिसके बाद सन्नी और मनी ने 10 किलों के वजन के पत्थर से बिरजू राम के सिर पर हमला किया। वहीं प्रदीप ने सरिये से हमला कर दिया। इस घटना के दौरान कृष्णा, लक्ष्मण, बबलू और प्रेम वहीं पर मौजूद थे। घटना को अंजाम देने के बाद सातों लोग मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने कहा कि इस घटना के बाद उन्होेंने थाना 8 की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। जहां थाना 8 के एएसआई जगदीश ने 28 अक्टूबर को एफआईआ दर्ज की। वहीं आज अस्पताल में उपचार के दौरान बिरजू राम की मौत हो गई। मृतक के बेटे ने बताया कि उसके पिता के सिर पर गहरी चोटे आने से सिर की हड्डी टूट गई। जहां डॉक्टरों द्वारा पिता के सिर का ऑपरेशन किया गया। लेकिन आज बिरजू राम की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाए है कि पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है और ना ही पुलिस उनकी बात सुन रही है। जिसको लेकर मृतक के परिजनों ने प्रशासन ने इंसाफ की गुहार लगाई है।व्यक्ति के सि/र पर प*त्थर और स*रिये से किया हम/ला, हुई मौ/त, देखें CCTV#PunjabNews #MurderCase #CCTVFootage #CrimeNews #BrutalAttack #ViralVideo #LawAndOrder #PunjabPolice #BreakingNews #SeeVideo pic.twitter.com/iQgKiVvxCh
— Encounter India (@Encounter_India) November 6, 2025 -

Punjab News: इस इलाके में गौवंश को मारने की कोशिश, गौरक्षा संगठनों ने जताया विरोध, देखें वीडियो
अमृतसरः शहर के गुरबख्श नगर में एक बछड़े को दरांती से मारने की कोशिश करने की घटना सामने आई है, जिसके बाद इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। बछड़े के शरीर पर दराती से काटने के कई निशान पाए जाने के बाद राष्ट्र गौरक्षा महासंघ और शिवसेना से जुड़े नेता मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर विरोध जताया।
शिवसेना नेता मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें सुबह फोन पर सूचना मिली कि एक बछड़े को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। उनका कहना है कि इलाके में पहले भी ऐसे 2 और मामले सामने आ चुके हैं, हालांकि इन आरोपों की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
राष्ट्र गौ रक्षा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रोहन मेहरा ने बताया कि बछड़े की हालत बेहद गंभीर है और पशुपालन विभाग को इलाज के लिए सूचित कर दिया गया है। घटना की पूरी जांच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि गुरबख्श नगर में ही एक ही कमरे में करीब 15-20 मुस्लिम रह रहे हैं जिनका कोई पहचान पत्र भी नहीं है और शायद वो अवैध तौर पर ही यहां रह रहे हैं जिनकी जांच होनी चाहिए और उनकी पहचान सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस बीच, इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिली है कि बछड़े को दराती से काटा गया है। मामले की जांच की जा रही है। जानकारी जुटाने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, बछड़े का इलाज चल रहा है और प्रशासन घटना पर नजर रखे हुए हैं।
-

Jalandhar News: रोडवेज ड्राइवर की हत्या मामले में बसों का चक्का जाम, देखें वीडियो
ड्राइवरों-कंडक्टरों ने मृतक का शव रोड पर रख की परिवार को नौकरी देने की मांग
जालंधरः पिछली दिनी रोडवेज डिपो के ड्राइवर जगजीत की कुराली में रॉड मारकर हत्या कर दी थी। जिसको लेकर आज जालंधर रोडवेज डिपो के ड्राइवरों-कंडक्टरों ने बसें रोक रोष जताया। वहीं मृतक के शव को रोड पर रख परिवार को आर्थिक सहायता और नौकरी देने की मांग की जा रही है। पंजाब रोडवेज में काम करते कच्चे मुलाजिमों की यूनियन के सीनियर मीत प्रधान चानण सिंह का कहना है कि अगर सरकार ने जगजीत सिंह के परिवार को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपए की सहायता देने का ऐलान न किया तो प्रदर्शन तेज करते पूरे पंजाब के सभी 27 डिपो की रोडवेज बसें रोकेंगे। उन्होंने कहा कि नवंबर 2024 में प्रशासन ने सैलरी में 6 फीसदी इंक्रीमेंट दिया था। यह इंक्रीमेंट 35 रुपए के करीब मिला। इसके बदले हमारी ESIC बंद कर दी। इसके बाद से हमारे 27 डिपो के कच्चे ड्राइवर-कंडक्टर बिना इंश्योरेंस क्लेम सिक्योरिटी के काम कर रहे हैं। एक साल से करीब 7 हजार ड्राइवर-कंडक्टरों की ESIC स्कीम बंद है। साल के अंदर 10 के लगभग ड्राइवर-कंडक्टर साथियों की हादसों में जान जा चुकी है। जालंधर डिपो में ही 150 ड्राइवर हैं। किसी को भी ESIC का फायदा नहीं मिल रहा। न तो हमारे बिल पास हो रहे हैं और न ही कोई सहूलियत मिल रही है। अगर ये ESIC स्कीम बंद न होती तो परिवार खर्च का क्लेम कर सकते थे। बीते 6 महीने में ही पठानकोट, फिर बटाला, अमृतसर और अब जालंधर के ड्राइवर साथी की मौत हो गई। किसी को भी ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की तरफ से कोई पैसा नहीं दिया गया। अगर उसके पास ESIC स्कीम होती तो परिवार को डेथ पर 3 लाख रुपए और जितनी सैलरी थी, उसके बराबर पेंशन मिलती। आज हमें जगजीत के लिए धरना देना पड़ रहा है। परिवार के लिए मुआवजे की मांग करनी पड़ रही है। बसें रोकनी पड़ रही हैं। -

PM Modi से मिलने दिल्ली पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, प्रधानमंत्री को दिया खास तोहफा
नई दिल्ली: बीते दिन महिला वर्ल्ड कप की विजेता भारतीय क्रिकेट टीम ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम को एक खास जर्सी भी भेंट की। इस जर्सी पर लिखा था – नमो 1 । इस जर्सी को पूरी टीम ने साइन किया था ऐसे में यह पीएम के प्रति सम्मान और आभार का प्रतीक थी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आवास लोक कल्याण मार्ग पर टीम का स्वागत किया और इस ऐतिहासिक जीत का जश्न भी मनाया। Read in English:PM Modi Meets Women’s World Cup Champions, Lauds Team’s Spirit and Resilience
पीएम मोदी के साथ टीम इंडिया ने की खास बातचीत
बीते दिन हुई इस मुलाकात में पीएम ने सभी खिलाड़ियों के साथ बात की। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने याद किया कि 2017 में भी टीम ने पीएम से मुलाकात की थी परंतु उनके पास ट्रॉफी नहीं थी। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि इस बार हम ट्रॉफी के साथ आपको मिले हैं और हम चाहते हैं कि आगे भी बार-बार ऐसे मौके आएं।Every Indian feels immense pride in Team India’s World Cup victory. It was a delight interacting with the women’s cricket team. Do watch! https://t.co/PkkfKFBNbb
— Narendra Modi (@narendramodi) November 6, 202552 रनों से हराकर जीता महिला वर्ल्ड कप का खिताब
कप्तान हरमनप्रीत कौर के मार्गदर्शन में भारत की महिला खिलाड़ियों ने रविवार को इतिहास रच दिया। टीम ने नवी मुंबई में हुए रोमांचक और उच्च स्कोर वाले फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर अपना पहला महिला वर्ल्ड कप जीता। यह जीत उनकी सालों की मेहनत, संघर्ष और असफलताओं के बाद हासिल हुई ऐतिहासिक उपलब्धि थी हालांकि पीएम मोदी फाइनल मैच के दौरान मैदान पर मौजूद नहीं थे परंतु उन्होंने देश के साथ मिलकर इस जीत का जश्न मनाया और ट्विटर पर टीम को खास बधाई दी थी। उपकप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि पीएम के शब्द बहुत ही प्रेरणादायक होते हैं। वे हमेशा टीम के लिए प्रेरणा का स्त्रोत रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत की महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं और इसके पीछे पीएम का निरंतर प्रोत्साहन शामिल है। दीप्ति शर्मा ने कहा कि वे इस मुलाकात का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। उन्होंने बताया कि 2017 में पीएम ने कहा था कि – मेहनत करते रहो एक दिन सपना पूरा होगा। दीप्ति ने कहा कि यह सपना अब सच हो गया है। बातचीत के दौरान पीएम ने दीप्ति की जय श्री राम वाली इंस्टाग्राम पोस्ट और उनके हाथ पर बने भगवान हनुमान के टैटू का भी जिक्र किया। दीप्ति ने इस पर मुस्कुराते हुए कहा कि उनकी आस्था ही उन्हें आतंरिक तौर पर शक्ति देती है। -

Punjab News: शादी में सूट-बूट पहने चोर गहने लेकर हुए फरार, देखें CCTV
अमृतसरः जिले में अमृतसर-वल्ला बाईपास स्थित मैरिज पैलेस मैरी-बेला में शादी समारोह के दौरान सूट-बूट पहने युवकों द्वारा गहने चुराने की घटना सामने आई है। जहां 2 युवक गहनों व शगुन के पैसों से भरा बैग चुराकर मौके से फरार हो गए। दरअसल, घटना के दौरान परिवार खुशियां मना रहा था, जैसी ही गहनों से भरे बैग के गायब होने का पता चला तो परिवारों के बीच मायूसी छा गई। जिसके बाद परिजनों ने पैलेस में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बैग उठा भागता दिखा, जबकि एक अन्य संदिग्ध भी कैमरे में कैद हुआ। परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आगे कीजांच शुरू कर दी है।
परिवार के अनुसार पैलेस में शाम के समय शादी समारोह अंतिम पढ़ाव में था। इसी दौरान तकरीबन 5.30 बजे शोर मचा कि गहनों व पैसों से भरा बैग चोरी हो चुका है। शादी में अफरा-तफरी मच गई। मैरिज पैलेस के सीसीटीवी खंगालने शुरू किए। आधा घंटे की सर्च के बाद संदिग्ध सीसीटीवी में दिखे। लड़का व लड़की दोनों पक्षों ने आरोपियों को पहचानने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जब सीसीटीवी खंगाला तो साफ दिखा कि दोनों आरोपी तकरीबन डेढ़ घंटे तक शादी समारोह में घूम रहे थे। इतने समय उन्होंने पैसों से भरे बैग की पहचान की और रेकी व प्लान तैयार किया।
जब शादी अंतिम पढ़ाव पर थी और सभी थक चुके थे व जाने की तैयारी में थे, तभी आरोपियों ने इस घटना का अंजाम दिया। चोरों के हौंसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने परिवार के बीचों बीच रखे बैग को चलाकी से उठाया और चलते बने। जबकि आसपास लोग बैठे थे और बैग के बिल्कुल पास तीन महिलाएं आपस में बात करती देखी जा सकती है। चोर पीछे से आया, बैग पर हाथ डाला और साथ ले गया।