Blog

  • Punjab की बेटी ने CA Exam के All India Top 10 Rank में बनाई जगह, सुनाई मेहनत की दास्तां, देखें वीडियो

    Punjab की बेटी ने CA Exam के All India Top 10 Rank में बनाई जगह, सुनाई मेहनत की दास्तां, देखें वीडियो

    बटालाः पंजाब के बटाला शहर में रहने वाली मान्या सेठ भारत की शीर्ष चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में उभरी है। उसने पूरे भारत में CA परीक्षा में 10वां रैंक हासिल करके अपने माता-पिता व इलाके का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के बाद मान्या सेठ के घर बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी है। पूरे परिवार में खुशी का माहौल है और उन्होंने अपनी बेटी को हमेशा तरक्की करने का आशीर्वाद दिया।

    बातचीत के दौरान मान्या ने कहा कि आज वह बहुत खुश है कि उसने अखिल भारतीय स्तर पर 10वीं रैंक प्राप्त की है। लगभग 1 लाख युवा लड़के-लड़कियों ने CA की परीक्षा दी थी जिसमें करीब 11 हजार विद्यार्थियों ने ही परीक्षा पास की और उसमें 10वां रैंक हासिल करना उनके लिए बहुत बड़ी बात है। उन्होंने बताया कि वह रोजाना लगातार कई घंटे पढ़ाई करती थी और सिर्फ कुछ खाने के लिए ही उठती थी। उन्होंने कई फैमिली फंक्शन भी मिस किए और दोस्तों के साथ भी कहीं नहीं जाया करती थी और सभी पार्टियों पर भी जाने से परहेज किया और कड़ी मेहनत का आज उन्हें ये खूबसूरत फल मिला है जिससे वह बहुत खुश है। उनके पिता जो सीए हैं उन्हीं से प्रेरणा मिली थी कि एक दिन सीए बनना है और आज उनका ये सपना सच हो गया है।

    वहीं मान्या के पिता ने कहा कि आज उनका सिर गर्व से ऊंचा हो गया है कि उनकी बेटी ने इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने बताया कि वह खुद भी CA हैं, लेकिन इस समय उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है जबकि उनकी बेटी ने उनसे भी कई गुना ज्यादा तरक्की हासिल की है। इसके साथ ही मान्या की मां ने कहा कि वह हमेशा उसके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहती थी कि वह सिर्फ पढ़ाई करती है और किसी से बात भी कम ही करती हैं और खाने पर भी ज्यादा ध्यान नहीं देती है, परन्तु आज जब उसने इतनी बड़ी सफलता हासिल की है तो आज उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने साबित कर दिया है कि बेटियां बेटों से कम नहीं होती हैं।

  • Punjab News: कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग को मिली जान से मारने की धमकी, गैंगस्टर सहित 3 पर FIR दर्ज

    Punjab News: कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग को मिली जान से मारने की धमकी, गैंगस्टर सहित 3 पर FIR दर्ज

    तरनतारनः पंजाब में तरनतारन में उपचुनाव को लेकर जहां सियासत गरमाई हुई है। वहीं कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग द्वारा गृह मंत्री बूटा सिंह को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद विपक्ष लगातार कांग्रेस पार्टी पर निशाने साध रही है। इसी बीच पंजाब कांग्रेस के प्रधान व लुधियाना सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को परिवार समेत जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है।

    बताया जा रहा हैकि राजा वडिंग, उसके परिवार और सीनियर कांग्रेस नेता राजबीर भुल्लर को जान से मारने की धमकी मिली है। कांग्रेस के सीनियर नेता राजबीर सिंह भुल्लर ने पुलिस को शिकायत दी कि उन्हें 31 अक्तूबर को विदेशी नंबर से वॉट्सऐप कॉल आई। उसमें कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और उन्हें यानी राजवीर सिंह भुल्लर को जान से मारने की धमकी दी गई। भुल्लर ने बताया कि उसके बाद दिन में एक वॉयस मैसेज आया। जिसमें कहा गया कि राजा वड़िंग और उसके परिवार को तो खत्म करना ही है।

    उसके साथ अब राजबीर भुल्लर को भी नहीं छोड़ेगा। जिसके बाद भुल्लर ने तरनतारन के SSP को इस मामले की शिकायत दी। इस धमकी को वड़िंग के उसी बयान से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस की तरफ से अभी इस मामले में खुलकर कुछ नहीं कहा गया है। इस धमकी के बाद कांग्रेस नेता राजबीर भुल्लर ने एसएसपी से सुरक्षा मांगी है। इस मामले में पाकिस्तान बैठे गैंगस्टर व आतंकी हरविंदर रिंदा और 2 अन्य लोगों के खिलाफ तरनतारन में FIR दर्ज कर ली गई है। राजा वड़िंग ने कुछ समय पहले चुनाव प्रचार के दौरान सवाल उठाए थे कि गैंगस्टर चुनाव में धमका रहे हैं।

  • Punjab News: चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 नेपाली गिरफ्तार, स्कूटी बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 नेपाली गिरफ्तार, स्कूटी बरामद, देखें वीडियो

    मोहालीः आईटी सिटी थाना पुलिस को चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 2 नेपाली लोगों को गिरफ्तार किए गए। जानकारी देते डीएसपी हरसिमरण सिंह बल ने बताया कि उक्त आरोपियों की ओर से ऐरो सिटी आईटी सिटी में लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा था।

    हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि आरोपियों की पहचान रमेश बहादुर और दीपक के रूप में हुई है। दोनों नेपाल के रहने वाले है। फिलहाल यहां किराय पर रह रहे थे। पुलिस टीम ने नाका लग रहा था। इस दौरान दोनों आरोपी पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगे थे। जिसके बाद तुरंत टीम ने मौके पर पकड़ लिया।

    अमित खन्ना ने पुलिस को चोरी संबंधी शिकायत दी थी, जिसको लेकर पुलिस ने केस दर्ज किया था। फिलाहल आरोपियों से 2 स्कूटी बरामद हुई है। जिस पर वह चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों पर कई अन्य मामले भी दर्ज है। आरोपी दिन में रेकी करते थे, रात को चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी नशा करने के आदी भी है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है, जहां सामान आगे बेचा गया है, उनकी भी पहचान की जा रही है।

  • Punjab News: 2 पक्षों में हुए विवाद में चली गोलियां, 3 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 पक्षों में हुए विवाद में चली गोलियां, 3 घायल, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अन्य वीआईपी व्यक्तियों के आने के कारण शहर पुलिस छावनी बनी हुई है। शहर में भारी पुलिस फोर्स तैनात होने के बावजूद मोहकमपुरा इलाके कृष्णा नगर में दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद में दोनों पक्षों द्वारा गोलियां चलाई गई। दो पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर गोलियां चलाने के मामले में 3 व्यक्ति घायल हो गए। घायलों की पहचान विशू मनप्रीत और देव के रूप में हुई है।

    तीनों घायल व्यक्ति कृष्णा नगर के निवासी हैं। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों का अस्पताल में इलाज कराया गया है। मामले की सूचना मिलते ही एसीपी गगनदीप सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। एसीपी ने बताया कि एक पक्ष ने लाइसेंसी पिस्टल का इस्तेमाल किया है, जबकि दूसरे पक्ष के हथियारों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: देसी कट्टा और कारतूस के साथ तीन युवक गिरफ्तार

    Jalandhar News: देसी कट्टा और कारतूस के साथ तीन युवक गिरफ्तार

    जालंधरः बस्ती दानिशमंदा चौक में देर रात 10:30 बजे क्राइम ब्रांच की टीम ने तीन युवकों को शक के आधार पर रोक कर तलाशी ली। युवकों से देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने उन्हें मौके पर गिरफ्तार कर लिया है।

    क्राइम ब्रांच के एएसआई गुरचरण सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान उन्हें सूचना मिली थी कि बस्ती दानिशमंदां चौक के पास तीन युवक तेजधार हथियार और वेपन के साथ खड़े हैं। जब चौक के पास पहुंचे तो तीनों युवकों से पूछताछ की और तलाशी के दौरान तेजधार हथियार और वेपन बरामद किया।

    तीनों युवकों की पहचान कुश, लक्की लाहौरिया और रितिक पंडित निवासी घास मंडी के रूप में हुई है। थाना पांच की पुलिस को इस बारे में सूचना दे दी गई है। वहीं पकड़े गए युवकों से गहराई से पूछताछ की जाएगी कि कहीं कोई वारदात को अंजाम तो नहीं देने जा रहे थे।

  • Jalandhar News: Car के Sunroof से बाहर निकल बच्चों ने दौड़ाई कार, पुलिस ने काटा मोटा चालान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Car के Sunroof से बाहर निकल बच्चों ने दौड़ाई कार, पुलिस ने काटा मोटा चालान, देखें वीडियो

    जालंधरः जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर दौड़ती कार से बच्चे सनरूफ के बाहर निकल गए। कार की स्पीड लगभग 70 किलोमीटर प्रति घंटा थी। बच्चे 15 किलोमीटर के लगभग कार के सनरूप से बाहर रहे। इसका किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार को नंबर से ट्रेस कर लिया। हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने कार को पकड़ा और चालक को डांट लगाई। इसके बाद 5 हजार रुपए का चालान काटा गया।

    बच्चों की कार के सनरूफ से बाहर आकर सफर करने की ये घटना कमिश्नरेट पुलिस के इलाके कैंट के पास की है। एक राहगीर ने हाईवे पर दौड़ती कार के सनरूप से बाहर खड़े बच्चों का ये वीडियो बनाकर पुलिस को भेजा था। वीडियो मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कार के नंबर के जरिए चालक की जानकारी जुटाई। ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि जैसे ही उनके पास वीडियो आया तो उन्होंने कार को ट्रेस कर तुरंत रुकवा लिया। इसके बाद चालक को समझाया गया। हाईवे पर दौड़ती कार के सनरूफ से बाहर छोटे-छोटे बच्चे खड़े थे। किसी की उम्र 8 तो किसी की 10 साल है। झटका लगने पर ये बाहर गिर सकते थे। किसी की जान जाने से ये खतरनाक साबित हो सकता था।

  • Stock Market में मिलीजुली शुरुआत, FMCG और IT शेयर में खरीदारी

    Stock Market में मिलीजुली शुरुआत, FMCG और IT शेयर में खरीदारी

    बिजनेसः शेयर बाजार में आज फ्लैट ओपनिंग देखने को मिली। बीएसई बेंचमार्क इंडेक्स 57.54 अंक चढ़कर 83,516.69 के लेवल पर खुला, जबकि मंगलवार को 83,459.15 के लेवल पर बंद हुआ था। वहीं, NSE बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 आज 4 अंकों की गिरावट के साथ 25,593.35 के लेवल पर ओपन हुआ। मंगलवार को निफ्टी 50 इंडेक्स ने 25,597.65 के लेवल पर क्लोजिंग दी थी।

    इन शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल
    गुरुवार को सुबह 9:30 बजे सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में सबसे अधिक उछाल एशियन पेंट्स के शेयरों में देखने को मिला है। यह 4.70 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में करीब 2 प्रतिशत की तेजी देखी जा रही है। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयरों में करीब 1.5 प्रतिशत का उछाल आया है, जबकि SBI में 1.34 प्रतिशत और L&T के शेयरों में 1 प्रतिशत से अधिक का उछाल दर्ज किया गया है।

    ओरक्ला इंडिया की हो सकती है धमाकेदार लिस्टिंग
    शेयर बाजार में आज ओरक्ला इंडिया के शेयर लिस्टिंग के लिए तैयार हैं। MTR फूड्स की पैरेंट कंपनी ओरक्ला इंडिया लिमिटेड के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे। ओरक्ला इंडिया का GMP अच्छी लिस्टिंग की ओर इशारा कर रहा है। यानी निवेशकों को सेकेंड्री मार्केट में शेयर लिस्ट होने के बाद अच्छा मुनाफा मिल सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि मार्केट की मौजूदा स्थिति सुस्त होने के बावजूद शेयरों की शुरुआत शानदार रहेगी।

    ओरक्ला इंडिया लिमिटेड के शेयर ग्रे मार्केट में 66 रुपये प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। यानी ओरक्ला इंडिया का GMP 66 रुपये प्रति शेयर है। इस आधार पर आज शेयरों की लिस्टिंग 796 रुपये के आसपास हो सकती है। यह आईपीओ के अपर प्राइस बैंड 730 रुपये से 9 प्रतिशत अधिक है। हालांकि, GMP पूरी तरह से मार्केट की मौजूदा स्थिति पर निर्भर करता है।

  • बड़ा हादसा : 6 छात्राओं को रोडवेज बस ने कुचला, एक का कुचला गया पेट

    बड़ा हादसा : 6 छात्राओं को रोडवेज बस ने कुचला, एक का कुचला गया पेट

    यमुनानगर : हरियाणा में यमुनानगर जिले के प्रतापनगर में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। प्रतापनगर बस स्टैंड पर काफी स्टूडेंट्स अपने स्कूल-कॉलेज जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। तभी पांवटा साहिब से दिल्ली जाने वाली बस पहुंची। इस दौरान बस में सवार होने की जल्दबाजी में कई स्टूडेंट्स नीचे गिर गईं। इस दौरान 6 छात्राएं बस के नीचे कुचली गईं। बस का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। बताया जा रहा है कि एक छात्रा का पेट पूरी तरह से कुचला गया। बाकियों के भी काफी चोटें आई हैं।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस अभी पूरी तरह रुकी नहीं थी। इसी बीच स्टूडेंट्स की भीड़ उसमें चढ़ने लगीं। बस ने जैसे ही टर्न लिया, अचानक धक्का लगा और छात्राएं नीचे गिरीं। 6 स्टूडेंट बस के पिछले टायरों के नीचे आकर कुचली गईं। इनमें गांव कुटीपुर की आरती, प्रताप नगर की अर्चिता, टिब्बी की रहने वाली मुस्कान, बहादुरपुर की निवासी संजना और प्रतापनगर की रहने वाली अंजलि व अमनदीप शामिल हैं। इनमें से 3 की हालत गंभीर है। इन्हें पहले प्रतापनगर के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद यमुनानगर रेफर कर दिया गया।

  • आज का राशिफल, 6 नवंबर 2025

    आज का राशिफल, 6 नवंबर 2025

    आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 2 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 2 बजकर 41 मिनट तक वरियान योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 28 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज अशून्यशयन व्रत है।

    मेष राशि: आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। आज घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन से रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। यह समय अपने व्यवहार और पिछले समय में की गई गलतियों में सुधार लाने का है। आप मजबूती के साथ एक नई शुरुआत करेंगे और सफलता भी मिलेगी। आज आप किसी काम के लिए नई योजना पर विचार भी कर सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

     

    वृष राशि: आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियां रहेगी। कर्म से ही भाग्य को भी बल मिलता है, लिहाजा आपका कर्म प्रधान होना आपको अधिक सकारात्मक बनाएगा। छात्रों को अपने पढ़ाई के अनुकूल परिणाम सामने आएंगे। मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। आपका कही फंसा हुआ पैसा आज आपको वापिस मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

     

    मिथुन राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज कारोबार में छोटी-छोटी बारीकियां समझना जरूरी है। आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। प्रतिस्पर्धा का नकारात्मक असर आपकी कार्यप्रणाली पर भी पड़ेगा। घबराने की बजाय हिम्मत से काम लेंगे तो समस्या सुलझ जाएगी। आज आपकी खास इच्छा पूरी होने की उम्मीद है। ऑफिस में अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफ़ा करेगा। संतान संबंधी महत्वपूर्ण कार्य आज संपन्न हो सकता है।

     

    कर्क राशि: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी इसलिए पूरी ऊर्जा के साथ अपने काम पर ध्यान देंगे। हालांकि आपकी मेहनत से परेशानी हल हो जाएंगी। घर के रख रखाव अथवा नवीनीकरण संबंधी काम चल रहा है, तो वास्तु नियमों का पालन करना फायदेमंद रहेगा। आपकी संतान को सफलता मिलने से घर में खुशियां बढ़ेंगी। बच्चों के बेहतर करियर के लिए आप किसी अच्छे एक्सपर्ट से सलाह ले सकते है।

     

    सिंह राशि: आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। आज बिजनेस में मौजूदा काम ही पूरे करेंगे। भविष्य को लेकर बनाई योजनाएं सफल होंगी। मिलकर किये गए कामों में मुनाफा होने के योग है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को करने में अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। आज आपको दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। इस राशि के कपड़ा व्यापारियों को आज विशेष रूप से सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

     

    कन्या राशि: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज बाहरी लोगों का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत तथा पारिवारिक व्यवस्था पर ना पड़ने दे। पारिवारिक अथवा सामाजिक गतिविधियों में अपने निर्णय को ही सर्वोच्च रखें । रिश्तेदारों के साथ मेल-मुलाकात करते समय व्यवहार में सौम्यता भी रखना जरूरी है। घर पर रिश्तेदारों के आगमन से कुछ खास काम रुक सकते हैं। आज घर पर मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिससे लोगों का आना जाना लगा रहेगा।

     

    तुला राशि: आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे, जो आपके लिए लाभदायक साबित होगा। आज आप अपनी पारिवारिक व व्यावसायिक जिम्मेदारियों को बखुबी अंजाम देंगे। यश कीर्ति और मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों का अपनी पढ़ाई पर ध्यान बना रहेगा। आज आपके रुके हुए कामों को पूरा करने का अच्छा समय है। आपके पिता जी आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपको सजेस्ट करेंगे।

     

    वृश्चिक राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज घर में रिश्तेदारों की आवाजाही रहेगी, जिससे घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने का प्रयास सफल रहेगा। प्रभावशाली लोगों के साथ जान-पहचान बढ़ेगी, जो कि आगे चलकर आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती हैं। आज नये बिजनेस की प्लानिंग करेंगे। आज आप परिवार वालों के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। आज स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और स्वास्थ्य बेहतर बनेगा।

     

    धनु राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी दिनचर्या व्यवस्थित बनी रहेगी। प्रॉपर्टी संबंधी मामला रुका हुआ है, तो उसको हल करने का उचित दिन है। किसी खास व्यक्ति द्वारा आपको उचित सलाह भी मिलेगी। आपके सहज और उत्तम स्वभाव की वजह से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आज घर में नन्हे मेहमान के आने की सम्भावना बन रही है। जीवनसाथी के साथ
    आप भगवान के दर्शन करने जायेंगे।

     

    मकर राशि: आज आपका दिन उत्तम रहेगा। पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं से आज कुछ राहत मिलेगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए जो प्रयास किए हैं, उसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे। आज समाज में भी आपकी छवि निखरेगी। माता जी के स्वास्थ्य में आज पहले से बेहतर सुधार आयेगा। आज आप नया काम सीखेंगे जिसका भविष्य में आपको फायदा होगा। व्यापार रोज की अपेक्षा अच्छा चलेगा। लवमेट से उपहार मिलेगा।

     

    कुंभ राशि: आज आप अपने कार्यों में बहुत हद तक सफल रहेंगे। आज किसी समारोह अथवा सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा। आपकी शिक्षा अथवा करियर से संबंधित रुकावटें दूर होंगी। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन खुश खबरी मिल सकती है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा बेहतर होगा। आपको माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है।

     

    मीन राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज किसी विशेष प्रयास कोलेकर आपको अति आत्मविश्वासी होने से बचना चाहिए। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने घर परिवार पर ना होने दें। बेहतर होगा कि घर की सभी समस्याएं आपस में ही बैठकर सुलझाने का प्रयास करें। आज आप टेक्नीकल वर्क सीख सकते है, जिसका आपको भविष्य में बेहतर लाभ होगा। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों का उनकी मनपसन्द जगह पर ट्रान्सफर होने की सम्भावना बन रही है।

  • Instagram में अब यूजर्स को मिलेगा ये स्पेशल Option, लाखों लोग कर पाएंगे Explore

    Instagram में अब यूजर्स को मिलेगा ये स्पेशल Option, लाखों लोग कर पाएंगे Explore

    टेक्नोलॉजी: इंस्टाग्राम एक ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसको लाखों यूजर्स इस्तेमाल करते हैं। रील्स फीचर के जरिए लोग काफी फेम भी कमा रहे हैं। अभी तो यदि आप इंस्टाग्राम खोलते हैं तो इसका एलगोरिद्म अपने हिसाब से ही रील्स दिखाता है। कई बार आपको उन टॉपिक्स पर भी रील दिख जाती है जिनमें आपकी बिल्कुल दिलचस्पी नहीं होती लेकिन अब यह बदलने वाला है। इंस्टाग्राम जल्द ही एक नए फीचर को टेस्ट कर रही है। इसके आने के बाद अब यूजर्स अपनी रील्स और एक्सप्लोर फीड का कंटेंट अपनी मर्जी के हिसाब से बदल पाएंगे। अभी इस टेस्टिंग की शुरुआत ही हुई है और कुछ यूजर्स को यह फीचर दिया गया है।

    यूजर्स चुन पाएंगे अपने इंटरस्ट का टॉपिक

    इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोस्सी ने बताया है कि यूजर्स को एल्गोरिद्म को बदलने के लिए नया टेस्ट शुरु किया जा रहा है। इसमें यूजर अपनी मर्जी के टॉपिक एड और डिलीट कर पाएंगे। पहले यह फीचर रील्स पर आएगा और फिर बाद में इसे एक्सपलोर फीड के लिए भी रोल आउट कर दिया जाएगा।

    इस तरह करेगा काम

    जानकारी के अनुसार, यह फीचर रोल आउट होने के बाद यूजर यह सेट कर पाएंगे कि वो अपने फीड में किस टॉपिक से जुड़ी रील्स कम या ज्यादा देखना चाहेंगे। इससे लोगों को इंस्टाग्राम पर कंटेट मैनेज करने का भी ज्यादा कंट्रोल मिलेगा। पिछले कुछ समय से इंस्टाग्राम अपने रिकमंडेशन सिस्टम को पारदर्शी बनाने की कोशिश कर रहा है और यह ताजा फीचर उसी पहल का हिस्सा होगा। पिछले कुछ सालों में कंपनी ने सेंसिटिव कंटेंट को लिमिट करने, पैरेंटल कंट्रोल को फाइन-ट्यून करने और अनावश्य पोस्ट को हाइड करने के साथ-साथ कई ऑप्शन दिए हैं।

    हिस्ट्री फीचर किया इंस्टाग्राम ने रोल आउट

    अब हाल ही में इंस्टाग्राम ने वॉच हिस्ट्री का फीचर रोल आउट किया है। इस फीचर में यूजर्स अपनी पहले देखी गई रील्स को दोबारा देख पाएंगे। इसमें डेट, वीक, महीने और यहां तक कि किसी स्पेसिफिक डेट की देखी गई रील को ढूंढने का ऑप्शन भी मिलेगा।