Blog

  • जालंधर : ताले टूटने के बाद डाकखाना हुआ बंद, लोगों में रोष, देखें वीडियो

    जालंधर : ताले टूटने के बाद डाकखाना हुआ बंद, लोगों में रोष, देखें वीडियो

    जालंधर (ENS): डीएवी कॉलेज के पास मार्किट में स्थित छोटे डाकखाने में चोरी की खबर है। स्थानीय लोगो ने बताया कि डाकखाने मे चोरी हुई है। जिसका मुआयना करने पुलिस भी आई थी। लेकिन चोरी होने के बाद सरकारी कर्मचारी डाकखाना बंद कर चले गए। जिससे इलाके के लोगो को परेशानी हो रही है। 

    लोगो ने यह भी कहा कि अगर चोरी हुई है, तो डाकखाना बंद करके जाना भी सरकारी कर्मचारी की गलती है। यह फैसला पब्लिक की हित में नहीं है। डाक विभाग की ओर से डाकखाने के बाहर कोई नोटिस भी नहीं लगाया गया। अचानक डाकखाना बंद हो जाने से इलाका वासियो को समस्या हो रही है।

  • बड़ी खबर : हमलावरों ने प्रधानमंत्री को मारी गोली, हालत नाजुक 

    हैंडलोवा: यूरोपीय देश स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको को बुधवार (15 मई) को हमलावरों ने गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी है। उनकी हालत नाजुक है। समाचार एजेंसी TASR के मुताबिक, संसद के उपाध्यक्ष लुबोस ब्लाहा ने खुद इस बात की जानकारी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार गोलियां चलाई गई थी।

    पुलिस ने हमलावर को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ जारी है। ये हमला तब हुआ जब प्रधानमंत्री हैंडलोवा शहर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। स्लोवाकिया की राष्ट्रपति जुजाना कैपुतोवा ने हमले की निंदा की है। उन्होंने इसे क्रूर बताया और प्रधानमंत्री फिको के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। हमला हैंडलोवा शहर में हुआ, जो राजधानी ब्रातिस्लावा से लगभग 180 किलोमीटर दूर हुआ। यूरोपियन कमीशन की चीफ ने हमले की निंदा की है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा कि ऐसी हिंसा के लिए हमारे समाज में कोई जगह नही है। ऐसे हमले लोकतंत्र में हमारी (सरकार) की भलाई को कमजोर करता हैं।

    स्लोवाकिया में 30 सितंबर 2023 के संसदीय चुनाव में फिको ने जीत हासिल की थी। इसके बाद वो विवादों में रहने लगे थे। पहले उन्होंने यूक्रेन को सैन्य सहायता देने पर रोक लगा दी थी। फिर सरकारी टी वी चैनल Rtvs पर रोक लगा दी थी।

  • पंजाब : खेतो में लगी आग से थाने मे खड़ी गाड़िया जली, देखे विडियो

    पंजाब : खेतो में लगी आग से थाने मे खड़ी गाड़िया जली, देखे विडियो

    पठानकोट : भोआ हल्के में किसानों द्वारा खेतों में नाड़ को लगाई आग से थाने में खड़ी गाड़ियों का जलने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक गांव कानवां में स्थित थाना सदर की पुरानी इमारत मे पुरानी गाड़ियां पुलिस की ओर से रखी हुई है। जिनमें से कुछ गाड़ियां तो पुलिस की ओर से यहां से उठा ली गई थी, लेकिन कई गाड़ियां अभी भी इस इमारत की ग्राउंड में लगी हुई थी। जो आज आग की चपेट में आ गई।

    बताया जा रहा है कि किसी किसान ने अपने खेतों में नाड़ को आग लगाई थी आग इतनी जबरदस्त थी कि उसने थाना सदर की ग्राउंड में खड़ी गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते कई गाड़ियां धूं धूं कर जलने लगी। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और  फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियो ने कड़ी मुशकत से  आग पर काबू पाया। 

    जानकारी देते हुए डीएसपी हर कृष्ण सिंह ने बताया कि थाना सदर की पुरानी इमारत में अभी भी मालखाने की कुछ गाड़ियां खड़ी हुई थी। किसी व्यक्ति ने  खेतो में नाङ को आग लगाई। जिसके कारण इस आग की चपेट में करीब 10 गाड़ियां आ गई। पुलिस आरोपी की तलाश में छानबीन कर रही है।

  • पंजाब : ट्रक की चपेट मे आने से महिला की मौत

    पंजाब : ट्रक की चपेट मे आने से महिला की मौत

    मोगा : नेस्ले गेट के पास ट्रक की चपेट मे आने से महिला की मौत होने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँच कर ट्रक को कब्जे में लेकर शव को सिविल हस्पताल मे पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया है। 

    जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकल पर स्वार होकर पति पत्नी और मां अपने किसी रिश्तेदार के पास जा रहे थे। जीटी रोड पर अचानक मोटर साइकल से  महिला नीचे गिर गई और वह ट्रक के टायरों के नीचे आ गई। वही ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया और पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर करवाई शुरू कर दी है।

  • अगस्त 2023 में बरसात से टूट गया था बददी का मुख्य पुल

    अगस्त 2023 में बरसात से टूट गया था बददी का मुख्य पुल

    इंतजार हुआ खत्म , 2 से तीन दिन में शुरु होगा बददी मेन पुल

    बददी/सचिन बैंसल: बददी-पिंजौर रोड पर हरियाणा को जोडने वाला मुख्य पुल 2 से तीन दिनों के भीतर शुरु हो जाएगा। ठेकेदार ने पहले इस पुल को पूरा करने के लिए 30 अप्रैल निर्धारित की थी लेकिन बाद में 10 मई तक तिथि बढा दी थी। बाद में ज्वाईंटर काम पूरा न होने से कुछ दिनों का और विलंब हो गया था। रोड सेफटी कलब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा व उपाध्यक्ष चिंतन कुमार चौधरी ने कहा कि अब आस है कि 2 से 3 दिनों के भीतर यानि 18 मई 2024 तक यह पुल चालू हो जाएगा। पुल न होने से लोगों को नदी में से कच्चे वैकल्पिक रोड से आवागमन करना पडता है।

    बुधवार को रोड सेफटी क्लब के मुख्य सलाहकार डाक्टर रणेश राणा ने पुल का दौरा और साईट इंजीनियर से बात की। इंजीनियर ने बताया कि पुल के मध्य दो स्थानों पर ज्वाईंट थे जिसमें ज्वाईंटर भर दिया था लेकिन उसको सूखने व पक्का होने के लिए 48 घंटे का समय चाहिए होता है। यानि अब दो दिन बाद इस पुल से वाहनों का आवागमन प्रारंभ हो जाएगा।
    कुछ दिन का है इंतजार इस विषय में साईट इंजीनियर असलम खान ने बताया कि पुल का सौ फीसदी काम पूरा हो चुका है और अब बस 2-3 दिनों का इंतजार है। उन्होने कहा कि पुल के दो पिल्लर जहां मिलते हैं वहां ज्वाईंटर को डाल दिया गया है लेकिन उसको पकने के लिए कुछ समय चाहिए जिसमें 48 घंटे न्यूनतम समय लगता है।

    टेडी है पुल की एंट्री व एक्जिट-
    नए बने पुल को मेन हाईवे से मिलाने में अभी कुछ बाधाएं है जिसके कारण एपरोच रोड हरियाणा व हिमाचल का सही मिलान नहीं हो पाया जिससे टेडी छवि अंकुरित हुई है। लघु उद्योग संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिओम सिंह ठाकुर ने बताया कि हरियाणा की डबल इंजन सरकार ने अभी तक हरियाणा की एंट्री से अपना बिजली का खंबा नहीं हटाया है जिसके कारण हरियाणा की एंट्री से पुल पर टेडा चढा जाएगा। इस खंभे की तार भी ज्यादा ऊंचाई पर नहीं है जिससे हादस होंगे। वहीं हिमाचल के जिस ओर पुल का सिर मिलता है वहां मस्जिद के पास मिटटी का भरान नहीं हुआ है और निमंत्रण पैलेस रोड पर ढलान बन गई है। वहां पर भी सडक को पैट्रोल पंप की ओर टेडा कर दिया गया है। यहां दोनो सिरे सही नहीं मिले जिस से हादसे होने का डर भी बना रहेगा।

  • कुटलैहड़ व नालागढ़ में गरजे उपमुख्यमंत्री

    कुटलैहड़ व नालागढ़ में गरजे उपमुख्यमंत्री

    कुटलैहड़ में विवेक शर्मा के विधायक बनते ही खुलेगा विकास का पिटारा

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रायबरेली व अमेठी में अपने दौरे के तुरंत बाद हिमाचल पहुंचते ही कांग्रेस के लिए धुआंधार प्रचार करना शुरू कर दिया है। शिमला सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के लिए उन्होंने नालागढ़ में हरदीप बाबा द्वारा आयोजित जनसभा में भाग लिया, तो वही ऊना पहुंच कर कुटलैहड़ क्षेत्र के उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा के समर्थन में आयोजित चताड़ा की जनसभा में भाग लिया। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि रायबरेली में कांग्रेस के पक्ष में माहौल हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा को अनेक राज्यों में बड़ा नुकसान हो रहा है। 

    उन्होंने कहा कि 400 पर का नारा हवा हो गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में चमत्कारी परिणाम होंगे और बीजेपी चारों लोकसभा की सीट हार रही है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा ने जिस प्रकार से हिमाचल की देवभूमि में धनबल से सरकार तोड़ने की साजिश रची, इस साजिश को प्रदेश की जनता करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार भाजपा की साजिश के बाद और मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि इन उपचुनावों के परिणाम के बाद सरकार पूरी तरह मजबूत होगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आने वाले उपचुनावों को भी कांग्रेस पार्टी जीतेगी। उन्होंने कहा कि शिमला के सांसद अपना रिपोर्ट कार्ड जनता को बताएं कि क्या किया है? उन्होंने कहा कि नालागढ़ में कांग्रेस को बढ़त मिलेगी।


    उन्होंने कहा कि विनोद सुल्तानपुरी शिमला क्षेत्र में विकास को आगे बढ़ाएंगे। सरकार विकास के काम करेंगी। वहीं उन्होंने कुटलैहड़ क्षेत्र चताड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो बिक गए जिन्होंने ईमान बेच दिया उन्हें सबक सिखाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऊना जिला के दो विधायकों ने कांग्रेस पार्टी को धोखा दिया लेकिन कांग्रेस पार्टी की सरकार को बचाने के लिए ऊना के दो विधायक मै और सुदर्शन बबलू सरकार के साथ खड़े रहे ,यह भी इतिहास में दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि आज फिर जिला ऊना के पास मौका आया है कि धोखा देने वालों की परमानेंट नो एंट्री करें और गगरेट व कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत दिलाकर सरकार को मजबूत बनाएं। 

    उन्होंने कहा कि विवेक शर्मा कुटलैहड़ के विकास के ध्वजवाहक बनेंगे। उन्होंने कहा कि विकास के हर कार्य को किया जाएगा। पानी की समस्या को दूर करेंगे। धार्मिक पर्यटन को मजबूत करेंगे। जल क्रीड़ा को मजबूत करेंगे। विकास के कार्य चरणबद्ध ढंग से करेंगे। मुकेश ने कहा कि कुटलैहड़ को भी आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाएंगे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा के नेता अति उत्साह में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता फील्ड में उतर जाए। उन्होंने कहा कि सभी का मान सम्मान कांग्रेस की सरकार व पार्टी द्वारा किया जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि महिलाओं को ₹1500 देने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि लाहौल स्पीति में तो ₹1500 मिलने शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियो को पेंशन देकर उनका भविष्य सुरक्षित कर दिया गया है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा महिला, युवा ,किसान, बागवान व कर्मचारी विरोधी है इसलिए हिमाचल की जनता हिमाचल का आपदा के समय में विरोध करने वाले नेताओं को सबक सिखाएं। उन्होंने कहा कि 4500 करोड रुपए का पैकेज हिमाचल सरकार ने अपने संसाधनों से दिया है। उन्होंने कहा कि 11000 करोड रुपए का क्लेम केंद्र की सरकार को भेजा गया उसमें से कोई पैसा नहीं आया है। उन्होंने कहा कि आपदा का पिछले वर्षों का जो पैसा रुका था वही आया है, जो हिमाचल का हक था। उन्होंने कहा कि हिमाचल के दु:ख के दिनों में कौन आया कौन नहीं आया जनता यह सब याद रखें? मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए, आत्मनिर्भर हिमाचल के लिए जनता कांग्रेस का साथ देकर कांग्रेस के उम्मीदवारों को जिताये , कांग्रेस की सरकार आम आदमी की सरकार है, हर वर्ग के कल्याण के लिए काम करेगी, मुकेश ने कहा कि हिमाचल को आत्मनिर्भर बनकर आगे बढ़ाएंगे।

  • झुग्गियों में अग्निसुरक्षा एवं कानूनी अनुपालना पर कार्यशाला आयोजित

    झुग्गियों में अग्निसुरक्षा एवं कानूनी अनुपालना पर कार्यशाला आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित : खंड विकास कार्यालय हरोली में बुधवार को एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर की अध्यक्षता में झोपड़ियों में अग्निसुरक्षा एवं कानूनी अनुपालना पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में झुग्गियों के जमीनी मालिक, संबंधित पटवारी एवं संबंधित पंचायत सचिवों सहित लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि आपदा एक अचानक से होने वाली घटना है इसे रोका तो नहीं जा सकता है, परन्तु पूर्व तैयारी एवं समझदारी से हम होने वाले नुक्सान को कम कर सकते हैं। कार्यशाला में मौजूद रहे सभी प्रतिभागियों को अग्निसुरक्षा के नियमों एवं आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 के अनुसार नियमों की अनुपालना करने के निर्देश दिए।


    पंचायतों में लगेंगे अग्निसुरक्षा जागरूकता शिविर


    राजीव ठाकुर ने कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों को जल्द से जल्द संबंधित सभी पंचायतों में अग्निसुरक्षा पर पंचायत प्रधान, वार्ड पंच एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रशिक्षित युवा स्वयंसेवियों एवं आपदा मित्र स्वयसेवियों की सहायता से जागरूकता शिविर का आयोजन निर्देश दिए। कार्यशाला में पिछले वर्षों के दौरान हुई झुगियों में आगजनी की घटनाओं में हुए नुकसान एवं झुंगियों में भयानक अग्निकांड के मामला अध्ययन पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि सभी पटवारी एवं पंचायत सचिव इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि सरकारी भूमि पर झुंगियां न बने तथा निजी जमीन पर बनाई गई झुंगियां आपदा प्रबंधन एक्ट के सुरक्षा नियमों के अनुसार ही बनी हो तथा उनमें लगभग तीन मीटर की दूरी होनी चाहिए।

    यह पेट्रोल पम्प एवं संवेदनशील जगह से दूर होने चाहिए।
    इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय ऊना से प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण समन्वयक सुमन चाहल, तहसीलदार हरोली जैमल सिंह, खंड विकास अधिकारी विरेंदर कुमार, नायब तहसीलदार ईसपर विजय शर्मा, नायब तहसीलदार दुलैहड़ राज कुमार, अग्निशमन विभाग से सुनील दत्त, उपमंडल कानूनगो सुरज शर्मा, रिया शर्मा सुपरवाइजर जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय ऊना तथा आपदा मित्र जगदीप सिंह (पंचायत भदसाली ) उपस्थित रहे।

  • मानव शृंखला बनाकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

    मानव शृंखला बनाकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

    1 जून को शत-प्रतिशत मतदान के लिए किया प्रेरित

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिले में मतदाता जागरूकता को लेकर की गई एक रचनात्मक पहल में मानव शृंखला बनाकर लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया। स्वीप कार्यक्रम के तहत आईआरबीएन बनगढ़ बटालियन के मैदान में बुधवार को आयोजित चुनाव जागरुकता कार्यक्रम में बटालियन के 100 से अधिक पुलिस कर्मियों ने साथ मिलकर  मानव शृंखला बनाई. इसमें भारत का नक्शा बना कर ‘चुनाव का पर्व, देश का गर्व; 1 जून को वोट करेगा ऊना का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल और आईआरबीएन बनगढ़ बटालियन की कमांडेंट आकृति शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। जतिन लाल ने कहा कि जिला प्रशासन चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विशेष जागरूकता अभियान चला कर मतदाता जागरुकता पर जोर दिया जा रहा है. यह अभियान चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान की दिशा में सार्थक साबित होंगे।

    जिला निर्वाचन ने कहा कि हमारा प्रयास है कि जिले में शत-प्रतिशत मतदान हो.पहली जून को सभी मतदाता अपने घरों से निकलकर संबंधित मतदान केंद्र पर अपना वोट अवश्य डालें और लोकतंत्र के इस पर्व में सहभागी बनें.उन्होंने कहा कि देश के भविष्य के निर्माण में प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी मतदाताओं को अपनी जिम्मेदारी निभाने तथा अन्यों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

    वहीं, कमांडेंट आकृति शर्मा ने कहा कि आईआरबीएन बनगढ़ बटालियन जिला प्रशासन के मतदाता जागरुकता के प्रयासों में तत्परता से सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। चुनाव के इस उत्सव में सबकी भागीदारी सुनिश्चित बनाने में हम मिलकर प्रयास कर रहे हैं। इस मौके बटालियन के एकलव्य कला मंच के कलाकारों ने ‘आया है त्योहार मतदान का, आओ मिलकर मतदान करें’ गीत गाकर मताधिकार के प्रयोग का संदेश दिया। कार्यक्रम में डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार, स्वीप गतिविधियों के नोडल अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार, नेहरू युवक मंडल के जिला संयोजक प्रदीप कुमार, सीडीपीओ कुलदीप दयाल  सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.
  • सामान्य पर्यवेक्षक ने गगरेट और बंगाणा में अधिकारियों से ली चुनाव प्रबंधों की जानकारी, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    सामान्य पर्यवेक्षक ने गगरेट और बंगाणा में अधिकारियों से ली चुनाव प्रबंधों की जानकारी, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    ऊना/ सुशील पंडित : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र और विधानसभा उपचुनाव गगरेट और कुटलैहड़ के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक श्याम लाल पूनिया ने बुधवार को बंगाणा और गगरेट पहुंचकर अधिकारियों से चुनाव से संबंधित विभिन्न प्रबंधों की जानकारी ली तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। श्याम लाल पूनिया वर्ष 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। सामान्य पर्यवेक्षक श्याम लाल पूनिया ने अधिकारियों से ईवीएम-वीवीपैट स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों में आवश्यक प्रबंधों, मतदान डयूटी पर तैनात होने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रशिक्षण एवं उनके रहने-खाने के प्रबंधों, पुलिस और होमगार्ड्स की तैनाती, सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं की स्थिति, सुविधा ऐप एवं सी-विजिल ऐप, व्यय निगरानी और अन्य प्रबंधों के बारे में प्रारंभिक रिपोर्ट ली। उन्होंने आदर्श आचार संहिता की अनुपालना एवं निगरानी के लिए गठित विभिन्न टीमों के नोडल अधिकारियों से वर्तमान स्थिति की भी जानकारी ली और उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए.

    सामान्य पर्यवेक्षक के मोबाइल पर भी कर सकते हैं शिकायत
    भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किए गए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम लाल पूनिया के मोबाइल नंबर 93172-83159 पर भी आम लोग शिकायत कर सकते हैं। सामान्य पर्यवेक्षक की ईमेल आईडी- श्यामलालपूनिया एट द रेट आईएएस.एनआईसी.इन shyamlalpoonia@ias.nic.in पर भी शिकायत भेजी जा सकती है। इस मौके पर एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम, तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार, नायब तहसीलदार अभिराय सिंह शर्मा उपस्थित रहे।
  • जालंधर : इस इलाके में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें Live

    जालंधर : इस इलाके में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें Live

    जालंधर, ENS: लैदर कांप्लेक्स में बिस्कुट और रस बनाने वाली गलौरी फैक्ट्री में आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। वही इस घटना को लेकर गर्मियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। लेकिन अभी भी थोड़ी आग लगी हुई है। इस घटना में फैक्ट्री मालिक ने बताया कि उनका काफी नुकसान हो गया है।