Blog

  • पंजाब : अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    होशियारपुर: आदमवाल से धोबी घाट रोड पर शिवालिक एन्क्लेव के पास अज्ञात वाहन से कार की टक्कर होने से कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से भाग गया। जानकारी के अनुसार कार चालक सुभाष चंद्र, जो जेसीटी चहाल के सामने मेडिकल स्टोर चलाता है और वहां से कार में अपने घर लौट रहा था, जब वह धोबी घाट रोड पर स्थित शिवालिक एन्क्लेव के पास पहुंचा। कार को किसी बड़े वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे कार से बाहर निकाला और बताया कि वह इस हालत में अकेला था और बड़ी मुश्किल से उसे कार से बाहर निकाला गया और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    पंजाब सरकार से लेकर पंजाब पुलिस तक की गाड़ियों और गठित टीम, एसएसएफ की टीम ने लोगों की मदद से टोल को सड़क से हटाया। अंधेरे में कोई और घटना न घटे, इसके लिए पंजाब पुलिस की ओर से गठित टीम में एसएसएफ भी शामिल है। वाहन को भी सड़क से हटा दिया गया। मौके पर पहुंचे सदर थाने के पुलिस मुलायम और एएसआई बलवीर सिंह ने कहा कि जल्द ही सीसीटीवी फुटेज से अज्ञात वाहन की पहचान कर ली जाएगी और चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

  • Kisan Andolan 2.0: केंद्र के प्रस्ताव पर केजरीवाल सरकार का इंकार, गर्माया मुद्दा

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार के बवाना स्टेडियम को अस्थायी जेल बनाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। जिसके बाद एक बार फिर से माहौल गरमा गया है। दरअसल, दिल्ली सरकार ने कहा, किसानों की मांग जायज है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन संविधान में हर नागरिक को हक है। किसान इस देश के अन्नदाता हैं। अन्नदाता को जेल में डालना गलत है। हम बवाना स्टेडियम को अस्थायी जेल बनाने की परमिशन नहीं दे सकते।

    वहीं, आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को पोस्ट एक्स लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश के अन्नदाताओं से नफरत का सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि दिल्ली की हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लगती बॉर्डरों पर लोगों को राजधानी में एंट्री करने से रोकने के लिए कीलों वाली रिकेडिंग हाईवे पर कर दी है। जो अन्नदाता किसान देश का पेट भरने के लिए जमीन पर फसल उगाते हैं, पीएम Modi ने उन्हीं किसानों को रोकने के लिए रास्ते में कीलों का जाल बिछाया है।

  • पंजाबः रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फाजिल्काः पंजाब में रिश्वतखोरी विरोधी अभियान के तहत फाजिल्का की सब डिवीजन जलालाबाद के शहीद उधम सिंह चौक पर फाजिल्का विजिलेंस विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की। विजिलेंस ने पुलिस विभाग के एएसआई को 4000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। इस कार्रवाई के बाद जलालाबाद के दोनों थानों की पुलिस सतर्क हो गई। बड़ी संख्या में जलालाबाद थाने के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी थाने से गायब हो गए।

    वहीं विजिलेंस द्वारा इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।जानकारी मुताबिक, एएसआई सरूप सिंह पुलिस स्टेशन सिटी जलालाबाद में तैनात था। जिसको विजिलेंस विभाग फाजिल्का की टीम ने शहीद उधम सिंह चौक जलालाबाद से 4000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। वहीं विजिलेंस की कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। 

  • पंजाब : किराना स्टोर का शटर तोड़कर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

    अबोहर : पंजाब में चोरी और लूट की वारदातें दिन ब दिन सामने आती रहती है। ऐसा ही मामला अबोहर से सामने आया है। जहां चोरों ने सदर बाजार गली नंबर 13 में बीती देर रात एक किराना स्टोर को निशाना बनाया। चोरों दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद कैश और कीमती सामान लेकर भाग गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। चोरों की तलाश में पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। अनिल सचदेवा ने बताया कि उनके भाई आदर्श सचदेवा की सचदेवा एंम्पोरियम पर बीती रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

    आज सुबह यहां से गुजर रहे एक राहगीर ने उन्हें सूचना दी कि उनकी दुकान का शटर उठा हुआ है जिस पर वे मौके पर पहुंचे तो देखा की दुकान के भीतर सारा सामान बिखरा पड़ा थादुकान में रखे गल्ले से करीब 10000 के नए नोटों की गड्ड़ी और 10-15000 के नए नोटों के हार गायब थे। उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना सिटी वन की पुलिस और अपने भाई आदर्श सचदेवा को दी। उन्होंनें बताया कि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बीती रात यहां पर चौकीदार नही था। इसलिए चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

  • Kisan Andolan 2.0: स्कूलों में छुट्टी का ऐलान, पुलिस और किसानों में टकराव के आसार, किए गए ये इंतजाम

    नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस और CRPF की टुकड़ियां तैनात हैं। जवानों के हाथों पर हथियार हैं। वाटर कैनन, फायर ब्रिगेड, क्रेन, एंबुलेंस, आंसू गैस के गोले तैयार हैं, क्योंकि पुलिस और किसानों के बीच टकराव होने के आसार हैं। वहीं बताया जा रहा है कि प्रशासन ने किसानों को रोकने के लिए वाटर कैनन में खुजली की दवाई मिला दी है। किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से अंबाला के पास शंभू सीमा की ओर बढ़ रहे हैं। मार्च के ऐलान को देखते हुए दिल्‍ली और हरियाणा में पहले ही धारा 144 लागू कर दी गई है, जिसके तहत पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्रित होने और ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ किसी भी प्रकार के प्रदर्शन पर रोक है।

    किसान आंदोलन के चलते कई स्‍कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।  दिल्ली मेट्रो में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1, 3 और 4 को से प्रवेश और निकास के लिए ‘सुरक्षा कारणों’ से बंद कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस दिल्ली के सिंघु और टीकरी और गाजीपुर बॉर्डरों पर लगातार ड्रोन से निगरानी कर रही है।

    किसानों के दिल्ली मार्च के मद्देनजर दिल्ली नोएडा बॉर्डर कालिंदी कुंज पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नोएडा से दिल्ली आने वाली सड़क पर जाम लगा हुआ है। इस वजह से नोएडा एक्सटेंशन में भीषण जाम लगा हुआ है। दिल्ली किसान आंदोलन के मद्देनजर भारी भरकम अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। 5000 से ज्यादा अर्धसैनिक बलों के जवान दिल्ली के अलग-अलग लोकेशन पर मौजूद हैं। दिल्ली के सभी बॉर्डर पर 50 अर्धसैनिक बलों की कम्पनियां तैनात की गई हैं।

  • Kisan Andolan 2.0: बॉर्डर पर लगाए गए लोहे के कटीले तारों से लैस बैरिकेड्स, CCTV कैमरे साउंड सिस्टम इंस्टॉल, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : दिल्ली और हरियाणा के टिकरी बॉर्डर पर पैरामिलिट्री के जवानों की तैनाती कर दी गई है। दिल्ली पुलिस के बड़े अधिकारी भी टीकरी बॉर्डर पर मौजूद है। किसानों के आने की आहट से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। टिकरी बॉर्डर पर भारी संख्या में सीसीटीवी कैमरे साउंड सिस्टम इंस्टॉल किए गए हैं । इतना ही नहीं लोहे के कटीले तारों से लैस बेरीगेट्स भी लगाए गए हैं। इसके साथ ही लोहे के कंटेनरों में मिट्टी डालकर टिकरी बॉर्डर पर सड़क को संकरा भी किया गया है। हालांकि अभी किसान यहां नहीं पहुंचे है। इसलिए हालात भी फिलहाल सामान्य बने हुए है। राजस्थानी दिल्ली और हरियाणा के टिकरी बॉर्डर से पहले बहादुरगढ़ बाईपास पर ही नुकीली कीलें लगने लगी है। किसानों के ट्रैक्टर ट्राली को रोकने के लिए पुलिस ने नुकीला इंतजाम करना शुरू कर दिया है। हरियाणा पुलिस ने भी दिल्ली पुलिस की तरह सड़क पर बड़े-बड़े लोहे के कंटेनर और भारी भरकम बैरिकेट्स मंगवा लिए हैं। इतना ही नहीं बाईपास पर सर्विलेंस लिए सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस और प्रशासन लगवाने में जुटा हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली पुलिस ने सरकार से 20 पैरामिलिट्री फोर्सेस की टुकड़ियां मंगवाने की मांग सरकार से की है।

    वही बात की जाए हरियाणा पुलिस की तो यहां पर दो पैरामिलिट्री फोर्सेस और जो हरियाणा पुलिस की 9 टुकड़िया तैनात की गई है। झज्जर जिले में धारा 144 भी लगाई गई है।  किसानों को देश की राजधानी दिल्ली में इंटर करने से रोकने के लिए इस तरह के इंतेजामत पुलिस और प्रशासन की तरफ से किया जा चुके हैं। राजधानी दिल्ली पुलिस की तरफ से दो डीसीपी और 6 एसीपी लेवल के अधिकारियों के साथ-साथ करीब 500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी टिकरी बॉर्डर और झाडोदा बॉर्डर पर लगाई गई है। झज्जर जिला प्रशासन ने देश की राजधानी दिल्ली में जाने वाले लोगों के लिए नई एडवाइजरी भी जारी की है। झज्जर पुलिस द्वारा जारी की गई एडवाइजरी में साफ तौर पर कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति रोहतक से होकर बहादुरगढ़ की तरफ से दिल्ली में इंटर करना चाहता है तो वह अपना रूट बदल ले। अब रोहतक से जाने वाले वाहनों को गुड़गांव की तरफ से डायवर्ट होकर दिल्ली भेजा जा रहा हैं।

    कल होने वाले दिल्ली कूच को लेकर किसानों और सरकार का रुख क्या रहता है यह तो कल ही पता चलेगा। हम आपको बता दें कि सड़क पर भारी वाहनों का जाम लगा हुआ है क्योंकि राजधानी दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर बैरिकइटिंग करके पुलिस ने रास्ते को संकरा कर दिया है। जहां से महज एक और दो गाड़ियां ही निकल पा रही हैं। अब बहादुरगढ़ के सेक्टर 9 मोड पर भी पुलिस ने लोहे के कंटेनर और बैरिकेट्स के साथ-साथ लोहे की कीलें भी लगाने के लिए मांगवा ली है। कल किसानों ने राजधानी दिल्ली कूच का ऐलान किया है। ऐसे में अब देखना होगा कि किसान और पुलिस किस तरीके से आमने-सामने होते हैं। या फिर सरकार और प्रशासन किसानों को टीकरी बॉर्डर तक पंहुच पाने में कामयाब होने देता है या नहीं यह भी देखने वाली बात होगी।

  • पंजाबः Kisan Andolan 2.0, JCB लेकर किसान हुए रवाना, देखें वीडियो

    अमृतसरः 13 फरवरी यानी आज गैर राजनीतिक संयुक्त किसान मोर्चा और विभिन्न किसान संगठनों ने दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया है। जिसके चलते बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। इसके लिए प्रशासन ने सड़कों पर जाम लगा दिया है। दूसरी ओर किसानों को रोकने के लिए शंभु बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए प्रशासन द्वार बैरिगेड्स लगाकर रास्ते रोक दिए गए है। वहीं अमृतसर में जहां किसान युवा संघर्ष समिति की ओर से ट्रैक्टर ट्रॉलियों का कारवां निकाला गया है, वहीं एक जेसीपी भी किसान ले जा रहे हैं।

    पत्रकारों से बात करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने आम लोगों का रास्ता रोकने के लिए बड़े-बड़े बैरिकेड्स लगाए हैं, इसलिए हम उन सड़कों को साफ करने और बैरिकेड्स को किनारे करने के लिए जेसीबी लेकर जा रहे है। इस दौरान कई किसान संगठन अपने साथ जेसीबी जैसी बड़ी मशीनें लेकर आ रहे हैं ताकि शंभू बॉर्डर पर लगे बड़े-बड़े अवरोधों को कल हटाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस बार किसान सभी बिल रद्द कराकर और अपनी मांगें पूरी कराकर ही पंजाब लौटेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि एक तरफ हमारे किसान नेताओं की केंद्र सरकार के साथ बैठक चल रही है। यदि केंद्र सरकार किसानों के साथ टकराव में है। यदि वे उत्पादन नहीं करना चाहते हैं, तो उन्हें आज किसानों की मांगों को स्वीकार कर लेनी चाहिए।

  • पंजाब : किसानों का मोर्चा सिंधु बॉर्डर के लिए हुआ रवाना, देखें वीडियो

    कपूरथला : किसान मजदूर संघर्ष कमेटी एक विशाल मोर्चा सिंधु बॉर्डर की तरफ रवाना हो गया है।कपूरथला से चल कर मोर्चा रात सरहिंद में रुका था और आज वहां से सिंधु बॉर्डर की ओर कूच कर रहा हैं। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सेक्टरी शेर सिंह महिवाल ने कहा कल देर रात केंद्र सरकार के केंद्रीय मंत्री के साथ हुई मीटिंग बेनतीजा रही है।

    फसलों पर दी जाने वाली एमएसपी और अन्य मांगों पर केंद्र सरकार टाल मटोल कर रही है। गैर राजनेतिक संयुक्त मोर्चा और 18 किसान जत्थे बंदियों ने आज 13 तारिक को दिल्ली की तरफ कुछ करने का ऐलान किया। इसी के चलते आज लाखों की संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्राली के साथ दिल्ली की तरफ कूच कर रहे है और आज शाम तक दिल्ली पहुंचेंगे।

  • हाईवे पर धूं-धूं कर जली Audi Car, देखते ही देखते हो गई राख, देखें वीडियो

    पिंजौरः जीरकपुर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूरजपुर पुल के ऊपर देर शाम पंचकूला की तरफ से आती ऑडी कार में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद देखते ही देखते कार पूरी तरह राख हो गई। गनीमत रही कि आग लगने से पहले चालक सहित सवार युवक कार से नीचे उतर गए थे। जानकारी के अनुसार रोहतक निवासी संदीप कुमार गाजियाबाद से अपने दोस्त के साथ किसी काम से पिंजौर आ रहा था। जैसे ही उनकी कार सूरजपुर पुल के ऊपर पहुंची तो उसमें अचानक झटके लगने शुरू हो गए।

    चालक ने कार को सड़क किनारे खड़ा कर देखा तो बोनट से धुआं निकल रहा था। इसके बाद कार से आग की लपटें उठने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग लगने से कार से उठती लपटें काफी ऊंचाई तक जा रहीं थीं। आग लगने की वजह से कार के टायर भी फट गए। प्रताप सिंह चौकी इंचार्ज अमरावती ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया। किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।

  • पंजाब : प्रभात फेरी दौरान आरोपियों ने की घिनौनी करतूत, देखें CCTV

    अमृतसर : छेहरटा इलाके में मंगलवार की सुबह सुबह कुछ शरारती तत्वों ने पहले प्रभात फेरी में शामिल महिलाओं से छेड़छाड़ की, फिर शिकायत करने गए लोगों का पीछा करते हुए पार्षद के घर पर हमला बोल दिया। इसके बाद लोग केस दर्ज करवाने के लिए सड़कों पर जाम लगाकर बैठ गए। अमृतसर के छेहरटा इलाके में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में आज सुबह प्रभात फेरी निकाली जा रही थी। शिवरात्रि से एक महीना पहले रोजाना प्रभातफेरी निकाली जाती है। इस दौरान 2 युवक आए और फेरी में शामिल महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने लग गए। जिसके बाद प्रभातफेरी के दौरान ही 2 व्यक्ति पार्षद के घर पर शिकायत करने पहुंच गए।

    पार्षद पति रमन कुमार रम्मी ने बताया कि हनुमान मंदिर, छेहरटा की ओर से प्रभातफेरी में छेड़छाड़ हुई। जिसके बाद जब लोग उनके पास शिकायत को आए तो उन लोगों ने उसके घर पर हमला कर दिया। इस दौरान सभी ने अंदर जाकर जान बचाई। गुस्साए लोगों ने छेहरटा सड़क जाम कर दी। सड़क पर ही कीर्तन करने लगे।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने  उन्हें सड़क से उठाया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। लेकिन लोग केस दर्ज करने पर अड़े रहे। अंत में पुलिस ने बिल्ला नामक एक युवक को राउंड अप किया और बाकी अनजान लोगों पर मामला दर्ज कर लिया हैं। पुलिस के मुताबिक पीड़ितों को आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन जल्दी ही सीसीटीवी की मदद से उनकी पहचान कर ली जाएगी। आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा।