Blog
-

स्वीप के तहत आईटीआई बंगाणा में हस्ताक्षर अभियान
ऊना/सुशील पंडित : स्वीप अर्थात् सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा और निर्वाचक सहभागिता भारत निर्वाचन आयोग कार्यक्रम के अंतर्गत होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान हेतु लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज गवर्नमेंट आईटीआई बंगाणा में हस्ताक्षर अभियान और वोटर विद सेल्फी कार्यक्रम करवाया गया। हस्ताक्षर अभियान में गवर्नमेंट आईटीआई बंगाणा के छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सभी छात्रों ने आगामी चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कुटलेहढ 45 विधानसभा स्वीप के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए स्वीप के माध्यम से विभिन्न तरह के एक्टिविटी , सोशल मीडिया व प्रचारकों का प्रयोग किया जा रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि आगामी होने वाले चुनाव में अधिकतर लोग अपना मत का पहली बार प्रयोग करेंगे। इसके लिए हर स्तर पर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। स्वीप अर्थात् सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा और निर्वाचक सहभागिता भारत निर्वाचन आयोग का कार्यक्रम है जो देश के नागरिकों, निर्वाचकों और मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में जागरूक करता है। लोकतंत्र में मताधिकार किसी भी व्यक्ति की सबसे बड़ी ताकत होती है। हमें प्रत्येक चुनाव में मतदान करके एक जिम्मेदार नागरिक का परिचय देना चाहिए। आज जन्मानस को अपने मत का आगामी होने वाले चुनाव में प्रयोग करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें लोगों ने अपने हस्ताक्षर अभियान में बढ़कर भाग लिया। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न तरह के गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि हर नागरिक इस लोकतंत्र के पर्व में अपने मतदान का प्रयोग कर हमारे भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करेंगे। -
जमीनी विवाद के चलते मारपीट, मामला दर्ज
ऊना /सुशील पंडित : उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव नंगल कलां में मारपीट मामले को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सादिक दीन निवासी नंगल कलां ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि जमीनी विवाद के चलते रशीद दीन व् अन्य ने इसके व् इसके भतीजे के साथ गली गलौज व् मारपीट की है। इस संबंध में पुलिस ने रशीद दीन व अन्य के खिलाफ धारा 323,504,34 आईपीसी के तहत थाना टाहलीवाल में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। -
दादी से पोतों की गेहूं के बटवारे को लेकर मारपीट, मामला दर्ज
ऊना/ सुशील पंडित : सत्तर वर्षीय दादी की पोतों से गेहूं बटवारे को लेकर मारपीट हो गई जिस पर दादी ने अपने पोतों पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्तर वर्षीय चम्पा देवी पत्नी स्व0 बलदेव सिंह निवासी अप्पर भदसाली, तहसील हरोली ने पुलिस को दी अपनी में बताया कि 14.05.2024 को गेहूं व् कमरे के बटवारे को लेकर इसके पोते राहूल व् साहिल पुत्र शमशेर सिंह ने इसके व् इसके बेटे के साथ गाली गलौज व् मारपीट की है। इस संबंध में पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। -
अंदौरा में करियाना की दुकान में चोरी
ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल अम्व के अंतर्गत आते गांव अंदौरा में चोरों ने एक करियाना की दुकान पर सेंधमारी की, जहां चोरी कर हजारों रुपए की नकदी और अन्य जरूरी सामान चोरी कर लिया। करियाना शॉप के मालिक सुरेश शर्मा ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को दी गई शिकायत में सुरेश शर्मा ने बताया कि किन्हीं अज्ञात चोरों ने उसकी दुकान में सेंध लगाई। और चोरों ने दुकान से गल्ले में पड़ा हुआ करीब 1500 रुपए कैश, करीब 4 हजार की चिल्लर, 2 चांदी के सिक्कों के अलावा लगभग 15 किलो घी, भारी मात्रा में साबुन, शैम्पू, पेस्ट सहित करियाना की अन्य कई आइटमों को भी चोरी कर लियावहीं चोरों द्वारा अंजाम दी गई यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। थाना प्रभारी अम्व गौरव भारद्वाज ने बताया कि पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -

पंजाब : चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला गिरफ्तार, देखें वीडियो
4 सोने के चूड़ियां, एक मोटरसाइकिल, नगदी, ब्रेसलेट बरामद
अमृतसर : लूटपाट और चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। बीते दिन भी थाना सिविल लाइन के अंतर्गत आते इलाके में एक घर में चोरी की वारदात सामने आई थी। जिसे पुलिस ने ट्रेस कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सुखप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। इस मौके पर एडीसीपी टू प्रभजोत सिंह विर्क ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला मुनीष सुनेजा की शिकायत पर दर्ज किया गया था।
उन्होंने शिकायत में लिखवाया कि 11 मई 2024 को उनका ड्राइवर सुखप्रीत सिंह ने 2 लाख रुपये नकद, 8 सोने की चूड़ियाँ, 2 कंगन, 2 हीरे की अंगुठियां, 3 सोने के सिक्के, बच्चे को सोने की चेन अलमारी से चोरी कर ले गया था। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी सुखप्रीत सिंह को मदन मोहन मालविया रोड के क्षेत्र से चोरी के सामान 70 हजार रुपए, 2 सोने के चूड़ियां, 2 डिजाइन वाली चूड़ियां, एक मोटरसाइकिल प्लैटीना, एक नकली पीतल का कड़ा सहित गिरफ्तार किया है।
आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया और पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 2 सोने की चूड़ियां 1 टूटा हुआ सोने का ब्रेसलेट बरामद किए गए है। आरोपी सुखप्रीत सिंह से और गहनता से पूछताछ की जा रही है।
-

पंजाब : शिरोमणि अकाली दल के नेता ने बैंस ब्रदर्स पर साधे निशाने, देखें वीडियो
लुधियाना : जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे है। राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर आरोप लगा रही है। ऐसा ही मामला लुधियान से सामने आया है। जहां शिरोमणि अकाली दल द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बैंस भाइयों पर कई तरह के निशाने साधे। कुछ दिनों पहले बैंस भाई कांग्रेस में शामिल हुए।
जिसके बाद शिरोमणि अकाली दल और बाकि विरोधी पार्टियां ने बैंस भाइयों पर कई तरह के निशाने साधे जा रहे है। शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता महेश इंद्र सिंह गरेवाल का कहना है कि सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ रेप का मामला है और जेल में रह कर आया है।
इसके बावजूद कांग्रेस ने उसको अपनी पार्टी में शामिल किया। गरेवाल ने कहा कि दोनों बैंस भाई श्री दरबार साहिब जाकर 1984 के सिख नरसंहार के कांग्रेसी दोषियों को सजा दिलाने की बात करते थे, लेकिन आज दोनों बैंस भाई कांग्रेस में शामिल हो गए और सिख समुदाय के दुश्मन बन गए।
-

नशे को लेकर जालंधर पहुंचे लॉ एंड ऑर्डर के स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला, देखें Live
जालंधर,(ENS): पंजाब के स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला जालंधर पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब के एसएसपी और कमिश्नर स्वपन शर्मा के साथ बैठक की। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब के बॉर्डर हलके से आ रहे नशे को लेकर पुलिस को बीएसएफ की टीम मिलकर काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि इस मामले नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस और बीएसएफ के जवानों भारी मात्रा में नशा पकड़कर तस्करों के मसूंबो को नाकाम किया है। डीजीपी ने कहा कि पिछले साल 1300 किलो हेरोइन रिकवर की गई जोकि 3 सालों की रिकवरी से अधिक थी। वहीं वोटिंग को लेकर उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता चुनावों में वोट का इस्तेमाल जरूर करें और इस चुनावों में युवाओं सहित सभी लोग अधिक से अधिक वोटिंग करें।
-

यूजर्स को तगड़ा झटका देंगी टेलीकॉम कंपनियां
25 फीसदी महंगे होने वाले हैं रिचार्ज प्लान
नई दिल्लीः करोड़ों मोबाइल यूजर्स को लोकसभा चुनाव के बाद टेलीकॉम कंपनियां बड़ा झटका दे सकती हैं। जी हां, हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार मोबाइल टैरिफ में टेलीकॉम कंपनियां बढ़ोतरी करने की तैयारी में हैं। कहा जा रहा है कि ये इजाफा 25 फीसदी तक होने की उम्मीद है। इस बढ़ोतरी के बाद कंपनियां एवरेज रेवेन्यू पर यूजर में इजाफा कर सकती हैं। ब्रोकरेज फर्म एक्सिस कैपिटल की एक रिपोर्ट में भी इसके संकेत मिलते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनियों ने 5G में भारी इन्वेस्टमेंट किया है। टेलीकॉम कंपनियां ऐसे में प्रॉफिटेबिलिटी की तरफ देख रही हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि टैरिफ में लगभग 25 परसेंट की बढ़ोतरी हो सकती है।
यह भी कहा जा रहा है कि ये वृद्धि अर्बन और रूरल दोनों एरिया में देखने को मिलने वाली है। प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के प्लान इस बढ़ोतरी में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा इंटरनेट प्लान की कीमतें भी बढ़ सकती हैं। एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि ये बढ़ोतरी पर यूजर रेवेन्यू को बढ़ाने के लिए की जा रही है। कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि देश में अभी टेलीकॉम कंपनियों का पर यूजर एवरेज रेवेन्यू बहुत कम है। आसान शब्दों में कहें तो कंपनियां जितना यूजर पर खर्च कर रही हैं उसके मुकाबले उतनी कमाई नहीं कर पा रही हैं। यही वजह है कि टेलीकॉम कंपनियां अब टैरिफ बढ़ाने का प्लान कर रही हैं।
बहुत से लोगों के मन में अब ये सवाल बना हुआ है कि आखिर इस बढ़ोतरी के बाद उनका प्लान कितना महंगा हो जाएगा। अगर रिपोर्ट के हिसाब से देखें तो 25 फीसदी का इजाफा होने से 200 रुपए का प्लान 50 रुपए महंगा हो जाएगा। वहीं, अगर आप अभी कोई ऐसा रिचार्ज करवा रहे हैं जिसकी कीमत 500 रुपये है तो 25 फीसदी के हिसाब से ये प्लान लगभग 125 रुपये महंगा हो जाएगा। जबकि 1000 रुपये वाले प्लान के लिए आपको 1250 रुपए तक खर्च करने होंगे।
-

जालंधरः चन्नी ने आप पार्टी के सुप्रीमों केजरीवाल पर जमकर साधे निशाने, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव प्रचार करते समय रैली के दौरान कांग्रेस की सीट पर लोकसभा प्रत्याशी पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आप पार्टी पर जमकर निशाने साधे। इस दौरान कार्यक्रम में दौरान चन्नी ने केजरीवाल को घोटालेबाज कहा। चन्नी ने कहा कि कोर्ट ने केजरीवाल को 15 दिन के लिए बेल दी है।केजरीवाल को लेकर कहा की पंजाब में इसका विरोध करना चाहिए। क्योंकि केजरीवाल ने शराब माफिया के साथ मिलकर बहुत बड़ा घोटाला किया है।
पंजाब का मुख्यमंत्री भी ऐसी घोटाले कर रहा है लेकिन वह अभी तक बचा हुआ है।हम चाहते हैं कि उस पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।पंजाब सरकार को आधे हाथों लेते हुए चन्नी ने कहा कि सरकार पंजाब के रुपयों का दुरुपयोग कर रही है और हवाई जहाज के तेल में रुपए खर्च कर रही है।80 हजार करोड़ का कर्ज पंजाब सरकार ने अपने ऊपर चढ़ा लिया है और पंजाब के लोगों को लूटा जा रहा है। चन्नी ने जालंधर से आम आदमी पार्टी वेस्ट से विधायक शीतल अंगुराल पर निशाना साधते हुए कहा कि कोर्ट से उसे राहत नहीं मिलनी थी, इसीलिए शीतल के वकील ने बेल की अर्जी वापस ले ली। उन्होंने कहा कि शीतल बहुत बड़ा नशे का सौदागर है और रिंकू के साथ मिलकर वह काले धंधे कर रहा है, उस पर 19 मुकदमे दर्ज हैं। शीतल अंगुराल व भाजपा का लोकसभा प्रत्याशी रिंकू मिलकर गलत काम इकट्ठे मिलकर कर रहे है।
शिरोमणि अकाली दल की नेत्री बीबी जागीर कौर को उन्होंने अपनी मां व बहन का दर्जा दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने बीबी जागीर कौर को नतमस्तक होकर प्रणाम किया था और कोई गलत काम नहीं किया। पंजाब महिला कमीशन आयोग को चाहिए कि उनके खिलाफ ऐसी गलत शिकायत देने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करें। जम्मू कश्मीर के पुंछ में शहीद हुए जवान के बारे में दिए गए बयान पर सवाल करने पर चरणजीत सिंह चन्नी ने हाथ जोड़ पर कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया।
-

पंजाबः ट्रेन में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले से आज सुबह लखनऊ जा रही ट्रेन में महिला द्वारा बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। दरअसल, समराला रेलवे स्टेशन से पहले गांव लालकला में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। महिला द्वारा बच्चे को जन्म देने के बाद जब ट्रेन समराला रेलवे स्टेशन पर रुकी तो महिला को समराला रेलवे स्टेशन से एंबुलेंस द्वारा समराला सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे और महिला का चेकअप किया और बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों ठीक हैं।
महिला के पति अंकुर ने बताया कि मैं और मेरी गर्भवती पत्नी सोनम दोनों लुधियाना से लखनऊ जा रहे थे, तभी ट्रेन समराला के पास लालकला पहुंची और रास्ते में मेरी पत्नी और महिला को दर्द होने लगा। इस दौरान ट्रेन में सफर कर रही महिलाओं ने मेरी पत्नी की देखभाल की। इस दौरान रेलवे स्टेशन से पहले लालकला के पास चलती ट्रेन में एक लड़के को जन्म दिया। जिसके बाद एंबुलेंस से समराला के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां जच्चा-बच्चा अब ठीक हैं। इस संबंध में सरकारी अस्पताल के डॉ. प्रभजोत सिंह ने बताया कि चलती ट्रेन में लड़के को जन्म देने वाली महिला का नाम सोनम है और उसके लड़के का वजन दो किलो है। सिविल अस्पताल में जच्चा-बच्चा की देखभाल की जा रही है।