लाहौरः पाकिस्तान में लाहौर एयरपोर्ट पर आज भीषण आग लग गई। इस दौरान वहां पर यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। जिसके बाद आनन फानन में लाउंज खाली कराया गया। वहीं नेशनल और इंटरनेशनल फ्लाइट्स डायवर्ट की गईं। कई फ्लाइट अपने तय समय से लेट चल रही हैं और हज यात्रियों की फ्लाइट भी डिले कर दी गई है।
Blog
-

एक्शन में आया Air India Express: क्रू मेंबर्स को टर्मिनेशन लेटर देकर मैनेजमेंट ने बुलाई अहम मीटिंग
नई दिल्लीः केबिन क्रू मेंबर्स के अचानक मास लीव पर चले जाने से एयर इंडिया एक्सप्रेस मैनेजमेंट ने नाराजगी जताई है और हड़तालियों पर सख्त एक्शन लिया है। एयरलाइन मैनेजमेंट ने कुछ केबिन क्रू मेंबर्स को टर्मिनेशन लेटर थमा दिए हैं। साथ ही आज शाम एयरलाइन मैनेजमेंट और हड़ताली केबिन क्रू मेंबर्स के बीच दिल्ली के टाउन हॉल में अहम बैठक भी होने वाली है। क्योंकि एयरलाइन का कहना है कि हड़ताल पर गए केबिन क्रू मेंबर्स खुलकर अपनी बात रखें। मीटिंग में आकर मैनेजमेंट से डिस्कस करें। मास सिक लीव पर पुनर्विचार करें और पैसेंजर्स को ध्यान में रखकर ही कोई फैसला लें।

एयरलाइन मैनेजमेंट बात करने के लिए तैयार है। 90 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं। 200 से ज्यादा केबिन क्रू मेंबर्स सीक लीव पर चले गए हैं। इससे पैसेंजर्स को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस में चल रहे संकट पर देश के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने संज्ञान लिया है। साथ ही विवाद को लेकर एयरलाइन से डिटेल रिपोर्ट भी मांगी है। ऐसे में एयरलाइन आज हड़ताली केबिन क्रू मेंबर्स से बात करने के बाद रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। बता दें कि मंगलवार शाम को अचानक एयरलाइन के केबिन क्रू मेंबर्स सिक लीव पर चले गए।
कंपनी की ओर से CEO आलोक सिंह ने बयान जारी करके बताया गया कि क्रू मेंबर्स ने बीमारी को कारण बताकर लीव ली है। 100 से ज्यादा केबिन क्रू मेंबर्स ने फ्लाइटों के उड़ान भरने से ठीक पहले बीमार होने का कारण बताते हुए कंपनी को लेटर दिया और ड्यूटी से रिलीव हो गए। इस वजह से एयरलाइन को ऐन मौके पर करीब 100 फ्लाइट रद्द करनी पड़ीं। हालांकि पैसेंजर्स को रिफंड देने का वादा किया गया है, लेकिन फ्लाइट कैंसिल होने से उन्हें काफी परेशानी हुई।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एयरलाइन के CEO आलोक सिंह ने बयान जारी किया है कि अभी कुछ दिन पैसेंजर्स को परेशानी उठानी पड़ेगी। हालांकि आज हड़ताली केबिन क्रू मेंबर्स की बैठक बुलाई है और उसमें विवाद सुलझने की उम्मीद है। फिर भी पैसेंजर्स यह सोचकर चलें कि अभी फ्लाइट्स कुछ दिन कैंसिल रहेंगी। कंपनी पैसेंजर्स को रिफंड देगी और अगर वे चाहेंगे तो उनकी फ्लाइट को री-शेड्यूल भी किया जाएगा। इसके लिए उनसे कोई एक्स्ट्रा फीस भी नहीं ली जाएगी।
-

IPL मैच में मिली हार से KL Rahul पर सरेआम भड़के मालिक Sanjiv Goenka, वीडियो वायरल
नई दिल्लीः लखनऊ सुपरजायंट्स को बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 10 विकेट की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। केएल राहुल के नेतृत्व वाली लखनऊ सुपरजायंट्स की यह लगातार दूसरी हार रही। इससे पहले उसे कोलकाता नाइटराइडर्स के हाथों 98 रन की शिकस्त का सामना करना पड़ा था। हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ की हार ज्यादा शर्मनाक रही, जिसने 165 रन का लक्ष्य केवल 9.4 ओवर में हासिल किया। मैच के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स के मालिक संजीव गोयनका गलत कारणों से सुर्खियों का हिस्सा बने। एक वीडियो सामने आया, जिसमें संजीव गोयनका कप्तान केएल राहुल के सामने गुस्से में कुछ कहते हुए नजर आ रहे हैं।
गोयनका के हाव-भाव से लग रहा है कि मैच हारने के बाद वो कप्तान केएल राहुल पर पूरी भड़ास निकला रहे हैं। केएल राहुल शांत रहकर पूरी बातचीत सुनते हुए नजर आए। केएल राहुल के सामने गोयनका अपना गुस्सा जाहिर कर रहे थे कि तभी बीच में कोच जस्टिन लैंगर भी आ गए। लैंगर के आने के बाद भी संजीव गोयनका का गुस्सा कम नहीं हुआ और उन्होंने कोच के सामने भी अपनी बात कहना जारी रखी। केएल राहुल इस दौरान थोड़ा असहज नजर आए और वो वहां से चले गए। गोयनका को सोशल मीडिया पर यूजर्स की फटकार का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि किसी मालिक को इस तरह खिलाड़ियों से बातचीत नहीं करनी चाहिए क्योंकि वहां कई कैमरा लगे हुए हैं।
एक यूजर ने वीडियो शेयर करके कमेंट किया, ”गोयनका का यह शर्मनाक बर्ताव। बीसीसीआई द्वारा आईपीएल से इन्हें जल्द से जल्द बैन कर देना चाहिए। वो केएल राहुल या एमएसडी जैसे कप्तान को पाने के हकदार नहीं हैं।” लखनऊ की टीम बुधवार को हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 165 रन बना सकी थी। सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर्स ने 250 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए केवल 58 गेंदों में खेल खत्म कर दिया। लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो चली है। उसे अपने अगले दोनों मैच जीतना होंगे और भाग्य पर भी निर्भर रहना होगा। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया है।
-

Nokia ने लाॅच किया नया फोन, 25 साल बाद मार्केट में हुई वापसी
नई दिल्लीः Nokia ने अपना नया फोन Nokia 3210 लॉन्च कर दिया है, जिसने मार्केट में 25 साल बाद वापसी की है। पिछले कई दिनों से इस फीचर फोन की डिटेल्स लीक हो रही थी। कंपनी ने पहले ही इसकी लॉन्चिंग को कन्फर्म कर दिया था.
Nokia 3210 फोन रिफ्रेश डिजाइन, अपडेट स्पेसिफिकेशन्स और YouTube Shorts जैसे ऐप्स के सपोर्ट के साथ आता है। नोकिया ने इस फोन को यूरोपीय मार्केट में लॉन्च किया है। यूरोप में इसकी कीमत 89 यूरो (लगभग 7,990 रुपये) है। ये फिलहाल जर्मनी, स्पेन और यूके में उपलब्ध है। कंपनी ने इसे गोल्ड, ब्लू और ब्लैक कलर में लॉन्च किया है
Nokia 3210 (2024) में 2.4-inch का TFT LCD QVGA कलर डिस्प्ले मिलता है, 2MP का कैमरा दिया गया है, जिसके साथ LED फ्लैश मिलेगा। इसमें 64MB RAM और 128MB का स्टोरेज मिलता है। स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड की मदद से 32GB तक एक्सपैंड कर सकते हैं। फोन में 1450mAh की बैटरी , ब्लूटूथ 5.0, USB-C पोर्ट और डुअल SIM 4G सपोर्ट मिलचा है।
-

पंजाब : घर में ब्लास्ट होने से मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो
अमृतसर : ग्रीन फील्ड में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब देर रात एक घर में धमाका हो गया। धमाके के साथ घर की दीवारें टूट गईं और घर के बाहर खड़ी एक कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं इस धमाके में घर का एक सदस्य भी मामूली रूप से घायल हो गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए ब्लास्ट वाले घर के पास रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने ब्लास्ट की तेज आवाज सुनी और ब्लास्ट के कारण का पता नहीं चल पाया है।
फिलहाल बताया जा रहा है कि गैस गीजर से ब्लास्ट हुआ है और घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया है। वहीं इस मामले में जिस घर में धमाका हुआ वहां के परिजनों ने मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया। जब उन्होंने इस मामले को लेकर थाना सदर के पुलिस अधिकारियों से बात की तो उन्होंने बताया कि मजीठा रोड ग्रीन फील्ड ऐवेन्यू में घर में आग लगने की खबर सामने आई थी।
जब वे मौके पर पहुंचे तो पता लगा कि घर के अंदर गैस गीजर ब्लास्ट हुआ है। फिलहाल परिवार के सदस्यों को उस घर से दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह ब्लास्ट अभी भी संदेह के घेरे में है और यह ब्लास्ट किस पदार्थ से किया गया है, इसके बारे में अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। फिलहाल फोरेंसिक लैब की टीमें पहुंचेंगी और इसकी जांच करेंगी। जिसके बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि ब्लास्ट कैसे हुआ है।
-
पंजाबः शर्मनाक! पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म, भाई और मौसा ने भी नहीं छोड़ी कोई कसर
फिरोजपुरः फिरोजपुर के गुरुहरसहाए से इंसानियत शर्मनाक करने वाला मामला सामने आया है। जहां 15 साल की नाबालिग के साथ पिता, भाई और मौसा ने हैवानियत की सारी हदे पार कर दी। नाबालिगा द्वारा अपने पिता, भाई और मौसा के खिलाफ दुष्कर्म और गलत हरकत करने के आरोप हेल्पलाइन नंबर 1098 पर लगाए है। शिकायत के आधार पर थाना गुरुहरसहाय की पुलिस ने आईपीसी और पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है।
उक्त जानकारी देते हुए सहायक थानेदार गुरकंवलजीत कौर ने बताया कि 15 वर्षीय पीड़िता ने दर्ज शिकायत में कहा कि करीब 5 साल पहले उसके पिता बलविंदर सिंह ने घर पर उसके साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाए। इसी बीच एक बार मां ने कुछ गलत करते हुए देख लिया, जिसके बाद उसकी मां उसे उसकी मौसी के पास छोड़ गई लेकिन वहां मौसा ने भी उसके साथ गलत व्यवहार किया। पीड़िता का आरोप है कि 6 तारीख को उसके भाई सुक्खा ने भी उसके साथ गलत हरकत की और उसने स्कूल जाकर अपनी मैडम के फोन से हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कॉल करके पूरी बात बताई। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मौसा की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
-

पंजाबः खेत में पानी पीने से 18 भैंसों की हुई मौ+त
संगरूर: नजदीकी गांव संघरेड़ी में आज गुज्जर समुदाय के दो लोग अपनी भैंसों को चराते समय भैंसों के एक खेत में पानी पीने से भैंसों की अचानक तबीयत बिगड़ जाने से डेढ़ दर्जन भैंसों की मौत हो जाने और आधी दर्जन से अधिक की हालत गंभीर होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस घटना संबंधी जानकारी देते पीड़ित गुर्जर समुदाय से संबंधित मूसा खान पुत्र अलाफद्दीन और गामा खान पुत्र कासम खान ने बताया कि वे पिछले करीब 25-30 वर्ष से पंजाब के जिला संगरूर के धूरी शहर के नजदीकी गांव धूरा में अपने डेरे में रह रहे हैं और वह पशु पालने का कारोबार करते हैं और पशुओं का दूध बेचकर अपने परिवार का गुजारा चलाते हैं।
उन्होंने कहा कि वे अपने मवेशियों को चराने के लिए अलग-अलग गांवों में ले जाते हैं और खुले स्थानों पर अपने मवेशियों को चराते हैं, जिसके चलते आज भी वे अपनी 32 भैंसों को गांव संघरेड़ी से गांव कपियाल आने वाली सड़क पर चराने के लिए लाए थे, जब उन्होंने दोपहर के समय प्यास लगने के कारण अपनी भैंसों को यहा नजदीक एक खेत में अपनी भैंसों को पानी पिलाया तो देखा कि उनकी भैंसें एक-एक करके यहां जमीन पर गिरने लगी और ज्यादातर भैंसें मर गईं। उन्होंने बताया कि इस घटना में मूसा खान की 12 भैंसें और गामा खान की 6 भैंसें मर गईं और दोनों व्यक्तियों की 7 से अधिक भैंसों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि एक भैंस की कीमत एक लाख रुपए से ऊपर है।
इस तरह उन्हें कई लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि इस नुकसान के लिए उन्हें ज्यादा से ज्यादा मुआवजा दिया जाए। पीड़ितों ने समाज सेवी संस्थाओं से भी अपील की है कि वे भैंस के दूध से ही अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे और अब उनका गुजारा करना मुश्किल हो गया है, इसलिए उन्हें ज्यादा से ज्यादा मदद दी जाए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची तथा घटना की जांच शुरू कर दी है।
मौके पर पहुंचे अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही भैंसों की मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने शक जताया कि पानी जहरीला हो सकता है, जिसकी भी जांच की जाएगी। घटना का पता चलने के बाद डीएसपी भवानीगढ़ गुरदीप सिंह दियोल स्थानीय पुलिस प्रमुख सब इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह और पुलिस चेक पोस्ट घराचो प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी।
-

हेमकुंड साहिब को लेकर आई बड़ी खबर
उत्तराखंडः सिखों का मशहुर तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा। यहां प्रबंधन न्यास के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने वीरवार को बताया कि धाम के कपाट 25 मई को खुलेंगे और 10 अक्टूबर को बंद होंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से इसी के अनुसार अपनी योजना बनाने का अनुरोध किया।
हेमकुंड साहिब उत्तराखंड के सीमावर्ती चमोली जिले में बदरीनाथ धाम के नजदीक समुद्र तल से करीब 15 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित है। यह तीर्थस्थल सर्दियों में बंद रहता है। पुलना से हिमालय में स्थित गुरुद्वारे तक के कठिन 17 किलोमीटर रास्ते के बावजूद हर साल भारत और दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचते हैं।
सर्दी का मौसम आने के साथ ही बर्फबारी शुरू हो जाती है ऐसे में हेमकुंड साहिब का रास्ता बंद हो जाता है और गुरुद्वारे तक पहुंचना लोगों के लिए मुश्किल होता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हर साल सर्दियों के मौसम में गुरुद्वारे के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और फिर बर्फबारी बंद होने के बाद गुरुद्वारे में दर्शन शुरू हो जाते हैं।
-

पंजाबः पूर्व ADGP ढिल्लों को कांग्रेस ने सौंपी अहम जिम्मेदारी
मोहालीः पंजाब में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व एडीजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्लों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व एडीजीपी को कांग्रेस ने भले ही चुनावी मैदान में नहीं उतारा है, लेकिन उन्हें पार्टी ने नई और अहम जिम्मेदारी सौंप दी है। पार्टी की तरफ से उन्हें एक्स सर्विसमैन सेल का चेयरमैन लगाया गया है। पंजाब कांग्रेस ने उनकी नियुक्ति को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं, गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी के प्रभारी देवेंद्र यादव , प्रधान राजा वड़िंग और महासचिव कैप्टन संदीप संधू का धन्यवाद किया।

उनका कहना है कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वह खरा उतरेंगे। साथ ही पार्टी के लिए काम करेंगे। गुरिंदर सिंह ढिल्लों कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं। जब राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर आए थे, इस दौरान ढिल्लों पर ही पंजाब में उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी थी। ढिल्लों श्री फतेहगढ़ साहिब से जम्मू तक उनके साथ डयूटी में थे। इस दौरान वह उनसे प्रभावित हुए थे। इसके बाद जब राहुल गांधी श्री दरबार साहिब में सेवा करने आए थे, तो भी उनके साथ ही ड्यूटी थी। इसके बाद वह उनसे प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए थे। यह बात खुद ढिल्लों ने बताई थी।
-

पंजाब : शराब के ठेके में लगी भीषण आग, देखें वीडियो
अमृतसर : जिले में 3 अलग-अलग जगहों पर आग लगने की खबर सामने आई है। जिसके चलते अमृतसर के रामबाग में एक शराब के ठेके में भीषण आग लग गई। जब इसकी खबर अग्निशमन विभाग को मिली तो अग्निशमन विभाग की अलग-अलग टीमें रामबाग स्थित शराब के ठेके पर पहुंची और 2 घंटों की मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया।
फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि देर शाम अमृतसर में तीन अलग-अलग जगहों पर आग लगने के कारण गाड़ियों की कमी के कारण आग पर काबू पाने में समय लग गया। लेकिन उनका कहना है कि 90 फीसदी आग पर काबू पा लिया गया है।
उन्होंने बताया कि शराब का ठेका होने के कारण अंदर भारी मात्रा में शराब है। जिसके कारण थोड़ी-थोड़ी देर में धमाके हो रहे हैं और आग पर काबू पाने में समय लग गया। लेकिन अब फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने स्थिति पर नियंत्रण कर लिया है।
