Blog

  • पंजाबः रिश्वत लेने के मामले में डीड राइटर गिरफ्तार

    पंजाबः रिश्वत लेने के मामले में डीड राइटर गिरफ्तार

    लुधियानाः पंजाब सरकार के आदेशों पर भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस की टीम ने डीड राइटर को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस को सूचना मिली थी कि रजिस्ट्री दफ्तर में बिना एनओसी के रजिस्ट्रियां की जा रही हैं। डीड राइटर नितिन दत्त रजिस्ट्री करने की एवज में 70 हजार रुपए की डिमांड कर रहा है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को बताया कि उसका ग्यासपुरा में 50 गज का मकान है।

    वह रजिस्ट्री कराने के लिए दफ्तर पहुंचा था। यहां नितिन ने एनओसी न होने पर उससे पैसों की डिमांड की। दोनों में 40 हजार रुपए में डील फाइनल हो गई। विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर नितिन को 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे विजिलेंस दफ्तर ले आई। अब पुलिस उसके रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जिससे पता चल सके कि उसने पहले कितने लोगों से रजिस्ट्रियां करने के नाम पर पैसे लिए हुए हैं।

  • बड़ी ख़बरः बरगाड़ी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, पंजाब में नहीं होगी सुनवाई

    बड़ी ख़बरः बरगाड़ी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, पंजाब में नहीं होगी सुनवाई

    नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने बरगाड़ी बेअदबी मामले की सुनवाई पंजाब के बाहर करने का आदेश दिया है। दरअसल डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने साल 2015 के इस बेअदबी मामले से जुड़े केसों की सुनवाई पंजाब से बाहर कराने की याचिका दी थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर ली है।

    दरअसल बेअदबी केस के आरोपी महिंदर पाल बिट्टू और प्रदीप कटारिया की हत्या के बाद आरोपियों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। इस मामले के अन्य आरोपी शक्ति सिंह व अन्य की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस अनुराधा बोस और जस्टिस सुधांशु धुलिया की बेंच ने यह आदेश दिया है।

    डेरा सच्चा सौदा अनुयायियों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख करते हुए जान को खतरा होने का अंदेशा जताया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर पंजाब सरकार से रिपोर्ट तलब की थी। याचिका में तर्क दिया गया कि प्रदीप कटारिया की 10 नवंबर 2022 को कोटकपुरा में गोली मारकर हत्या कर दी गई और बाकियों को भी जान से मारने की धमकी दी जा रही है। ऐसे में केस को सुनवाई के लिए पंजाब से बाहर किसी अन्य राज्य में भेजा जाए। इसी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी करते हुए रिपोर्ट मांगी थी।

  • पंजाबः भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष से फिरौती मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

    पंजाबः भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष से फिरौती मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

    लुधियानाः भाजपा महिला विंग पंजाब के उपाध्यक्ष मनीषा सूद को जान से मारने की धमकी देकर तीन लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिरौती मांगने वाले आरोपी की पहचान रजनीश शर्मा निवासी लुधियाना के न्यू शिवपुरी रोड पर पड़ते प्रीत नगर के रूप में हुई है। आरोपी से इस मामले में इस्तेमाल किया गया सिम भी फर्जी निकला जो किसी और के नाम से था। रजनीश के खिलाफ लुधियाना में पहले से ही 5 मामले दर्ज हैं। एक तरफा प्यार में नाकाम रहने वाले आरोपी ने लड़की के परिवार को फंसाने के लिए लड़की के भाई के मोबाइल नंबर को हैक करके भाजपा की महिला नेताओं को धमकी दी थी। इसके अलावा उसने अन्य लोगों के नंबरों को हैक करके फिरौती मांगी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि भाजपा नेता अजय सूद ने शिकायत दी थी कि उनकी पत्नी के नंबर पर किसी नंबर से मोबाइल फोन और वॉट्सएप काॅल कर जान से मारने की धमकी देते हुए तीन लाख की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करते जांच शुरू कर दी थी। एसपी(आई) डॉ.प्रज्ञा जैन की अगुवाई में डीएसपी विलियम जेजी, सीआईए इंचार्ज अमनदीप सिंह, एसएचओ सिटी वन संदीप कुमार की टीम बनाई गई।

    टीम ने भाजपा नेता से फिरौती मांगने वाले आरोपी को 5 दिन में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी रजनीश शर्मा ने अलग-अलग नंबरों का इस्तेमाल करते हुए वॉट्सएप काॅल के जरिए फिरौती मांगी थी। पुलिस ने उसे नामजद करते हुए गिरफ्तार कर लिया। रजनीश को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसका तीन दिन का रिमांड मिला है। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ की जाएगी, जिसमें पता लगाया जाएगा अब तक उसने कितने लोगों को फोन कर परेशान किया है।

    जांच में ये बात सामने आई है कि आरोपी रजनीश लुधियाना की रहने वाली एक लड़की से एक तरफा प्यार करता था। नाकाम रहने पर वह उसे परेशान करता था। जिसके चलते लड़की के परिवार के सदस्यों ने कमिश्नरेट लुधियाना के विभिन्न थानों में छेड़खानी, फिरौती, धोखाधड़ी और अन्य संगीन अपराधों के तहत मुकदमे दर्ज करवाए हुए थे।

    इसी रंजिश में बदला लेने की नीयत से रजनीश ने भाजपा की महिला नेताओं को लड़की के भाई के गूगल पे स्कैन कोड को भेज कर उस पर तीन लाख रुपए की फिरौती मांगी। रजनीश लड़की के परिवार को झूठे केस में फंसा कर बदला लेना चाहता था। पुलिस ने रजनीश को गिरफ्तार कर बरामद हुए फर्जी सिम को ब्लॉक करने के लिए टेलीकॉम ऑपरेटर्स को लिखा है। रजनीश से पूछताछ की जा रही है।

  • पंजाब से बड़ी ख़बरः एकता विहार कॉलोनी में कार चालक ने की महिला को कुचलने की कोशिश, देखें CCTV

    पंजाब से बड़ी ख़बरः एकता विहार कॉलोनी में कार चालक ने की महिला को कुचलने की कोशिश, देखें CCTV

    जीरकपुरः बलटाना की एकता विहार कॉलोनी में पिछले एक साल से चल रहे विवादित प्लाट को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां एक कार चालक ने महिला को कुचलने की कोशिश की गई। इस दौरान प्लॉट मालिक (बिल्डर) के परिवार वालों ने मोहल्ले की महिलाओं पर डंडो से जानलेवा हमला भी किया है।

    इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि गाड़ी के आगे खड़ी महिला को कार चालक ने कुचलने की कोशिश की। गनीमत यह रही कि गली में खड़ी कार से गाड़ी की टक्कर हो गई, जिसके बाद वह वहीं रूक गया। वहीं दूसरी वीडियो में  देखा जा सकता है कि दो महिलाए अन्य महिलाओं से डंडों और ईंटों से पीटाई कर रहे है। इस मारपीट में काफी महिलाओं को गंभीर चोटें आई है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

  • होशियारपुरः रिवाल्वर और तेजधार हथियार सहित ठेके में घूसे लुटेरे, देखें CCTV

    होशियारपुरः रिवाल्वर और तेजधार हथियार सहित ठेके में घूसे लुटेरे, देखें CCTV

    दसूहा/अनिकेतः शहर में लूटपाट और चोरी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आए दिन शहर में चोरी की वारदाते सामने आ रही है। वहीं अब चोरों द्वारा तेजधार हथियार से ठेके को निशाना बनाने का मामला सामने आया है। जहां 3 चोरो ने ठेके पर काम करते व्यक्ति पर रिवॉल्वर के बल वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि 3 चोरों में से 2 उसके पास आए जिसमें एक के पास रिवाल्वर और दूसरे के पास दातर था।

    लुटेरों ने आते ही उसके सर पर रिवाल्वर तान दी। जिससे पीड़ित युवक घबरा गया और उसने ठेके के पीछे वाले कमरे में भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान उसने ठेके पर लगा हूटर दबा दिया। जिसके चलते हूटर की आवाज़ के शोर से लुटेरे मौके से फरार हो गए। सारी घाटना ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस मामले को लेकर दसूहा थाना मुखी विक्रमजीत से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिये यह जानकारी मिली है। उन्होंने 3 अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • इलेक्शन को लेकर रिटायर्ड कर्नल ने की मारपीट, क्रॉस केस दर्ज, देखें वीडियो 

    इलेक्शन को लेकर रिटायर्ड कर्नल ने की मारपीट, क्रॉस केस दर्ज, देखें वीडियो 

    मोहाली/प्रवेशः सेक्टर 68 की दर्शन विहार सोसाइटी में पिछले 5 सालों से इलेक्शन नहीं हुए हैं। इसको लेकर जब सोसाइटी के रेजिडेंट द्वारा मौजूदा गवर्निंग बॉडी को इलेक्शन करवाने के लिए कहा गया तो दोनों पक्षों में पहले गाली गलौज और फिर मारपीट शुरू हो गई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज किया है। इसको लेकर जानकारी देते हुए सोसाइटी में रहने वाले रेजिडेंट प्रितपाल सिंह पाली ने बताया की बीते दिनों सोसाइटी की एक मीटिंग रखी गई थी जिसमें उन्हें भी बुलाया गया था।

    जब वह मीटिंग में गए और उन्होंने मौजूदा गवर्निंग बॉडी से सोसाइटी का हिस्सा पूछा और इलेक्शन करवाने के लिए कहा तो सोसाइटी के सेक्रेटरी रिटायर्ड कर्नल श्यम लाल शर्मा ने उनके साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी और उन्हें बोलने लगे कि वह एक सिविलियन है उन्हें आर्मी के बड़े अफसरों से बात करने का कोई अधिकार नहीं है।

    जिस पर उन्होंने कहा कि वह भी इस सोसाइटी के सदस्य हैं और उन्होंने बताया था हर तरीके की फीस तथा पैसे देकर अपना फ्लैट खरीदा है। लेकिन उसके बावजूद कर्नल श्याम लाल शर्मा ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद वह खुद ही जाकर अस्पताल में दाखिल हो गए और झूठी कहानी बना दी कि उनका दांत मारपीट में टूटा है। जबकि कर्नल श्यम लाल शर्मा, कर्नल एमके भारद्वाज तथा कर्नल जेके डडवाल ने मिलकर उनके साथ मारपीट की है। 

    नियमों में साफ लिखा हर साल करवाने होते हैं इलेक्शन

    सोसायटी के रेजिडेंट प्रितपाल सिंह पाली ने कहा कि सोसायटी के नियमों में साफ तौर पर लिखा है कि पार्टी के इलेक्शन हर साल करवाने अनिवार्य है। ऐसा ना करने पर वह सोसाइटी किसी भी प्रकार से मान्य नहीं होगी। लेकिन उसके बावजूद सोसाइटी की मौजूदा गवर्निंग बॉडी की तरफ से पिछले 5 साल से इलेक्शन नहीं करवाए हैं तथा वह इस साइट पर कब्जा करके बैठे हैं। अगर उन्हें कोई इलेक्शन करवाने के लिए कहता है तो वह उल्टा उसके साथ गाली गलौज करते हैं और मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। 

    क्या कहना है दूसरे पक्ष का

    इस मामले में जब कर्नल श्यामलाल शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा की पाली द्वारा उन पर जो आरोप लगा रहे हैं जा रहे हैं वह बिल्कुल गलत है बल्कि जब मीटिंग रखी थी तो उसने मीटिंग में आ कर गाली गलौज शुरू की और देखते ही देखते मारपीट शुरू कर दी जिसमे वह बुरी तरह से घायल हो गए। बाकी जो इलेक्शन की बात है यह मामला कोर्ट में अभी विचार नहीं है कोर्ट के निर्देशों पर ही वर्ष 2019 में इलेक्शन करवाए गए थे। उसके बाद से लेकर अब तक कोर्ट का इसमें कोई फैसला नहीं आया है जब तक इसमें कोर्ट कोई फैसला नहीं देता तब तक इलेक्शन नहीं करवाए जा सकते हैं।

    वहीं इस मामले में कर्नल से बात की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। अगर वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो वह भी अपना पक्ष रख सकते है। उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

  • पंजाबः ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद, चालक समेत 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद, चालक समेत 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    आबकारी विभाग के स्टीकर लगी बलेरो गाड़ी भी जब्त

    गुरदासपुरः सदर पुलिस ने ट्रक में तहखाना बनाकर शराब की तस्करी करने वाले अवैध शराब के धंधे में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सदर पुलिस गुरदासपुर ने ट्रक और बलेरो गाड़ी को जब्त कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी गुरदासपुर दायमा हरीश कुमार ने बताया कि सदर पुलिस गुरदासपुर ने गुप्त सूचना पर डेरा बाबा नानक रोड पर नाकाबंदी के दौरान जी जे 12 वाये 5704 नंबर के मिठी फुलियो से भरे एक ट्रक को रोका और एक बलेरो गाड़ी में शराब लदी हुई थी। जिस पर आबकारी विभाग का स्टीकर लगा हुआ था।

    जब उनसे पूछताछ की गई और ट्रक की तलाशी ली गई, तो ट्रक में चोरी-छिपे 200 पेटी (2400 बोतल) और बेसमेंट से शराब की पेटी बरामद की गई है। ट्रक को कब्जे में लेकर ब्लैरो वाहन के चालक सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि ट्रक चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। पता लगाया जा रहा है कि ये लोग शराब कहां से लाए थे और कहां इस शराब को आगे बेचने के लिए लेकर जा रहे थे।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह की बड़ी मुश्किलें, श्री अकाल तख्त साहिब के बाद विरोध में आई दमदमी टकसाल

    पंजाबः अमृतपाल सिंह की बड़ी मुश्किलें, श्री अकाल तख्त साहिब के बाद विरोध में आई दमदमी टकसाल

    अमृतसरः पंजाब के अजनाला थाने पर हुए हमले को लेकर लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। जहां एक तरफ पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं वहीं घटना के 5 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि थाने पर हुए हमले के आरोपी सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहे हैं। लेकिन अभी भी पुलिस आरोपी की पहचान सार्वजनिक नहीं कर रही है। इतना ही नहीं श्री अकाल तख्त साहिब का विरोध करने के बाद दमदमी टकसाल भी अमृतपाल सिंह के खिलाफ आ गई है।

  • पंजाबः कांग्रेसी पूर्व विधायक के फार्म हाउस पर विजिलेंस की दबिश

    पंजाबः कांग्रेसी पूर्व विधायक के फार्म हाउस पर विजिलेंस की दबिश

    फरीदकोटः कांग्रेस के पूर्व विधायक किकी ढिल्लों को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस की टीम ने किकी ढिल्लों के फार्म हाउस पर दबिश दी है। किक्की ढिल्लों के न्यू चंडीगढ़ नजदीक बनाए जा रहे फार्म हाउस पर विजिलेंस ने दबिश की है। इस दौरान विजिलेंस की टेक्नीकल टीम मौजूद है और गहराई से जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपति को लेकर विजिलेंस की टीम किकी ढिल्लों के फार्म हाउस में मामले की जांच करने पहुंची है।

    बता दें कि इससे पहले भी विजिलेंस की टीम ने पूर्व विधायक को अपने कार्यालय में बुलाया था। इस दौरान आय के बारे में पूछताछ की गई थी। जिसके बाद उन्होंने बताया था कि वह बिजनेसमैन हैं, इसलिए उनका पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन है। पू्र्व विधायक ने कहा था कि इससे पहले चुनाव लड़ते हुए उन्होंने अपनी सारी संपत्ति का ब्योरा जमा किया था और कुछ भी छुपाया नहीं था।

    उन्होंने कहा कि अगर विजिलेंस को इस संबंध में और जानकारी चाहिए तो वह उनका पूरा सहयोग करेंगे। किक्की ढिल्लों ने कहा कि राजनीति में आकर उन्होंने कुछ न कुछ खोया है, कमाया नहीं है। जनता के हितों के लिए वह खुद से खर्च करते रहे हैं।

  • पंजाबः कांग्रेस के पूर्व विधायक की बढ़ी मुश्किलें, लुक आउट नोटिस जारी

    पंजाबः कांग्रेस के पूर्व विधायक की बढ़ी मुश्किलें, लुक आउट नोटिस जारी

    पटियालाः पंजाब में पटियाला विधानसभा क्षेत्र के घन्नौर के पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुरा पर विजिलेंस ने शिकंजा कसा है। राजपुरा के आईटी पार्क घोटाले के मामले में पूर्व कांग्रेसी नेता मदनलाल जलालपुर के खिलाफ विजिलेंस ने एलओसी जारी की। यह मामला सरकारी जमीन एक्वायर करने के दौरान घोटाला करने की वजह से दर्ज हुआ था। इस घोटाले के मामले में 3 से अधिक गांव के सरपंच के अलावा मदनलाल जलालपुर का नाम शामिल था। इसी केस में विजिलेंस की टीम ने मदनलाल जलालपुर को नामजद किया है। फिलहाल विजिलेंस ब्यूरो ने लुक आाउट सर्कुलर जारी किया है।

    बता दें कि कोलकाता इंटिग्रेटिड कॉरिडोर के लिए ब्लॉक शंभू के पांच गांवों की 1104 एकड़ जमीन एक्वायर किए जाने में मुआवजे संबंधी अनियमितता को लेकर जांच कर रही है। विजिलेंस की टीम ने जलालपुर को इसी केस में नामजद किया है।गौरतलब है कि पांच गांवों आकड़ी, सेहरा, सेहरी, तख्तुमाजरा और पबरा की 1104 एकड़ जमीन एक्वायर की गई थी। इस जमीन के मुआवजे के तौर पर करीब 205 करोड़ रुपए जारी किए गए।

    इन पांच गांवों पंचायतों को जो मुआवजा राशि जारी की गई उसे खर्च करने में भी गड़बड़ी का मामला सामने आया। मुआवजा जारी करने में अनियमितता का मामला सामने आया। अनियमितता के इस मामले में विजिलेंस ब्यूरो पटियाला ने 26 मई 2022 को केस दर्ज किया था। इस केस में सरकारी और प्राइवेट कुल 34 व्यक्तियों को विजिलेंस की टीम ने नामजद किया है। इनमें कुछ प्राइवेट फर्में भी शामिल हैं।

    जहां एक ओर विजिलेंस टीम मदनलाल जलालपुर पर शिकंजा कंस रही है तो वहीं दूसरी ओर नेता रफ्फूचक्कर होने की तैयारी कर रहे हैं। पता चला है कि जमीन घोटाले में नाम आने के बाद से पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर अंडरग्राउंड हो गए हैं। सूत्रों की मानें तो गिरफ्तारी से बचने के लिए विदेश भागने की फिराक में है। इसी को देखते हुए विजिलेंस ने जलालपुर के नाम लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है।