Blog

  • Jalandhar News: इस इलाके में व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    Jalandhar News: इस इलाके में व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    जालंधर, ENS: पंजाब में सर्दी बढ़ने के साथ-साथ सड़क हादसों की घटनाओं में बढ़ौतरी होने लगी है। आए दिन सड़क हादसों में हो रही मौतों का आंकड़ा एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया। वहीं ताजा मामला कस्बा मेहतपुर के पास सड़क हादसे का सामने आया है, जहां गांव उमरेवाल बिल्ला के पास बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई।

    मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि उन्हें लगता हैकि सड़क हादसे के कारण व्यक्ति की मौत हुई है। शव के पास मोटरसाइकिल नंबर पीबी-08-ए-4653 भी मिली। जिसके आधार पर डिटेल निकालकर शव की पहचान की जाएगी।

    थाना मेहतपुर थाने के एसएचओ गुरनाम सिंह ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि उक्त व्यक्ति किसी हादसे का शिकार हुआ और मदद के अभाव में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। साथ ही शव 72 घंटे तक उक्त अस्पताल में ही रहेगा। अगर 72 घंटे बाद मृतक की पहचान नहीं होती है तो उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और प्रशासन खुद ही अंतिम संस्कार करेगा।

  • Jalandhar News: एनकाउंटर में जख्मी शूटर ने किए किया अहम खुलासे

    Jalandhar News: एनकाउंटर में जख्मी शूटर ने किए किया अहम खुलासे

    जालंधरः बीते दिन पुलिस द्वारा किए गए एनकाउंटर में जख्मी शूटर ने पूछताछ के दोरान अहम खुलासे किए हैं। जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी के वर्कर पर फायरिंग के मुख्यारोपी से पुछताछ के दोरान बताया कि वह 6 वेपन अपने दो साथियों दविंदर पाल सिंह और अमनदीप के साथ मिलकर मुजफ्फरपुर से लेकर आया था। बिहार में चल रहे वेपन सप्लाई नेटवर्क को ब्रेक करने के लिए आपोरी से गहराई से पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने यह भी माना कि जग्गू भगवानपुरिया गैंग के टच में था और उनकी गैंग से जुड़े गुर्गों को वेपन मुहैया करवाता था। पुलिस आरोपी के साथ जुड़े संदिग्ध युवक तथा उनकी कॉल डिटेल की जांच कर रही है।इस केस में गिरफ्तार किए तीन आरोपियों के मोबाइल को फॉरेंसिक जांच करवाई जाएगी।

    क्या है मामला

    बता दें कि 16 दिसंबर को जंडियाला मंजकी में आप वर्कर विवेक मट्टू पर फायरिंग की गई थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपीयो को पकड़ा था। पुछताछ के दोरान आरोपी मनजीत ने माना था कि उसने 5 वेपन जमशेर खास एरिया में छुपा कर रखे हैं। पुलिस मौके पर वेपन बरामद करते गई तो वहां आरोपी ने बरामदगी के दौरान एक वेपन से पुलिस पर ही फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक गोली मनजीत के पैर में लगी है। पुलिस नए केस में उसका रिमांड लेकर वेपन सप्लाई नेटवर्क को ब्रेक करने के लिए और गहराई से पूछताछ करेगी।
  • Jalandhar News: मेन बाजार में शार्ट सर्किट से दीवाली की तरह तारों से बजे पटाखें, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मेन बाजार में शार्ट सर्किट से दीवाली की तरह तारों से बजे पटाखें, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब-चंडीगढ़ में हुई बारिश के बाद औसत तापमान में 7.2 डिग्री की गिरावट आई है। बीते दिन जालंधर में रूक रूक कर बारिश होती रही। वहीं बारिश के चलते मेन बाजार में तारों में शार्ट सर्किट आग लगने की घटना सामने आई है।

    दरअसल, बीते दिन देर शाम बारिश के दौरान कादेशाह चौक में तारों के जंजाल में शार्ट सर्किट में आग लग गई। इस दौरान तारों में आग लगने से दीवाली की तरह पटाखे बजने लगे। जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल पाया गया। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि तारों में शार्ट सर्किट होने से लगातार चिंगारियां निकल रही है।

    इस दौरान तारों में पटाखों की आवाज इतनी तेजी से आने लगी कि गली में तारों से आग ही आग दिखने लगी। काफी देर तक तारों में पटाखे बजने के बाद इलाका निवासियों ने बिजली विभाग को सूचित करके लाइन को पीछे से बंद करवाया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। शुक्रवार को शाम तक करीब 5500 के करीब शिकायतें दर्ज की जा चुकी थी।

    जिसके चलते पावरकॉम के ग्राउंड पर मौजूद कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामान करना पड़ा। इसी के साथ ही शहर में बिजली के फाल्ट को लेकर करीब 5500 शिकायतें रिकॉर्ड की गई थी। ये सिलसिला आज भी जारी है। सुबह से कई इलाकों में बिजली का कट और वोल्टेज कम ज्यादा हो रही थी। शुक्रवार को रात से लेकर शनिवार सुबह तक कई बार कई इलाकों में लाइट सप्लाई में कट लगते रहे।

  • प्रेमी जोड़े ने की Train के आगे कूदकर खुदकुशी, टुकड़ों में मिली लाश

    प्रेमी जोड़े ने की Train के आगे कूदकर खुदकुशी, टुकड़ों में मिली लाश

    छत्तीसगढ़ः एक प्रेमी जोड़े की ओऱ से ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। सुपेला अंडर ब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर टुकड़ों में लाश मिली है। बताया जा रहा है कि घर में क्रिसमस की पार्टी थी, लेकिन सुबह युवती की मौत की खबर मिली। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक युवती की पहचान चरोदा निवासी श्रेया फर्नांडीज और युवक की पहचान राहुल कुमार सिंह निवासी भिलाई सेक्टर 9 के रूप में की गई है। लड़की की 2 महीने बाद शादी होने वाली थी।

    युवती के परिजनों ने बताया कि श्रेया फर्नांडीज सुपेला में रुद्रा मोबाइल शॉप में काम करती थी। 26 दिसंबर को सुबह 11 बजे स्कूटी से चरोदा गई थी। वीरवार को उनके घर पर क्रिसमस सेलीब्रेशन की पार्टी रखी गई थी। देर शाम जब उन लोगों ने श्रेया को फोन किया तो उसने कहा कि वो रात में घर आ जाएगी। जब वह नहीं आई तो उसे फोन लगाया जो बंद आया। इसके बाद अगले दिन सुबह उन्हें श्रेया की मौत की खबर मिली।

  • Jalandhar News: JMD Jewellers से नगदी और सोना लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: JMD Jewellers से नगदी और सोना लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में आए दिन चोरी की वारदाते सामने आ रही है। ताजा मामला कालिया से सामने आया है, जहां देर रात 5 नकाबपोश लुटेरे जेएमडी ज्वेलर्स की दुकान के दुकानदार को पिस्टल से धमका कर कैश व सोने के गहने लूट कर फरार हो गए। लूट की शिकायत थाना-1 की पुलिस को दे दी है।

    लूट की वारदात को अंजाम देने आए आरोपी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि 5 नकाबपोश युवक दुकान में आते है, जिसमें से एक युवक लंगड़ा कर चल रहा था। उक्त लुटेरे की टांग में प्रॉब्लम है। लूट की सूचना मिलते ही थाना-1 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपियों को ढूंढने के लिए पुलिस दुकान व इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

    वहीं पुलिस क्राइम सीन से पुलिस ने फोन के डंप उठाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे आरोपियों को ट्रेस करने में पुलिस को काफी मदद मिलेगी। जेएमडी ज्वेलर्स के मालिक राज कुमार लुथरा ने बताया कि वह शाम के समय किसी काम से बाहर गए थे। इस दौरान दुकाना पर उनका बेटा कशिश बैठा था।

    तभी नकाबपोश दो लुटेरे दुकान पर आए, जो उनके बेटे को पीटने लगे। इसमें से एक लुटेरे ने पिस्टल निकाल कर धमकाते हुए सब कुछ निकालने के लिए कहने लगे। फिर एक लुटेरा काउंटर के अंदर चला गया और उसके गल्ले से 45 हजार कैश, 40 ग्राम के करीब सोने के व चांदी के गहने लूट कर फरार हो गए।

  • Jalandhar News: यूथ कांग्रेस नेता की पत्नी से तेजधार हथियार के बल पर लुटेरे आईफोन लेकर फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: यूथ कांग्रेस नेता की पत्नी से तेजधार हथियार के बल पर लुटेरे आईफोन लेकर फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के अर्बन स्टेट फेस-1 में एक्टिवा सवार दो लुटेरे यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान लक्की संधू की पत्नी से मोबाइल लूटकर फरार हो गए। लूट की वारदात के बाद गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो एक्टिवा सवार कैद हो गए। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक एक्टिवा सवार दो युवक गली में आए। एक उतरकर गली के दूसरे पर मोड़ पर चला गया और फिर भागता हुआ एक्टिवा पर साथी समेत फरार हो गया।

    इतने में पीछे से महिला उन्हें पकड़ने के लिए पीछे भागी, लेकिन लुटेरे फरार हो चुके थे। थाना-7 की पुलिस ने बयान दर्ज कर लिए हैं। आरोपियों को ढूंढने के लिए पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। इस बारे में लक्की संधूू ने बताया कि शुक्रवार रात को 9 बजे के करीब उनकी पत्नी लॉरेंस संधू व बहन पुष्पिंदर कौर उनकी भांजी के साथ बाहर से कार में आए थे।

    जैसे ही वे कार से उतरकर घर में जाने लगे तो एक्टिवा सवार दो युवक आ गए। इनमें से एक युवक तेजधार हथियार से धमका कर उनकी साढ़े 3 साल की भांजी को किडनैप करने की कोशिश करने लगा। बच्ची को बचाने के लिए पत्नी ने उसे कस कर पकड़ लिया। इस दौरान उनका आई-फोन गिर गया, जिसे उठाकर लुटेरे फरार हो गए।

     

  • Punjab News: 17 जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी, 7.2 डिग्री तापमान में आई गिरावट

    Punjab News: 17 जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी, 7.2 डिग्री तापमान में आई गिरावट

    मोहालीः पंजाब-चंडीगढ़ में बीते दिन हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में 7.2 डिग्री की गिरावट आई है। जिसके बाद दिन का तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री नीचे गिर गया। बारिश के बाद अब पंजाब-चंडीगढ़ में कोहरे का असर देखने को मिलेगा। पंजाब और चंडीगढ़ में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। यानी कुछ इलाकों में विजिबिलिटी घटकर 100 मीटर रह सकती है।

    चंडीगढ़ के अलावा पंजाब के 17 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर और मलेरकोटला में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसमान में बादल छाने के बाद हीट लॉक की स्थिति पैदा हो गई है। जिसके कारण रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखी गई है।

    न्यूनतम तापमान 2 से 5 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा था, अब गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया है। लेकिन बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सभी शहरों का तापमान 13 से 17 डिग्री के बीच रहा। पंजाब के चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटों में 8.8 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा बरनाला में 19 मिमी, अमृतसर में 10 मिमी, लुधियाना में 1.4, पटियाला में 5, पठानकोट में 4, बठिंडा में 12, मोगा में 10.5 और मोहाली में 7.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

    मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में अभी भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। अब मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना बहुत कम है। लेकिन, पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। जिसके बाद पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट आएगी। पंजाब और चंडीगढ़ में रविवार से शीतलहर को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।

  • आज का राशिफल, 28 दिसंबर 2024

    आज का राशिफल, 28 दिसंबर 2024

    आज पौष कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज देर रात 3 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 13 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज शनि प्रदोष व्रत किया जायेगा। इसके अलावा आज रात 11 बजकर 39 मिनट पर शुक्र कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे।

    मेष राशि :आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। आज  घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज किसी समस्या को हल करने में आपका सहयोग सकारात्मक रहेगा। आस-पड़ोस की सामाजिक गतिविधियों में आपका वर्चस्व रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई काम हल होगा। आज नकारात्मक लोगों से दूर रहेंगे और आलस की स्थिति से बचेंगे तो आपको मानसिक सुकून मिलेगा । आज बेवजह की आवाजाही अवॉयड करेंगे तो फायदा होगा। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार होगा।

    वृष राशि :आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों को आज बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। आज आप लेनदेन को स्थगित रखेंगे तो आने वाली किसी समस्या से बच जायेंगे । इस राशि के लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जिससे उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपकी कोई ऑफिशियल यात्रा संभव है। आपका कोई पुराना दोस्त आपको फोन कर के आपको सरप्राइज देगा । आपकी किसी जरूरी बात पर घर वाले सहमति जतायेंगे। आपको अपना कारोबार बढ़ाने के लिए आज कई मौके मिलेंगे।

    मिथुन राशि :आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है । आज कार्यों को सुचारु रूप से करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। हालांकि सही समय पर उचित निर्णय लेने से आपकी काफी समस्याएं हल भी हो जाएंगी। इस समय कोई नया कार्य शुरू न करें, आज के कामों को ही व्यवस्थित करने पर ध्यान देंगे । ऑफिस में आपका प्रभुत्व बना रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    कर्क राशि :आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बरताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और खुशनुमा बनाये रखेगा साथ ही आपकी निजी लाइफ बेहतर रहेगी जो लोग आपके विरोधी हैं आज ऑफिस में के काम में आपकी राय मागेंगे। सरकारी विभाग के लोगों की नौकरी में सुखद परिवर्तन आयेगा। ट्रान्सफर से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज घर परिवार की बातों को गहराई से न सोचें, मानसिक तनाव हो सकता है। दांपत्य जीवन में शांति का वातावरण बना रहेगा। इस राशि के लवमेट आज घूमने जायेंगे।

    सिंह राशि :आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। आज जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें, न ही दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करें। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से आपकी चिंता बढ़ सकती है जिसे आप किसी की सहायता से सुलझा लेंगे। परिस्थितियों को गुस्से में हल न करें, धैर्य रखेंगे तो सब जल्दी ही ठीक हो जायेगा । आज किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाने की योजना बनायेंगे। महिलाएं आज रसोईघर में व्यस्त रहेंगी।

    कन्या राशि :आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आपका खुशनुमा दिन बीतेगा। मित्रों के साथ हास-परिहास और मनोरंजन का मौका मिलेगा। अगर प्रॉपर्टी के सेल-परचेज संबंधी कोई योजना बन रही है तो उस पर तुरंत अमल करें। लाभदायक योग बन रहे हैं। घर पर ही परिवारवालों के साथ धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगें। आज आपकी तरक्की के कई रास्ते खुलेंगे। ऑफिस के काम को थोड़ा संभलकर करने की जरूरत है। कोई आपके काम की शिकायत कर सकता है। आज किसी से भी उलझने से आपको बचना चाहिए।

    तुला राशि :आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज स्टूडेंट अपनी योग्यता से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। पारिवारिक और व्यवसायिक गतिविधियों में संतुलन बना रहेगा। किसी भी काम को जल्दी पूराकरने की सोच रखें। बच्चे की गलती से निराशा हो सकती है। आवेश में आने की बजाय सहजता से मामला सुलझाने की कोशिश करें। अगर किसी विशेष संस्था से जुड़े हैं तो उससे संबंधित गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य दें, इससे आपको सुकून मिलेगा और मान-सम्मान भी बढ़ेगा। बाहर की मसालेदार चीजों को खाने से बचें, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए दिन शुभ रहने वाला है। किसी काम के लिए आज आप कई बड़े फैसले ले सकते हैं। कारोबार में कुछ न कुछ चुनौतियां रहेंगी, हालांकि आपकी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे। रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। लवमेट एक-दूसरे के लिए उचित सामंजस्य और सहयोग की भावना रखें। आपका आज अधिकारियों से व्यवहार अच्छा रहेगा। आज आप कुछ जरूरी काम टाल भी सकते हैं। जायदाद से जुड़े कामकाज में सावधानी रखने की जरूरत है।

    धनु राशि:आज आपको किसी अपने से कोई अच्छी खबर मिलने के योग बने हुये है। आज आप अपने घरेलू कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आज व्यक्तिगत काम के समय आप घबराने की बजाय परिस्थितियों का समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे और इसमें आप सफल भी होंगे। परिवारिक सदस्य की किसी उपलब्धि से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। मार्केटिंग की जॉब कर रहे लोगों से आज कोई अच्छा क्लाइंट जुड़ेगा, जो भविष्य में अच्छा धन लाभ कराएगा| नये प्रॉजेक्ट को पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

    मकर राशि :आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। घर के कामों में आपका पैसा लग सकता है। कोई भी फैसला शांति से लें। आज बातचीत करने में मधुरता रखें तो आपके लिए अच्छा है। आज आपके किसी उच्च्च अधिकारी से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आपका कोई नया काम शुरू हो सकता है। अगर किसी वजह से स्ट्रेस बना हुआ है तो आपको मानसिक सुकून मिलेगा। आज व्यक्तिगत व्यस्तता के बाद भी कुछ समय वरिष्ठ और अनुभवी लोगों के साथ बिताएंगे । आज आपको कई जानकारियां मिलेंगी। आप नई चीजें सीखेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली होगी। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी।

    कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिये खास होने वाला है। आपके व्यवहार में विनम्रता और लचीलापन ही आपको सम्मान दिलाएगा। पारिवारिक संबंधों में गहराई और अपनापन आपको महसूस हो सकता है। आज किसी समारोह के होने कारण से आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है जिसे आप बखूबी पूरा भी करेंगे । आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं,आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है। धैर्य से काम लेंगे तो काम में आसानी होगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। आज आपकी सकारात्मक सोच आपके लिये हितकर साबित होगी।

    मीन राशि:आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज किसी काम के सिलसिले में दौड-धूप करेंगे। इस राशि के छात्र जो तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता जल्द मिलेगी। आज दान पुण्य के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज आपकी बातों से दोस्त प्रभावित होंगे। गृहस्थ जीवन सुखी रहेगा। बिजली व्यापारियों को आज अधिकतम लाभ होगा। आज आपके स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव हो सकता है। बुजुर्गों की सेहत का भी ख्याल रखना आवश्यक रहेगा।

  • अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया

    अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया

    ऊना/सुशील पंडित :अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ (पंजी.) दिल्ली ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष केएम लाल ने कहा कि स्व. मनमोहन सिंह ने अपने प्रधानमंत्री रहते 10 साल के शासनकाल में कई ऐसे बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लिए, जिसने भारत को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने का काम किया। उन्होंने शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, मनरेगा योजना समेत तमाम कई बड़े फैसले है। इसके अलावा उनके कार्यकाल में भारतीय अर्थव्यवस्था ने रफ्तार के नए रिकॉर्ड कायम किए थे। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने प्रोफेसर, अर्थशास्त्री सलाहकार, भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर, वित्त मंत्री और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा, बड़ी सादगी के साथ करके, अपना पूरा जीवन देश के लिए न्योछावर कर दिया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतृप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है ।

  • पेड़ से गिरा 59 वर्षीय व्यक्ति,मौत

    पेड़ से गिरा 59 वर्षीय व्यक्ति,मौत

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के नजदीकी गांव पेखूबेला में एक व्यक्ति की पेड़ से गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। मृतक की पहचान 59 वर्षीय जसवंत सिंह पुत्र बलठी राम, निवासी पेखूबेला जिला ऊना के रूप में हुई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार जसवंत सिंह शुक्रवार को अपने घर के पास ही एक पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया, जिससे वे जमीन पर गिर गए। गंभीर चोटें आने के कारण उन्हें तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।